Blog
-

कोटलाः बाबा बाल जी मंदिर के पास बुजुर्ग से स्नैचिंग
ऊना-सुशील पंडित : ऊना में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब चोरों ने एक वृद्ध महिला को अपना निशाना बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटला खुर्द के वार्ड नंबर चार निवासी रक्षा देवी पत्नी मंगत राम जिस समय बाबा बाल जी के राधाकृष्ण मंदिर माथा टेकने जा रही थी तब दो बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग से घालुवाल का रास्ता पूछा। इसमें एक बाइक सवार हाथ से इशारे करते हुए खेत से बाहर आया और दूसरा बाइक के ऊपर बैठा था। जैसे ही युवक बुजुर्ग महिला के पास जाकर पता पूछने लगा और महिला रास्ता बताने लगी तो उसने माता के कानों में पहनी सोने की बालियां झपट लीं। इससे पहले कि बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती चोर तेज रफ्तार से भाग खड़े हुए। सहमी रक्षा देवी ने जब आस पास के लोगों और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तबतक बाइक सवार इलाके से बाहर निकल चुके थे। पुलिस ने अज्ञात युवकों के ऊपर भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर अपराधियों की तालाश शुरू कर दी है। -

मजाराः बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
ऊना/सुशील पंडित : ऊना के मजारा (सनोली) गांव में मंगलवार को एक मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाने में शिकायत देने वाले जसबीर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ने दावा किया है कि मंगलवार शाम को जब उसका बेटा साइकिल से अपने घर वापस आ रहा था तब संतोषगढ़ में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकल सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने जसबीर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। -

Jharkhand के CM Champai Soren ने दिया इस्तीफा, Hemant Soren बन सकते हैं CM
झारखंड: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन हाल ही मे जेल से बाहर आए है। जेल से छूटने के बाद एक बार फिर झारखंड की राजनीति में बड़ी उल्ट फेर होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिर से हेमंत सोरेन वापसी कर सकते हैं। खबर है कि वर्तमान सीएम चंपई सोरेन राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलें और अपना इस्तीफा सौंप चुके है। बताया जा रहा है कि जल ही हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिल कर सीएम पद पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे ।
28 जून को धन शोधन के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने से पहले हेमंत सोरेन पांच महीने तक बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहे थे।यह तीसरी बार होगा, जब हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे, जिसे 2000 में बिहार से अलग कर बनाया गया था। चंपई सोरेन को यूपीए समन्वय समिति के अध्यक्ष और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।
-

अप्पर अंदौराः महिला से मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : अम्ब तहसील के अप्पर अंदौरा गांव की एक महिला ने एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। रामवंती पत्नी विजय कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 14 मार्च 2024 को अप्पर अंदौरा के रहने वाले राजेश कुमार पुत्र कुलदीप चंद ने पुराने जमीनी विवाद के चलते उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने अब तीन महीने बाद आरोपी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। -

देहलां- मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर क्रॉस केस
ऊना/ सुशील पंडित : लोअर देहलां में तीस जून को हुए झगड़े में मैहतपुर पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले महीने के आखिरी दिन वार्ड नंबर 7 के रहने वाले तिलक राज पुत्र सुदर्शन कुमार व विशाल चौधरी पुत्र रामपाल में झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद दोनों परिवार पुलिस थाने पहुंचे जहां रामपाल की बेटी ने तिलक राज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और तिलक राज ने रामपाल के बेटे विशाल के ऊपर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों की शिकायतों के ऊपर कार्रवाई करते हुए तिलक राज और विशाल चौधरी के ऊपर मारपीट, गाली गलौच, रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी के मामले दर्ज कर लिए हैं। इन दोनों पक्षों के बीच कोई पुराना जमीनी विवाद अब हिंसक रूप लेता जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। -

Jalandhar: CM Bhagwant Mann ने AAP कैंडिडेट के हक में निकाला Road Show, देखें Live
जालंधर, ENS: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आप कैंडिडेट महिंदर भगत के हक़ में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान सीएम मान ने विपक्ष द्वारा आप पार्टी पर लगाए गए झूठे और बेबुनियाद आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि यदि उन्होंने पैसे कमाने होते, तो मैं भगवान द्वारा दी गई कला को छोड़ कर लोगो की सेवा करना न चुनता।
सीएम मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वेस्ट ने दो बार आप पार्टी के कैंडिडेट को जिताया। दोनों ने ही आप पार्टी को धोखा दिया। एक को तो लोगो ने फ्री कर दिया है अब दूसरे की बारी है। इस बार मै महिंदर भगत को लेकर आया हूँ। सीएम मान ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चो को पढ़ाओ नौकरी देना मेरा काम है। नौकरी का पात्र छात्रों के घर पर आएगा।
इस दौरान आप कैंडिडेट महिंदर भगत ने सीएम मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप पार्टी ने हमेशा लोगो के हित में काम किया है। उन्हें यकीन है कि लोग इस बार वेस्ट से पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।
-

