Blog

  • Jalandhar News: शादी से इंकार करने पर मरने से पहले बोला युवक- लास्ट मौका दे के देखदी मैं पहले वरगा बन जाना-सी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शादी से इंकार करने पर मरने से पहले बोला युवक- लास्ट मौका दे के देखदी मैं पहले वरगा बन जाना-सी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप निवासी अमनदीप ने प्रेमिका की ओर से शादी से मुकरने के बाद आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की और उसके परिवार की लगातार प्रताड़ना तथा शादी से इंकार के कारण युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। वहीं युवक ने मरने से पहले 6 वीडियो बनाई थी। जिसमें उसने कहा बहुत हिम्मत चाहिदी आ है। मन ता नहीं करदा पिया, पर होर कुछ कर भी नहीं सकदा। अमनदीप ने कहा-रोंदा नहीं मैं टेंशन ना ले। रवा के जांवा गा सारेया नू मैं।

    तैनूं तेरा फ्यूचर मुबारक। की पता तेरे तक वीडियो ही ना पहुंचे। बुलेट घर लगया ही रह जाना, कोई चलान वाला ही नहीं रेहना। अज तीजा दिन है मैं रोटी नहीं खादी, ना तू आ के पूछिआ मैंनू तेरे हाल की है। तेहरा फ्यूचर मेरें तो ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है। समझ नहीं आ रही की करा। ऐनी हिम्मत वी नहीं हैगी की पंखे नाल लमक जावा बहुंत औखा। बहुत कलपाया बहुत रुलाया मैं तैनूं। जे तू एक लास्ट मौका दे के देखदी मैं पहले वरगा बन जाना सी।

    पर कहदें कोई तीजा आ गया साढ़े विच। हुन तू वापस आ सकदी आ पर मैं नहीं। बहुत रोकिया समझाया पार्क विच फोन ते वी। आज 20 दिन हो गए गल नहीं होई। मैनू तारीख नहीं याद पर तैरी टेंशन खत्म हो चली। सोखा नहीं हैंगा मरना। जहर नहीं मिलया कितो लिया दे ओह सौखा तरीका सी अगर मिलदा का लिया दे। मेरे विच ऐना जिगरा नहीं है कि मैं मरा समझ नहीं आ रही। एक गल दी ही दुख है तू आखिरी बार मेरे नाल गल नहीं कीती। तेरी मम्मी, तेरे करके एक घर दा मुन्डा चला। दो दिन रोना सारेया ने मैनू फिर भुल जाना फिर यादा विच रहा गा।

    बता देंकि मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनका बेटा दो साल से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था, जिसका घर थाना भार्गव कैंप के पीछे के क्षेत्र में पड़ता है। परिवार ने रिश्ते को मंज़ूरी देते हुए लगभग दो साल पहले जालंधर के होटल डाउन टाउन में दोनों की सगाई भी करवाई थी। उस समय लड़की पक्ष ने लड़के की उम्र कम होने की बात कहकर शादी को पाँच साल आगे बढ़ाने का आग्रह किया था, जिस पर लड़के का परिवार भी राज़ी हो गया। परिजनों के अनुसार, सगाई के बाद युवती अक्सर उनके घर आती रही और दोनों के बीच फोन व चैट पर बातचीत भी होती रही।

    लेकिन एक माह पहले युवती ने अचानक बातचीत बंद कर दी, जिससे युवक मानसिक तनाव में रहने लगा। मृतक की बहन और मां ने जब युवती के घर जाकर बात की तो कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की गई और शादी से साफ इंकार कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और पंखे से लटक रहे युवक को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: निगम हाउस के प्रस्ताव 99 पर BJP ने किया हंगामा, 8 लाख रुपए में बुलाया गायक

    Jalandhar News: निगम हाउस के प्रस्ताव 99 पर BJP ने किया हंगामा, 8 लाख रुपए में बुलाया गायक

    जालंधर, ENS: निगम हाउस की मीटिंग में लाए गए प्रस्ताव नंबर-99 विवादों में आ गया है। भाजपा ने इस पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। प्रस्ताव 11 जून को जालंधर में बल्टर्न पार्क के स्पोर्ट्स हब के नींव पत्थर का है। इसमें मजेदार इवेंट का बिल पौने 2 करोड़ रुपए है। भाजपा ने प्रस्ताव के साथ पेश की गई रेट लिस्ट में कार्यक्रम का लाइव करने के लिए BSNL का पौने 2 लाख रुपए जबकि एयरटेल का 3500 का इंटरनेट बिल आया है। मेहमानों को 16 लाख रुपए का खाना खिलाया गया। पंजाब रोडवेज के जरिए लोगों को कार्यक्रम में लाया गया जिसके लिए 59 लाख खर्च हुए। इस तरह से 77 करोड़ रुपए के बल्टर्न पार्क के नींव पत्थर समारोह पर पौने 2 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च आया है।

