Blog

  • पहले Shaadi .Com पर की दोस्ती, फिर अमीर बनाने का झांसा देकर युवक से ठगे 50 लाख

    पहले Shaadi .Com पर की दोस्ती, फिर अमीर बनाने का झांसा देकर युवक से ठगे 50 लाख

    बरेलीः आनलाइन ठगी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। शातिर ठग हमेशा ही अलग-अलग तरीकों से भोले-भाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना लेते हैं। ताजा मामला बारादरी क्षेत्र के राधेश्याम एन्क्लेव का है जहां, मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रिश्ते की बात कर युवती ने एक युवक से 50 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    थाना बारादरी क्षेत्र के राधेश्याम एन्क्लेव निवासी निखिल कपूर ने शिकायत में बताया कि उन्होंने शादी डॉट कॉम पर शादी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्होंने 24 जून 2024 को नवीनीकरण के दौरान बेवसाइट पर लड़कियों के प्रोफाइल चेक किए और निशा अग्रवाल को शादी का प्रस्ताव भेजा। 10 अगस्त को निशा ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए और फोन पर बातचीत शुरू हो गई।

    उन्हें निशा ने बताया कि उसका परिवार बेंगलुरू में रहता है और वह अधिकांश स्कॉटलैंड में बिजनेस के सिलसिले में आती-जाती रहती है। वह ई-काॅमर्स मार्केट प्लेटफार्म के जरिए माल को ऑनलाइन खरीदने और बेचने का व्यापार करती है। इसमें उसे 15-20 प्रतिशत का लाभ हो जाता है। मुनाफा का झांसा देकर निशा ने उन्हें फंसा लिया।

    निखिल के मुताबिक निशा ने आयरलैंड का पहला आर्डर एक लाख रुपये का कराया। उसने रकम डॉलर में निवेश कराई। इसके बाद बातों में फंसाकर उसने 11 बार आर्डर कराकर 46 लाख रुपये का निवेश करा लिया। प्रत्येक बार डॉलर में मुनाफा दर्शाया जाता रहा। जब उन्होंने 25 दिसंबर को खाते से रकम निकालने का प्रयास किया तो वह नहीं निकली। जब निशा को फोन किया तो उसने झांसे में लेकर 2 लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जब पैसे मांगे तो निशा ने उनसे 9517 (करीब 8.23 लाख रुपये) डॉलर की और मांग की।

    अधिक पूछताछ करने पर उसने अपने पिता श्रीनिवास अग्रवाल और ताऊ शशि अग्रवाल से ये कहते हुए बात कराई कि ये लोग इस व्यापार में माहिर हैं। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दी। एसएसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोप को काबू किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना होने पर सतर्क रहना चाहिए और अंजान व्यक्ति को कभी भी पैसे ट्रांसफर नहीं करने चाहिए।

  • Punjab News: फूल की रस्म अदा करने गया था परिवार, चोर 60 हजार और सोना लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: फूल की रस्म अदा करने गया था परिवार, चोर 60 हजार और सोना लेकर फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव फत्तेवाला के एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। जिसके बाद पीड़ित महिला ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित जसविंदर कौर पत्नी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसके पती की मौत हो गई थी। वह फूल उठाने के लिए श्मशानघाट गए हुए थे। जब वापस आए तो देखा कि घर मेें अलमारी खुली पड़ी थी।


    जांच की तो अलमारी से 60 हजार रुपए की नकदी और 81 ग्राम सोना गायब था। परिवार की ओर से चोरी का शक एक व्यक्ति पर लगाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रावई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पति के साथ सैर कर रही युवती पर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: पति के साथ सैर कर रही युवती पर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    बठिंडाः भगता भाइका में फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें बाइक सवार 2 युवकों की ओर से एक लड़की पर फायर किया गया है। जानकारी अनुसार लड़की अपने पति के साथ सैर कर रही थी। अचानक 2 युवक बाइक पर आए और फायर कर दिया। जो लड़की की जांघ पर जा लगी।

    जिसके बाद तुरंत उसे बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर मामले की जांच की जा रही है। जिस युवकी को गोली लगी है उसकी पहचान हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। जो सुबह 9 बजे के करीब दाना मंडी में पति के साथ सैर कर रही थी। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: हाईवे पर 3 वाहन आपस में भिड़े, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाईवे पर 3 वाहन आपस में भिड़े, लगा जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः यहां एक जबरदस्त सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, हाईवे पर फिल्लौर में सुबह एक कंटेनर और 2 कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे कार में सवार 1 व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा बल की टीम व पुलिस अधिकारियों ने कार को अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    जानकारी मुताबिक, 2 कारों पर सवार होकर कुछ लोग अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब में धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर उनकी कारें कंटेनर से टकरा गई। इस टक्कर से कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा बल की टीम और पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

