Blog

  • बाथू में कृषि विभाग ने किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 

    बाथू में कृषि विभाग ने किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित। विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत ग्राम बाथू में कृषि बिभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानो के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन किया गया। इसमें  किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में में भी बिस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही  गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम खट्टी लस्सी  के बारे में जानकारी दी।

    प्रगतिशील किसान सुभाष चंद जो सफलतापूर्बक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत   व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को  वास्तविक रूप से बना कर बताया गया। 

    इस शिबिर में  अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही बिभाग की स्कीम के बारे में बताया। इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक  दविंदर कौर व शिवांक जसवाल ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया।

  • कुटलैहड़ कांग्रेस बिधायक देबेन्द्र भुटटो ने पंचायती राज बिभाग से की बैठक, विकास कार्यो की रिपोर्ट तलब

    कुटलैहड़ कांग्रेस बिधायक देबेन्द्र भुटटो ने पंचायती राज बिभाग से की बैठक, विकास कार्यो की रिपोर्ट तलब

    पँचायत में बंद कार्यो को जल्द करवाएं शुरू, अधिकारी जनता के साथ बनायें मधुर सम्बन्ध: देवेंद्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांग्रेस बिधायक देबेन्द्र भुट्टो ने शुक्रबार को  जिला परिषद हॉल में विकास खंड अधिकारी ,तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों , प्रधानों (जिला परिषद बसाल वार्ड ) के साथ आयोजित बैठक में शिरकत की । विकास खंड अधिकारी से रुके हुए व शुरू नहीं हुए कामों का रिपोर्ट कार्ड लिया एवं अधिकारियों व पंचायत प्रधानों को विकास कार्यों को शुरू करने के दिशा-निर्देश दिए। देवेन्द्र भुट्टो ने बैठक में सभी पंचायती राज बिभाग के अधिकारियों से विकासात्मक कार्यो की रिपोर्ट भी तलब की और बिकास कार्यो में ओर तेज़ी लाने के निर्देश दिए। भुट्टो ने कहा कि सबसे पहले उस ब्यक्ति का काम हो जो गरीबी रेखा से नीचे है। और जिसकी कोई पहुंच नहीं है। कुटलैहड़ की जनता बार बार खण्ड बिकास कार्यलयों के चक्र न काटे। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 63 पंचायतें 118 बूथ ओर 1268 गांव है और कुटलैहड़ विस क्षेत्र की आधी पंचायतें उपमण्डल बंगाणा ओर आधी पंचायतें उपमण्डल उना से जुड़ी हैं जनता अपने निजी कामों के लिए सरकारी कार्यलय पहुंचती है। लेकिन कई बार जनता को बार बार सरकारी कार्यलयों के चक्कर लगाने पड़ते है। लेकिन अव ऐसा नहीं होगा। 

    भुट्टो ने कहा कि गांव के लोगों के छोटे छोटे काम होते हैं। लेकिन कई बार दर्जनों चक्कर लगाने पर जनता के वह छोटे छोटे कार्य नहीं होते। लेकिन अब हम सभी ने मिलकर इस व्यवस्था को बदलना है और हम सभी का एक ही उद्देश्य होगा कि जनता को घर द्वार उनकी समस्याओं का समाधान करना है व जनता को राहत प्रदान करनी है। उन्होंने कहा कि हर पँचायत को बिकास मॉडल बनाने में खण्ड बिकास अधिकारी का अहम योगदान रहता है और खण्ड बिकास कार्यलय से ही पंचायतों का विकास निर्मित होता है। भुट्टो ने अधिकारियों कतमचरियो को साफ आदेश देते हुए कहा कि कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार है। और कुटलैहड़ बिस क्षेत्र से कोई भी ब्यक्ति अपने कार्य लेकर आये। उनका बिना किसी भेदभाब से कार्य करना होगा। ताकि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की छोटी छोटी समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। 

    जल्द पँचायत स्तर के विकास कार्यो की रिपोर्ट होगी तलब…
    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि बहुत जल्द कुटलैहड़ की सभी पंचायतों के विकास कार्यो की रिपार्ट भी तलब करूंगा और पँचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके जो कार्य रुके है। या फिर पंचायतों में कोई समस्याएं उत्पन्न हो रही है उनका बैठक में मिलकर समाधान किया जाएगा।  हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र में चहुंमुखी बिकास करवाना है। इस मौके पर खण्ड बिकास अधिकारी पँचायत निरीक्षक जिला पार्षद सदस्य, बीडीसी,  प्रधान, उपप्रधान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • मोदी की माता के निधन पर जताया शोक

