Blog

  • आज का राशिफल, 15 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 15 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 30 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

     मेष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं।जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिए किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

    वृष राशि:आज का दिन फेबरेबल रहेगा। आपके जीवन में नई-नई खुशियां आयेंगी। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में मदद करेंगे, जिससे आपके कार्य समय रहते पूरे हो जाएंगे।

    कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीनियर से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता रखें।

    सिंह राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि:आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे।

    तुला राशि:आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में अवॉर्ड मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिए कोई सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन उत्तम बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में कुछ समय लग सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने में आज आपका समय बीतेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी बड़े आदमी से मदद मिल सकती है। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

    मीन राशि:आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद करेगा। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। आज आप किसी फंक्शन में जाने के लिए तैयारी कर सकते हैं। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे

  • Punjab: इस इलाके में हुई बेअदबी, दो आरोपी गिरफ्तार

    Punjab: इस इलाके में हुई बेअदबी, दो आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसर: जिले के एक इलाके में बाइबिल की बेअदबी का मामला सामने आया है। यह घटना अमृतसर के कस्बा लोपोके के गांव मदोके में हुई है। लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह जब लोग गांव में निकले, तो रास्ते में बाइबिल को फेंककर जलाया गया था।

    जिसकी सूचना मिलते ही लोपोके और अजनाला की ईसाई धर्म से जुड़ी संस्थाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही लोपोके की पुलिस ने बाइबिल को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

    डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दो घंटे मे जांच के बाद गुरप्रीत सिंह व किरपाल सिंह दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: Car के Sunroof पर खड़े होकर अब नहीं बनेगी वीडियो, होगी कार्रवाई

    Punjab: Car के Sunroof पर खड़े होकर अब नहीं बनेगी वीडियो, होगी कार्रवाई

    चंडीगढ़: कार के सनरूफ पर खड़े होकर वीडियो बनाने के शुकीनो और शहरों में हुड़दंग मचाने वालो के खिलाफ ADGP ट्रैफिक ने सख्त निर्देश जारी किए है। जिसकी पालना करने के लिए सभी जिलों में विशेष टीमें भी बनाई गई हैं।

    पंजाब पुलिस के आर्डर में कहा गया है कि लग्जरी कारों में सनरूफ लगी होती है। जिनसे निकलकर छोटे बच्चे और बड़े राष्ट्रीय व राज्यीय मार्गों और शहरों में हुड़दंग मचाते हैं। इससे ड्राइवर का ध्यान भटक जाता है। जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसके पीछे का मकसद सड़क हादसों को रोकना है। साथ ही पंजाब पुलिस ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि अगर इससे जुड़ी कोई शिकायत या वीडियो सामने आती है तो प्राथमिकता के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Punjab: Jewellery Double करने का झांसा देने वाला बाबा गिरफ्तार

    Punjab: Jewellery Double करने का झांसा देने वाला बाबा गिरफ्तार

    रुपनगरः पंजाब के रूपनगर में जेवर डबल करने का झांसा देने का मामला सामने आया। जहां बाबा गुलमा को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम रूपनगर तथा स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 3 जुलाई को जिला रूपनगर के नूरपुर बेदी क्षेत्र में ठग गिरोह द्वारा समीरोवाल गांव की महिला विमला देवी से जेवर डबल करने का झांसा देकर ठगी की थी। पीड़ित महिला ने बताया जब वह घर की ओर जा रही थी तो उसको इस गिरोह द्वारा रास्ते में रोका गया। कहा कि जो बाबा आपसे मंदिर का रास्ता पूछ रहे था, क्या आप जानते हैं कि वह बहुत पहुंचे हुए बाबा है।

    पीड़िता ने बताया कि वह बाबा ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। जिसके बाद उसे ठगों द्वारा यकिन दिलाया गया कि बाबा में इतनी शक्ति है कि वह आपके जेवर डबल कर देंगे। इसके बाद जेवर को रुमाल में डालने के लिए कहा जब महिला ने जेवल रुमाल में रखे तो बाबा ने रुमाल पर कुछ झाड़ फूंक किया और बोला कि इसे घर जाकर ही खोलना नही तो जेवर डबल नहीं होंगे। मगर जब घर जाकर देखा तो उसमें कुछ नहीं था। तब उनको समझ आया कि उसके साथ ठगी हो गई है।

    इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया तथा आरोपियों की तलाश में सीआईए स्टाफ रूपनगर इंचार्ज मनफूल सिंह तथा स्थानीय थाना प्रभारी हर्ष मोहन गौतम द्वारा साइंटिफिक तथा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

