Blog

  • Punjab News: Noir Restaurant में गाड़ी सवार बदमाशों ने वर्करों से मारपीट; 2 गिरफ्तार, 5 पर FIR दर्ज

    Punjab News: Noir Restaurant में गाड़ी सवार बदमाशों ने वर्करों से मारपीट; 2 गिरफ्तार, 5 पर FIR दर्ज

    लुधियानाः जिले के पॉश इलाके साउथ सिटी में नॉयर रेस्टोरेंट’ में 23-24 जून की दरम्यानी रात कार सवार 5 बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और रेस्टोरेंट के वर्करों के साथ बुरी तरह मारपीट की। जब रेस्टोरेंट मालिक बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी डराया-धमकाया और मौके से फरार हो गए। थाना पीएयू की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अर्बन एस्टेट दुगरी के रहने वाले जसमीत सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका साउथ सिटी में नॉयर रेस्टोरेंट के नाम से कारोबार है। बीती 23 और 24 जून की रात आरोपी एक कार (जिसका नंबर PB 04 AB-2887 है) में सवार होकर उनके रेस्टोरेंट में आए।

    आते ही उन्होंने बिना किसी बात के रेस्टोरेंट के वर्करों के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। जसमीत सिंह के मुताबिक, जब उन्होंने अपने वर्करों को छुड़ाने और आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन्हें भी धमकाया और वहां से अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। थाना पीएयू पुलिस ने जसमीत सिंह के बयानों के आधार पर 26 जून 2026 को 5 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 3(5), और 304(2) के तहत मामला दर्ज कर ली है।

    आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ मोटा,अमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ गोना ,जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा चारों आरोपी गांव थरीके, लुधियाना के निवासी हैं गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव जस्सोवाल, लुधियाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई 2 आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच कर रहे हवलदार राम नरेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तुरंत कार्रवाई की और दो मुख्य आरोपियों सुरजीत सिंह (मोटा) और गुरप्रीत सिंह (मनी) को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। घटना में इस्तेमाल की गई कार को लेकर भी जांच की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Civil Hospital की पार्किंग में बेसुध मिला व्यक्ति

    Punjab News: Civil Hospital की पार्किंग में बेसुध मिला व्यक्ति

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में व्यक्ति बेसुध हालत में पाया गया। ऐसे में लोगों द्वारा व्यक्ति पर नशे में धुत्त होने के आरोप लगे। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्किंंग जगर पर बनें खाली प्लाट में बेसुध होकर व्यक्ति पड़ा हुआ है। इस घटना की वीडियो काफी वायरल हो रही है। वहीं भाजपा द्वारा मामले को लेकर तंज कसे जा रहे है। बता दें कि इससे दो दिन पहले खरड़ के सिविल अस्पताल में नौजवान द्वारा कथित तौर बेसुध होने का मामला सामने आया था।

    लोगों का आरोप है कि शौचालय में युवक ने कथित रूप से नशे का सेवन किया और अधिक मात्रा लेने के बाद बेहोश होकर टॉयलेट सीट पर गिर पड़ा। इस दौरान काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अस्पताल स्टाफ को शक हुआ। जिसके बाद एक कर्मचारी ने ऊपर से झांककर देखा तो युवक बेसुध हालत में मिला। इस दौरान कर्मचारी द्वारा दरवाजा खटखटाया गया और बाद में दरवाजा खुलवाकर उसे बाहर निकाला गया।

    कर्मी ने घटना की वीडियो भी बनाई गई, जिसे शिकायत के साथ अधिकारियों को सौंपे जाने का दावा किया गया। इस मामले को लेकर वकील अभिषेक मल्होत्रा, एपीएस छिब्बर और तेजिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग और मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजकर एसएमओ डॉ. राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और तबादले की मांग की। वहीं एसएमओ डॉ. राजेश कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और अस्पताल की स्थिति का कभी भी निरीक्षण कराया जा सकता है।

     

  • Punjab प्रांत के डेरा गाजी खान में लगे 5.4 तीव्रता से भूकंप के झटके

    Punjab प्रांत के डेरा गाजी खान में लगे 5.4 तीव्रता से भूकंप के झटके

    डेरा गाजी खानः पंजाब के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार सुबह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान इलाके के पास 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। जानकारी के अनुसार, भूकंप शनिवार सुबह पाकिस्तान समयानुसार 8:53 बजे आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का मुख्य केंद्र पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित बरखान शहर से लगभग 63 किलोमीटर दूर दर्ज किया गया।

    यह जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई पर था। कुछ अन्य रिपोर्टों में इसे 10 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र डेरा गाजी खान के पास जमीन से करीब 75 किलोमीटर नीचे स्थित था। झटके महसूस होते ही लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन सतर्क है।

