Blog

  • मशहूर अभिनेता के घर छाया मातम

    मुबंईः साराभाई वर्सेज साराभाई एक कल्ट क्लासिक टीवी शो था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस शो का हर किरदार अपने आप में खास था। इस शो के मशहूर अभिनेता जेडी मजेठिया के लिए आज का दिन काफी भारी है और वह कठिन वक्त से गुजर रहे हैं। उनके पिता श्री नागरदासभाई मजेठिया का आज सुबह निधन हो गया है। अभिनेता के सिर से पिता का साया उठ गया है। साल का अंत होने से पहले सिनेमा की दुनिया से फिर एक और दुखभरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार श्री नागरदासभाई मजेठिया का अंतिम संस्कार आज शाम (25 दिसंबर) 4.30 बजे दहानुकर वाडी श्मशान में किया जाएगा। जेडी मजेठिया ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

    फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरे सबसे प्यारे आदमी को अत्यधिक शांति मिले और वह हमेशा ऐसे ही रहे।’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा, ‘मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरे पिता नागरदास मजीठिया हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए हैं।’ जेडी मजेठिया गुजराती और हिंदी नाटकों, नाटकों, धारावाहिकों और फिल्मों में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं, उन्होंने एंटेरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। एक्टर और फिल्म मेकर जेडी मजेठिया गुजराती इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपने काम के लिए भी अच्छी पहचान बनाई है। वह सफल शो मेकर में से एक हैं, जिन्होंने कुछ क्लासिक टेलीविजन शो जैसे साराभाई वर्सेज साराभाई और खिचड़ी दिए हैं। एक एक्टर के रूप में, जेडी मजेठिया ‘करिश्मा का करिश्मा’, ‘बा, बहू और बेबी’ जैसी कई फिल्मों में दिखाई दिए हैं।

  • New Year से पहले Jio ने यूजर्स को दी सौगात! 389 दिनों का नया रिचार्ज प्लान किया लॉन्च

    नई दिल्लीः नए साल से पहले देश की सबसे पहले नंबर पर आने वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक खास प्लान ऑफर कर दिया है। ये प्लान 28 दिन, 56 दिन या फिर 84 दिनों की वैधता के साथ नहीं बल्कि पूरे-पूरे 389 दिनों की वैधता के पेश किया गया है। नए रिचार्ज प्लान में 365 दिनों से ज्यादा तक सर्विस का फायदा दिया जा रहा है। हाल ही में जियो ने अपने टीवी यूजर्स के लिए तीन प्लान को पेश किया था, जिनके साथ 14 ओटीटी ऐप्स का बेनिफिट मिल रहा है। आइए आपको जियो के हाल ही में लॉन्च हुए सभी प्लानों के बारे में बताते हैं।

    क्या है जियो का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान?

    रिलायंस जियो द्वारा नए साल से पहले अपना न्यू ईयर रिचार्ज प्लान ऑफर कर दिया गया है। इस प्लान 365 + 24 एक्सट्रा डेज के साथ है। जियो के नए प्रीपेड प्लान की कीमत 2,999 रुपये है जो 389 दिनों की वैधता के साथ है।

    रिलायंस जियो Rs 2999 प्लान के फायदे

    2,999 रुपये में आप 389 दिनों के लिए सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2.5GB डेटा और डेली 100 SMS बेनिफिट के साथ है। इस प्लान के साथ 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो सिनेमा, जियो टीवी जैसे जियो ऐप्स का फायदा मिलता है।

    रिलायंस जियो टीवी प्लान 

    जियो अपने यूजर्स को 5जी कनेक्टिविटी के साथ टीवी प्लान ऑफर करता है। हाल ही में तीन जियोटीवी प्लान लॉन्च किए गए हैं, जिनकी कीमत 398 रुपये, 1198 रुपये और 4498 रुपये है। तीनों प्लान के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेनिफिट भी मिलता है। ये प्लान अलग-अलग वैधता और बेनिफिट्स के साथ आता है।  जियो के 398 रुपये वाले प्लान के साथ 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और 2जीबी डेटा का फायदा मिलता है। वीडियो के जरिए आप जियोटीवी प्लान के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

  • फगवाड़ाः इंसानियत शर्मसार! 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः थाना रावलपिंडी में एरिया में एक 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रावलपिंडी की एसएचओ इंस्पेक्टर उषा रानी ने बताया कि पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी कि वह चेरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में काम करते हैं। रोजाना की तरह रविवार को भी काम कर रहे थे। उनके साथ उसकी छह साल की बच्ची भी थी।