    मोदी की माता के निधन पर जताया शोक

    ऊना/सुशील पंडित। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन के  निधन पर ज़िला भाजपा ने शोक व्यक्त किया है । यहां जारी एक संयुक्त बयान में ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, पुर्व विधायक राजेश एवं बलबीर चोधरी, राम कुमार, प्रदेश सह प्रभारी सुमित शर्मा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता हरि ओम भनोट,जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया , शाम मिन्हास, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा,मास्टर तरसेम लाल, गुलविंदर गोल्डी सतपाल सिंह, कुलदीप कुमार, बलवीर बग्गा, कमल सैनी, धर्मेंद्र राणा,, ओकार कसाना ,प्रमिला ठाकुर ,जयदेव खट्टा, शुभम सिंह बशीर खान जसपाल राणा तिलक राज सैनी, अशोक धीमान, पहुलाल भारद्वाज बलविंदर गोल्डी विनय शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्राथना की है।

  • हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के कामकाज को लेकर आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन ने उठाए सवाल

    हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के कामकाज को लेकर आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन ने उठाए सवाल

    संघ के कामकाज में पारदर्शिता किए जाने की मांग की 

    ऊना/ सुशील पंडित। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के कामकाज को लेकर सवाल खड़े किए हैं ।ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश फुटवाल संघ पर उनके  कामकाज को लेकर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ जिस तरह से काम कर रहा है बह न करें।  क्योंकि प्रदेश फुटबॉल संघ में व्यवस्था सही नहीं है जिस कारण अकाउंट और फंड्स और बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को खिलाया जा रहा है इसकी जानकारी पारदर्शिता से सबको मिले उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा खिलाड़ियों की शिकायतों को नहीं सुना जा रहा है जो इनके अकाउंट खोले गए हैं उसकी कोई जानकारी नहीं है कहां अकाउंट खोले हुए हैं या जो कमेटियां बनाई जानी चाहिए बह कहां बनाई गई है इसकी कोई जानकारी नहीं है।

    तमाम सवाल खड़े करते हुए इन्होंने हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के कामकाज की पारदर्शिता को सबके सामने लाए जाने की बात कही है उन्होंने कहा कि हिमाचल में नई सरकार का गठन हुआ है उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस पर संज्ञान लेगी ।यही वजह है कि हिमाचल प्रदेश में पारदर्शिता न होने के चलते अच्छे खिलाड़ी निकलकर नहीं आ रहे हैं क्योंकि उन खिलाड़ियों को  उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है जिस  कारण बह  पीछे रह गए हैं ।आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए हैं साथ ही  बाहरी राज्य से खिलाड़ियों को खिलाने और अकाउंट खोलने और फंड के इस्तेमाल को लेकर पारदर्शिता किए जाने की बात की गई।इस मौके पर तपिश थापा आल इंडिया फुटबाल काउंसलर विषेश रूप से उपस्थित रहे।

  • सरकार के कर्मचारियों को निर्देश, गोपनीयता लीक करने पर होगी कार्रवाई

    सरकार के कर्मचारियों को निर्देश, गोपनीयता लीक करने पर होगी कार्रवाई

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश सरकार ने सचिवालय में तैयार की जाने वाली योजनाओं की गोपनीयता को लीक करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर कर दी है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक पत्र जारी कर फैसले लेने की प्रक्रिया के दौरान जानकारी को लीक करने वालों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए चेताया है।

    सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों सहित शाखा प्रभारियों, निजी सचिवों और अनुभाग अधिकारियों को इस बाबत लिखित निर्देश जारी किए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सचिवालय की गोपनीय सूचनाएं लीक होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सरकारी कार्यों में कोताही बरतने और सीसीएस नियम 1964 का यह उल्लंघन हैं।

    सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं और फैसलों की गोपनीयता का पूरा ख्याल रखने को कहा गया है। पत्र में कहा है कि जब तक सरकार कोई निर्णय लेने संबंधी अधिसूचना जारी ना कर दे, तब तक किसी भी सूचना को किसी के साथ साझा न किया जाए। भविष्य में इस तरह के मामले अगर सामने आए तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

