Blog

  • Punjab News: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    Punjab News: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नगरी के न्यू फोकल प्वाइंट में एक प्लास्टिक की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा फैक्टरी मालिक और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। आग की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही है। वहीं घटना को लेकर आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया। हालांकि आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन भीषण आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया है।

    जानकारी के मुताबिक, दो फैक्ट्रियों में आग लगी है और दोनों साथ साथ है। दोनों फैक्ट्रियां प्लास्टिक का सामान बनाती हैं और अब तक फैक्ट्री के अंदर जितना भी सामना था जलकर खाक हो चुका है। फैक्ट्री मालिक भी फायर ब्रिगेड के साथ आग बुझाने का कोशिश कर रहा है। लोगों के मुताबिक फैक्ट्री के ऊपर कुछ टायर पड़े थे और उस पर चिनगारी लगी और आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि करोड़ों का इस आग की भेंट चढ़ा है।।

  • Punjab News: बार्डर के पास AAP MLA की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    Punjab News: बार्डर के पास AAP MLA की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    विधायक सहित परिवारिक सदस्य घायल

    लुधियानाः जिले में साउथ हलके से आप विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छिन्ना दिल्ली से लुधियाना आ रही थीं। इस दौरान विधायक की गाड़ी खनौरी बार्डर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਵੱਡੀ ਖਬਰ – ਆਪ MLA ਰਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਕੌਰ ਛੀਨਾ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ Read in English:- Ludhiana AAP MLA Rajinder Pal Kaur Chhina Injured in Road Accident, Referred to Ludhiana Hospital हादसे के दौरान गाड़ी में आप विधायक, बेटा, पति, सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर मौजूद थे। देर रात स्थानीय लोगों की मदद से घायल पांचों लोगों को हरियाणा के कैथल में स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस घटना में चेहरे पर चोटे आई है और टांके भी लगे है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दरअसल, राजिंद्रपाल कौर छिन्ना अमेरिका में किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गई थीं। रात को ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची थी। जिसके बाद रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।
  • Punjab News: BPEO के खिलाफ शिक्षामंत्री ने लिया एक्शन, किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    Punjab News: BPEO के खिलाफ शिक्षामंत्री ने लिया एक्शन, किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    मोगा: जिले के बाघा पुराना में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें एक ब्लॉक एजुकेशन प्राइमरी अफसर देवी प्रसाद अपने दफ्तर में पत्नी के साथ डांस करने नजर आ रहे है। इस मामले की वीडियो वायरल होने पर मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा। जिसके बाद देवी प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेश पर शिक्षा विभाग की सचिव अनिंदिता मित्रा ने आदेश जारी किए हैं।

    दूसरी ओर आरोपी अधिकारी का कहना है कि वह मूल रूप से फिरोजपुर के रहने वाले हैं। उनकी शादी की सालगिरह थी और ऐसे में उसकी पत्नी वहां आई हुई थी। ड्यूटी के समय के बाद उन्होंने सालगिरह मनाई थी। किसी ने मेरी उनकी वीडियो वायरल करके गलत किया है। मैं इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करूंगा। वहीं मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में लापरवाही, अनुशासनहीनता या अनैतिक काम के लिए कोई जगह नहीं है।

    नियम तोड़ने या ड्यूटी में लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार, छात्रों और स्टाफ के हित में स्कूल प्रशासन में अनुशासन और ऊंचे नैतिक मूल्यों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जानकारी के मुताबिक एक मिनट तीन सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

    बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी के दफ्तर का ही यह वीडियो है। इसमें जो महिला है, वह उनकी पत्नी है। इस वीडियो में गाना चल रहा है तुम रूठी रहो और मैं मनाती रहूं। लोगों का आरोप है कि शिक्षा विभाग के संस्थानों के अधिकारी इस तरह के डांस करेंगे तो आम लोगों का क्या होगा। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद जिला स्तर के अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। लेकिन देर शाम शिक्षा मंत्री के आदेश पर अधिकारी पर कार्रवाई हुई है।

  • आज का राशिफल 13 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 13 अगस्त, 2025

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि व बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन पार कर के भोर 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 6 मिनट तक धृति योग बना रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज रक्षा पंचमी है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज बच्चों की तरफ से आपको गुड न्यूज़ मिल सकती है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपके मन में नए विचार आएंगे। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। आज आपकी रुचि संगीत के क्षेत्र में रहेगी और आपको फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी मिल सकता है।


