Blog

  • कैबिनेट मंत्री और विधायक का लोगों ने किया घेराव, 1 KM तक भगाया, बॉडीगार्ड सहित कई घायल, देखें वीडियो

    कैबिनेट मंत्री और विधायक का लोगों ने किया घेराव, 1 KM तक भगाया, बॉडीगार्ड सहित कई घायल, देखें वीडियो

    नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेर लिया। ग्रामीणों के गुस्से से बचने के लिए दोनों नेताओं ने एक किलोमीटर पैदल भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के साथ झड़प में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोटें भी आई हैं। दरअसल, यह घटना तब हुई जब दोनों नेता मातमपुर्सी गांव में 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण कई लोगों की जान चली गई। बता दें, दो दिन पहले ट्रक की चपेट में आने से ऑटो में सवार 9 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद मलावां गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

    मंत्री श्रवण कुमार और विधायक कृष्ण मुरारी जैसे ही गांव पहुंचे। गांव पहुंचकर करीब आधा घंटे तक मंत्री और विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद जब मंत्री श्रवण कुमार और विधायक वापिस लौटने लगे तभी ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में ही ग्रामीण उग्र हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने नेताओं को दौड़ा दिया। अपनी जान बचाने के लिए मंत्री और विधायक को लगभग 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा। हमले में उनके बॉडीगार्ड्स और कुछ लोग घायल हो गए।

    ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में इतनी बड़ी घटना के बाद भी पांच दिनों तक कोई जनप्रतिनिधि या मंत्री हाल-चाल लेने नहीं आया। इस उपेक्षा से ग्रामीण आहत और नाराज थे। जब मंत्री और विधायक पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर कर दिया। इधर घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: बारिश का कहर, घर की छत गिरने से 3 लोग दबे, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश का कहर, घर की छत गिरने से 3 लोग दबे, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः लगातार बारिश ने जहां आम जनजीवन प्रभावित किया है। वहीं गरीबों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। फिरोजपुर के गांव अलिके में लगातार बारिश के कहर से घर की छत गिरने के कारण 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि तीन लोग अपने कमरे में सो रहे थे और अचानक लगातार हो रही बारिश के कारण उनकी छत गिर गई, जिसके मलबे के नीचे आने से परिवार के सदस्यों को चोटें आईं।

    आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि छत गिरने के बाद बड़ी मुश्किल से पूरे परिवार को मलबे के नीचे से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना घर चलाते हैं और अब रहने के लिए जो छत थी, वह भी गिर गई है। इसलिए अब पीड़ित परिवार सड़क पर रहने को मजबूर दिख रहा है। उन्होंने प्रशासन से घर की मरम्मत के लिए मदद की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: Bhago Majra Toll पर गलत साइड आ रहे Auto चालक ने कर्मी को मारी टक्कर, लगे गुंडागर्दी के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Bhago Majra Toll पर गलत साइड आ रहे Auto चालक ने कर्मी को मारी टक्कर, लगे गुंडागर्दी के आरोप, देखें वीडियो

    खरड़ः भागो माजरा टोल प्लाजा पर एक आटो चालक की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां ऑटो चालक ने रान्ग साइड आते हुए शिफ्ट इंचार्ज बलजिंदर सिंह को टक्कर मार दी। जिससे बलजिंदर सिंह जमीन पर गिर गए और उनकी पगड़ी उतर गई। बलजिंदर सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब एक आटो जो की रान्ग साइड आ रहा था। उसे रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन वह रुका नहीं और सीधा उसमें टक्कर मार दी।

    उन्होंने बताय कि पहले भी कई बार आटो चालकों को इस लाइन से न गुजरने की अपील की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वह गुंडागर्दी दिखाते हुए यहां से गुजर रहे है। उन्होंने कहा कि टोल पर 9 नंबर लाइन जो की एंबुलेंस और वीआईपी लोगों के लिए बनाई गई है। लेकिन आटो वाले यहां से गुजर रहे है। जब आटो चालक को समझाने की अपील तो वह उससे बहस करने लगा और गुंडागर्दी पर उतर आया।