  • उप मुख्यमंत्री की चाची कृष्ण कांन्ता अग्निहोत्री का निधन

    उप मुख्यमंत्री की चाची कृष्ण कांन्ता अग्निहोत्री का निधन

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की चाची कृष्ण कांता अग्निहोत्री का वीरवार 29 दिसंबर को सांय निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही उपमुख्यमंत्री इस दिन देर रात अपने पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद पहुंचे। कृष्ण कांता अग्निहोत्री का अन्तिम संस्कार 30 दिसम्बर को गांव गोदपुर जयचंद में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, परिजनों व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में किया गया।

    इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा, एसपी ऊना अर्जित सेन, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
  • अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल कार्यक्रम से लौटे स्काउट एवं गाइड का इंदौरा रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

    अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल कार्यक्रम से लौटे स्काउट एवं गाइड का इंदौरा रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: कर्नाटक में चल रही इंटरनैशनल कल्चरल जंबूरी कार्यक्रम का आयोजन 21-12-2022 से 27-12-2022 तक हुआ  इस कार्यक्रम में भारत  सहित अन्य दुसरे देशों के भिन्न लगभग 32 राज्यों के स्काउट एवं गाइड व रेंजरों ने भी भाग लिया था

    भारत के कर्नाटक में चल रही कल्चरल जंबूरी एक्टीविटी में सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ था।जिसका समापन समारोह 27-12-2022को हुआ था। जिसमें हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के स्काउट एवं गाइड के छात्र  छात्राओं ने कर्नाटका में चल रही इंटरनैशनल कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज के लिए जिला ऊना की स्काउट एवं गाइड की ए एस ओ सी परिक्षण सोनु कुमारी तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव कुमार की अध्यक्षता में स्काउट गाइड हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की टीम सदस्यों की ग्रुप में मानसी राणा,अमोलिका चौधरी,सिमरण चौधरी,दिक्षा शर्मा,सिमरण राणी,सुहानी ठाकुर,सिया,सुरभी शर्मा,यश भाटिया, आर्यन भाटिया, आर्यन ठाकुर,दीपांक्ष,बलराज,दिनेश कुमार, आदित्या शर्मा,नितिश कुमार,बंश भारद्वाज सहित टीम सदस्यों  का शुक्रवार सुबह लगभग 7.40पर जिला ऊना के अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर स्कूल स्टाफ व अभिभावकों द्वारा सभी छात्र छात्राओं का स्वागत किया।

    सात दिवसीय प्रतियोगिता में सभी स्काउट एवं गाइड में हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना सहित पंजाब की कल्चरल एक्टीविटी में भी एक से एक बढ़कर कार्यक्रम पेश कर  हिमाचल प्रदेश सहित जिला ऊना का नाम रोशन किया।

    अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल एक्टीविटीज  में हिमाचल प्रदेश  का नाम रोशन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, जिला ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल एक्टीविटीज  में हिमाचल प्रदेश  का नाम रोशन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,जिला ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र कुमार भूटटो, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट के विधायक चेतन्य शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंबर, पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक बलवीर सिंह, पूर्व विधायक सतपाल रजादा, पूर्व विधायक राकेश कालिया, सहित हिमाचल प्रदेश के जिला प्रशिक्षण आयुक्त अमन देव  तथा जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह  सहित अन्य  समाजसेवी तथा बुद्धि जीवी लोगों ने सभी स्काउट एवं गाइड को हर एक्टिविटीज में बढ़िया प्रर्दशन करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने पर बधाई दी है ।

  • पंजाबः इस मामले को लेकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    पंजाबः इस मामले को लेकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    बठिंडाः जिले के तलवंडी साबो निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के बेटे के अनुसार पिता ने तलवंडी साबो के रहने वाले एक व्यक्ति को 13 लाख रुपये और लाखों रुपये के कपड़े उधार में दिए थे, जबकि आरोपी पैसे वापस करने के बजाय धमकी देकर उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। इसी बात से दुखी होकर पिता ने जान दे दी। मामले में थाना मौड़ पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

    फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, पुलिस प्रयास कर रही है। कमलदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता गुरसेवक सिंह तलवंडी साबो में कपड़े की दुकान चलाते थे। कुछ माह से लगातार आरोपी चरणजीत सिंह निवासी तलवंडी साबो पिता के पास दुकान से कपड़ा खरीदने आता-जाता था। यही वजह है कि पिता की आरोपी से अच्छी जान पहचान हो गई थी। इस बात का फायदा उठाते हुए कुछ समय पहले आरोपी चरणजीत सिंह ने अपनी बेटी की शादी के नाम पर 13 लाख रुपये और लाखों रुपये की कीमत का कपड़ा उधार लिया था।

