Blog

  • Punjab News : ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। जिले में एक ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। जहां, बाताया जा रहा है कि हादसा इनता भीषण था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान जसवंत सिंह निवासी गांव शाहपुर जाजन और मंगा मसीह निवासी गांव रड़ेवाली के रूप में हुई है।

    ट्रैक्टर चालक रिटायर्ड प्रिंसिपल जसवंत सिंह निवासी गांव शाहपुर जाजन और मजदूर मंगा मसीह निवासी गांव रड़ेवाली के तौर पर हुई है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जसवंत सिंह 5 मजदूरों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेतों के लिए खाद लाने जा रहे थे, तभी सक्की ड्रेन पर जमीन नीचे होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ये हादसा हो गया।

    किसान आजाद सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह अपने ट्रैक्टर और पांच मजदूरों के साथ गेहूं के खेतों में खाद डालने के लिए सक्की ड्रेन पार करने जा रहे थे। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए है, जिन्हें डेरा बाबा नानक और फतेहगढ़ चूड़ियां के निजी अस्पतालों में ले जाया गया। जहां पर दो व्यक्तियों जसवंत सिंह निवासी गांव शाहपुर जाजन और मंगा मसीह निवासी गांव रड़ेवाली की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • एक्साइज विभाग ने धुसाडा में पकड़ी शराब और भुक्की

    एक्साइज विभाग ने धुसाडा में पकड़ी शराब और भुक्की

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव घुसाडा के कसुंदरा में एक्साइज विभाग को शराब की कालाबाजारी होने की सूचना मिली थी जिस पर विभाग द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक घर में शराब की पेटियां और भुक्की बरामद की गई है। विभाग ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस व पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड कर शराब और भुक्की बरामद की गई।

    ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि यह शराब बाहरी राज्यों से जहां लाकर आगे सप्लाई की जाती थी। विभाग ने जांच पड़ताल में एक कमरे से शराब की कुछ पेटियों के साथ भुक्की की बरामदगी की है। विभाग आगामी कारवाई में जुट गया है।

  • आईआईआईटी ऊना और एम्स बिलासपुर ने सहयोग के लिए समझौता किया

    आईआईआईटी ऊना और एम्स बिलासपुर ने सहयोग के लिए समझौता किया

    ऊनासुशील पंडित: आईआईआईटी ऊना और एम्स बिलासपुर ने एक ऐतिहासिक साझेदारी की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीक के उपयोग और सहयोग को बढ़ावा देना है। दोनों संस्थानों के निदेशकों ने खास तौर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में इंटरनेट ऑफ थिंग्स ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी और ड्रोन सेवाओं के महत्व पर जोर दिया। समझौता ज्ञापन पर आज हस्ताक्षर किए गए, जिसमें प्रो. मनीष गौड़, निदेशक, आईआईआईटी ऊना; डॉ. वीर सिंह नेगी, कार्यकारी निदेशक, एम्स बिलासपुर; डॉ. नवीन चेग्गोजू, संकाय प्रभारी (योजना और विकास), आईआईआईटी ऊना; और एम्स बिलासपुर के डीन उपस्थित रहे। इस सहयोग का उद्देश्य नवाचार और ज्ञान साझा करने के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करना है। प्रमुख क्षेत्र हैं: सहयोगी अनुसंधान परियोजनाएँ: नई खोजों और तकनीकी प्रगति के लिए संयुक्त प्रयास। स्टार्टअप इकोसिस्टम का विकास: उद्यमिता को बढ़ावा देना और नवाचार के अवसर प्रदान करना। प्रशिक्षण कार्यक्रम और शैक्षणिक गतिविधियाँ: छात्रों, शिक्षकों और पेशेवरों के लिए कार्यशालाएँ और सेमिनार आयोजित करना। प्रयोगशालाओं और अधोसंरचना की स्थापना: उन्नत प्रयोगशालाओं और सुविधाओं का निर्माण। शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं का साझा उपयोग: दोनों संस्थानों की क्षमताओं का लाभ उठाकर संसाधनों का बेहतर उपयोग। यह साझेदारी स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चुनौतियों का समाधान करते हुए नवाचार और अंतर-विषयक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से ऐसे प्रभावशाली प्रोजेक्ट तैयार होने की उम्मीद है, जो शैक्षणिक समुदाय और समाज दोनों को लाभ पहुँचाएंगे।
  • Punjab News: डल्लेवाल से मिलने पहुंचे राकेश टिकैत का आया बड़ा बयान, किसानों से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: डल्लेवाल से मिलने पहुंचे राकेश टिकैत का आया बड़ा बयान, किसानों से की ये अपील, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर शुक्रवार को किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे और आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। उन्होंने डल्लेवाल का हाल-चाल जाना। पूरे देश को डल्लेवाल की सेहत की चिंता है। मीडिया से बात करते हुए टिकैत ने कहा कि सिख कौम शहीदी से नहीं डरती। इससे पहले भी सिख कौम ने कुर्बानियां दी हुई है। इस समय आंदोलन से ज्यादा डल्लेवाल की सेहत की चिंता है।


