Blog

  • Jalandhar-Pathankot नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, 4 घायल

    Jalandhar-Pathankot नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, 4 घायल

    होशियारपुर : जिले के दसूहा में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे के नजदीक गोसपुर में एक एक्टिवा के बचाने के चक्कर मे कार पेड़ से टकरा गई। यह हादसा इतना भयानक था कि कार का इंजन गाड़ी से बाहर निकलकर कुछ दूरी पर पड़ा नजर आया और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को लोगों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।  घायलों की पहचान रणबीर सिंह, उनकी पत्नी मनदीप कौर और उनकी बेटी सहजप्रीत कौर (7)के तौर पर हुई है। मौके पर एकत्र हुए लोगों द्वारा उन्हें सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती कराया गया।

    कार चालक रणवीर सिंह निवासी पुरिका अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही कार गोंसपुर के पास पहुंची तो सामने से अचानक एक एक्टिवा आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में उनकी कार पेड़ से टकरा गई।

    सिविल अस्पताल दसूहा के एसएमओ जसविंदर सिंह ने बताया कि उक्त हादसे से प्रभावित परिवार का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।  बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार मौके से भाग गए।

  • Earthquake के झटकों से फिर दहली धरती

    Earthquake के झटकों से फिर दहली धरती

    चिली: दक्षिण अमेरिकी महादीप के देश चिली में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के द्वारा इस भूकंप के बारे में जानकारी दी गई है।ये भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार आज सुबह महसूस किए गए हैं।

    वहीं भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। वहीं भूकंप आने के बाद लोग सहम से गए।  यूएसजीएस के द्वारा बताया गया कि चिली के एंटोफगास्टा में ये भूकंप के झटके महसूस किए गए। आगे ये भी बताया गया है कि ये भूकंप सैन पेड्रो डी अटाकामा शहर से 41 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 128 किलोमीटर की गहराई पर आया है।

  • विदेश जा रहे छात्रों को बड़ा झटका, जाने मामला

    विदेश जा रहे छात्रों को बड़ा झटका, जाने मामला

    नई दिल्ली : कनाडा जा रहे या वहां रह रहे भारतीय छात्रों के लिए एक अहम खबर आई है। कनाडा इस समय रिकॉर्ड संख्या में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को एडजस्ट करने के लिए संघर्ष कर रहा है। कनाडा सरकार के इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने यह चेतावनी दी है।
    मिलर ने कहा है कि जरूरी नहीं है कि स्टडी वीजा पीआर का रास्ता हो। कनाडा सरकार ने ऐसा कोई वादा नहीं किया है।

    कनाडा का स्टडी परमिट कनाडा की स्थायी नागरिकता (पीआर) पाने की गारंटी नहीं देते हैं और वे सिर्फ इसके सहारे ही कनाडा के सिटीजन नहीं बन सकते हैं। उन्हें कनाडा में स्किल हासिल कर अपने देश वापिस जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कनाडा में इमिग्रेशन बढ़ाने को लेकर

    एक आम राय बनाई थी लेकिन अब इसमें कमी देखी जा रही है। हालांकि कई इमिग्रेशन जानकारों का कहना है कि यदि सरकार सख्ती करना चाहती है तो वह एक्सप्रेस एंट्री के जरिए अभी भी ब़ड़ी संख्या में लोगों को पीआर क्यों दे रही है।  कनाडा में रहने की इच्छा रखने वाले भारत के इंटरनेशनल स्टूडेंट्स ने अपने लिए बढ़ती मुश्किलें देख  मैनिटोबा, प्रिंस एडवर्ड आइलैंड और ओंटारियो में विरोध प्रदर्शन भी किए हैं।

     

  • आज का राशिफल, 19 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 19 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 41 मिनट इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 55 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। आज रात 8 बजकर 46 मिनट पर बुध सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि-आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके संतान के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको खुशी होगी। आज आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।

    वृष राशि- आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और साथ ही आपको धन कमाने का नया जरिया भी मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।आज किसी भी प्रकार में इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपका ट्रांसफर भी हो सकता हैं।

    मिथुन राशि- आज आप अपने परिवार वालों को किसी बड़े रेस्टोरेंट में पार्टी देंगे। लवमेट के लिए बेहतरीन समय है, रिश्ते में मजबूती आएगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुये हैं। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आप फिजूल खर्च से बचेंगे, कुछ सेविंग्स भी करेंगे, जो आगे चलकर आपके काम आएगा।

