Blog

  • Punjab News: PM Modi के दौरे को लेकर भाजपा का स्वच्छता अभियान जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: PM Modi के दौरे को लेकर भाजपा का स्वच्छता अभियान जारी, देखें वीडियो

    पठानकोटः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के मद्देनजर भाजपा द्वारा 15 और 16 जुलाई को पूरे पंजाब में दो दिवसीय चलाया स्वछता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पठानकोट में कई जगहों पर झाड़ू लगाएंगे और स्वच्छता का संदेश देंगे।

    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज को सकारात्मक संदेश देना है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अपने आसपास सफाई रखना केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जिस तरह हम अपने घर को साफ-सुथरा रखते हैं, उसी तरह अपने शहर, मोहल्ले और गलियों को भी स्वच्छ रखना चाहिए।

    इसी कड़ी में पठानकोट के विभिन्न मंडलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में विधायक अश्वनी शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं सफाई की और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से कूड़ा उठाकर शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

     

  • Punjab News: 30 लाख की फिरौती मांगने और पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 30 लाख की फिरौती मांगने और पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः भैणी गांव के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 30 लाख की फिरौती के मामले से जुड़ा है, जिसकी साजिश विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने रची थी। इस घटना के दौरान आरोपी ने पेट्रोल बम से घर पर हमला भी किया था। पुलिस के अनुसार, रविवार रात गांव पंडोरी वड़ैच निवासी विक्रम सिंह के घर पर 3 पेट्रोल बम फेंके गए थे। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले के दो आरोपी मोटरसाइकिल पर भैणी गांव से बाओली गांव की ओर जा रहे हैं।

    पुलिस ने रास्ते में नाकाबंदी कर दोनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, रुकने की बजाय आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गुरलाल सिंह के पैर में गोली लगी। वहीं, दूसरे आरोपी कृष्ण सिंह को बिना चोट के मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी गुरलाल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद करने का दावा किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले विक्रम सिंह को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर की ओर से 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के लिए फोन आया था।

    पुलिस के अनुसार, पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि पेट्रोल बम हमला इसी धमकी को अंजाम देने के इरादे से किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, उनके अन्य साथियों और विदेश में बैठे गैंगस्टर से कथित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

     

  • Punjab News: पति के अफेयर पर पत्नी का विरोध, मारपीट कर किया घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पति के अफेयर पर पत्नी का विरोध, मारपीट कर किया घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः ममदोट गांव के चक घबाई (टान वाली) में एक विवाहित महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रकाश कौर के अनुसार उनकी शादी चंद राम से 17 साल पहले हुई थी। उनके पति का एक महिला के साथ अफेयर था और वे उससे फोन पर बात करते रहते थे। जब पत्नी ने पति को ऐसा करने से रोका तो उसके साथ मारपीट की गई। पति अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहता था और जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो पति ने उस महिला पर धारदार हथियारों से हमला किया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बेहोशी की हालत में पीड़िता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

    पत्नी ने आरोप लगाया कि पति, सास-ससुर और ने मेरे साथ बेहरमी से मारपीट की है। मैं बेहोश हो गई थी, जिस पर मेरे बच्चों ने शोर मचाया और मेरे सुसराल फोन कर सूचना दी। वह मेरे को अस्पताल लेकर आए है। मेरे पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। वह उसे घर में रखना चाहता है। मेरे द्वारा विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की गई। पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्ऱवाई की जाए। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: अब दुकानों की सुरक्षा करेंगी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, 29 पॉइंट किए ट्रेस, देखें वीडियो

    Punjab News: अब दुकानों की सुरक्षा करेंगी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, 29 पॉइंट किए ट्रेस, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब सरकार द्वारा लगातार गुरदासपुर शहर के भीतर कई प्रकार के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरदासपुर शहर में रात के समय दुकानों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड रखे जाएंगे और शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट गुरदासपुर के चेयरमैन रजीव शर्मा ने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

