Blog

  • Punjab News: नशेड़ियों की शिकायत करना पड़ा महंगा, हथियार लेकर घर तक पहुंचे युवक, देखें वीडियो

    Punjab News: नशेड़ियों की शिकायत करना पड़ा महंगा, हथियार लेकर घर तक पहुंचे युवक, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के धर्मपुरा इलाके के अधीन आती गली नंबर-1 में देर रात करीब 2 बजे उस समय इलाके में सनसनी फैल गई, जब दीपक कुमार उर्फ दीपू नामक व्यक्ति द्वारा नशेडियों की शिकायत करने पर हथियारबंद युवक उसके घर पहुंच गए। इस दौरान उक्त युवकों द्वारा घर के बाहर उसे गालियां निकाली गई। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि उसने सीएम मान द्वारा दिए गए नंबरों पर नशेड़ियों को लेकर शिकायत दी थी। जिसके बाद उक्त हमलावार उसे जान से मारने की नीयत से आए थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर जाता हुए दिखाई दिया। जिसके बाद 3 अन्य युवक आते है। हालांकि उसमें से एक युवक वापिस चला जाता है। कुछ देर बाद सभी युवक गली से वापिस निकल गए।

    पीड़ित ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उसके घर पर 20 हथियारबंद लोगों द्वारा आकर गालियां निकाली गई और धमकियां दी गई। दीपू का कहना हैकि उसका हौजरी का घर पर ही काम है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसे जान से मारने की नीयत से युवक हमला करने के लिए आए थे। देर रात घटना के दौरान वह घर पर मौजूद नहीं थे। ऐसे में घटना के दौरान उसकी माता घर पर मौजूद थी। पीड़ित ने कहा कि डर के कारण उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी।

    दरअसल, आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर उसने शिकायत दी तो वह उसे गोली मार देंगे। पीड़ित ने कहा कि घटना को लेकर वह काफी डरा हुआ है। आरोप है कि उक्त युवकों के साथी कुछ दिन पहले होटल में पुलिस की रेड के दौरान 11 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए थे। दूसरी ओर पीड़ित का कहना है कि वह प्रेस वार्ता के बाद अब अपनी जान की सुरक्षा को लेकर थाने शिकायत देने जा रह है। दीपू ने प्रशासन से आरोपियों को जल्द काबू करने की अपील की है।

     

  • Jalandhar News: 1.5 किलो हेरोइन और 7 हथियारों सहित 5 गिरफ्तार

    Jalandhar News: 1.5 किलो हेरोइन और 7 हथियारों सहित 5 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कमिशनरेट पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय नशे और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन और 7 गैर-लाइसेंसी हथियार बरामद किए हैं।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस कार्रवाई से नशे और हथियारों की तस्करी करने वालों को बड़ा झटका लगा है, जिससे राज्य में नशे की आपूर्ति रोकी गई है, वहीं अवैध हथियारों के फैलाव को नियंत्रण में लाने में मदद मिली है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस गिरोह के बड़े आपराधिक नेटवर्क के संबंधों की जांच कर रही है।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि ऐसे ऑपरेशन विभाग की नशे के खात्मे और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि ऐसी संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जनता की सुरक्षा के लिए खतरा बने आपराधिक गिरोहों को निशाना बनाया जा सके।

  • ओलंपिक पदक विजेता Sushil Kumar की बढ़ी मुश्किलें, Court ने 7 दिनों में सरेंडर करने के निर्देश किए जारी

    ओलंपिक पदक विजेता Sushil Kumar की बढ़ी मुश्किलें, Court ने 7 दिनों में सरेंडर करने के निर्देश किए जारी