    इस दौरान इस अनशन को डल्लेवाल नहीं तोड़ने वाले। जब तक पूरे देश का किसान एकजुट नहीं होता समाधान नहीं होगा। वहीं सरकार से किसानों से बैठकर बातचीत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले 13 महीन आंदोलन चला, सरकार ने उस दौरान भी किसानों की एक ना सुनी। किसानों की मांगों को लेकर जल्द एसकेएम को भी साथ चलने की टिकैत ने अपील की।

    राकेश टिकैत ने कहा कि अगर किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो दिल्ली को केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे से घेरने की रणनीति अपनानी होगी। टिकैत ने कहा कि इसके लिए 4 लाख से अधिक ट्रैक्टरों की आवश्यकता होगी। उन्होंने सभी किसान संगठनों से संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल होकर आंदोलन की नई रणनीति तैयार करने का आह्वान किया। राकेश टिकैत ने खनौरी बॉर्डर पर किसानों के साथ संवाद किया और उनके समर्थन का आश्वासन दिया। टिकैत दोपहर 2 बजे तक खनौरी बॉर्डर पर किसानों के बीच मौजूद रहे और उनकी मांगों व आंदोलन को मजबूत करने के लिए चर्चा की।

     

     

  • स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार घायल, पीजीआई रैफर

    स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार घायल, पीजीआई रैफर

    ऊना सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत आते स्वां पुल पर स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार हेतु सीएचसी संतोषगढ़ लाया गया फिर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

    पुलिस को दी शिकायत में पंकज प्रभाकर(52) निवासी संतोषगढ़ ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 6 बजे सुबह जब यह सैर करने  के लिये हनुमान मन्दिर के पास बने बडे पुल (स्वां पुल) के बीच में सैर करता हुआ जा रहा था तो बाथडी की तरफ से एक साइकिल सवार संतोषगढ़ की तरफ आ रहा था जब साईकिल सवार पुल के बीच में पहुंचा तो बाथरी की तरफ से एक स्कूटी चालक स्कूटी संख्या ( एचपी 20 जे-0615) पर तेज गति से संतोषगढ़ की तरफ आया और इसके देखते-2 साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी चालक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति सडक पर नीचे गिर गया जिस कारण साइकिल सवार व्यक्ति के सिर में चोट आई तथा उसके सिर से खून बहने लगा ।

    पूछताछ करने पर साइकिल सवार व्यक्ति ने अपना नाम कृष्ण देव पुत्र बाबा राम निवासी बाथडी बताया जिसे यह व अन्य लोग इलाज हेतू सीएचसी संतोषगढ लाए, जिसे आगामी उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना व बाद में पीजीआई चण्डीगढ रैफर किया गया है। यह हादसा स्कूटी चालक विजय भट्ट निवासी संतोषगढ़ तहसील द्वारा स्कूटी को लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कूटी सवार विजय भट्ट के विरुद्ध धारा 281, 125(a) BNS के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

    जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

    सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से हो अनुपालना – जतिन लाल

    सड़कों को बनाएं अतिक्रमण मुक्त, अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के दिए निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने ऊना जिला में सड़क सुरक्षा कानून की सख्ती से अनुपालना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में सड़कों को सुरक्षित, अतिक्रमण-मुक्त तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण से कार्य करने को कहा। उन्होंने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को पूर्व सुधारात्मक कदम उठाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जाए।

    ब्लैक स्पॉट सुधारने के दिए निर्देश
    उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधिकारियों, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करके अपने-अपने अधीनस्थ कार्य क्षेत्र में दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी रोड सेफ्टी की बैठक में इस संबंध में उठाए गए कदमों की प्रगति रिपोर्ट का फोटो सहित ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यकतानुरूप सीसीटीवी कैमरे तथा क्रैश बैरियर, पैरापिट, लाइट रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। उपायुक्त ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा अवैध रेहड़ी-फड़ी को हटाने के निर्देश भी दिये।

    टाहलीवाल में हुए तेल टैंकर के भीषण हादसे का जिक्र करते हुए दुर्घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा, साइनेज, क्रैश बैरियर, रिफलेक्टर तथा स्पीड ब्रेकर इत्यादि सुरक्षा उपायों को स्थापित करने के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति न हो।

    स्कूली वाहनों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश
    डीसी ने समस्त एसडीएम को स्कूली वाहनों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों की फिटनेस तथा चालकों द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन करने और बसों में कंडक्टर का होना अनिवार्य तौर पर सुनिश्चित बनाया जाए। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्ती से पेश आया जाए। सभी एसडीएम को अपने अधिकार क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल संचालकों से बैठक कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा।
    लघु सचिवालय के समीप संतोषगढ़, अम्ब और पुराना होशियारपुर रोड़ जंक्शन पर एक छोटे चौक का निर्माण किया जाएगा क्योंकि इस चौराहे पर दुर्घटना की संभावना अक्सर बनी रहती है। चौक पर साइनेज भी लगाए जाएंगे ताकि निर्बाध यातायात बना रहे और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने अजौली मोड़ बैरियर और अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों को सुधारने के निर्देश दिए।

    एमसी तथा रोटरी चौक में सुबह के समय भीड़ एकत्रित न हो
    उपायुक्त ने एमसी पार्क के सामने तथा रोटरी चौक में हर रोज सुबह बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के सड़क पर एकत्रित होने से भीड़ की समस्या के मसले का संज्ञान लेते हुए यहां उचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा।  लोगों को खड़ा होने के लिए सड़क से हट कर स्थान तय किया जाए ताकि सड़क पर लोग इकत्रित न हों।

    ये रहे उपस्थित
    बैठक में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम  गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम  अम्ब सचिन शर्मा, डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता बलदेव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 56 वर्षीय महिला मौत

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 56 वर्षीय महिला मौत

    ऊना /सुशील पंडित: थाना बंगाणा के तहत खुरवाईं बाजार में बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डो देवी निवासी मोहखास अपने साथियों के साथ राधा स्वामी सत्संग केंद्र लठियाणी से सेवा करके लौटी थीं। हादसा उस समय पेश आया जब वह खुरवाईं बाजार में सडक़ पार कर रही थीं। इस दौरान खुरवाई चौक की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां पर महिला को मृतक घोषित कर दिया गया।

    मृतका की पहचान गुड्डो देवी (56) पत्नी हरिदास निवासी मोहखास के रूप में हुई है।  पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना  में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

    ऊनासुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने फीता काटकर किया।
    मुख्य अतिथि डॉ. मीता शर्मा ने पुस्तक प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पुस्तक प्रदर्शनी से छात्रों में पुस्तकों के अध्ययन की अभिरूचि एवं लगन पैदा होती हैं। पुस्तकें हमें सटीक और प्रामाणिक ज्ञान देती हैं। पुस्तकों से मनुष्य के भीतर जो आत्मीयता और श्रद्धा पैदा होती है, वह डिजिटल उपकरणों से संभव नहीं है। पुस्तकें परंपरा, संस्कृति से हमें जोड़ती हैं। कंप्यूटर या स्क्रीन पर पढ़ने पर हमारा मस्तिष्क जागृत नहीं हो पाता, जबकि किताबें मस्तिष्क को जागरूक करती हैं।
    महाविद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती मीना सोनी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों के पुस्तकों, सहायक पाठ्य सामग्री, पत्र-पत्रिका, शोध पत्रिका और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौक़े पर इंनफ्लिबनेट की एनलिस्ट लाइब्रेरी की सदस्यता भी छात्रों को प्रदान की गई। यह पुस्तक प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो सायं 4 बजे तक चली।
    प्रदर्शनी का संयोजन महाविद्यालय पुस्तकालय समिति द्वारा किया गया। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र और शैक्षणिक तथा ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से पुस्तकों का अवलोकन किया।
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 13 को करेंगे एससी आयोग के कार्यालय का उद्घाटन

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 13 को करेंगे एससी आयोग के कार्यालय का उद्घाटन

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 13 दिसम्बर को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे रामपुर में एससी आयोग के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।  इसके उपरांत 11.30 बजे डीआरडीए हॉल ऊना में आयोजित होने वाली जिला विकास योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा बाद दोपहर 2.30 बजे डीआरडीए हॉल ऊना में ही जिला कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।

    सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 11 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे बिलासपुर के लुहणू मेला मैदान में राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री जी सायं 3  बजे गोंदपुर जयचंद के लिए रवाना होंगे।

  • Punjab News: Ranjit Singh Dhadrianwale के खिलाफ कत्ल और दुष्कर्म मामले में FIR दर्ज

    Punjab News: Ranjit Singh Dhadrianwale के खिलाफ कत्ल और दुष्कर्म मामले में FIR दर्ज

    लुधियानाः सिख प्रचारक रणजीत सिंह ढडरियांवाले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ढडरियांवाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह जानकारी आज पंजाब के डीजीपी द्वारा पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में दी गई है। जिसमें रंजीत सिंह ढडरियांवाले के खिलाफ FIR No. 208/7/12 धारा 302, 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    बाबा के डेरे में 2012 में हुई एक महिला की हत्या के बाद महिला के भाई ने हाइकोर्ट का रुख किया हुआ है। इसके अलावा 2 पुलिस अधिकारी अशोक कुमार जो उस समय एसएचओ थे और अब एसपी है। जबकि रिटायर्ड एसपी सेवा सिंह के खिलाफ शो काज नोटिस जारी किया गया है। इस पर कल फिर अहम सुनवाई होगी। मिली जानकारी के अनुसार ढडरियांवाले के खिलाफ हत्या और बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, 2012 में एक कैंप में 28 साल की लड़की की हत्या के बाद उसके भाई ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आरोप थे कि लड़की के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं लड़की को जहर देने के आरोप भी लगाए गए थे। पोस्टमॉर्टम में जहर से मौत की वजह सामने आई थी।

    यह लड़की अपने परिवार के साथ कैथल से यहां आई थी और 22 अप्रैल 2012 को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 2012 में प्रमेशर द्वार एक लड़की की हत्या के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जवाब मांगा था। इस मामले में मृतक के भाई ने याचिका दायर कर मामले की जांच सीबीआई या वरिष्ठ आईपीएस की अध्यक्षता वाली एसआईटी से कराने का निर्देश देने की मांग की थी। याचिका में रणजीत सिंह ढडरियांवाले पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

    याचिका में कहा गया था कि 22 अप्रैल 2012 को रणजीत सिंह ढडरियां वाले की बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे जहरीला पदार्थ देकर कत्ल कर दिया गया था। हालांकि, तब रणजीत सिंह ढडरियांवाले ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। ढडरियां वाले ने कहा था कि जब उस लड़की की मौत हुई तो मैं विदेश में था और उस लड़की ने गुरुघर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर जहर निगला था। जिसमें उनका कोई लेना-देना नहीं है।