Blog

  • Punjab News: सुनारे पर गोली चलाने के मामले में आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: सुनारे पर गोली चलाने के मामले में आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनारे पर फायरिंग करने की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल, जीरा के तलवंडी रोड पर बीते दिन 3 हथियारबंद लुटेरों ने एक सुनारे की दुकान में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश की और गोली मारकर सुनारे को घायल कर दिया था।

    पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में ही इन लुटेरों का एनकाउंटर कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले से संबंधित जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी जीरा, सीआईए स्टाफ जीरा और एसटीएफ की टीम ने जीरा के मुख्य इलाके में नाकाबंदी की हुई थी।

    तभी ये लुटेरे उसी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से गुजर रहे थे। जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। दोनों लुटेरे मोटरसाइकिल से गिर गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

     

  • कार से भाई-बहन के शव हुए बरामद

    कार से भाई-बहन के शव हुए बरामद

    पटना: बिहार के राजधानी पटना में एक कार के अंदर दो बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ये घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड की है। मृतकों में एक लड़का और एक लड़की है, जो भाई-बहन बताए जा रहे हैं। इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में एक कार में बच्चों के शव मिले। मृतकों की पहचान 7 साल की लक्ष्मी और 5 साल के दीपक के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पर कॉल आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों के परिजनों का कहना है कि बच्चे टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गए थे।

    जब वे देर तक नहीं लौटे, तो शिक्षिका ने बताया कि वे घर जा चुके हैं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़ी कार से बदबू आने पर पुलिस को बताया। पुलिस ने कार का दरवाजा खोला तो बच्चों का शव मिला। दोनों ही इंद्रपुरी के रहने वाले थे और वह ट्यूशन पढ़ने गए थे। इसके बाद से वे लापता थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये कार काफी दिनों से लवारिश हालत में खड़ी है। फिर भी ये काफी चौंकाने वाला मामला है।

    दिन की घटना है। बताया जा रहा है कि बच्चों के शरीर पर जख्म के भी निशान देखे गए। एसपी (पटना मध्य) दीक्षा ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ये छानबीन की जा रही है कि उसकी हत्या किसने और कैसे की। पुलिस का कहना है कि वे सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी सबूतों की जांच की जाएगी।

     

     

     

  • Punjab News: मॉडन टाउन में सड़क पर गिराकर महिला से पर्स छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: मॉडन टाउन में सड़क पर गिराकर महिला से पर्स छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    महिला के सिर और मुंह पर लगी चोटें, हालत गंभीर

    लुधियानाः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि बेखौफ लुटेरे लोगों की जान की परवाह किए बगैर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला माडल टाउन इलाके से सामने आया है, जहां एक्टिवा सवार स्नेचर पैदल जा रही महिला का पर्स छीनकर फरार हो गया। इस खींचातानी में महिला स्नेचर से भिड़ी, लेकिन चंद कदम दूरी पर ही वह सड़क पर गिर गई। इस घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई है। घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ स्नेचर वापिस आकर महिला के ईर्द-गिर्द एक्टिवा घुमाता रहा और उसे उठाकर देख रहा था कि वह जिंदा ही है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਸਨੈਚਿੰਗ ਦੀ ਘਟਨਾ: 55 ਸਾਲਾ ਔਰਤ ਗੰਭੀਰ ਜਖ਼ਮੀ!
    जिसके बाद अन्य व्यक्ति मौके पर भागकर आ जाता है, लेकिन तब तक एक्टिवा सवार मौके से फरार हो जाता है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं खून से लथपथ महिला को तुरंत लोगों ने अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर थी। बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला के दांत टूट गए और हेड इंजरी हो गई है। महिला इस समय डीएमसी अस्पताल के ICU में दाखिल है। महिला की पहचान अलका के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक अलका माडल टाउन की रहने वाली है और वह इलाके में मार्केट से कोई सामान खरीद कर घर वापिस लौट रही थी। तभी स्कूटी सवार बदमाश उसका पीछा करता हुआ आया। लुटेरे ने अलका से जैसे ही पर्स छीना तो वह जमीन पर गिर गई। अलका इतनी जोरदार तरीके से जमीन पर गिरी कि उसका दांत वही टूट गए और सिर पर गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देख आईसीयू में दाखिल कर लिया गया है। लोगों ने अलका के परिवार को सूचित किया। स्नेचिंग की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यशैली पर भी ये बड़ा सवाल है। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस बदमाश को लोकेट कर रही है। अभी तक लुटेरा बस स्टैंड की तरफ जाता नजर आया है। जिस स्कूटी पर वह सवार था वह भी चोरी की है। इलाके के लोग बता रहे है इस बदमाश ने जनवरी महीने में भी इलाके में कोई बाइक चुराया है। पुलिस जल्द स्नेचर को दबोच लेगी।    
  • आज का राशिफल 16 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 16 अगस्त, 2025

