Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: Singer Rajveer Jawanda की हालत बेहद नाजुक, अस्पताल में बढ़ी सिक्योरिटी, देखें वीडियो

    मोहालीः हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास 27 सितबंर को हुए सड़क हादसे में घायल पंजाबी गायक का पिछले 10 दिनों से फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा था। आज राजवीर की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। राजवीर 27 सितंबर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर आज उनका 12वां दिन है। जवंदा की सेहत के लिए लगातार अरदास की जा रही थी।

    हालांकि अचानक फोर्टिस अस्पताल में परिवार की हलचल और सिक्योरिटी बढ़ने से फैंस की चिंता बढ़ गई है। हालांकि उनकी सेहत को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के निधन की खबर सामने आ रही है।

    जवंदा की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक परिवार और दोस्तों का कहना है कि राजवीर अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। बता दें कि जवंदा का 27 सितंबर को बाइक राइडिंग के वक्त बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में एक्सीडेंट हो गया था। वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

    Jalandhar News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

    जालंधरः थाना सदर के अंतर्गत आते खाबरां आबादी के पास तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक सवार महिला और व्यक्ति को गंभीर चोटें आई। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां रसूलपुर खुर्द की रहने वाली रशपाल कौर की मौत हो गई। थाना सदर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा कर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।

    शिकायत में रसूलपुर खुर्द के रहने वाले रमन कुमार ने बताया कि रविवार को वह काम के सिलसिले में सदर के इलाके खाबरां आबादी की ओर सास के साथ आया हुआ था। वह बाइक पर सवार होकर वापिस घर लौट रहे थे कि उसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान उसकी सास रशपाल कौर को गंभीर चोटें आई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिनकी मदद से उन्होंने सास को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआइ कशमीर सिंह ने जांच के बाद कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और वह जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लेंगे।

  • Haryana News: वर्कशॉप में रोडवेज के कर्मचारी के साथ मारपीट, SDM की गाड़ी का हुआ इस्तेमाल, देखें वीडियो

    Haryana News: वर्कशॉप में रोडवेज के कर्मचारी के साथ मारपीट, SDM की गाड़ी का हुआ इस्तेमाल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला के इंड्रस्टीज एरिया में स्थित रोडवेज की वर्कशॉप में एक कर्मचारी अनिल कुमार के साथ 12 सितंबर की रात को मारपीट की घटना सामने आई है। घटना रात लगभग 12 से1 बजे की है। बताया जा रहा है कि शमशेर नामक ड्राइवर को हरियाणा रोडवेज की वर्कशॉप में शराब के सेवन करने के लिए मना किया तो उसने अनिल कुमार को गालियां निकाली। इस दौरान अनिल ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद शमशेर ने वर्कशाप में शराब का सेवन करना शुरू कर दिया और उसके बाद अपने बेटे को बुला लिया। ड्राइवर शमशेर का बेटा सफेद रंग की सरकारी गाड़ी HR03GV5005 में सवार होकर वर्कशॉप में आया। वर्कशाप में से HR03GV5005 में पिता शमशेर को बिठाकर पहले बाहर चला गया, उसके बाद थोड़ी देर में वापिस आकर अनिल कुमार के साथ मारपीट करने लग गया। घटना वर्कशॉप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अनिल कुमार ने तुरंत इस घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी। हालांकि, अब तक इस मामले में IO द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ड्राइवर शमशेर और उसके बेटे ने जिस बोलेरो जीप का इस्तेमाल किया, वह कालका एसडीएम की सरकारी गाड़ी है, जिससे प्रशासन की भूमिका और अधिक सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस की निष्क्रियता इस बात का संकेत है कि सरकारी कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की हिंसा समाज में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता का विषय बन गई है। यह घटना नागरिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्न उठाती है। कर्मियों का कहना है कि अनिल कुमार जैसे ईमानदार कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटना न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चिंता का विषय है। अनिल कुमार ने कई बार यात्रियों के पैसे और सामान लौटाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है, जिससे उनकी छवि समाज में एक आदर्श कर्मचारी की बन गई है। इस घटना के बाद, स्थानीय जनता और मीडिया ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे इस मामले की गम्भीरता को समझते हुए शीघ्र कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
  • लैंडस्लाइड से बस की छत पर गिरा मलबा, 15 की मौत, PM मोदी , CM सुक्खू और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक, देखें वीडियो

