Blog

  • पंजाबः नशा तस्करों ने 3 लोगों को कुचला, 7 किलो हेरोइन सहित एक काबू, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: कस्बा मक्खू में तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ क्रूज कर चलाते हुए नशा तस्करों ने 5 वर्ष की बच्ची सहित मोटरसाइकिल पर जा रहे 3 लोगों की जान ले ली। वहीं इस घटना के दौरान फिरोजपुर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर दीपक हिलोरी और एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि जिला फिरोजपुर में मुख्यमंत्री पंजाब और डीजीपी पंजाब के दिशा निर्देश के अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने डीएसपी इन्वेस्टिगेशन बलकार सिंह और  इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार कार्यवाही करते हुए सब इंस्पेक्टर जजपाल सिंह के नेतृत्व में  एक नशा तस्कर को 7 किलो 30 ग्राम हेरोइन के साथ बिना नंबरी क्रूज कार में आते हुए गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।

    एसएसपी ने बताया कि  सब इंस्पेक्टर जजपाल सिंह के नेतृत्व में जब सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस पार्टी जीरा रोड (नजदीक बिजली घर मक्खू) के पास  गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो एक बिना नंबर की क्रूज गाड़ी के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ गाड़ी चलाते हुए गाड़ी एक  मोटरसाइकिल में मार दी, इस मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे जिनमें से कुलदीप सिंह, अमर सिंह और एक करीब 5 वर्ष की लड़की निमरत कौर की मौत हो गई और सीआईए पुलिस द्वारा इस गाड़ी में सवार एक व्यक्ति अर्शदीप सिंह पूर्व अर्ष पुत्र लखबीर सिंह वासी जंड़ वालापीर कॉलोनी छेरहटा जिला श्री अमृतसर को काबू किया गया, जिससे 7 किलो 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि इसका तस्कर साथी राजेंद्र सिंह पुत्र मुख्तार सिंह वासी बुर्ज राय के जिला तरनतारन फरार हो गया जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। इस अवसर पर एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर श्री रणधीर कुमार, डीएसपी बलकार सिंह और इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई है हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 किलो करीब 15 लाख रुपए बताई जाती है।

  • पंजाबः लक्ष्मी पूजा के विसर्जन के दौरान हुई झड़प, देखें CCTV

    लुधियानाः जुगियाना गांव में लक्ष्मी पूजा के विसर्जन के दौरान झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान 8 से 10 लोगों द्वारा दूसरे पक्ष पर हमला किया गया। हमले में 2 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस दौरान नशे में धुत्त व्यक्ति ने रोते हुए बताया कि वह मूर्ति विसर्जन करने के लिए जा रहा था। इस दौरान 8 से 10 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। वहीं अन्य युवक ने बताया कि डीजे बजाने को लोग मना करने लगे। इस दौरान उन्होंने कहाकि उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बंद करने के लिए कह भी दिया, लेकिन फिर उक्त हमलावारों ने उनके साथ मारपीट की।

    पीड़ित का आरोप है कि उनके जेब में 25 हजार रुपए थे जो निकाल लिए गए। वहीं जसविंदर ने बताया कि उसके घर में सभी युवक रहते है और वह लक्ष्मी विसर्जन के लिए उन्होंने डीजे लगाया हुआ था। उन्होंने कहाकि उसने उक्त व्यक्तियों से मामले का पूछा कि क्या बात लेकिन उन्होंने बिना किसी बात को उन पर हमला कर दिया। जसविंदर ने कहा कि उक्त हमलावार भी उन्हीं के गांव के है। उक्त हमलावारों ने डंडों से उन पर हमला कर दिया। वहीं सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा सकता हैकि हमलावारों द्वारा बेहरमी से मारपीट की गई। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • पंजाबः सेंट्रल जेल के हवालातियों में हुई खूनी झड़प, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेंट्रल जेल में देर रात हवालातियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में जिसमें एक युवक का सिर फट गया। जिसे घायल अवस्था में जेल के कर्मचारी उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। इसकी सूचना पर घायल हवालाती के परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने जेल कर्मचारियों पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए है। घायल हवालाती की पहचान प्रीतम सिंह भोलू के रूप में हुई है। प्रीतम पहले नाभा जेल में बंद था, लेकिन अब उसे ताजपुर रोड जेल में शिफ्ट किया गया है। उसके परिजनों ने बताया भोलू धारा 302 के तहत और एक अन्य मामले में जेल में बंद है।

