Blog

  • भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंची

    नई दिल्ली : भारतीय महिला टीम ने शनिवार को मलेशिया के सेलांगोर में जापान को 3-2 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई। “यह भारतीय बैडमिंटन के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा, ”युवाओं ने इस अवसर पर आगे बढ़कर और पहली बार बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर सफलता और इतिहास में योगदान देकर चयन को सही ठहराया है।”

    जापान की टीम इस मुकाबले में अपनी कुछ बड़ी खिलाड़ियों के बिना खेल रही थी. इसके बावजूद उन्होंने अच्छी चुनौती दी. पहले सिंगल्स में पीवी सिंधु को अया ओहोरी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पहले डबल्स में तृषा और गायत्री की जोड़ी ने नामी मातसुयामा और चिहारू शिडा की जोड़ी को हराकर भारत को 1-1 से बराबरी कराई.  यहां से दूसरे सिंगल्स में अस्मिता ने पूर्व विश्व चैम्पियन नोजोमी ओकुहारा को हराकर उलटफेर किया और भारत को 2-1 से आगे कर दिया. इसके बाद दूसरे डबल्स में पीवी सिंधू ने अश्विनी पोनप्पा के साथ मिलकर रेना मियायूरा और अयाको साकुरामोटो की जोड़ी का सामना किया. लेकिन भारतीय जोड़ी को हार मिली और जापान की टीम 2-2 से बराबरी पर आ गई.  

  • जालंधर : 2 बाइकों में भीषण टक्कर, मौ’त

    जालंधर,ENS : भोगपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान भोगपुर के रहने वाले सन्नी के तौर पर हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सन्नी की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस मामले में परिवार के बयान के अधार पर अगली कार्रवाई करेगी। जानकारी के अनुसार ये सड़क हादसा शनिवार शाम भोगपुर स्थित गांव लाहधड़ी बस अड्डा के पास हुआ था। सन्नी अपनी बाइक पर सवार होकर भोगपुर सिटी की ओर जा रहा था।

    इतने में सामने से आ रही बाइक के साथ सन्नी की टक्कर हो गई। दोनों के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सन्नी की मौत हो गई और दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद राहगीरों की मदद से जख्मी हुए बाइक सवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। वहीं, सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सन्नी के मुंह पर काफी गंभीर चोटें आई थीं। जिससे उसका काफी खून बह गया था। पुलिस आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी।

  • आज का राशिफल, 18 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 18 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगाशिरा नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज महानंदा नवमी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करने में सफल होंगे, पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप किसी नए कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। होटल या रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आय के नए रास्ते मिलेंगे। आप भी इसका लाभ उठाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। घर वालों के सहयोग से आप हर काम को अच्छे से संभाल लेंगे। आप घर में किसी कार्यक्रम की तैयार करवा सकते हैं। आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिए सलाह ले सकता है, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी को पूरा समय देंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की बात फाइनल होने के योग हैं। आज घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ अच्छी बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपके पारिवारिक रिश्ते जुड़ सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कंप्यूटर से जुड़ा कारोबार करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। अचानक धन लाभ होगा।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपनी कार्य कुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। करियर को लेकर आज आप कुछ प्लान बना सकते हैं। नए कोर्स में एडमिशन के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। बच्चें पढ़ने में ज्यादा समय बिताएंगे। ऑफिस में आज अपने कार्यों को लेकर थोडा व्यस्त रह सकते है। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा। आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से संपर्क बढ़ाने की जरूरत है। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आज आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। दांप्तय जीवन में प्यार बना रहेगा। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में सफल जरूर होंगे। जो लोग शादी-शुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं, आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। फर्नीचर का काम करने वाले लोगों को फायदा होगा। आपको कोई बड़ा काम मिलेगा। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी पक्की हो सकती है। आप किसी कंपनी में फुल टाइम नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जहां आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन आपको काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही अच्छी सेहत के लिए आपको रूटीन एक्ससाइज करनी चाहिए। लवमेट्स आज कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। आज घर का कोई काम पूरा करने के लिए बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। आपके बातों से लोग प्रभावित होंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करने से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। केटरिंग का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहें लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आज आपके परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्य एक दूसरे से मिल-जुल कर रहेंगे। कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा, आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। परिवार में लोगों के बीच अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। अगर आपकी संतान विवाह लायक है, तो उनके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। लोग आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट काम करने वाले लोगों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आपको कमर संबंधी की समस्या से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। विद्यार्थिओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आज आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा। फिलहाल नए काम शुरू करने से आपको बचना चाहिए। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपके दिन में ताजगी बनी रहेगी। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग दे सकते हैं, इससे समाज में आपका नाम होगा। आज में किसी नए काम के लिए आपको अपॉइन्ट किया जा सकता है। माता आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती हैं, आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। व्यापार को बढ़ानें का कुछ नए मौके मिलेगें।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कंपनी में नौकरी मिलने के योग हैं। आप लवमेट के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी कर सकते हैं, आपको घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। एजुकेशन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लेंगे। आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा। आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਸ ਚ ਕੁੜੀ ਛੇੜਣ ਤੇ ਹੋਈ ਛਿਤਰ ਪਰੇਡ , ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸ਼ੇਰਪੁਰ ਚੌਂਕ ਨਜ਼ਦੀਕ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਦੋ ਪਟਿਆਲਾ ਤੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਆ ਰਹੀ ਬੱਸ ਵਿੱਚ  ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ  ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਛੇੜਛਾੜ ਕੀਤੀ। ਜਦੋ ਲੜਕੀ ਨੇ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਚਲਤੀ ਬਸ ਤੋਂ ਛਾਲ ਮਾਰ ਦਿਤੀ ।