    सोनीपतः ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, आज सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर नेशनल रेसलर सागर धनखड़ हत्या मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की जमानत रद्द कर दी है। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को पलटते हुए कोर्ट ने 7 दिन में सरेंडर करने का निर्देश दिया। सुशील पर हत्या, अपहरण और दंगा समेत कई गंभीर आरोप हैं। हालांकि इस केस में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी। पहलवान सुशील कुमार मामले में शिकायतकर्ता की वकील जोशीनी तुली ने कहा, ‘आज सुशील कुमार को दी गई जमानत एक त्रुटिपूर्ण आदेश होने के कारण रद्द कर दी गई।

    इसीलिए पीड़ितों के पिता अशोक धनखड़ की अपील पर उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया गया है। हमने उस आदेश को इस आधार पर चुनौती दी थी कि वह एक त्रुटिपूर्ण आदेश था। यह कानूनन सही नहीं था, क्योंकि सुशील कुमार ने जब भी अंतरिम जमानत ली थी, तब गवाहों से छेड़छाड़ की थी। मुख्य गवाह ने मामले का समर्थन किया था। घटना का वीडियो फुटेज भी मौजूद था, इसलिए आज यह अपील स्वीकार कर ली गई। सुशील कुमार जब भी अंतरिम जमानत पर बाहर आए, उन्होंने घायल गवाहों सहित सभी सरकारी गवाहों से छेड़छाड़ की।

    इसीलिए वे सभी निचली अदालत के समक्ष अपने बयानों से मुकर गए। मुकदमा अभी भी चल रहा है। निचली अदालत में कई सरकारी गवाहों से पूछताछ होनी बाकी है।’ सुशील कुमार पर संपत्ति विवाद में 4 मई, 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ और उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। हमले में घायल सागर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था। बता दें कि पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या से जुड़ा है।

    पहलवान सुशील कुमार ने साथियों के साथ मिलकर 5 मई को रात में सागर की पिटाई की थी। बाद में सागर की मौत हो गई थी। इसके अलावा चार और पहलवान भी जख्मी हुए थे। आरोप पत्र में 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश, अपहरण, डकैती, दंगा समेत अन्य अपराधों में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सुशील और उसके दोस्त मिलकर कुछ लोगों की पिटाई कर रहे थे।

     

  • इस मामले में ED के समक्ष पेश हुए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना

    इस मामले में ED के समक्ष पेश हुए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना

    नई दिल्ली: ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में क्रिकेटर सुरेश रैना भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। इसी के चलते आज रैना ईडी दफ्तर में अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना सट्टेबाजी एप केस में दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में पेश हुए। रैना को एक ऑनलाइन सट्टेबाजी एप (1xBet) के प्रचार के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वह इस एप के ब्रांड एंबेसडर हैं। बता दें कि युवराज सिंह, शिखर धवन और कुछ फिल्मी सितारें भी जांच के दायरे में है। बता दें कि सुरेश रैना पर बैटिंग एप 1xBET ऐप को प्रमोट करने का आरोप है। ईडी इस बैटिंग एप की मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है।

    कई सेलेब्रिटी इस बेटिंग ऐप के जांच के दायरे में आ चुके हैं। रैना को ईडी के कड़े सवालों का जवाब देना होगा. बता दें कि ईडी 1xBET, foreplay, lotus65 और अन्य बैटिंग एप की जांच मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अलग अलग कर रही है। इसमें दक्षिण भारत के सिलेब्रिटीज से लेकर क्रिकेटर और बॉलीवुड के सितारे जांच के दायरे में है। ऐसे ही मामलों में ईडी गूगल-मेटा को समन जारी कर चुकी है।

    गौर हो कि रैना के इंटरनेशनल क्रिकेट में आठ हजार से ज्यादा रन सुरेश रैना ने इंटरनेशनल करियर में तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। रैना ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। वह ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2007 की विजेता टीम और ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 की विजेता भारतीय टीम के अहम सदस्य थे। अपने करियर में उन्होंने 226 वनडे, 78 टी-20 और 18 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 8,000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए। अगस्त 2020 में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

     

  • Jalandhar सहित इन जिलों में Independence Day को लेकर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, DC ने लिया जायजा, देखें वीडियो

