Blog

  • Jalandhar News: तस्करों के खिलाफ ANTF की Raid, पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां

    Jalandhar News: तस्करों के खिलाफ ANTF की Raid, पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। दरअसल, आज देहात में ANTF टीम ने तस्करों के घरों में रेड की। मिली जानकारी के अनुसार नकोदर के पास स्थित गांव चार गोरसिया में की नशा तस्कर के ठिकाने पर रेड की गई है। जहां पुलिस को देख आरोपी सनी सिंह ने 2 साथियों के साथ पुलिस पर की फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सनी सिंह के साथी देविंदर सिंह को गोली लगी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ: ANTF ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵਿਚ ਮੁੱਠਭੇੜ, ਇਕ ਜ਼ਖਮੀ, ਦੋ ਫਰਾਰ

    इस घटना में आरोपी को ANTF की टीम ने काबू कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घटना के दौरान मौके से सनी सिंह और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। ANTF के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशा माफिया के खिलाफ पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।

    पुलिस के मुताबिक सन्नी सिंह और उसके साथियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। पुलिस के इस साहसिक अभियान के दौरान कोई जवान हताहत नहीं हुआ। फरार आरोपियों की तलाश तेज, पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Stock Market: Sensex में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट, बैंकिंग और IT शेयर टूटे

    Stock Market: Sensex में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट, बैंकिंग और IT शेयर टूटे

    बिजनेसः शेयर बाजार में आज गिरावट है। सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 80,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 24,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट है। बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और ऑटो शेयर्स में तेजी है।

    2 IPO में आज अप्लाई करने का दूसरा दिन
    JSW सीमेंट और ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड का IPO कल से ओपन हो गए हैं। JSW सीमेंट इस IPO 3,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। JSW सीमेंट IPO का प्राइस बैंड 139 से 147 रुपए है। ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड इस IPO 400 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड IPO का प्राइस बैंड 260 से 275 रुपए है।

  • अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की हत्या

    अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की हत्या

    नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी को रक्षाबंधन से ठीक पहले बड़ा दर्द मिला है। हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या हो गई। जब वीरवार की रात को दिल्ली सोने जा रही थी, तब निजामुद्दीन का इलाका मर्डर से दहल गया। आनन-फानन में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हुमा कुरैशी के जिस चचेरे भाई की हत्या हुई है, उसका नाम आसिफ कुरैशी था। यह निजामुद्दीन भोगल जंगपुरा की वारदात है।

    Read in English:- Huma Qureshi’s Cousin Killed in Delhi Over Parking Dispute; Two Arrested

    आसिफ कुरैशी की हत्या से कुरैशी परिवार में गम का माहौल है। हुमा कुरैशी के पिता ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल है कि आखिर हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या क्यों हुई? आखिर आधी रात को निजामुद्दीन के इलाके में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था?

    दरअसल, निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या हुई। यह घटना वीरवार देर रात की है। बताया गया कि पार्किंग विवाद में हुमा कुरैशी के भाई आसिफ कुरैशी की हत्या हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आसिफ को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। मृतक आसिफ कुरैसी की पत्नी ने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से आरोपियों का झगड़ा हुआ था। मेरे पति जब गुरुवार रात को काम से लौट कर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी। जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा। लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलोज करना शुरू कर दिया। बात इतनी बिगड़ गई कि किसी ने तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी।

    वहीं, हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी ने कहा कि मैं घर पर सो रहा था। मुझे फोन आया कि आसिफ की हत्या हो गई है। स्कूटर हटाने के लिए आसिफ ने कहा था। इस पर लड़ाई हुई. वो दो लोग थे। जिन्होंने मिलकर आसिफ पर हमला कर दिया। सलीम कुरैशी ने बताया कि आसिफ की उम्र 42 साल थी और वह रेस्टोरेंट में चिकेन सप्लाई करता था। आसिफ की दो बीवी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल, आसिफ के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। इसके बाद साफ हो जाएगा कि आखिर किस चीज से उसकी हत्या की गई है।

    बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्याकांड में शामिल 2 लोगों को अरेस्ट किया है. आरोपी दोनों भाई हैं। उनके नाम हैं गौतम और उज्ज्वल। पुलिस पता लग रही है कि क्या झगड़ा पार्किंग को लेकर ही हुआ था या उनके बीच कोई पुरानी रंजिश भी थी। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल, इलाके में पुलिस की तैनाती है। अभी तक इस हत्याकांड पर हुमा कुरैशी का बयान नहीं आया है। हुमा कुरैशी और चचेरे भाई आसिफ कुरैशी का घर आसपास में ही है।

  • आज का राशिफल 8 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 8 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल की भविष्यवाणी से पहले आपको बता दें कि 8 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इसके अलावा आज व्रत आदि की पूर्णिमा भी है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 9 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। आज का दिन मेष राशि, मिथुन, तुला और धनु राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है, साथ ही इन लोगों को धन लाभ मिलने के भी योग हैं।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप व्यापार में अच्छा धन लाभ कमायेंगे, घर में सम्पन्नता आएगी। आज आप किसी समस्या को अपने स्तर पर सुलझाने में सफल रहेंगे। आज आपकी व्यस्तता पारिवारिक कार्यों में बनी रहेगी, जिससे आपको थकान का अहसास हो सकता है। आज आपका करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकता है, जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आज ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ़ करेंगे। आपको अच्छा गिफ्ट भी मिल सकता है।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपनी काबिलियत के दम पर किसी काम को करने में सफल रहेंगे। आज शाम का समय आप फैमली के साथ बहुत अच्छे से गुजारेंगे। आज आप वित्तीय मामलों में जो भी निर्णय लेंगे वो आपके लिए फायेदेमंद साबित होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। इस राशि के छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठेंगे। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन एक नयी उमंग लेकर आया है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे आज आपके काम को लेकर परिवार वाले तारीफ करेंगे, आपका मन खुश होगा। आज आपको मेहनत का फल जरुर मिलेगा। अपनी समझदारी से आप फालतू के खर्चों से बच सकते हैं। सेविंग की आदत को अपनाएं। आज आपके दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता आयेगी। आज आपको बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है।

    कर्क राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप अपनी कारोबारी गतिविधियों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायेदेमंद रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिलेगा। आज आपका परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपको शुभ संदेश मिलेगा, जिससे आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे कर्मचारियों का ट्रान्सफर उनकी मनपसन्द जगह पर हो जायेगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कुछ नये विचारों पर काम करेंगे ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे। आज आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें जल्द ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आप कठिन से कठिन कार्य में अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। आज आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। आज दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आप बड़े बुजुर्गों की मदद करें और उनकी देखभाल भी करें।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके लिए रोजगार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के राजनीति क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को आज कुछ नया अनुभव होगा। आज आपके घर में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी हो सकती है, जिससे परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज आपका जरुरी काम समय से पूरा हो जायेगा, जिससे आपकी उलझन खुद ब खुद दूर हो जाएगी।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, घर में सुख – शांति बनी रहेगी। आज कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन लेनदेन से सम्बन्धित मामलों में सावधानी रखें। इस राशि के छात्रों को आज किसी विषय को समझने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ताल – मेल बना रहेगा और आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आज आप व्यर्थ की बातों में पड़कर अपना कीमती समय बर्बाद न करें।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी और आज आप किसी भी चुनौती का सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। आज आप व्यस्तता के बावजूद अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज आप खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। आज आपको आर्थिक लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगें, इसलिए आप समय पर सही डिसीजन लें। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जायेंगे, जहां आपको सुकून मिलेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए लकी रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के अच्छे अवसर जल्द ही मिलेंगे। आज सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आप घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ और मान सम्मान का ध्यान रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। आज आप परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे, कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। आज प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपको प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको आपकी मन पसन्द वस्तु मिलेगी, जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न होंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज युवा वर्ग अपने भविष्य से संबंधित किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। आज लम्बे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपका मन बहुत खुश होगा।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज कारोबार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है, परंतु अच्छे नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा। आज आप शाम को पार्क घूमने जायेंगे, जिससे आपका मन तरोताजा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी रुचि कला और अभिनय के क्षेत्र में रहेगी, आज अनुभवी व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ी डील मिलेगी , जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे भी अपनी पढ़ाई के ऊपर फोकस करेंगे। यदि आज आप नया घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो पहले परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से बात कर सकते हैं। आज आपके परिश्रम से कारोबार में वृद्धि होगी, जिससे घर में सम्पन्नता आएगी। आज आप अपने खानपान को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

