Blog

  • पंजाबः गुरुद्वारे में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, चली गोलियां

    पंजाबः गुरुद्वारे में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, चली गोलियां

    फरीदकोटः नजदीकी गांव नत्थलवाला के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी को रखने को लेकर दो पक्षों में हुई बहस विवाद का रूप धारण कर गई। इसी बात को लेकर एक पक्ष के सदस्य ने हवाई फायरिंग कर दी जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव नत्थलवाला के गुरुद्वारा साहिब में एक व्यक्ति को ग्रंथी रखने के लिए दो पक्षों में बहस हो गई। एक पक्ष गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी रखने को लेकर अड़ा था। दूसरा पक्ष गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी को नहीं रखने की बात पर अड़ा था। इस बात पर गत रात्रि दोनों पक्षों में शुरू हुई बहस ने धीरे-धीरे विवाद का रूप धारण कर लिया और इस झगड़े को लेकर काफी गहमागहमी हो गई।

    इसी बीच बहस को लेकर तैश में आए एक पक्ष के जसवंत सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से 2 राउंड हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोलेवाला के चौकी के एएसआई राज सिंह बराड़ पुलिस टीम सहित पहुंचे और बलजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जसवंत सिंह के अलावा उसके एक साथी अपरदीप सिंह अप्पू को भी केस में नामजद किया है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज एसआई सुखचैन कौर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः दूसरी कक्षा की छात्रा के अपहरण की CCTV फुटेज आई सामने, पुलिस ने गांव किया सील

    पंजाबः दूसरी कक्षा की छात्रा के अपहरण की CCTV फुटेज आई सामने, पुलिस ने गांव किया सील

    अमृतसरः जिले के रामपुरा गांव से 7 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती की पहचान अभिरोज जोत कौर के रूप में हुई है। देर रात तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुबह से ही पूरे गांव को सील कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कल शाम करीब 4 बजे अभिरोज जोत कौर घर से ट्यूशन पढ़ने गई थी, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस द्वारा पूरे रामपुरा गांव के घरों की तलाशी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अमृतसर में एक बाइक सवार महिला और एक व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार कल शाम करीब चार बजे अभिरोज जोत कौर घर से ट्यूशन पढ़ने गई थी, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस द्वारा पूरे रामपुरा गांव के घरों की तलाशी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जा रही हैं। वहीं घटना संबंधी पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें एक बाइक सवार महिला और एक व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। बच्ची को अगवा करने वाले व्यक्ति और महिला ने अपने चेहरे ढके हुए थे। रिश्तेदारों का बुरा हाल है। ग्राम रामपुरा में पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को युवती की फोटो दे दी गई है, ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।

  • स्कूलों में 1 से 8 कक्षा के छात्रों को छुट्टियों का ऐलान

    स्कूलों में 1 से 8 कक्षा के छात्रों को छुट्टियों का ऐलान

    उत्तर प्रदेशः गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए वाराणसी में स्कूलों को बंद करने का आदेश  दिया गया है। आज यानी मंगलवार से कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। वाराणसी के जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जनपद वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय / सीबीएसई / आईसीएसई / यूपी बोर्ड / मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त स्कूलों में 16 मई से ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। बता दें कि कि ग्रीष्मावकाश 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक निर्धारित किया गया है। 

    जरूरी कार्य करते रहेंगे शिक्षा विभाग के कर्मचारी

    आदेश में आगे कहा गया- कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के सभी शिक्षक / शिक्षा मित्र / अनुदेशक और अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व समयानुसार विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्य जैसे आधार नामांकन, परिवार सर्वेक्षण, स्कूल चलो अभियान आदि आवश्यक कार्य का सम्पादन करते रहेंगे। आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।

    20 मई से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश

    वहीं, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने भी आदेश जारी किए हैं। इसमें लिखा है- निर्देशित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों/ मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेगा। ये पत्र सभी जिलों के डीएम, बेसिक शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक/ माध्यमिक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और शिक्षक संगठनों को भेजा गया है।

  • जालंधर: 19 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर: 19 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर,वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव खत्म होते ही 19 पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के मुताबिक इंस्पेक्टर, एएसआई, एसआई सहित अधिकारी शामिल है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः खालसा कॉलेज के पास पुलिसकर्मियों से सिख व्यक्ति की हाथापाई, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