    जल्द ही मंजूरशुदा एजेंसी के द्वारा शहर में सुरक्षा गार्ड लगाए जाएंगे और शहर के 29 पॉइंट ट्रेस किए गए हैं तथा इन पॉइंट्स पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर का नज़ारा बदलने के लिए और भी कई परियोजनाएँ लाई जा रही हैं जिनकी शुरुआत जल्द करवाई जाएगी।

  • Punjab News: जिला परिषद चुनाव में बीबी अमनदीप कौर बनीं चेयरमैन, देखें वीडियो

    Punjab News: जिला परिषद चुनाव में बीबी अमनदीप कौर बनीं चेयरमैन, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिला परिषद गुरदासपुर पर एक बार फिर जग्गू भगवनपुरिये के धड़े का पूरा कब्जा हो गया है। दरअसल, बीबी अमनदीप कौर को जिला परिषद गुरदासपुर की चेयरपर्सन बनाया गया है और आप पार्टी के उम्मीदवार मनदीप सिंह को उप चेयरमैन नियुक्त किया गया है। डिप्टी कमिशनर गुरदासपुर के कार्यालय में समूचा जिला परिषद सदस्यों की एक विशेष बैठक हुई। इसके अलावा दर्जा-ओ-बदरजा नेताओं के साथ ही हल्का बटाला, हल्का डेरा बाबा नानक, हल्का श्री हरगोबिंदपुर के विधायक के अलावा हल्का गुरदासपुर और हल्का कादियां के इंचार्ज भी मौजूद रहे।

    इस मौके पर जिला परिषद की चेयरपर्सन चुने जाने के बाद बीबी अमनदीप कौर ने कहा कि जिला परिषद की चुनाव जीत हुई हैं। उन्होंने इस संबंध में हाईकोर्ट में भी अपनी याचिका दायर की थी, जिसके बाद हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप यह चुनाव हुआ है। इस मौके पर भगवानपुर धड़े के नेता जसबीर सिंह और जग्गू भगवनपुरिया की मौसी राजविंदर कौर, चेयरमैन ब्लॉक समिति डेरा बाबा नानक ने कहा कि यह परमात्मा की बहुत बड़ी मेहरबानी है और इलाके के लोगों के सहयोग से हमें यह बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ है।

    उन्होंने कहा कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और जो भी जिले के भीतर काम हैं वे पूर्व के आधार पर करवाए जाएंगे। इस मौके पर हल्का श्री हरगोबिंदपुर के विधायक अमरपाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए यह अत्यंत खुशी का दिन है कि उनकी पार्टी के सदस्य चेयरमैन और उप चेयरमैन बने हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ये दोनों पदाधिकारी काम करेंगे और इलाके के अलावा जिले के लोगों में भी आम आदमी पार्टी में भरोसा बढ़ा है।

  • FBI ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में किया शामिल, जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य

    FBI ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में किया शामिल, जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य

    वॉशिंगटनः अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को अपनी ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल कर लिया है। आपको बता दें नीतीश जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा हुआ है। एफबीआई के अनुसार नीतीश कौशल पर कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहने का आरोप है। एफबीआई के मुताबिक नीतीश कौशल पर हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, रंगदारी, अवैध हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि जग्गू भगवानपुरिया गैंग की शुरुआत पंजाब से हुई थी और समय के साथ इसका नेटवर्क अमेरिका के कैलिफोर्निया सहित कई देशों तक फैल गया।

    Read In English : https://encounternews.in/world/fbi-names-punjab-origin-suspect-in-probe-into-alleged-international-crime-syndicate/

    Read In Punjabi : https://encounternewspaper.com/world/fbi-takes-major-action-against-bhagwanpuria-gang-nitish-kaushal-included-in-most-wanted-list/

