Blog

  • Phagwara News : सतनामपुरा Railway Bridge  के नीचे बनेगा अंडरपास : Som Parkash, देखें वीडियो

    Phagwara News : सतनामपुरा Railway Bridge के नीचे बनेगा अंडरपास : Som Parkash, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : सतनामपुरा, हदियाबाद और भगतपुरा समेत एक दर्जन गांवों के लोगों को शहर आने के लिए नगर का चक्कर लगाकर आना पड़ता था। जिस कारण  लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस परेशानी को जल्द हल करने का आश्वासन देते हुए  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और  रवनीत सिंह बिट्टू ने लोगों की मांग मान ली है ओर टेडर लगने के बाद काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खेड़ा रोड फाटक पर ओवर ब्रिज का काम भी जल्द शुरू होगा। इसका डिजाइन फाइनल हो गया है।  पंजाब सरकार की कुछ करवाई है जो जल्द ही पूरी हो जाएगी।  इसके अलावा नांगल खेड़ा अंडरपास का काम शुरू हो गया है। गोविंदपुरा मोहल्ले के लिए अंडरपास  जल्द शुरू होने से नांगल और गोविंदपुर के लोगों को लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। फगवाड़ा शुगर मिल चौक से होशियारपुर रोड जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  इस पर भी एक्शन लिया जा रहा है, नेशनल  हाईवे अथॉरिटी लोगो को आ रही दिक्क्तों पर विचार विमर्श कर रही है। फगवाड़ा  रेलवे स्टेशन का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है और भगतपुरा मे टिकट काउंटर भी खोल दिया जाएगा। स्टेशन पर जल्द ही एक एलिवेटेड लिफ्ट लगाई जाएगी । बस स्टैंड के बाहर ब्रिज के नीचे फ्लोर के अधूरे काम को भी पूरा करने की कोशिश की जाएगी ।
     
  • स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

    स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज महान संत, कवि एवं दार्शनिक संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संदेश में स्पीकर ने कहा कि संत कबीर दास जी की शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके जीवनकाल में थीं। संत कबीर जी ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक कुरीतियों, जाति-पाति के भेदभाव तथा धार्मिक कट्टरता के विरुद्ध संघर्ष किया। मानवता को प्रेम, शांति, समानता और भाईचारे का संदेश दिया तथा समाज को ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर रहने की प्रेरणा दी।

    श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में भगत कबीर जी की पावन वाणी का शामिल होना उनके गहन आध्यात्मिक दर्शन और समतामूलक समाज की स्थापना के प्रति उनकी दूरदृष्टि का प्रमाण है। पंजाबवासियों से आह्वान किया कि वे संत कबीर जी द्वारा दिखाए गए सत्य, मानवता, सामाजिक सद्भाव और समानता के मार्ग पर चलकर एक बेहतर, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

  • Phagwara News : DRM संदीप कुमार ने किया Railway Station का निरीक्षण , देखें वीडियो

    Phagwara News : DRM संदीप कुमार ने किया Railway Station का निरीक्षण , देखें वीडियो

    फगवाड़ा : फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम संदीप कुमार द्वारा फगवाड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टेशन मास्टर दविंदर सिंह भी मौजूद थे। डीआरएम संदीप कुमार ने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

    इस दौरे के दौरान डीआरएम कुमार ने कमियों के मद्देनजर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए और जल्द ही पूरा करने का आश्वासन भी दिया। स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि डीआरएम कुमार ने फगवाड़ा, फिलोर और नूर महल स्टेशन का भी निरीक्षण किया। स्टेशन मास्टर ने कहा कि समय-समय पर यह चेकिंग चलती रहती है। जिससे यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा सके।

     

     

  • Jio ने कॉलिंग वाला Recharge किया सस्ता, इतनी रखी है कीमत, 84 दिन तक चलेगा Plan

    Jio ने कॉलिंग वाला Recharge किया सस्ता, इतनी रखी है कीमत, 84 दिन तक चलेगा Plan

    टेक्नोलॉजी: जियो के पास प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के ढेरों ऑप्शन है जिनमें ढेरों बेनेफिट्स मिलते हैं। आज के समय में बहुत से लोग सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज चाहते हैं। जियो के पास एक ऐसा रिचार्ज भी है। इसके अंदर यूजर्स कम कीमत में जरुरी सुविधा यानी कॉलिंग मिलती है। जियो के ऑफिशियल पोर्ट और माय जियो ऐप के अंदर प्रीपेड सेगमेंट में वैल्यू कैटेगरी है। उसके अंदर कई रिचार्ज प्लान है जिसमें से एक 448 रुपये का रिचार्ज है। जियो को पास वॉयल ओनली प्लान है। इसकी कीमत 448 रुपये है। इस प्लान के अंतर्गत है इस प्लान के अंतर्गत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है।

