Blog

  • Jalandhar: Sheetal Angural ने Challenge किया स्वीकार, आज दोपहर इस चौंक पर CM Maan का करेंगे इंतजार, देखें वीडियो

    Jalandhar: Sheetal Angural ने Challenge किया स्वीकार, आज दोपहर इस चौंक पर CM Maan का करेंगे इंतजार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वालेे उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं बीते दिन अवतार नगर में सीएम मान ने मोहिंदर भगत के हक में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने शीतल अंगुराल द्वारा लगाए गए आरोपों पर 5 जुलाई तक के इंतजार का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह 5 जुलाई तक क्यों इंतजार कर रहा है, वह आज ही उनके सामने इस मुद्दे पर बात करें। वहीं देर रात शीतल अंगुराल सोशल मीडिया पर लाइव हुआ और सीएम मान के चैलेंज को स्वीकार किया। इस दौरान शीतल अंगुराल ने कहा कि वह कैपेंन से फ्री होकर अब घर आया तो उसे पता चला कि सीएम मान इस मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार है।

    जिसके बात बीते दिन सीएम मान के चैलेंज को भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने स्वीकार कर लिया है। शीतल अंगुराल ने कहा कि वह आज आम आदमी पार्टी के नेताओं के काले कारनामों की पोल जनता के बीच में खोलेंगे। इस दौरान शीतल अंगुराल ने कहा कि 4 जुलाई दिन वीरवार को दोपहर 2:00 बजे बाबू जगजीवन राम चौक में मौजूद होंगे और सभी एविडेंस और ऑडियो साथ लेकर आएंगे। शीतल ने दावा किया है कि अगर उस एविडेंस में आप के परिवार, आप के विधायकों और दीपक बाली का जिकर ना हो तो मेरे खिलाफ कार्रवाई कर देना, नहीं तो नैतिक आधार पर आप अपने पद से इस्तीफा देकर जाना।

  • Punjab: रोजी रोटी कमाने विदेश गए पंजाबी युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: रोजी रोटी कमाने विदेश गए पंजाबी युवक की मौत, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब से रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश गए पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आई है। ताजा मामला तरनतारन जिले के किरतोवाल गांव का है। जहां 33 साल के युवक जसबीर सिंह की सिंगापुर में मौत हो गई। उनकी पत्नी और 2 बच्चे गांव किरतोवाल में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

    मृतक जसबीर सिंह के परिवार ने कहा कि जसबीर सिंगापुर गया था। जहां एक व्यक्ति ने उसे नहर में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसाल आरोपी को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने सरकार से वित्तीय सहायता की मांग की है।

  • Punjab: Online AC Machanic को घर बुलाना पड़ा महंगा, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: Online AC Machanic को घर बुलाना पड़ा महंगा, केस दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के मॉडल टाउन इलाके से एक घटना सामने आई है जहां पर एक महिला को ऑनलाइन मकैनिक महंगा पड़ गया। लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में रहने वाली एक महिला के घर का एसी खराब हो गया, एसी को ठीक कराने के लिए महिला ने ऑनलाइन एसी मकैनिक को बुलाया।

    मिली जानकारी के मुताबिक एसी ठीक करने आए मकैनिक ने एसी ठीक करने के बाद महिला से पीने के लिए पानी मांगा, जब महिला पानी लेने के लिए रसोई में गई तो आरोपी ने उसके पीछे रसोई में जाकर महिला को पीछे से पकड़ लिया ओर छेड़छाड़ करने लगा।

    एसी ठीक करने के लिए ऑनलाइन मैकेनिक बुलाया गया लेकिन एसी ठीक करने के बाद आरोपी विशाल गुप्ता ने मुझसे पीने का पानी मांगा मैं पानी लेने के लिए रसोई में गई तो आरोपी विशाल ने पीछे आकर मुझे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा।महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Jalandhar-Pathankot Highway पर 4 वाहनों की हुई टक्कर

    Jalandhar-Pathankot Highway पर 4 वाहनों की हुई टक्कर

    टांडा: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अड्डा खुड्डा नजदीक 4 वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में वाहर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात प्रभावित हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, जालंधर से पठानकोट जा रहे 2 टिप्परों में से एक अचानक अनियंत्रित हो गया और दूसरे टिप्पर को अपनी चपेट में ले लिया, जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रही इंडिगो कार पर पलट गया।

    जालंधर से पठानकोट जा रही पंजाब रोडवेज की बस भी इन टिप्परों से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्री और इंडिगो कार के यात्री बाल-बाल बच गए। एक टिप्पर चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा बल की टीम ने सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचाया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी बहाल कर दिया गया। इस संबंध में टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

  • Punjab में 6 जगहों पर चेतावनी, 4 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश, 8 में Alert, National Highway पर लैंडस्लाइड

    Punjab में 6 जगहों पर चेतावनी, 4 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश, 8 में Alert, National Highway पर लैंडस्लाइड

    चंडीगढ़ः हरियाणा में बुधवार को 12 जिलों में झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड की गई। यहां 63.5 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा अंबाला 3 एमएम, हिसार में 0.5, नारनौल में 38, जींद में 11.5, मेवात में 32, सोनीपत में 5 और गुरुग्राम में 39 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने वीरवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए कोई भी अलर्ट नहीं है। वहीं पंजाब के 4 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मोहाली में 2 एमएम, पठानकोट 9 एमएम, रोपड, 0.5 एमएम और शहीद भगत सिंह नगर में 15 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

    मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को पंजाब के छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली शामिल है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया है। बठिडा 44.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा है। हिमाचल में मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया। जिसकी वजह से सड़क पर दरारें आ गईं और एक ट्रक भी दब गया। चंडीगढ़ में अगले 4 दिन के लिए बारिश और बादल छाए रहने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार शाम 6 बजे तक पिछले 24 घंटे में कुल 64.5 MM बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक कुल 100.4 MM बारिश हो चुकी है।

    चंडीगढ़ में बारिश की वजह से कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। जींद जिले में बुधवार को मानसून की पहली बारिश हुई। हालांकि 15 से 20 मिनट हुई बारिश से तापमान एक से दो डिग्री तक गिरा लेकिन उमस बरकरार रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में नमी 74 प्रतिशत तथा हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आकाश मे बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना है।

  • Amarnath Yatra की सुरक्षा के लिए 6 सेक्टरों में बांटा NH, पंजाब पुलिस के कड़े प्रबंध

    Amarnath Yatra की सुरक्षा के लिए 6 सेक्टरों में बांटा NH, पंजाब पुलिस के कड़े प्रबंध

    पठानकोटः अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। पंजाब पुलिस के डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्लॉ की अध्यक्षता में बुधवार को माधोपुर में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस, हिमाचल पुलिस, सेना, बीएसएफ, आइबी और बीएसएफ के अधिकारी शामिल हुए। शुक्लॉ ने बताया कि शंभू बैरियर से लेकर माधोपुर तक पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग को 6 सेक्टरों में बांटा गया है। हर एक सेक्टर में एक कमांडेंट को नियुक्त कर उसके नीचे फोर्स लगाई गई है। इसी प्रकार पाकिस्तान से घुसपैठ कर आने वाले आतंकवादियों को किस प्रकार रोकना है। इस पर भी अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों से चर्चा हुई है। डीजीपी ने लोगों से अपील करते कहा कि किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

    पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग और इंटर स्टेट बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि अमरनाथ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए। डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने बीएसएफ को आश्वासन दिया है कि पंजाब पुलिस एवं सिविल प्रशासन मदद देने के लिए हमेशा तैयार है। डीजीपी ने बताया कि पठानकोट में सेंटर फोर्स के अलॉवा अन्य पंजाब पुलिस के जवानों की बढ़ोतरी की गई है ताकि असामाजिक तत्व किसी घटना को अंजाम न दे सके। पंजाब पुलिस-जम्मू कश्मीर पुलिस के संपर्क में है और लगातार यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक दूसरे से संपर्क में रहते हैं।

    श्री अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू हो चुकी है जो कि अगस्त के अंत तक चलेगी, जिसके तहत पंजाब व जम्मू-कश्मीर सुरक्षा बलों के साथ-साथ केंद्र की एजेंसियां आर्मी, बीएसएफ आदि कई एजेंसियां सुरक्षा में लगी हुई है पंजाब जम्मू-कश्मीर की सीमा माधोपुर व लखनपुर बॉर्डर पर भी सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा कवच बनकर तैयार है। इस अवसर पर डीआइजी बॉर्डर रेंज राकेश कौशल, एसएसपी पठानकोट सोहेल मीर, डीसी पठानकोट आदित्य उप्पल, कमांडेड मानसिंह, युवराज सिंह डीआइजी, नरेंद्र सिंह, शैलेश कुमार, विनय डोगरा, एजी जोनल अमृतसर मनजीत कौर आदि मौजूद रहे।

     

     

  • आज का राशिफल, 4 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 4 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और वीरवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज जिन कार्यों में रुकवाटे आ रही थी आज वह समाप्त हो जाएगी। आज स्वभाव में नेगेटिविटी लाने की बजाय अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आज पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज अपने खास दोस्त से मिलने उनके घर जायेंगे, आपको ख़ुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत और मधुर बनेंगे।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर कोई कोर्ट संबंधी मामला रुका हुआ है तो आज आपको समाधान मिल सकता है। आज ऑफिस में बॉस को इम्प्रेस करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों का सहयोग भी आज आपको मिलता रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पूरा होने पर टीचर से शाबाशी मिलेगी। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके कठिन परिश्रम का अच्छा फल आपको मिलेगा इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज अपने काम को गंभीरता से करें। लोग आज आपके व्यक्तित्व से खुश हो सकते हैं। आज किसी काम को लेकर आप थोड़ी उलझन में रहेंगे। आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। इस राशि की कन्याओं के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिलेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने लिए लक्ष्य तय करते समय वर्तमान स्थिति पर जरूर ध्यान दें। ऑफिस में सीनियर्स अधूरे कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिए कहेंगे। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। आज घर पर किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करवा सकते है। जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा।

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में ऑफिस के कलीग्स के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार के मामलों में आज आपको पॉजिटिव सोच रखने की आवश्यकता है। लवमेट का आज रिश्ता तय हो सकता है जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

    कन्या राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पूराना रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। जिससे आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें, फायदा मिलेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

    तुला राशि- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा। कुछ विरोधी आपके बारे मे अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं… ऐसा कोई मौका ही न दें। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए डेली रूटीन में मैडिटेशन व योगा अपनाएं। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे…बड़ों का आर्शिवाद आपके साथ बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएंं जो घर पर ही कोई बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें मन शांत रहेगा। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए आज कोई खुशखबरी इंतज़ार कर रही है। आज कोई महत्वपूर्ण काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज आप परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय बिताएंगे। आज किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है।

    मकर राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष निर्णय लेने से पहले उससे सम्बंधित सभी पहलुओं पर उचित सोंच-विचार करेंगे। आज बिजनेस में सभी गतिविधियों पर ध्यान रखें। आज कोई नया एग्रीमेंट हो सकता है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, मदद से आपको लाभ हो सकता है।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। लम्बे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यो में मन लगाने से शांती मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। इस राशि के मंत्रियों की विदेशी यात्रायें हो सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार विमार्श करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

    मीन राशि- आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं। आज परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक्चर से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

  • Jalandhar: Road Show के दौरान CM Mann ने किया भाजपाइयों को चैलेंज, Angural के Challenge को दी चुनौती! देखे वीडियो

    Jalandhar: Road Show के दौरान CM Mann ने किया भाजपाइयों को चैलेंज, Angural के Challenge को दी चुनौती! देखे वीडियो

    • पहली बार Rinku और Sheetal Angural की सियासत पर किए बड़े खुलासे

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 120 फुटी रोड पर आयोजित एक रोड-शो के दौरान हलके की राजनीति पर पहली बार खुलासे किए और विरोधिओं पर जमकर भड़ास निकली। CM मान ने रिंकू और शीतल अंगूराल की राजनीति पर खुलासे करते हुए कहा कि इन दोनों ने हमेशा एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश की है। आज शीतल दूसरी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यदि जनता की भलाई ही करनी थी, तो शीतल ने इस्तीफा क्यों दिया?

    2 दिन पहले शीतल द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव होकर दी गई चुनौती को स्वीकार करते सीएम मान ने कहा कि 5 तारीख अभी दूर है, जो करना है आज और अभी कर ले। मान ने कहा कि सोशल मीडिया पर लाइव होकर बोलना आसान है लेकिन वास्तव में करना उतना ही मुश्किल है। इसके अलावा रोड शो के दौरान सीएम मान ने विरोधियो पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि सभी विरोधी पार्टियां उनके परिवारजनो द्वारा इस चुनाव के दौरान प्रचार किए जाने पर आपति जता रही हैं।

    यह भी पढ़े: Lovely Sweets News: लवली स्वीटस जालंधर की मिठाई के ज्यादातर डिब्बों में फंगस लगने के लगे आरोप, Live Video

    पंजाब के लोगो की भलाई के लिए वह और उनका परिवार हमेशा लड़ता रहेगा। क्या वेस्ट हलके मे वोट मांगने पर उनके ऊपर कोई पाबंदी है। सीएम मान ने कहा कि शीतल के पार्टी में कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बार उसे समझाया कि लोगो की भलाई के कामो मे अग्रसर रहे। लेकिन जब उसके मन में लोक भलाई की भावना ही न हो, तो भलाई कैसे होगी। इसलिए आप पार्टी ने वेस्ट हलके के लिए महिंदर भगत को चुना है। यह भी पढ़े: Jalandhar: Road Show के दौरान CM Mann ने किया भाजपाइयों को चैलेंज, Angural के Challenge को दी चुनौती! देखे वीडियो  
  • Ludhiana: 2 पिस्तौल, 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

    Ludhiana: 2 पिस्तौल, 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

    लुधियाना: पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने गांव खासी कला में नाकेबंदी के दौरान 3 युवकों को गिरफ्तार कर आरोपियों से दो अवैध पिस्तौल 300 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 97 में हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों की पहचान प्रीत मगर बाजीगर बस्ती के रहने वाले ईशर सिंह, गगन नगर के राजवीर सिंह उर्फ कजामा और राजवीर सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए अमनदीप सिंह बराड ने बताया कि क्राइम ब्रांच 3 की टीम और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजवीर के घर दबिश दी। इस दौरान उक्त आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर कंधों पर बैग को फेंककर भागने की कोशिश करने लगे। तभी मौके पर मौजूद पुलिस पार्टी ने ईशर के फेंके हुए बैक की तलाशी ली तो 300 ग्राम हेरोइन दो इलेक्ट्रॉनिक कंडे, राजवीर के बैग दो अवैध पिस्तौल और राजवीर के बैग से 1 लाख 97 हजार सहित 50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुई।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है ताकि यह पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन कौन लोग शामिल है।

  • Ludhiana: DMC Hospital में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

    Ludhiana: DMC Hospital में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

    लुधियाना: DMC Hospital में सोए हुए व्यक्तियों की जेब से मोबाइल चुराने वाला चोर लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना 8 की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 मोबाइल और 1 एक्टिवा बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनदीप सिंह उर्फ मनी निवासी तहसील फिल्लौर जालंधर के रूप में हुई है।

    पुलिस कमिश्नर कुलदीप चेहल ने बताया कि थाना 8 के प्रभारी बलविंदर कौर ने गुप्त सूचना के आधार पर मिली कि आरोपी DMC Hospital में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उससे चोरी किए कुल 5 मोबाइल और 1 एक्टिवा बरामद की है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेगी ताकि यह पता चल सके कि इससे पहले कहां-कहां वारदात को अंजाम दे चुका है।