Blog

  • बड़ी खबरः लोकसभा चुनाव के लिए AAP पार्टी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें Live

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी इस बार INDIA गठबंधन का हिस्सा है और वह राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रही है। इसके मद्देनजर दोनों पार्टियों में सीट शेयरिंग पहले ही हो चुकी है, जिसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। AAP ने दिल्ली के लिए सभी चारों उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

    सभी जिन चार उम्मीदवार को लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, उनमें से तीन वर्तमान में AAP के विधायक हैं। वहीं हरियाणा की कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने यहां से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी की घोषणा के मुताबिक नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और साउथ दिल्ली सहीराम को उम्मीदवार बनाया गया है। चारों उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के पुराना कार्यकर्ता और नेता रहे हैं। इन पर अब पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भरोसा जताया है। इनमें से सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और सहीराम आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

    दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने बताया कि पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो INDIA गठबंधन के लिए सीट जीत सकते हैं। पार्टी ने अभी तक सभी राज्यों में 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए भी जल्द नामों का ऐलान किया जाएगा। महाबल मिश्रा कांग्रेस के पूर्व सांसद हैं और 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी ने अब पश्चिमी दिल्ली से मैदान में उतारने का फैसला किया है।

    महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली से एक बार सांसद रहे हैं और उसके पहले द्वारका सीट से तीन बार विधायक भी रहे हैं। दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के वोटरों पर महाबल मिश्रा की काफी अच्छी पकड़ है और पश्चिमी दिल्ली मैं बड़ी संख्या में पूर्वांचल वोटर भी रहते हैं। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे और फिलहाल द्वारका सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

  • पंजाब : सड़कों के निर्माण कार्य का किया गया उद्घाटन, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब सरकार की ओर से पंजाब की जनता को हर सुविधा देने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे है। वही जिले में सड़कों की हालत सुधारने ओर चार बाईपास की सड़कों की रिपेयर करने और कुछ जगह पर नई सड़कें बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर पंजाब के लोक निर्माण ओर बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जिले के धर्मकोट निहाल सिंह वाला और मोगा में चार बाई पास सड़कों के पुनर्निर्माण करने का चारों जगह पर उद्घाटन किया।

    वही करीब 76 किलोमीटर सड़कों के लिए 46 करोड़ रूपए की लागत आएगी वही जल्दी ही मोगा के मिनी सेक्ट्रीएट में अधिकारियों के लिए कम पड़ रही जगह को देखते हुए वहा पर दो और नई मंजिल के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपए की ग्रांट मंजूर की जिसका कुछ ही दिनों में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

  • पंजाबः Just Fly Visa Consultant फर्म का लाइसेंस हुआ रद्द

    मोहालीः अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विराज श्यामकरन तिड़के द्वारा पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6 (1) (ई) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मैसरज जस्ट फ्लाई वीजा कंसल्टेंट्स फर्म का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी विराज श्यामकरण तिड़के ने बताया कि मैसरज जस्ट फ्लाई वीजा कंसल्टेंट्स एस.सी.एफ. नंबर 103, केबिन नंबर 05, टॉप फ्लोर, फेज 11, मोहाली मालिक गुरप्रीत सिंह पुत्र छिंदरपाल सिंह निवासी गांव वस्ती चाहल, डाकघर मालनवाला, वार्ड नंबर 12, जीरा, जिला फिरोजपुर-152021 निवासी हाउस नंबर 426, फेज 11एस.ए.एस.नगर को कंसल्टेंसी कार्यों के लिए लाइसेंस जारी किया गया था, जो 20 अगस्त 2023 को समाप्त हो गया है।

    अधिनियम/नियमों के तहत निर्धारित प्रोफार्मा के अनुसार, ग्राहकों की सूचना सहित उनसे चार्ज की गई की फीस की जनकारी, जिनक फर्म द्वारा सर्विस दी गई है, इस बारे रिपोर्ट भेजने और फर्म के द्वारा की जाने वाले विज्ञापन/सेमिनार आदि  संबंधी जानकारी भेजने के लिए पत्र के जरिये लाइसेंसी को हिदायत की गई थी। उक्त मासिक सूचना एवं अर्धवार्षिक सूचना न भेजने की स्थिति में पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1)(ई) के तहत नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण सहित रिपोर्ट को लेकर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिया गए थे।

    फर्म के मालिक ने इस कार्यालय को सूचित किया कि उन्होंने फर्म मैसरज जस्ट फ्लाई वीजा कंसल्टेंट्स का कार्यालय छोड़ दिया है और कंसल्टेंसी कार्य के लिए उन्हें दिनांक 21.08.2018 को जारी  लाइसेंस की तिथि भी 2.08.2023 को समाप्त हो गई है। पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट की धारा-5(2) के अनुसार, लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए, लाइसेंस की समाप्ति की तारीख से 2 महीने पहले, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद चेकलिस्ट के साथ फॉर्म 3 इस कार्यालय में जमा किया जाना चाहिए, लेकिन अधिनियम के अनुसार /नियम फर्म के मालिक द्वारा लाइसेंस नवीनीकरण हेतु कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है।

    अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1)(ई) के तहत फर्म के कार्यालय पते पर एक पत्र जारी करते हुए इस कार्यालय में उपस्थित होने और दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया था। यह नोटिस तहसीलदार को प्रस्तुत करने के लिए लिखा गया था। कार्यालय के पते और आवासीय पते पर भेजा गया नोटिस बिना डिलीवर हुआ प्राप्त हुआ और तहसीलदार मोहाली की तमिल रिपोर्ट के अनुसार, मैसरज जस्ट फ्लाई वीजा कंसल्टेंट्स का कार्यालय बंद कर दिया गया है और आवासीय पते पर इस नाम का कोई आवेदक/कार्यालय नहीं है।

    अत: लाइसेंस अवधि समाप्त होने के बाद लाइसेंसधारी द्वारा नोटिस दिये जाने के बावजूद लाइसेंसधारी ने मासिक रिपोर्ट नहीं भेजी, काफी समय बीत जाने के बाद भी लाइसेंस बहाल करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी। लाइसेंसधारक द्वारा पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1)(ई) के तहत उल्लंघन करने पर इस फर्म का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त/रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिनियम के अनुसार उक्त लाइसेंसधारी/फर्म/साझेदारी अथवा उसके लाइसेंसधारी/निदेशक/फर्म किसी भी प्रकार की शिकायत आदि के लिए हर प्रकार से जिम्मेदार होंगे तथा उसकी क्षतिपूर्ति के लिए भी जिम्मेदार होंगे।

  • वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला हेड कांस्टेबल की मौ’त

    हरियाणा : करनाल रेलवे स्टेशन पर लाइन क्रॉस करते वक्त वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। महिला पुलिसकर्मी रामनगर की तरफ दवाई लेने के लिए जा रही थी। मृतका की पहचान नीलम के रूप में हुई है। वह जीआरपी करनाल में अपनी सेवाएं दे रही थी, लेकिन टेंपरेरी तौर पर उनकी पोस्टिंग नेवल में थी, जहां पर वह ट्रेनिंग सेशन दे रही थीं।14 साल पहले ही महिला पुलिस में भर्ती हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 38 वर्षीय नीलम की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा है। परिजनों की माने तो नीलम कैथल के पाई गांव की रहने वाली थी और 17 साल पहले उसकी शादी शेरगढ़ टापू निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी।

    शादी के 3 साल बाद ही नीलम पुलिस में भर्ती हो गई थी। नीलम का एक लड़का है, जो 12वीं में पढ़ता है और 12वीं के एग्जाम देने के लिए गया हुआ था। परिजनों के मुताबिक नीलम सहित वे 3 बहने हैं। नीलम की दूसरी बहन की भी शादी शेरगढ़ टापू में ही हुई है। नीलम का एक भाई भी था, जिसकी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है और तीन साल पहले नीलम की माता की भी मौत हो गई थी। नीलम के पिता भी शेरगढ़ टापू में बेटी के पास ही रहते हैं।  GRP करनाल में हेड कॉन्स्टेबल तैनात थी। 

  • पंजाब: यह पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने लाखों रुपये का निवेश करने के बाद 2021 में पार्क को महल्ला निवासियों को सौंप दिया। यह पार्क बठिंडा के अमरपुरा कोठे वार्ड नंबर एक थर्मल कॉलोनी के पास स्थित है। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि अब हमें पार्क में आने से डर लगता है, इसमें 24 घंटे नशेड़ी बैठे रहते हैं, यहां लड़के-लड़कियां गलत काम भी करते है, हम पार्क में आते है तो शर्मिंदा होते है।

    उन्होंने कहा कि यह पार्क कम और जंगल अधिक दिखाई देता है। पार्क नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। नशेड़ियों ने पार्क में बने शौचालय की टूटियां चोरी कर ले गए है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि इस पार्क को फिर से साफ किया जाए और पार्क की संभाल की जाए। ताकि मोहल्ला निवासी पार्क में टहलने आ सके।

  • पंजाबः भगवान शिव मंदिर में स्वरूप हुए खंडित, हिंदू समाज में रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः जुगियाना गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भगवान शिव मंदिर में शरारती अंनसरों द्वारा शिव परिवार के स्वरूप खंडित किए गए। इस घटना को लेकर जहां गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है, वहीं शिवसेना के कार्यकर्ता भी गांव के लिए रवाना हो गए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर में मूर्तियों को खंडित किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

    इस दौरान शरारती अनसंरों ने शनि देव और बाला जी के स्वरूप को भी खंडित किया है। लोगों का आरोप है कि यह घटना शरारती अनसंरों द्वारा मिली भुगत से की गई है। जहां आज सुबह शरारती अनसंरों ने मंदिर में सारी मूर्तियों को खंडित कर दिया। वहीं व्यक्ति ने कहाकि अयोध्या में राम लला के अवसर से पहले गौं माता के सिर कटे लुधियाना में मिले थे। वहीं अब शिवरात्रि से पहले यह घटना होना हिंदू समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। बताया जा रहा है कि शरारती अनंसरों ने कुल 14 मूर्तियां खंडित की है। घटना की सूचना के बाद मंदिर के पुजारी पंडित भरत किशोर पांडे ने तुरंत मंदिर कमेटी के सदस्यों को सूचित किया।

    घटना स्थल पर पहुंच कमेटी सदस्यों ने हालात देखकर उनमें भारी रोष पाया गया। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस इस मामले में हाईवे पर फैक्ट्रियों आदि में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करवा रही है। घटना स्थल पर पहुंचे ACP गुरइकबाल सिंह ने कहा कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरें चैक करवा रहे है। आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा। ये घटना बहुत दुखद है। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

  • पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उठाया खौफनाक कदम

    बांसवाड़ा : पत्नि के फोन पर बिजी रहने से नाराज पति ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। गहरी नींद में सोई हुई पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से 3 वार किए। पत्नी चीखी तो पास सो रहा 5 साल का मासूम उठ गया और रोने लगा। घबरा कर पति भागा और खुद को भी आग लगा ली। हल्ला मचने से आस पड़ोस के लोग उठ गए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति झुलसने से बर्न वार्ड में भर्ती है। मामला बांसवाड़ा के दानपुर थाना इलाके का सोमवार रात 3 बजे का है..दानपुर SHO राजवीर सिंह ने बताया कि घटना देर रात 3 बजे की है। पुनिया खेड़ी के रहने वाले राजू (45) और पत्नी नानी (40) के बीच फोन चलाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी और 5 साल का बेटा सो गए। इसी बीच रात 3 बजे राजू उठा और गहरी नींद में सो रही पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से 2 वार कर सिर ही काट दिया। तीसरा वार नानी के हाथ पर किया। वह गंभीर घायल हो गई।

    SHO ने बताया- इसी दौरान 5 साल का इनका बेटा उठ गया। तभी राजू घर से बाहर चिल्लाता हुआ भागा और घर के पास 50 मीटर दूर घास के बाड़े में कूद कर खुद को आग लगा ली। राजू के पैर जलने लगे तो वह चीखा और इसी से आसपास के लोगों में जाग हो गई। उन्होंने राजू को घास के बाड़े से बाहर निकला और पति-पत्नी को इलाज के लिए छोटी सरवन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से दोनों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें पत्नी नानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजू का बर्न वार्ड में इलाज जारी है। पुलिस ने हमले में उपयोग ली गई कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। मॉर्च्युरी में पड़े नानी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। हालात सामान्य होने पर पुलिस राजू के बयान लेगी।

