Blog

  • बच्चों की मौज, School जाने से पहले कर ले यह बात Confirm

    बच्चों की मौज, School जाने से पहले कर ले यह बात Confirm

    नई दिल्लीः महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई राज्यों में 16, 17 जुलाई से स्कूल खोले जाने थे, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 17 जुलाई को ज्यादातर राज्यों में मुहर्रम के चलते स्कूल बंद रहेंगे। सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह कल स्कूल जाने से पहले अपनी छुट्टी कंफर्म कर लें।

    गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद से जुलाई में जब से स्कूल खुले हैं, तब से ही किसी न किसी वजह से छुट्टियों का दौर शुरू है। यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट चल रहा है। उसी के बीच 17 जुलाई को मुहर्रम के खास अवसर ज्यादातर राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। मुहर्रम की छुट्टी पब्लिक हॉलिडे लिस्ट में काउंट की जाती है। हालांकि कई जगहों पर मुहर्रम की छुट्टी को लेकर संशय बना हुआ है।

  • Corona की तरह अब इस Virus ने दी दस्तक, बढ़े केस

    Corona की तरह अब इस Virus ने दी दस्तक, बढ़े केस

    नई दिल्लीः कोरोना जाने का नाम नहीं लेता कि इतने में ही नए-नए वायरस दस्तक देने लगते हैं। ऐसे ही एक संक्रामक चांदीपुरा वायरस आ गया है, जो काफी खतरनाक और जानलेवा बताया जा रहा है और इससे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। हाल फिलहाल चांदीपुरा वायरस के मामले तेजी से भारत में बढ़ रहे हैं, इसके कारण कई बच्चों की जान तक जा चुकी है। गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी इसके मामले सामने आए हैं। कई एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये वायरस काफी खतरनाक है और यह ब्रेन को डैमेज करता है। अगर इससे पीड़ित की समय से उपचार न हो तो मौत भी हो सकती है। इस वायरस की चपेट में ज्यादातर बच्चे आ रहे हैं। फिलहाल इसकी कोई वैक्सीन नहीं है। ऐसे में इसके मामले आने के बाद इस वायरस के मामले बढ़ने की आशंका है। क्या है चांदीपुरा वायरस और इसके लक्षण के साथ-साथ बचाव के बारे में जानिए..

    चांदीपुरा वायरस रबड़ विरिडे फैमिली का एक आरएनए वायरस है। इसके कारण बच्चे दिमागी बुखार (एन्सेफलाइटिस) से ग्रस्त हो रहा हैं। यह काफी पुराना वायरस है और 2003 में भी इसके मामले भारत में आए थे। यह वायरस 2 महीने से लेकर 15 साल के बच्चों पर असर करती है। बात करें इसके लक्षणों की तो इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण होते हैं, लेकिन ये बीमारी ऑटोइम्यून एन्सेफलाइटिस भी करती है। ऐसी कंडीशन में मृत्यु दर 50 से लेकर 70 % है। ये वायरस दिमाग पर असर डालता है। यह वेक्टर-बोर्न वायरस है और ऐसा बताया जाता है कि इसका ट्रांसमिशन सैंडफ्लाइज फ्लैबोटामस पापाटासी के जरिए होता है।

    यह वायरस कुछ मच्छरों और कीड़ों में होता है और जब ये कीड़े बच्चों को काटते हैं तो उससे इंफेक्शन होता है। गंदगी, पशुओं के मल और पेशाब के साथ-साथ पानी जमा होने की वजह से यह बीमारी फैलने का डर रहता है। बारिश के दौरान सर्दी, खांसी, पेटदर्द, डायरिया, उल्‍टी होने पर इलाज के साथ पीसीआर टेस्‍ट करवाएं। बच्‍चों में बुखार, उल्‍टी-दस्‍त, सिरदर्द और नसों में खिंचाव आना इसके लक्षण शामिल हैं। इस वायरस पहचान सबसे पहले नागपुर जिले के चांदीपुरा गांव में हुई थी, तब से इसे चांदीपुरा वायरस बोलते हैं। इस वायरस के शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन ब्रेन को धीरे-धीरे ये वायरस नुकसान करने लगता है और इससे मौत होती है।

  • हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, जाने मामला

    हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, जाने मामला

    अंबालाः नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सिविल व इलेक्ट्रिकल कार्यों को जल्द से पूरा करने के दिए निर्देश हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि अम्बाला एयरपोर्ट से उड़ान 15 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इसलिए अधिकारी 15 अगस्त से पहले पहले एयरपोर्ट में बाउंड्री वॉल, पार्किंग एरिया, मुख्य बिल्डिंग,  एंट्रेंस रोड, कैंटीन, वॉटर टैंक सहित सिविल व इलेक्ट्रिकल कार्यों को पूरा करवाए।

    यह निर्देश नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने चण्डीगढ़ में नागरिक उड्डयन, बिजली, लोक निर्माण तथा अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।

    डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि अम्बाला एयरपोर्ट में विमान के टेक-ऑफ एवं लैंडिंग के लिए अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस हवाई अड्डे का लाभ हरियाणा के साथ लगते हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी मिलेगा, जिन्हें यहां से अलग-अलग शहरों के लिए विमान सेवा मिलेगी।

    नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि आरसीएस-यूडीए के तहत उड़ान संचालन के लिए एयरलाइंस और हरियाणा सरकार के बीच समझौता ज्ञापन भी जल्द होगा।

  • Punjab : छात्र ने टंकी से कूदकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab : छात्र ने टंकी से कूदकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    मोहाली : एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र ने पानी की टंकी से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली खरड़-लुधियाना मुख्य मार्ग पर गांव खानपुर में मॉडर्न सिटी सेंटर के कॉम्प्लेक्स में बनी पानी की टंकी से कूदकर एक छात्र द्वारा आत्महत्या की है। इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल खरड़ से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे कुछ युवक गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल की एमरजेंसी में लेकर आए है। जिसके दोनों पैर बुरी तरह टूटे हुए थे और दोनों की हड्डियां टूट चुकी थीं। उन्होंने बताया कि जब ड्यूटी डॉक्टर ने घायल लड़के की जांच की तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुमित चिकरा (19) निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा के तौर पर हुई है, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआ में बीबीए का छात्र था मृतक को अस्पताल लाने वाले आदित्य और भैवव ने बताया कि मृतक उनका दोस्त था जो पैसे के भुगतान को लेकर कुछ दिनों से परेशान था। उन्होंने कहा कि उसने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर अचानक वह मॉडर्न सिटी सेंटर की पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया। दोस्तों ने बताया कि उसे बहुत समझाने को कोशिश करने के बावजूद उसने पांनी की टंकी से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मॉडर्न वैली खानपुर स्थित एक पीजी में अपने दोस्तों के साथ रहता था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान लापता, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान लापता, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के अहमदाबाद से एक 15 दिन से लड़के के लापता होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह लड़का एक गरीब परिवार का है। इस परिवार के बड़े लड़के की करीब 15 महीने पहले नशे की लत के कारण मौत हो चुकी है, उस लड़के की मौत का दर्द अभी परिवार भुला नहीं पाया कि उनके छोटा बेटा भी अब लापता हो गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जिनपर परिवार वालों को शक है उनको थाने लेजाकर पूछताछ की जा रही है।

    लापता लड़के के बाप का कहना है कि उनका लड़का पहले की तरह 10 बजे घरसे काम के लिए निकला था लेकिन शाम के 6ः15 बजे के करीब काम से घर नहीं आया। उन्होंने कहा कि हमें कुछ नोजवानों पर शक है, जिनका नाम हमने पुलिस को शिकायत में दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से सही तरीके से उनके लड़के को खोजा नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर नौजवानों से सही तरीके से पूछताछ की जाए तो हमारे लड़के का पता लग सकता है। उन्होंने कहा की हम सरकार से इन्साफ की मांग करते हैं।

  • Punjab: School में Petrol की बोतल लेकर महिला Teacher को जलाने पहुंचा पति, मची भगदड़

    Punjab: School में Petrol की बोतल लेकर महिला Teacher को जलाने पहुंचा पति, मची भगदड़