    भूकंप के झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग सुरक्षा के लिहाज से अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक कहीं से भी किसी के हताहत होने या किसी बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचने की कोई तात्कालिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बता दें कि पाकिस्तान तकनीकी रूप से दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है। यह देश उस सीमा रेखा पर स्थित है जहां इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकराती हैं। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे प्रांत फॉल्ट लाइनों के बेहद करीब होने के कारण अक्सर इस तरह की सीस्मिक गतिविधियों की चपेट में आते रहते हैं।

  • Punjab News: 10 पिस्तौल और कारतूस सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 10 पिस्तौल और कारतूस सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे।

    ये आरोपी सीमा पार से भेजी गई हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें आगे अपराधी तत्वों तक पहुंचाते थे। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार संगठित अंतरराष्ट्रीय अपराध से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में थाना छेहरटा और थाना मकबूलपुरा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

    जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आए, किन-किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे और इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी और इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही विदेशी तस्कर और उसके स्थानीय संपर्कों की भी पहचान की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

  • दर्दनाक हादसाः Khatu Shyam Ji जा रही कार को Truck ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 घायल

    दर्दनाक हादसाः Khatu Shyam Ji जा रही कार को Truck ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 घायल

    जींदः नेशनल हाईवे 152-डी पर सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार हादसा लजवाना कलां गांव के पास पेश आया है। करनाल के 5 श्रद्धालु खाटू श्याम जी जाने के लिए निकले घर से निकले थे। इस दौरान रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    हादसा कुत्ते के सामने आने के कारण हुआ है। जानकारी के अनुसार कुत्ते के सामने आने के बाद कार चालक अपनी गाड़ी चैक कर रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें करनाल के सेक्टर-13 निवासी (45) धर्मपाल, (50) राजकुमार और (40) स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं (40) नीतू और (42) ऋतु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में दाखिल करवाया गया है। सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और धर्मपाल, राजकुमार और स्वीटी की मौत हो गई। हादसे में घायल नीतू व ऋतु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर नौजवान पर हमला करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर नौजवान पर हमला करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बाबू जगजीवन चौक (भईया मंडी चौक) पर पति को नशा छुड़ाओं केंद्र से दवाई दिलान जा रही महिला और उसके पति पर नौजवानों ने बीते दिन हमल कर दिया था। इस मामले को लेकर परिवार द्वारा जमकर हंगामा किया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि नौजवानों उसके सिर पर चैंबर का ढक्कन मारने लगे थे। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस अधिकारी यादविंदर राणा ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    दरअसल, उक्त आरोपियों से सुबह हमला होने के बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने की खुनंस निकालते हुए दोपहर को दोबारा परिवार पर हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि नौजवानों ने शिकायत वापिस लेने के लिए उस पर दोबारा हमला करने की कोशिश थी। आरोपियों की पहचान नीरज नेपाली, लक्की थापर उर्फ दीवु, काली और अमित कुमार उर्फ छांगा के रूप में हुई है। जिसमें में 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है।

    पुलिस का कहना है कि अन्य 2 आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष रिश्तेदार है, दोनों रिश्तेदारी में साला,जीजा है। बता दें कि बीते दिन लोगों ने आरोप लगाए कि डेढ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने आरोप लगाए है कि काली, छांगा, नीरज नेपाली और दीवु नामक नशे का काम करते है और उसका भाई दवाई लेने के लिए आए और उस पर हमला कर दिया। वह बचाव करने के लिए आई तो दीवु और काली ने उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि सरेआम गोली मारने की धमकी दी। लोगों ने कहा कि सड़क पर डेढ़ घंटा लड़ाई होती रही, लेकिन पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। पुलिस ने नशे की बात को लेकर मना कर दिया।

  • धरना स्थल बैठे HPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और बदसलूकी के आरोप, महिलाओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    धरना स्थल बैठे HPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और बदसलूकी के आरोप, महिलाओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे एसपीएससी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला अभ्यर्थियों को बलपूर्वक हिरासत में ले लिया। अभ्यर्थियों का दावा है कि इस दौरान महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, लाठीचार्ज और बदसलूकी की गई। साथ ही उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए, जिससे वे घटना की रिकॉर्डिंग नहीं कर सके।

    अभ्यर्थियों के अनुसार वे सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर शांतिपूर्ण तरीके से आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। उनका कहना है कि इसके बावजूद पुलिस ने देर रात कार्रवाई कर धरना समाप्त कराया और कई महिला प्रदर्शनकारियों को घसीटते हुए हिरासत में लिया। अभ्यर्थियों के प्रमुख आरोप देर रात पुलिस ने धरना स्थल पर कार्रवाई की। महिला अभ्यर्थियों को बलपूर्वक हिरासत में लिया गया। लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप। मोबाइल फोन जब्त करने का भी दावा। वीडियो बनाने का मौका नहीं मिलने की बात कही। ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने पुलिस कार्रवाई को “लोकतंत्र की हत्या” करार दिया है।

    उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने बल प्रयोग का रास्ता अपनाया। अभ्यर्थियों ने इसे ओबीसी वर्ग के छात्रों के साथ अन्याय बताते हुए नाराजगी जताई है। समाज संगठनों से समर्थन की अपील एसपीएससी अभ्यर्थियों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों से सेक्टर-5 पंचकूला पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। उनका कहना है कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता। बता दें कि एसपीएससी से जुड़े अभ्यर्थी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कुछ समय से पंचकूला के सेक्टर-5 में धरना और आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।

  • सो रही पत्नी और दो बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या, खुद ट्रेन के सामने आकर किया सुसाइड

    सो रही पत्नी और दो बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या, खुद ट्रेन के सामने आकर किया सुसाइड

    मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार देर रात एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां व्यक्ति ने अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया और खुद सुसाइड कर लिया। पुलिस ने इस मामले में बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। ये घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में पेश आई। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि एफएसएल की टीम और पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुरैना भेज दिया है।
    पुलिस के मुताबिक किशनपुर गांव निवासी हरिचरण कुशवाहा के पुत्र बलराम सिंह कुशवाहा (35) ने शुक्रवार देर रात सबसे पहले घर में सो रही (32) पत्नी रविता कुशवाहा की कुल्हाड़ी से हत्या की और फिर 8 तथा 5 साल के दोनों बेटों पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद बलराम सिंह कुशवाहा गांव से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी।

    भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

  • Punjabi News: ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने SGPC पर लगे दोहरे मानदंड अपनाने के आरोप, सुखबीर बादल के खिलाफ भी मत लाने की उठाई मांग, देखें वीडियो 

    Punjabi News: ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने SGPC पर लगे दोहरे मानदंड अपनाने के आरोप, सुखबीर बादल के खिलाफ भी मत लाने की उठाई मांग, देखें वीडियो 

    अमृतसर: श्री मुखी अकाली दल (पुनः सुरजीत) के अध्यक्ष सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री मुखी गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (SGPC), मुखी अकाली दल (बादल) पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि SGPC द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जारी आदेश को पंक्ति स्तर तक लागू करवाने के लिए विशेष बैठक बुलाई गई है, लेकिन 2 दिसंबर के आदेश से कथित तौर पर सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कभी कोई कदम नहीं उठाया गया।

    उन्होंने मांग की कि आज के बैठक में भगवंत मान के साथ-साथ सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ भी मत पास किया जाए और ढाढियां, कथावाचकों और प्रचारकों को संबंधित प्रचार करने के निर्देश दिए जाएं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि SGPC का पैसा राजनीति पर पोस्टरबाजी में खर्च किया जा रहा है, जिससे गांवों में तनाव और टकराव का माहौल बन रहा है। उन्होंने अकाल तख्त साहिब से अपील की कि इस पोस्टर मुहिम पर तुरंत रोक लगाई जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि जत्थेदारों की सोशल मीडिया पर हो रही किरदारकुशी निंदनीय है।

    उन्होंने दावा किया कि पहले भी ऐसी मुहिम चलाई गई थी, जिस कारण आज धार्मिक संस्थानों का मान घटाने वाली प्रवृत्ति बढ़ी है। उन्होंने अकाल तख्त साहिब से आग्रह किया कि उसे राजनीति से दूर रखा जाए। तख्त श्री हज़ूर साहिब के संबंधी कानून में संभावित बदलाव का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का आर्टिकल 26 हर धर्म को अपने धार्मिक स्थानों का प्रबंधन खुद करने का अधिकार देता है। यदि महाराष्ट्र सरकार प्रबंधन में सरकारी दखल बढ़ाती है तो यह संविधान की भावना के उलट होगा और इस का सिख समुदाय द्वारा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने SGPC चुनाव जल्द कराने की भी मांग दोहराई और कहा कि पंथक एकता के लिए उनके द्वार अभी भी खुले हैं, पर सभी धऱ्मों को ईमानदारी से आगे आना चाहिए।

  • महिला को बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़ने और नग्न वीडियो बनाने का आरोप

    महिला को बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़ने और नग्न वीडियो बनाने का आरोप

    हांसीः हरियाणा के हांसी शहर की एक कॉलोनी में एक दलित महिला के साथ कथित रूप से हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं और युवक महिला के साथ गली में मारपीट कर रहे है। वीडियो 24 जून की बताई जा रही है।

    वीडियो में महिला को जबरन खींचकर एक घर के अंदर ले जाया जाता है, जहां कई लोग मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।

    पीड़िता ने बताया कि पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद के बाद यह झगड़ा हुआ। पीड़िता की गोद में दो महीने का मासूम बच्चा भी नजर आ रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते उसे हिसार रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिस से उसे चोट आई, बल्कि उसके कपड़े फाड़कर उसका नग्न वीडियो भी बनाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और उसके गुप्तांगों में हाथ डाल दिया।

    आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती थी, तब भी इन्हीं लोगों ने उसे धक्का दिया था, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की आंत फट गई थी। उसका कहना है कि बच्चे का अभी भी इलाज चल रहा है। पीड़िता ने चेतावनी दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होगी।

    शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।