    11 जून को जालंधर के बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया। इसके लिए निगम ने कार्यक्रम की सारी तैयारियां की। मेयर वनीत धीर, सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली, निगम कमिश्नर गौतम जैन समेत अन्य अधिकारियों की देखरेख में हर चीज तय की गई। ये प्रोजैक्ट 77 करोड़ रुपए का बनाया गया है। अब 6 महीने बाद जालंधर नगर निगम के हाउस में सोमवार को इस कार्यक्रम पर हुए खर्च का प्रस्ताव रखा गया। इसका 99 नंबर था। इस प्रस्ताव में निगाए गए खर्च पर भाजपा ने आपत्ति जाहिर की और इसकी जांच की मांग की। प्रस्ताव नंबर-99 में लिखा है नींव पत्थर रखने के समारोह में एजेंसियों ने तय रेट के अनुसार अपने बिल दिए हैं। इस बिलों की जांच परचेज कमेटी ने जांच कर ली है।

    जांच करने के बाद रेट फाइनल होने पर नगर निगम जालंधर ने इन एजेंसियों के जरिए स्पोर्ट्स हब के समारोह को मुकम्मल करवा दिया था। अब इन एजेंसियों ने बिलों की पेमेंट की मांग की है। परचेज कमेटी ने संबंधित एजेंसियों के दिए बिलों को ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ विचार और जांच के बाद सत्यापित कर दिया है। प्रस्ताव नंबर-99 में लिखा है कि यह स्पष्ट किया जाता है कि मजेदार इवेंट का बिल 1 करोड़ 12 लाख 28 हजार 561 रुपए है। इसमें से 25 लाख की पेमेंट नगर निगम जालंधर फंड्स में से HDFC बैंक के चेक नंबर 003491 से 17 जून 2025 को मजेदार इवेंट्स को कर दी गई थी और बाकी बिल 87 लख 28 हजार 561 रुपए देना है। इसके अलावा समारोह के लाइव टेलीकास्ट के लिए BSNLऔर Airtel का इंटरनेट कनेक्शन लिया गया था।

    इसका बिल 1 करोड़ 73 लाख 220 रुपए बना है। लोगों के मनोरंजन के लिए पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला को बुलाया गया था। उनका बिल 8 लाख 26 हजार है। इसमें से 5 लाख की पेमेंट 18 फीसदी GST के साथ कर दी गई है। 3 लाख 26 हजार रुपए अभी देने हैं। हाउस में लाए गए प्रस्ताव में बताया गया कि इन बिलों की पेमेंट के लिए डीसी के माध्यम से सरकार को लिखा गया था, लेकिन अतिरिक्त मुख्य सचिव और लोकल बॉडी विभाग ने जवाब दिया कि बल्टर्न पार्क स्पोर्ट्स हब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमिश्नर, नगर निगम जालंधर हैं। इसलिए जालंधर में हुए राज्य स्तरीय समारोह पर आए खर्च की अदायगी नगर निगम जालंधर की ओर से की जाएगी।

    इसलिए बिलों की पेमेंट 1 करोड़ 75 लाख 40 हजार 776 रुपए बनती है। इसमें से नगर निगम जालंधर 31 लाख 73 हजार 220 रुपए दे चुक है। बची रकम की पेमेंट के लिए निगम हाउस इस प्रस्ताव को पास करता है। हाउस में लाए गए इस प्रस्ताव पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा नेताओं ने इस इवेंट को करवाने वाली कंपनियों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इतने छोटे से इवेंट के लिए इतना भारी-भरकम खर्च किया गया है। ये खर्च जालंधर नगर निगम उठाएगा। इससे जालंधर के लोगों की जेब से गए टेक्स की बर्बादी होगी।

  • Punjab News: RSS नेता के बेटे के कत्ल मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: RSS नेता के बेटे के कत्ल मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    आज पुलिस प्रेस वार्ता में करेंगी खुलासा