    पठानकोटः हल्का भोआ अंतगर्त आते गांव गतोरा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में उस समय भगदड़ मच गई, जब एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर स्कूल की टीचर को जलाने के इरादे से अंदर आ गया। यही नहीं आरोपी व्यक्ति ने सरकारी स्कूल के अंदर आ वहां बच्चों को शिक्षा दे रही टीचर के साथ मारपीट भी की। यह आरोप उक्त प्राइमरी स्कूल में कार्यरत अध्यापिका रेनू शर्मा, गांव गतोरा की सरपंच दीक्षा ठाकुर, मौके पर पहुंचे सरपंच राजिंदर कुमार भिल्ला एवं प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने गांव गतोरा के निवासी लवलीन शर्मा के ऊपर लगाए। बता दें कि गांव गतोरा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल की अध्यापिका रेनू शर्मा ने अपने पति लवलीन शर्मा के ऊपर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उन दोनों के रिश्ते में पिछले 4-5 साल से विवाद चल रहा है, जिसे लेकर अदालत में केस चल रहा है।

    उन्होंने बताया कि जब वह अपनी क्लास लगा रही थी तो उसका पति लवलीन शर्मा हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर स्कूल के भीतर आ गया। पहले तो आरोपी ने उसकी स्कूटी पर पेट्रोल फेंका, जिस पर रेनू शर्मा ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने रेनू पर भी पेट्रोल फेंक दिया और धक्का दिया। जैसे तैसे कर भाग कर रेनू ने अपनी जान बचाई। लेकिन आरोपी क्लास के अंदर आकर ही उसे मारने पीटने लग गया। हालांकि छुट्टी होने में 10-15 मिनट बाकि थे, तो उसी समय रेनू ने फोन कर अपने बेटे को वहां पर बुला लिया। जिसके बाद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। गांव के लोग एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    रेनू शर्मा ने बताया कि, उसने पुलिस से लिखायत शिकायत कर दी है। जिसके बाद उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं जब इस संबंध में गांव की सरपंच दीक्षा ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन जब वह स्कूल पहुंची तो पुलिस एवं अध्यापिका रेनू शर्मा स्कूल से निकल गए थे। उन्होंने बताया कि इन दोनों पति पत्नी की आपसी कलह है, जिस कारण इनका तलाक का केस चल रहा है। सुजानपुर थाना प्रभारी नवदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। पीड़िता को मेडिकल करवाने के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

  • Punjab: सुबह-सुबह शराब कारोबारी के घर सहित कई जगहों पर ED की छापेमारी

    Punjab: सुबह-सुबह शराब कारोबारी के घर सहित कई जगहों पर ED की छापेमारी

    फिरोजपुरः जीरा से सुबह-सुबह ईडी ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार जीरा शराब फैक्ट्री में ईडी की करीब 8 गाड़ियों ने सुबह 6 बजे पर छापेमारी की। बता दें कि ईडी ने सुबह शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा ​​के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने उनके घर समेत कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी की टीम शराब फैक्ट्री में बने दफ्तर में दस्तावेजों की जांच कर रही है और किसी को भी अंदर या बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। बता दें कि दीप मल्होत्रा ​​एक बड़े शराब कारोबारी हैं और फरीदकोट से शिरोमणि अकाली दल के विधायक भी रह चुके हैं।

  • पूर्व मंत्री के पिता का हुआ कत्ल

    पूर्व मंत्री के पिता का हुआ कत्ल

    दरभंगा: बिहार में एकबार फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीतन सहनी का शव घर के भीतर से क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया है। क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े शव को देखने से यह लग रहा है कि हत्या में तेजधार हथियार का उपयोग किया गया है। जो तस्वीरें सामने आई है वो भयावह और शव के पेट को फाड़ दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार उनके पिता घर पर अकेले थे। जीतन सहनी के अलावा घर में 2 से 3 नौकर और ड्राइवर रहते थे। घटनास्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक, आपसी रंजिश को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, मुकेश सहनी हैदराबाद में हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है। सुबह-सुबह इस हत्या की खबर ने स्थानीय लोगों को परेशान कर दिया है।

    दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि मुकेश सहनी के पिता की हत्या के मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा के नेतृत्व में के एस आई टी का गठन किया गया है, जिसमें बिरौल अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी मनीष कुमार चौधरी एवं बिरौल थाना अध्यक्ष भी शामिल है।