    घटना के बाद सड़क सुरक्षा बल की टीम ने व पुलिस अधिकारियों ने गाड़ी में फंसे यात्रियों को कड़ी मुशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे के कारण व्यस्त लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में उन्होंने लोगों की मदद से वाहनों को एक तरफ किया और हाईवे को फिर से खोल दिया गया। थानेदार ने कहा कि कंटेनर को जब्त करने के बाद चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: E-Challan को लेकर अधिकारी का आया बयान, 26 January से शुरू होंगे चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: E-Challan को लेकर अधिकारी का आया बयान, 26 January से शुरू होंगे चालान, देखें वीडियो

    जालंधरः चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब में भी ऑनलाइन चालान शुरू होने जा रहे है। चालान की यह व्यवस्था 26 जनवरी से होगी। जिसको लेकर अधिकारी राहुल गगनेजा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत ई-चालान की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए आई ट्रिपल सी बनाया है, जो पुलिस लाइन में स्थापित किया गया है। जिसके तहत शहर में 1100 कैमरे और सैंसर लगाए गए है। इसके साथ इमरजैंसी कंट्रोल सिस्टम भी लगाए गए है। जो शहर के 5 मुख्य जगहों पर स्थापित किए गए है।


    उन्होंने बताया कि इस पूरे सेटअप पर 77 करोड़ रुपए खर्च आया है। अगर कोई ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करता है तो उनका आनलाइन चालान होगा जो उनके घर पर पहुंचेगा। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी 24 घंटे मॉनीटरिंग करेंगे। प्रशासन का कहना है कि इससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और शरारती अनंसरों पर भी पैनी नजर रहेगी। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों के चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाले वाहनों के चालकों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य किया जा रहा है।

  • Punjab News: नगर निगम के अधिकारियों पर लगे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम के अधिकारियों पर लगे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नगर निगम के अधिकारियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे हैं। सरकारी अधिकारियों ने भी माना कि उनके कर्मचारियों से गलती हुई है। हाल ही में बटाला नगर निगम द्वारा सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने गांधी नगर कैंप में ई-रिक्शा स्टैंड को तोड़ दिया, जिसके बाद रिक्शा चालकों ने नगर निगम के अधिकारियों पर धार्मिक तस्वीरों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

    बातचीत दौरान रिक्शा चालकों ने बताया कि इस स्टैंड का उद्घाटन कुछ समय पहले बटाला के विधायक अमन शेर सिंह शहरी कलसी ने किया था। उन्होंने कहा कि ये स्टैंड सड़क के एक तरफ बना था लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने फिर भी वह स्टैंड तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने हमारे साथ गलत व्यवहार किया है।

    उन्होंने न केवल हमारा स्टैंड तोड़ दिया बल्कि स्टैंड पर लगी धार्मिक तस्वीरों को भी जमीन पर फैंक दिया जो पूरी तरह से गलत है। वहीं जब नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने माना कि उनके कर्मचारियों से गलती हो सकती है, वह मौके पर मौजूद नहीं थे।

  • Jewellery Shop में ग्राहक के बहाने आए युवक-युवती गहने लेकर फरार, देखें CCTV

    Jewellery Shop में ग्राहक के बहाने आए युवक-युवती गहने लेकर फरार, देखें CCTV

    कानपुरः काकादेव में एक ज्वैलरी शोरूम से चोरी की घटना सामने आई है। जहां युवती और युवक ने जेवरात देखने के बहाने पलक झपकते ही बालियां चोरी कर ली। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चोर अंगड़ाई लेने के बहाने 10 से ज्यादा बालियां अपने मुंह में रखता नजर आ रहा है। वारदात के समय ज्वैलर की मां दुकान पर बैठी थीं। ज्वैलर्स ने पुलिस को तहरीर और सीसीटीवी फुटेज देकर चोर पकड़ने की गुहार लगाई है। जिसकी कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। काकादेव निवासी सत्यम ने बताया कि शास्त्री नगर में उनका श्री सांई ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शोरूम है। वह किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान दुकान पर उनकी मां पुष्पादेवी बैठी थीं। इस दौरान एक युवक और युवती दुकान पर आए और जेवरात दिखाने को कहा। पहले तो उन्होंने चेन और अंगूठी देखी, इसके बाद युवती ने बाली दिखाने को कहा। इसी दौरान अंगड़ाई लेने के बहाने युवक ने बालियों को अपने मुंह में रख लिया। युवक ने ये इतनी तेजी से किया कि पुष्पादेवी की उन पर नजर नहीं पड़ सकी इसके बाद दोनों दुकान से निकल गए। शाम को सत्यम दुकान पहुंचे तो बाली वाले बाक्स में माल कम दिखा। उन्होंने दुकान में लगे सीसी कैमरे देखे तो उन्हें होश उड़ गए। उन्होंने काकादेव थाने में शिकायत कर सीसी फुटेज पुलिस को सौंपे। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर युवक और उसकी साथी महिला चोर की तलाश की जा रही है।  
  • पार्क में Birthday Party मना खुलेआम पी रहे थे शराब, पुलिस ने रोका तो कर दिया ये कारनामा, देखें वीडियो

