Blog

  • Punjab News: तेज रफ्तार Auto ने मारी कई वाहनों को टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार Auto ने मारी कई वाहनों को टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगीरपुर रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार आटो ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि एक महिला बुजुर्ग गंभीर घायल हुई है, जिसकी टांग टूटी गई है। राहगीरों का कहना है कि आटो चालक तेज रफ्तार में था।

    जिसके पीछे उनके डाले से एक रस्सा बाहर निकला हुआ था। जिसे कई बार अवाजे लगाई, लेकिन आटो चालक ने रोकने की बजाए आटो भगा लिया। जिसके बाद आटो चालक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत आटो चालक को घेर लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि वह अभी मौके पहुंचे है, मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाएंगे।

  • Stock Market: Sensex और Nifty में मामूली बढ़त, IT sector में 200 प्लस अंकों की तेजी

    Stock Market: Sensex और Nifty में मामूली बढ़त, IT sector में 200 प्लस अंकों की तेजी

    बिजनेसः सेंसेक्स मंगलवार को 67 अंक की तेजी के साथ 81,575 के स्तर पर खुला। निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी है, ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जिसके बाद मार्केट में अभी तक कोई भी बढ़ मूव नहीं देखने मिला।

    कारोबार निमन स्तर पर है। न ज्यादा गिरावट देखी जा रही है ना ही तेजी। आईटी सेक्टर में तेजी देखी जा ही है जिसमें 200 प्लस अंकों की बढ़त दर्ज की गई है। कल से विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड, वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड और साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी 11 दिसंबर को ओपन होगा।

  • बस ने कई वाहनों और पैदल जा रहे लोगों को कुचला, 7 की मौत, 48 घायल, देखें वीडियो

    बस ने कई वाहनों और पैदल जा रहे लोगों को कुचला, 7 की मौत, 48 घायल, देखें वीडियो

    मुंबई : कुर्ला में बीती रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बेकाबू बस ने करीब 200 मीटर के दायरे में आए राहगिरों से लेकर गाड़ियों तक को टक्कर मार दी। ये हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में उस वक्त हुआ, जब बेस्ट की रूट नंबर 332 की बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी।हादसा इतना भयावह था कि बस की चपेट में आए 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम कश्यप (18), कनीज फातिमा (55), अफील शाह (19) और अनम शेख (20) के रूप में हुई है। बाकी मृतकों की पहचान होनी बाकि है। इस भीषण हादसे में 48 लोग घायल हैं, जिसमें पुलिस के 4 जवान घायल हुए थे,कुछ की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। बीती रात बस ड्राइवर को मेडिकल के लिए मुंबई के अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बीएमसी के एल वार्ड कार्यालय के पास व्हाइट हाउस बिल्डिंग के बाहर रात करीब 9:30 बजे हुआ है।घायलों का इलाज सायन और कुर्ला के अस्पताल में जारी है। घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है, जिसमें बेकाबू बस कार को रौंदते दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बेकाबू बेस्ट की बस ने करीब एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने हादसे वाली बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। अब बस के मेंटेनेंस की जांच जारी है
  • Jalandhar News: Sub Inspector पर व्यक्ति ने लगाए पैसे लेने और लॉटरी खुलवाने के आरोप, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Sub Inspector पर व्यक्ति ने लगाए पैसे लेने और लॉटरी खुलवाने के आरोप, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर विक्टर मसीह और व्यक्ति में देर रात जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान व्यक्ति ने सब इंस्पेक्टर पर लोगों से पैसे लेने और लॉटरी स्टाल से खुलवाने कई गंभीर आरोप है। व्यक्ति ने कहा कि उसके पास सारी रिकार्डिंग मौजूद है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति सरेआम सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहा है और अन्य पुलिस मुलाजिम उसे शांत करवा रहे है और बैठकर बात करने के लिए कह रहे है।

    वहीं सब इंस्पेक्टर भी व्यक्ति पर तस्करी करने के आरोप लगा रहे है। वहीं व्यक्ति का नाम सोनू सिलेंडर बताया जा रहा है। व्यक्ति सब इंस्पेक्टर पर 20 हजार रुपए उससे लेने के आरोप लगा रहा है। काफी देर तक चले हंगामे के दौरान सब इंस्पेक्टर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में गाड़ी कब्जे में लेने के आदेश मुलाजिमों को दे रहा है। इस दौरान रेहड़ी चालक को लेकर व्यक्ति आ गया और पुलिस अधिकारी के सामने कहने लगा कि सब इंस्पेक्टर ने उससे पैसे लिए है।