     

  • Punjab News: गंदे पानी का तालाब बना मौत का कारण: 12 साल के बच्चे की मौत से छाया मातम, देखें वीडियो

    Punjab News: गंदे पानी का तालाब बना मौत का कारण: 12 साल के बच्चे की मौत से छाया मातम, देखें वीडियो

    मोगा: धर्मकोट क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव दोने वाला में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां महज 45 घरों में 230 की आबादी वाले गांव आज गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में है। गांव की ज्यादातर समस्याओं की जड़ गंदे पानी का एक 45 फीट गहरा छप्पड़ का तालाब है, जो धीरे-धीरे ज़मीन के नीचे जाकर पीने के पानी में मिल रहा है। इसके कारण कैंसर और काला पीलिया जैसी गंभीर बीमारियां गांव में तेजी से फैल रही हैं।

    मंगलवार को गांव की सरपंच के 12 वर्षीय पोते की कैंसर से मौत हो गई। यह घटना पूरे गांव को झकझोर गई है और अब यहां के लोग सरकार से इस छप्पड़ की सफाई और स्थायी समाधान की गुहार लगा रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि इस तालाब का गंदा पानी सीधे जमीन में रिसकर घरों में आ रहे पीने के पानी में मिल रहा है। कई परिवारों में लोग लंबे समय से बीमार हैं। गांव में 35 से 40 लोग इस समय काले पीलिया का इलाज जीरा के अस्पताल से करवा रहे हैं, जबकि अब तक 14 लोगों की मौत कैंसर और काले पीलिया से हो चुकी है।

    उन्होंने कहा कि बच्चे और बुज़ुर्ग बीमारियों से तड़पते हैं, जिस पर लाखों रुपये इलाज में खर्च कर दिए, लेकिन हमारी आवाज सुनने कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। चुनाव के वक्त नेता जरूर आते हैं, लेकिन उसके बाद कोई सुध नहीं लेता। बुधवार को गांव की महिलाओं ने भी एकजुट होकर प्रशासन और सरकार से छप्पड़ के स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इसकी सफाई या बंदोबस्त नहीं किया गया, तो गांव की और जानें जा सकती हैं।

  • Paise के चक्कर में लड़की ने 20 Boyfriends को लूटा, खरीदा Iphone, यूजर्स बोले – ‘क्या अकल है’

    Paise के चक्कर में लड़की ने 20 Boyfriends को लूटा, खरीदा Iphone, यूजर्स बोले – ‘क्या अकल है’

    नई दिल्ली: चीन में एक लड़की ने ऐसा कारनामा कर डाला है जिसको सुनकर किसी को भी हैरानी हो जाएगी। हो सकता है कुछ लड़कियां उससे जलने भी लग जाएं। शेन्जेन की रहने वाली शियाओली (Xiaoli) ने अपने 20 ब्वॉयफ्रैंड्स से एक-एक आईफोन 7 गिफ्ट में मांगा। फिर उसने इन सभी फोन को एक मोबाइल रीसेल कंपनी को बेच दिए। बेचकर जो पैसे मिले उससे गांव में एक घर के लिए डाउन पेमेंट कर दिया। लड़की का शातिरपन देखकर तो लोगों का प्यार से विश्वास ही उठ सकता है। इस किस्से को सबसे पहले प्राउड कियाओबा नाम की एक ब्लॉगर ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की थी। उसने बताया कि शियायोली ने सितंबर 2016 में जब आईफोन 7 लॉन्च हुआ था तो उसने अपने 20 बॉयफ्रैंड्स से अलग-अलग गिफ्ट में वही फोन मांग लिया। लड़कों ने भी दिल खोलकर पैसे खर्च किए और हर किसी ने एक ब्रांड न्यू आईफोन 7 शियाओली को गिफ्ट कर दिया। इसके बाद शियाओली इन सभी फोन को लेकर मोबाइल रिसाइक्लिंग कंपनी हुई शू बाओ। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर 2016 की शुरुआत में एक महिला ने एक साथ 20 आईफोन बेच दिए थे। उस समय हर एक फोन के बदले उसे करीबन 5750 युआन दिए गए थे यानी की कुल मिलाकर उसको 1.20 लाख युआन मिल गए। शियाओली ने इस पैसे से चीन के ग्रामीण इलाके में अपने लिए एक घर डाउन पेमेंट करवा दिया।