    ਇਹ ਦੇਖ ਕੇ ਬਸ ਚ ਸਵਾਰ ਬਜੁਰਗ ਨੇ ਜਦ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਮਗਰ ਭਜ ਕੇ ਸਵਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਕੰਡਕਟਰ ਨੇ ਕੁਝ ਦੂਰੀ ਤੇ ਉਸਨੂੰ ਫੜ ਲਿਆ। ਜਿਥੇ ਸਵਾਰੀਆਂ ਨੇ ਉਸਦੀ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਨੇੜੇ ਪੈਂਦੀ ਚੌਕੀ ਵਿੱਚ ਫੜਾਉਣ ਦੀ ਗਲ ਆਖੀ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਵੀਡੀਓ  ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡਿਆ ਤੇ ਖੂਬ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आई महिला, लगे 10 टांके

    होशियारपुर : चाइना डोर की चपेट में आने से लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। वही ताजा मामला तो दसूहा से सामने आया है। दरअसल , दसूहा में तहसील परिसर से काम करवाकर स्कूटी से वापस आ रही महिला चाइना डोर की चपेट में आ गई। हादसे में महिला के गाल और होंठों पर 10 टांके लगाए गए। जानकारी देते हुए घायल महिला के पति एडवोकेट पलविंदर सिंह घुम्मण ने बताया की धर्मपत्नी दिलजीत कौर तहसील परिसर दसूहा से वापस अपने घर वापस आ रहे थी। जैसे ही दसूहा में रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची तो अचानक उनके हाथों और मुंह पर चाइना डोर लिपट गई। जिसके कारण उनके होंठों एवं गाल पर कट लग गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तुरंत पास ही के अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उपचार दौरान होंठों पर 10 टांके लगाने पड़े।

    पिछले 7 दिनों में चाइना डोर की लपेट में आने से अब तक कुल चार हादसे हो चुके थे। ओर तीन हादसे इसी ओवरब्रिज पर ही घटे हैं। इनमें से एक हादसे में दसूहा के नजदीकी गांव के रहने वाले दीक्षित का गला 15 सेंटीमीटर तक लंबा कट गया। जिसका लुधियाना में उपचार अभी भी चल रहा है। वहीं दूसरे हादसे में गांव जलोटा के रहने वाले एक व्यक्ति जोकि अपने साथ वर्षीय बेटे के साथ जब इस पुल से गुजर रहे थे। तो दोनों चाइना डोर की चपेट में आ गए। जिसमें व्यक्ति की बाजू और छोटे बेटे की दोनों हाथों की उंगलियों में गहरे जख्म हो गए। ओर हाथों पर चार टांके लगाने पड़े। 