    कर्क राशि- आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज बिनासोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे।किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा।  इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी।  अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब मिलने के योग बने हुए हैं।आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

    कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कोई अनजाना डर जो मन में चल रहा था वो आज अपने दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकता है। छात्रों को शिक्षा में आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। आज आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आज आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपके लिए आय के नए द्वार खुलने की संभावना है।

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से पर नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। इस राशि के जो लोग ड्राई फ्रूट्स का बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग हैं। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वह अपने दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे।आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है।साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे।  आज आप घर के जरूरत के चीजों का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आज आपको कोई अच्छी सलाह देगा।आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है इसके लिए आपको ज्यादा हिम्मत और धैर्य की जरूरत होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े काम भी बन जायेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम को अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगी।

    मकर राशि-आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहें। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा  आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। कोशिश करें, सफलता मिल सकती है।इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन शांत रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही अच्छा कॉलेज मिलने का योग है। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।

    मीन राशि-आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी।

  • Punjab: पुलिस कर्मी और उसकी महिला साथी 440 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: पुलिस कर्मी और उसकी महिला साथी 440 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    एसएस नगर। मोहाली एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए फरीदकोट पुलिस के एक कर्मचारी को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ मोहाली ने फरीदकोट के थाना सिटी में तैनात सिपाही गुरमीत सिंह हौलदार और उसकी महिला साथी को भी आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार सिपाही गुरमीत सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। वहीं, उसकी महिला साथी जिस पर पोलो स्ट्रीट पर पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी में करीब छह मामले दर्ज हैं। जिसको मोहाली एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

  • सरकार द्वारा मुफ्त बिजली के बाद शगुन योजना का पैसा रोके जाने पर बीजेपी का हल्ला बोल, देखें वीडियो

    सरकार द्वारा मुफ्त बिजली के बाद शगुन योजना का पैसा रोके जाने पर बीजेपी का हल्ला बोल, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों में मिली हार के बाद प्रदेश की बीजेपी इकाई में भी मंथन का दौर आरंभ हो चुका है । ऊना में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक गुरुवार शाम हो आरंभ हुई । इस बैठक में पहले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल , राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन , इंदु गोस्वामी सहित कई विधायक और पार्टी के 76 दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया । इस दौरान पार्टी नेताओं द्वारा प्रदेश के उपचुनावों में मिली हार सहित पार्टी को सही दिशा में आगे बढ़ाकर विजयपथ पर लाने के लिए गहन मंथन किया । जबकि पीछे हुई गलतियों पर भी आत्ममंथन किया गया । इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार शाब्दिक प्रहार किया गया।

    उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार को तालाबंदी की सरकार बताया । अपने दावे के पक्ष में उन्होंने सुक्खू सरकार द्वारा प्रदेश में लगभग 800 संस्थानों को बंद किए जाने , कई विद्यालयों को बंद किए जाने , बीजेपी की पूर्व धूमल सरकार द्वारा शुरू की गई स्कूली बच्चों को निःशुल्क वर्दी बंद किए जाने , पूर्व जयराम सरकार द्वारा 125 यूनिट फ्री बिजली बंद किए जाने के साथ साथ अब गरीब बेटियों को दी जाने वाली शगुन योजना का पैसा रोके जाने जैसे महत्वपूर्ण तर्क दिए । बिंदल ने इसके अतिरिक्त प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से डीजल के रेट्स में साढ़े सात रुपए की वृद्धि से ढाई हजार करोड़ रूपए का टैक्स अर्जित किए जाने और जनता पर अतिरिक्त बोझ डाले जाने का आरोप भी लगाया ।

  • गगरेट: दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी गढ़दीवाल से काबू