    केंद्र सरकार में मंत्री और बिहार के बड़े नेता जीतन राम मांझी ने एक्स पोस्ट में कहा, “वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या की सूचना से स्तब्ध हूं। मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कराया जाए. मैं और मेरी पार्टी इस दुख की घड़ी में हर तरह से मुकेश सहनी जी के साथ है।”

  • Punjab: इस मामले में दिवंगत हिंदू नेता Sudhir Suri के 2 बेटे गिरफ्तार

    Punjab: इस मामले में दिवंगत हिंदू नेता Sudhir Suri के 2 बेटे गिरफ्तार

    अमृतसरः दिवंगत हिंदू नेता सुधीर सूरी के दो बेटों पारस सूरी और मानक सूरी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से 6 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सुधीर सूरी की खालिस्तान समर्थक संदीप सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप के अनुसार, 26 जून को आरोपियों ने दीप कॉम्प्लेक्स स्थित कारोबारी की दुकान में घुसकर चार लैपटॉप और 30 मोबाइल फोन छीन लिए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन आरोपी भाग निकले।

    फिलहाल थाना सिविल लाइन पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीपी रणजीत सिंह, डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी नवजोत सिंह ने बताया कि कश्मीर एवेन्यू निवासी कमलकांत ने थाना सिविल लाइन पुलिस को बताया कि उसकी कोर्ट रोड स्थित दीप कॉम्प्लेक्स में दुकान है। उनका लैपटॉप और मोबाइल का बिजनेस है।

    दोनों आरोपियों ने उसे उसकी दुकान के अंदर फर्जी पते पर सिम बेचने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों भाई अपने तीन साथियों के साथ उक्त दुकान पर आए और वहां रखे चार लैपटॉप और कुछ मोबाइल फोन लूट लिए। फिर कमलकांत को एक सुनसान जगह पर बुलाया गया और 6 लाख रुपये की रंगदारी भी वसूली गई। आरोपियों ने उसे धमकाया और कहा कि उन्होंने उसके 15 लाख रुपये अपने खाते में लिख लिए हैं।

  • Jalandhar: पूर्व JE ने किया सुसाइड, कांग्रेसी नेताओं सहित 7 नामजद

    Jalandhar: पूर्व JE ने किया सुसाइड, कांग्रेसी नेताओं सहित 7 नामजद

    जालंधर, ENS: जेई के पद से मार्च माह में रिटायर हुए निगम के जेई ने सुबह 8 बजे के करीब डीएमयू शेड के पीछे से गुजरती रेलवे लाइनों पर – लेटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर ने जीआरपी को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक से सुसाइड नोट लिखा मिला, जिस पर उसने सारी कहानी लिखी हुई थी कि किस तरह उसे तंग किया जाता रहा है। जीआरपी एसएचओ पलविंदर सिंह भिंदर ने कहा कि मृतक की पहचान जोगिंदर कुमार पुत्र प्रताप चंद निवासी कमल विहार के रूप में हुई है।

    एसएचओ ने कहा कि घटना की जानकारी परिवार को दी गई तो मृतक के बेटे अमित के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक जोगिंदर ने सुसाइड नोट में नीलकंठ जज, मनजिंदर सिंह सिक्का, आशु, सतपाल, मुनीश शर्मा, रमन कुमार और सोहन लाल के नाम लिखे हुए हैं। इसमें मृतक ने लिखा है कि सातों लोग उसे पैसों और कमेटी के लिए परेशान करते थे। इससे वे काफी परेशान थे। इसी कारण उन्होंने कदम उठाया।

    एसएचओ ने कहा कि मृतक जोगिंदर जब निगम में कार्यरत थे तो इन सातों में से एक व्यक्ति ने जोगिंदर कुमार पर धारा 306 के तहत मामला भी दर्ज करवाया था। इसको लेकर भी वे काफी परेशान थे। मामले की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ सातों आरोपियों को बचाने के लिए सारा दिन कांग्रेसी वर्कर और नेता थाने में चक्कर लगाते रहे। पुलिस ने सुसाइड व बेटे के बयान पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।