    वृष राशि:
    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है और ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपकी नौकरी में प्रमोशन हो सकता है, जिससे ऑफिस में आपकी छवि मजबूत बनेगी। आज किसी करीबी रिश्तेदारों के आने से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे और इलेक्ट्रोनिक सामान भी खरीद सकते हैं।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बना रहेगा। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी लेकिन आप लेन-देन करते समय थोड़ी सतर्कता बरतें। आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं, बाहर का मौसम आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको करियर को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते है। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा और आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने पिता का काम में हाथ बटाएँगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आप बच्चों के लिए घर में अलग-अलग तरह की डिशेज बना सकती है। आज बच्चों से आपको गुड न्यूज मिल सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, जहां आप खूब इंजॉय करेंगे। इस राशि के जातक आज बहुत अच्छा काम करेंगे जिसे देखकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए उपयोगी बना रहेगा। आज आपके सारे रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज दुकानदारों के लिए का दिन अच्छा रहेगा, आज आपकी अच्छी आमदनी होने के योग बन रहे है। आज आपकी रुचि कला के क्षेत्र में रहेगी और आपको अच्छे ऑफर भी मिल सकते है। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज लंबे समय बाद आपको किसी दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपके व्यापार में ग्रोथ होगी। आज आपको किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, लेकिन इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। आज आप बच्चों के साथ शाम को बाहर घूमने जायेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा और आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    तुला राशि:आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप व्यर्थ के खर्चों को कम करने का प्रयास करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस में दुगुना धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा, जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आज आपकी रुचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ मिलकर आप अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन के लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आप अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शिवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। आज काम कमी अधिकता रहेगी इसलिए आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है, आप अपनी जरूरत का सामान साथ में लें जाएं। आज का दिन वकीलों के लिए फायदेमंद रहने वाला है, कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आज ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को इफेक्टिव बनाने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने का विचार कर सकते है। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको ख़ुशी होगी।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आपका मन काम में लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आज आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। आज आप किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज आप घर के बड़े-बुजर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, जिससे आपका काम शांति से हो जाए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए दिन शुभ है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें।


    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है, आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी अच्छे बने रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए आप योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

  • Punjab News: नशा छुड़ाओ केंद्र में युवक की हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा छुड़ाओ केंद्र में युवक की हत्या, देखें वीडियो

    मोगा: गांव चिड़िक में एक मैरिज पैलेस की आड़ में चल रहे अवैध नशा छुड़ाओ में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है। यह केंद्र पुलिस थाना चिड़िक से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित था। मृतक की पत्नी मनदीप कौर ने बताया कि उनका पति केवल शराब का आदी था। 4 जुलाई को केंद्र संचालकों ने घर से ले जाकर उसे भर्ती किया था और 20 हजार में नगद फीस भी ली थी।

    बीच में मिलने पर रोक लगा दी गई थी। मंगलवार को जब वह परिजनों के साथ जसपाल को लेने पहुंची, तो पहले संचालकों ने झूठे बहाने बनाए, बाद में एक हाल में उसकी लाश पड़ी मिली। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी एसआई गुरपाल सिंह के अनुसार इस स्थान का नशा छुड़ाओ केंद्र का लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर मैरिज पैलेस के मालिक इंद्रजीत सिंह और उसके पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुत्र फरार है।

  • सुक्खू सरकार प्रदेश रेल परियोजनाओं में करे केंद्र का सहयोग :  जयराम ठाकुर

    सुक्खू सरकार प्रदेश रेल परियोजनाओं में करे केंद्र का सहयोग : जयराम ठाकुर

    सुक्खू सरकार की उदासीनता से हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार को नहीं मिल रही गति

