Blog

  • थप्पड़ लगने के बाद Live हुई कंगना रनौत का आया बयान, देखें वीडियो

    थप्पड़ लगने के बाद Live हुई कंगना रनौत का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: थप्पड़ मारे जाने के मामले में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि वह एयरपोर्ट पर किसी काम से जा रही थी। इस दौरान जब वह सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान जैसे ही निकली तो एक महिला कर्मी ने उनके फेस पर हिट कर दिया। जिसके बाद कंगना ने कहा कि जब मैंने महिला सुरक्षा कर्मी से फेस पर हिट करने का कारण पूछा तो उक्त महिला कर्मी ने कहा कि किसानों के खिलाफ बोलने को लेकर उसने यह कदम उठाया है। इसके बाद कंगना ने कहा कि पंजाब में जो उग्रवाद बढ़ रहा है उस पर नियंत्रण करना जरूरी है। कंगना ने कहा कि इस घटना को लेकर उसे काफी फोन आ रहे है। कंगना ने अपने प्रशंसकों के वीडियो के जरिए कहा कि वह सही सलामत हैं। 

    इधर,  हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुनी गईं कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ के जवान ने उनको थप्पड़ मारा है। कुछ दिनों पहले कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन में महिला किसानों को लेकर एक बयान दिया गया था। इसी से आहत होकर सीआईएसएफ के जवान ने थप्पड़ मारा है। सीआईएसएफ जवान को फिलहाल एक कमरे में बैठाया गया है।

  • हैदराबाद में चल रही 47वीं नैशनल सीनियर थ्रो बाल चैंपियनशिप में पहले मैच में हिमाचल ने पांडीचेरी को हराया

    हैदराबाद में चल रही 47वीं नैशनल सीनियर थ्रो बाल चैंपियनशिप में पहले मैच में हिमाचल ने पांडीचेरी को हराया

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश सीनियर  थ्रो बाल टीमें  इस चैंपियनशिप खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हैदराबाद गई हैं। यह खेलकूद प्रतियोगिता तेलंगाना के हैदराबाद के बर्ड एंड डीड महाविद्यालय हयाथनगर में हो रही हैं। इस 47वीं नैशनल थ्रो बाल चैंपियनशिप खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन पहले मैच में लड़कियों ने केरला तथा लड़कों की टीम ने पा़ंडीचेरी को हराकर अगले मैच में जगाह बना ली है।

    बहीं पर हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल ऐसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र देव ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश की टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।बहीं पर तेलंगाना के हैदराबाद में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़िया मैनेजमेंट करने के लिए थ्रो बाल फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव रमन साहनी, थ्रो बॉल  तेलंगाना प्रदेश के  अध्यक्ष कृष्णा रेड्डी,,रैफरी बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकांत, संजीव कुमार,गौतम सुमन,जमील सहित अन्य पदाधिकारी ने आभार व्यक्त किया।
  • बद्दी में मनाई शनि जंयती

    बद्दी में मनाई शनि जंयती

    भंडारे का आयोजन 

    बद्दी/ सचिन बैंसल : हाउसिंग बोर्ड फेस एक स्थित प्राचीन शनि  मंदिर में शनि जयंती  मनाई गई।  इस मौक  लोगों ने तेल, उड़द व काले तिल से शनि की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से  भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचकरश्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के सदस्य जसदेव सिंह, जोगीराम, मेहता, आरबी सिंह, बिल्ला, रमित फौजी, ने  बताया कि हर वर्ष की भांति शनि जयंती पर कॉलोनी निवासियों के सहयोग से  इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का आनंद उठाया।
  • Jalandhar: चुनावों में मिली हार के बाद Hansraj Hans का आया बयान, देखें Video

    Jalandhar: चुनावों में मिली हार के बाद Hansraj Hans का आया बयान, देखें Video

    जालंधर, ENS: लोकसभा हलका फरीदकोट से भाजपा उम्मीदवार रहे हंसराज हंस हार के बाद मीडिया के सामने आए। चुनाव में मिली हार के बाद हंसराज हंस ने जालंधर में फरीदकोट वासियों का धन्यवाद किया। पंजाब में भाजपा के खाते में एक भी सीट ना आने पर हंसराज हंस ने कहा कि इसको लेकर पार्टी को सोच विमर्श करना चाहिए कि इसके पीछे वजह जानने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं किसानों को 2 जून के बाद देख लूंगा वाले बयान को लेकर हंसराज बोले मुझे कोई पछतावा नहीं है जब हमारी बेटियों पर हमला किया जा रहा था तो उस वजह से मैंने यह बयान दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने सभी किसानों को नहीं कहा था, लेकिन जिन्होंने मेरे वर्कर महिला को गालियां दी थी इस वजह से उनको लेकर मुझे यह बयान देना पड़ा था।

