मोगाः नगर निगम की मेयर नीतिका भल्ला अपने कुछ पार्षदों के साथ मोगा विजिलेंस दफ्तर पहुंची है। विजिलेंस की तरफ से बुधवार को भल्ला को तलब किया गया था। विजिलेंस कार्यालय पहुंची मेयर नीतिका भल्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चाहे विजिलेंस हो या सीबीआई किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। बता दें कि कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाली नगर निगम मेयर नीतिका भल्ला को स्थानीय विजिलेंस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कथित घोटाले की जांच के लिए तलब किया है। विजीलैंस के मुताबिक सरकारी खजाने में भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर त्रुटियों और अनियमितताओं की जांच के लिए पर्याप्त सबूतों के आधार पर सतर्कता ब्यूरो ने मेयर नीतिका भल्ला को तलब किया है। हालांकि उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इससे पहले एक अन्य मामले में विजिलेंस तत्कालीन कमिश्नर अनीता दर्शी समेत 6 अधिकारियों के खिलाफ जांच कर रही है।
Blog
-

पंजाबः सीएम मान का अल्टीमेटम खत्म, सरकारी जमीन के कब्जाधारियों से 6 हजार एकड़ जमीन खाली कराएगी सरकार
चंडीगढ़ः सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आज से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कब्जाधारियों को 31 मई तक का दिया गया अल्टीमेटम समाप्त हो गया है। इसलिए पंजाब सरकार आज से पंचायती, शामलात और अन्य सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। पंजाब सरकार ने 10 जून तक कुल 6 हजार एकड़ सरकारी जमीन से कब्जा खाली कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि इससे पहले CM भगवंत मान ने ऑन कैमरा आते हुए पंजाब के रसूखदार लोगों से 31 मई तक स्वयं सरकारी जमीन से कब्जे छोड़ने की अपील की थी।
उन्होंने इसके बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा व्यापक मुहिम शुरू कर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। 10 जून तक कब्जे छुड़वाने का टारगेट कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया था कि कुल 6 हजार एकड़ सरकारी जमीन से कब्जा खाली कराने को वारंट जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई में किसी प्रकार की कोई कानूनी अड़चन नहीं होने की बात कही। इसके अलावा भी करीब 20-25 हजार एकड़ सरकारी जमीन है। लेकिन इसके संबंध में विभिन्न अदालतों और विभाग की कोर्ट में केस विचाराधीन है।
-

पंजाबः 2 नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ
चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट में शामिल हुए 2 नए मत्री बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डियां के लिए निजी स्टाफ तैनात किया गया है। इनमें सचिव, निजी सहायक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इस स्टाफ के साथ ही कुछ की पोस्टिंग मुख्यमंत्री कार्यालय में भी हुई है। आज दोनों मंत्रियों ने पदभार संभाला और सीएम भगवंत मान व केजरीवाल का धन्यावाद किया। उन्हें ऑफिस में चार्ज दिलाने के वक्त होशियारपुर से मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा और अमन अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बलकार सिंह ने कहा कि उन्हें सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतर दिखाएंगे। उन्होंने मंत्री पद देने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। बलकार ने कहा कि वह राजनीति में लोगों की सेवा के लिए आए हैं और सेवा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया, जिस वह पर खरा उतरेंगे।
बता दें कि बीते दिन पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट में दो और मंत्रियों को शामिल किया गया। बुधवार को राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डियां को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी।बलकार सिंह करतारपुर से विधायक चुने गए हैं और डीसीपी भी रह चुके हैं जबकि खुड्डियां लंबी विधानसभा सीट जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं मुक्तसर जिले की लंबी विधानसभा सीट वहीं सीट है जहां से पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पांच बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में खुड्डियां ने उनको मात देते हुए जीत हासिल की है। पंजाब कैबिनेट के विस्तार से ठीक पहले यानी मंगलवार को डॉक्टर इंद्रवीर निज्जर ने पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
-

