Blog

  • भरभराकर गिरा 1710 करोड़ की लागत का निर्माणाधीन पुल, 4 साल पहले सीएम ने किया था शिलान्यास, देखें वीडियो

    भरभराकर गिरा 1710 करोड़ की लागत का निर्माणाधीन पुल, 4 साल पहले सीएम ने किया था शिलान्यास, देखें वीडियो

    भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले से एक खतरनाक घटना सामने आई है। बता दें कि भागलपुर में गंगा नदी के ऊपर बन रहा पुल अचानक से टूट गया जिसकी वजह से पुल का लगभग 100 मीटर हिस्सा नीचे नदी में जा गिरा। गंगा नदी के ऊपर बन रहे इस पुल की कुल लागत 1710 करोड़ रुपये थी। जो देखते ही देखते भरभराकर पानी में गिर गया। सुलतानगंज में बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल अचानक से जमींदोज हो गया। जो खगड़िया और भागलपुर जिले को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।

    एक साल पहले भी आंधी में पुल का कुछ हिस्सा ढह गया था। हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साल 2014 में इस पुल का शिलान्यास नीतीश कुमार ने किया था। भागलपुर में निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। यह पुल सिंगला एंड सिंगला कंपनी बना रही थी। पुल हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पुल गिरने के मामले में जांच की गई है।

    किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। यह पुल अंडरकंस्ट्रक्शन है। स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है। यहां पर रविवार को काम बंद था। पहले से पुल के गिरने के संबंध में जानकारी थी इस सवाल पर अधिकारी ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन रविवार को सुबह में भी काम बंद था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को इस सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया था। यह पुल के निर्माण का 80% काम पूरा हो चुका था।

    वहीं सुल्तानगंज के विधायक प्रोफेसर ललित मंडल ने बताया कि घोर अनियमितता के चलते ऐसी घटना हुई है। यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी 2022 में तेज हवा के आने से पुल का स्लैब नीचे गिर गया था और इस बार तो पूरा पुल ही ध्वस्त हो गया। जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इससे पहले भी ऐसी घटना हुई थी। तेज हवा में फुल का कुछ नीचे गिर चुका था।

  • अमिताभ के साथ काम कर चुकी इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन

    अमिताभ के साथ काम कर चुकी इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन

    मुंबईः सिनेमा जगत से एक विचलित करने वाली खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का निधन हो गया है। बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री सुलोचना लाटकर की तबियत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद 94 साल की अभिनेत्री को दादर के सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें, एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर ने 94 वर्ष की हैं। इन्होंने कई सारी फिल्मों में अमिताभ की मां का रोल निभाया है।

    इन फिल्मों में ‘रेशमा और शेरा’, ‘मजबूर’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार और धर्मेंद्र के साथ भी काम किया है। अमिताभ बच्चन कई बार अपने ब्लॉग में भी उनका जिक्र कर चुके हैं। सुलोचना लाटकर ने तकरीबन 250 हिंदी और 50 मराठी फिल्मों में अभिनय कर अपना योगदान दिया है। वह अपने समय की प्रसिद्ध अदाकार थीं।

    अभिनेत्री सुलोचना लाटकर को मार्च में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब यह बात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पता चली तो उन्होंने अभिनेत्री के इलाज में मदद की थी। सुलोचना लाटकर को जब मार्च में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुलोचना दीदी के इलाज का सारा खर्च मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से देने का निर्देश दिया था।

    सुलोचना लाटकर ने अब तक कई मराठी फिल्मों में काम किया है। उनकी प्रसिद्ध मराठी फिल्मों में ‘मराठा तितुका मेलवावा’, ‘मोलकरीण’, ‘बाला जो रे’, ‘सांगते ऐका’, ‘ससुरवास’, ‘वाहिनी ची बंगद्या’ का नाम शामिल है। इसके साथ ही सुलोचना ने ढेरों हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

  • पंजाब: इस स्टेशन पर  जनशताब्दी, गरीब रथ सहित नहीं रूकेंगी ये 22 ट्रेनें, जाने मामला

    पंजाब: इस स्टेशन पर जनशताब्दी, गरीब रथ सहित नहीं रूकेंगी ये 22 ट्रेनें, जाने मामला

    लुधियाना:  स्टेशन पर अप और डाउन की 22 यात्री ट्रेनों का स्टापेज बदला जाएगा। दरअसल, स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से ट्रेनों का स्टॉपेज बदला जा रहा है। ऐसे में इन ट्रेनों को लुधियाना स्टेशन के बजाय ढंडारी स्टेशन पर रोकने की योजना है।

    उत्तर रेलवे ने स्टापेज बदलने के कार्य को तीन चरणों में बांटा है। इससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम होगी। पहले चरण में 15 जून से पांच, दूसरे चरण में 20 जून से पांच और तीसरे चरण में पहली जुलाई से 12 यात्री ट्रेनों को लुधियाना के बजाय ढंडारी स्टेशन पर रोका जाना है। ट्रेनों के स्टापेज और समयसारिणी में बदलाव के आदेश जारी होने के बाद ढंडारी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो चुका है।

    ये ट्रेनें 15 जून से होंगी शिफ्ट

    • 12054 जनशताब्दी एक्सप्रेस
    • 14618 जनसेवा एक्सप्रेस
    • 22552 अंत्योदय एक्सप्रेस
    • 12408 कर्मभूमि एक्सप्रेस
    • 15212 जननायक एक्सप्रेस

    ये ट्रेनें 20 जून से होंगी शिफ्ट

    • 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस
    • 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
    • 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस
    • 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस
    • 14674 शहीद एक्सप्रेस

    ये ट्रेनें पहली जुलाई से होंगी शिफ्ट

    • 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
    • 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस
    • 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस
    • 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
    • 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस
    • 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
    • 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल
    • 15708 कटिहार एक्सप्रेस
    • 15656 कामख्या एक्सप्रेस
    • 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस
    • 13152 कोलकाता एक्सप्रेस
    • 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस
  • आज का राशिफल, 5 जून 2023

    आज का राशिफल, 5 जून 2023

    आज का राशिफल, 5 जून 2023

    वृष: दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
    मिथुन: प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा।

    कर्क: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें।
    कन्या: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।
    तुला: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें।
    वृश्चिक: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।
    मकर: यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
    कुंभ: धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
    मीन: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।
  • बड़ी कार्रवाई : पुलिस कांस्टेबल को किया बर्खास्त

    बड़ी कार्रवाई : पुलिस कांस्टेबल को किया बर्खास्त

    जम्मू:  जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लंबे समय तक ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और नशीले पदार्थों के मामलों में कथित संलिप्तता के लिए एक कांस्टेबल को रविवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पांच सितंबर 2019 को रामबन जिला पुलिस में शामिल हुआ अरविंद कपूर उस साल 26 अक्टूबर से ड्यूटी से गैर हाजिर था और वह तीन साल 221 दिन से ड्यूटी से गैर हाजिर रहा।

    कपूर नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में कथित तौर पर शामिल था और उसे कई बार गिरफ्तार किया गया था। कांस्टेबल के खिलाफ बख्शी नगर थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उसके आपराधिक रिकॉर्ड और ‘जानबूझकर लंबी अनुपस्थिति’ को देखते हुए, जिला पुलिस अधिकारियों ने रविवार को उसे सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।

  • जालंधर : कैबिनेट मंत्री के काफिले पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    जालंधर : कैबिनेट मंत्री के काफिले पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष : महनगर में कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर उस समय शरारती अनसरों ने हमला किया जब वह पत्नी के साथ रविदास चौक के पास से अपने घर की ओर जा रहे थे। घटना रात करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान काले रंग की बिना नंबर की लग्जरी कार में सवार होकर बदमाश आए और बलकार सिंह के काफिले पर पत्थरों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है उक्त बदमाशों ने बलकार सिंह के पायलट गाड़ी के मुलाजिमों के साथ मारपीट भी की।

    इस दौरान जब पुलिस मुलाजिमों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उक्त बदमाशों ने कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने तुरंत आईपीएस अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि 500 मीटर दूरी पर कैबिनेट मंत्री की रिहाइश की ओर चले गए और वहां पर भी गुंडागर्दी की। जहां पुलिस अधिकारियों ने 3 बदमाशों को हिरासत में ले लिया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों युवक नशे में धुत्त थे। वह इस मामले की जानकारी देते हुए बलकार सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ रविदास चौक की ओर से अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान काले रंग की लग्जरी कार में सवार तीन युवकों ने रविदास चौक के पास उनकी पायलट गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। जिसके बाद अब तो बदमाशों ने उनके पायलट मुलाजिम के साथ मारपीट की।

    कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिनती 6:00 के करीब थी। जिन्होंने उनके सुरक्षा गार्ड पर भी हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी मशक्कत से अपने सुरक्षा गार्ड और मुलाजिम को लेकर अपने कोठी पर पहुंचे। लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे उनके कोठी तक पहुंच गए और वहां पर उन्होंने गालियां करनी शुरू कर दी। कोई मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर लिया है उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कुलदीप चाहोगे का कहना है कि वह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने जा रही है।

  • जालंधरः 3 दिन बाद इस जगह से मिला शिव ज्योति स्कूल का छात्र शिवम

    जालंधरः 3 दिन बाद इस जगह से मिला शिव ज्योति स्कूल का छात्र शिवम

    जालंधर, वरुण/हर्ष: गोपाल नगर से सुबह साइकिल चलाने के लिए शिवम निकला था। जिसकी तलाश में 3 दिन से पुलिस और परिजन ढूंढने में लगे हुए थे। आज पुलिस और परिजनों को जब शिवम का ट्रेन के जरिए वृंदावन पहुंचने का पता चला तो पुलिस की टीम और परिजन उसे ढूंढने के लिए वृंदावन को लोग करवाना हो गए।

    लेकिन रात करीब 8:30 बजे शिवम अपने परिजनों को जालंधर रेलवे स्टेशन से मिल गया। एनकाउंटर न्यूज़ को जानकारी देते हुए शिवम के पिता ने बताया कि उन्हें अपने भाई का फोन आया था और उसने उन्हें जानकारी दी कि शिवम जालंधर रेलवे स्टेशन से मिल गया है। पिता ने बताया कि वे अभी भी वृंदावन में ही है और वहां से अब जालंधर के लिए रवाना हो गए है। उन्होंने बताया कि शिवम अभी सहमा हुआ है।

    बता दें कि शुक्रवार सुबह साइकिल चलाने के लिए शिवम निकला था जो कि घर नहीं लौटा था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चैक करने कर पता चला कि शिवम ने स्टेशन पर अमृतसर जाने वाली ट्रेन पकड़ी थी और उसमें सवार होकर वह चला गया। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि आज शिव ज्योति स्कूल में शिवम की पीटीएम थी और उसमें उसके नबंर कम आए थे। जिससे घबराकर वह सुबह ट्रेन में सवार होकर निकल गया। लेकिन असली कारणों के बारे में शिवम से ही पता चलेगा।

  • देश में सेक्स को मिली खेल की मान्यता, जल्द ही शुरू होगा टूर्नामेंट…

    देश में सेक्स को मिली खेल की मान्यता, जल्द ही शुरू होगा टूर्नामेंट…

    नई दिल्लीः एक तरफ जहां आज भी दुनिया के तमाम देशों में सेक्स पर खुलकर बात नहीं हो पाती है और ना ही सेक्स एजुकेशन को बढ़ावा मिल रहा है तो वहीं कई देश इस मामले में काफी आगे निकल गए हैं।  इसी कड़ी में स्वीडन ने तो इतिहास रच दिया है। स्वीडन ने ना सिर्फ सेक्स को खेल मान्यता दे दी है बल्कि अब वहां जल्द ही सेक्स चैंपियनशिप भी होने वाली है। इसके साथ ही स्वीडन दुनिया का पहला ऐसा देश बना है जिसने सेक्स को एक खेल के रूप में पहचान दी है।

    दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वीडन के इस कदम की जबरदस्त चर्चा है। बताया गया है कि स्वीडन में 8 जून से बकायदा सेक्स प्रतियोगिता होने वाली है, जिसका नाम ‘स्वीडन सेक्स चैंपियनशिप’ रखा गया है। इस खेल में 20 देशों के प्रतियोगी हिस्सा लेने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। इस अजीबोगरीब खेल में 16 प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है।

    इतना ही नहीं इस टूर्नामेंट के लिए कई अनोखे नियम भी बनाए गए हैं। कई हफ्तों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में प्रतिभागियों को हर दिन 6 घंटे तक प्रतिस्पर्धा करनी होगी। प्रतिभागियों के पास 45 मिनट का समय होगा जिससे वह मैच के लिए खुद को तैयार कर सके। फिलहाल इस चैंपियनशिप के लिए प्रतिभागियों में भी काफी उत्साह है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यह दुनिया की सबसे अलग चैंपियनशिप है।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस चैंपियनशिप के लिए अब तक अलग-अलग देशों के 20 लोगों ने आवेदन किया है। वहीं तीन और दर्शकों की रेटिंग के जरिए ही विजेता को चुना जाएगा। प्रत्येक विषय में प्रतिभागी 5 से 10 अंक के बीच स्कोर कर सकते हैं। प्रतियोगी 16 विषयों में कंपीट करेंगे। इसमें सिडक्शन से लेकर बॉडी मसाज तक कई चीजें शामिल हैं।

    इस चैंपियनशिप के बारे में आयोजकों की तरफ से बताया गया है कि इसका मुख्य मकसद डायवर्सिटी को महत्व देना है और किसी भी जेंडर को इस चौंपियनशिप में हिस्सा लेने का अधिकार है। आयोजकों ने बताया कि सेक्शुअल ओरिएंटेशन, इस खेल में एक स्ट्रेटेजिक रोल निभा सकता है। उनका मानना ​​है कि भविष्य में अन्य यूरोपीय देशों द्वारा इसे अपनाया जाएगा।

    फिलहाल पूरी दुनिया में इस चैंपियनशिप की चर्चा है। एक अन्य रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस चैंपियनशिप में कौन विजेता होगा इसका फैसला जज और ऑडियंस के वोट से तय होगा। बताया गया कि 30 प्रतिशत वोट जजों का जबकि 70 प्रतिशत वोट दर्शकों का होगा। इन दोनों के वोट के आधार पर मूल्यांकन कर विजेता घोषित किया जाएगा।

  • सुहागरात की रात हुआ कुछ ऐसा कि घर में मच गया कोहराम 

    सुहागरात की रात हुआ कुछ ऐसा कि घर में मच गया कोहराम 

    बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में सुहागरात के बाद अगली सुबह बेड पर दूल्हा और दुल्हन दोनों मृत मिले थे। इसके बाद घर में कोहराम मच गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जब रिपोर्ट सामने आई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन की मौत हार्टअटैक से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद नव विवाहित जोड़े को एकसाथ एक ही चिता पर मुखाग्नि दे दी गई। जानकारी के अनुसार, जिले के थाना कैसरगंज क्षेत्र के गोडहिया नंबर चार गांव के 22 वर्षीय प्रताप यादव की 30 मई 2023 को क्षेत्र के मंगल मेला गांव में शादी हुई थी।

    खुशियों भरे माहौल में 31 मई को प्रताप अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था। घर में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दूल्हा-दुल्हन की अगवानी की। देर रात तक घर में जश्न मनाया गया। दूल्हा दुल्हन की सुहागरात जीवन की अंतिम रात बन गई। सुबह को सुहाग सेज पर दोनो की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सुहाग सेज पर दूल्हा दुल्हन की एक साथ मौत से हर कोई हैरान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थानाक्षेत्र के भुल्लनपुरा निवासी परशुराम यादव की 22 वर्षीय बेटी पुष्पा यादव की गोडबहिया गांव में रहने वाले प्रताप यादव के बेटे सुंदर यादव के साथ मंगलवार रात को शादी हुई थी। बुधवार दोपहर को सुंदर यादव अपनी पत्नी पुष्पा यादव को विदाई के अपने घर लेकर पहुंचा। वैवाहिक कार्यक्रम की अन्य रस्में अदा करते करते शाम हो गई। रात के समय दुल्हन और दूल्हा सुहागरात पर कमरे के भीतर गए।

    घर में हंसी खुशी के माहौल के बीच परिवार के अन्य लोग और मेहमान भी नींद आने पर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह परिवार के अन्य सभी लोग सोकर उठ गए। लेकिन सुहाग रात मनाने गए दूल्हा दुल्हन काफी सूरज चढ़े तक भी कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजन चिंतित हुए। परिजनों ने दोनों को जगाने के लिए काफी दरवाजा खटखटाया लेकिन कमरे के भीतर से कोई आवाज या हलचल नहीं होने पर परिवार के लोग बुरी तरह से घबरा गए। परिजन किसी प्रकार खिड़की खोलकर कमरे के अंदर पहुंचे तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। कमरे के अंदर सुहाग सेज पर दूल्हा दुल्हन की लाश पड़ी थी। दोनो की लाश देखकर सभी लोग बुरी तरह से अचंभित रह गए और घर के भीतर चीख पुकार मच गई। दूल्हा दुल्हन के मरने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए दूल्हा दुल्हन के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ केसरगंज कमलेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की।

  • पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में लगी भीषण आग

    पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में लगी भीषण आग

    टांडा उड़मुड़ : गांव मिआणी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज दोपहर गुरुद्वारा साहिब की छत पर बने एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने से कमरे के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे अचानक गुरुघर के छत वाले कमरे से धुआं व आग की लपटें निकलने लगीं। इस दौरान सेवादारों और मोहल्ला वासियों ने कमरे में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की।

    जब आग पर काबू ना पाया गया तो उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दसूहा से दमकल की 2 गाड़ियां पहुंचीं और  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी दीपक कुमार आगजनी की इस घटना के दौरान गुरुघर का मुख्य इमारत पूरी तरह सुरक्षित रही। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं गुरुघर के सेवादार बाबा सुरजीत सिंह ने बताया कि आग लगने से जनरेटर, बैटरी, ईंधन सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया।