Blog

  • Punjab News: दिन दहाड़े सुनार के घर में घुसा लुटेरा, लड़की ने दिखाई बहादुरी, देखें CCTV

    Punjab News: दिन दहाड़े सुनार के घर में घुसा लुटेरा, लड़की ने दिखाई बहादुरी, देखें CCTV

    अमृतसरः महानगर में लुटेरों द्वारा सरेआम घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं मजीठा विधानसभा क्षेत्र के चविंडा देवी कस्बे से हैरान जनक मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति किसी चीज के बहाने सुनार के घर का दरवाजा खटखटाने लगा। जब लड़की ने दरवाजा खोला और वह उससे बात करने के बाद अंदर से कुछ लेने गई तो व्यक्ति ने घर का बाहर से दरवाजा बंद करके लड़की पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पवन सुनार ने बताया कि उसके घर पर आने से पहले लुटेरे ने किसी से उसके घर का पता पूछा। जिसके बाद वह घर के बाहर आकर बेटी से मेरे बारे में पूछने लग गया। जिसके बाद बेटी ने बताया कि पापा घर में नहीं है। जिसके बाद लुटेरे ने उसे फोन करने के लिए कहा। इस दौरान बेटी कमरे में फोन लेने के लिए गई तो उक्त लुटेरा घर में घुस गया। बेटी ने जब इसका विरोध किया तो लुटेरे ने कमरा तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद बेटी ने कमरे से फोन करके मुझे सूचना दी। इस दौरान लुटेरा मौके से फरार हो गया।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। काफी समय बीत जाने के बाद एक अधिकारी आया और मौका देखकर चला गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि लड़की दरवाजा खोलने के लिए जाती है। जिसके बाद मुंह ढका लुटेरा लड़की से बात करने लग जाता है। इस दौरान जब लड़की घर के अंदर जाती है तो लुटेरा भी धीरे से उसके पीछे आ जाता है। जिसके बाद लड़की बहादुरी दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर लेती है।

    इस दौरान लुटेरा कमरे के दरवाजे पर हमला करता है और उसके बाद दरवाजे को तोड़ने की कोशिश करता है। लेकिन दरवाजा ना खुलने के कारण लुटेरा डर के मारे वहां से भाग जाता है। गली में भागते समय लुटेरे का फोन सड़क पर गिर जाता है। जिसके बाद लुटेरा फोन उठाकर मौके से फरार हो जाता है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान लड़की घर पर अकेली थी।

  • महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान सोसाइटी एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

    महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान सोसाइटी एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

    बंगाणा/सुशील पंडित:  अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, बंगाणा में आज राजनीति विज्ञान सोसाइटी कार्यकारिणी एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की।

    राजनीति विज्ञान सोसाइटी की नवगठित कार्यकारिणी में बीए फाइनल ईयर की छात्रा अंकिता मनकोटिया को प्रधान चुना गया, जबकि सेकंड ईयर की तनु ठाकुर को उपप्रधान नियुक्त किया गया। वैदेही शर्मा को महासचिव, अभिषेक शर्मा को कोषाध्यक्ष, फर्स्ट ईयर की दिया शर्मा को सह सचिव, और अमित शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें सेकंड ईयर के छात्र दिव्यांशु शर्मा को अध्यक्ष, तनवी को उपाध्यक्ष, पायल शर्मा को महासचिव, शगुन को सह सचिव, और वरुण को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सोसायटी क्लब न केवल छात्रों के नेतृत्व कौशल को निखारते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से भी जागरूक बनाते हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने भविष्य में सकारात्मक योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • बड़ा हादसाः सवारियों से भरी बस पर गिरा पेड़, 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः सवारियों से भरी बस पर गिरा पेड़, 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    लखनऊः देश भर में हो रही बारिश की वजह जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। वहीं लखनऊ के नजदीक बाराबंकी में भीषण हादसे की घटना सामने आई है। दरअसल, बारिश के बीच यूपी रोडवेज की बस राजधानी लखनऊ जा रही थी। इसी बीच जैदपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरख चौराहे के पास बस पर पेड़ गिर गया। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे में बस चालक व 5 यात्रियों के मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिखा मल्होत्रा 53 वर्ष पत्नी विनय कुमार निवासी गुलहरिया मार्ग, बाराबंकी, मीना श्रीवास्तव एडीओ हरख, निवासी सत्यप्रेमी नगर निकट राजकमल, बाराबंकी, जूही सक्सेना, एडीओ हरख, निवासी अभय नगर, बाराबंकी, शैल कुमारी 36 वर्ष पत्नी सुधीर कुमार, निवासी गुलहरिया मार्ग, बाराबंकी, सहित 2 अज्ञात लोगों के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना पर मौके और पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस जैसे ही चौराहे के पास पहुंची तो अचानक बस पर पेड़ टूटकर गिर गया। परिवहन निगम से अनुबंधित बस संख्या UP41 AT7033 सवारियों को लेकर आज प्रातः लगभग 10:30 बजे बाराबंकी बस स्टॉप से हैदरगढ़ रवाना हुई थी। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर हरख के समीप राजाबाजार में सड़क किनारे एक गूलर का पेड़ भारी बारिश के कारण अचानक बस पर गिर पड़ा। बस को काफी नुकसान पहुंचा और यात्री घायल हो गए। माैके पर सिर्फ एक ही मृतक की पहचान हो पाई है, बाद में अन्य तीन काे पदचाना गया। पहले गुलहरिया गार्दा की शिखा मल्होत्रा काे पहचाना गया था। पुलिस सभी की पहचान कराने में लगी है। 17 चोटिल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हैदरगढ़ में शिक्षा विभाग की एनसीईआरटी संबंधित ट्रेनिंग चल रही थी, जिसमें शामिल होने के लिए पांच शिक्षक जा रहे थे, जो बस के आगे के हिस्से पर बैठे थे, जो हादसे का शिकार हो गए।
  • कांग्रेस के बड़े नेता कारवाई न करने के लिए प्रशासन को डराते व दबाव बनाते हैं: भाजपा युवा मोर्चा

    कांग्रेस के बड़े नेता कारवाई न करने के लिए प्रशासन को डराते व दबाव बनाते हैं: भाजपा युवा मोर्चा