    परिजनों मुताबिक उसे चक्की में बंद किया हुआ है। किसी बात को लेकर देर रात कुछ हवालातियों में बहसबाजी हुई है। जिस कारण पुलिस कर्मचारियों ने चक्की से बाहर भोलू को निकाला और उसके सिर पर डंडा मारा है। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। परिजनों का आरोप है कि चक्की से निकाल कर भोलू के साथ मारपीट करके पुलिस कर्मचारियों ने कानून को हाथ में लिया है। सिविल अस्पताल में जब भोलू मीडिया को अपने बयान देने लगा तो उस समय भी पुलिस कर्मचारियों ने उससे जबरदस्ती करके बयान नहीं होने दिए। परिवार ने कहा कि उनके बेटे की जान को जेल में खतरा है। प्रशासन इस मामले की जांच करवाए।

  • आज का राशिफल, 14 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 14 नवंबर 2023

    आज  14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर रहेगी। आज गोवर्धन पूजा है। आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष- मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर पर जा सकते हैं। छात्र आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजन से बातचीत करेंगे। आपके लिए तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। अगर अपने कहीं पैसा उधार दिया था तो आज वो वापस मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज किसी दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में जायेंगे।

    वृष- वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिल जायेगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे और उनको कुछ आवश्यकता की चीजें भी गिफ्ट करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने में में दोस्त की मदद मिलेगी । परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने से घर ख़ुशी का माहौल बनेगा।

    मिथुन- मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा । परिवार के लोग आज आपसे कुछ खास चीजों की डिमांड कर सकते हैं । आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपके रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में मददगार साबित होगा। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे । जूनियर सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

    कर्क- कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा । परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आप किसी मित्र से मिलने उनके घर जायेंगे। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे । आज आपके कार्यों में माता पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग बने हुये है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा।

    सिंह- सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप माता को उनकी पसंद की कोई चीज गिफ्ट करेंगे। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातो पर ध्यान अवश्य देना चाहिए। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

    कन्या- कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेंगे। जीवनसाथी से आप किसी जरुरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते है, उनसे आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। पहले से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी।

    तुला- तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जायेगा, आप रिलैक्स महसूस करेंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है । परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रूकावट आज दूर होगी। कोई अच्छा रिश्ता फाइनल होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर आज उनके मन-पसंद जगह पर होगा।

    वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है । किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा । संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। आज आपकी रूचि नये कार्यों को करने में रहेगी, साथ ही कुछ नया सिखने को भी मिलेगा।

    धनु- धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की नौकरी से संबंधित कागजात तैयार करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको मनपसंद काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे । इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जायेंगे। आज आप घर के जरुरत का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे।

    मकर- मकर राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा । आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों को अहमियत देगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । बिजनेस की गति बढ़ने से आपको अधिक धन लाभ होगा। साथ ही अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नया प्लान भी बनायेंगे।

    कुंभ- कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। छात्रों को जल्द ही सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने जायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

    मीन- मीन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप व्यापार के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिए थे, तो आज वो वापस मिलेगा। आज आपको किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। आज आप अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • जालंधरः रामा मंडी में गोली लगने के मामले में युवक की हुई मौत

    जालंधर, ENS: रामामंडी में स्थित दकोहा फाटक के पास कुछ समय पहले गोलियां चलने का मामले में युवक की मौत हो गई है। आलू के मरने की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। दरअसल, आज देर शाम युवक पर हमलावारों द्वारा गोलियां मारी गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में युवक की पीठ पर 2 गोलियां लगी। जिसके बाद रोहित उर्फ आलू को घायल अवस्था में जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जहां उसकी हालत काफी गंभीर थी। कहा जा रहा है कि गोली आलू के शरीर के काफी अंदर चली गई थी, जिसके बाद अब डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को मौके से 2 खोल बरामद हुए है। वहीं डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि युवक के एक गोली लगी है। एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि मृतक की बहन के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को राउंडअप कर लिया जाएगा।

    इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना के बाद युवक के परिजनों ने रोड जाम कर धरना लगा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक पर 2 दिन पहले भी हमला हुआ था। जिसकी शिकायत सूर्य एनक्लेव थाना थाना में की गई थी। इस घटना के 2 दिन बाद हमलावारों ने आज फिर युवक पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर घायल युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 

  • जालंधरः STF ने 2 नशा तस्कर वीरू कल्याण और अविनाश को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में एसटीएफ की टीम ने बीएसएफ चौक के पास दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 220 ग्राम हेरोइन बरामद किया गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान वीरू कल्याण और अविनाश कुमार के रूप में हुई है। 

    बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी वीरू कल्याण मौजूदा सरकार में एक हल्का इंचार्ज के करीबी छूट भैया नेता का रिश्तेदार है। जो निगम चुनावों में टिकट हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। अब ऐसे में उसी छूट भैया नेता के रिश्तेदार को STF ने नशे की खेप के साथ पकड़ लिया है।

    जांच अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी दो नशा तस्कर लाडोवाली रोड से प्रीत नगर की तरफ जा रहे है, जहां उन्होंने तो नशा तस्करों को नाकेबंदी के दौरान गिरफ़्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

