Blog

  • जालंधरः नाके पर तैनात ASI पर तेज रफ्तार कार चालक ने चढ़ाई गाड़ी, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: शाहकोट के कावां वाला पतन से बड़ी खबर आई है। जहां देर रात हाईटेक नाका लगाकर पुलिसकर्मी खड़े थे। इस दौरान नाके पर पुलिसकर्मी ने एक सफेद रंग की कर को रोकने का इशारा किया। लेकिन उक्त कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए ASI तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी और ASI को घसीटते हुए काफी देर तक अपने साथ घूमता रहा। घायल ASI की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। नाके पर कुछ दूरी पर ASI सुरजीत डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि उक्त कर चालक और नियंत्रित होकर काफी देर तक कार के बोनट पर ASI को घूमा रहा है। जिसके बाद कार सवार मौक़े से फ़रार हो गया। घटना शाहकोट सतलुज दरिया के पास लगने वाले हाईटेक नाके ही है। पुलिस वाले की हालत भी गंभीर बताई जा रही है कार सवार की तलाश की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने उक्त कार का नंबर नोट कर लिया है। वहीं इस मामले को लेकर थाना शाहकोट के SHO सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए कार डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बठिंडा : 200 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार , देखे वीडियो 

    बठिंडा :सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एस.पी अजय गाँधी ने बताया कि पुलिस ने कासो आपरेशन के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ की टीम ने दोनों आरोपियो को सिविल लाइन से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियो से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियो ने अपने एक और साथी की जानकारी पुलिस को दी है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਦੋ ਤਸਕਰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕਪੂਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਐਸ.ਪੀ ਮਨਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਸਮੇਤ 2 ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਕਪੂਰ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕਿ SI ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਪਿੰਡ ਵੀਰਮ ਤੋ ਪਿੰਡ ਪੂਹਲਾ ਨੂੰ ਜਾਂਦੀ ਸੜਕ ਨਹਿਰੀ ਸੁਆ ਦੇ ਪੁੱਲ ਤੇ ਨਾਕਾ ਲਾ ਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਵਹੀਕਲਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾ ਸੁਆ ਦੀ ਪੱਟੜੀ ਇੱਕ ਗੱਡੀ ਪਿੰਡ ਵੀਰਮ ਨੂੰ ਮੁੜਣ ਲੱਗੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ SI ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਰੁੱਕਣ ਦਾ ਇਸ਼ਾਰਾ ਦਿੱਤਾ। ਗਡੀ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਰੁੱਕਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਗੱਡੀ ਤੇਜ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਪਰ ਗੱਡੀ ਸੜਕ ਦੇ ਹੇਠਾ ਕੱਚੀ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਤਰ ਕੇ ਬੰਦ ਹੋ ਗਈ।

    ਪੁਲਿਸ ਕ੍ਰਮਚਾਰੀਆ ਨੇ ਗੱਡੀ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗੀਤੂ ਵਾਸੀ ਮੁੰਡਾ ਪਿੰਡ ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਅਤੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗੋਰਾ ਪਵਾਸੀ ਮੁੰਡਾ ਪਿੰਡ ਥਾਣਾ ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਦੱਸਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਜੋ ਦੌਰਾਨੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਾਸੋ 508 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇੰਨ ਅਤੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤੋਂ 957 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ XUV ਗੱਡੀ ਨੰਬਰੀ UP15 DD 6521ਵੀ ਜਬਤ ਕਰ ਲੀਤੀ । ਥਾਣਾ ਖਾਲੜਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਤਾ  ਹੈ।

  • पंजाब: बस स्टैंड पर समोसे के पैसे मांगने को लेकर दुकानदार पर तलवारों से हमला, 3 घायल

    पटियाला: नए बस स्टैंड पर युवकों ने तलवारों से सरेआम दुकान मालिक पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। समोसे के पैसे मांगने पर दुकान मालिक पर ठंडे समोसे देने की बात कह बहस की। जिसके बाद युवकों ने साथियों को बुलाकर दुकान मालिक पर तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें दुकान मालिक सहित तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी दुकान मालिक शंकर, नौकर शिवम व शंकर के रिश्तेदार राजेश को अस्पताल में दाखिल करवाया है। घटना बाद दोपहर को हुई, जिसकी सूचना मिलने के बाद थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस मौके पर पहुंची।

    हमले में जख्मी शंकर ने बताया कि उनकी दुकान पर समोसे खाने के लिए चार युवक दोपहर पहुंचे। इन युवकों ने समोसे ठंडे होने की बात कही तो गर्म छोले डाल दिए। समोसे खाने के बाद पैसे मांगने पर इन लोगों ने गालियां निकालते हुए बहस की। इन्हें रोकने की कोशिश की तो बाहर से साथियों को बुलाकर तलवारों से वार करना शुरू कर दिया। हमले में तीन लोगों को चोटें लगी है जबकि दो महिलाएं मामूली चोटिल हुई है। शोर सुनने के बाद आसपास के दुकानदारों ने दो युवकों को काबू कर लिया और बाकी मौके फरार हो गए।