    जांच में आरोप लगाया है कि नीतीश कौशल ने गैंग के लिए अपहरण, हमले और अन्य हिंसक वारदातों को अंजाम दिया। इससे पहले एफबीआई ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की थी। इस अभियान के दौरान 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में ड्रग्स और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया। इस अभियान में लारेंस बिश्नोई गैंग, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े कथित नेटवर्क भी जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। इससे पहले अमेरिकी ग्रैंड ज्यूरी ने अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको और भारत तक फैले एक कथित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का खुलासा किया था। आरोप पत्र में जग्गू भगवानपुरिया और उसके कई कथित सहयोगियों पर ड्रग तस्करी, अवैध हथियारों के कारोबार, रंगदारी और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए है।    
  • Punjab News: दर्दनाक हादसा, BITS School Van की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत

    Punjab News: दर्दनाक हादसा, BITS School Van की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत

    लुधियानाः जिले के कोहड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव शालू (बेनी) में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आज सुबह 7 बजे BITS School Van की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान समरदीप के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार समरदीप मां के साथ अपनी बड़ी बहन को BITS स्कूल की वैन में बैठाने के लिए घर के बाहर आया था। इस दौरान तेज रफ्तार स्कूल वैन की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही क्षणों में खुशियों से भरा परिवार मातम में बदल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद भी वैन चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से भागने का प्रयास किया।

    गांव वासियों ने पीछा कर चालक को कुछ दूरी पर रोक लिया और घटना की सूचना पुलिस को देकर दोषी को पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले वैन का अगला टायर बच्चे के ऊपर से गुजरा और इसके बाद पीछे वाला टायर भी उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों की चीखें निकल गईं। इस घटना के दौरान परिवार के सामने ही मासूम ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि स्कूल वैन चला रहा युवक करीब 19 वर्ष का है।

    गांव वासियों का आरोप है कि उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है। पुलिस चालक के दस्तावेजों, वाहन के कागजात और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। यदि जांच में यह आरोप सही पाया जाता है तो मामला और गंभीर हो सकता है। बिना लाइसेंस स्कूल वाहन चलाना बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही माना जाता है। मासूम समरदीप की मौत की खबर फैलते ही गांव शालू, बेनी और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जिसने भी इस दर्दनाक घटना के बारे में सुना, उसकी आंखें नम हो गईं।

    लोगों ने दोषी चालक के साथ-साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह भी जांच होनी चाहिए कि स्कूल वैन चला रहे चालक की नियुक्ति किस आधार पर की गई, उसके पास आवश्यक दस्तावेज थे या नहीं और क्या स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। यदि चालक के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला या किसी अन्य प्रकार की लापरवाही सामने आई तो उसके अनुरूप कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

  • Punjab News: घर में कब्जा लेने पहुंचे निहंग, महिलाओं से हाथापाई की CCTV आई सामने, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में कब्जा लेने पहुंचे निहंग, महिलाओं से हाथापाई की CCTV आई सामने, केस दर्ज, देखें वीडियो

    पटियालाः हलका सनौर के इलाके संत हज़ारा सिंह नगर में माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब अचानक बड़ी संख्या में निहंग सिंहों ने महिलाओं और पुरुषों के साथ हाथापाई की। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आ गई। जानकारी के अनुसार यह सारा मामला एक मकान को लेकर बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मकान रविंदर सिंह का है। उस मकान का सौदा तरविंदर सिंह से कुछ महीने पहले 43 लाख में हुआ था, जिसमें से तरविंदर सिंह ने 35 लाख बयानों के तौर पर दे दिए थे।

    आज तरविंदर सिंह उस मकान पर कब्जा करने जा रहा था, जिसका पहले से ही माननीय अदालत में मामला चल रहा है और जिसकी रजिस्ट्री नहीं हुई है। कुछ निहंग सिंहों को बुलाकर कब्जा कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निहंग सिंहों को वापस लौटाया। रविंदर के बयान दर्ज किए गए हैं तथा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर रविंदर और उसके परिवार की तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि हमारे ऊपर तरविंदर सिंह द्वारा बाहर से बुलाए गए निहंगों ने पिटाई की, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। इसमें परिवार के बुजुर्ग और महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। उन्होंने मांग की है कि इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की जाए और हमें इंसाफ दिलाया जाए।

    दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि मकान के कब्जे को लेकर निहंग सिंह उक्त घर में पहुंचे थे। इस दौरान घर में आकर उनके द्वारा महिलाओं से मारपीट की गई और सामान को घर से बाहर निकालकर कर रख दिया गया था। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और घर से बाहर रखे सामान को अंदर रखवाया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी के घर का कब्जा नहीं ले सकता। यह अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था। इसी को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर गहने छीनने को लेकर केस दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में परविंदर शर्मा सहित 5 बायनेम और 15 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • ट्रक बॉडी बनाने वालों ने SCBC मोर्चा में अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    ट्रक बॉडी बनाने वालों ने SCBC मोर्चा में अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोहालीः एक तरफ किसान जमीन अधिग्रहण को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। वहीं दूसरी तरफ आज श्री फतेहगढ़ साहिब से ट्रक बॉडी बनाने वाले मोहाली फेज-7 की लाइटों के पास SCBC महा पंचायत पंजाब द्वारा आयोजित SCBC मोर्चा में पहुंचे और अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ इंसाफ की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके 40-50 साल पुराने कारोबार को उजाड़ा जा रहा है, जिससे लगभग 10 हज़ार लोग प्रभावित होंगे और उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी।

    मोर्चा के अध्यक्ष बलविंदर सिंह कुंभरा ने कहा कि हमारा मोर्चा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और हम सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हैं; अगर उस समय के भीतर नोटिफिकेशन रद्द नहीं किया गया, तो 15 दिन बाद बड़ी संख्या में संगठन श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचेंगे, एक बड़ी सभा होगी और सड़क जाम की जाएगी।

    इस मौके पर अध्यक्ष तिलक राज सग्गू, मास्टर बनवारी लाल, करम सिंह कुर्दी, हरनेक सिंह मलोआ, चेयरमैन बलविंदर सिंह, कैशियर सोहन सिंह, पब्लिक सेक्रेटरी जसप्रीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरमेश सिंह, मेहरपाल सिंह विक्की, कुलविंदर सिंह बंटी, जसविंदर सिंह मारवा, हरभजन सिंह गुड्डू, कुलदीप सिंह, तेजिंदर सिंह गले, बलदेव सिंह, इशू गुप्ता, हरविंदर सिंह, बलवीर सिंह, जसविंदर सिंह, कंचन सिंह, हरपाल सिंह, बब्बल चोपड़ा, शरणजीत सिंह आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

     

     

  • Punjab News: England में पंजाब की बेटी की हत्या, चाकू से किए वार, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था

    Punjab News: England में पंजाब की बेटी की हत्या, चाकू से किए वार, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था

    अमृतस​रः पंजाब के तरनतारन की युवती की इंग्लैंड में हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती दो साल पहले स्टूडेंट वीजा पर हायर एजुकेशन के लिए यूके में गई थी। पिता ने जमीन बेचकर बेटी को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी की हत्या कर दी जाएगी।

    किरनदीप कौर (24) ने अपनी पढ़ाई कर अब वर्क वीजा प्राप्त कर लिया था। वह अब नौकरी कर रही थी। युवती की हत्या के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो चाकू लेकर जाता हुआ दिख रहा है। ये वीडियो घर के गेट के कैमरे में कैद हुआ। इस घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। उधर, ब्रिटिश पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

    परिजनों के अनुसार रविवार सुबह किरनदीप अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर कथित तौर पर कमरे में घुसा और धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित की मां ने कहा कि हमारी बच्ची को इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई कि बेटी का शव भारत में लाया जाए।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

    पिता सुखदेव सिंह और माता बलजीत कौर ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके। परिवार ने इस संबंध में प्रशासन से भी मदद की मांग की है।