  • कनाडा में लापता हुई 28 वर्षीय पंजाबी महिला 

    चंडीगढ़ः कनाडा के शहर सरी से पंजाबी महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान नवदीप कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवदीप कौर पिछले 5 दिनों से लापता है। उसकी तालाश में जुटी रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने लोगों से मदद मांगी है। 28 वर्षीय नवदीप कौर को अंतिम बार 22 फरवरी  रात 10.30 बजे सरी की 123 स्ट्रीट के 7800 ब्लॉक में देखा गया था। 

    नवदीप कौर की तस्वीर जारी करते आर.सी.एम.पी. ने बताया कि उसका कद करीब 5 फीट 5 इंट और वजन 57 किलो है।  उसके बाल लंबे और काले जबकि आंखों का रंग भूरा है। नवदीप कौर का परिवार उसके लिए चिंतित है, जिसके लापता होने के हालात अभी भी अस्पष्ट है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास नकदीप कौर के पता ठिकाने के बारे कोई जानकारी है तो वह आर.सी.एम.पी. के अफसरों से संपर्क करें। गुप्त तरीके से जानकारी देने के लिए क्राइम स्पोर्ट्स के साथ 1800 222 टिप्स पर कॉल की जा सकती है। 

  • पंजाब : SDM ने स्कूल वैनों कि की औचक चेकिंग, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: एसडीएम द्वारा स्कूल वैनों की अप्रत्याशित चेकिंग की गई। एसडीएम द्वारा स्कूल वैनों की अप्रत्याशित चेकिंग की गई। यह चेकिंग आरटीओ और जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि सबसे पहले प्रिंसिपल के साथ बैठक की गई। जिसमें सामने आया कि ज्यादातर ट्रांसपोर्ट निजी हैं और वे स्कूलों की बात नहीं मानते, इसलिए यह चेकिंग की गई है। वैन में लाइसेंस होना जरूरी है और प्राथमिक उपचार भी होना जरूरी है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन वैनों में छोटी लड़कियां यात्रा करती है।

    उनमें महिला अटेंडेंट अवश्य होनी चाहिए। भगवान न करे अगर किसी छोटी लड़की के साथ कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट जाती है तो उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है और सभी स्कूल वैन के ड्राइवरों को इसके बारे में जागरूक किया गया है। इस संबंध में स्कूली बच्चों को भी जागरूक किया गया है कि वह ऐसी वैन में सफर न करें जिसमें महिला अटेंडेंट न हो। इस मौके पर बात करते हुए एसडीएम ने कहा कि किसी भी स्कूल वैन में महिला अटेंडेंट नहीं थी और इस बारे में वैन चालकों को समझाया गया है और कहा कि  भविष्य में ऐसी गलती ना करें। एसडीएम ने कहा कि इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी और कंडम स्कूल वैन को भी बांड किया जाएगा।
  • पंजाबः सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर और गीतकार को मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ः पंजाबी गीतकार बंटी बैंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बंटी बैंस को गैंगस्टर लक्की पटियाल ने जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें बंटी बैंस दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर रह चुके हैं। उन्हें फिरौती की मांग को लेकर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। गौरतलब है कि गत दिन मोहाली के सैक्टर 79 में एक प्रोग्राम में गीतकार बंटी बैंस शामिल हुए थे। जहां उनके जाने के बाद ही वहां पर फायरिंग हुई। हालांकि गनीमत यह रही कि बंटी बैंस वहां से जा चुके थे। पुलिस उक्त मामले की लिखित शिकायत मिली है, जिसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

    पुलिस सूत्रों के अनुसार बंटी बैंस से कुछ दिन पहले ही एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बंटी बैंस की खुद की म्यूजिक कंपनी है उसने कई नामी सिंगर जॉर्डन संधू, एमी विर्क, जैजी-बी के लिए गाने लिखे हैं। मौके पर गोलियों के खोल मिले हैं। एक गोली ढाबे की दीवार में फंसी हुई मिली है। यह भी बताया जा रहा है कि बंटी बैंस ने ढाबे पर बैठकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके 15 मिनट बाद ही ढाबे पर फायरिंग हो गई। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।