    वहीं नेशनल हाईवे नजदीक एसडीएम चौक पर भी बाइक सवार एक युवक इसी तरह घायल हो गया था और अब महिला। इस संबंध में दसूहा डीएसपी जगदीश राज ने कहा कि चाइना डोर प्रति पुलिस कार्रवाई करने को तैयार है। लोग इसके लिए हमारा सहयोग करें। कहां मिल रही कौन बेच रहा, इसके बारे में जरूर जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से भी अपील के अपने बच्चों को चाइना डोर से दूर रखें। उनके इस गलत काम में बिल्कुल भी सहयोग न करें।

  • पंजाब : ग्रंथी पति ने गला घोंट की पत्नी की हत्या ,जाने मामला

    लुधियाना : न्यू जनता नगर मे एक पति द्वारा पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति ने पहले उससे 
    मारपीट की पत्नी ने जब विरोध किया , तो उसने गला दबा मौत के घाट उतार दिया।आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। 

    मरने वाली महिला का नाम मनप्रीत कौर है और उसकी तीन बेटियां है। मृतक मनप्रीत का पति कुलदीप सिंह श्री गुरु नानक प्रकाश गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी सिंह है। कुलदीप की शादी को करीब 12 साल हो चुके है। पति-पत्नी परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब में ही रहते है। 

    जानकारी देते हुए SHO बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि न्यू जनता नगर में पति-पत्नी की आपस में झड़प हुई है। महिला का हालत गंभीर होने के कारण लोगों ने उसे अस्पताल मे दाखिल करवाया। जहा डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। आरोपी पति कुलदीप सिंह मौके से फरार है। बताया जा रहा है कि कुलदीप अक्सर मनप्रीत पर शक करता था कि उसके किसी और से अवैध संबंध है। इसी बात के कारण अक्सर दोनों में विवाद रहता था।

    मनप्रीत के साथ कुलदीप ने मारपीट की जिसके निशान उसके गले पर है। मृतक मनप्रीत कौर के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। महिला के मायके परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके पारिवारिक सदस्यों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • प्रदेश के उद्योग जगत को पूरी तरह निराश कर गया राज्य सरकार का दूसरा बजट

    आशा थी कि इस बजट में विभिन्न टैक्सों में रियायतें मिलेंगी सस्ती बिजली मिलेगी


    उद्योगों व कारखानों विशेषकर एमएसएमई सैक्टर की इसमें पूरी तरह अनदेखी की गई है  


     
    सचिन बैंसलबददी :शनिवार को विधानसभा पेश किए गए बजट को लेकर हिमाचल व बीबीएन के उद्योग जगत ने अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी है। उद्योग जगत से साफ कहा कि यह बजट प्रदेश के उद्यमियों की आशाओं के बिल्कुल विपरीत है और उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। उद्योग संगठनों ने कहा कि यह बजट सिर्फ सामाजिक बजट है और उद्योगों व कारखानों विशेषकर एमएसएमई सैक्टर की इसमें पूरी तरह अनदेखी की गई है।  उद्योगों को आशा थी कि उनको इस बजट में विभिन्न टैक्सों में रियायतें मिलेंगी वहीं सस्ती बिजली की मांग भी पूरी होगी तथा आधारभूत ढांचे सुधार होगा। अतिरिक्त गुडस टैक्स (एजीटी) को हटने के प्रति भी उद्योग जगत आशा की निगाह से देख रहा था लेकिन हुआ बिल्कुल उनकी उम्मीदों के प्रति विपरीत। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूसरे बजट पर राज्य के उद्योग जगत व औद्योगिक संगठनों ने अपनी प्रतिक्रिया इस प्रकार प्रकट की-
    ——————————————–