    पुलिस की विशेष नाकाबंदी के दौरान नूरपुर बेदी श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर गुलामा नामक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि इसके पांच अन्य साथी सागर, धोधी, राणा तथा मूला की तलाश में निरंतर छापेमारी की जा रही थी।

  • Punjab: महिला सवारी को लेकर हुआ विवाद, E-Rickshaw चालक की हुई मृत्यु

    Punjab: महिला सवारी को लेकर हुआ विवाद, E-Rickshaw चालक की हुई मृत्यु

    लुधियाना : रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालक और एक ई-रिक्शा चालक के बीच सवारी बैठाने को लेकर भिड़ंत होने का मामला सामने है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो महिलाओं सवारियों को बिठाने को लेकर ऑटो चालक प्रताप सिंह निवासी हैबोवाला और ई रिक्शा चालक संजीव कुमार के बीच बहसबाजी हुई। ऑटो चालक महिलाओं से 80 रुपए सवारी मांग रहा था, जबकि संजीव 70 रुपए मांग रहा था। इस दौरान ऑटो चालक ने ई-रिक्शा चालक को मुक्का मार दिया।

    बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक की हालत खराब हो गई। जिसे लोगो द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ई-रिक्शा चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। थाना कोतवाली के प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ऑटो चालक को पकड़ लिया जायेगा।

  • 1978 के बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का खजाना, दरवाजा खुलते ही SP हुए बेहोश

    1978 के बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का खजाना, दरवाजा खुलते ही SP हुए बेहोश

    नई दिल्लीः ओडिशा के जिला पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर का खजाना आज (14 जुलाई) को 46 साल बाद खोला गया। इस दौरान भंडार गृह में सरकार के प्रतिनिधि, ASI के अधिकारी, श्री गजपति महाराज के प्रतिनिधि और 4 सेवादारों समेत 11 लोग मौजूद रहे थे।

    मंदिर के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी का कहना है कि आउटर रत्न भंडार का सामान लकड़ी के 6 बक्सों में डाल करके सील किया गया है। लेकिन इनर रत्न भंडार का सामान शिफ्ट नहीं किया जा सका। बाकि का काम अब बहुडा यात्रा और सुना वेशा के बाद किया जाएगा।

    कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस रथ के मुताबिक दोनों रत्न भंडार के दोनों हिस्सों में नए ताले लगा दिए गए हैं। यहां से मिले कीमती सामानों की डिजिटल लिस्ट त्यार कि जाएगी। जिसमें उनके वजन और निर्माण जैसे डिटेल आदी शामिल होंगे।

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सुपरिंटेंडेंट डीबी गडनायक ने बताया कि मरम्मत के लिए रत्न भंडार का सर्वे किया जाएगा।

    बताया जा रहा है कि रत्न भंडार का दूसरा दरवाजा खुलते ही SP पिनाक मिश्रा बेहोश हो गए, हालांकि इसका कारण पता नहीं चल पाया, जिनका इलाज मंदिर परिसर में ही किया गया।

    रत्न भंडार आखिरी बार 46 साल पहले 1978 में खोला गया था। 2018 में हाईकोर्ट के निर्देश पर रत्न भंडार को खोलने की कोशिश हुई लेकिन असली चाबियां न होने से कार्य नहीं हो सका। यही मुद्दा भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में भी रखा था, जिसे सरकार बनते ही पूरा किया।