    पंजाबः खालसा कॉलेज के पास पुलिसकर्मियों से सिख व्यक्ति की हाथापाई, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के खालसा कॉलेज के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सिख व्यक्ति से हाथापाई का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जगतार सिंह को गाड़ी के कागज दिखाने को कहा था। इस दौरान पुलिस कर्मी में काफी बहसबाजी हुई। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हुई। पुलिस अधिकारी का आरोप है कि ड्यूटी कर रहे ASI अमरीक सिंह की उक्त शख्स ने वर्दी फाड़ दी है। उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जगतार सिंह व्यक्ति का आरोप है कि उसने पुलिसकर्मी से रास्ते का पूछा था तो इस दौरान उक्त पुलिस कर्मी ने कहा मैं तेरा नौकर लगा। जिसके बाद दोनों के बीच पहले बहसबाजी शुरू हुई और बाद में हाथापाई शुरू हो गई।

    वहीं दूसरी ओर एएसआई अमरीक सिंह का कहना है कि रास्ता वन वे होने के कारण उसने उक्त व्यक्ति जगतार सिंह को दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा था। जिसके बाद जगतार सिंह उन्हें कहने लगा तुसी पुलिसवालों ने गंद डाला हुआ है। इस दौरान जगतार सिंह उन्हें गाली गालौच करने लगा। इसके बाद वह उससे पहले बहसबाजी करने लगा। इसके बाद उससे हाथापाई करने लगा। दोनों के बीच हाथापाई की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

  • पंजाबी अभिनेत्री के घर छाया मातम

    पंजाबी अभिनेत्री के घर छाया मातम

    चंडीगढ़ः पंजाबी मॉडल और अभिनेत्री कमल चीमा के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लंबे समय तक इलाज के बाद उनके पिता सरदार बलवंत सिंह का आज निधन हो गया। इस बात की जानकारी अभिनेत्री के दोस्तों ने शेयर की है। बता दें कि इससे पहले उनकी मां और भाई इस दुनियां को छोड़कर जा चुके हैं। मॉडल कमल चीमा के पिता बलवंत सिंह चीमा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज चल रहा था, लेकिन कमल चीमा के दोस्तों के मुताबिक अब खबर आई है कि आज उनका निधन हो गया है। कमल चीमा अब परिवार में अकेली रह गई। बता दें कि कमल चीमा की मां का निधन साल 2020 में हुआ था। इसके बाद दिसंबर 2022 में उनके भाई का निधन हो गया।

  • अजब आस्थाः मंदिर से चुराए गहने 9 साल बाद चोर ने किए वापिस

    अजब आस्थाः मंदिर से चुराए गहने 9 साल बाद चोर ने किए वापिस

    ओडिशाः भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में स्थित एक राधा कृष्ण मंदिर से 9 साल पहले एक चोर ने चांदी के गहने चुराए थे। अब 9 साल बाद वह चोर मंदिर पहुंचा और लिखित माफीनामे के साथ चोरी किए सारे गहने वापस कर दिए। चोर ने बाकायदा अपनी तरफ से 201 रुपए दान किए और दंड के तौर पर 100 रुपए अतिरिक्त भी दिए हैं। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला मई 2014 का है, जब भुवनेश्वर के धौली थाने के अंतर्गत गोपीनाथपुर गांव में राधा-कृष्ण मंदिर के चांदी के कई आभूषण चोरी हो गए थे। चोरी हुए आभूषणों में टोपी, कान की बाली, कंगन और एक बांसुरी शामिल है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और तलाशी लेने के बावजूद भी ग्रामीणों को न तो चोर के बारे में कोई जानकारी मिल सकी और न ही चोरी हुए जेवरात बरामद हुए।

    लिखित माफीनामा दे वापस किए गहनें

    धौली थाने के प्रभारी निरीक्षक चितरंजन राउत ने बताया कि करीब 4 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों से भरा बैग जिस मंदिर से चोर ने चुराया था, वह मंदिर के बगल में एक घर के बाहर रखा हुआ था। “नोट में उसने उल्लेख किया है कि वह 301 रुपये छोड़ रहा है, जिसमें से 201 रुपये दान के लिए थे और 100 रुपये दंड के रूप में थे। उसने लिखा कि जब मंदिर में यज्ञ किया जा रहा था तब उसने गहने ले लिए। गहने चोरी करने के बाद उसे एक का सामना करना पड़ा।” धौली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक चित्तरंजन राउत ने कहा, नौ साल के दौरान शायद चोर के जीवन में बहुत सारी समस्याएं आईं होगी और इसलिए उसने गहने वापस करने का फैसला किया। हालांकि नोट में चोर ने अपना नाम नहीं बताया है।

