Blog

  • अभिनेत्री लैला खान और उसके परिवार की हत्या के मामले में कोर्ट का आया फैसला

    अभिनेत्री लैला खान और उसके परिवार की हत्या के मामले में कोर्ट का आया फैसला

    मुंबई : सत्र अदालत ने परवेज टाक को 2011 में अपनी सौतेली बेटी लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की हत्या के लिए दोषी ठहराया है। अभिनेत्री लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। टाक को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अन्य अपराधों के अलावा हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी पाया गया। अदालत सजा की अवधि पर 14 मई को दलीलें सुनेंगी। परवेज टाक, लैला खान की मां सेलिना का तीसरा पति था।

    अभियोजन पक्ष ने कहा था कि संपत्तियों पर बहस के बाद टाक ने पहले सेलिना की और फिर लैला और उनके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी हत्याओं का मामला कुछ महीने बाद सामने आया जब टाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया सड़े गले शव बाद में बंगले से बरामद किए गए अभियोजन पक्ष ने टाक के खिलाफ 40 गवाहों से पूछताछ की अभिनेत्री लैला खान अपनी करियर की शुरूआत 2002 में कन्नड फिल्म मेकअप से की थी जिसकी बाद उन्हें राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘वफा ए डेडली लव स्टोरी’ से पहचान मिली।

    ये फिल्मों तो फ्लॉप रही, लेकिन फिल्म के बोल्ड दृश्यों की वजह से लैला खान ने अपनी पहचान बनाई बता दें कि 2011 में जब परवेज टाक ने लैला खान और उनकी मां शेहलिना खान व परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या कर दी थी तब लैला की मां के पहले पति नादिरशाह पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए परवेज टाक को गिरफ्तार किया तो हत्या के राज से पर्दा उठा दरअसल परवेज ने लैला खान और उनकी मां शेहलिना खान समेत परिवार के अन्य लोगों की हत्या कर उनके शव को फार्म हाउस में गाड़ दिया था पुलिस ने शवों को बरामद कर डीएनए टेस्ट के जरिए उनकी पहचान की थी

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर भाई का क+त्ल कर बेड में छिपाई ला+श

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर भाई का क+त्ल कर बेड में छिपाई ला+श

    कपूरथलाः कस्बा नडाला में दो भाईयों में मामूली बात को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को खौफनाक सजा दी। दरअसल, भाई ने अपने सगे छोटे भाई की हत्या कर शव को बेड में छिपा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्यारे ने भाई की हत्या के बाद अपने पिता को फोन पर सूचना दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी भुलत्थ और सुभानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवग्रह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल सिंह ने करते हुए बताया कि हत्या आरोपी के खिलाफ धारा 302 व 201 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

    जानकारी अनुसार नडाला की हिम्मत सिंह कॉलोनी में अजीत सिंह नामक व्यक्ति रहते हैं। उनके दो बेटे कुलविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह जिनमें एक की हत्या हो गई। पिता अजीत सिंह की जीरकपुर में एक निजी कम्पनी में नौकरी है। दोनों भाई कुलविंदर सिंह ( 26 वर्ष ) और सुखविंदर सिंह (22 वर्ष) नशे के आदी थे। नशे की पूर्ति के लिए दोनों ने धीरे-धीरे घर का सारा सामान बेच दिया था। इसके बाद अजीत सिंह ने पुलिस को सूचित किया और सुभानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के बॉक्स बेड से सुखविंदर सिंह के शव को बरामद कर लिया। DSP सुरिंदर पाल सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को कब्जे में लकेर जांच शुरू कर दी है और अजीत सिंह के बयान पर आरोपी कुलविंदर सिंह के खिलाफ धारा 302, 201 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः जंगली सांबर हुआ हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    पंजाबः जंगली सांबर हुआ हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब :  देशभर में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है, दिन-ब-दिन पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बढ़ती गर्मी के कारणा अक्सर जंगली जानवर पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों को तबाह कर देते हैं और कई बार सड़कों पर ये हादसे का कारण भी बनते हैं। बीती रात एक जंगली सांभर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद स्थानीय निवासियों द्वारा इस दुर्घटना की सूचना वन जीव विभाग को दी गई।

    वन विभाग के गार्ड जसबीर सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कहा कि अक्सर यह जानवर पानी की तलाश में पेड़ों के नीचे चले जाते हैं, जिसके कारण ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि यह सांभर चार से पांच साल का था ओर हादसे का शिकार होने के कारण उसकी मौत हो गई और अब विभागीय नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    इसके साथ ही वन जीव विभाग के गार्ड जसवीर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यह क्षेत्र पहाड़ी इलाकों से घिरा हुआ है, जिसके कारण अक्सर जंगली जानवर सड़कों पर आ जाते हैं। एसे में वाहन चालकों को अपनी गति धीमी रखनी चाहिए ताकि वह किस अनहोनी घटना से बच सकें।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और साली की मौ+त