    84 दिन चलेगा प्लान

    जियो के 448 रुपये वाला प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसकी जानकारी ऑफिशियल पोर्टल से मिली है। इस प्लान में यूजर्स को 448 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को टोटल 1000 SMS की सुविधा मिलती है। इसको कम्युनिकेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। जियो के 448 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में डेटा की सुविधा नहीं दी है। डेटा की जरुरत पड़ने पर डेटा पैक के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। जियो को यह प्लान उन लोगों के लिए यूजफुल है जो फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं या फिर उनको घर और ऑफिस में वाईफाई सपोर्ट है।

    कॉम्प्लीमेंट्री ऐप का मिलेगा एक्सेस

    जियो के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि इसमें दो कॉम्प्लीमेंट्री ऐप का एक्सेस मिलता है। इसमें जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस मिलता है। जियो के ऑफिशियल पोर्टल पर एक खास रिचार्ज प्लान लिस्ट है। इसमें यूजर्स को डेटा, कॉलिंग, SMS और काफी कुछ मिलता है। जिओ के प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे रिचार्ज प्लान मौजूद हैं लेकिन 3 महीने चलने वाले अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ प्लान कम मिलते हैं।

    रिचार्ज प्लान के साथ True 5G हाई स्पीड

    जियो के 889 वाले रिचार्ज प्लान के साथ True 5G हाई-स्पीड अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके साथ आपको रोज 2GB डेटा और 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाता है। Rs 899 वाले इस रिचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। वहीं SMS की बात करें तो रोज 100 sMS का कोटा दिया जाता है।  
  • Jalandhar News : तेज आंधी से गिरा पेड़, बाप- बेटी की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News : तेज आंधी से गिरा पेड़, बाप- बेटी की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर : कैंट के अधीन आते जामशेर खास के गांव भोड़ेसपराय में तेज आंधी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहा सड़क से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कश्मीर उर्फ बिल्ला (40) और बेटी सोनाली (12) के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार सुबह के समय तेज हवाओं के चलते पेड़ टूटकर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर हैं।

    गांव के सरपच ने बताया कि सुबह 8 से 8:30 बजे यह घटना हुई है। मृतक और उसकी बेटी जमशेर की ओर जा रहे थे। इस दौरान दोनों के ऊपर सफेदा गिर गया। मृतक के परिवार में बेटी के इलावा पत्नी और पिता है। यह परिवार तीन महीने पहले गांव मे रहने आया था । मृतक राज मिस्त्री का काम करता था।

     

     

     

  • Amritsar News : नगर निगम का एक्शनः अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Amritsar News : नगर निगम का एक्शनः अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Medical Waste मिलने पर होगी FIR दर्ज : निगम कमिश्नर शेरगिल

    अमृतसर : शहर में सफाई के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निगम के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल खुद मौके पर पहुंचे और हॉस्पिटल का ₹10 हजार का चालान काट कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

    दरअसल, रात में सड़क पर कचरे से भरे लिफाफे मिले थे। नगर निगम की टीम द्वारा कचरे की जांच की गई , तो पता चला कि यह कचरा ओम प्रकाश हॉस्पिटल से जुड़ा है। जिसके बाद नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।

    नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि अगर इस कचरे में मेडिकल वेस्ट मिला, तो हॉस्पिटल मैनेजमेंट के खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल तय नियमों के मुताबिक ही किया जाना चाहिए और इस मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम ने शहर में दिन में तीन बार कचरा उठाने का इंतज़ाम किया है। जिसके बावजूद कुछ बड़े संस्थान और कमर्शियल यूनिट सड़कों पर कचरा फेंककर शहर की सफाई को प्रभावित कर रहे हैं।

    लोगों को बार-बार जागरूक करने के बावजूद अगर नियमों का उल्लंघन जारी रहा, तो ऐसे संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों ने हॉस्पिटल, संस्थानों और कमर्शियल जगहों से अपील की है कि वे कचरे का डिस्पोजल नियमों के मुताबिक करें। ताकि शहर को साफ और प्रदूषण मुक्त रखा जा सके।

     

     

     

  • Reliance के Executive Director अनंत अंबानी ने तिरुपति बालाजी में करवाया मुंडन, देखें वीडियो

    Reliance के Executive Director अनंत अंबानी ने तिरुपति बालाजी में करवाया मुंडन, देखें वीडियो

    लाइफस्टाइल: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी एक बार फिर अपनी धार्मिक आस्था को लेकर चर्चा में है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए और सदियों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए अपना मुंडन करवाया है। इसकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यहां से आप बालाजी मंदिर में केश दान से जुड़ी हुई परंपरा के बारे में विस्तार में जान सकते हैं।

    आखिर क्या है मुंडन की परंपरा?

    तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान श्री वेंकेटेश्वर स्वामी के दरबार में लाखों श्रद्धालु हर साल अपने बाल दान करते हैं। इसे केश दान भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान अपने अंहकार का त्याग करता है। भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण को दिखाता है। अनंत अंबानी ने भी इसी परंपरा का पालन किया है। मंदिर परिसर में अपना मुंडन कराया है।

    आस्था से जुड़ा हुआ है अंबानी परिवार

    अंबानी परिवार लंबे समय से पूरे देश के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाता रहा है। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी भी कई मौकों पर अयोध्या राम मंदिर, तिरुपति बालाजी, दवारकाधीश, बद्रीनाथ, केदारनाथ और कई सारे मंदिरों में पूजा-अर्चना करते दिखे हैं।

    आखिर किस वजह से खास है तिरुपति बालाजी मंदिर?