    हंसराज ने कहाकि हार के बाद उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बात हुई उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि तुम बहुत अच्छा चुनाव लड़े तुम एक वॉरियर की तरह चुनाव लड़े। वहीं भविष्य में चुनाव लड़ने के बारे में हंसराज ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में अभी सोचा नहीं है। हंस ने कहा कि मैं आज के बारे में सोचता हूं भविष्य के बारे में नहीं सोचता। फरीदकोट से चुनाव लड़ने पर हंस ने कहा कि मुझ पर मेरी पार्टी का एहसान था। हंस ने कहा कि पार्टी मुझे ने इससे पहले मुझे दिल्ली से चुनाव लड़वाया और लोगों ने जीत दिलवाई। उन्होंने कहाकि अब मेरी बारी थी कि जहां से पार्टी ने मुझे कहा मैं वहां जाकर चुनाव लड़ूं।

  • पंडोगा के सैनिक कुलविंदर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    पंडोगा के सैनिक कुलविंदर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    20 दिन पूर्व जम्मू आर्मी कैंप में हुए भीषण अग्निकांड में झुलस गए थे 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव पंडोगा के सैनिक कुलविंदर सिंह (डोगरा रेजीमेंट) जम्मू के आर्मी कैंप में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान आग की चपेट में आने के बाद बीते मंगलवार को शहादत प्राप्त कर गए। बीती देर शाम उनका शव अपने पैतृक गांव पंडोगा पहुंचा। जिसके बाद गांव के श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की आंखे नम हो गईं। कुलविंदर सिंह अपने पीछे पत्नी और 11 व आठ साल के दो बेटे छोड़ गए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव पंडोगा के रहने वाले कुलविंदर सिंह (42)करीब 20 दिन पूर्व जम्मू के आर्मी कैंप में हुए भीषण अग्निकांड में आग पर काबू पाते समय बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें तुरंत आर्मी अस्पताल ऊधमपुर में उपचाराधीन करवाया गया था। जहां पता चला कि कुलविंदर 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। लेकिन उन्होंने हौंसला नहीं हारा। करीब 20 दिनों उनका इलाज चला और सेहत में कुछ सुधार भी लगा। लेकिन मंगलवार को कुलविंदर सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    तदोपरांत सैन्य अधिकारियों द्वारा कुलविंदर सिंह की पार्थिव देह को उनके पंडोगा स्थित निवास पर लाया गया। इस दौरान वीरवार सुबह करीब 11 बजे प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ कुलविंदर सिंह की अंतिम विदाई दी गई। कुलविंदर सिंह स्थानीय ग्राम पंचायत व हरोली भाजपा मंडल के प्रधान गुलविंदर सिंह गोल्डी के छोटे भाई थे। जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर और डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने जिला प्रशासन की तरफ से शहीद कुलविंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    वहीं पंडोगा ग्राम पंचायत के प्रधान गुलविंदर गोल्डी ने कहा कि उन्हें अपने भाई की शहादत पर गर्व है। देशभक्ति की भावना उनमें शुरू से रही। यही भावना ने उन्हें सेना में सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेशक इस समय परिवार पर मुश्किल घड़ी है। लेकिन उनके बड़े भाई ने देशसेवा में अपना जीवन त्याग दिया, इसका गर्व पूरे परिवार को जीवन भर रहेगा।
  • Airport पर Kangana Ranaut को CISF जवान ने मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    Airport पर Kangana Ranaut को CISF जवान ने मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुनी गईं कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ के जवान ने उनको थप्पड़ मारा है। कुछ दिनों पहले कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन में महिला किसानों को लेकर एक बयान दिया गया था। इसी से आहत होकर सीआईएसएफ के जवान ने थप्पड़ मारा है। सीआईएसएफ जवान को फिलहाल एक कमरे में बैठाया गया है।

  • Jalandhar: घर की छत पर गिरा टावर, दीवारों में आई दरारें

    Jalandhar: घर की छत पर गिरा टावर, दीवारों में आई दरारें

    जालंधर, ENS: गुरुनानक पुरा में देर रात करीब तेज आंधी के दौरान रिहायशी इलाके में लगा 25 फीट ऊंचा टावर दो घरों की छत पर गिर गया गनीमत रही कि टावर गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन टावर गिरने से घरों की दीवारों में दरारें आ गई। घर के मालिक गुरुनानक पुरा के रहने वाले सनी ने बताया कि उनके घर के पास प्लाट में पिछले कई सालों से बोडाफोन कंपनी का टावर लगा हुआ है। इलाका निवासियों ने रिहायशी इलाके में लगे टावर की शिकायतें कई बार प्रशासन को दे चुके है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    उसने बताया कि तेज आंधी चल रही थी कि उसी दौरान टावर का सामान उठाकर पहले उनके घर पर गिरा और बाद में कुछ समय बाद टावर भी गिर गया। उसने बताया कि हादसे के दौरान छत पर अगर कोई पारिवारिक सदस्य होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित ने कहा कि उसने तीन महीने पहले अपने रिश्तेदारों से पैसे देकर घर की मरम्मत करवाई थी कि टावर गिर गया इसमें उनकी कोई गलती नही है। उसने प्रशासन ने गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें इसका खामियाजा कंपनी से दिलवाया जाए।