  • पंजाब: शराब कारोबारी की जिंदा जलने से मौ’त

    लुधियाना: खन्ना कस्बे में हिमाचल प्रदेश के एक शराब कारोबारी की जिंदा जलने से मौत हो गई। यह हादसा लुधियाना के खन्ना में हुआ। जहां उनकी कार पहले बेकाबू होकर पेड़ से टकराई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आधी रात का समय होने के कारण रास्ते में ट्रैफिक भी बहुत कम था। जिस वजह से कार में आग लगने के बारे में देरी से पता चला। वहां से गुजरते किसी राहगीर ने कार में आग लगी देखी तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके बाद खन्ना और दोराहा से फायर ब्रिगेड की टीमें वहां पहुंची। हालांकि वे जब तक वहां पहुंचती, तब तक कारोबारी की मौत हो चुकी थी। शराब कारोबारी का नाम शेर सिंह (37) है और वह हिमाचल प्रदेश में ऊना के रहने वाले हैं।

    पुलिस के मुताबिक शेर सिंह शराब कारोबार के सिलसिले में बुधवार देर रात करीब 11 बजे स्विफ्ट कार से जा रहे थे। कार वह खुद ही चला रहे थे। उनके साथ कोई दूसरा व्यक्ति नहीं था। जब वे कार में कद्दों रोड पर पहुंचे तो कार बेकाबू हो गई। उनकी कार के पेड़ से टकराते ही इंजन में धमाके के साथ आग लग गई। शराब ठेकेदार को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। वह कार के भीतर ही जिंदा जल गए। पुलिस की जांच के मुताबिक शेर सिंह का हिमाचल में शराब कारोबार था। इसके बाद उन्होंने पंजाब में भी शराब का कारोबार शुरू कर दिया। पंजाब का कारोबार संभालने के लिए वह खन्ना के पायल में रहने लगे। हादसे के वक्त वह कामकाज निपटाकर दोराहा से पायल जा रहे थे। कार में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड बुलाई गई। मौके पर खन्ना और दोराहा से फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची लेकिन उनको आने में करीब 20 से 25 मिनट लग गए। तब तक शेर सिंह जिंदा जल चुके थे।

  • जालंधरः नगर निगम के बाहर बेअदबी को लेकर वाल्मीकि समुदाय में रोष, देखें Live

    जालंधर, ENS: कम्पनी बाग चौक में लगे वाल्मीकि समाज के फ्लेक्स बोर्ड फटने को लेकर वाल्मीकि भाईचारे के समर्थको ने रोष जताया। दरअसल ट्राफीव पुलिस की ओर से चौक में कैमरे लगाए जा रहे थे। इस दौरान करेन बुलवाई गई तभी करेन की चपेट में आकर बोर्ड क्षतिग्रस्त होकर निचे गिर गए। वाल्मीकि समाज के नेताओ ने बताया कि वहा से गुजर रहे लोगो ने करेन चालक को सावधानी बरतने को भी कहा था। जिसके बावजूद बोर्ड फट कर निचे गिर गए।  

  • ਆਦਮਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਐਸ ਸੀ ਡਿਪਾਰਮੈਟ ਸੈਲ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਣੇ ਮੁਨੀਸ਼ ਭੱਟੀ

    ਆਦਮਪੁਰ: ਅੱਜ ਆਦਮਪੁਰ ਪਿੰਡ ਲੇਸੜੀਵਾਲ ਚ ਐਸ ਸੀ ਡਿਪਾਰਮੈਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਆਦਮਪੁਰ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਦਿਹਾਤੀ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ, ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਾਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਰਾਜੂ, ਨੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡਾ ਦੇ ਐਸ ਸੀ ਡਿਪਾਰਮੈਟ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾ ਨਾਲ ਸਲਾਹ ਮਸ਼ਵਰਾ ਕਰਕੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ 2024 ਦੀਆ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੇ ਕੇ ਹਾਈ ਕਮਾਨ ਜੋ ਵੀ ਜਲੰਧਰ ਹਲਕੇ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੂੰ ਟਿਕਟ ਦੇਦੀ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਜਿਤਾਉਣ ਲਈ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਵੋਟਾਂ ਪਵਾਕੇ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਬਣਾ ਕੇ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਾਰੇ ਹੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁਨੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਭੱਟੀ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪੇ ਪਾ ਕੇ ਆਦਮਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਐਸ ਸੀ ਡਿਪਾਰਮੈਟ ਦਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਬਲਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਵੀ ਵਿਆਸ ਪਿੰਡ ਦਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਬਲਾਕ ਚੇਅਰਮੈਨ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੰਡੇਰ, ਬਲਾਕ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸੰਨੀ ਗਿੱਲ, ਐਮ ਸੀ ਜੋਗਿੰਦਰ ਪਾਲ ਆਦਮਪੁਰ ਵਾਇਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਆਦਮਪੁਰ ਅਜੀਤ ਰਾਮ ਫੌਜੀ ਲੇਸੜੀਵਾਲ, ਕਾਲਾ ਵਿਆਸ ਪਿੰਡ, ਲਾਲੀ ਚੂਹੜਵਾਲੀ, ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ, ਪੰਡਿਤ ਜੀ ਚੂਹੜਵਾਲੀ, ਪੰਚ ਕਸ਼ਮੀਰ ਲਾਲ ਪੰਚ ਜੋਗਿੰਦਰ ਪਾਲ ਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਤੇ ਆਦਮਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई ने धूमधाम से मनाई विवेकानंद जयंती

    विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर विद्यार्थी परिषद ने निकाली मशाल यात्रा
     
    12 जनवरी से 23 जनवरी तक जिले में विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम करवाएगी विद्यार्थी परिषद


    ऊना/ सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना  के ज़िला संयोजक चंदन सेखड़ी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज दिनांक 11 जनवरी 2024 को विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई के द्वारा एक मशाल यात्रा का आयोजन ऊना महाविद्यालय से MC पार्क तक किया गया | उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद देश भर में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तक युवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है | इसी कड़ी में विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर मशाल यात्रा का आयोजन कर आधुनिक भारत निर्माण में विवेकानंद जी के योगदान को जन जन तक पहुंचाने हेतु इस मशाल यात्रा का आयोजन किया गया |


    चंदन ने बताया कि जिस प्रकार अंग्रेज़ी शासनकाल में षड्यंत्रों के द्वारा भारत के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर भारत को सपेरों-गडरियों का देश बोला जाता था ऐसे समय में विवेकानंद जी ने 1893 शिकागो सम्मेलन में हिंदू धर्म का डंका पूरे विश्व में बजा कर उन तमाम विदेशी ताकतों को मुँहतोड़ जवाब दिया था जो भारत तथा हिंदू धर्म का उपहास उड़ाते थे | स्वामी विवेकानंद भारतीयों ही नहीं विश्व में कई युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं | उन्होंने एक बार कहा था कि जीवन लम्बा नहीं अपितु महान होना चाहिए, उन्होंने स्वयं भी 39 वर्ष की अल्पआयु में अपना देह त्याग कर दिया था | उनके जीवन से आज के वर्तमान समय में हम सभी को प्रेरणा लेने की ज़रूरत है| साथ ही चंदन ने बताया जिस तरह आजकल युवाओं में नशे की लत तेज़ी से बढ़ रही है ऐसे समय में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ जाती है | साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले 12 जनवरी से 23 जनवरी तक विद्यार्थी परिषद युवा पखवाड़ा पूरे जिले भर में धूम-धाम से मनाएगी व जिले भर में विभिन्न विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करेगी |

  • केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस समारोह : मनोज कुमार

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल अधिकारी बंगाणा ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में  उपमंडल अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  10.55 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ  तिरंगे को सलामी दी जाएगी और एनसीसी ब एनएसएस के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट पुलिस के नेतृत्व में किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महोदय द्वारा सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए कि वह इस कार्यक्रम में अपने-अपने स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व परेड में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें । महोदय ने सभी विभागों  से आए अधिकारियों से कहा कि इस आयोजन के लिए अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने एवं अपने स्टाफ सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


    इस कार्यक्रम में उपमंडल के व्यापार मण्डल के सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार के लोग, बच्चों के अभिभावकगण ब अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बैठक में तहसीलदार रोहित कंवर , नायब तहसीलदार  प्रवेश रत्न,उपमंडल पशु चिकित्सा  अधिकारी  सतिंदर, सुरेश परदेशी, थाना अध्यक्ष बंगाणा अनिल कुमार ,केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य, आर्य पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जोगिंद्र देव आर्य सहित अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य एवम उपमंडल बंगाणा के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

  • जालंधरः माई हीरा गेट में Rama Book Depot सहित 4 दुकानों पर GST विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: माई हीरा गेट स्थित Rama Book Depot सहित 4 दुकानों में जी.एस.टी. विभाग द्वारा छापा मारा गया, जिससे दुकानदारों में भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार जी.एस.टी. विभाग की टीम दोपहर करीब 2.30 बजे मार्कीट में पहुंची। इस दौरान खन्ना बुक शॉप, विशाल कॉपी हाऊस, सिटी बुक, रामा बुक शॉप में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि 2-4 दिन पहले विभाग द्वारा एक ट्रक पकड़ा गया था, जिस पर पता तो अड्डा होशियारपुर का लिखा था लेकिन टांडा रोड पर  माल को उतारा जा रहा था।

    मौके पर विभाग की टीम ने उक्त ट्रक को कब्जे में लेकर 2.75 लाख का जुर्माना लगाया था, जिसके बाद से विभाग किताबों की दुकानों की तरफ सक्रिय हो गया। आने वाले  दिनों में विभाग की तरफ से और छापेमारी भी हो सकती है।