    लैंडस्लाइड से बस की छत पर गिरा मलबा, 15 की मौत, PM मोदी , CM सुक्खू और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक, देखें वीडियो

    मरने वालों में 4 एक ही परिवार के लोग

    बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भल्लू में लैंडस्लाइड के बाद बस पर मलबा गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के 4 सदस्य भी शामिल है। दरअसल, जिले के झंडूता के बरठीं के पास बालूघाट में भल्लू पुल के नजदीक एक निजी बस भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आ गई। हादसे के समय बस में 18 यात्री सवार थे और यह मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त इस क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही थी। जानकारी के अनुसार, अब तक मलबे से 15 शव बरामद किए गए हैं और 2 बच्चों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक बच्चा लापता बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में चार लोग एक ही परिवार से है। इनमें अंजना पत्नी विपिन कुमार, उनके दो बच्चे 7 साल का नक्श और चार साल का आरव शामिल है। इसके अलावा विपिन के भाई राजकुमार की धर्मपत्नी कमलेश कुमारी की मौत हो गई। यह सभी मंगलवार सुबह ही घर से कैंची मोड़ स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। रिश्तेदारी में एक समारोह था। वहां समारोह में शरीक होकर वापस आ रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से सबसे पहले दो बच्चों आरुषि (10) और शौर्य (8) को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में इन बच्चों की मां और दो चचेरे भाई और उनकी मां की माैत हो गई है। बस में सवार ज्यादातर लोग स्थानीय थे। देर रात तक मलबे और चट्टानों को जेसीबी से हटाने का काम जारी था। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के अनुसार हादसे में चालक और परिचालक की भी मौत हो गई है। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि बस को निकाल लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुई दुर्घटना में जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए हादसे से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर घायलों को जल्द स्वस्थ करें।” एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। एनडीआरएफ की टीमें घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगीं हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दुर्घटनाग्रस्त पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
  • केमिकल से भरे टैंकर की LPG सिलेंडरों से लदे ट्रक से टक्कर, धमाकों से दहला इलाका, देखें वीडियो

    केमिकल से भरे टैंकर की LPG सिलेंडरों से लदे ट्रक से टक्कर, धमाकों से दहला इलाका, देखें वीडियो

    जयपुरः जयपुर-अजमेर हाइवे पर मंगलवार देर रात केमिकल से भरे टैंकर ने सड़क किनारे खड़े LPG सिलेंडरों से लदे ट्रक को टक्कर मार दी। घटना दूदू के मौखमपुरा के पास हुई। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। टक्कर होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई, जो धीरे-धीरे भीषण विस्फोट में बदल गई। करीब दो घंटे तक 150 से ज्यादा गैस सिलेंडर फटते रहे, जिनकी आवाजें 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दीं। धमाकों की तीव्रता इतनी थी कि कई सिलेंडर 500 मीटर दूर खेतों में जा गिरे। हादसे में केमिकल टैंकर का ड्राइवर मौके पर ही जिंदा जल गया, जबकि ट्रक चालक बाल-बाल बचा। सिलेंडरों से भरे ट्रक में कुल 330 सिलेंडर लदे हुए थे। जैसे ही आग ने ट्रक को अपनी चपेट में लिया, सिलेंडरों में एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगे। आसमान में आग के शोले उठने लगे और आसपास अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की शुरुआत उस वक्त हुई जब टैंकर ड्राइवर ने सामने से आ रही आरटीओ की गाड़ी देखकर डर के मारे वाहन को सड़क किनारे ढाबे की ओर मोड़ दिया। उसी दौरान उसने गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद स्पार्किंग हुई और आग फैल गई। ट्रक चालक शाहरुख ने बताया कि टैंकर चालक ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि वह बाहर नहीं निकल सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर चारों तरफ आग और धुएं का गुबार फैल गया। आग की लपटों ने वहां खड़े पांच अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद दोनों ओर का ट्रैफिक रोक दिया गया। मौके पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां भेजी गईं, जिन्होंने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक और टैंकर दोनों पूरी तरह खाक हो चुके थे। हादसे के कारण जयपुर-अजमेर मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए पुलिस ने मार्ग डायवर्ट किया। अजमेर से जयपुर की ओर आने वाले वाहनों को किशनगढ़ से रूपनगढ़ होकर भेजा गया। इस वजह से ड्राइवरों को 15 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ी। वहीं, जयपुर से अजमेर जाने वाले वाहनों को 200 फीट बाइपास से टोंक रोड की ओर मोड़ दिया गया। हाइवे को रातभर बंद रखने के बाद बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे खोला गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया। नव नियुक्त अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को बुलाया गया। प्लास्टिक सर्जरी विभाग सहित इमरजेंसी और आईसीयू बेड आरक्षित रखे गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के करीब दो घंटे तक मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही दमकल। यदि शुरुआती समय में आग पर काबू पाया जाता तो इतना बड़ा नुकसान टल सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण अब भी हादसे की भयावहता से उबर नहीं पाए हैं। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि हाईवे पर खतरनाक रसायनों और गैस सिलेंडरों से भरे वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था कितनी लचर है। यदि तत्काल राहत और बचाव के इंतजाम होते तो शायद जान और माल का इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।
  • Jalandhar News: DSP पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Jalandhar News: DSP पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    जालंधर, ENS: विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरमिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं कहा जा रहा हैकि ड्यूटी में कोताही बरतने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी अरमिंदर को अब अमृतसर की पीएपी 9वीं बटालियन में तैनात किया गया है। दूसरी ओर कहा यह भी जा रहा हैकि डीएसपी पर गाज गिरने का मामला विधायक रमन अरोड़ा के केस से जुड़ा हुआ है।