    यूजर्स ने की खूब तारीफ

    यह कहानी जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग दो गुटों में डिवाइड हो गए। कुछ लोग शियाओली की होशियारी और अपने मकान का सपना पूरा करने की लगन की तारीफ करने लगे गए तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इसको बहुत ही चालाक और भावनाओं से खेलने वाली हरकत बताया। कुछ ही दिनों में इस हैशटैग को 13 मिलियन बार देखा गया। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि लड़की के 20 ब्वॉयफ्रैंड थे और 20 के 20 ही टेकल करने के लिए उसके पास जो अक्ल थी वो आज के युवाओं में है नहीं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उसका खूब मजाक भी उड़ाया।
  • Punjab News: भ्रष्ट डीएसपी को बचाने मे लगे पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो

    Punjab News: भ्रष्ट डीएसपी को बचाने मे लगे पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो

    शिकायतकर्ता का आरोप धमकाया और सबूत मिटाने की कोशिश

    बठिंडा:
    पंजाब पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को उस समय करारा झटका लगा जब रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार डीएसपी रविंदर सिंह के रीडर पवन कुमार को बचाने के लिए खुद पुलिस के ही कुछ आगे आ गए। इस पूरे मामले में नया मोड़ उस समय आया जब शिकायतकर्ता दर्शन सिंह निवासी गोनीयाणा ने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग के कुछ अफसर न केवल आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि उन्हें डराया, धमकाया और सबूत नष्ट करने के लिए मजबूर भी किया गया।

    दर्शन सिंह ने आरोप लगाए कि उन्हें चौकी गोनीयाणा बुलाकर वहां के इंचार्ज मोहनदीप ने उनका मोबाइल छीन लिया, तोड़ दिया और कहा कि उसमें आग लगा दो, क्योंकि उसमें पुलिस के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद थे। लेकिन दर्शन सिंह ने चालाकी से असली सबूत वाला फोन पहले ही घर पर सुरक्षित रख दिया और पुलिस के सामने दूसरा फोन जलाकर उन्हें भ्रम में डाल दिया। दर्शन सिंह ने दावा किया कि पुलिस द्वारा मोबाइल जलाए जाने की पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसे उन्होंने मीडिया को दिखाया।

    यही नहीं उन्होंने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग्स भी सार्वजनिक कीं, जिनमें कथित तौर पर एक डीएसपी और एएसआई उन्हें धमकाते और दबाव डालते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस मामले में एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि दर्शन सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Kapil Sharma के Kap’s Cafe मे फिर हुई Firing, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Kapil Sharma के Kap’s Cafe मे फिर हुई Firing, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के Surrey में स्थित Comedian Kapil Sharma के Kap’s Cafe पर फिर से फायरिंग की गई है। कैफ़े पर एक महीने में दूसरी बार फायरिंग हुई है। घटना के समय कैफे बंद था। फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी ढिल्लों ने ली है। जिसे लेकर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है। Read in english:
    Kapil Sharma’s Surrey Café Attacked Again; Bishnoi Gang Issues Threat to Target Mumbai Next
    सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, “जय श्री राम, सत श्री अकाल। राम राम सभी भाइयों को। आज जो कपिल शर्मा के “कैप्स कैफे”, सरे में फायरिंग हुई है, उसकी ज़िम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं। हमने इसको (संभवत: टारगेट को) कॉल की थी, इसको रिंग नहीं सुनाई दी तो कार्रवाई करनी पड़ी। अब भी रिंग नहीं सुनेगा तो अगली कार्रवाई जल्द ही मुंबई में करेंगे। कनाडा पुलिस के मुताबिक फायरिंग बीती रात हुई थी। इस घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन कैफे की इमारत को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले 10 जुलाई में भी कैफे को निशाना बनाया गया था।
  • भारत विकास परिषद बद्दी शाखा ने भेजा राहत सामग्री से भरा दूसरा ट्रक, मंडी जिला के आपदा प्रभावितों को मिलेगा लाभ

    भारत विकास परिषद बद्दी शाखा ने भेजा राहत सामग्री से भरा दूसरा ट्रक, मंडी जिला के आपदा प्रभावितों को मिलेगा लाभ

    बद्दी/सचिन: भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश की बद्दी इकाई ने एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल कायम करते हुए गुरुवार को मंडी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरा दूसरा ट्रक रवाना किया। यह ट्रक सेवा भारती मंडी टीम को सौंपा गया है, जो स्थानीय स्तर पर सामग्री का वितरण करेगी।

    परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि इससे पूर्व भी करीब एक माह पहले बद्दी शाखा द्वारा पहला राहत ट्रक भेजा गया था। अब स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार एक और ट्रक रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि वह लगातार थुनाग, जंजैहली व अन्य प्रभावित क्षेत्रों से अपडेट ले रहे हैं ताकि ज़रूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंच सके और वे अपने परिवार की सुरक्षा व पोषण सुनिश्चित कर सकें। प्रदेश सेवा प्रमुख दीप कुमार आर्य ने बताया कि भारत विकास परिषद बीते चार वर्षों में लगभग एक करोड़ रुपये की राहत सामग्री आपदाग्रस्त लोगों तक पहुंचा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आपदा राहत के लिए बद्दी शाखा की ओर से अब तक चार ट्रक सामग्री भेजे जा चुके हैं। गुरुवार को भेजी गई राहत सामग्री में संस्था की तरफ से रैडी टू ईट फूड की नौ टन की खेप भेजी गई है।

    शाखा महासचिव देवव्रत यादव ने बताया कि संस्था लगातार सेवा कार्यों के लिए तत्पर है और बारिश से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सेवा भारती मंडी टीम के साथ लगातार संपर्क में रहते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राहत वितरण कार्य में कोई कमी न रहे। देवव्रत यादव ने विशेष रूप से रिगल किचन फूड उद्योग के एमडी मनीष मदान व उनकी टीम का आभार प्रकट किया, जिन्होंने इस सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई और भरपूर सहयोग दिया।

    इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल, नालागढ़ जिला कार्यवाह महेश कौशल, महासचिव देवव्रत यादव, प्रदेश सेवा प्रमुख दीप कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, चक्रधर मिश्रा, धर्म जागरण प्रमुख अजय सिंह, हेमंत कौशल, राजेंद्र, सतीश ठाकुर, प्रवीण, प्रवीण कुमारी, पवन शर्मा, राधा गोविंद मंत्री, विनोद कुमार शर्मा, सुषमा ठाकुर सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया पंडोगा पुल का निरीक्षण, मरम्मत कार्य में तेजी के निर्देश

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया पंडोगा पुल का निरीक्षण, मरम्मत कार्य में तेजी के निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को ऊना जिले में हाल ही में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए पंडोगा पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल का जायज़ा लिया और मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
    निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल की मरम्मत कार्य को त्वरित गति और उच्च गुणवत्ता के साथ युद्धस्तर पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की प्रमुख जीवनरेखा है और इसके संचालन में किसी प्रकार की ढिलाई या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक मशीनरी, सामग्री व जनशक्ति की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और पंडोगा पुल की शीघ्र बहाली सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, तथा लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।