    जनता बेहाल नेता भ्रष्टाचार में खुशहाल: रुपिंदर देहल  ऊना/सुशील पंडित:  भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊना व वसदेहडा मंडल की संयुक्य बैठक भाजपा कार्यालय ऊना में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रूपिंदर सिंह देहल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे ।युवा मोर्चा की बैठक मुख्य रूप से 14 अगस्त 1947 में जो विभाजन के जख्म हिंदुस्तान ने झेले ,एक तरफ 15 अगस्त 1947 में स्वतंत्र होने की खुशी और दूसरी और विभाजन का दर्द  पूरे भारत वर्ष ने झेला,उस विभाजन विभीषिका दिवस की स्मृति में भारतीय जनता युवा मोर्चा 14 अगस्त शाम को 6 बजे शहीद स्मारक ऊना में सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में पहले सफाई अभियान चलाएगी व उसके उपरांत विभाजन के समय में लाखों की संख्या 10 लाख लोगों की जान गई व लाखों लोग़ बेघर हुए उनकी स्मृति में शाम 7 बजे कैंडल मार्च किया जाएगा । स्वतंत्रता दिवस की खुशी में तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। रूपिंदर सिंह देहल ने बताया कि बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी जसविंदर सिंह द्वारा एक प्रस्ताव इस प्रदेश सरकार में चल रहे, अराजकता व बिगड़ी व्यवस्था के विरोध में लाया गया । रूपिंदर सिंह देहल ने बताया कि इस प्रस्ताव में जो कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के बड़े बड़े दावे करती है उसने प्रदेश का व्यवस्था पतन कर दिया है और ऊना को हाशिए पर धकेल दिया है ,ऊना के अंदर माफिया राज नशे का कारोबार पहले ही इस सरकार के शासन में फल फूल रहा है लेकिन अब अस्पतालों में भी काम करने वाले कर्मचारी दना दन शराब के जाम पिए जा रहे है और कांग्रेस के बड़े नेता कारवाई न करने के लिए प्रशासन को डराते व दबाव बनाते फिर रहे है , अस्पतालों की व्यवस्था ऐसी है कि आए दिन मरीजों का लापरवाही से इलाज करने के लिए सुर्खियों में तो रहता है लेकिन अब ड्यूटी के समय में  मरीजों का ध्यान देने वाली नर्स भी मरीजों को मरता छोड़ जाम शल्का रही थी और ऊना को शर्मसार कर रही थी लेकिन अस्पताल प्रशासन को मरीजों की  देखभाल से कोई लेना देना नहीं है लेकिन कांग्रेसी नेताओं के आदेश पालन करने से ही मतलब है चाहे उस से ऊना शर्मसार हो जाए चाहे मरीजों को किसी भी प्रकार की सहूलियत ना मिले, लेकिन अस्पताल प्रशासन इस अव्यवस्था पर आंखे और मुंह व कान बंद करके बैठ गया है । किसी प्रकार की कोई कारवाई नहीं हुई है ,जिससे गलत गतिविधियों को इन संस्थानों में बढ़ावा मिलेगा। जिसकी युवा मोर्चा अतिनिंदा करती हे इस कांग्रेस शासन में ऊना के सभी विभाग अव्यवस्थाओं से भरे पड़े है और आम जनता की कोई कही भी सुनवाई नहीं है ,जनता बेहाल है नेता भ्रष्टाचार में खुशहाल है ।आने वाले समय में भाजपा शासन में सभी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी व ऊना से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा।  इस प्रस्ताव पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक मत हो प्रस्ताव को पारित किया । रूपिंदर सिंह देहल ने बताया कि बैठक में बढ़ रही हत्याओं की वारदाते, चोरी की वारदाते , अवैध खनन की वारदाते सरकारी संस्थानों में गलत गतिविधियां जैसे अस्पताल में ड्यूटी के समय शराब का सेवन करना आदि ऊना में बहुत बढ़ गई है जिसका मुख्य कारण ऊना के कांग्रेस नेता है जो इन सब गतिविधियों को संरक्षण व बढ़ावा देते है ,जिस पर सतपाल सिंह सत्ती ने चिंता जताई है व निंदा व्यक्त की है व युवाओं से आवाहन किया है इस गलत धंधों वाली सरकार के खिलाफ एक हो जाए व ऊना को सुरक्षित समृद्ध बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दें । इस बैठक में जिला प्रवक्ता भाजपा विनय शर्मा  , मंडल महामंत्री भाजपा नरेंद्र ठाकुर ,अनीश ठाकुर , अंकुश ठाकुर , विकास शर्मा , विकास पूरी ,रजत ठाकुर , विशाल भाटिया , लवीश गर्ग,रजत चब्बा, आकाश राणा , साहिल वाली , विक्की सैनी , धीरज मेहराल , दलजीत मान , चंदन कौशल, वरुण मेहन, साहिल अरोड़ा,जयवीर ठाकुर , ऋषभ कपिला, कारण राणा, मयंक शर्मा, निशांत शर्मा, ऋषि शर्मा, नव सैनी, दिनेश कुमार व अन्य उपस्थित थे ।
  • त्यूड़ी-धमांदरी रोड़ एक माह के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट

    त्यूड़ी-धमांदरी रोड़ एक माह के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट

    ऊना/सुशील पंडित: त्यूड़ी-धमांदरी रोड़ (किलोमीटर 0/000 से 0/500 पर वाहनों की आवाजाही 11 अगस्त से 11 सितंबर तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संदर्भ में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि यह आदेश त्यूड़ी-धमांदरी रोड़ के मरम्मत कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों की आवाजाही के लिए यातायात को सम्पर्क मार्ग त्यूड़ी-बदोली से गोलपंगा रोड़ पर मोड़ा गया है।
    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

  • रामपुर में DAESI Program के छठे बैच के Input Dealers को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

    रामपुर में DAESI Program के छठे बैच के Input Dealers को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: आत्मा परियोजना के अंतर्गत रामपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में डीएईएसआई (डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर सर्विसस फॉर इनपुट डीलर्स) कार्यक्रम के छठे बैच के इनपुट डीलर प्रतिभागियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के निदेशक डॉ. रविन्द्र सिंह जसरोटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 38 इनपुट डीलरों को कृषि विस्तार सेवाओं में प्रशिक्षण पूरा करने पर डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