    दरअसल, डीएसपी अरमिंदर सिंह वही अधिकारी हैं, जिन्होंने विधायक रमन अरोड़ा की बहु साक्षी अरोड़ा को सम्मन भेजा था। जिसके बाद अगले दिन ही डीएसपी पर गाज गिर गई। इस पूरे मामले में आज कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि डीएसपी के सस्पेंशन और विजिलेंस जांच की दिशा को लेकर अदालत में कई नए सवाल उठ सकते हैं। आज की सुनवाई में कोर्ट के रुख पर सबकी निगाहें हैं।

    डीएसपी अरमिंदर सिंह का अचानक हटना और जांच की रफ्तार पर ब्रेक लगना इस केस को और संवेदनशील बना रहा है। अब देखना यह होगा कि अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है। विजिलेंस टीम ने जांच में पाया कि विधायक रमन अरोड़ा के साढ़ू राजन कपूर के बेटे हितेश कपूर और उनकी बहू साक्षी अरोड़ा की फर्म श्री श्याम टेक्सटाइल्स में करोड़ों रुपए के लेनदेन हुए हैं।

    यह फर्म 2021 में शुरू हुई थी और तीन साल में इसका टर्नओवर 4.42 करोड़ से बढ़कर 7.39 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। फंड के स्रोत और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जांच के लिए ही साक्षी अरोड़ा को समन भेजा गया था। विजिलेंस को 2021 से 2025 के बीच मदान कार्ड्स, जगदंबे फैशन और श्री श्याम टेक्सटाइल्स जैसी कंपनियों में करोड़ों के ट्रांजैक्शन मिले हैं। विधायक की पत्नी के खाते में 15 लाख रुपये कारोबारी महेश कालड़ा द्वारा जमा कराए गए थे।

     

  • Stock Market में तेजी का रुझान, Sensex 300 और Nifty में 80 अंक की बढ़त

    Stock Market में तेजी का रुझान, Sensex 300 और Nifty में 80 अंक की बढ़त

    बिजनेसः हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,250 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी है, ये 25,180 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 19 में तेजी है। टाइटन करीब 4% ऊपर है। इंफोसिस और TCS में भी 2% तक की तेजी है। टाटा मोटर्स और BEL सहित 11 शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 29 शेयर्स गिरे हैं, 21 में तेजी है। NSE के IT, फार्मा, बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी है। FMCG और रियल्टी इंडेक्स में गिरावट है। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 119 अंक या 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,409 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 31 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,008 पर था।

    जानकारों के मुताबिक, बाजार में जारी हल्की तेजी को संस्थागत निवेश का समर्थन प्राप्त है। कल एफआईआई द्वारा खरीदारी करना एक सकारात्मक घटनाक्रम है, लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह रुझान जारी रहेगा। 9 तारीख से शुरू होने वाले नतीजों के सीजन से बाजार में काफी हलचल देखने को मिलेगी। बाजार ज्यादातर बड़ी कंपनियों के नतीजों को पहले ही कम करके आंक चुका है, इसलिए मैनेजमेंट की कमेंट्री और गाइडेंस पर निवेशकों की निगाहें होंगी।
    विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने 7 अक्टूबर को 1,440 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया था। साथ ही, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 452 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

  • आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि बुधवार का दिन है। यह दिन राशिफल 12 राशियों के जीवन में कई बदलाव लाया है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक हर्षण योग रहेगा।साथ ही आज रात 10 बजकर 45 मिनट तक अश्विन नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा अशून्यशयन व्रत है। 8 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास साबित होने वाला है।

    मेष राशिःमेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही निकलेगा। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करनी होगी। साथ ही आप पर काम का अच्छा खासा बोझ रहेगा। अनुभव की कमी के कारण किसी काम में थोड़ी देर के लिए रुकावट आ सकती है।

    वृष राशिः वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। साथ ही दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। आज बच्चों के किसी काम से मन उदास हो सकता है। यदि आप शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आज आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, नहीं तो वह विरोधी के सामने आ सकती है। आज जिद में आकर आप कोई काम ना करें। आज आपको कुछ नए जनसंपर्कों से लाभ मिलेगा।

    मिथुन राशिःमिथुन राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप नया बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। आज प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। साथ ही आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। आज भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी तथा ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा, लेकिन आप अहंकार से बचकर रहें। आज आप दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। आज पारिवारिक माहौल सही रहेगा। साथ ही सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज आप अपने कर्मचारियों के सहयोगी बनेंगे।

    कर्क राशिः कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। आज अगर आप समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण दूसरों को सकारात्मक लगेगा। तथा आज अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। आज लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। साथ ही आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी तकनीकी समस्या के कारण आज आपको बेचैनी और उलझन हो सकती है।

    सिंह राशिः सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन तथा घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। इस राशि के युवा व्यर्थ के कामों में पड़कर अपना समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में व्यतीत करें। आज अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक बोझ लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है।

    कन्या राशिः कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्मबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा और आप उलझन से मुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्या को लापरवाही में ना लें। कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए भी अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आज आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा भी उठा सकता है।

    तुला राशिः तुला राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है, आपको पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन खत्म होगी और आपसी रिश्ते मधुर हो जाएंगे। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी तथा स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपका यदि कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो वह आज दूर होगा और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे।

    वृश्चिक राशिःवृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। साथ ही आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें, आपको सफलता प्राप्त होगी। आज इस राशि के युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपने बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय लिया, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे तथा आप अपने बढ़ते खर्च को रोकने में सफल रहेंगे।

    धनु राशिःधनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थी तथा युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय ना रखें और किसी भी तरह की रुकावट आने पर शांत रहें, जल्द ही सब ठीक होगा। आज आप नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आज आप घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें तथा उनके साथ अच्छा समय बिताएं, उन्हें खुशी मिलेगी। इस राशि के नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

    मकर राशिःमकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आप भावनाओं में आकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए। तथा जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आज आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान कर देंगे। आज निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

    कुंभ राशिः कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य में कामयाब होंगे, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे। लेकिन स्टाफ की तरफ से कोई समस्या भी आ सकती है। इस राशि के नौकरी में कार्यरत व्यक्ति आज कार्यभार कम होने की वजह से राहत की सांस लेंगे। आज विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

    मीन राशिः मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी तथा ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है। सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। आज व्यवसाय से रिलेटिड योजना शुरू करने का सही समय है। आज आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल जायेगा।

  • समावर्ती क्षेत्र के पास 1.09 करोड़ के सोने के बिस्कुट जब्त

    समावर्ती क्षेत्र के पास 1.09 करोड़ के सोने के बिस्कुट जब्त

    पश्चिम बंगाल:  मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ ने 1.09 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आठ बिस्कुट बरामद किए हैं। विशेष खुफिया सूचना के आधार पर, बीएसएफ की 146वीं बटालियन ने चरभद्रा फॉरवर्ड पोस्ट क्षेत्र में सोमवार रात यह कार्रवाई की। बरामद सोने का कुल वजन 832.55 ग्राम है, जिसे सीमा के पास एक खेत में लाल कपड़े में लपेटकर छिपाया गया था।

    BSF के अनुसार, गश्त के दौरान जवानों ने घास का एक असामान्य रूप से जमा हुआ टुकड़ा देखा, जिसे जांचने पर जमीन में दबे हुए सोने के बिस्कुट मिले। यह बरामदगी सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए BSF की सतर्कता और मुस्तैदी का प्रतीक है।