Blog

  • सेल्स एग्जीक्यूटिव व एकाउंट पदों के लिए साक्षात्कार 13 अक्तूबर को

    सेल्स एग्जीक्यूटिव व एकाउंट पदों के लिए साक्षात्कार 13 अक्तूबर को

    ऊना/ सुशील पंडित : विजय ज्वैलर ऊना द्वारा 13 अक्तूबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध मंे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सेल्स एग्जीक्यूटिव व एकाउंट के 15 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, जीएसटी और टैली(ईआरपी 9) तथा आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 9 से 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।


    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा कॉपी के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • पंजाब : सिविल अस्पताल के डॉक्टर नही कर रहे सरकारी आदेशों की पालना, देखें वीडियो

    पंजाब : सिविल अस्पताल के डॉक्टर नही कर रहे सरकारी आदेशों की पालना, देखें वीडियो

    पठानकोट : सिविल अस्पताल में लगातार चल रही जरूरी सामान और दवाइयों की कमी को देखते हुए आज सिविल सर्जन डाक्टर अदिति सलारिया ने एमरजेंसी वार्ड का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ एसएमओ डाक्टर सुनील चंद और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। एमरजेंसी वार्ड का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर अदिति सलारिया ने कहा की जिला अस्पताल अपने जिले के लोगों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हिमाचल और जम्मू कश्मीर के मरीजों को भी अपनी सेवाएं दे रहा है।

    पिछले रिकार्ड के अनुसार एक तिहाई मरीज पड़ोसी राज्यों से आ रहे है। उन्होंने कहा की जिन दवाईयों की कमी है, उनको जल्द ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा। जब उनसे पूछा की अस्पताल के अधिकतर डॉक्टर मरीजों को निजी कंपनियों की महंगी दवाइयां लिख कर दे रहे है। जब की वह सरकारी निर्देशों के अनुसार केवल दवाई का साल्ट ही लिख सकते है। जिस कारण यहां पर इलाज करवाने के लिए आने वाले मरिजों का भारी दिक्कतों का सहमना करना पड़ता है।

    जिसके चलते उन्हें बहुत ही महंगे दामों पर बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही है। इस पर उन्होंने कहा की यह मामला उनके ध्यान में आ गया है। इसके संबंध में पहले ही एस.एम.ओ को लिखती रूप में दिया जा चुका है। अगर फिर भी कोई डाक्टर ऐसा करता है तो उनको भी बता दिया जाएगा।

  • पंजाब : दोनों पक्षों की लड़ाई में चली ईंटें-पत्थर

    पंजाब : दोनों पक्षों की लड़ाई में चली ईंटें-पत्थर

    मोगा : आपसी रंजिश के चलते 2 पक्षों में लड़ाई करने का मामला सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि कई अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि कुछ दिन पहले उन लोगों ने हमारे साथ मारपीट की थी, स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले उनके बेटे की रामलीला कार्यक्रम के दौरान पिटाई कर दी।

    इसके बाद जब वे इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि अब फिर से हमारे रिश्तेदारों के घर पर ईंट पत्थर से हमला किया। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की और हमलावरों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। थाना प्रमुख सिटी साउथ दलजीत सिंह ने बताया कि देर रात 2 पक्षों के बीच आपसी रंजिश के कारण यह झगड़ा हुआ है। जिस पर हम जांच कर रहे हैं और बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः इस इलाके में युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल के अंतगर्त आते पन्नू विहार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सोनू नामक प्रवासी युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी देते हुए अरुण ने बताया उसके साले ने खुदकुशी कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सोनू निवासी बिहार के रूप में हुई है।