    वहां पर पहले ही दिन नसीम मोहम्मद निवासी सहरसा बिहार भी काम करने के लिए आया और उसकी छह साल की बच्ची को लहसुन छिलवाने के बहाने कमरे में ले गया। जहां पर आरोपी उससे दुष्कर्म करने लगा। बच्ची की चीख सुनकर वह कमरे में पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगा। उन्होंने पीछा कर उसे पकड और पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ के अनुसार आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके अदालत में पेश किया जा रहा है।

  • फगवाड़ा : बाइक सवार लुटेरा महिला की बालियां छीन हुआ फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : सिविल चाहल नगर में सिविल अस्पताल के पास एक औरत को निशाना बनाते हुए उसके कान की बालियां छीन कर एक चोर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित सर्वजीत ने बताया कि वह वादा गांव की रहने वाली है। वह फगवाड़ा के चाहल नगर में अपने घुटनों का इलाज करवाने के लिए आई थी। जब वह इलाज करवा कर बाहर ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी।

    तब एक मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरा उसके पास आया और उसकी कान की बालियां छीन कर वहां से फरार हो गया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्वजीत के ब्यानों के आधार पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः हादसे का शिकार हुई 108 एम्बुलेंस, 2 घायल, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आज सुबह कोहरे के कहर के कारण कई जिलों में सड़क हादसे के मामला सामने आए। वहीं ताजा मामला गांव डागरु के पास से सामने आया है। जहां गहरी धुंध के कारण ट्रेक्टर ट्राली से 108 एंबुलेंस के टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एबुलेंस की परखच्चे उड़ गए है। वहीं हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एबुलेंस चालक चालक कमलजीत ने बताया कि वह फरिदकोट में देर रात मरीज को छोड़कर वापिस मोगा आ रहा था। उन्होंने कहा कि जब वह गांव डगरू पहुंचा तो वहां पर एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। पीड़ित ने कहा कि गहरी धुंध के कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और उसकी एंबुलेंस ट्राली से टकरा गई । इस हादसे में एबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

    इस हादसे में एबुलेंस चालक और उसके साथी को काफी चोटें लगी है। जिसे ट्राली के ड्राइवर की मदद से सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास घायल अवस्था में एंबुलेंस चालक और सहायक आए है। जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है। डॉक्टर ने कहा कि दोनों को इस हादसे में गंभीर चोटे लगी है।

  • जालंधरः धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आज पूरे भारत में जालंधर समेत प्रभु यीशू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर सुबह से ही गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा की गई। क्रिसमस पर चर्च व ईसाई संस्थानों को आकर्षक ढंग से रंगों, लाइटों व झालरों से सजाया गया है। सविधान चौक के पास बनी चर्च सहित गिरजा घरों में प्रभु यीशु के जन्म पर विशेष प्रार्थना सभा की गई। प्रार्थना सभा के बाद एक दूसरे को लोगों ने केक खिलाया कर क्रिसमस की बधाई दी।

    इस दौरान चर्च में पास्टर को बधाई देने के लिए इस अवसर पर ईसाई समाज के साथ साथ कांग्रेस कैंट के विधायक परगट सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने ईसाई भाईचारे को इस अवसर बधाई दी और अमनशांति बनाए रखने के लिए सभी से अपील की। इस दौरान चर्च में महिला ने कहा कि आज का दिन विश्व डे है। आज के दुनियां भर में खुशी की लहर जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रभु शांति का संदेश लेकर दुनियां में आए थे। हमारे ही पापों के कारण उन्होंने अपना अहम योगदान दिया। इस दौरान ईसाई भाईचारे ने चर्च में कैंडल जलाकर शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बताया आज 25 दिसंबर का दिन बहुत खास होता है। इस दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। धर्म के लिए वह सूली तक चढ़ गए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਦੇਸ਼ ‘ਚ ਹੋਈ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਮੌਤ, ਮਾਂ-ਬਾਪ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਭਾਰਤ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਲਗਾਈ ਗੁਹਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਚੰਗੇ ਭਵਿੱਖ ਦੀ ਖਤਿਰ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਦਾ ਰੁਖ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਰ ਓਥੇ ਕਿਸੇ ਅਣਜਾਣੀ ਘਟਨਾ ਕਾਰਨ ਓਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੌਤ ਆਪਣੀ ਅਗੋਸ਼ ਵਿਚ ਲੈ ਲੈਕੇ ਪਿੱਛੇ ਬੁੱਢੇ ਮਾਂ ਬਾਪ ਦਾ ਲੱਕ ਹੀ ਤੋੜ ਦਿੰਦੀ ਹੈ। ਐਸੀ ਹੀ ਇਕ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤਲਵੰਡੀ ਭਰਥ ਤੋਂ ਜਿਥੋਂ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ 35 ਸਾਲਾਂ ਵਿਅਕਤੀ ਤਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ 2009 ਵਿੱਚ ਇੰਗਲੈਂਡ ਗਿਆ। ਉਥੇ ਉਸਦੀ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। 14 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾ ਇੰਗਲੈਂਡ ਗਇਆ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਤਦ ਤੋਂ ਪਿੰਡ ਨਹੀਂ ਆਇਆ ਸੀ।