    लोग मान रहे चमत्कार

    मंदिर के पुजारी कैलाश पांडा ने कहा कि चोरी गए आभूषणों की बरामदगी किसी चमत्कार से कम नहीं है। “हमें उम्मीद नहीं थी कि गहने फिर से इस तरह निकलेंगे। हमने घटना के बाद देवताओं के लिए नए गहने खरीदे थे। यह ईश्वरीय हस्तक्षेप के अलावा और कुछ नहीं है।” INTACH के अबिल धीर के अनुसार, मंदिर की मूर्ति चोरी और चोरी की गई कलाकृतियों को बरामद करने में विफलता दोनों में ओडिशा सूची में सबसे ऊपर है। “पुरातनता अधिनियम में कोई दंडात्मक प्रावधान नहीं है और विरासत की चोरी के लिए उपलब्ध एकमात्र धारा आईपीसी की धारा 370 है, जो मुख्य रूप से घर में सेंध लगाने की चोरी से संबंधित है और अधिकतम छह साल और 3,000 रुपये का जुर्माना है। इसे और सख्त किए जाने की जरूरत है।’

  • पंजाबः ट्यूशन पढ़ने गई दूसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण

    पंजाबः ट्यूशन पढ़ने गई दूसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण

    अमृतसर: जिले के घरिंडा थाना क्षेत्र के अंतगर्त आते रामपुरा गांव से दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का संदिग्ध तौर पर अपहरण का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता अजीत सिंह ने बताया कि शाम करीब 4 बजे वह ट्यूशन पढ़ने गई थी। जिसके बाद काफी समय हो गया वो वापस नहीं आई। जिस कारण बच्ची के परिजनों परेशान हो गए और उसे ढूंढने लगे। लेकिन उन्हें बच्ची के कुछ पता नहीं चला।

    इसके बाद बच्ची के पिता ने पुलिस थाने में बच्ची के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक बच्ची के गायब होने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही शाम करीब चार बजे सात वर्षीय अभिरोज जोत कौर ट्यूशन के लिए गई थी। पुलिस ने सचू के नेतृत्व में एक टीम गठित कीपूरे रामपुरा गांव में घर-घर तलाशी चल रही है।

  • बदमाशों ने पुलिस की PCR वैन पर हमलाकर कर्मियों को पीटा, 3 काबू

    बदमाशों ने पुलिस की PCR वैन पर हमलाकर कर्मियों को पीटा, 3 काबू

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। हत्या, रेप, लूट के मामले तो यहां आम बात है ही। पर अब पुलिस कर्मी भी यहां सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन पर ही हमला हो गया। यही नहीं बदमाशों ने पीसीआर स्टाफ को भी पीटा। फ़िलहाल इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार देर रात शास्त्री पार्क इलाके में दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन पर कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया।

    वाहन के शीशे तोड़ दिए और स्टाफ को भी पीटा। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने तीनों लोगों को पकड़ा है। अन्य की तलाश जारी है। नॉर्थ-ईस्ट डीसीपी जॉय तिर्की ने कहा कि कल शास्त्री पार्क इलाके में एक पीसीआर वैन पर हमला करने और पीसीआर स्टाफ पर हमला करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अब्दुल खालिद, मो. हसीन और फूल बाबू के रूप में हुई है। बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी 

    पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी 

    नई दिल्लीः इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.44 फीसदी उछाल के साथ 71.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.04 फीसदी बढ़कर 75.56 फीसदी पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमत पिछले दो दिनों से उछाल पर है। इस बीच, पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स भी जारी कर दिए गए हैं। कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव ​हुआ है। हालांकि देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल रेट्स 

    मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
    कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर।
    चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

    कहां बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम 

    नोएडा में पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर 96.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 22 पैसे बढ़कर 89.93 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर 96.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे बढ़कर 89.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 108.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    कैसे जानें पेट्रोल डीजल के डेली अपडेट्स 

    इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजकर, एचपीसीएल  (HPCL) ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के कस्टमर  <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेजकर डेली फ्यूल अपडेट ले सकते हैं।