    एएसआई हीरा सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पन्नू विहार में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद वह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। एएसआई ने बताया मृतक युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जा रही है, परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : सांसद मनीष तिवारी ने जनसभा को किया सम्बोधित, ग्रांट देने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    पंजाब : सांसद मनीष तिवारी ने जनसभा को किया सम्बोधित, ग्रांट देने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : स्थानीय सांसद मनीष तिवारी के द्वारा पंजाब तथा हिमाचल के बॉर्डर पर स्थित गांव कलसेड़ा में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पवन दीवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से उन्होंने फ्लाईओवर के खुलने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विकास किसी पार्टी से नहीं जुड़ा होता है। यह सभी का सांझा होता है। पंडित नेहरू के द्वारा भाखड़ा डैम का निर्माण करवाया था। जिसका लाभ सिर्फ कांग्रेस पार्टी से संबंधित किसानों तथा लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत को हो रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा नंगल में बने फ्लाईओवर के पूरा होने के उपरांत इसका लोकार्पण करने के मौके पर बंगा श्री आनंदपुर साहिब सड़क के रखे नींव पत्थर जो कि वर्ष 2019 में रखा गया था, को भी काम करवाने की बात कही गई।

    उन्होंने कहा कि सिक्किम में कुछ दिन पूर्व घटित हुई एक अप्रिय घटना जिसमें की बादल फटने के बाद 2-3 मिनट में ही एक डैम को बहा कर अपने साथ ले गया तथा साफ कर गया, जो की चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश के सभी बड़े हाइड्रो पावर इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स की गजेंद्र शेखावत केंद्रीय मंत्री से सेफ्टी ऑडिट करवाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि बीते छ दशकों में उन्होंने ऐसी तबाही नहीं देखी। उन्होंने कहा कि 2024 की लड़ाई सांसद बनने की लड़ाई नहीं है बल्कि सरकार बदलने की है।

    अगर सरकार नहीं बदली तो दिल्ली में बैठे हुए लोग संविधान को बदल देंगे। उन्होंने कहा कि आई एनडीआईए गठबंधन मनरेगा के कानून को सरकार आने पर साल के 365 दिन कर देगा और अगर काम नहीं मिलता है, तो जितने दिन का काम मांगा जाएगा। इतने दिन का भत्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश सबसे ज्यादा मनरेगा के तहत दिहाड़ी देगी उसी को सभी प्रदेश लागू करेंगे। इस अवसर पर उनके द्वारा उक्त पंचायत को विकास कार्यों के लिए 5 लाख की ग्रांट देने का आश्वासन दिया गया।

  • अर्धनगन अवस्था में महिला का श’व बरामद

    अर्धनगन अवस्था में महिला का श’व बरामद

    जोगिंदर नगरः मंडी ज़िले के जोगिंदर नगर में एक महिला का अर्धनगन अवस्था में शव मिला है। महिला की पहचान सत्या कुमारी (50) पत्नी खेम चंद निवासी गांव छो डाकघर लांगणा तहसील जोगिद्रनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। शव शहर से करीब एक किलोमीटर दूर अपरोच रोड में बने रेन शेल्टर में बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव सूद ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला का एक बेटा है जो मनाली की तरफ किसी होटल में काम करता है। मृतका सत्या कुमारी मेहनत मजदूरी का काम करती थी।

  • पेड़ से लटका मिला महिला का श’व, जांच में जुटी पुलिस

    पेड़ से लटका मिला महिला का श’व, जांच में जुटी पुलिस

    जवालीः विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के अधीन फतेहपुर में मुख्य सड़क से 20 से 25 मीटर की दूरी पर एक महिला का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। मृतक महिला की पहचान पूजा के तौर पर हुई है। महिला ने आत्महत्या की है या हत्या हुई है इसको लेकर अभी संशय बरकरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मृतक महिला के मायके पक्ष वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। मायके पक्ष वाले ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    गुस्साए लोगों ने रोड़ जाम कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद मार्ग को बहाल कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि मृतक महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਜੋਤੀ ਜੋਤ ਦਿਵਸ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਟੇਕਿਆ ਮੱਥਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਜੋਤੀ ਜੋਤ ਦਿਵਸ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਟੇਕਿਆ ਮੱਥਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਹਨ ਉੱਥੇ ਹੀ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਗੁਰੂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਜੋਤੀ ਜੋਤ ਦਿਵਸ ਤੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਿਆਂ। ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਪਵਿੱਤਰ ਸਰੋਵਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਸਰਵਣ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਬਾਰੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਚਾਨਣਾ ਵੀ ਪਾਇਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਨੇ ਦੁਨੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਰਤ ਕਰਨ ਦਾ ਉਪਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਸੀ।

  • खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर आया नया मोड़

    खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर आया नया मोड़

    नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गुत्थी अब तक सुलझी नहीं है। इसी बीच आरोप लगाए जाने लगे हैं कि हत्या में चीन का हाथ हो सकता है। जेनिफर जेंग नाम की ब्लॉगर ने आरोप लगाए हैं कि पश्चिमी देशों से भारत के रिश्ते खराब करने के मकसद से चीन ने यह काम किया है। हालांकि, इसे लेकर चीन या भारत सरकार की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। चीनी ब्लॉगर जेंग ने आरोप लगाए हैं कि चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी यानी CCP के एजेंट्स निज्जर की हत्या में शामिल थे। फिलहाल, अमेरिका में रह रहीं ब्लॉगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा, ‘सीसीपी के अंदर से कनाडा में सिख धार्मिक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। आरोप लगाए गए हैं कि सीसीपी एजेंट्स ने हत्या की है।’
    जेंग ने YouTuber लाओ डेंग का जिक्र किया। उन्होंने बताया, ‘लाओ ने कहा था कि इस साल जून की शुरुआत में अपने इग्निशन प्लान के तहत सीसीपी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्युरिटी ने शीर्ष अधिकारी को अमेरिका के सिएटल भेजा था। वहां एक गुप्त बैठक हुई…। इसका उद्देश्य भारत और पश्चिम के बीच संबंधों को खराब करना था।’ उन्होंने दावा किया, ‘एजेंटस को कनाडा में सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का काम सौंपा गया था। बैठक के बीद सीसीपी एजेंट्स ने इस प्लान को अंजाम तक पहुंचाया।’ उन्होंने बताया, ’18 जून को साइलेंस्ड (आवाज नहीं करने वाली बंदूक) लेकर एजेंट्स ने निज्जर का पीछा किया। जब काम हो गया, तो उन्होंने सबूत मिटाने के लिए निज्जर की कार में लगे डैश कैम को तबाह कर दिया।

    अपराध को अंजाम देने के बाद एजेंट्स फरार हो गए। उन्होंने अपने हथियारों और कपड़ों को जला दिया। अगले दिन वे कनाडा से निकल गए।’ उन्होंने आरोप लगाए हैं कि हत्यारों ने इंडियन एक्सेंट इंग्लिश यानी भारतीय लहजे में बोली जाने वाली अंग्रेजी सीखी। उन्होंने इसे सीसीपी एजेंट्स की साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने लाओ के हवाले से बताया कि ‘इग्निशन प्लान’ सीसीपी के दो सत्रों के बाद तैयार किया गया था। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाए थे कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा था कि इसे लेकर कनाडाई एजेंसियां जांच कर रही हैं। इधर, भारत ने आरोपों से इनकार किया था और कनाडा पर चरमपंथियों को पनाह देने के आरोप लगाए थे। ताजा घटनाक्रमों को लेकर भारत और कनाडा के रिश्ते तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं।

  • पंजाब :  नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने गऊ का करवाया उपचार, देखें वीडियो

    पंजाब : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने गऊ का करवाया उपचार, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने मोहल्ला राजनगर में कीड़ों के कारण तड़प रही एक गऊ के शरीर में फैले कीड़े निकाल कर व अन्य उपचार कर गौ सेवा की मिसाल पैदा की। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला राजनगर में एक गऊ के शरीर में काफी गहरे जख्म होने के कारण उसमें कीड़े पड़ गए थे, तो इसकी जानकारी राधा कृष्ण मन्दिर के अध्यक्ष जीत राम शर्मा व सुशील चोपड़ा द्वारा नगर कौंसिल के अधिकारियों को दी।

    मौके पर पहुंचे कौशल कुमार के नेतृत्व में पंहुचे नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने गऊ को पकड़ कर उसके शरीर में फैले कीड़े निकाल और उपचार कर छोड़ दिया। कौशल कुमार ने कहा कि इस गऊ को इसलिए बांध कर रखना ठीक नही होगा। क्योंकि अकसर आवारा गाये प्लास्टिक लिफाफे खा लेती है और उन्हे बांध कर रखा तो गायें की सेहत के लिए ठीक नही होगा। इस लिए उसे उपचार के उपरांत खुला छोड़ दिया गया है।