Blog

  • Rahul Gandhi की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर पहुंची पुलिस

    Rahul Gandhi की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर पहुंची पुलिस

    नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा राहुल गांधी के घर नोटिस के मामले में पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के दिए ‘यौन उत्पीड़न’ बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले भी राहुल को नोटिस भेजा था। स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं।

    स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, ”हम यहां राहुल गांधी से बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।”

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी बुधवार को नोटिस लेकर राहुल गांधी से मिलने गए थे, लेकिन तीन घंटे इंतज़ार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नही मिले। इसके बाद वो सीनियर अधिकारी गुरुवार को फिर से मिलने गए, उनसे बात करने का समय मांगा, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास टाइम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। पुलिस ने राहुल गांधी से नोटिस का जवाब जल्द से जल्द देने के लिए कहा था ताकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ा सके।

  • पंजाबः इंटरनेट सेवा कल 12 बजे तक बंद, आदेश जारी…

    पंजाबः इंटरनेट सेवा कल 12 बजे तक बंद, आदेश जारी…

    पुलिस ने किया अमृतपाल सिंह को भगौड़ा करार

    चंडीगढ़। पंजाब में कल (सोमवार) 12 बजे तक Internet सेवा बंद रहेगी। दरअसल, वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के हालात खराब ना हो, जिस कारण उक्त फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। वहीं पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

  • आज का राशिफल, 19 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 19 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें सुधार आएगा और आपको अपने किसी नए काम में पूरा साहस बनाए रखना होगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको कोई भी धन संबंधित मामले में लापरवाही नहीं दिखानी है और वरिष्ठ सदस्यों से आप बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए बिजनेस में कुछ नई योजना बनाने के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरा से कोई कदम बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ाएं। शासन व प्रशासन के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी जोखिम भरे काम में आप हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज पूरी आस्था व विश्वास दिखा कर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपने कुछ योजनाएं बनाई हैं, तो आप उनके शुरुआत करेंगे, तो धीरे-धीरे आपको लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि और जागृत होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचने के लिए रहेगा और किसी काम में उसके नियमों की अनदेखी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ नहीं आजमाना है। कुछ अनजान लोगों से आप दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी। आपको नौकरी में अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और अमल करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है और अपने खानपान में आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। आपको आज अपने पिताजी से अपने किसी समस्या को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से समय रहते कार्य को पूरा करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने उजागर हो सकती है। आपने यदि किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा दी है, तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। माताजी को यदि कोई समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें काफी राहत मिलेगी।

    तुला राशिफल। आज के दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आप अपने मित्रों व करीबियों का विश्वास आसानी से जीत पाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।  कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको हैरानी होगी। शैक्षणिक गतिविधियां बढेगी। आपके अध्ययन में अध्यात्म के प्रति पूरी रुचि बढ़ेगी। बड़ों के साथ आप आदर और सम्मान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप एक लक्ष्य बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। बिजनेस के लिए उत्तम समय है और शासन- प्रशासन के कार्य में भी आप लापरवाही ना करें।  व्यापार कर रहे लोग आज सजग रहें और भावनात्मक मामलों में आप पूरी सहजता दिखाएं। आपको किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करना बेहतर रहेगा और परिवार में आप किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेगी। आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन किसी भी गलत बात के लिए आप हां में हां ना मिलाएं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर आने वाला है। जन कल्याण के कार्य में आपकी पूरी रहेगी और आप अपने कार्य को पूरा करने में पूरी मेहनत से बढ़ेंगी, लेकिन आप औरों के कामों में पूरा ध्यान देंगे, इसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान लगाना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपको सावधान रहना होगा और वाणिज्यिक प्रयासों में आप बेहतर रहेंगे। भाई बंधुत्व की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर समस्या हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में आज इजाफा होगा और आप नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका साहस और पराक्रम देखकर लोगों को हैरानी होगी। बिजनेस के लिए यदि किसी की आवश्यकता हो, तो अपने भाइयों से करें, तो बेहतर रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आपको आर्थिक मामलों में भी सूझ बूझ दिखानी होगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को बनाए रखने के लिए रहेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में आज पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कलात्मक प्रयासों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोई परिजन यदि आपसे भी नाराज चल रहा था, तो उनकी वह नाराजगी भी देर होगी। आपको किसी काम के लिए बहुत ही सोच विचार करना होगा, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे और कानूनी मामलों में आप धैर्य बनाए रखना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आपके आकर्षण को देखकर लोग हैरान रहेंगे। किसी बड़े निवेश को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें। किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको कुछ ठगी व सफेदपोश लोगों से दूरी बनाकर रखनी बेहतर रहेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

  • पंजाबः एक डॉक्टर के सहारे चल रहा सरकारी अस्पताल, देखें वीडियो

    पंजाबः एक डॉक्टर के सहारे चल रहा सरकारी अस्पताल, देखें वीडियो

    फरीदकोटः शहर गंगसर जैतो का सेठ रामनाथ सिविल अस्पताल एक डॉक्टर के साहरे से चला रहा है। 42 गांव और 72 पंचायतों वाले  गंगसर जैतो के सरकारी हस्पताल मैं  गर्भवती महिलाओं के लिए अभी तक एक भी सरकारी डॉक्टर नहीं है, बड़ी बात तो यह है कि यह अस्पताल एक ही एमडी मेडिसिन के साहरे चल रिहा है, सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को 7 मुफ्त सुविधाएं प्रदान करने वाला सेठ राम नाथ सिविल अस्पताल एमडी मेडिसन और नाक, कान, गले के डॉक्टर के साहरे चल  रहा है। यह भी उल्लेखनीय है। स्त्री रोग विशेषज्ञ के अभाव में इमरजेंसी में आने वाली गर्भवती महिलाओं की स्टाफ नर्स से डिलीवरी कराई जाती है।

  • जालंधर में भारी फोर्स तैनात, नाकेबंदी कर की जा रही गाड़ियों की चैकिंग, देखें वीडियो

    जालंधर में भारी फोर्स तैनात, नाकेबंदी कर की जा रही गाड़ियों की चैकिंग, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस के द्वारा बड़ा ऑपरेशन चलाया है। आज सुबह से ही देहात और मोगा पुलिस ने मिलकर अमृपाल सिंह और उनके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अमृतपाल सिंह की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। वहीं अमृतपाल सिंह और उनके साथियों को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने माहौल ना खराब होने के लेकर शहर में चौकसी बढ़ा दी है।

    जिसके तहत प्रशासन द्वारा भारी पुलिस फोर्स तैनात कर जगह-जगह पर नाकेबंदी कर गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब भर में चैकिंग की जा रही है और तालाशी दौरान किसी के हथियार बरामद ना हो इस बात का ध्यान दिया जा रहा है। बता देें कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा रोष मार्च भी निकाला गया था। लेकिन इस दौरान प्रशासन ने पहले ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी थी। जिसके तहत पंजाब का माहौल ना खराब किया जा सके। वहीं इस मामले को लेकर केंद्र ने पंजाब सरकार से संपर्क साधा हुआ है और इस घटना संबंधी पैनी नजर रखी जा रही है। 

  • पूर्व राष्ट्रपति हो सकते है गिरफ्तार, जाने मामला

    पूर्व राष्ट्रपति हो सकते है गिरफ्तार, जाने मामला

    न्यूयॉर्कः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। खुद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने कहा कि न्यूयॉर्क पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पर तुली है। डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि मैनहट्टन के अभियोजक ‘हश मनी’ मामले में उन्हें आरोपित करने वाले हैं। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर किए गए कथित गुप्त भुगतान को लेकर उन पर आरोप तय किए जाने हैं। इसको लेकर मंगलवार को मैनहट्टन की एक अदालत में उनकी पेशी है। इन संभावनाओं के मद्देनजर अधिरकारी व्यापक सुरक्षा इंतजाम करने की कवायद में जुट गए हैं।

    मामले में अगर ट्रंप को अभ्यारोपित किया जाता है, तो यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार होगा, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति पर किसी मामले में आरोप लगाए जाएंगे। दरअसल, न्यूयॉर्क की ग्रांड जूरी 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए 1.30 लाख डॉलर के भुगतान में ट्रंप की संलिप्तता की जांच कर रही है। आरोप है कि यह भुगतान इसलिए किया गया ताकि डेनियल्स रिपब्लिकन नेता ट्रंप से अपने कथित यौन संबंधों पर चुप रहें।

    डेनियल्स को धनराशि का भुगतान ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने किया था। कोहेन ने दावा किया था कि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन द्वारा उन्हें प्रतिपूर्ति और अतिरिक्त बोनस के रूप में 4.20 लाख डॉलर का भुगतान किया गया था। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ग्रांड जूरी की जांच की समयसीमा और पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप लगाए जाने के विषय पर संभावित मतदान को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्राधिकारी ट्रंप को अभ्यारोपित किए जाने और मैनहट्टन की एक अदालत में उनकी पेशी की संभावनाओं के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रहे हैं।

  • पंजाबः अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद अलर्ट जारी, नाकाबंदी कर की जा रही संदिग्ध वाहनों की चैकिंग

    पंजाबः अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद अलर्ट जारी, नाकाबंदी कर की जा रही संदिग्ध वाहनों की चैकिंग

    पुलिस, बीएसएफ व सीआरएफ ने देर शाम निकाला फ्लैग मार्च

    बठिंडा: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है, ताकि पंजाब में कानून स्थिति कायम रखी जा सके और कोई भी शरारती तत्व कोई घटना को अंजाम ना सके। इसके तहत बठिंडा जिले में पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए है। एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना की तरफ से सभी जिला थाना प्रभारियों को अपने-अपने एरिया में अलर्ट रहने के आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं जिले भर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग शुरू कर दी गई है।

    वहीं जिले में अमन शांति बनाएं रखने के लिए पुलिस द्वारा शनिवार शाम को जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में पंजाब पुलिस के अलावा बीएसएफ व सीआरएफ के जावान भी शामिल थे। वहीं जिले भर में 16 के करीब नाके बठिंडा पुलिस द्वारा लगाएं गए है।। गौरतलब है कि पंजाब में चल रहे जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों को पंजाब के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह का गांव सील, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह का गांव सील, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: प्रशासन द्वारा आज सुबह से अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अमृतपाल का गांव पूरी तरह सील कर दिया है। अमृतसर स्थित अमृतपाल का गांव जल्लुपुर खेड़ा पैरामिलिट्री ने सील कर दिया है। पूरी फोर्स ने गांव को घेरा डला लिया है। गांव पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस की अन्य टुकड़ियां भी पहुंची है। दंगा नियंत्रण, आंसु गैस गोले की गाड़ियां मंगवा ली गई हैं। पंजाब पुलिस भी भारी मात्रा में तैनात है। 

  • पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता ने लोगों से की ये खास अपील, देखें वीडियो

    पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता ने लोगों से की ये खास अपील, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब में इस समय अमृतपाल सिंह की गिरफ्तार के बाद माहौल गर्माया हुआ है। सुबह से ही अमृतपाल सिंह और उनके साथियों को लेकर पुलिस द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही आपको बता दें कि कल यानी 19 मार्च को दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी भी है। सिद्धू की बरसी को लेकर उनके पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने पुण्यतिथि पर सिद्धू के प्रशंसकों से शामिल होने की अपील की और लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। बता दें कि पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तार के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सोशल मीडिया के जरिये यह वीडियो सांझा की है।

  • पूबोवाल कालेज के ग्राउड मे लगी ग्रिल चोरी करने वाला व्यक्ति काबू 

    पूबोवाल कालेज के ग्राउड मे लगी ग्रिल चोरी करने वाला व्यक्ति काबू 

    हरोली पुलिस ने ग्रिल की बरामद

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने पूवोवाल ग्राउंड से एक व्यक्ति को फैंसिग ग्रिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  एक शिकायतकर्ता ने हरोली पुलिस को सूचना दी कि पूवोवाल ग्राऊँड (रामसर) मे एक व्यक्ति फेंसिंग ग्रिल को ऊखाड़ कर स्कूटी पर ले जाने की कोशिश कर रहा है जिस पर तुंरत पुलिस टीम मौके पर पहुंची व चोर को लोहे की ग्रिल के साथ पकड लिया । 

    पकड़े गए आरोपित का नाम अमित कुमार( 38) निवासी ऊना के रूप में हुई है।जो नशेडी प्रवृति का है। मामले की छानबीन मुख्य आरक्षी गुलशन कर रहे है । पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरों को किसी भी कीमत पर नहीं वक्शा जाएगा । हरोली के क्षेत्र मे चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी पुलिस की कडी नजर है।

    पिछले एक महीने मे हरोली पुलिस ने चोरी की कई वारदाते सुलझा ली है । थाना प्रभारी ने कहा कि यह प्राय देखने मे आ रहा है कि नशे के जाल मे फंसे युवा चोरी की घटनाओं मे संलिप्त हो रहे है । परिजनो को अपने वच्चों पर ज्यादा ध्यान व समय देने की आवश्यता है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पुलिस के अच्छे कार्यों मे आगे वढकर सहयोग करें ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण किया जा सके ।