    फिरोजपुरः जिले में आरएसएस नेता बलदेव अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की मेन बाजार में गोलियां मारकर कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में भाजपा नेताओं में काफी रोष पाया जा रहा था। जिसके बाद अब पुलिस ने नवीन के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि इस हत्या के पीछे 4 लोगों का हाथ था। जिसमें से 2 लोग नवीन को गोली मारने आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही भाग गए थे। सूत्र बतातें है कि 2 आरोपी उनके लिए पहले से ही तैयार थे और घटना को अंजाम देने के बाद वह उन्हें किसी वाहन पर बिठाकर मौके से फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी की कई फुटेज पुलिस के हाथ लगी थी और उन फुटेज में खुलासा हुआ था कि एक शूटर ने गोली मारी और दोनों ही पैदल बाजार से भागे थे और सीसीटीवी फुटेज में आया है कि 2 आरोपी और थे जो इनको बैकअप दे रहे थे। उन दोनों को काबू कर लिया है और पुलिस पूछताछ कर रही है कि इस हत्या के पीछे क्या कारण था। आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर से पर्दा उठाएगी, कि नवीन की हत्या करने के पीछे किन लोगों का हाथ था और क्या कारण था। बता दे कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 9 टीमों का गठन किया था। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को काबू करके उनके पूछताछ के बाद हत्या करने की वजह नहीं बताई है।
  • Stock Market में थमी तेजी, Sensex 278 अंक टूटा, Nifty50 में 100 अंक से अधिक की गिरावट

    Stock Market में थमी तेजी, Sensex 278 अंक टूटा, Nifty50 में 100 अंक से अधिक की गिरावट

    बिजनेसः निफ्टी विकली एक्सपायरी के दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में 0.4 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 278 अंक गिरा जबकि निफ्टी50 में 100 अंक से अधिक गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.48% और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.85% गिरावट आई। सभी सेक्टरल इंडेक्स लाल निशान में थे। इनमें निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.5 प्रतिशत, निफ्टी रियलिटी 1.4 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा गिरे।

    मेटल और रियल्टी शेयरों में गिरावट की वजह से घरेलू शेयर बाजार में 6 दिनों से आ रही तेजी आज थम गई। बीएसई सेंसेक्स 277.93 अंक यानी 0.33% गिरावट के साथ 84,673.02 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 103.40 अंक यानी 0.4% गिरकर 25,910.05 अंक पर आ गया।

    वहीं टॉप गेनर्स की बात की जाए तो इनफोसिस, समवर्धना मदरसन इंटरनेशनल, एलटीआई इनडट्री, और एचसीएल ने जगह बनाई। इसी के साथ जेएसडब्ल्यू एनर्जी, टाटा मोटर्स पेसनजर्स, अडानी ग्रीन एनर्जी गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए।

  • Punjab News: AK-47 से पहले पत्नी-सास का कत्ल, फिर किया सुसाइड, देखें वीडियो

    Punjab News: AK-47 से पहले पत्नी-सास का कत्ल, फिर किया सुसाइड, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में 7 नंबर स्कीम के सरकारी क्वार्टरों में गार्ड ने AK-47 से पत्नी और सास की गोली मारकर कत्ल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त आरोपी घर पर छिप गया। इस दौरान मौके पर एसीपी आदित्य कुमार ने उसे करीब एक घंटा समझाया और सरेंडर करने की अपील की। लेकिन आरोपी छत पर चिल्लाता रहा और पुलिस को धमकाते हुए कहने लगा कि वह खुद को गोली मार लेगा।

    जिसके काफी देर बाद पुलिस के समझने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत निसावी गांव गुत्थी के रूप में हुई है। वहीं मृतकों की पहचान पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, गुरप्रीत और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू तनाव चल रहा था। उसकी साली परमिंदर कौर ने भी बताया कि 2016 में हुई शादी के बाद से अक्सर झगड़े हो जाते थे, जिसे इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार गांव गुत्थी में यह वारदात एक घरेलू विवाद से शुरू हुई, जब गुरप्रीत सिंह जो केंद्रीय जेल गुरदासपुर में निजी कंपनी पैसको के गार्ड के तौर पर तैनात था। अपनी सरकारी एके-47 राइफल लेकर घर पहुंचा। रात करीब 3 बजे उसने अपनी पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने घटना की पुष्टि की। एसएसपी आदित्य ने कहा हमारी मल्टीपल टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने सारे इलाके की घेराबंदी कर दी। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: शिवसेना नेता और बेटे पर हुए जानलेवा हमले को लेकर रोष, आज बंद का ऐलान

    Punjab News: शिवसेना नेता और बेटे पर हुए जानलेवा हमले को लेकर रोष, आज बंद का ऐलान

    फगवाड़ाः शहर में शिवसेना के नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर मंगलवार देर शाम स्थानीय गऊशाला बाजार में जानलेवा हमला हुआ। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं हमले में घायल हुए जिमी करवल को जख्मी हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिमी करवल का बचाव करते हुए शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल भी घायल हो गए। लेकिन इस हमले को 13 अप्रैल 2018 की रात फगवाड़ा के गोल चौक में हुए विवाद और गोली लगने से हुई एक युवक की मौत के मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है।