    राज्य सरकार द्वारा पेश किया बजट आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर एक कदम है, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का ग्रीन हिमाचल का सपना देखना एक सराहनीय कदम है।  शीतलपुर से जकातखाना के लिए सडक़ का निर्माण बल्क ड्रग पार्क के लिए उद्यमियों के लिए जाना आसान हो जायेगा,  वही चुनिंदा इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी कम होने से उद्योगों पर पडऩे वाला आर्थिक बोझ कम होगा।
    रोहित अरोड़ा
    कार्यकारी अध्यक्ष, बिरला टैक्सटाईल मिल्स
    ——————————————–

    2024-2025  में नई स्टार्ट अप नीति लाने की घोषणा अच्छा कदम है। रसायनों, बिजली की आग और अन्य कारणों से लगी आग से निपटने के लिए विभिन्न उपायों के लिए एसओपी निर्धारित करना और विभिन्न कारणों से लगने वाली आग से निपटने के लिए सामग्री और उपकरणों के मानदंडों का मानकीकरण करना एक अच्छी घोषणा हैं। हम विद्युत शुल्क व एजीटी व सीजीसीआर को समाप्त करने की उम्मीद थी लेकिन यह नहीं हुई जिससे निराशा है।
    यशवंत गुलेरिया
    महासचिव बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
    ——————————————-


    राज्य के इस वर्ष के बजट में कुछ भी विशेष प्रावधान माइक्रो और कॉटेज स्केल इंडस्ट्री के लिए नहीं देखा गया है। चार लाख की राशि महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बहुत ही कम है और कोई भी कार्य इसमें शुरू करना बहुत कठिन है। मेरा ऐसा मानना है की हमारे प्रदेश और फिर देश की आर्थिक व्यवस्था और हमारे पढ़े-लिखे नौजवानों को स्वावलंबी बनाने के लिए कॉटेज और माइक्रो स्केल के एडवेंचर्स के लिए सरकार को बहुत ज्यादा सहायता करनी चाहिए क्योंकि बड़ा बिजनेस के लिए पैसे का अरेंजमेंट करने के बहुत सारे और विकल्प हैं लेकिन एक वन मैन शो करने वाले व्यक्ति के लिए अभी तक कुछ भी वर्णन योग्य कार्य नहीं हो पाया है।
    बलदेव गोयल, संरक्षक गत्ता उद्योग संघ
    ——————————————–


    प्रदेश सरकार का बजट हमारी उम्मीदों पर बिल्कुल खरा नहीं उतरा है और इसमें उद्योगों के लिए कुछ भी नहीं है। ऐसा लग रहा है कि मानो इसमें हिमाचल की आर्थिक रीड व रोजगार देने वाले इंडस्ट्री सैक्टर की पूरी तरह अनदेखी की गई है। सरकार ने इैलेक्ट्रिसिटी डयूटी सिर्फ उन उद्योगों की कम की है जो कि (2019) की औद्योगिक पालिसी में पांच साल के लिए छुट प्राप्त कर रहे थे बाकियों को बढ़ी हुई डयूटी देनी ही होगी।
    सतीश सिंगला-उपाध्यक्ष-दवा निर्माता उद्योग संघ

    ———————————————
    पलायन रोकन को कोई पालिसी नहीं-
    उद्योगों को आशा थी की कुछ राहत पैकेज मिलेगा ऐसा कुछ नहीं हुआ। एजीटी अभी भी खत्म नहीं की और नए उद्योगों को आकर्षित करने के लिए कुछ ऐसा नहीं बजट में पेश किया गया जिससे नए उद्योग आकर्षित हो और जो जम्मू और कश्मीर की तरफ पलायन कर रहे हैं वह कैसे रुकें।
    राजीव सिंगला, महासचिव स्टील इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
    ——————————————–

    यह बजट एमएसएमई को पूरी तरह निराश कर गया। हमें आशा थी कि इसमें बिजली की दरें कम करने की बात सामने आएगी । उन्होने कहा कि पड़ोसी राज्य हिमाचल से बिजली लेकर अपने उद्योगों को सस्ती दरों में देते है जबकि हमें मंहगी बिजली मिलती है तो प्रदेश में उद्योग टिकने का अब कोई ठोस कारण नहीं बचा है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने प्लाटों की लीज 95 से 40 साल कर दी है और हमें आशा थी कि इस पर पुर्नविचार होगा लेकिन हमें निराशा ही हुई। बीबीएन में इंफॅ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भी कोई बजट नहीं है।
    -अशोक राना, प्रधान, लघु उद्योग संघ हिमाचल
    ——————————————–

    इस बजट में उद्योगों के लिए कुछ भी नहीं है खासकर पुराने व वर्तमान उद्योगों के लिए। शीतलपुर जगातखाना रोड का बनना एक अच्छी बात है जिससे कनेक्टिविटी सुधरेगी जिसके लिए सुक्खू सरकार का आभार। पुराने उद्योगों की बढी हुई इलैक्ट्रिसिटी वापिस लेनी चाहिए थी।
    संदीप बक्शी
    एच आर मैनेजर आयुर्वेट कंपनी हिमाचल
  • सामाजिक सुरक्षा व पेंशन योजना पर सरकार ने नहीं किया कुछ

    मीडीया जगत को भी निराश कर गया बजट: डा. रणेश राणा

    सचिन बैंसलबददी:प्रदेश के पत्रकारों को भी सरकार के दूसरे बजट में आस थी कि कुछ न कुछ उनके उत्थान व सामाजिक सुरक्षा के लिए अवश्य होगा। पत्रकारों को आस थी कि हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर उनके लिए पेंशन की घोषणा इस बार के बजट में होगी लेकिन उससे निराशा ही हाथ लगी। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष डा रणेश राणा व संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा ने कहा कि हमें आशा थी कि आम आदमी के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मीडीया जगत के लिए भी कुछ घोषणा अवश्य करेंगे।

    उन्होने कहा कि इस बार भी निराशा ही हाथ लगी जबकि कांग्रेस  ने अपने घोषणापत्र में वायदा किया था कि सत्ता में आते ही पत्रकारों के पेंशन का प्रावधान होगा। इसके अलावा गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा व दुर्घटना बीमा सहित उनकी सामाजिक सुरक्षा को लेकर आज के बजट में कोई प्रावधान नहीं था।

  • सुक्खू सरकार ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है- भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने सुक्खू सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। भुट्टो ने एक विशेष वार्ता में बताया कि यह बजट हर वर्ग के लिए सुख के मार्ग खोलेगा। इसमें किसानों से लेकर छात्रों तक प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने का मौका दिया है। यह पहली सरकार है जिसने पंचायत प्रतिनिधियों की भी सुध ली है और उनके वेतनमान को बढ़ाया है।

    उन्होंने राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1500 रूपए पेशन का ऐलान कर दिया है। अब राज्य की सभी महिलाओं को मासिक भत्ता किसी भी समय मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। भुट्टो ने कहा कि जयराम सरकार ने राज्य को कर्ज तले दबा दिया था। सुक्खू सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर राज्य मिला था जिसे अब आत्मनिर्भकर करने के लिए इस बजट में विशेष प्रावधान रखे गए हैं। जो विपक्ष इस बजट की आलोचना कर रहा है उसे भी आने वाले सालों में इस बजट के नतीजे देखने को मिल जाएंगे। यह एक असाधारण और ऐतिहासिक बजट है।

  • चिंतपूर्णी तलवाड़ा मार्ग पर चला सफाई अभियान

    ऊना/सुशील पंडित:चिंतपूर्णी तलवाड़ा मार्ग पर पड़े कूड़े के ढेर को हटा दिया गया है। स्थानीय निवासियों ने माता के मंदिर से जुड़े मार्गों पर कूड़े की समस्या को लेकर आवाज उठाई थी। डीसी ऊना के निर्देश पर अम्ब के एसडीएम ने शनिवार को कचरे के ज्यादातर ढेर साफ करवा दिए। चिंतपूर्णी के बाबा माई दास भवन के सामने तलवाड़ा बाईपास के रास्ते पर सबसे बुरे हाल थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कचरे के प्रबंधन पर कोई ठोस नीति के तहत मां के दरबार को स्वच्छ रखने के प्रयास होने चाहिए। जो भी कचरा फैलाता हुआ पाया जाए उसके ऊपर भारी जुर्माना डाला जाए।