    Jalandhar सहित इन जिलों में Independence Day को लेकर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, DC ने लिया जायजा, देखें वीडियो

    जालंधर/लुधियाना/मोगाः पूरे देश में 15 अगस्त की तैयारियां चल रही हैं। कई जिलों में तैयारियों आखिरी चरण पर हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज बड़े अधिकारी जिले स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। वह वहां के अरेंजमैंट भी चेक कर रहे हैं, ताकि सारा प्रोग्राम बढ़िया तरीके से हो सके और किसी को भी वहां कोई दिक्कत न हो। इसी के चलते जालंधर जिला प्रशासन ने तैयारियों का आगाज कर दिया है। इस बार भी यह राष्ट्रीय पर्व पूरे देशिभक्त, श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में डीएसी मीटिंग हॉल में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक की गई थी। वहीं आज जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने फुल ड्रैस रिहर्सल के कार्यक्रम में भाग लिया।

    डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में इस वर्ष कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं और मंगलवार को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम की सफलता की झलक पहले ही दे दी है। करीब 2000 से अधिक बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट में भाग लेंगे।

    कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारी और अधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हैं। प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर भी व्यापक योजना तैयार की है और एक रोड मैप जारी किया गया है, ताकि किसी प्रकार की यातायात समस्या उत्पन्न न हो। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने लोगों से समय पर पहुंचने और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

    दूसरी ओर लुधियाना में भी डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने स्टेडियम में प्रोग्राम के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त पर लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के खेल मैदान में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा झंडा रस्म अदा करेंगे। इससे पहले फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन विशेष रूप से पहुंचे, जहां उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और हरी झंडी दिखाकर सलामी दी।

    उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भी इस दिन बच्चों का प्रदर्शन देखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपना बचपन याद आ रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना भी बरकरार रहती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बच्चों और लोगों को नशे से दूर रहने का विशेष संदेश भी दिया जा रहा है। वहीं वह स्पेशल बच्चों के लिए कोई स्पेशल प्रर्दशन की तैयारी भी कर रहे हैं।

    मोगा में भी कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। उसी कड़ी के तहत मोगा की दाना मंडी में भी फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस मौके फाइनल रिहर्सल पर मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और एसएसपी अजय गांधी ने तिरंगे को सलामी दी और पुलिस की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग प्रोग्राम भी पेश किए। मोगा में 15 अगस्त को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस तिरंगा फहराने की रस्म अदा करेंगे। इस मौके एसएसपी अजय गांधी ने इस दिन को खूब अच्छे ढंग से मनाने की अपील की।

  • Punjab News: कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा को कोर्ट से लगा झटका, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी!

    Punjab News: कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा को कोर्ट से लगा झटका, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी!

    कपूरथलाः भुलत्थ कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हाईकोर्ट ने खैहरा द्वारा दायर की गई याचिका में जमानत देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में खैहरा को नशा तस्करी के एक मामले में किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही खैहरा के करीबी पीएसओ को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

    जानकारी के अनुसार खैहरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस जांच कर रही है।यह याचिका विजिलेंस ब्यूरो पंजाब द्वारा दायर की गई थी, जिसमें 12 फरवरी, 2024 को जारी पत्र संख्या 5460/वीबी/एएस-7 में उल्लिखित लंबित सतर्कता जांच के मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग की गई थी। जिसमें जस्टिस त्रिभुवन दहिया की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रीतिंदर सिंह अहलूवालिया पेश हुए।

    उन्होंने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल, जो विपक्षी पार्टी के वर्तमान विधायक सुखपाल खैहरा हैं, उन्हें डर है कि लंबित विजिलेंस जांच में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, इसलिए उन्होंने अग्रिम जमानत मांगी है। सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने याचिकाकर्ता को ना तो कोई नोटिस जारी किया है, ना ही कोई समन भेजा है और न ही उसे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। ऐसे में गिरफ्तारी का कोई वास्तविक डर नहीं है।