    आरोपी ने उसके पिता को भरोसा दिया था कि बेटी की शादी होने के कुछ दिनों बाद पैसे और कपड़े का भुगतान कर देगा लेकिन आरोपी ने ऐसा नहीं किया। कई दिन बीत जाने के बाद जब उसके पिता ने उससे पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसके पिता को पैसे देने से इंकार कर दिया और उल्टा उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। इससे पिता काफी परेशान रहने लगे। इसी बात से दुखी होकर गुरुवार देर शाम पिता गुरसेवक सिंह ने गांव जोधपुर पाखर वाली नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह पर मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः ट्रक यूनियन ने इस नेशनल हाईवे पर लगाया धरना

    पंजाबः ट्रक यूनियन ने इस नेशनल हाईवे पर लगाया धरना

    चंडीगढ़: महानगर से दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, ट्रक आप्रेटर यूनियन ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पक्का मोर्चा लगा दिया है। बताया जा रहा है कि शंभू बॉर्डर नेशनल हाईवे को एक तरफ से पूरी तरह बंद कर दिया है। जिसके कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान एक तरफ हाईवे खुला रहने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

    हालांकि प्रशासन की ओर से जाम खुलवाने की कोशिशे की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से कोई रिस्पांस न मिलने के बाद ट्रक आप्रेटरों ने शंभू बार्डर पर पक्का मोर्चा खोल दिया है और नेशनल हाईवे को एक तरफ से पूर्ण रूप से बंद कर दिया है।

    ट्रक आप्रेटर यूनियन के लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार की तरफ से कोई रिस्पांस न दिए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। ट्रक आप्रेटरों ने अपनी यूनियन को फिर से बहाल करने की मांग सरकार के समक्ष रखी थी, जिसे लेकर पंजाब सरकार की तरफ से कोई रिस्पांस न मिलने पर यूनियन ने उक्त नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया है। 

  • पंजाबः AIG पर लगे रेप आरोप मामले में पीड़ित ने गवर्नर के सामने किया बड़ा खुलासा

    पंजाबः AIG पर लगे रेप आरोप मामले में पीड़ित ने गवर्नर के सामने किया बड़ा खुलासा

    चंडीगढ़ः पंजाब के एआईजी आशीष कपूर पर पुलिस कस्टडी में रेप के आरोप लगाने वाली शिकायतकर्ता महिला से शुक्रवार को पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित मिले। इस दौरान पीड़िता ने गवर्नर को बताया कि आशीष कपूर ने पहले उनसे जबरन संबंध बनाए। इसके बाद भी उनके बीच रिलेशन रहे, लेकिन जब वह प्रेग्नेंट हुई तो कपूर ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। उन्होंने बताया कि एआईजी कपूर ने उनके घर पर 10 करोड़ रुपए भी रखे थे।

    पीड़िता ने मामले की जांच पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप की पुरानी टीम से करवाए जाने की अपील की है, ताकि सच सामन आ सके।पीड़िता ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 5 साल में केवल एक केस दर्ज किया है। लेकिन इस मामले में भी सही कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने पंजाब गवर्नर को ईमेल कर शिकायत की थी। इसके बाद गवर्नर ने उन्हें मुलाकात का समय दिया।

    पंजाब गवर्नर ने बीते दिनों पीड़िता की शिकायत के सबंध में सीएम भगवंत मान को लेटर लिखा था। उन्होंने मामले में वीडियो क्लिप के संदर्भ के अनुसार शिकायत पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से स्वयं को हताश बताया था। साथ ही सीएम मान से मामले के फैक्ट पर नजर डालने को कहा था, लेकिन सीएम मान द्वारा गवर्नर के इस लेटर का जवाब नहीं दिया गया था। माना जा रहा है कि इसी कारण अब गवर्नर ने आज स्वयं पीड़िता की सुनवाई की। गवर्नर द्वारा सीएम मान को मामले से संबंधित लेटर पंजाब कैडर के आईपीएस एवं चंडीगढ़ के पूर्व एसएसपी कुलदीप चहल के संबंध में भेजे गए लेटर के साथ भेजा गया था।