    उन्होंने कहा कि इस संबंधी आटो यूनियन के प्रधान से भी बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। बलजिंदर सिंह ने इसकी सीसीटीवी फुटेज घड़ुआं पुलिस को देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। क्योंकि ऑटो चालक पहले भी गलत साइड से गुजरकर गुंडागर्दी करते रहे हैं। बार-बार समझाने के बावजूद वहवे लड़ाई पर उतर आते हैं।

  • लॉन्ग टाइम Boyfriend संग Taylor Swift ने की सगाई, Social Media पर छाई तस्वीरें

    लॉन्ग टाइम Boyfriend संग Taylor Swift ने की सगाई, Social Media पर छाई तस्वीरें

    नई दिल्ली: हॉलीवुड के मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सिंगर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड ट्रैविस केल्सी के साथ सगाई कर ली है। इस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें दोनों काफी रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं। टेलर ने एक बड़ी सी डायमंड रिंग में फोटो भी फ्लॉन्ट की है। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को गले लगाते और किस करते हुए दिख रहे हैं। फोटोज को शेयर करते हुए ट्रेलर ने कैप्शन दिया कि – ‘आपकी इंग्लिश टीचर और जिम टीचर की शादी हो रही है’। कपल ने अपनी पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। दोनों ही अपनी इस सेरेमनी को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। ट्रेलर और ट्रेविस की पहली मुलाकात 2023 में हुई थी। पहले दोनों में गहरी दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। ट्रैविस ट्रेलर का एक कॉन्सर्ट अटैंड करने के लिए एरोहेड स्टेडियम में पहुंचे थे। वहीं पर उन्होंने ट्रेलर को फ्रैंडशिप बैंड दिया जिस पर उनका लकी नंबर लिखा हुआ था। फैंस को यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वो ट्रेलर और ट्रैविस को दो साल डेट करने के बाद शादी की अनाउंसमेंट कर देंगे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

    जिस दौरान ट्रैविस ने ट्रेलर को फ्रैंडशिप बैंड दिया था तो उसे लेने से ट्रेलर ने मना कर दिया। इसके कुछ दिन बाद ट्रेलर ट्रैविस का गेम देखने के लिए स्टेडियम देखने गई थी। जब गेम खत्म हुआ तो दोनों वहां से साथ में कहीं चले गए। इसी दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरु हुई क्योंकि ट्रैविस को हमेशा उसके बाद ट्रेलर स्टेडियम में चियर करती हुई दिखी।

    आखिर कौन है ट्रेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी?

    ट्रेलर अमेरिकन सिंगर और सॉन्गराइट हैं। उनका जन्म 13 दिसंबर 1989 में हुआ। साल 2005 में उन्होंने Big Machine Records के साथ में एल्बम के लिए अपना पहला प्रोजेक्ट साइन किया है जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2008 में फीयरलेस एल्बम रिलीज हुई। इनके कई गाने हैं जो यूट्यूब पर बिलियन्स में सुने जा चुके हैं। ब्लैंक स्पेस और शेक इट ऑफ इसमें से ही एक है। ट्रैविस केल्सी की बात करें तो वह पेशे से एक फुटबॉलर हैं। वह 87 नंबर की जर्सी पहनते हैं। वह Kansas City Chiefs की ओर से खेलते हैं और Tight end उनकी पोजीशन रहती है। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1989 में वेस्टलेक ओहियो में हुआ था।
  • चंद सैकेंड में गिर गया मकान, पेट्रोल पंप संचालकों को DC ने किए आदेश जारी, देखें Live

    चंद सैकेंड में गिर गया मकान, पेट्रोल पंप संचालकों को DC ने किए आदेश जारी, देखें Live

    बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिले में भारी बारिश के बाद ब्यास नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंडी में ब्यास का पानी पंचवक्त्र मंदिर के प्रांगण तक पहुंच गया है। साल 2023 में भी यह मंदिर आधा ब्यास में डूब गया था। इस बार दोबारा ब्यास का पानी मंदिर के प्रांगण तक पहुंचा है। वहीं स्वारघाट में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। जहां, मझेड़ गांव में ताश के पत्तों के तरह मकान ढह गया।

    इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि चंद सैकेंड में मकान मलबे में तबदील हो गया। घटना के दौरान मकान को खाली करके लोग पहले ही निकल गए थे। वहीं कुल्लू डीसी तोरुल एस रवीश ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को इमरजेंसी के लिए पेट्रोल-डीजल रिजर्व रखने और जमाखोरी नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। 25 हजार लीटर से अधिक क्षमता वाले पंपों को कम से कम 5 हजार लीटर डीजल और 3 हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व रखने को कहा गया है। छोटे वाहनों (LMV) में एक बार में अधिकतम 20 लीटर और भारी वाहनों (HMV) को 100 लीटर तक ही ईंधन मिलेगा।

    ब्यास नदी ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन को जगह-जगह तहस नहस किया है। इसे बहाल होने में 2 दिन लग सकते हैं। चंडीगढ़ और मनाली के बीच काफी संख्या में टूरिस्ट फंसे हुए हैं। स्थानीय लोग उनके लिए खाने का प्रबंध कर रहे हैं। बारिश को देखते हुए कुल्लू, मंडी और चंबी में आज भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। लैंडस्लाइड की वजह से 675 सड़कें बंद पड़ी हैं। थोड़ी राहत की बात यह है कि अगले 48 घंटे तक मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा। आज सिर्फ शिमला और मंडी में ही बारिश का यलो अलर्ट है। हालांकि, 29 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय होगा।

     

  • Punjab News: सतलुज नदी के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई परेशानी, धुस्सी बांध खतरे में, देखें वीडियो

    Punjab News: सतलुज नदी के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई परेशानी, धुस्सी बांध खतरे में, देखें वीडियो

    लुधियानाः सतलुज नदी का बढ़ता जल स्तर प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इसी के चलते माछीवाड़ा साहिब के पास धुल्लेवाल गांव में धुस्सी बांध खतरे में है। प्रशासन और सिंचाई विभाग बांध को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। हाल की स्थिति के मुताबिक, सतलुज नदी में 50,000 क्यूसेक पानी बह रहा है, जबकि 2019 में बाढ़ के दौरान नदी में 1.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी बह रहा था। फिलहाल पानी खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन धुस्सी बांध के पास कटाव लगातार जारी है।

    सिंचाई विभाग बांध के कटाव को रोकने के लिए पत्थर और मिट्टी की बोरियां लगा रहा है। वहीं पुलिस विभाग ने बांध के नाजुक स्थलों पर कर्मियों को तैनात किया है जो 24 घंटे गश्त करेंगे। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    कुछ लोग अफवाहें फैलाकर लोगों में दहशत पैदा कर रहे हैं। इसलिए लोगों से अपील है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी मुश्किल घड़ी में प्रशासन से संपर्क करें। उन्हेें उचित से उचित सहायता दी जाएगी। धुस्सी बांध हमेशा से ही नाजुक स्थिति में रहा है और जब भी बाढ़ की स्थिति आई है, तो बांध को खतरा खड़ा हो जाता है। प्रशासन ने बांध की मुरम्मत के लिए काम शुरू कर दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

  • Jalandhar News: Model Town में व्यक्ति पर हमला, Dr. Kapoor पर लगाए प्रापर्टी हड़पने के आरोप, देखें LIVE

    Jalandhar News: Model Town में व्यक्ति पर हमला, Dr. Kapoor पर लगाए प्रापर्टी हड़पने के आरोप, देखें LIVE

    जालंधरः मॉडल टाउन में एक व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल व्यक्ति का नाम राजन सिद्धू है। राजन सिद्धू ने आरोप लगाते कहा कि डॉक्टर कपूर उन्हें ब्लैक मेल कर रहे है। जिसको लेकर आज उन पर हमला करवाया गया है। राजन सिद्धू ने डॉ. जशनीव कपूर पर आरोप लगाते कहा कि वह उनकी बिल्डिंग को हड़पना चाहते है। जिसकी कीमत 24 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

    राजन ने बताया कि 2022 में उन्होंने डॉ. कपूर से 4 करोड़ रुपए लिए थे, जो बैंक को देने थे। 4 करोड़ रुपए के बदले में उन्होंने अपनी बिल्डिंग को गिरवी रखा था और 17 फीसदी ब्याज के साथ पैसे मोड़ने पर बिल्डिंग छुड़वाने की बात हुई थी, लेकिन आज डॉ. कपूर उनकी बिल्डिंग पर कब्जा करना चाहता है।

    राजन ने आरोप लगाया कि विनोद अरोड़ा जो कि मास्टर माइंड है। जो डॉ. कपूर से साथ मिलकर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों को फंसाते है फिर ब्लैकमेलिंग करते है और लोगों की प्रापर्टी को हड़पने की कोशिश करते है। आज मेरी प्रापर्टी पर कब्जा करने की नीयत से अपने कुछ आदमी भेजकर हमला करवाया है। जिससे उनकी बाजू पर काफी गहरी चोट आई है। उन्होंने कहा कि उनके पास प्रापर्टी के सभी सबूत है।

    घटना की सूचना मिलते ही एएसआई दिलजीत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें राजन सिद्धू की ओर से हमले की जानकारी दी गई थी। मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे है। फिलहाल हमलावर मौके से फरार है। कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में डॉ. जशनीव कपूर से संपर्क साधना चाहा तो लेकिन हो नहीं पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • Punjab News: गांवों में 6 से 7 फीट भरा रावी नदी का पानी, छतों पर चढ़े लोग, देखें Live

    Punjab News: गांवों में 6 से 7 फीट भरा रावी नदी का पानी, छतों पर चढ़े लोग, देखें Live

    गुरदासपुरः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पंजाब के सरहदी गांवों में साफ दिखाई देने लगा है। वहीं रावी नदी का पानी शहर की ओर बढ़ रहा है। रावी नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण देर रात डेरा बाबा नानक में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर श्री करतारपुर कॉरिडोर दर्शन स्थल धुसी बांध टूट गया है। शहर से 6 किलोमीटर दूर मगरमुद्दिया तक रावी नदी का पानी अपनी चपेट में ले चुका है, जो नदी से 9 किलोमीटर दूर है।

    बताया जा रहा है कि कई गांवों में लोगों के घरों में 6 से 7 फुट तक पानी भर गया है और लोग छतों पर चढ़ गए हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन उनकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। दूसरी तरफ, पानी के मगरमुद्दिया तक पहुंचने पर आस-पास के लोग भी सहम गए हैं क्योंकि पानी तेजी से बढ़ रहा है।

    अगर फसलों और पशुओं की बात करें तो दोनों को बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि 1988 में जब बहुत ज्यादा बाढ़ आई थी, तब भी पानी मगरमुद्दिया तक नहीं पहुंचा था, लेकिन इस बार तेज बहाव वाला पानी लगातार बढ़ रहा है।

  • भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आर अश्विन के ऐलान से फैंस हुए हैरान

    भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आर अश्विन के ऐलान से फैंस हुए हैरान

    खेल: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। वहीं अश्विन के इस फैसले से फैंस भी हैरान रह गए है। दरअसल, अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग से रिटायर होने का फैसला कर लिया है। टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे अश्विन ने यह साफ कर दिया है कि दुनिया भर की अलग-अलग लीग्स में खेल के नए अनुभवों का उनका सफर आज से शुरु हो चुका है। अश्विन ने 18 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला किया था। उस समय उन्होंने आईपीएल में रहने की बात कही थी। वह आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेले थे जहां उन्होंने 9 मैचों में 7 विकेट लिए और 33 रन बनाए। 2025 में सीएसके के संघर्ष के बीच में अश्विन अन्य विवादों में भी शामिल रहे। अब हाल ही में उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर टिप्पणी की थी जहां उन्होंने यह कहा था कि उनको ज्यादा पैसे दिए गए थे। बाद में उन्होंने इस मामले में सफाई भी दी थी।