    ਪਿਤਾ ਨੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਕਰ ਸਾਰੀ ਜਮਾਂ ਪੂੰਜੀ ਖਰਚ ਕਰ ਬੇਟੇ ਨੂੰ 16 ਲੱਖ ਲਗਾ ਕੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਿਆ ਸੀ। ਤਾਂ ਜੋ ਪੁੱਤਰ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾ ਕੇ ਘਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਸੁਧਾਰ ਸਕੇ। ਪਰ 14 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਆਪ ਤਾਂ ਆ ਨਹੀਂ ਸਕਿਆ। ਪਰ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਜਰੂਰ ਆ ਗਿਆ। ਰੋਂਦੇ ਕੁਰਲਾਉਂਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਭਾਰਤ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇ। ਤਾਂਕਿ ਉਸਦਾ ਚਿਹਰਾ ਆਖਰੀ ਵਾਰ ਵੇਖ ਸਕਣ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਆਪਣੇ ਰੀਤੀ ਰਿਵਾਜਾਂ ਨਾਲ ਕਰ ਸਕਣ।

  • पंजाबः ऑटो-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

    लुधियानाः महानगर के 33 फीट रोड पर एक्टिवा और ऑटो के बीच मामूली टक्कर के बाद ऑटो ड्राइवर गुस्से में आ गया। बताया जा रहा हैकि इस दौरान उसने एक्टिवा सवार शख्स को थप्पड़ मार दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मामूली टक्कर के बाद ऑटो चालक और एक्टिवा सवार व्यक्ति में बहस हो गई, जिसके बाद ऑटो चालक गुस्से में आ गया और उसने एक्टिवा चालक की गाड़ी की चाबी निकाल ली और एक्टिवा चालक को थप्पड़ जड़ना शुरू कर देता है।

    इस दौरान वहां मौजूद लोगों बीच-बचाव के लिए दोनों को बीच आए और दोनों को छुड़वाया। जिसके बाद दोनों वहां से चले गए, बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन मौके पर खड़े किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जंयती पर कुटलैहड़ भाजपा ने किया कार्यक्रम

    भारत रत्न स्व वाजपेयी ने राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया पूरा जीवन:वीरेंद्र कँवर

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 99 वीं जयंती पर  देश सुशासन दिवस के तौर पर मनाता है। कुटलैहड़ भाजपा ने भी अटल की जयंती पर विशेष कार्यक्रम किया। जिस में पूर्व मन्त्री एवं राज्य भाजपा उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कंवर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर कुटलैहड़ के सभी भाजपा परिवार की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन है। उन्होंने कहा कि अटल जी जीवनपर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे। मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कंवर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया, तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
     
    उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी का हिमाचल के साथ विशेष लगाव रहा है। और 1998 में जब अटल जी प्रधानमंत्री बने थे। तो उन्होंने हिमाचल को विशेष पैकेज एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हिमाचल में हर गांव के लिए सड़क सुविधा मुहैया करवाई थी। और आज जिस अटल टनल का जिक्र पूरी दुनिया मे हो रहा है। और हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल अटल टनल बना है। यह भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी व पूर्व मुख्य मंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल की सोच का नतीजा है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, कुटलैहड़ महिला मोर्चा की अध्यक्षा मोनिका कौशल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र रिंकू, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा ,प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, पूर्व जिला पार्षद इंदु बाला ,कुटलैहड़ भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा, कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रोमिला देवी, सुभाष चंद, मौजी राम, कर्म सिंह सतपाल, रवि ठाकुर, सुनील फौजी, किसान मोर्चा के मदन गोपाल हटली, छम्मू हथलौन व अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

  • पंजाब : ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    मोगा : ई-रिक्शा चालक ने अपनी ई रिक्शा को घर के बाहर खड़ा किया था और पड़ोस में रहने वाले पुलिस कर्मचारी ने ई-रिक्शा को साइड पर खड़ा करने के लिए बोला तो दोनो में तू-तू मैं-मैं हो गई। इस दौरान गाली-गलौज शुरू हो गया। 

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    जिसके बाद पुलिस कर्मचारी ने घर के बाहर खड़ी महिला पर हाथ उठा दिया। यह घटना 2-3 दिन पुरानी बताई जा रही है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और यह सीसीटीवी खूब वायरल हो रही है।