    पार्क में Birthday Party मना खुलेआम पी रहे थे शराब, पुलिस ने रोका तो कर दिया ये कारनामा, देखें वीडियो

    इंदौरः रीजनल पार्क का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां पर बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ युवक शराब पी रहे थे। सूचना मिलने पर बीट के जवान मौके पर पहुंचे तो युवकों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और फरार हो गए। पुलिस ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक किसी भी युवक की पहचान नहीं हो पाई और उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    जानकारी मुताबिक, राजेन्द्र नगर के रीजनल पार्क में रविवार रात कुछ लड़के बर्थडे पार्टी मनाने के बाद शराब पी रहे थे। ऐसे पार्क में खुलेआम शराब पीने से पार्क का माहौल खराब हो रहा था जिसकी सूचना मिलते ही बीट के 2 जवान राहुल गुर्जर और पवन गुर्जर मौके पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने युवकों को रोका, वे पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे और बाद में मारपीट करने पर उतारू हो गए। रीजनल पार्क के स्टाफ और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों का बचाव किया।

    बताया जा रहा है कि राजेन्द्र नगर थाने के राहुल और पवन ने एफआरवी को कॉल किया, लेकिन समय पर एफआरवी नहीं पहुंची, जिससे युवक मौके से भाग गए। बाद में पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने की बात करते रहे, लेकिन उनका पहचान नहीं हो पाई। मंगलवार सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab News: चोरों का आतंक जारी, करियाना स्टोर से नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों का आतंक जारी, करियाना स्टोर से नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन फिरोजपुर में लूटपाट की वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला फिरोजपुर के दुल्ची रोड से सामने आया है। जहां चोरों की ओर से एक करियाना स्टोर को निशाना बनाया गया। जहां से चोर नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

    उसी रोड पर चोर एक मंगूफली की दुकान से 8 से 10 करीब गट्टे चोरी करके फरार हो गए। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया था, लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं लोगों ने लूट की वारदातों से परेशान होकर पुलिस प्रशासन से आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि शहर में वारदातें बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

  • 3 साल के बच्चे को नशे की हालत में बदमाशों ने Cigarette से जलाने की कोशिश की, देखें वीडियो

    3 साल के बच्चे को नशे की हालत में बदमाशों ने Cigarette से जलाने की कोशिश की, देखें वीडियो

    पुलिस में शिकायत देने पर बच्चे की मां के साथ मारपीट कर चाकू से धमकाया

    पंचकूलाः यहां एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक 3 साल के बच्चे को सिगरेटों और बीड़ियों से जलाने की कोशिश की गई। सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी के रहने वाले राजा राम ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है और उसका 3 साल का बच्चा है जिसका पहले कॉलोनी के युवकों ने अपहरण किया। अपहरण करने के बाद उसको तांबे की तारों से बांधा गया और उसके बाद उस 3 साल के बच्चे को बीड़ी और सिगरेटों से जलाने की कोशिश की गई। जब उन युवकों का मन नहीं भरा तो बच्चे को लेटर से भी जलाने की कोशिश की गई। बच्चे के पिता राजा राम ने बताया कि आरोपी युवक सभी सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी में नशे का कारोबार करते हैं। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के रहने वाले गोविंदा ने अपने दोस्तों के साथ ड्रग्स का नशा करके इस घटना को अंजाम दिया है और उनका बच्चा इतना डरा हुआ है कि 2 दिन से बच्चा सहमा हुआ है और रो रहा है। बच्चे के परिवार वाले कॉलोनी के पार्षद दलवीर वाल्मीकि से मिले। दलवीर वाल्मीकि ने उनके परिवार को आश्वासन दिया कि उनको न्याय जरूर मिलेगा और उनके परिवार को लेकर पुलिस चौकी में पहुंचे और पुलिस को कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में पर्चा दर्ज किया जाए। बच्चे की माता सुनीता ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सारी वारदात होने के बाद भी जब आरोपियों को पता चला कि पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी में एक कंपलेट दी है, तो वह सभी आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे और बच्चे की माता के साथ मारपीट की और चाकू से डराया कि पुलिस में गए तो अंजाम बुरा होगा। इस मामले में चौकी इंचार्ज मान सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी अभी मिली है। बच्चे का मेडिकल करवाकर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा और आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।