    पोस्ट शेयर कर दी फैंस को जानकारी

    चेन्नई सुपर किंग्स पर दिए गए कई विवादित बयानों के बाद यह माना जा रहा था कि अश्विन का करियर अब आईपीएल में लंबा नहीं चलेगा। इसके बाद उन्होंने आज सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान कर दिया है। अश्विन ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा है कि – ‘आज मेरे लिए खास दिन है और इसलिए एक नई शुरुआत भी कहते हैं। हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है मेरा आईपीएल करियर अब खत्म हो रहा है लेकिन अब मैं दुनिया की अलग-अलग लीग्स में क्रिकेट का नया सफर शुरु कर रहा हूं। मैं सभी फ्रेंचाइजियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे यादगार मोमेंट और रिलेशन दिए सबसे ज्यादा धन्यवाद आईपीएल और बीसीसीआई का जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया। आगे आने वाले समय को इंजॉय करने का मुझे इंतजार रहेगा’।

    आखिर क्यों लिया अश्विन ने सन्यास?

    गौरतलब है कि पिछले सीजन में अश्विन की उनके यूट्यूब चैनल के चलते बहुत ज्यादा आलोचना हुई थी। जहां उन्होंने सीएसके टीम के साथ अफगान स्पिनर नूर अहमद की आलोचना भी की थी। चैनल के एक विश्लेषक प्रसन्न अगोरम ने तर्क दिया था कि नूर अहमद की टीम में जरुरत नहीं थी। वहीं अश्विन ने पहले खुलासा किया था कि उन्होंने 2026 में सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से साफ मांगी है। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में सुपर किंग्स ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था जिसे इस पूर्व भारतीय स्पिनर के लिए इमोशनल घर वापसी माना जा रहा था हालांकि यह अभियान अश्विन के लिए निराशाजनक रहा है क्योंकि उनका प्रदर्शन उम्मीदों से कम रहा है।    
  • Punjab News: कार्तिक बग्गन हत्या मामले में परिवार और दलित समाज ने बुलाई बैठक

    Punjab News: कार्तिक बग्गन हत्या मामले में परिवार और दलित समाज ने बुलाई बैठक

    हत्या के 4 दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी का खुलासा नहीं हो पा रहा, परिवार में रोष

    लुधियानाः घाटी मोहल्ले के युवक कार्तिग बग्गन की हत्या मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी का सार्वजनिक खुलासा नहीं हो पा रहा। परिवार और दलित समाज में काफी रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर घाटी मोहल्ला में दलित समाज ने अहम बैठक बुलाई है। बैठक में दलित समाज के समस्त नेतागण और समाज सेवी पहुंचेगे। बता दें कि शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने कार्तिग बग्गन पर सुंदर नगर चौक में गोलियां चला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। घटना को आज 4 दिन हो गए है। परिवार ने कार्तिक के शव का पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया। कार्तिक के पिता के बयानों पर पुलिस ने 3 लोगों पर FIR जरूर दर्ज कर ली है। इन तीनों युवकों के नाम कुख्यात गैंगस्टर शुभम मोटा, गगन गिल और टोनी चौहान है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवक जरूर हिरासत में लिए है लेकिन अभी तक इस हत्याकांड को पुलिस पूरे तरीके से सुलझा नहीं पाई। जिस कारण लोगों में रोष है। आज की बैठक में दलित समाज किसी बड़े संघर्ष का ऐलान कर सकता है। हत्यारों की सीसीटीवी तक पुलिस के हाथ लग चुकी है। जिसमें हत्यारे कार्तिक का पीछा करते हुए भी नजर आ रहे है। कार्तिक की पुरानी रंजिश के कारण इन हत्यारों ने हत्या की है। उसके शरीर पर 4 गोलियां लगी है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि पुलिस ने कई गैंगस्टरों की सूचियां बनाई है जिनके साथ कार्तिक के मतभेद थे। ये गैंगस्टर उसे सोशल मीडिया पर भी धमकियां देते थे। कार्तिक परिवार का वह इकलौता बेटा था। पुलिस अब सोशल मीडिया भी खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि कार्तिक की किन लोगों के साथ ज्यादा रंजिश रही है। बता दें कि करीब ढ़ाई वर्ष पहले भी बेंजमन रोड पर कुछ बदमाशों ने कार्तिक पर गोलियां चलाई थी। गनीमत रही थी कि उस समय उसका बचाव हो गया था और गोली उसकी जांघ में लगी थी।