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और साली की मौ+त

    रुपनगरः श्री कीरतपुर साहिब-रूपनगर नेशनल हाईवे पर मियांपुर हंडूर गांव के पास एक ऑल्टो कार के पलटने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय अश्वनी कुमार निवासी गांव गनोह, थाना वडसर, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 56 वर्षीय पुष्पा देवी (पत्नी) और रोशनी देवी (साली) निवासी गांव मेहरा, थाना वडसर, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे थाना श्री कीरतपुर साहिब के एएसआई प्रदीप शर्मा ने बताया कि अश्वनी कुमार अपनी पत्नी पुष्पा देवी और साली रोशनी देवी के साथ पुष्पा देवी को पीजीआई चंडीगढ़ से दवा दिलाकर आल्टो कार नंबर एचपी 72 9861 में अपने घर जा रहे थे। जब वे गांव मियांपुर हंडूर के पास पहुंचे तो कार सड़क की रेलिंग से टकराकर पलट गई। इस बीच एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 की अस्पताल में मौत हो गई।

  • पंजाब: आज दादा बेअंत सिंह की कार में सवार होकर नामाकंन भरने जाएंगे रवनीत बिट्टू, देखें वीडियो

    पंजाब: आज दादा बेअंत सिंह की कार में सवार होकर नामाकंन भरने जाएंगे रवनीत बिट्टू, देखें वीडियो

    लुधियानाः भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू अपने दादा की प्रतिष्ठित एंबेसडर कार में नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे। बिट्टू ने कहा कि उनका और उनके परिवार का उस एंबेसडर कार से भावनात्मक रिश्ता है, जिसमें उनके दादा ने पीपीसीसी अध्यक्ष रहते हुए आतंकवाद के दिनों में राज्य भर में लाखों किलोमीटर की यात्रा की थी। चेहरे पर गर्व के साथ उन्होंने कहा, “मेरे पास अपने समय के महान राजनीतिक व्यक्तित्व की विरासत है।”

    बिट्टू ने कहा कि कार का रखरखाव उनके द्वारा किया जाता है और पूरा परिवार सरदार बेअंत सिंह की उपलब्धियों और बलिदान पर गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें सरदार बेअंत सिंह के आशीर्वाद की जरूरत होती है तो वे इसी कार का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, “नामांकन पत्र दाखिल करते समय मैं अपने दादा की उपस्थिति महसूस करूंगा।” रवनीत डिप्टी कमिश्नर कार्यालय लुधियाना पहुंचने से पहले गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब और दुर्गा माता मंदिर में भी माथा टेकेंगे।

    बता दें कि बीते दिन पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 28 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर से एक-एक उम्मीदवार की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किया गया। संगरूर, अमृतसर, बठिंडा और फिरोजपुर से दो-दो उम्मीदवारों, पटियाला से तीन, आनंदपुर साहिब से तीन, खडूर साहब से चार और लुधियाना से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। फरीदकोट से 3 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां 1 उम्मीदवार की तरफ से 4 फार्म भरे गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर और जालंधर लोकसभा सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार की तरफ से वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

  • केदारनाथ धाम के खुले कपाट, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

    केदारनाथ धाम के खुले कपाट, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

    नई दिल्ली : उत्तराखंड में स्थिति बाबा केदारनाथ के कपाट को खोल दिया गया है। इस बीच श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महादेव के भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। दरअसल 10 मई को अक्षय तृतीया है। ऐसे में चार धाम यात्रा की शुरुआत कर दी गई है। इसी कड़ी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। वहीं कुछ ही वक्त में यमुनोत्री, गंगोत्री के भी कपाट खोल दिए जाएंगे।

    बता दें कि 12 मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट के खुलने के बाद बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए खुद पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। सीएम धामी ने कहा भक्त और तीर्थयात्री इस यात्रा का इंतजार करते रहते हैं। वह पवित्र दिन आया और द्वार खुल गए। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

    मैं सभी को अपना अभिनंदन देता हूं और उन सभी का स्वागत करता हूं। यहां पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन शुरू हो गए हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद बाबा केदार मंदिर के पुनर्विकास का काम तीन चरणों में पूरा किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यह जल्द पूरा हो।

  • पंजाबः अकाली दल को झटका, पूर्व विधायक सुखजीत भाजपा में शामिल

    होशियारपुरः दसूहा में अकाली दल बादल को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक सुखजीत कौर साही भाजपा में शामिल हो गई हैं। साही को बीजेपी में शामिल कराने के लिए पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ दसूहा पहुंचे। इस मौके पर सुनील कुमार जाखड़ ने साही को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि इस समय देश में मोदी आंदोलन चल रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को गुमराह करके ही सत्ता हासिल की है और अब भी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. हरसिमरत सिंह साही ने कहा कि भाजपा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जो प्यार दिया है, वह उन्हें अपने घर वापस ले आया है, इसके लिए वह हमेशा ऋणी रहेंगे।

  • आज का राशिफल, 10 मई 2024

    आज का राशिफल, 10 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा। आज अक्षय तृतीया है। इसके अलावा आज परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किए गए काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जाएगा।