    बता दें कि एक तरफ पंजाब सरकार ने नशा मुक्ति मुहिम शुरू की हुई है । दूसरी ओर सरकार के ही नुमाइंदों के करीबियों का नशे के साथ पकड़ा जाना इस बात को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सवालिया निशान खड़े किए जा रहे हैं। वहीं रिश्तेदार का नशे के साथ पकड़े जाना यह चर्चा छूट भैया नेता के हलके में भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

  • जालंधरः रामामंडी में गोलियां चलने के मामले में युवक के परिजनों ने किया रोड जाम, देखें Live

    जालंधर, ENS: रामामंडी में स्थित दकोहा फाटक के पास कुछ समय पहले गोलियां चलने का मामला सामने आया था। इस घटना में हमलावारों द्वारा एक युवक पर गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में युवक की पीठ पर 2 गोलियां लगी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना के बाद युवक के परिजनों ने रोड जाम कर धरना लगा दिया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक पर 2 दिन पहले भी हमला हुआ था। जिसकी शिकायत सूर्य एनक्लेव थाना थाना में की गई थी। इस घटना के 2 दिन बाद हमलावारों ने आज फिर युवक पर हमला कर दिया।

    घायल युवक की पहचान आलू के रुप में हुई है। जिसको घायल अवस्था में जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसका डा. द्वारा उपचार किया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर घायल युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

  • जालंधरः रामामंडी में चली गोलियां, एक घायल

    जालंधर, ENS: रामामंडी में स्थित दकोहा फाटक के पास गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां हमलावारों द्वारा एक युवक पर गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में युवक की पीठ पर 2 गोलियां लगी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक पर 2 दिन पहले भी हमला हुआ था। जिसकी शिकायत सूर्य एनक्लेव थाना थाना में की गई थी। इस घटना के 2 दिन बाद हमलावारों ने आज फिर युवक पर हमला कर दिया।

    घायल युवक की पहचान आलू के रुप में हुई है। जिसको घायल अवस्था में जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसका डा. द्वारा उपचार किया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर घायल युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

  • जालंधरः पाॅश इलाके में Zomato Delivery ब्वाय पर हमला करके कैश लूटकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट फेस-2 में जोमैटो डिलीवरी ब्वाय के साथ लूट का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार  बाइक सवार लुटेरों ने डिलीवरी बॉय के सिर पर तेजधार हथियार से वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उक्त हमलावर उसकी जेब में दो दिन की कलेक्शन 5 हजार रुपए भी लेकर फरार हो गए। घायल युवक की पहचान सोनी निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। घायल युवक को तुरन्त सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

    पीड़ित युवक ने बताया कि वह काफी समय से जोमैटो में काम कर रहा है। उसने बताया कि आज जब वह अर्बन एस्टेट फेस-2 जा रहा था तो रास्ता पूछने के लिए वह रुका। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार लुटेरा आए और उससे बहस करने के बाद उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया और उससे कैश लूटकर हमलावार फरार हो गए। घटना की सूचना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस दे दी गई है। सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले कि जांच में जुट गई।

  • आग लगने से हुआ लाखो के नुकसान

    दिवाली की रात बीबीएन में 5 स्थानो पर लगी आग
    बददी/सचिन बैंसल:बीबीएन में दिवाली को पांच स्थानों आग जनी की घटनाओं हुई जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।बद्दी में कूड़ांवाला गांव में स्थित एक चूल्हा बनाने वाली  फैक्टरी हितेश्वरी इंटर प्राईजिज में दोपहर बाद 3 बज कर 50 मिनट पर अचानक आग लग गई। कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जब तक फायर  बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक आग बंद हो चुकी है। आग से तैयार गैस चूल्हे, कोटिंग पैंट, पैंट के डिब्बे व गलब्स जल कर नष्ट हो गए। आग से पचास हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारमों का कोई पता नहीं चल पाया।
    इसके बाद सांय 6 बज कर 50 मिनट पर दावत चौक के समीप रामजीदास की इलेक्ट्रिकल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखे कूल, पंखे, गीजर व अन्य बिजली का सामान जल कर नष्ट हो गया। आग से पांच लाख रुपये का संपत्ति का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया गया। फायर आफिसर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने साथ लगती दुकानों को आग से बचाया।
    इसके बाद मध्य रात्रि बद्दी के सराज माजरा पार्किंक में खड़े ट्रक एचपी 12 क्यू 1230 में अचानक आग लग गई। जैसे ही ट्रक का कैबिन जलने लगा तो बद्दी के तहसीलदार राजेश जरियाल ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर पानी डाल कर बुझाया गया लेकिन दब तक आग का केबिन पूरा जल चुका था।  केवल पिछले टायर ही बच पाए थे। इस आगजनी से पांच लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। फायर आफिसर जोगिंद्र सिंह ने आगजनी की पुष्टि की है।