    सुक्खू सरकार के सहयोग से हिमाचल में लटक रही है रेल परियोजनाएं

    ऊना/शिमला/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार की लापरवाही की वजह से हिमाचल प्रदेश में रेलवे की परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। सुक्खू सरकार हिमाचल के रेल नेटवर्क विस्तारीकरण में अपने हिस्से के काम में सहयोग नहीं कर रही है। जिससे हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी और रेल मार्ग संपर्क को नए आयाम देने वाली रेल परियोजनाएं लटकी हुई है और समय बढ़ने के साथ ही उन परियोजनाओं की लागत में भी वृद्धि होती जा रही है। सरकार की यह उदासीनता न हिमाचल के हित में  है और न ही प्रदेश की आर्थिकी और औद्योगिकरण को बढ़ावा देने की भविष्य की योजनाओं के हित में। इसलिए मुख्यमंत्री से आग्रह है कि अपना राजनीतिक विद्वेष छोड़कर हिमाचल प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं में पूर्व निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार काम करे। जिससे हिमाचल में बेहतर रेल कनेक्टिविटी का सपना साकार हो सके।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की रेल परियोजनाओं को भरपूर बजट दे रही है जिससे हिमाचल प्रदेश में रेल नेटवर्क को मजबूत और ज्यादा से ज्यादा पहुंचाया जा सके। रेल नेटवर्क से हिमाचल प्रदेश की कनेक्टिविटी हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने जोगिंदर नगर पठानकोट रेलवे लाइन के ब्रॉड गेज करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा करवाए जा रहे सर्वे के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश की तीनों रेल परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2716 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। जो पिछले साल के बजट से भी ज्यादा है। इस बार के बजट में हिमाचल प्रदेश में चार रेलवे स्टेशन भी बनाए गए, जिनका उद्घाटन 2 महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।

    लगातार तीन बार से रेलवे के विस्तारीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा जो भी धनराशि दी जा रही है वह यूपीए सरकार के समय दिए गए बजट से 25 गुना से भी ज्यादा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रेल परियोजनाओं के गति न पकड़ने के पीछे कांग्रेस की सुक्खू सरकार जिम्मेदार है। भानुपल्ली – बिलासपुर –बैरी की 63 किलोमीटर लंबी रेल लाइन हेतु लागत साझाकरण के आधार पर बनने की सहमति बनी थी। इस योजना के लिए 123.16 हेक्टर जमीन का अधिग्रहण राज्य सरकार द्वारा किया जाना था जबकि 80.31 हेक्टेयर भूमि का ही अधिकरण अब तक हो पाया है और इस परियोजना पर ही केंद्र सरकार द्वारा 5251.81 करोड रुपए खर्च किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट में  प्रदेश सरकार की 1789.56 करोड रुपए की देनदारी बकाया है। जिस कारण रेलवे के प्रोजेक्ट पूरा करने में देरी हो रही है। डेढ़ वर्ष पहले भी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा पत्र लिखकर हिमाचल सरकार से मांग की गई थी कि वह हिमाचल के हिस्से का 1626 करोड रुपए का बकाया रेलवे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए रेलवे दे लेकिन सरकार ने तब भी उस पत्र को अनदेखा किया था। सरकार की इस अनदेखी की कीमत प्रदेश की रेल परियोजनाएं चुका रही हैं जो प्रदेश हित में नहीं है।

    जयराम ठाकुर ने कहा की सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर- बैरी, नंगल डैम-तलवाड़ा और चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के निर्माण के लिए मोदी सरकार ने बजट की कोई कमी नहीं की।  केंद्र सरकार ने वर्ष 2024- 25 के अंतरिम बजट में हिमाचल की तीनों रेल लाइनों के लिए 2,500 करोड़ का प्रावधान किया था। इनमें सबसे ज्यादा 1700 करोड़ रुपये भानुपल्ली-बिलासपुर- बैरी रेल लाइन को दिए थे। नंगल डैम-तलवाड़ा के लिए 500 करोड़ और चंडीगढ़-बद्दी को 300 करोड़ दिए। 2023-24 के बजट में भानुपल्ली-बिलासपुर- बैरी रेल लाइन को एक हजार करोड़ का बजट मिला था, लेकिन इसके खर्च को देखते हुए इसे रिवाइज कर 1399 करोड़ किया गया है। नंगल डैम-तलवाड़ा को पिछली बार के बजट में 450 करोड़ मिले थे, चंडीगढ़-बद्दी को भी पिछले बजट में 450 करोड़ मिले थे। तीनों रेल लाइनों के लिए बजट का प्रावधान किए जाने से अब इनके काम में और तेजी आएगी। हिमाचल में 63 किलोमीटर की भानुपल्ली- बिलासपुर–बैरी रेल लाइन, 84 किलोमीटर नंगल डैम-तलवाड़ा, 33 किलोमीटर की बद्दी-चंडीगढ़ रेल लाइन का काम चल रहा है। यह काम और भी गति पकड़ेगा जब हिमाचल प्रदेश सरकार इन परियोजनाओं में पूर्व निर्धारित शेयर की अदायगी करेगा।

  • जिला परिषद ऊना की विशेष बैठक, पंद्रहवें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा

    जिला परिषद ऊना की विशेष बैठक, पंद्रहवें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा

    ऊना/सुशील पंडित : जिला परिषद ऊना की मंगलवार को आयोजित विशेष बैठक में ग्राम पंचायतों में पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरपर्सन नीलम कुमारी ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाना और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