    फिलहाल कोई भी इस हमले को लेकर बोलने के लिए तैयार नहीं है लेकिन हिंदू संगठनों ने इस हमले के विरोध में बुधवार 19 नवंबर को दुकानदारों ने जालंधर हाईवे पर धरना देकर बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। बाजार के दुकानदारों ने कहा कि हमलावर कई दिनों से धमकी दे रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया भी था लेकिन कोई कार्रवाई न होने से हमला हो गया।

    सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी भारत भूषण को शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल तथा अन्य हिन्दू नेताओं ने साफ कह दिया है कि वे पुलिस को किसी तरह का कोई भी बयान नहीं देंगे बल्कि अब बयान हमलावर आकर देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को तीन दिन पहले शिकायत देने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अस्पताल में घायलों का हाल जानने और उनका बयान लेने के लिए DSP भारत भूषण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है और जल्द आरोपियों को काबू कर लेगी।

     

  • Jalandhar News: प्रेमिका के शादी से इंकार पर युवक ने की आत्महत्या

    Jalandhar News: प्रेमिका के शादी से इंकार पर युवक ने की आत्महत्या

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप निवासी अमनदीप ने प्रेमिका की ओर से शादी से मुकरने के बाद आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की और उसके परिवार की लगातार प्रताड़ना तथा शादी से इंकार के कारण युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनका बेटा दो साल से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था, जिसका घर थाना भार्गव कैंप के पीछे के क्षेत्र में पड़ता है।

    परिवार ने रिश्ते को मंज़ूरी देते हुए लगभग दो साल पहले जालंधर के होटल डाउन टाउन में दोनों की सगाई भी करवाई थी। उस समय लड़की पक्ष ने लड़के की उम्र कम होने की बात कहकर शादी को 5 साल आगे बढ़ाने का आग्रह किया था, जिस पर लड़के का परिवार भी राज़ी हो गया। परिजनों के अनुसार, सगाई के बाद युवती अक्सर उनके घर आती रही और दोनों के बीच फोन व चैट पर बातचीत भी होती रही। लेकिन एक माह पहले युवती ने अचानक बातचीत बंद कर दी, जिससे युवक मानसिक तनाव में रहने लगा।

    मृतक की बहन और मां ने जब युवती के घर जाकर बात की तो कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की गई और शादी से साफ इंकार कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और पंखे से लटक रहे युवक को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • आज का राशिफल 19 नवंबर, 2025

    आज का राशिफल 19 नवंबर, 2025

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा।

    मेष राशि:आज अपने काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है।

     

    वृष राशि:आज खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

    मिथुन राशि:आज आपको किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। कोई आपकी ऑफिशियल जानकारी लीक कर सकता है। आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

    कर्क राशि:आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद हो सकती हैं। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है।

    कन्या राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए, इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

    तुला राशि:आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा। आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाए रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा।


    धनु राशि:
    आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी।

    मकर राशि:आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरीत हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर सम्बन्ध बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है।

    कुम्भ राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलाएगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

    मीन राशि:आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

  • Punjab News: शिव सेना नेता और उसके बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: शिव सेना नेता और उसके बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। शहर में शिवसेना के नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर मंगलवार देर शाम स्थानीय गऊशाला बाजार में जानलेवा हमला हुआ है। इसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हमले में घायल हुए जिमी करवल को जख्मी हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिमी करवल का बचाव करते हुए शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल भी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल अपने तीन अन्य साथियों सहित करीब चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करवल परिवार ने दो दिन पूर्व पुलिस को शिकायत देकर इस घटना का संदेह भी व्यक्त किया था। फिलहाल कोई भी इस हमले को लेकर बोलने के लिए तैयार नहीं है लेकिन हिंदू संगठनों ने इस हमले के विरोध में कल फगवाड़ा बंद रखने का एलान किया है। वहीं, फिलहाल शिवसेना नेताओं द्वारा हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

    सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी भारत भूषण
    घटना की सूचना पाकर सिविल डीएसपी भारत भूषण पुलिस टीम सहित अस्पताल पहुंच गये हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मामले संबंधी जानकारी एकत्रित कर ली है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • ऊना पुलिस ने 6.16 ग्राम चिट्टे सहित तीन पकड़े

    ऊना पुलिस ने 6.16 ग्राम चिट्टे सहित तीन पकड़े

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में पुलिस ने गांव चताडा में तीन लोगों को चिट्टे सहित पकड़ा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन लोगों को 6.16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपित व्यक्तियों की पहचान अभिनंदन(20) निवासी लोअर देहलां, सूरज कुमार(28) लोअर देहलां और मिंदर पाल उर्फ़ मिन्दी(50) निवासी गांव चताडा जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।