    इस दौरान भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति सरेआम पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप लगाता हुआ शोर मचा रहा है। वहीं सब इंस्पेक्टर ने सोनू पर तस्करी करने के आरोप लगाए और अफीम बेचने के आरोप लगाए है। हालांकि सोनू कह रहा है कि वह साबित करे कि कहां वह तस्करी कर रहा है और कहां पर उसके खिलाफ पर्चा दर्ज है।

  • Punjab News: पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट, शीतलहर का अलर्ट जारी

    Punjab News: पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट, शीतलहर का अलर्ट जारी

    लुधियानाः पंजाब-चंडीगढ़ में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तापमान में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब के औसत तापमान में 1.5 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मैदानी इलाकों में अमृतसर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक चंडीगढ़ के अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, रूपनगर और एसएएस नगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

    लेकिन अभी बारिश के आसार नहीं हैं। जिसके चलते पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में कंपकंपाती ठंड पड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो अब दिल्ली-हरियाणा सीमा पर चक्रवात के रूप में दिख सकता है। यही वजह है कि 13 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

     

     

  • Punjab News: चुनावों को लेकर CM Maan नेताओं से करेंगे मीटिंग, बनेंगी स्ट्रेटजी

    Punjab News: चुनावों को लेकर CM Maan नेताओं से करेंगे मीटिंग, बनेंगी स्ट्रेटजी

    लुधियानाः पंजाब में 21 दिसंबर को 5 नगर निगम व 44 नगर काउंसिल चुनाव होने जा रहे है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां कस ली है। वहीं आज आप पार्टी भी चुनावों को लेकर स्ट्रेटजी बनाएगी। दरअसल, चुनाव को लेकर सीएम भगवंत मान की अगुवाई में आप पार्टी की पहली अहम मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग में पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी संदीप पाठक और स्टेट प्रेसिडेंट अमन अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे।

    वहीं, सभी जिलों की स्क्रीनिंग कमेटियों के मेंबर भी मीटिंग के लिए बुलाए गए हैं। पार्टी की कोशिश अच्छे उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारकर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी जीत हासिल करने की है। ताकि दिल्ली चुनाव से पहले पार्टी को बूस्टर मिले। इन चुनावों को लेकर सारी पार्टियां जोरदार तरीके से जुटी हुई है। भाजपा द्वारा चुनाव के लिए प्रभारी व अन्य कमेटियां पहले ही गठित की जा चुकी हैं।

    इनमें पूर्व विधायकों, मंत्रियों, और सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह कांग्रेस ने पांच नगर निगमों व स्टेट लेवल पर स्क्रीनिंग कमेटियां बनाई हैं। इसके अलावा नगर काउंसिल के लिए प्रभारी व तीन मेंबर वाहली कमेटियां बनाई है। जबकि शिरोमणि अकाली दल ने नगर निगमों के लिए ऑब्जर्वर तैनात किए है। इसमें दिग्गज नेताओं को कमान सौंपी गई है। पार्टी ने लुधियाना में उम्मीदवार तक घोषित कर दिए है।

     

  • आज का राशिफल 10 दिसम्बर, 2024

    आज का राशिफल 10 दिसम्बर, 2024

    आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 1 बजकर 6 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए आपको परिवार में वरिष्ठ से माफी मांगनी पड़ सकती है। आज आपकी कोई योजना समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगे। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।

    वृष राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रांसफर के लिए परेशान लोगों को पसंदीदा जगह ट्रांसफर की खुशखबरी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मन लगेगा। किसी अनजान की हेल्प करके अपने आप को बेहतर फील महसूस करेंगे।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपनी किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे जिसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। पुस्तकालय के कारोबारी नई ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान जरूर देना होगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें ,जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपके धन की व्ययता रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चों पर रोक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने पेंडिंग काम को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

    सिंह राशि:आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपके अपने व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में कोई साइड बिजनेस कर सकते हैं। जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए नए अवसर मिलने की संभावना है। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में मैं रूचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। जीवन साथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

    कन्या राशि:आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले ,अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपकी पदोन्नति या जॉब चेंज करने के लिए अवसर प्राप्त होंगे। आप नौकरी के मामलों में सोच-समझकर कोई निर्णय लें।

    तुला राशि:आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज उनके प्रति लागाव बढेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लव मेट शाम को डिनर साथ में करेंगे,जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है।आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

    मकर राशि:आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा ,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। व्यायाम करने से ,डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होंगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अन बन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। करोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत है।आप अपने भाई बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं अकस्मात आपके किसी अति प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी।

  • Punjab News: Car और Auto में टक्कर एक की मौत, 7 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Car और Auto में टक्कर एक की मौत, 7 घायल, देखें वीडियो

    मोगा। पंजाब के मोगा-लुधियाना रोड पर थ्री वीलर को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 8 नरेगा मजदूर घायल हो गये। वहीं, एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा।