  • Punjab: 18 घंटे से इलाके बिजली पानी ना आने से लोग हुए परेशान, की नारेबाजी, देखें वीडियो

    Punjab: 18 घंटे से इलाके बिजली पानी ना आने से लोग हुए परेशान, की नारेबाजी, देखें वीडियो

    लुधियानाः बसंत एवन्यू में पिछले 18 घंटे से इलाके में बिजली-पानी ना आने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते आज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी की। इस संबंध में जब क्षेत्रवासियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में पिछले 18 घंटे से लाइट और पानी नहीं आ रहा है, जिसकी शिकायत हम कई बार बिजली विभाग से कर चुके हैं। लेकिन इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है और न ही क्षेत्र में बिजली ठीक करने कोई आया है।

  • बड़ा हादसाः खाईं में गाड़ी गिरने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

    बड़ा हादसाः खाईं में गाड़ी गिरने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

    चंबा। हिमाचल के चम्बा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। वहीं,  बताया जा रहा है कि भरमौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुराड के राख सामरा रोड पर सवारियों को लेकर जा रही टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई जिससे यह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों को मौत हो गई है और कई लोगों की घायल होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में भर्ती कराया गया। 

    भयानक था हादसे का मंजर
    हादसे के बाद मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था। गाड़ी एक सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर गिरी और फिर हादसे में सूमो के परखच्चे उड़ गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा।

  • Punjab : 2 पक्षों में हुई झड़प में एक की मौ’त, 14 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab : 2 पक्षों में हुई झड़प में एक की मौ’त, 14 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब –  घर के बाहर कांग्रेस पार्टी का बूथ लगाने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बता दें कि मतदान वाले दिन सरपंच ने कांग्रेस से संबंधित दो भाइयों को धमकियां दी थीं और मतगणना वाले दिन 4 जून को देर शाम कांग्रेस पार्टी से संबंधित पक्ष के घर पर हमला कर दिया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता एक व्यक्ति की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका भाई भी गंभीर रुप से घायल है। इस मामले में पुलिस ने सरपंच समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    पुलिस को दिए बयान में मृतक गुरमीत सिंह (50) निवासी कक्खांवाली के बेटे गुरजंट सिंह ने बताया कि सरपंच दलीप राम ने मतगणना वाले दिन देर शाम को पहले तो उनके घर पर हमला कर दिया। फिर जब वह पिता व चाचा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लंबी लेकर जा रहे थे तो रास्ते में फिर से उन्हें घेर कर मारपीट की। जिसके चलते उसके पिता की अस्पताल में मौत हो गई।

    गुरमीत सिंह के अनुसार वे मजदूरी करते हैं। एक जून को लोकसभा चुनाव वाले दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा उसके चाचा मनजीत राम के घर के आगे बूथ लगाया गया था। इस दौरान आप से संबंधित गांव का सरपंच दलीप आया और उसके चाचा मनजीत राम व पिता गुरमीत राम से उक्त जगह पर कांग्रेस का बूथ न लगाने को कहा। साथ ही बूथ न हटाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 

    चार जून की शाम करीब साढ़े छह बजे उसके पिता गुरमीत राम चाचा के घर में बैठे हुए थे। इतने में सरपंच दलीप सिंह अपने 14 साथियों के साथ तेजधार हथियारों के साथ उनके घर में घुस आया और जानलेवा हमला कर दिया। सरपंच दलीप ने तेजधार हथियार से उसके चाचा के सिर पर वार किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उक्त आरोपी मौके से फरार हो गए।

    मामले की जांच कर रहे एसआई बलराज सिंह ने बताया कि हमले में घायल गुरमीत राम की मौत होने के बाद मृतक के बेटे के बयान पर सरपंच दलीप राम पुत्र हरबंस राम, उसके भाई मलकीत राम, बूटा राम पुत्र हंसा, संदीप राम पुत्र मलकीत राम, संदीप राम पुत्र हरबंस राम,गगनदीप राम पुत्र कश्मीरी राम, बूटा राम पुत्र शंकर राम, बूटा राम पुत्र हंसा राम, हरबंस सिंह पुत्र मल्ल सिंह,हैप्पी पुत्र सतपाल निवासी कक्खांवाली, जसवीर सिंह पुत्र बोघा सिंह, हर्षपिंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह, रमेश कुमार पुत्र महंगा राम,अमृतपाल सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी पंजावा के खिलाफ धारा 302,307,452,506,148,149 आइपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।