    आंध्र प्रदेश के तिरुमला पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर देश के सबसे मशहूर और सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं वाले मंदिरों में गिना जाता है। इस कलयुग वैकुंठ कहते हैं। ये भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। हर दिन हजारों श्रद्धालुओं यहां भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में केश दान की परंपरा भी साल पुरानी है और इसे सबसे बड़े धार्मिक अनुष्ठानों में से एक माना जाता है।

    दान किए 27.5 करोड़ रुपये

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी रविवार को तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने सुबह की पूजा में हिस्सा लिया है और मंदिर की एक रस्म के तौर पर अपना सिर भी मुंडवाया है। मंदिर की टीम ने उनका स्वागत आशीवाद, प्रसाद और रेश्मी शाल के साथ किया है। अंबानी ने यह भी ऐलान किया है कि रिलायंस मंदिर के आस-पास की यात्रा के पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसें दान कर रही हैं। इसके साथ ही कंपनी 50 ड्राइवरों की तनख्वाह का खर्च भी उठाएगी और तिरुमाला में EV चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित करेगी ताकि तीर्थयात्रियों को पर्यावरण अनुकूल यात्रा करने में आसानी है।    
  • दुकान के गल्ले से ढाई लाख की नकदी लेकर चोर फरार

    दुकान के गल्ले से ढाई लाख की नकदी लेकर चोर फरार

    मोगाः मोगा के जैतो में तुलसी राम बंसल स्वीट्स में चोरी की वारदात सामने आई है। जिसमें लुटेरे दुकान के गल्ले में से ढाई लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए।

    जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के चलते दुकान में नहीं थे। जिसका फायदा लुटेरों ने उठा लिया। दुकान के मालिक ने पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्ऱवाई शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करवा रही है। ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

  • Punjab News: दो मामलों में तीन आरोपियों से पिस्तौल और हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: दो मामलों में तीन आरोपियों से पिस्तौल और हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    डेरा बाबा नानकः डेरा बाबा नानक पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपी को पिस्तौल के साथ और दो आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन के एचएसओ अशोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि पुलिस स्टेशन के एसआई कैलाश चंद्र ने अनाज मंडी के पास एक चेक पोस्ट लगाया था। इस दौरान एक युवक बिना रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में आता हुआ दिखाई दिया।

    उन्होंने बताया कि जब उस युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्तौल और बिना रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए युवक की पहचान विक्रम सिंह पिता सुखविंदर सिंह, निवासी गांव समराई, डेरा बाबा नानक के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है।

    दूसरे मामले में धर्मकोट रंधावा पुलिस पोस्ट के इंचार्ज ASI सुखदेव सिंह ने दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान करन निवासी नांगल विजवा और रसपाल सिंह निवासी गांव सरफकोट के तौर पर हुई है, और उनके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है और पूछताछ के दौरान कई और बातें सामने आने की संभावना है।

  • प्राइवेट पार्ट में Drug छिपाकर ले जा रही थी महिला, 7 साथियों के साथ गिरफ्तार

    प्राइवेट पार्ट में Drug छिपाकर ले जा रही थी महिला, 7 साथियों के साथ गिरफ्तार

    त्रिशूरः केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस ने हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गैंग को गिरफ्तार किया है। ड्रग तस्‍करों के पास से पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए की कीमत रखने वाला 308 ग्राम घातक सिंथेटिक ड्रग बरामद किया गया है। सिटी डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक स्पेशल एक्शन फोर्स ने सूचना के आधार पर हाई-स्पीड चेकिंग ऑपरेशन चलाया और दो महिलाओं सहित सात हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट्स में ड्रग छिपाकर रखा था।

    ये ड्रग-विरोधी ऑपरेशन त्रिशूर के वणियमपारा में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान शुरू हुआ, जहां अधिकारियों ने पलक्कड़ के एक रिजॉर्ट से त्रिशूर जा रही स्विफ्ट कार को रोका। गाड़ी से गिरफ्तार किए लोगों की पहचान शिफास (26), विद्या (28), जिष्णु (27) और श्रीलक्ष्मी (20) के तौर पर हुई। ये सभी गुरुवायुर-पावरट्टी इलाके के रहने वाले हैं।

    तलाशी के दौरान पुलिस को महिलाओं में से एक के प्राइवेट पार्ट में छिपाया दो ग्राम MDMA मिला। इसके बाद जांच करने वालों ने मामले की जांच तेज कर दी। अधिकारियों ने शिफास के घर की तलाशी ली और 18 ग्राम और MDMA बरामद किया. इसके बाद आगे की जांच में पुलिस चावक्कड़ के पंचारामुक्कू में एल्युमीनियम फैब्रिकेशन वर्कशॉप तक पहुंची।