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इसके आलावा आज कालाष्टमी है। आज पूरा दिन पार कर के भोर 4 बजकर 28 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर के भोर 4 बजकर 39 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।  इसके आलावा आज देर रात 1 बजकर 52 मिनट पर सूर्य सिंह राशि में गोचर करेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। इस राशि की जो महिलायें वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन शाम का समय आपको सुकून देगा आप अपनी फॅमिली के साथ अच्छा समय बितायेंगी। आज आपका कोई पुराना मित्र आपके घर आ सकता है आप उससे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। आज आपको कोई ऐसी चीज मिलेगी जिसकी चाह आपको काफी दिनों से थी। आज आप काम को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा होगा। आज समाज में आपके द्वारा मानवहित में किया गया काम आपको सम्मान दिलाएगा। आज बिजनेस में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा इसके साथ ही आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज काफी दिनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेगा, जिससे आपके अंदर उत्साह रहेगा। आज आप काम करने का नया टारगेट बनायेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में हैं, वो आज किसी सभा में जायेंगे, जहां अपने संबोधन से जनमानस में नयी उमंग भर देंगे। आज छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे, जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं, बस आप अपनी मेहनत कंटिन्यू रखें।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज काफी वर्षों की मेहनत का फल आपको मिलेगा, जिससे आपको काम करने का नया हौसला मिलेगा। आज आप किसी अजनबी की बातों पर यकीन करने से बचें और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा, आप किसी आयोजन को कराने का मन बना सकते हैं।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से आप जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे जिसका आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज काफी दिनों से चल रहा कोई वर्क कम्पलीट हो जायेगा, जिससे आपकी उलझन कम होगी। इस राशि के जिन व्यक्तियों का आज बर्थडे है वो आज दोस्तों को अपने हाथ का बनाया स्वादिष्ट खाना खिलाएंगे। आज आपका अधूरा काम आपके सहयोगी की सहायता से पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा है।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा बदलाव लाया है। यह बदलाव आपके काम को लेकर या करियर को लेकर हो सकता है। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बनायेंगे। आज काम के प्रेशर को कम करने के लिए आप अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा भी ले सकते हैं। इससे आपको काम करने के नए नए तरीकों का भी पता चलेगा। इस राशि के स्टील कारोबारियों के लिए ज्यादा लाभ के योग हैं।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए रहने वाला है। आज आपको संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, इस ख़ुशी में आप कहीं घूमने की प्लानिंग अपने परिवार के साथ करेंगे। आज आपका रुझान साहित्य के क्षेत्र में होने से आप बुक पढ़ने का मन बनायेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है, साथ में कुछ टाईम स्पेंड करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल है। आज आप पेंडिंग कार्यों को करने में सफल रहेंगे, जिससे आप आगे के प्लान भी तैयार कर पायेंगे। आज आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं। यदि आज आप मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आप लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। आज आप ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करेंगे, जिससे काम जल्दी पूरा हो जायेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपकोरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुड न्यूज मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें, आपके लिये अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मी का सहयोग मिलने से काम आसान हो जायेगा। आज बैंको से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज व्यापार में लाभ के साथ – साथ परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आप जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। आज माता-पिता के आशीर्वाद से सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आज आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नये-नये आडियाज आते रहेंगे, जो आपको तरक्की करने में सहायता करेंगे। आज नौकरी में आपको ट्रान्सफर से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार बना रहेगा। आज किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है और आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आज टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस में आप अच्छा धन लाभ कमायेंगे। आज टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज़ से जुड़े व्यक्तियों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, जिससे घर का माहौल ठीक रहे। इस राशि की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। आज राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति के लिए, दिन रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा, आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। ऑर्गेनिक कृषि में आज आप डबल मुनाफा कमायेंगे, जिससे आपके परिवार में खुशियां आएंगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स आज गुरुजनों के सहयोग से अपने सपनों को पूरा करने में सफल होंगे।

  • Punjab News: AAP MLA की पलटी गाड़ी, महिला हुई घायल

    Punjab News: AAP MLA की पलटी गाड़ी, महिला हुई घायल

    फिरोजपुर: शहरी क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब विधायक भुल्लर बाढ़ का जायजा लेने के लिए धीरा घारा गांव के पास में पहुंचे थे। इस दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल आ रही थी। जिस पर महिला और एक बच्चा सवार था।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक की गाड़ी के ड्राइवर ने टक्कर से बचने के लिए अचानक गाड़ी मोड़ दी। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी खेतों में जाकर पलट गई। गाड़ी पलटने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी माहौल बन गया। गनीमत रही है कि विधायक भुल्लर को कोई चोट नहीं आई।

    जिसके बाद लोगों की मदद से विधायक को बाहर निकाला गया। हालांकि मोटरसाइकिल पर सवार महिला और बच्चा इस हादसे में घायल हो गए। विधायक भुल्लर ने मानवीय कर्तव्य निभाते हुए घायलों को तुरंत गाड़ी में बिठाकर अस्पताल में पहुंचाया। जहा दोनों का इलाज चल रहा है।

  • हिमाचल देश का पहला राज्य जिसने 6,000 अनाथ बच्चों को सरकारी संरक्षण दिया – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

    हिमाचल देश का पहला राज्य जिसने 6,000 अनाथ बच्चों को सरकारी संरक्षण दिया – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

    बोले..विकास की रफ्तार के साथ चुनौतियों से सतर्क रहने की जरूरत

    विधानसभा अध्यक्ष ने ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जिलावासियों को दी शुभकामनाएं और बधाई

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वतंत्रता दिवस पर ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर आकर्षक झांकियां निकाली गईं तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में ऊना जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्य स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता की हिफाजत के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आजादी के प्रारंभिक वर्षों में देश में विकास की स्थिति अत्यंत सीमित थी। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश में अधिकांश वस्तुएं बाहर से मंगाई जाती थीं, और देश की अर्थव्यवस्था तथा बुनियादी ढांचे की हालत कमजोर थी। जैसे-जैसे देश में लोकतांत्रिक सरकारों ने बागडोर संभाली, योजनाबद्ध तरीके से विकास की प्रक्रिया आरंभ हुई। औद्योगीकरण, अधोसंरचना विस्तार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और रक्षा क्षेत्र में मजबूती जैसे कई क्षेत्रों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की।

    अनाथ बच्चों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाला हिमाचल पहला राज्य
    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के चलते हिमाचल देश का पहला राज्य बना जहां कानून बना कर 6,000 अनाथ बच्चों को सरकारी संरक्षण दिया गया है। जिनका कोई नहीं, उनके लिए सरकार ही माता-पिता की भूमिका निभा रही है।

    उन्होंने कहा कि सरकार 27 वर्ष की आयु तक के निराश्रित बच्चों के माता-पिता की भूमिका में रहकर उनकी पढ़ाई का सारा खर्च उठा रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के बाद मकान बनाने के लिए 3 बिस्वा जमीन उपलब्ध कराने का प्रावधान भी किया गया है। । यह कार्य न केवल समाज के प्रति संवेदनशीलता दर्शाता है, बल्कि एक मॉडल राज्य की दिशा में कदम भी है।

    विकास की नई ऊँचाइयों पर हिमाचल
    श्री पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के समय विकास की स्थिति अत्यंत सीमित थी, लेकिन प्रदेश में सरकार और मेहनतकश लोगों के सहयोग से आज राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति कर ली है। आज प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और औद्योगिक ढांचे का सुदृढ़ नेटवर्क विकसित हो चुका है। वर्तमान कांग्रेस सरकार इन क्षेत्रों में निरंतर सुधार कर रही है जिससे प्रदेश के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं बेहतर रूप से उपलब्ध हो रही हैं।

    हिमाचल के वीरों ने दी देश की सुरक्षा में आहुति
    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश की सीमाओं को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुदृढ़ बनाए रखने में हिमाचल प्रदेश के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विशेष रूप से ऊना जिला सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अनेकों वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। यह बलिदान हिमाचल के वीरता और राष्ट्र सेवा के जज़्बे का प्रतीक है।

    प्राकृतिक आपदाओं से उभरने के लिए विशेष सहायता पैकेज
    कुलदीप पठानिया ने कहा कि पिछले ढ़ाई वर्षों में प्रदेश के अनेक हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। ऊना में भी बाढ़ से भारी क्षति हुई है। इस आपदा में अनेक बहुमूल्य जानेें चली गईं। लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के बावजूद प्रभावितों के लिए मुआवजे में बढ़ोतरी की।

    साल 2023 आई भयंकर आपदा में लोगों की मदद के लिए प्रदेश सरकार ने प्रभावितों के आशियानों को पुनः बसाने के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके प्रभावितों की मुआवजा राशि को सात गुना तक बढ़ाया गया। आज भी संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार सभी प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है और पूरी मदद कर रही है। सरकार सभी प्रभावितों के पुर्नवास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इस वर्ष की प्राकृतिक त्रासदी में प्रदेश की सरकारी और गैर-सरकारी संपत्तियों को अब तक लगभग 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    विकास के साथ-साथ चुनौतियों से सतर्क रहना ज़रूरी, बेहतर नीतियाँ बनाने की जरूरत
    श्री पठानिया ने कहा कि जहाँ एक ओर प्रदेश सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय असंतुलन से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अब आवश्यकता है कि प्रदेश में विकास नीतियों का निर्माण इस प्रकार हो, जिससे रिहायशी क्षेत्रों, पर्यावरण, और अधोसंरचना को न्यूनतम नुकसान पहुँचे।

    महापुरुषों के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता
    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हमें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसी महान विभूतियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, जिन्होंने अपना अधिकांश जीवन जेलों में बिताते हुए राष्ट्र की आज़ादी, एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया।

    युवाओं को सक्षम बनाना ही प्रगति की कुंजी उन्होंने कहा कि आज देश की सरकारों का मुख्य लक्ष्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं, और उन्हें सक्षम बनाना ही देश की प्रगति की कुंजी है। इसके लिए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और स्वरोजगार को प्राथमिकता देकर, युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोले जा रहे हैं।

    प्रेरणादायी हस्तियों-कर्मवीरों को किया सम्मानित
    इस मौके विधानसभा अध्यक्ष ने समाजिक जीवन में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले और समाज विकास में योगदान देने वाली प्रेरणादायी हस्तियों तथा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।इनमें समाजिक कार्यकर्ता जीनत महंत, बसोली टेम्पो दुर्घटना में लोगों की मदद कर जान बचाने वाले कर्ण सैणी, स्नेक कैचर पिता-पुत्री जितेंद्र कुमार व कुमारी दामिनी, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कार्य, नशा निवारण, आपदा में सहयोग व बेसहारा पशुओं की सेवा और उपचार में सहयोग के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इनमें संदीप कुमार, देवभूमि फाउंडेशन ऊना, अद्वैता फाउंडेशन, राधा माधव सेवा संस्था व एनिमल रेसक्यू सोसाइटी ऊना और सेवानिवृत्त लेक्चरर सतीश शर्मा सम्मान प्राप्त करने वालों में शामिल रहे।

    वहीं, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी(आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार और सरकार की जनकल्याण की योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार में लीक से हट कर काम के लिए सूचना जनसंपर्क विभाग के तकनीकी सहायक नरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया।
    इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, पुलिस, स्वास्थ्य, जलशक्ति, होम गार्ड्स, सैनिक कल्याण बोर्ड के उत्कृष्ट कर्मवीरों लेखराज, बलवीर सिंह, नरेश कुमारी, राजिन्द्र सैणी, शिवानी ठाकुर, विजय कुमार, डिम्पल, अभिराणा, बीरवल सहित पुलिस के  एएसआई तरलोचन सिंह, हेड कांस्टेबल जोगेशदीप, सोढी राम, सन्नी शर्मा, अमरजोत सिंह, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार,राजीव कुमार, अजय कुमार, अमरीक सिंह और होम गार्ड व फायर स्टेशन के अशोक कुमार, सुरेश कुमार, मीना देवी, जयपाल शर्मा, अश्विनी कुमार, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, चंद्र मोहन, दक्ष कुमार, अमित कुमार जगदेव चंद, सुरजीत सिंह, टेक सिंह, पूर्ण सिंह, रणजीत सिंह, जनक राज, प्यारा सिंह, हरदयाल सिंह और टिक्का खान को सम्मानित किया गया।

    इस असवर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सलोह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल और छात्रा ऊना, ट्रिपल आई टी ऊना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठारकलां के वंश वो साथियों तथा मार्च पास्ट प्रस्तुत करने वाले पुलिस पुरुष व महिला वर्ग, होमगार्ड्स एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउटस एंड गाइडस कैडेट्स को भी पुरस्कृत किया गया। इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष ने एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में  पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों कर श्रद्धांजलि दी।

    ये रहे उपस्थित
    इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, बंगाणा के विधायक विवेक शर्मा, राज्य एससी कमीशन के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, एससी कमीशन के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत राणा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, सहायक आयुक्त ऊना वरिंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान सहित अन्य गणमान्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

  • खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 4 की मौत 23 घायल

    खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 4 की मौत 23 घायल

    हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में आज सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिर गई है। इस हादसे में पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 15 बच्चे समेत 23 यात्री घायल हैं। घायलों का कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    सामने आई जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोगा के 29 श्रद्धालु कांगड़ा के चामुंडा मंदिर से दर्शन करके वापिस पंजाब आ रहे थे। ऐसे में आज सुबह 7:30 के करीब इनकी पिकअप नंबर PB03Q9646 जदरंगल के पास गहरी में खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भेज दिया है।

    इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है वहीं 3 अन्य का टांडा के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। यह हादसा चामुंडा-धर्मशाला सड़क पर इक्कू मोड़ स्थित बैली होटल के पास हुआ है। टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि 4 लोगों की मौत हो गई है। 13 श्रद्धालुओं की स्थिति नाजुक हुई है।

    टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया 4 लोगों की मौत हो गई है। 13 श्रद्धालुओं की स्थिति नाजुक बन गई है। 10 अन्य को हल्की चोटें आई और उनका इलाज चल रहा है।

  • Trump Putin Meeting: अलास्का मीटिंग में Trump और Putin की मुलाकात पर टिकी सबकी नजरें

    Trump Putin Meeting: अलास्का मीटिंग में Trump और Putin की मुलाकात पर टिकी सबकी नजरें

    नई दिल्ली: शुक्रवार को अलास्का में एक अमेरिकी एयरबेस पर यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत के लिए अमेरिका और रुस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन मिलने वाले हैं। पिछले चार साल से ज्यादा समय में किसी मौजूदा अमेरिकी और रुसी राष्ट्रपति के बीच में होने वाली यह पहली शिखर बैठक होगी। ऐसे में इस बैठक से हर किसी की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं लेकिन मॉस्को और कीव के बीच युद्ध खत्म करने के तरीकों पर अब भी गहरी खाई है।

    यह पुतिन की किसी पश्चिमी देश की पहली यात्रा होगी। जब से उन्होंने फरवरी 2022 में युक्रेन पर हमला किया था। इसके साथ ही उनका 10 साल में पहला अमेरिकी दौरा भी होगा। पुतिन के लिए जो आक्रमण के बाद से पश्चिम से अलग-थलग पड़े हैं। यह बैठक रुस की सख्त शर्तों से आगे बढ़ाने का मौका है। जून में जारी एक मसौदा शांति योजना में रुस ने यूक्रेन से कहा था कि वह खेरसॉन, लुगांस्क, जापोरिज्जिया और डोनेत्सक क्षेत्रों से अपनी सेना हटा लें।

    इनको रुस ने 2022 में अपना घोषित किया था। यूक्रेन ने इसको खारिज कर दिया। रुस ने यह भी मांग की है कि यूक्रेन सेना की भर्ती रोके, नाटो में शामिल होने की महत्वाकांक्षा छोड़े और पश्चिमी देश तुरंत हथियारों की सप्लाई बंद करें। आलोचकों का कहना है कि यह यूक्रेन के आत्मसमर्पण जैसा है। जमीन के साथ-साथ रुस चाहता है कि यूक्रेन रुसी भाषा आबादी के अधिकार और स्वतंत्रता सुनिश्चित करें और जिसे वह नाजीवाद की महिमा कहता है। उस पर रोक लगाए रुस भी यही चाहता है कि पश्चिमी प्रतिबंध हटाए जाएं।

  • Punjab News: Beas नदी में बढ़ा पानी का स्तर, पुल में पड़ी दरार

    Punjab News: Beas नदी में बढ़ा पानी का स्तर, पुल में पड़ी दरार

    होशियारपुर: मुकेरियां के ब्यास नदी के तेज बहाव के कारण धनोवा पुल में दरार पड़ गई है। यह पुल मुकेरियां को गुरदासपुर के साथ जोड़ता है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर पुलिस तैनात की है। पुल पर बड़े वाहनों के आने-जाने पर भी रोक लग गई है। किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। पोंग डैम में रात तक 2 लाख क्यूसेक पानी के आने की संभावना जताई जा रही है।

    यह पुल 2016 में अकाली दल ने बादल सरकार के कार्यकाल में बनाया था। इस पुल का उद्घाटन विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने किया था। पिछले कुछ दिनों से ब्यास नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे पुल की स्थिति प्रभावित हुई है।

    इसके अलावा पौंग डैम से ब्यास नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है ऐसे में गुरदासपुर और होशियारपुर जिले की सीमा पर स्थित श्री हरगोबिंदपुर साहिब में ब्यास नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में भी पानी लगातार बढ़ रहा है। नदी किनारे बसे हुए गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लग गए हैं।

    लोग इतने डर गए हैं कि गुरुद्वारा गांव फत्ता से गुरु साहिब के पावन स्वरुप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। गनीमत यह है कि प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि कोई खतरनाक स्थिति पैदा नहीं हुई है लेकिन निचले इलाकों के लोगों का कहना है कि जिस तरह से पानी लगातार बढ़ रहा है उससे अभी तो यह उनके खेतों तक पहुंच गया है लेकिन इसे उनके घरों तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

    बातचीत के दौरान गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी धरमिंदर सिंह, हरजीत सिंह, निशान सिंह और गुरमीत सिंह ने बताया कि 2023 में भी जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिसके चलते हम पहले ही सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। गौरतलब है कि दरिया के किनारे लगभग 100-200 एकड़ फसलें पानी में डूब गई हैं। लोगों ने मांग की है कि ब्यास दरिया के किनारे धुस्सी बांध बनाया जाए, ताकि हर साल होने वाला फसलों और घर के बाहर आर्थिक नुकसान न हो।

  • Wagah Border पर फहराया गया तिरंगा, नहीं खुले गेट, देखें वीडियो

    Wagah Border पर फहराया गया तिरंगा, नहीं खुले गेट, देखें वीडियो

    अमृतसर: भारत-पाकिस्तान को बांटती रेडक्लिफ लाइन से सटे अटारी बॉर्डर पर आज 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अटारी बॉर्डर पर बने स्वर्ण जयंती द्वार को तिरंगे में सजाया हुआ है। सुबह कमांडेट एसएस चंदेल ने सरहद पर तिरंगा फहराकर जवानों को मिठाईयां बांटी और शुभकामनाएं भी दी।

     

    फिलहाल यहां पर रिट्रीट सेरेमनी को लेकर माहौल गर्म है। हजारों लोग कार्यक्रम देखने के लिए पहुंच चुके हैं। जवानों की परेड अभी शुरु नहीं हुई। इस समय रंगारंग कार्यक्रम चल रहे हैं। बीएसएफ की अलग-अलग टुकड़ियां देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दे रही हैं। इसमें गानों और नृत्य से लेकर पारंपरिक मार्च पास्ट की झलक भी शामिल है।

    पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के कारण इन दिनों दोनों देशों में तनाव हो चुका है। इसी कारण इस साल भी भारत और पाकिस्तान ने मिठाईयां का आदान-प्रदान नहीं किया। इतना ही नहीं गेट भी नहीं खोले गए और दोनों तरफ के जवानों के बीच हाथ मिलाने की औपचारिकता भी नहीं होगी।