पंजाबः नायब तहसीलदार सहित रिटायर्ड पटवारी गिरफ्तार
बठिंडाः विजीलैंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तहसीलदारों सहित पटवारियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में इसके लिए सरकार ने व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी किया था। विजीलैंस टीम ने माल रिकॉर्ड में फेरबदल करके शामलाट की 28 एकड़ जमीन प्राइवेट के नाम करन के दोष में सरदूलगढ़ के नायब तहसीलदार व माल हल्का सेमा के एक सेवानिवृत्त पटवारी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पर रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करके शामलात भूमि किसी और के नाम करने और उस पर बैंक से लाखों रुपए का लोन लेने का आरोप है।
मामले की शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल करके विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार किया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बलविंदर सिंह नायब तहसीलदार सरदूलगढ़ (तत्कालीन कानूनगो) और जगजीत सिंह सेवानिवृत्त पटवारी माल हल्का सेमा ने राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में फेरबदल किया। दोनों ने गांव सेमा तहसील नथाना जिला बठिंडा की करीब 28 एकड़ शामलात जमीन में निजी व्यक्तियों को मालिक बनाया और स्वयं काश्तकार बन गए। विजीलैंस विभाग द्वारा की गई जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि पटवारी जगजीत सिंह जग्गा द्वारा जमाबंदी 2005-06 में निजी व्यक्तियों को किसान से मालिक बना दिया गया।
बाद में इन जमीनों पर मालिकों ने बैंकों से लाखों का लोन ले लिया गया। सतर्कता विभाग को एक गुप्त सूत्र से राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी की सूचना मिली, जिसकी शिकायत विजिलेंस को दी गई। विजिलेंस द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि बलविंदर सिंह उस समय सरदूलगढ़ का कानूनगो था। मामले में जमीन के मालिकों को भी नामजद किया है, जिन्होंने इस जमीन का मालिकाना हक हासिल करके बैंक से लाखों रुपए का कर्ज लिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून व भारतीय दंड संहिता के तहत थाना रेंज बठिंडा में मामला दर्ज किया है।
-

आज का राशिफल, 1 जून 2023
आज का राशिफल, 1 जून 2023
मेष: उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।मिथुन: विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
वृष: चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
कर्क: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह: योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कन्या: कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
तुला: बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।
वृश्चिक: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।धनु: स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।
मकर: रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।
कुंभ: विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें। -

पंजाब : सीएम भगवंत मान ने Z+ सिक्योरिटी लेने से किया इनकार!
चंडीगढ़ : हाल ही में केंद्र ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को Z+ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया था। जिस पर अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान ने केंद्र से जेड प्लस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम ने केंद्र को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस की टीम पर्याप्त है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान को केंद्र सरकार की और से जेड प्लस सिक्योरिटी प्रदान की गई थी। जिसमें कहा गया था कि भगवंत मान की सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती होगी। केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी के रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी प्रदान की गई थी।
दरअसल, सीएम की सुरक्षा बढ़ाने का ये अहम फैसला ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद लिया गया था। पंजाब में करीब 36 दिन की फरारी काटने के बाद अमृतपाल सिंह को आखिरकार जरनैल सिंह भिंडरांवाला के गांव रोडे से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वो असम ही डिब्रूगढ़ जेल में अपने 9 करीबी साथियों के साथ बंद है।
-

पंजाब : 5 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और 66 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैन नियुक्त, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने 5 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और 66 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैन नियुक्त किए हैं। जिसमें केवल जग्गोवाल को मलेरकोटला, बलजिंदर को माछीवाड़ा, सुभाष शर्मा को करतारपुर, राम कुमार मुकरी को नंगल और प्रदीप थिंद को सुल्तानपुर लोधी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है। इस लिस्ट को खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है।


-

फ्लैट से महिला और बेटी की मिली लाश
नई दिल्ली: शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को एक कॉल प्राप्त होती है, जिसमें बताया गया कि एक घर के अंदर अत्याधिक दुर्गंध आ रही है। दिल्ली पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचता है और जांच शुरू कर देता है। इस दौरान पुलिस को एक मां बेटी के शव पाए जाता है जिन की गला रेत कर हत्या की गई थी। दिल्ली के E ब्लॉक कृष्णा नगर में एक फ्लैट से निकलने वाली दुर्गंध के बारे में 8 बजे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।
घटना स्थल पर जांच के दौरान राजरानी (64) और बेटी गिन्नी (30) का शव मिला। वो दोनों घर की पहली मंजिल पर रहते थे। घर में ट्विन लॉकिंग सिस्टम था, एक मुख्य प्रवेश द्वार पर और दूसरा मुख्य द्वार पर, जिसे केवल प्राधिकरण के बाद ही खोला जा सकता था। उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच की जा रही है, कुछ सुराग मिले हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
तो वहीं, डीसीपी ने बताया कि राजरानी ऑल इंडिया रेडियो से रिटायर्ड थी और उनकी बेटी गिन्नी जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। उन्होंने आगे बताया कि बीती रात शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को एक कॉल प्राप्त होती है कि एक घर के अंदर अत्याधिक दुर्गंध आ रही है। इसके बाद दिल्ली पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचता है जहां पर एक मां बेटी के शव पाया गया।
-

LPG गैस में भारी कटौती, 83.5 रुपये हुआ सस्ता
नई दिल्ली : एलपीजी गैस के दाम में बड़ी गिरावट आई है। एलपीजी बेचने वाली कंपनियों ने रेट सस्ता कर दिए हैं। ये कमी कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम में हुई है। हालांकि रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये पिछले महीने की तरह ही समान हैं। इससे पहले 1 मई 2023 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 172 रुपये की कटौती की गई थी। नई दिल्ली में कमर्शियल गैस के दाम में 83.5 रुपये की कटौती की गई है और अब नई कीमत 1773 रुपये हो चुकी है। पिछले महीने कॉमर्शियल गैस प्राइस 1856.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 1103 रुपये बना हुआ है। 1 जून से बदलने वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1773 रुपये बिक रहा है। वहीं एक जून को कोलकाता में 1875.50 रुपये बिक रहा है।
मुंबई में 19 किलो कमर्शियल गैस 1725 रुपये और वहीं चेन्नई में एलपीजी प्राइस 1973 रुपये बिक रहा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1856.50 रुपये से 83.50 रुपये घटकर 1773 रुपये हो चुका है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 1960.50 से 85 रुपये कम होकर 1875.50 रुपये हुआ है। मुंबई में कमर्शियल गैस 1808.50 रुपये से 83.50 रुपये सस्ता होकर 1725 रुपये हो चुका है। वहीं चेन्नई में एलपीजी गैस 2021.50 रुपये से 84.50 रुपये घटकर 1937 रुपये पर पहुंच चुका है।
पिछले कुछ महीने से घरेलू एलपीजी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछली बार मार्च के दौरान इसमें बदलाव हुआ था। तब से लेकर अभी तक इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेह में 1340, आईजोल में 1260, भोपाल में 1108.5, जयपुर में 1106.5, बेंगलुरु में 1105.5 रुपये, दिल्ली में 1103 रुपये, मुंबई में 1102.5 रुपये और श्रीनगर में 1219 रुपये हो चुका है।
-

पंजाब : AGTF की टीम और गैंगस्टर में चली गोलियां, 2 गिरफ्तार
फतेहगढ़ साहिब: एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। देर रात करीब 1 बजे खरड़ के पास पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। नाकाबंदी के दौरान i20 गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने नहीं रोकी। गैंगस्टरों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाई तो दोनों गैंगस्टर को लग गई, जिसके बाद उन्हें काबू किया गया। दोनों को फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फायरिंग में घायल हुए बदमाशों के नाम गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह बताए जा रहे हैं जो कि तरनतारन के रहने वाले हैं। गैंगस्टर हरप्रीत सिंह की बाईं टांग में गोली लगी है और गुरप्रीत की दाईं टांग में गोली लगी है। हरप्रीत का एक्स-रे करने के बाद उसे प्लास्टर लगाया गया है और गुरप्रीत अभी भी इमरजेंसी में है। गैंगस्टरों से लूटी हुई नकदी बरामद हुई है या नहीं इसकी अभी तक पुलिस के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। दरअसल, 29 मई को फतेहगढ़ साहिब से पेट्रोल पंप के करिंदों से 40 लाख रुपए लूटे थे, जिसके बाद आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। वहीं गैंगस्टरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ साहिब में पेट्रोल पंप से लूट करने वाले गैंगस्टर एक कार में चंडीगढ़ की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर एजीटीएफ और पुलिस ने संयुक्त नाकाबंदी कर दी। नाके पर जैसे ही कार आई तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दोनों गैंगस्टर घायल हो गए और उन्हें एजीटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।