    गगरेट: दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी गढ़दीवाल से काबू

    ऊना /सुशील पंडित : गगरेट में मोबाइल की दुकान पर मोबाइल पसंद कर रहा युवक अपने साथी बाइक सवार युवक के साथ मोबाइल लेकर भाग गया। जिन्हें पुलिस ने पंजाब के गढ़दीवाल से काबू कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश शर्मा पुत्र श्री  तरसेम लाल निवासी  वार्ड न05 कलोह तह0 घनारी ने पुलिस को दी शिकायत  में आरोप लगया कि बीते कल इसकी गगरेट में मोबाइल की दुकान पर  एक लडका मोबाइल फोन खरीद करने के लिए आया और दुकान पर मोबाइल फोन को देखा और फोन लेकर दुकान से बाहर चला गया।  दुकान से बाहर एक अन्य लड़का मोटरसाइकिल पर उसका इंतजार कर रहा था और उसके मोटरसाइकिल पर बैठकर चला गया। जिस पर इसने उनका पीछा किया लेकिन दोनों लडके भाग गए।जिस पर पुलिस ने थाना गगरेट में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी थी आज उन दोनों युवकों को पंजाब के गढ़दीवाल से काबू कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बहडाला में जांचा 116 लोगों का स्वास्थ्य

    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बहडाला में जांचा 116 लोगों का स्वास्थ्य

    ऊना/सुशील पंडित : सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर  के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की ऊना सदर टीम (कुसुम लता, दिनेश कुमारी, नीतीश) ने डॉ मनु प्रिया के नेतृत्व में गांव और पंचायत बहडाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 116 लोगों की स्वास्थ जांच की गई। 35 लोगों के ब्लड टेस्ट किए गए। जिसमे उच्च रक्तचाप के 16, शुगर के 15,जोड़ों के दर्द के 28 व अन्य रोगों से 57 लोग ग्रसित पाए गए।

    स्वास्थ्य शिविर के दौरान बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया। इस मौके पर आशा वर्कर, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय गांव वासी मौजूद रहे।

    डॉ मनु प्रिया ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा की उच्च रक्तचाप की बीमारी अधिकतर गलत खान पान व असंतुलित जीवन शैली के कारण होती है। अगर लोग अपनी दैनिक क्रिया कलापों मे कुछ आवश्यक बदलाव करे तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

  • प्रदेश में चल रही है जन सुविधाएं बंद करने वाली सरकार : जयराम ठाकुर

    प्रदेश में चल रही है जन सुविधाएं बंद करने वाली सरकार : जयराम ठाकुर

    लोगों के हितों से जुड़ी योजनाएँ या तो बंद हैं या बजट रोका गया है

    शाम को नोटिफ़िकेश करके अगली सुबह रद्द करने का काम सरकार कर रही है

    ऊना/सुशील पंडित : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऊना से जारी बयान में कहा कि इस समय प्रदेश में सुविधाएं बंद करने वाली सरकार चल रही है। जिसने डेढ़ साल के कार्यकाल में कोई सुविधा तो नहीं दी लेकिन पहले से चल रही दर्जनों योजनाओं को बंद कर दिया और लोगों को मिल रही सुविधाएं छीन ली। यह सरकार नवजात बच्चों से लेकर बुजुर्गों और असहाय लोगों के साथ सिर्फ़ छीनने का काम किया है। सुक्खू सरकार ने नवजातों से बेबी किट छीन ली और बेटियों की शादी का शगुन। बेसहाराओं से पेंशन और मरीज़ों से निःशुल्क इलाज। सुक्खू सरकार ने हिम केयर के तहत बड़े निजी अस्पतालों में होने वाले मेजर ऑपरेशन भी बंद कर चुकी है। लोग सरकारी अस्पतालों में महीनों इंतज़ार कर रहे हैं। बीमार से लेकर नवज़ात तक के साथ यह सरकार सुविधाएं छीन रही है। मुख्यमंत्री इसे व्यवस्था परिवर्तन का नाम देने हैं लेकिन वास्तव में यह सारी व्यवस्था ठप सरकार है। नेता प्रतिपक्ष भाजपा की बैठक में शामिल होने ऊना पहुंचे हैं।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व की सरकार में नवजात बच्चों के लिए बेबी किट की व्यवस्था की थी। अब वह लोगों को नहीं मिल रहा है। यह हर नवजात के स्वागत के लिए था, इसका एक भाव था। असहाय लोगों के लिए सहारा पेंशन थी। बीमार लोगों को इलाज की गारंटी देने के लिए पाँच लाख का हिमकेयर इलाज था का प्रबंध था। यह सरकार की अपने प्रदेश के लोगों की ज़िम्मेदारी थी। कोई भी सरकार ऐसी योजनाओं को बंद नहीं कर सकती थी, लेकिन सुक्खू सरकार ने ऐसी योजनाएं भी बंद करवाई। हद से ज़्यादा ज़रूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बजट रोके। यह बताता है कि सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। यह सरकार सरोकारों से दूर जा चुकी है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नाकामी से त्रस्त है। दस गारंटियों के नाम पर सत्ता में आई सरकार दर्जनों योजनाओं को या तो बंद कर चुकी है या उनका बजट रोककर अघोषित रूप से बंद करने का प्रयास कर रही है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार नोटिफिकेशन वापस लेने के मामले मेम रिकॉर्ड बना रही है। शाम को कोई नोटिफिकेशन निकालती है तो देर रात तक या अगले सुबह तक उसे वापस ले लेती है। वेटनेरी फ़ार्मासिस्ट के के लिए सरकार ने 16 जुलाई को नोटिफ़िकेशन निकाला और 17 जुलाई को ही वापस ले लिया। गलती से भी एक भर्ती न निकल पाए सरकार इसकी पूरी कोशिश करती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब बहुत हो गया, सरकार चयन आयोग की लंबित रिजल्ट को जारी करके भर्तियों को जल्दी से जल्दी पूरा करे।

  • ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 31 पदों के लिए मांगे आवेदन

    ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 31 पदों के लिए मांगे आवेदन

    7 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

    31 रिक्त पदों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 11 और सहायिका के हैं 20 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 31 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र महिलाएं इनके लिए 7 अगस्त तक अप्लाई कर सकती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि विज्ञापित 31 रिक्त पदों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 11 और सहायिका के 20 पद शामिल हैं।

    7 तक आवेदन, 13 को साक्षात्कार
    कुलदीप सिंह दयाल ने कहा कि इच्छुक प्रार्थी सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के कार्यालय में 7 अगस्त सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। 7 अगस्त के बाद किसी भी आवेदक/अभ्यर्थी का आवेदन/दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को होंगे। प्रार्थी को साक्षात्कार के लिए 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे समस्त मूल दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-225538 व संबंधित पर्यवेक्षक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

    सभी को 7 अगस्त तक करना होगा आवेदन
    दयाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश में आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जिन आवेदकों ने आंगनवाडी वर्कर्ज और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 22 सितम्बर, 2023,  20 अक्तूबर, 2023 और 28 नवम्बर, 2023 के विज्ञापित पदों के लिए आवेदन किया था, उनके आवेदनों को अब रद्द समझा जाएगा । ऐसे सभी प्रार्थियों को भी अपना आवेदन दोबारा 7 अगस्त, 2024 तक करना होगा।

    ये रहेंगे चयन के मानक व शर्तें
    कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) का सामान्य निवासी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए जिसका प्रमाण पत्र नायब  तहसीलदार अथवा तहसीलदार या कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित या प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होनी चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।

    इन 11 केंद्रों में भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद
    बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र समूर कलां, आदर्श नगर अप्पर अरनियाला, हरिजन मोहल्ला अप्पर कोटला कलां, रैन्सरी मध्य, बदोली-1, भटोली-1 व वाल्मिकी मोहल्ला-1 बहडाला, लमलेहड़ा पुराना, केंद्र नं 18 बसदेहड़ा,  भड़ोलिया कलां बाडे़वाला मोहल्ला व  चिलावाला मोहल्ला बडेहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का 1-1 पद भरा जाएगा।

    इन 20 केंद्रों में होगी आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति
    वहीं बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र राजपूत मोहल्ला-1 बहडाला, रायपुर-4, लमलेहडा-2, लमलेहडा ब्राह्मण मोहल्ला, केंद्र न. 16 बसदेहड़ा, केंद्र न. 13 बसदेहड़ा, नारी, जखेडा-2, भटोली-2, सनोली राजपूत जाट मोहल्ला-2, प्रेम नगर ऊना, रामपुर-2, धमान्दरी मनसोह, ब्राह्मण पट्टी मलाहत व रामपुर हरिजन मोहल्ला, अप्पर देहलां माहल दरजी-2, टक्का रामसहाय, त्यूड़ी-3, नीलाघाट कालोनी व अप्पर बसाल में आंगनवाड़ी सहायिकाओं का पद एक-एक पद भरा जाएगा।

    25 अंकों की चयन प्रक्रिया
    दयाल कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए बारहवीं के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें बारहवीं में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आंगनवाड़ी सहायिका,बाल सेविका,बालवाड़ी शिक्षक,नर्सरी शिक्षक, सिलाई शिक्षक, ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा।

     

    40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे। एससी,एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।