    मुख्य अतिथि डॉ. जसरोटिया ने कहा कि डीएईएसआई कार्यक्रम इनपुट डीलरों को कृषि, बागवानी और पशुपालन के साथ-साथ इन क्षेत्रों में प्रयुक्त नवीनतम तकनीकों की जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण इनपुट डीलरों को किसानों और बागवानों को तकनीकी सलाह देने में सक्षम बनाएगा, जिससे न केवल फसल की उत्पादकता में वृद्धि होगी बल्कि गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

    आत्मा परियोजना ऊना के निदेशक वीरेंद्र कुमार बग्गा ने कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि डीएईएसआई कोर्स की अवधि 48 सप्ताह की होती है, जिसमें 40 कक्षाएं और 8 फील्ड विज़िट शामिल होती हैं। फील्ड विज़िट का उद्देश्य इनपुट डीलरों को स्थानीय कृषि समस्याओं से अवगत कराना और उन्हें समाधान हेतु उपयुक्त तकनीकों से परिचित कराना है। वीरेंद्र बग्गा ने बताया कि इस कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए इनपुट डीलर को 20 हज़ार रूपये फीस जमा करनी होती है, जिसमें सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त, लाइसेंसधारक डीलरों को 10 हज़ार रूपये और बिना लाइसेंसधारकों को 20 हज़ार फीस जमा करनी पड़ती है।

    इस मौके पर आतमा परियोजना निदेशक वीरेंद्र बग्गा, आतमा परियोजना की उप निदेशक शामली गुप्ता, उप निदेशक आतमा परियोजना -दो तनुजा कपूर, विषयबाद विशेषज्ञ पुनीत डोगरा, प्रोग्राम कॉओर्डिनेटर डॉ योगिता, सहायक तकनीकी प्रबंधक सोनिया शर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंध ओंकार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Haryana News: BSNL की तारे चोरी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: BSNL की तारे चोरी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में पुलिस क्राइम की वारदातों पर नकेल सकते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सेक्टर 6 के अस्पताल के बाहर बीएसएनएल के तारे चोरी करते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीया बादल निवासी सेक्टर 16 गांव बुडनपुर, 18 वर्षीया देवा निवासी सेक्टर 16 लेबर चौक 19 वर्षीय दिल्लखुश निवासी मौली जागरण, चंडीगढ़ और 22 वर्षीया कृष्णा निवासी सेक्टर 26, गांव मदनपुर के रूप में हुई है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी नशे के आदी है और नशे की आपूर्ति को पूरा करने के लिए तारें चोरी कर उन्हें बेचते है और उन पैसों से वह नशे की आपूर्ति को पूरा करते थे। देर रात जांच अधिकारी ऐएसआई प्रदीप कुमार, एएसआई भारतूराम, हेड कांस्टेबल प्रदीप, हेड कांस्टेबल गुरविंदर, व हेड कांस्टेबल अरुण रेड में शामिल थे। इस दौरान चारों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया जहां पर सभी को अंबाला जेल भेज दिया गया।

  • Punjab News: नदी की चपेट में आने से 3 गांवों का कटा संपर्क, परेशान हुए लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: नदी की चपेट में आने से 3 गांवों का कटा संपर्क, परेशान हुए लोग, देखें वीडियो

    पठानकोटः पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं कुछ दिनों पहले पठानकोट एयरपोर्ट रोड चक्की नदी में बह गई थी। अब पठानकोट से सटे हिमाचल के तीन गांवों का संपर्क चक्की नदी के कारण राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਾਲ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਤਿੰਨ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਸੰਪਰਕ ਟੁੱਟਿਆ, ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਆਪ ਬਣਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਰਸਤਾ

    हिमाचल प्रशासन ने इस कटी सड़क को बहाल करने पर कोई ध्यान नहीं दिया है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश पाया जा रहा है। प्रशासन की लापरवाही को देखते हुए अब स्थानीय लोग खुद पहल कर रहे हैं और आवागमन के लिए सड़क को बनाया जा रहा है। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को चक्की नदी में यह सड़क बह गई थी, लेकिन तब से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने इस सड़क की सुध नहीं ली।