    याचिकाकर्ता के वकील ने सरकार से यह बयान दर्ज करने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने दर्ज कर लिया। इसके बाद, याचिकाकर्ता के वकील ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे मंज़ूरी दे दी गई और अदालत ने याचिका वापस लेने के आधार पर याचिका खारिज कर दी। सुखपाल सिंह खैहरा का तर्क था कि वह राजनीतिक मुद्दे उठा रहे हैं, ऐसे में विजिलेंस उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। अदालत में सरकारी वकील ने कहा कि न तो खैहरा को अभी तक इस मामले में बुलाया गया है और न ही उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इस भरोसे के बाद उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली।

    दूसरी ओर खैहरा ने कहा कि हाई कोर्ट में उसकी याचिका के बारे में लोगों को कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं, जिसका निपटारा सरकारी वकील के बयान को रिकॉर्ड में लेने के बाद हुआ था। विधायक का दावा है कि आज की तारीख में उसके खिलाफ कोई मामला नहीं है। खैहरा का कहना हैकि वह पहले से ही 2024 में उच्च न्यायालय द्वारा दी गई नियमित ज़मानत पर है। खैहरा ने कहा कि याचिका 2024 में आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकार द्वारा शुरू की गई जांच के बारे में थी, जिसे सरकारी वकील ने अस्वीकार कर दिया, इसलिए मेरी याचिका उच्च न्यायालय द्वारा निपटा दी गई।

     

  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर पहुंची GRP और RPF सहित भारी पुलिस फोर्स, देखें Live

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर पहुंची GRP और RPF सहित भारी पुलिस फोर्स, देखें Live

    जालंधर, ENS: देश भर में 15 अगस्त को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और उनके बैग की तालाशी ले रही है। इसी के चलते आज रेलवे स्टेशन पर डीसीपी नरेश डोगरा, एसीपी आतिश भाटिया, जीआरपी और आरपीएफ, स्क्वायड डॉग की टीम द्वारा ट्रेन से आने वाले यात्रियों की चैकिंग की जा रही है। वहीं उनके बैग की गहनता से तालाशी ली जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्वंतत्रता दिवस को लेकर शहर के मेन एंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी करके बाहरी राज्यों व जिलों से आने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। दूसरी ओर उनके द्वारा आज रेलवे स्टेशन पर बाहरी जिलों व राज्यों से आने वाले यात्रियों की तालाशी ली जा रही है। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो वह तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि किसी भी शरारती अनसंर को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

    दूसरी ओर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल द्वारा आज गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में रिहर्सल का आयोजन किया गया। जहां डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि आज फुल ड्रेस रिहर्सल में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम की सफलता की झलक पहले ही दे दी है।

    करीब 2000 से अधिक बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट में भाग लेंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारी और अधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हैं। प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर भी व्यापक योजना तैयार की है और एक रोड मैप जारी किया गया है, ताकि किसी प्रकार की यातायात समस्या उत्पन्न न हो। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने लोगों से समय पर पहुंचने और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