    वृष राशिः आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों से कुछ नया सीखने को मिलेगा।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। लवमेट देर तक बात करेंगे, कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। बच्चे आज अपने मन पसंद ड्रेस की डिमांड कर सकते हैं।

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज भावुकता में आकार कोई निर्णय लेने से बचे। परिवार वालों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। आज आपको अचनाक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

    सिंह राशिः आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनके घर जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

    कन्या राशिः आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते है। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। फिल्म जगत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा, जिससे अच्छा धन लाभ होगा।

    तुला राशिः आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने कार्यों में जल्दबाजी करने से बचे आज ऑफिस में सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। छात्र आज कोई कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनाएंगे। दाम्पत्य रिश्ते में आ रही समस्याएं खत्म होंगी। रिश्ते में और मजबूती बढ़ेगी।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने से परिवार वालों के साथ घर पर ही पार्टी करेंगे। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में आज अविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। आज अचानक धन लाभ होने से आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

    धनु राशिः आज का दिन आपको समाज में मान-सम्मान दिलाने वाला होगा। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। लवमेट एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। आज आप ऑनलाइन व्यापार शुरु करने की योजना बनाएंगे। आज कोई अजनबी आपके लिए मददगार साबित होगा।

    मकर राशिः आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नहीं योजना बनायेंगे। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बनाया हुआ लॉन्ग ट्रिप का प्लान आज कैंसिल हो सकता है। संगीत में रुझान रखने वाले लोगों को आज कहीं परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

    कुंभ राशिः आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों में आपको आसानी से सफलता मिलती जायेगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट के रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जायेंगे। इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। नौकरी कर रहे लोगो की पदोन्नति होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा।

    मीन राशिः आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज फर्नीचर खरीदने के लिए दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचे। साझेदारी का व्यापार कर रहे व्यापारी आज बैठकर अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनाएंगे।

  • UNDER 23 : मनवीर की बल्लेबाजी ने दिलाई जालंधर टीम को जीत

    UNDER 23 : मनवीर की बल्लेबाजी ने दिलाई जालंधर टीम को जीत

    जालंधर (ENS): आज बलटन पार्क मे हुए अंडर 23 वन डे मैच नवाशहर और जालंधर टीम के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में हुए टॉस को नवाशहर की टीम ने जीत बल्लेबाजी का चयन किया। 50 ओवर मे टीम ने 274 स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर बनाए।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालंधर की टीम के ओपनर बल्लेबाज शिवेन रखेजा 10 रन बना कर रन आउट हो गए। जिसके बाद बल्लेबाज मनवीर सिंह हीर और  बल्लेबाज हरनूर के मोर्चा संभाला। दोनों की पाटनर्शिप अच्छी चली। लेकिन 78 रनो पर भवनूर कैच आउट हो गया और अपना शतक पूरा न कर पाया।

    बल्लेबाज मनवीर ने 12 चौके व 2 छक्के लगाते हुए टीम को 39.3 ओवर में ही 251 पर पहुंचाकर टीम को जीत दिलाई। मनवीर की बेहतरीन बल्लेबाजी ने हाल ही मे होशियारपुर मे हुए मैच में भी जालंधर टीम को जित दिलाई थी।

  • कार्यकर्ताओं सहित हमीरपुर में नामांकन भरेंगे सतपाल रायजादा

    कार्यकर्ताओं सहित हमीरपुर में नामांकन भरेंगे सतपाल रायजादा

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौक़ा पर ऊना जिला से भारी संख्या में समर्थकों का काफिला रवाना होगा और हमीरपुर के पुलिस ग्राऊंड तक पहुंचेगा। इस दौरान संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ हमीरपुर में सतपाल रायजादा के समर्थन में जुटेगी। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय कोटलाकलां से कार्यकर्ता और समर्थक रवाना होंगे और नामांकन के बाद पुलिस ग्राऊंड दोसडक़ा में पार्टी की विशाल जनसभा होगी। जिसमें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री सहित तमाम बड़े नेता और विधायक मौजूद रहेेंगे।

    सतपाल सिंह रायजादा ने कहा है कि यह लड़ाई झूठ और सच की है जिसमें जनता की जीत होगी। झूठे वायदे और झूठे आश्वासन देकर अनुराग ठाकुर संसदीय क्षेत्र की जनता को ठगते आए हैं लेकिन अब जनता उनको जान चुकी है। टूरिस्ट की तरह हिमाचल आकर चुनावों में जनता को दर्शन देकर गायब हो जाने वाले अनुराग का असली चेहरा अब जनता जान चुकी है। अनुराग पूरे संसदीय क्षेत्र में विकास करने में तो फेल हुए ही हैं और साथ ही अपने समर्थकों व कार्यकत्र्ताओं के साथ भी उनका कोई वास्ता कभी नहीं रहा है। उनसे मिल पाना कार्यकत्र्ताओं को भी मुश्किल ही रहा है तो आम जनता कैसे मिल सकती है। जनता अपने बीच रहने वाले नेताओं को तरजीह देगी और कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाएगी।