Blog

  • पंजाबः स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़

    पंजाबः स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़

    स्त्री रोग विशेषज्ञ और दो अन्य लोगों को किया काबू

    लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार राज्य में कन्या भ्रूण हत्या के खतरे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए चल रहे अभियान को लेकर पंजाब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने खरड़, डेरा बस्सी और मोगा सहित 3 अवैध लिंग निर्धारण रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन विशिष्ट स्थानों पर किए जा रहे अवैध लिंग निर्धारण परीक्षणों के बारे में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, लुधियाना और बरनाला की स्वास्थ्य टीमों ने इन रैकेटों का भंडाफोड़ करने के लिए एक विशेष अभियान की योजना बनाई। उन्होंने कहा, “पुलिस टीमों के साथ हमारी स्वास्थ्य टीमें एक गर्भवती महिला को धोखे से इन केंद्रों पर ले गईं और इन केंद्रों पर लिंग निर्धारण परीक्षण करते समय दोषियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।”

    डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि डेरा बस्सी में एक झोलाछाप डॉक्टर को भी पकड़ा गया है, जो लोगों को कुछ खास दवा देकर बेटा पैदा करने का झांसा देता था। परिवार कल्याण निदेशक डॉ. हितिंदर कौर ने सहायक निदेशक डॉ. विनीत नागपाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन ने राज्य स्तर पर लुधियाना और बरनाला में इन छापों का समन्वय किया। उन्होंने कहा कि बरनाला टीम ने मोगा में अपनी छापेमारी के दौरान एक अपंजीकृत अल्ट्रासाउंड मशीन और लिंग निर्धारण परीक्षण करने के लिए आरोपियों को दिए गए 15000 रुपये भी बरामद किए हैं, इसके अलावा मौके से गर्भपात करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरण और दवाएं भी बरामद की हैं। उन्होंने कहा कि खरड़ में लुधियाना टीम द्वारा की गई छापेमारी में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और दो अन्य लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • दर्दनाक हादसाः स्कूल की दीवार गिरने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, 2 घायल

    दर्दनाक हादसाः स्कूल की दीवार गिरने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, 2 घायल

    रामानगरः कर्नाटक के रामनगर जिले में सरकारी मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय की दीवार गिरने से 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना वीरवार सुबह बिदादी के पास एच. गोल्लाहल्ली गांव के आवासीय विद्यालय के परिसर में हुई। मृतक छात्र की पहचान कौशिक गौड़ा के रूप में हुई है। छात्र कक्षा 6 में पढ़ता था। छात्र सुबह जब मुंह धो रहा था तभी दीवार उसके ऊपर गिर गई। घटना में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

    छात्र को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई। दो अन्य बच्चों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज बेंगलुरु के अस्पताल में चल रहा है। मृतक के माता-पिता और परिवार ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अधिकारियों द्वारा दिखाई गई लापरवाही की निंदा की है। बिदादी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः मशहूर कपल की वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो को लेकर करण दत्ता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः मशहूर कपल की वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो को लेकर करण दत्ता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सोशल पर कुछ दिन पहले वायरल हुई मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सहज ने करण दत्ता पर आरोप लगाए कि वह बीते दिन लाइव होकर गलत बाते उनके खिलाफ बोल रहा है। वहीं इस मामले को लेकर करण दत्ता की बीते दिन लाइव होने की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें करण दत्ता ने कहा कि सहज कुछ दिन पहले वायरल हो रही वीडियों को फेक बताया रहा था। इस दौरान वह कह रहा था कि एएआई तरीके से जरनेट की गई वीडियो है।

    इस दौरान करण दत्ता ने कहा कि एआई तरीके से वीडियो को एडिट करने में काफी पैसा लग जाता है। इस दौरान करण दत्ता ने कहा कि आप लोगों से यह अपील करे कि अगर उक्त वायरल वीडियो आपके पास पहुंच गई है तो उसे डिलीट कर दो और उसे आगे फॉरवर्ड ना करों। करण दत्ता ने कहा कि सहज इस बात की जगह यह कह रहा है कि एआई जरनेटड वीडियो है। करण दत्ता ने कहा कि वीडियो में आवाज, शक्ल, बाल, टैटू सब कुछ कैसे एडिट किया गया। करण दत्ता ने वीडियो में सहज से कहा कि आप सीधा यह कहे कि हमारे से गलती हो गई है और हमारी आपस में कोई मिस्टेक रह गई है। जिसके कारण हम वीडियो को डिलीट करना भूल गए या ऐसा कुछ भी कह सकते थे। लेकिन वह यह नहीं कह रहे ऊपर से लोगों पर इल्जाम लगा रहे है और कह रहे है कि हम सही है लोग गलत है। इस दौरान करण दत्ता ने कहा अपने आप के लिए बुरा लग रहा है।

    सहज पर आरोप लगाते हुए करण दत्ता ने कहा कि वह यह कह रहा है कि हमारे नाम पर लोग व्यूज ले रहे है। इस दौरान अन्य वीडियो की बात करते हुए करण दत्ता ने फेक बताया और कहा हां उक्त एक अन्य वीडियो फेक लग रही है। जिसमें उसके फेस से ही पता लग रहा है कि वह किसी और फेस लगाया हुआ है। वहीं सहज के द्वारा केस को लेकर कहा कि इस मामले में एक लड़की को अरेस्ट कर लिया गया है। इस पर करण दत्ता ने कहा कि एक तरफ तो सहज वीडियो के फेक के बारे में बात कर रहा है तो दूसरी ओर लड़की को अरेस्ट कर लिया गया है। करण दत्ता ने कहा कि सहज की इस वीडियो को लेकर उसे इतना गुस्सा आया कि लोग अपने व्यूज के लिए यह सब कुछ कर रहे है।

    करण ने कहा कि वीडियो को सब लोगों ने देखा और सबको वीडियो के बारे में पता है। करण दत्ता ने सहज का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें वीडियो में यह कहना चाहिए था कि हमारे घर में अभी खुशियां आई है। इस आपत्तिजनक वायरल वीडियो को लेकर हम कोई गलत कदम उठा सकते है। ऐसे में उन्हें लोगों से वायरल वीडियो को डिलीट करने की अपील करनी चाहिए थी। करण ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों से उनके लिए वीडियो डिलीट करने की रिक्वेस्ट कर सकते है लेकिन उनसे यह रिक्वेस्ट नहीं की जा सकती है।

    करण ने कहा कि उसने अपनी एक पुरानी वीडियो में पहले ही कहा कि यह लोग अपना हनीमून ब्लाग बना रहे है किसी दिन वहां पर सीसीटीवी लगा लें और सब कुछ ही दिखा दें। करण ने कहा कि इन्होंने इस बात को सच ही मान लिया। करण ने कहा कि इन्होंने टाइटल डाला बेबी फेस रिवील। करण ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने रिवील कुछ ओर ही कर दिया। करण करने कहा लोग कमेंट करके बुरा हाल कर रहे है। करण ने कहा कि कुछ लोग मुझे भी गलत कह रहे है। आखिर में करण दत्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी के पास आपत्तिजनक वायरल वीडियो है तो वह उसे आगे फॉरवर्ड ना करें।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਨਿਕਾਲਿਆ ਗਿਆ ਅਲੌਕਿਕ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਨਿਕਾਲਿਆ ਗਿਆ ਅਲੌਕਿਕ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਗੁਰੂ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ੋਹਰਾ ਘਰ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਡੇਰਾ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਖਾਲਸਾਈ ਜਾਹੋ ਜਲਾਲ ਬਿਖੇਰਦਾ ਅਲੌਕਿਕ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਛਤ੍ਰ ਛਾਇਆ ਅਤੇ ਪੰਜ ਪਿਆਰਿਆ ਦੀ ਅਗੁਵਾਹੀ ਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਐਸ ਜੀ ਪੀ ਸੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ, ਐਮ ਐਲ ਬਟਾਲਾ ਅਮਨ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰੀ ਕਲਸੀ, ਆਪ ਆਗੂ ਜਗਰੂਪ ਸੇਖਵਾਂ ਸਮੇਤ ਹਜਾਰਾਂ ਦੀ ਤਦਾਤ ਵਿਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਗੁਰੂ ਚਰਨਾਂ ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਕੇ ਗੁਰੂ ਜੀ ਦਾ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਨਰਸਿੰਘੇ ਨਗਾਰੇ ਅਤੇ ਜੈਕਾਰੇ ਚਾਰੋਪਾਸੇ ਗੂੰਜਦੇ ਨਜਰ ਆਏ । ਹਰ ਕੋਈ ਗੁਰੂ ਜੀ ਦੇ ਰੰਗ ਵਿਚ ਰੰਗਿਆ ਨਜਰ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਬੈੰਡ ਪਾਰਟੀਆਂ ਅਤੇ ਗਤਕਾ ਪਾਰਟੀਆਂ ਇਸ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਜੌਹਰ ਦਿਖਾਉਂਦੀਆਂ ਨਜਰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸੀ। 1487 ਈਸਵੀ ਚ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਤੋਂ ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਮਾਤਾ ਸੁਲੱਖਣੀ ਜੀ ਨੂੰ ਵਿਆਹੁਣ ਆਏ ਸੀ। ਤੱਦ ਤੋਂ ਹਰ ਸਾਲ ਇਹ ਵਿਆਹ ਪੁਰਬ ਸੰਗਤਾਂ ਵਲੋਂ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਬੜੀ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

  • एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 3 करोड़ 90 लाख का सोना किया बरामद

    एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 3 करोड़ 90 लाख का सोना किया बरामद

    नई दिल्ली : जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। एयरपोर्ट से 3 करोड़ 90 लाख का सोना पकड़ा गया है। सोने का वजन 6.4 किलो है। 2 यात्रियों से बड़ी मात्रा में सोना बरामद किए गए है।

    यात्री दुबई से जयपुर स्पाइसजेट से आए थे। दोनों सीकर के रहने वाले है। सोने की तस्करी कपड़ों में छुपा कर की जा रही थी। सोने को पिघला कर लाया गया।

  • विमान में मची अफरा-तफरी, यात्री ने उड़ान के दौरान खोला Emergency door, देखें वीडियो

    विमान में मची अफरा-तफरी, यात्री ने उड़ान के दौरान खोला Emergency door, देखें वीडियो

    नई दिल्ली :  गुवाहाटी-अगरतला इंडिगो विमान के यात्रियों में उस वक्त भय व्याप्त हो गया। जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान विमान का आपातकालीन द्वार खोलने की कोशिश की। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि व्यक्ति की पहचान पश्चिम त्रिपुरा के जिरानिया निवासी बिस्वजीत देबथ (41) के रूप में हुई। उसे विमान उतरने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया।

    अधिकारी ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब एक बजे एक यात्री अमार्यादित व्यवहार करने लगा। संभवत: वह नशे में था। उसने बीच हवा में आपातकालीन द्वार खोलने का प्रयास किया। अन्य यात्रियों ने तत्काल उसे रोका।विमान अगरतला में सुरक्षित उतरा।” उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब विमान यहां महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे की हवाई पट्टी से 15 मील दूर उड़ान भर रहा था।

    सहायक महानिरीक्षक (एआईजी), कानून व्यवस्था ज्योतिष्मान दास चौधरी ने कहा कि अन्य लोगों का जीवन खतरे में डालने की कोशिश करने के आरोप में यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए यात्री से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

  • जालंधरः मशहूर कपल की वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो को लेकर फिर सहज का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः मशहूर कपल की वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो को लेकर फिर सहज का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    सहज ने गिरफ्तार लड़की के मैसेज को लेकर किया खुलासा

    जालंधर, ENS: सोशल पर कुछ दिन पहले वायरल हुई मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो को लेकर एक बार फिर सहज अरोड़ा का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने रोते हुए कहा कि उक्त वायरल हो रही वीडियो सही या गलत मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। सहज अरोड़ा ने कहा कि इस समय उक्त वायरल वीडियो को लेकर उनके घर में खुशियों की जगह शोक जैसा माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस माहौल से हम गुजर रहे है यह हम ही जानते है। सहज ने कहा कि वह 2 दिन पहले उक्त वायरल वीडियो को लेकर लाइव अपनी बाते रखी थी।

    उन्होंने कहा कि हमारे घर में मृग जैसा माहौल बना हुआ है। सहज ने कहा कि पता नहीं हम कल जिंदे रहे या ना रहे। हम इस समय सोशल मीडिया पर जो कुछ चल रहा उससे काफी ज्यादा परेशान हो गए है। सहज ने रोते हुए कहा कि मुझे लगता है कि कोई भी इंसान इस तरह की वीडियो को वायरल नहीं करना चाहेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिंदगी में कुछ ना कुछ करता है। उन्होंने कहा कि कुछ की बाते छिप जाती है तो कुछ की सामने आ जाती है। सहज ने रोते हुए कहा कि वायरल हो रही वीडियो रूक सकती थी। आज से 15 दिन पहले इस मामले में जब हमें ब्लैकमेल किया गया था तो उस समय हम पुलिस थाने में गए थे।

    सहज ने कहा कि उस समय थाने में हमे यह लगा कि पैसों की डिमांड के कारण वीडियो वायरल को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। सहज ने कहा कि उक्त लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहज ने कहा कि जब उक्त लड़की ने वीडियो वायरल करनी थी तो उससे पहले उसने मैसेज किया जो सहज ने अपनी इस वीडियो में दिखाया है। जिसमें उसने बताया है कि उक्त लड़की ने मैसेज में पैसों की मांग की थी। इस दौरान उक्त लड़की ने अकाउंट नंबर भी मैसेज किया था और कहा था कि इस खाते में 20 हजार रुपए डाल दो नहीं तो उक्त वीडियो करण दत्ता को कल 2 बजे तक वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। 

    सहज ने कहा कि उक्त वीडियो को वायरल करने में मैसेज में नाम लिखे इस लड़के का बड़ा हाथ है। सहज ने आरोप लगाते हुए कहा कि वीडियो वायरल करने वाला यह इंसान कल लाइव होकर हमारे बारे में गलत बाते कर रहा है। सहज के आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पहले भी हमें परेशान किया है। सहज ने कहा कि उसने उक्त व्यक्ति को फोन किया, सहज ने कहा कि उसके पास कॉल के सबूत भी है, लेकिन इस व्यक्ति ने कोई फोन नहीं उठाया। सहज का आरोप है कि इस व्यक्ति ने सब कुछ पहले से ही प्लान कर लिया हुआ था।

    सहज ने कहा कि कल उक्त व्यक्ति लाइव होकर हमारे बारे काफी कुछ गलत बोल रहा है। सहज ने रोते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति ने हमारी जिंदगी का इतना बुरा हाल कर दिया है कि हम अब ना ईधर के रहे और ना ही उधर के रहे। सहज ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति ने एक ही झटके में सब कुछ छीन लिया है। सहज ने कहा कि इस व्यक्ति ने कारण इस समय हमारे घर में मृग का माहौल बना हुआ है। इस दौरान सहज ने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की है कि इस वीडियो को आगे वायरल ना किया जाए।

    सहज ने कहा कि उसकी पत्नी की हालत बहुत खराब हो रखी है। वह सही से कुछ खा भी नहीं पा रही। हम बहुत ही मुश्किल से उसे कुछ खिलाने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान सहज ने रोते हुए हाथ जोड़कर एक बार फिर से लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भी सब परिवार वाले है। आपके घर में भी मां-बहन और बेटी है। उन्होंने कहा कि आज जो उसके साथ हुआ है कल किसी के साथ भी हो सकता है। एक बार अपने आप को हमारी जगह पर रखकर देखना कि हम किसी बुरे हालात से गुजर रहे है। सहज ने रोते हुए कहा कि हम अपने घर का दरवाजा खोलकर बाहर जाने के काबिल भी नहीं रहे है। सहज ने रोते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति हमारे खिलाफ काफी गलत बोल रहा है। 

  • पंजाबः 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पावरकॉम लाइनमैन गिरफ्तार

    पंजाबः 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पावरकॉम लाइनमैन गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. बठिंडा के ऑफिस गोनियाना में तैनात लाइनमैन रंजीत कुमार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को जसविंदर सिंह निवासी गांव अबलू, जिला बठिंडा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस संबंध में मुख्यमंत्री की शिकायत पर शिकायत दर्ज कराई थी।

    उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त बिजली कर्मचारी ने उसके ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन बहाल करने की एवज में 35,000 रुपये की रिश्वत ली थी, क्योंकि कुछ महीने पहले आए तूफान के कारण 8 खंभे टूट गए थे। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम के भुगतान को लेकर उक्त कर्मचारी के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया है, जिसे साक्ष्य के तौर पर निगरानी ब्यूरो को सौंप दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की रेंज बठिंडा द्वारा इस शिकायत की जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि संबंधित पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय द्वारा कोई पूर्वानुमान तैयार नहीं किया गया था, लेकिन लाइनमैनों ने बिजली कनेक्शन बहाल करने के लिए खुद ही खंभे लगा दिए।

    शिकायतकर्ता से 35,000 रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने पर विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा यूनिट ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कथित आरोपी बिजली कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • जालंधर के युवक की विदेश में मौत

    जालंधर के युवक की विदेश में मौत

    6 माह पहले 40 लाख का कर्ज उठाकर गया था विदेश 

    जालंधर, ENS: आदमपुर से दुखद खबर सामने आई है। गांव पधियाना के युवक की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दमनजोत सिंह के रूप में हुई है। गांव के नंबरदार बलजीत सिंह ने बताया कि दमनजोत सिंह पुत्र बलजीत सिंह करीब 6 माह पहले 40 लाख रुपये कर्ज उठाकर विदेश (अमेरिका) चला गया था। 20 सितंबर को दमनजोत सिंह के परिवार को करीब 10 बजे अमेरिका से फोन आया कि उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। बता दें कि मृतक दमनजोत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

  • पंजाब : बेअंत सिंह हत्याकांड मामले में शमशेर सिंह को 27 साल के बाद मिली जमानत

    पंजाब : बेअंत सिंह हत्याकांड मामले में शमशेर सिंह को 27 साल के बाद मिली जमानत

    चंडीगढ़ :  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में हत्या करने के मामले में दोषी शमशेर सिंह को बुधवार को चंडीगढ़ के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डॉ. अमनइंदर सिंह संधू की कोर्ट ने जमानत दे दी। वह पिछले 27 साल 6 महीने से बुड़ैल जेल में है। उसके वकील अमर सिंह चहल व दिलशेर सिंह जंडियाला ने कहा कि शमशेर की सजा भी पूरी हो चुकी है। लेकिन उसे जेल से बाहर नहीं निकाला गया। उसका जेल में व्यवहार भी अच्छा है। उसने अपनी सजा खत्म करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के पास प्री-मैच्योर रिलीज की एप्लीकेशन लगाई है। हालांकि इस एप्लीकेशन पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

    इस आधार पर उसे जमानत मिलनी चाहिए। ऐसे में कोर्ट ने शमशेर सिंह को सशर्त जमानत दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अगर प्रशासन की ओर से उसे रिलीज करने की एप्लीकेशन खारिज कर दी गई तो शमशेर को सरेंडर कर वापस जेल में आना पड़ेगा। जुलाई 2007 में सुनाई थी सजा: पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में हत्या कर दी गई थी। उनकी कार को बम धमाके से उड़ा दिया गया था। इस केस में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

    इन्हें 31 जुलाई 2007 को सजा हो गई थी। शमशेर सिंह को 42 दिनों की पेरोल मिली थी, जो 19 सितंबर को खत्म हो गई। उसने बीते मंगलवार को सरेंडर कर दिया था और वापस जेल चला गया। अगले ही दिन उसकी जमानत अर्जी कोर्ट ने मंजूर कर ली। शमशेर से पहले दो दोषियों गुरमीत सिंह और लखविंदर सिंह को भी कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। उन दोनों की भी प्री-मैच्योर रिलीज की एप्लीकेशन पेंडिंग है।