Blog

  • पंजाब की जनता को लेकर फिसली आप उम्मीदवार की जुबान, देखें वीडियो

    पंजाब की जनता को लेकर फिसली आप उम्मीदवार की जुबान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों द्वारा नामाकंन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं अब नेता चुनावी रैलियों में व्यस्त हो गए है और एक-दूसरे पर जवाबी हमले कर रहे है। इस दौरान लुधियाना से आप पार्टी के उम्मीदवार पराशर पप्पी से चुनावों को लेकर जब गांवों के माहौल को लेकर मीडिया ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि गांव हो या शहर हो पंजाब के सीएम भगंवत सिंह मान द्वारा किए गए 2 सालों के कामों को लेकर लोग आज देख रहे है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने जो कहा वह आज करके दिखाया है। इस दौरान पप्पी ने कहा कि पंजाब की जनता इस बार 13-0 से आप पार्टी को जीत दिलाएंगी। इस दौरान पप्पी की पंजाब की कुल आबादी के दौरान जुबान फिसल गई।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    दरअसल, उन्होंने कहा कि पंजाब की 350 करोड़ जनता सीएम मान की झोली में 13 सीटे डालेगी। बता दें कि पंजाब की 2011 के आकंड़ों के मुताबिक कुल जनसंख्या 2,77,43,336 है। वहीं 2023 के आकंड़ों के मुताबिक राज्य की कुल जनसंख्या 3.17 करोड़ है। इस दौरान पप्पी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बॉर्डर पर किसानों के लिए जो कील लगाएं गए है, उन्हें निकाल दें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बीज बोए है वहीं अब खाने पड़ेंगे। इस दौरान अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पहले दर्जी के पैसे मोड़ दें। इस दौरान उन्होंने राजा वड़िंग के रिश्तेदार के आप पार्टी में शामिल होने पर कहा कि उनके सारे साथी पार्टी छोड़कर चले जाएंगे। पप्पी ने कहा कि उन्हें लगता है कि राजा वड़िंग खुद उनके हक में ना बैठ जाए। वहीं अकाली दल के सुखबीर बादल को लेकर उन्होंने कहा कि उनके जो पोस्टर लेकर व्यक्ति घूम रहा हैकि वह पहले उन लड्डूओं के पैसे लौटा दें। 

  • माता चितंपूर्णी के रास्ते में पहाड़ी जगलों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    माता चितंपूर्णी के रास्ते में पहाड़ी जगलों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    ऊनाः माता चिंतपूर्णी के रास्ते में पहाड़ी जंगलों में भीषण आग लगी है। जिसके चलते जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। कई जगहों पर आग बुझाने के बाद फिर से लपटें नजर आ रही हैं। एक जगह पर यदि आग पर काबू पाया जाता है तो फिर किसी दूसरे जंगल में भीषण आग भड़कने की सूचना आ जाती है। आग लगने से लोगो मे दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिला ऊना में मंगलवार को बधमाणा व सिद्ध चलेहड़ का जंगल धू-धू कर जलता रहा, साथ ही डंगोह की शामलात भूमि में भी आग ने भयंकर रूप धारण कर रखा था। चिंतपूर्णी क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण बेकाबू होती जा रही है।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    यहां कई जगहों पर आग बुझाने के बाद फिर से लपटें नजर आ रही हैं। एक स्थान पर यदि आग पर काबू पाया जाता है तो फिर किसी दूसरे जंगल में भीषण आग भड़कने की सूचना आ जाती है। मंगलवार दोपहर बाद साढ़े 12 बजे बधमाणा के सरकारी जंगल में आग से इतना धुंआ फैल गया कि सामने कुछ दिख तक नहीं रहा था। यह वही जंगल है, जहां दो दिन पूर्व भी आग लगी थी और विभाग व युवाओं के सहयोग से बुझाया गया था। मंगलवार शाम तक इस जंगल के कई हेक्टेयर क्षेत्र में तिनका-तिनका राख हो चुका था और आग नियंत्रण में नहीं आई थी।

    सिद्ध चलेहड़ के जंगल में सोमवार शाम को वन विभाग ने लगी आग पर काबू पा लिया था, लेकिन मंगलवार को वन्य क्षेत्र के दूसरे छोर से आग फैल गई। पिरथीपुर बीट का डंगोह जंगल भी आग से धधकता रहा। भीषण आग से गत वर्षों में किए गए पौधरोपण की भारी हानि हुई है। विडंबना यह भी है कि यह समय कई पक्षियों का प्रजननकाल भी होता है और घोंसलों में पल रहे पक्षियों के बच्चे या अंडे भी सुरक्षित नहीं रहे। जंगल में आग बुझाने के लिए पुरानी तकनीक से ही वन विभाग इस पर नियंत्रण करता है। एयर ब्लोअर और लीफ ब्लोअर जैसे आधुनिक यंत्र अभी तक विभाग के पास उपलब्ध नहीं हैं। बावजूद विषम भौगोलिक परिस्थितियों में परंपरागत साधनों से ही वन कर्मी व ग्रामीण आग को बुझाते रहे हैं और निश्चित है कि यही विधि अबकी बार भी फायर सीजन में भी काम आ रही है।

    जब वन्य क्षेत्र में भीषण लपटें उठने के बाद आग आगे बढ़ना शुरू हो जाती है तो उसे बुझाने के लिए विपरीत दिशा में आग लगाकर काबू पाया जाता है। चिंतपूर्णी क्षेत्र के सुदूर जंगलों में अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाती है और वहां पर पानी का भी कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में वन विभाग के कर्मी आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कांउटर फायर (छेका) विधि को भी अपनाते हैं। हरे पेड़ों के पत्तों व टहनियों से जल रही घास को बुझाया जाता है। वन विभाग के रेंज अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि 3 दिन से जंगलों में आग की घटनाएं निरंतर बढ़ी हैं। जंगलों में आग को रोकने के लिए वन विभाग की टीम प्रयासरत है। जंगल को आग के हवाले करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।

  • आधी रात को अस्पताल पहुंची प्रियंका गांधी,मची अफरा-तफरी

    आधी रात को अस्पताल पहुंची प्रियंका गांधी,मची अफरा-तफरी

    रायबरेलीः  बीती रात अचानक कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रायबरेली के ज़िला अस्पताल में पहुंच गईं। प्रियंका गांधी के अस्पताल में पहुंचने पर स्टॉफ में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, प्रियंका गांधी यहां एक घायल कांग्रेस समर्थक को देखने पहुंचीं थीं। उन्होंने घायल से उनका हाल-चाल पूछा और डॉक्टर से उनके इलाज के बारे में बातचीत की। इसके बाद घायल के साथ मौजूद महिला को भी गले लगाकर सांत्वना दी। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    जानकारी के मुताबिक जैसे ही मंगलवार को प्रियंका गांधी अमेठी दौरे से देर रात वापस आई तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उसके बाद आधी रात को ही प्रियंका गांधी घायल समर्थक का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गईं। प्रियंका गांधी ने अस्पताल में घायल का हाल चाल जाना और उनके परिजनों को हिम्मत दी।

  • ई-बाइक की बैटरी में हुआ तेज धमाका, मचा हड़कंप

    ई-बाइक की बैटरी में हुआ तेज धमाका, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : गुजरात में बनासकांठा के डीसा में ई-बाइक की बैटरी में ब्लास्ट कर गया। ई-बाइक की बैटरी को जब चार्ज किया जा रहा था तभी धमाका हुआ धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ बैटरी को चार्ज किए जाने के दौरान वहां कोई भी मौजूद नहीं था।

    ई-बाइक की बैटरी को चार्ज करते वक्त हुए इस ब्लास्ट की वजह से बैटरी से चलने वाले वाहनों की सुरक्षा को लेकर अनेक सवाल खड़े हुए हैं बनासकांठा के डीसा स्थित बजरंग नगर सोसायटी में रहने वाले महेश भाई ने 15 महीने पहले 80,000 रुपए में बैटरी से चलने वाली ई-बाइक खरीदी थी

  • जालंधरः विक्की गौंडर का साथी चिंटू हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः विक्की गौंडर का साथी चिंटू हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विक्की गौंडर के सदस्य को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवीन सैनी उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि उक्त गैंगस्टर करीब 9 महीने से फरार चल रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विक्की गौंडर गैंग के सदस्य नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    चिंटू पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था, जिससे 5 पिस्तौल भी बरामद हुई है। DGP गौरव यादव ने आगे कहा कि यह गिरोह नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे विभिन्न अपराधों में शामिल है। चिंटू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • आज का राशिफल, 15 मई 2024

    आज का राशिफल, 15 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पर कर कल सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आपके लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। आपके कामकाजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी पदोन्नति या नई नौकरी मिलने के योग हैं। आपके जीवन में खुशहाली आएगी। आप किसी बड़ी संपत्ति में निवेश करेंगे। आपके आय में वृद्धि होगी साथ ही आप आमदनी के नए अवसर भी खोजेंगे। आपके कार्यों में देरी हो सकती है। लेकिन आप अपने परिवार और कामकाज में संतुलन बनाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके बीच सामंजस्य बढ़ेगा।

    वृष राशि- आज आपका दिन खास रहेगा। आज आप कुछ नई बातें सीखेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इस दौरान आपको अपने कौशल के दम पर नौकरी मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको लग्जरी चीजों का लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा।‌ आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन आपको बहुत ही समझदारी से आगे बढ़ना होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह आपको प्रसन्नता होगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें।

    कर्क राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपको जीवन में कुछ नए अवसर मिलेंगे। जो आपकी पर्सनल लाइफ के लिए अच्छे रहेंगे। अभी आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या पदोन्नति पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे, तो आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। थोड़ी और मेहनत से सफलता मिलेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।

    सिंह राशि- आज का दिन उत्साह भरा होगा। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको कर्जमाफी से लाभ भी मिल सकता है। आज हो सके तो नये कामों को शुरूआत कर दें, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज ऑफिस में कार्यों के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आएंगी, बेहतर यही होगा की आज आप अपनी राय देने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान आज कैंसिल करना पड़ सकता है।

    कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज आशावादी बने रहेंगे। आपका सोशल सर्किल बेहतर होगा। साथ ही दूसरों के साथ बातचीत करने के कौशल में भी सुधार होगा। आज आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। व्यापार में आज अधिक धन लाभ की संभावना है। जो नौकरी पाने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले जातकों को बेहतर परिणाम मिलेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

    तुला राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाएंगे। इससे आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके किसी प्रोजेक्ट की प्रशंसा भी होगी। जो लोग काफी दिनों से नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए दिन शुभ है। कोई अच्छी खबर मिलेगी। व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको कोई नई जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज कार्यों में बदलाव करने से बचे। अगर व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। आज आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज अचानक मित्र से मुलाकात होगी। आप उनसे करियर को लेकर विचार विमर्श भी करेंगे। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। आज आपको सुखद जीवन जीने के लिए कई अवसर मिलने वाले हैं। आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। रिश्तेदारों के आने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद अवश्य लें तथा उनका मान-सम्मान व आदर करें। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। मेडिकल के व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके कार्यों के लिए कारगर साबित होगी। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें, काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। आज सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। आज घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आप किसी जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे जहां आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें। आज ऑफिस के किसी कार्य को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लेखकों को आज सम्मानित किया जा सकता है।

  • जालंधरः वडाला चौंक में हुए गोलीकांड में घायल की मौ’त

    जालंधरः वडाला चौंक में हुए गोलीकांड में घायल की मौ’त

    मृत्क के फोन पर विदेशी नंबर से आई कॉल, पुलिस के फूले हाथ पांव

    जालंधर (ENS): वडाला चौक के पास हुए गोलीकांड मे घायल हुए व्यक्ति की मौत की खबर मिली है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह है। गोली लगने से घायल हुए गुरविंदर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद उसकी हालत देख कर उसे अमृतसर के सिविल अस्पताल मे रेफर कर दिया गया था। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  

    इस मामले में एक नया पहलु सामने आया है।  बताया जा रहा है कि  गुरविंदर  मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आया जिसे पुलिस मुलाजिम ने उठाया । पुलिस ने जब कॉलर को गोली लगने की सूचना दी और मृतक के साथ उसके रिश्ते के बारे मे पूछा ,तो कॉलर ने पहले पूछा कि गोली पुलिस मुकाबले में लगी है। यह सुन कर पुलिस मुलाजिम भी हैरान हो गया और न में जवाब देने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने फोन काट दिया। जिसकी जाँच पुलिस  कर रही है। 

    बता दे कि वडाला चौक के पास बस से उतरते ही दिन दिहाड़े एक युवक को गोली मारने के पीछे इंटरनैशनल ड्रग रैकेट की एक कड़ी को तोड़ने की कोशिश  सामने आई है। मृतक करोड़ों रुपए के इंटरनैशनल ड्रग रैकेट में वांटेड था जबकि इसी केस में जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए मलकीत सिंह का साला था । इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस ने अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सांझा नहीं की है ।

  • पंजाब: ज्वैलर की दुकान में ग्रहक बन कर घुसे लुटेरे, देखे CCTV

    पंजाब: ज्वैलर की दुकान में ग्रहक बन कर घुसे लुटेरे, देखे CCTV

    दुकानदार पर तानी पिस्तौल, बंधक बना कर लूटा

    अमृतसर : जिले के गांव नारायणगढ़ छेहरटा  में लुटेरों द्वारा फ़िल्मी स्टाइल में लूट करने का मामला सामने आया है। यह घटना इलाके में स्थित  sadiora jeweller नामक दुकान पर घटी है। जहा दिन दिहाड़े दो युवक ग्राहक बन कर दुकान में आए और  ज्वैलर को लूट कर फरार हो गए। 

    जानकारी देते हुए पीड़ित ज्वैलर सरबजीत ने बताया कि शाम 4 बजे के करीब दो व्यकित टोपिया पहन कर उसकी दुकान में आए और उसे सोने के आभूषण  दिखाने को कहा। जिसके बाद मौका मिलते ही एक लुटेरे ने दातर काउंटर से छलांग लगा दी और दूसरे लुटेरे ने सरबजीत पर पिस्तौल तान दी और पति से सोना लूट कर फरार हो गए।  

    जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे दुकान के एक कमरे में बंधक बना लिया। लुटेरे अपने साथ रस्सिया भी लाए थे। सरबजीत ने किसी तरह खुद को छुड़ा कर एक लुटेरे को पकड़ने की कोशिश भी कि लेकिन वह भाग निकला। 

    हैरानी की बात यह है कि इस दौरान सरबजीत की चीख पुखर सुनकर भरते बाजार में कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आया। स्थानीय पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और cctv खंगाल कर लुटेरों की तलाश मे छानबीन कर रही है।

  • चैतन्य शर्मा के नामांकन में उमड़ी भीड़ से अनुराग ठाकुर गदगद  गदगद 

    चैतन्य शर्मा के नामांकन में उमड़ी भीड़ से अनुराग ठाकुर गदगद  गदगद 

    चैतन्य शर्मा ने गगरेट की जनता का विश्वास हासिल कर उड़ाई विरोधी पक्ष की नींद 

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा  प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मंगलवार  को एसडीएम कार्यालय  गगरेट में अपना नामांकन दाखिल करके  रणभेरी फूंक दी। नामांकन के समय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सतपाल सत्ती,पूर्व मंत्री   विक्रम सिंह ठाकुर , जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, राजीव राजू,जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया एवम संगीता रानी सहित भाजपा पदाधिकारी एवम भाजयुमो कार्यकर्ता के इलावा भारी संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहा। नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ से विरोधी पक्ष के पसीने छूट गये क्योंकि पूर्व में विरोधी पक्ष भाजपा में फूट होने की बात कहकर और गुटबाजी को हवा देकर  झूम रहा था लेकिन चैतन्य शर्मा ने नए एवम पुराने भाजपा कार्यकर्ताओ को नामांकन रैली में एक मंच पर लाकर दर्शा दिया कि भाजपा एकजुट है और उप चुनाव में  हर हाल में भाजपा को विजय हासिल होगी। उधर    रैली के दौरान चैतन्य शर्मा पर हुई पुष्पवर्षा की बरसात  ने दर्शा दिया कि चैतन्य शर्मा ने 2022 के चुनाव की तरह एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल कर लिया है।

    माँ भद्रकाली के चरणों में नमन एवम हवन के वाद चैतन्य शर्मा भंजाल में पहुंचे जहाँ एक बड़े काफिले के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए। रैली में शामिल बाइकर्स, ट्रेक्टर्स, आटोरिक्शा के साथ साथ गाड़ियों के बड़े काफिले ने दर्शा दिया कि चैतन्य शर्मा को एक बार फिर से 2022 के चुनाव वाला प्यार, दुलार एवम आशीर्वाद मिलना शुरू हो गया है और चैतन्य शर्मा एक बार एक बड़ी जीत के रथ पर सवार हो गये है। उधर चैतन्य जिसके लिए जनता का जगह जगह रुक कर अभिवादन किया। आलम यह रहा कि चैतन्य शर्मा के समर्थन में उमड़े जनसैलाब को देखकर हर कोई दंग सा रह गया और गगरेट चौक पर तिल धरने के लिए जगह न बची थी।चैतन्य शर्मा ने भाजपा  कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जोश के साथ होश बनाये रखें ताकि गगरेट विधानसभा के जन जन का सहयोग प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर उनको बदनाम करने की साजिश की गयी, लेकिन धीरे जनता को समझ आ रहा है कि चैतन्य शर्मा ने गगरेट के हक की खातिर अपनी विधायकी का भी बलिदान दे दिया।

    उन्होंने कहा कि 14 माह में वन मैन शो वाली प्रदेश सरकार ने जनता को ठगा है और अब जनता के पास सुनहरी मौका है कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करके कांग्रेस सरकार को अलविदा कह दिया जाये। उधर अनुराग ठाकुर चैतन्य शर्मा की नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ से गदगद दिखे और उन्होंने नामांकन के वाद  उमेद पैलेस में  आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर खूब प्रहार किये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे वायदों एवम समस्त प्रलोभनो को जनता नकार देगी और केन्द्र एवम प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार का बनना तय है, जनता एक जून को कमल के फूल वाला बटन दबाने के लिए लालायित है। इस अवसर पर प्रभारी  नवीन धीमान नरेंद्र ठाकुर, विश्वजीत पटियाल, लक्ष्मी जरियाल, प्रोमिला ठाकुर, मंजू जरियाल, अनीता जरियाल,प्रदीप शर्मा, अजय ठाकुर, सन्नी पटियाल इत्यादि उपस्थित रहे।

  • गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने अनुराग ठाकुर को साथ लेकर भरा नामांकन

    गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने अनुराग ठाकुर को साथ लेकर भरा नामांकन

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मंगलवार को भारी जनसमूह के साथ रैली प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चैतन्य शर्मा के नामांकन पत्र कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे। गगरेट एसडीएम आफिस में नामांकन भरने के बाद गगरेट के ही निजी पैलेस में 

    जनसभा आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही 10 वर्षों की उपलब्धियां गिनवाईं, वहीं प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस की सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया। 

    भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विधायकों पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने 14 महीने तक जो विश्वासघात हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ किया है, उसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस को देगी। चैतन्य शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काल को हिमाचल प्रदेश का काला अध्याय करार देते हुए कहा कि लोगों के साथ किए गए वादों को लेकर मुख्यमंत्री जनता को स्पष्टीकरण दें। 

    वहीं चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यही राकेश कालिया डेढ़ वर्ष तक मुख्यमंत्री को खोजते रहे और उनसे गारंटी को लेकर लगातार सवाल पूछते रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें ही हराने के लिए पहले कालिया ने कांग्रेस में अपने 35 वर्षों के करियर पर विराम लगाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्होंने जो कदम उठाया उसके बाद राकेश कालिया के करियर को संजीवनी मिली है वरना वह दाएं-बाएं भटकते नजर आते थे। उन्होंने कहा कि राकेश कालिया उन पर और उनके परिवार पर तो बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं लेकिन वह आज तक जनता को विधानसभा क्षेत्र के विकास का रोडमैप और योजना तक नहीं बता पाए हैं।

    जनता प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलता देख चुकी है:अनुराग

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में विकास का कोई काम किया होता तो अपने ही विधायकों को कांग्रेस से पल्ला छुड़ाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलता देख चुकी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी से सरकार बदलने वाली नहीं है ।अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के साथ-साथ छह विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा जीतेगी।