  • Jalandhar News: धार्मिक स्थल पर गोलियां चलने के मामले में ADCP ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धार्मिक स्थल पर गोलियां चलने के मामले में ADCP ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नागरा फाटक के पास गुरु नानक नगर में सालाना मेले के दौरान तेजधार हथियार और गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं सहित 3 लोग गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गए। इस घटना को लेकर एडीसीपी आकृषि जैन का बयान सामने सामने आया है। उन्होंने बताया कि देर रात धार्मिक स्थल पर तेजधार हथियार और गोलियां चलने की सूचना मिली है। पुलिस की शुरूआती जांच के अनुसार आपसी रंजिश को लेकर यह विवाद हुआ है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर छापेमारी की जा रही है। इस घटना में गोपी नामक नौजवान की दातर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार धार्मिक स्थल का विवाद नहीं है, बल्कि पुरानी रंजिश का मामला है। आकृषि जैन ने कहा कि थाना 1 में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। वहीं छर्रे लगने से 2 अन्य लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    हालांकि स्थानीय लोगों का कहना हैकि देर रात धार्मिक प्रोग्राम के दौरान 5 अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने आते ही हथियार लहराने शुरू कर दिए। जिसके बाद पीड़ित के बेटे राहुल ने उन्होंने हथियार लहराने से मना किया। पीड़ित के अनुसार मेले में हथियार लहराने को बेटे ने उन्हें रोका था। जिसके बाद उक्त व्यक्तियों ने बेटे के साथ गाली गालौच करना शुरू कर दिया। इस दौरान धार्मिक स्थल से एक व्यक्ति ने उन्हें चांटा मार दिया।

    जिसके बाद मामला शांत करवाकर उन्हें वहां से भेज दिया गया। पीड़ित ने कहाकि कुछ समय के बाद दोबारा उक्त व्यक्ति आए और उन्होंने दातर से बेटे और साथी पर हमला कर दिया। इस घटना में गुरप्रीत उर्फ गोपी की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के दौरान बेटे ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि उक्त हमलावार 2 गाड़ियों में सवार होकर आए थे।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में Steps Showroom में लगी आग, देखें LIVE

    Jalandhar News: पॉश इलाके में Steps Showroom में लगी आग, देखें LIVE

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके माडल टाउन में दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां KFC के साथ Steps शोरूम में आग लगी है। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है।

    आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग का धुंआ दूर-दूर से दिखाई दे रहा है। वहीं आग लगने की घटना को लेकर अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

  • World Organ Donation Day: सलमान खान के अलावा ये B-Town Stars भी करना चाहते हैं अंग दान

    World Organ Donation Day: सलमान खान के अलावा ये B-Town Stars भी करना चाहते हैं अंग दान

    बॉलीवुड: आज वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे यानी की विश्व अंगदान दिवस है। हर साल 13 अगस्त को दुनियाभर में यह दिन मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह सेमिनार और चर्चाएं होती हैं और अंगदान का महत्व लोगों को बताया जाता है। आज इस दिन के मौके पर आपको बताते हैं कि अमिताभ बच्चन के अलावा ऐसे कौन से बॉलीवुड एक्टर्स हैं जो अंगदान को बढ़ावा दे रहे हैं।

    ऐश्वर्या राय

    विश्व सुंदरी कहलाई जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपनी आंखों को दान करने का संकल्प लिया था। उन्होंने आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया से आई डोनेट करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि – मेरी आंखें मेरी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और इन्हें दान करके मैं दूसरों को देखने का तोहफा दे सकती हूं।

    रजनीकांत

    थलाइवा रजनीकांत भी अंगदान करने वाले बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने पूरे शरीर के अंग दान का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि मौत के बाद भी यह सेवा जारी रहनी चाहिए और इसका यही सही तरीका है।

    सलमान खान

    दबंग खान तो इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर शामिल है। उन्होंने स्टेम सेल दान के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए अपनी बोन मैरो दान करने का संकल्प लिया है।

    आर माधवन

    एक्टर ने अपना पूरा शरीर दान करने का फैसला किया है। वहीं कमल हासन ने आंखों से लेकर किडनी तक सब दान करने का वादा किया है।

    अमिताभ बच्चन

    बिग बी भी अपनी आंखें और बाकी अंग दान करने का वादा कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर अंगदान को लेकर जागरुकता अभियान चलाते हैं। वह लोगों को मोटिवेट और इंस्पायर भी करते हैं। उनका मानना है कि एक दान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

    प्रियंका चोपड़ा

    ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सभी अंगों को दान करने का फैसला किया है।

    आमिर खान

    साल 2014 में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी कहा था कि वह अपने सभी अंग दान करेंगे ।