    उन्होंने बताया कि बच्चे पठानकोट पढ़ने आते हैं और इस सड़क के कटाव होने के कारण बच्चों को पठानकोट पहुंचने के लिए 20 से 25 किलोमीटर अधिक सफर तय करना पड़ता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द इस सड़क की सुध ली जाए ताकि इन तीनों गाँवों के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठ सके।

  • चंडीगढ़-मनाली फोरलेन में सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें, भड़के अधिकारी ने दी थप्पड़ मारने की धमकी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़-मनाली फोरलेन में सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें, भड़के अधिकारी ने दी थप्पड़ मारने की धमकी, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडस्लाइड होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज दोपहर चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर लैंडस्लाइड हो गया। दरअसल, मंडी के झिंडी में पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गई। इससे फोरलेन वाहनों के लिए बंद हो गया है। लैंडस्लाइड होने पर भी लोग अपनी जान की परवाह किए बिना वाहन सड़क से गुजर रहे है, वहीं घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    जहां मीडिया ने जब अधिकारी से बात की गई कि चट्टाने सड़क पर गिर रही है और वाहन अभी भी सड़कों से गुजर रहे हैं, क्या यह रोड लोगों के लिए अभी सेफ है। इस दौरान अधिकारी पत्रकार पर भड़क गया और उसे थप्पड़ मारने की धमकी देने लगा। घटना वीडियो में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता हैकि अधिकारी ने थप्पड़ मारने की पहले कोशिश की, लेकिन अचानक वह मौके से फोन पर बात करता हुआ निकल गया।

    सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की मशीनरी सड़क की बहाली में जुटी हुई है। मगर यहां पर बार बार लैंडस्लाइड हो रहा है। इससे सड़क बहाली के काम में बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं मंडी जिला की ही धर्मपुर-बनवारकलां-मढ़ी सड़क पर भी आज पूरा पहाड़ गिरा गया। इस दौरान सड़क बहाली में जुटे जेसीबी ऑपरेटरों ने भागकर जान बचाई। यह सड़क दो दिन से बंद पड़ी थी। आज दिन में इसकी बहाली का काम चल रहा था। पहाड़ गिरने का आभास होते ही जेसीबी ऑपरेटर मौके से भाग निकले।

  • Punjab News: Food Controller Team ने डिपुओं पर की Raid, मिली खामियां, देखें वीडियो

    Punjab News: Food Controller Team ने डिपुओं पर की Raid, मिली खामियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। वहीं सेहत विभाग टीम द्वारा चैकिंग अभियान भी शुरू हो गया है। हाल ही में लुधियाना में सेहत विभाग की टीम ने भारी मात्रा में पनीर सहित अन्य सामान बस से बरामद किया था। वहीं दूसरी ओर डिस्ट्रिक्ट फूड कंट्रोल विभाग द्वारा आज तिबड़ गांव में सरकारी राशन वितरण करने वाले डिपुओं पर रेड की।

    Read in english:

    Gurdaspur: Raid on Government Ration Depots, Action Planned Against Two Depot Holders

    मिली जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट फूड कंट्रोलर सुखजिंदर सिंह अपनी टीम को लेकर जब विभिन्न डिपुओं पर रेड कर रहे थे, तो उनकी जांच के दौरान 2 डिपुओं में कई खामियां पाई गईं। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि 2 डिपुओं में होल्डर के खिलाफ कुछ कमियां पाई गईं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि उन्होंने सरकार द्वारा लाभपात्रियों को भेजी गई गेहूं को बांटा नहीं।

    इस दौरान उन्होंने गेंहू को सरकारी गोदाम की जगह किसी और स्थान पर स्टोर की हुई है। उन्होंने कहा कि जहां कमियां देखने को मिली हैं, उनको कारण बताकर नोटिस विभाग द्वारा भेजे जाएंगे और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी डिपुओं होल्डर को कड़े आदेश जारी किए गए हैं कि मशीन के जरिए जब पर्ची काटी जाए तो उसी मौके पर लाभपात्रियों को उनकी गेहूं पूरी तौल कर दी जाए।