Punjab: नशे की ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब सरकार लगातार दावा कर रही है कि पंजाब में नशा खत्म हो गया है, लेकिन वहीं पंजाब में नशे के चलते आए दिन युवाओं की मौत हो रही है। वहीं आज अमृतसर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत हो गई। ताजा मामला अमृतसर कैंट से सामने आया है, जहां आज 24 साल के संजू की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनके क्षेत्र में सरेआम नशा बिक रहा है। लोगों का आरोप है कि नशे की होम डिलीवरी हो रही है, लेकिन प्रशासन इस क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाया जाएगा, लेकिन इस क्षेत्र के हालात नशे के चलते खराब हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से इलाके में नशे को खत्म करने की अपील की है।
इस मौके पर थाने के पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि संजू नामक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि गर्मी की काफी है, ऐसे में उन्हें नहीं पता कि वह गर्मी के कारण बेहोश हो गया है, जिसके बाद उसे पंखे के नीचे लेटाया गया और 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई है और अस्पताल लेकर जाया जा रहा है।
-

Jalandhar: स्वामी बोधानंद महाराज बने सार शब्द मिशन के नए अध्यक्ष
जालंधर, ENS: श्री नंगली साहिब, जिला मेरठ उत्तर प्रदेश सार शब्द मिशन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी सार बोधनंद को सार शब्द मिशन का नया परमाअध्यक्ष मनोनीत किया गया। जानकारी देते हुए प्रवक्ता रमेश ने बताया कि परम अध्यक्ष श्री स्वामी धर्मानंद जोकि 21 जून 2022 को अपना पार्थिव शरीर छोड़ गए थे। जिसके उपरांत ये स्थान खाली पड़ा था।
उन्होंने कहा कि उनके द्वितीय वार्षिक भंडारे के उपलक्ष्य में हजारों की संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए। इस भंडारे में स्वामी सार बोधनंद को मिशन का परम अध्यक्ष मनोनीत किया गया। स्वामी सार बोधा नंद श्री अद्वैत स्वरूपआश्रम जालंधर के अध्यक्ष भी हैं। जोकि सार शब्द मिशन की एक शाखा है।
प्रवक्ता रमेश ने बताया कि सार शब्द मिशन श्री नंगली तीरथ ट्रस्ट,जिला मेरठ से संबंधित है। इस मिशन की दिल्ली, जालन्धर,कानपुर, तिब्बर जिला गुरदासपुर, कठुआ जिला जम्मू एंड कश्मीर, टीकमगढ़ मध्य प्रदेश इत्यादि शहरों में शाखाएं स्थित है। लाखों की संख्या में सनातन धर्म को मानने वाले भक्तजन इस संस्था से जुड़े हुए हैं। सार शब्द मिशन के मुख्यालय श्री नांगली साहब में वर्ष भर में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य अनेक मिशन भी श्री नांगली साहब ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं, जो समाज में धार्मिक कार्यों में संलग्न रहते हैं।
-

Punjab: Factory में करंट लगने से कर्मी की मौत, देखें वीडियो
लुधियानाः डाबा रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री में काम करने वाला एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कि कर्मी जनरेटर चलाने के लिए फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर गया और वहां पर उसे करंट लग गया। काफी समय तक जब वह वापिस नहीं लौटा तो साथियों ने छत पर जाकर देखा तो वह जमीन पर गिरा पड़ा था। जिसके बाद कर्मी उसे उठाकर निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिवार के सदस्यों ने कहा कि 22 वर्षीय व्यक्ति 2 छोटी लड़कियां हैं और उन्होंने फैक्ट्री मालिक से परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां ने रोते हुए कहा कि आज सुबह बेटा फैक्ट्री में काम करने गया था और जब उसे सूचना मिली तो वह तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में फैक्ट्री मालिक से बात करनी चाही तो मालिक ने मीडिया से दूरी बनाई रखी और कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। -

Punjab: जानें क्यों अस्पतालों से सरकारी डॉक्टर छोड़ रहे नौकरी, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में अस्पतालों में सरकारी डॉक्टरों द्वारा नौकरी छोड़ने के मामले लगातार बढ़ रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि 2020 से लेकर 2024 तक अस्पतालों में डॉक्टरों की कोई नई भर्ती नहीं हुई है। उनका आरोप है कि उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह डबल ड्यूटी करने को मजबूर हो रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये से दुखी होकर डॉक्टर सरकारी नौकरी छोड़ रहे है। उन्होंने कहा बताया कि पिछले 3 माह में अब तक 8 के करीबी डॉक्टर नौकरी छोड़ चुके है। बताया जा रहा है कि जिले में 258 डॉक्टर हैं, जिनमें से 125 डॉक्टरों के पद अभी भी खाली हैं।
कहा जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती न होने के कारण डॉक्टरों पर बोझ के चलते पिछले एक-दो माह में बठिंडा में डॉक्टरों ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी है। जिसके चलते आज सरकारी अस्पताल बठिंडा तैनात के डॉ. जगरूप सिंह सहित अन्य डॉक्टर ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में मरीज आ रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते मरीज और उनके परिजन परेशान हो हैं और डॉक्टर भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती की जाए।