    बताया जा रहा है कि ये घटना करीब 5.30 बजे के करीब मोगा लुधियाना रोड पर गांव मेहना के पास जा रहे थ्री वीलर को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे हुई है। हादसे में 8 नरेगा मजदूर जख्मी हो गए जिनको एसएसएफ टीम द्वारा मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां पर इलाज के दौरान एक बाबू लाल नामक बुजुर्ग की मौत हो गई बाकी की 7 सवारियां जिनमें 5 महिलाएं और दो पुरुषों को काफी गंभीर चोटें लगी है। जिनका इलाज मोगा के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।

  • Punjab News : रंजिश के कारण व्यक्ति पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News : रंजिश के कारण व्यक्ति पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के कैलाश चौक पर दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर 3 लोगों कातिलाना हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावारों ने दातर और छुरी से हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में इलाज के लाया गया। जहां, गंभीर हालात को देखते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

    ये घटना पुरानी रंजिश के कारण बताई जा रही है। मौके पर मौजूद परिजनों ने बताया कि पुलिस को इस मामले बारे पहले भी शिकायत की थी। वहीं, पुलिस पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने बताया कि पुलिस अभी तक मामले बारे कोई कार्रवाई नहीं की है।

    एक्टिवा पर सवार व्यक्तियोें ने किया हमला
    कैलाश नगर चौक पर एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के वक्त आह नाम का शख्स अपनी एक्टिवा पर बैठा था और अपने भाई का इंतजार कर रहा था तभी एक्टिवा पर सवार तीन लोगों ने उस पर चाकू और गंडासिया से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बारे घायल व्यक्ति के भाई ने बताया कि उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण आज फिर से उसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया है।

  • Punjab Development and Promotion of Sports अधिनियम लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना: CM Mann

    Punjab Development and Promotion of Sports अधिनियम लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना: CM Mann

    कहा- खेलों को प्रोत्साहन देना और खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करना इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य।

    चंडीगढ़। पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘पंजाब राज्य (डेवलेपमेंट व प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स) अधिनियम, 2024’ को लागू करने की स्वीकृति दी। इसके साथ ही, पंजाब इस अधिनियम को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यहां खेल विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य राज्य में खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाए जाने वाले अच्छे तौर-तरीकों को अपनाना और खिलाड़ियों के निष्पक्ष चयन को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह एक्ट खेल एसोसिएशनों के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए कानूनी ढांचा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मान ने कहा कि इससे उन खिलाड़ियों के निष्पक्ष चयन को भी सुनिश्चित किया जाएगा, जो जिला स्तर पर अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे या राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एक्ट से खेल एसोसिएशनों द्वारा सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। इस एक्ट के तहत प्रत्येक जिले में एक विशेष खेल के लिए जिला एसोसिएशन का पंजीकरण किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस एक्ट के अनुसार खातों की देखरेख अनिवार्य रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा की जाएगी और सभी खर्चों और आय के स्रोतों का वार्षिक विवरण 31 मई से पहले प्रकाशित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दस्तावेज़ और खाते इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में खेल निदेशक, पंजाब सरकार को उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें महासचिव, दो वरिष्ठ कोच और दो प्रतिष्ठित खिलाड़ी शामिल होंगे। यह कमेटी जिले या राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीमों/खिलाड़ियों का चयन करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर/प्रबंधकीय सचिव की अध्यक्षता में गठित विवाद निवारण कमेटी खिलाड़ियों की अपील का निपटारा सात दिनों के भीतर करेगी। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला स्तर पर पांच सदस्यीय यौन उत्पीड़न कमेटी को अधिसूचित किया जाएगा, जिसमें खेल एसोसिएशनों की कार्यकारी कमेटियों के तीन महिला और दो पुरुष सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के प्रबंधकीय सचिव द्वारा राज्य स्तर पर पांच सदस्यीय कमेटी को अधिसूचित किया जाएगा, जिसमें राज्य खेल संघों की कार्यकारी कमेटियों के सदस्य शामिल होंगे। मान ने कहा कि ये कमेटियां किसी भी घटना की स्थिति में स्वत: संज्ञान ले सकती हैं। एक्ट के अनुसार सभी एसोसिएशन खेल गतिविधियों जैसे कैंप, लीग और प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए एक वार्षिक कैलेंडर तैयार करेंगे और इसे हर साल 31 मार्च तक अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा 30 दिनों के भीतर कैलेंडर को अंतिम रूप दिया जाएगा। मान ने उम्मीद जताई कि यह नीति राज्य में खेलों और खेल गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन देगी, जिससे युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जा सकेगा।