    बैठक में जलापूर्ति, सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, पार्क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि स्वीकृत धनराशि का समयबद्ध और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करें तथा प्रगति रिपोर्ट नियमित भेजें, ताकि जनता को समय पर सुविधाएं मिल सकें।

    सत्र के दौरान जिला पंचायत के नए भवन के निर्माण पर भी चर्चा हुई। हाल ही में प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नए भवन से परिषद के कार्य में और सुविधा व दक्षता आएगी।

    डीपीओ श्रवण कुमार ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और जिला परिषद के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरे हो सकते हैं। उन्होंने योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने की अपील की, ताकि विकास की गति तेज हो और हर गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो।

    बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, रजनी मनकोटिया, सतीश शर्मा, नरेश कुमारी, सत्या देवी, अशोक कुमार, गुलजार सिंह, संगीता देवी, सुशील कालिया, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीडीओ गगरेट सुरेंद्र कुमार, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा, बीडीओ हरोली राजेश्वर भाटिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • 9 साल तक Relationship में रहने के बाद Cristiano Ronaldo ने की सगाई

    9 साल तक Relationship में रहने के बाद Cristiano Ronaldo ने की सगाई

    नई दिल्ली: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड जॉर्जिना रोड्रिगेज ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। जॉर्जिना ने अंगूठी की तस्वीर शेयर करते हुए स्पेनिश में कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा कि – ‘हां मैं करती हूं इस जीवन में और अपने पूरे जीवन में’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Georgina Rodríguez (@georginagio)

    रोनाल्डो की मुलाकात जॉर्जिना के साथ मैड्रिड में गुच्ची शॉप पर नौ साल पहले हुई थी जहां पर वो काम करती थी। इस दौरान रोनाल्डो पुर्तगाल के कप्तान रियल मैड्रिड के लिए लॉ लीगा में खेल रहे थे। तभी से दोनों एक साथ हैं। रोनाल्डो के 5 बच्चे हैं जिनमें से 2 उनके और जॉर्जिना के हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी का जन्म अप्रैल 2022 में हुआ था। रोडिग्रेज ने रोनाल्डो के बाकी तीन बच्चों की परवरिश में भी मदद की है। 31 वर्षीय जॉर्जिना ने नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो आई एम जॉर्जिना में एक्टिंग भी की थी। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले रोनाल्डो ने अभी तक अपनी सगाई पर कोई भी कमेंट नहीं किया है। करियर की बात करें तो पांच बार बैलन डी और विनर 40 साल रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड में अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद 2022 में यूरोपीय क्लब फुटबॉल से बाहर हो गए और तभी से वह सऊदी प्रो लीग की टीम अल नासर के लिए खेल रहे हैं। जॉर्जिना रोडिग्रेज का जन्म 27 जनवरी 1994 में अर्जेंटिना के ब्यूनस आयर्स में हुआ था। उनके पिता अर्जेंटिना के थे और मां स्पेनिश थी। फेमस होने के बाद जॉर्जीना ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फैशन उद्योग के कुछ बड़े नामों के साथ काम भी किया। इसमें वह ब्रांड भी शामिल है जिसके लिए वह पहले काम करती थी यानी की गुच्ची।
  • Punjab News: फौजी की Retirement Party के जश्न में चली गोलियां, वीडियो वायरल

    Punjab News: फौजी की Retirement Party के जश्न में चली गोलियां, वीडियो वायरल

    होशियारपुरः पंजाब में गन कल्चर पर पूर्ण प्रतिबंध है। वहीं प्रशासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद लोग नियमों को ताक पर रख कर वाहवाही लूटने के लिए हथियारों से साथ फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। इतना ही नहीं रील्स बनाने के चक्कर में युवा हथियारों के साथ फोटो व वीडियो शेयर करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस एक्शन भी लेती है। पंजाब में जश्न के खास मौकों पर भी लोग हर्ष फायरिंग करते हैं। ऐसा ही एक मामला गढ़शंकर से सामने आया है। गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के एक गांव में सेना के जवान की रिटायरमेंट पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। घर की छत पर खड़े युवकों ने धांय धांय गोलियां चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक और एक अन्य व्यक्ति बारी-बारी से बंदूकों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं घर में चल रही पार्टी का डीजे म्यूजिक भी बज रहा है। गौरतलब है कि उक्त गांव का फौजी जवान 10 दिन पहले रिटायर हुआ था। रिटायरमेंट के उपलक्ष्य में परिवार ने घर पर एक पार्टी रखी थी, जिसमें रिटायर्ड फौजी और परिवार के अन्य सदस्य छत पर चढ़कर फायरिंग कर रहे थे, जिसका वीडियो उनके ही किसी सदस्य ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि इस घटना से स्थानीय पुलिस अभी तक बेखबर है और घटना को लेकर पुलिस कर्मी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। इस संबंध में जब डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • Spectrum Gym में Exercise के बाद अचानक बेहोश हुआ युवक, देखें CCTV

    Spectrum Gym में Exercise के बाद अचानक बेहोश हुआ युवक, देखें CCTV

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर स्थित जिम में एक्सरसाइज करने के बाद युवक बेहोश हो गया। हादसा उस समय हुआ जब वह अलमारी में कपड़े रख रहा था। जिम कर रहे एक दूसरे युवक ने उसको अलमारी के नीचे से निकाला। युवक के सिर में चोट आई, लेकिन पूरी तरह से सुरक्षित है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 11 में खुले स्पेक्ट्रम जिम में गांव मुजेसर की इन्द्रा कालोनी की रहने वाला कुनाल नामक युवक जिम में सुबह 5 बजे के करीब एक्सरसाइज करने के लिए आया था। कुछ समय एक्सरसाइज करने के बाद वह अपने पंसद का गाना लगाने के लिए रिसेप्शन  की तरफ चला गया। गाना बदलने के बाद कुनाल ने देखा कि कुर्सी पर उसकी शर्ट रखी हुई है।

    जिसको उठाकर वह अलमारी के लाकर में रखने के लिए चला गया। लेकिन जब उसने लाकर खोला तो उसको अचानक चक्कर आने लगे। जिसके बाद कुनाल ने लाकर के एक हिस्से को पकड़ कर संभलने की कोशिश की, लेकिन वह संभल नही सका और अलमारी के साथ नीचे गिर गया। इस दौरान उसके ऊपर पूरी अलमारी गिर पड़ी। अलमारी गिरने की आवाज सुनकर जिम में एक्सरसाइज कर रहा दूसरा युवक अभिमन्यु (16 ) दौड़ कर आया। अभिमन्यु ने देखा की अलमारी गिरी पड़ी थी और कुनाल कहीं नजर नहीं आ रहा था। इस दौरान अभिमन्यु ने सबसे पहले म्यूजिक को बंद किया और मदद के लिए आवाज लगाई।

    क्योंकि जिम में उस समय कुनाल और अभिमन्यु के अलावा कोई तीसरा शख्स मौजूद नही था। अभिमन्यु ने अकेले ही कुनाल के ऊपर से अलमारी को हटाकर दूर किया। जिसके बाद अभिमन्यु ने देखा कि कुनाल बेहोशी की हालत में है। इसलिए उसने कुनाल को जगाने का प्रयास किया, इस दौरान वह लगातार उसकी हथेलियों का रगड़ता रहा। अभिमन्यु ने इस दौरान कुनाल के चेहरे पर बोतल के पानी से छींटे भी मारे।

    अभिमन्यु नीचे गया और जिम मालिक सहित लोगों को बुलाकर लाया। जिम संचालक ने कुनाल के घरवालों को सूचना दी। जब तक घरवाले जिम पहुंचे तब तक कुनाल को होश आ चुका था। अलमारी के गिरने से कुनाल के सिर में चोट लग गई, कुनाल को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर सिर पर लगी चोट पर पट्‌टी करने के बाद उसको वापिस घर भेज दिया गया।

    वहीं दूसरी ओर पिछले 11 सालों से जिम चला रहे व कोच संदीप ने बताया कि इस तरह से बेहोश होने की सबसे बड़ी वजह यह कि आज के दौर में वर्कआउट से पहले युवा प्री वर्कआउट सप्लीमेंट लेते है। कई बार उसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है। जिस कारण बॉडी डिहाइड्रेशन हो जाती है। ब्लड प्रेशर काफी बढ़ जाता है। जिसके चलते युवा बेहोशी का शिकार होते है। आज युवा क्रेटीन का सेवन भारी संख्या में कर रहे है। जो उनकी सेहत के लिए सबसे हानिकारक है

    संदीप ने बताया कि अगर किसी के साथ ऐसा होता और वह बेहोश हो जाता है। तो सबसे पहले उसको पानी के छीटे मारकर होश में लाए। होश में लाते ही उसको मीठा दही या छाछ पीने को दिया जाए। इससे बॉडी को ताकत मिलती है और बॉडी डिहाइड्रेशन खत्म होता है।