  • हर मोर्चे पर फेल सुखु सरकार : लखबीर लक्खी

    हर मोर्चे पर फेल सुखु सरकार : लखबीर लक्खी

    एक भी गरंटी को पूरा नही कर पाए सुखु
     
    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा प्रवक्ता हरोली लखबीर लखी ने जारी बयान में कहा है कि प्रदेश की सुखु सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है व अब अपनी दी हुई गारंटियों से पीछे हट रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सत्ता में आने से पहले 300 यूनिट मुफ्त देने की गरंटी दी थी ।परंतु 300 तो दूर अब 125 यूनिट भी बंद कर दी है व इस गरंटी में जो नियम लगाए है उससे तो इक्का दुक्का को राहत मिलती नजर आ रही है जबकि गरंटी यह थी कि सभी को 300 यूनिट मुफ्त मिलनी थी बिजली । उन्होंने कहा कि सुखु सरकार ने प्रदेश की जनता पर कुठाराघात किया है जिसके लिए प्रदेश की जनता उनको कभी माफ नही करेगी क्योंकि 10 ग्रंटियो में से एक भी गरंटी पूरी नही हो पाई है जिसके लिए मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से माफी मांगे ।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह कर के सत्ता में आई सरकार अब प्रदेश की जनता को ही लूट रही है जबकि इससे पूर्व जयराम सरकार ने 125 यूनिट बिजली माफ किये थे जिसका प्रदेश की जनता लाभ ले रही थी परन्तु सुखु सरकार ने इस योजना को भी बंद कर दिया । उन्होंने कहा कि इतिहास में सुखु सरकार को विकास बंद करने वाली सरकार के नाम से जाना जाएगा । उन्होंने कहा कि सुखु सरकार केबल अपने मित्रों को ही फायदा देने वाली सरकार बनकर रह गयी है जबकि जनता से जुड़े फायदे के मुद्दों को रोजाना यह सरकार बंद कर रही है । लखी ने सुखु सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर इस फैसले को बापिस न लिया गया तो इस फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरा जाएगा व सुखु सरकार का डटकर विरोध किया जाएगा ।
  • राज्य के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्टिविटी सुविधा से जोड़ा जाएगाः अग्निहोत्री

    राज्य के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्टिविटी सुविधा से जोड़ा जाएगाः अग्निहोत्री

    उपमुख्यमंत्री ने ज्वालाजी मंदिर में नवाया शीश
     
    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्वालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है जिससे भक्तों को घर बैठे ही दर्शन की सुविधा सुनिश्चित होगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत दी। इस दौरान उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री भी साथ मौजूद रहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के मंदिरों, शक्तिपीठों में हवन, भंडारा और जागरण समारोहों के लिए आनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पायलट योजना आरंभ की है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से श्रद्वालु मंदिर के पुजारियों से भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के अनुभवों को और सुखद बनाने के लिए सरकार प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर भी कार्य कर रही है। श्रद्वालुओं को मंदिरों में विश्राम के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थान पर्यटन का केंद्र बिंदु है तथा इसी दृष्टि से मंदिरों को विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है ताकि तीर्थाटन के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।
     उन्होंने कहा कि ज्वालाजी मंदिर हिमाचल का एक प्रमुख शक्तिपीठ है तथा इसे सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि श्रद्वालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कला तथा लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भी सरकार कारगर कदम उठा रही है इस बाबत हिमाचल की विभिन्न कलाओं को देश भर में पहचान दिलाने के लिए सार्थक पहल की है।
  • जनविरोधी नीतियों के चलते देश में भाजपा की साख गिरी: सीमा शर्मा

    जनविरोधी नीतियों के चलते देश में भाजपा की साख गिरी: सीमा शर्मा

    ऊना /सुशील पंडित : जनविरोधी नीतियों के चलते देश व प्रदेश में भाजपा की साख गिर रही है। हालही में हुए उपचुनावों में भाजपा की हुई हार भाजपा नेताओं के लिए चिंतन और मंथन का विषय है यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़ा कर महिला वर्ग का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुक्खू सरकार ने महिलाओं को  प्रति माह 1500 रुपए पैंशन योजना शुरू करने का सराहनीय क़दम है। उन्होंने कहा कि जहां सुक्खू सरकार महिलाओं को पैंशन देने की हामी भर रही थी, वहीं प्रदेश में भाजपा नेतृत्व महिलाओं की पैंशन रोकने के लिए राज्यपाल, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के समक्ष दंड बैठकें मार रहे थे। इस के अतिरिक्त 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को सरकार द्वारा गोद लेने की योजना भी प्रदेश की जनता द्वारा खूब सराही जा रही है।
    उन्होंने कहा कि उपचुनावों में भाजपा की हुई हार की कोई भी भाजपा नेता जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि उपचुनावों के परिणाम घोषित होने से पूर्व कई भाजपा नेता प्रदेश में सत्ता पाने का स्वप्न देख रहे थे लेकिन उपचुनावों में हुई हार के बाद मुंह छुपाते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने अगर आपदा के समय पीड़ित परिवारों और सरकार का साथ दिया होता तो आज भाजपा नेताओं को मुंह छूपाने की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि आपदा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीड़ित परिवारों की तुरंत सहायता के लिए 4500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यों को विभिन्न सरकारी संस्थाओं और केंद्र की एजेंसियां सराह रही है। मात्र भाजपा नेताओं को ही सुक्खू सरकार के कार्य पसंद नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने के बाद भाजपा नेता छटपटा रहे हैं। जिस कारण गलत बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने कोशिश कर रहे हैं।
  • दुनिया का इकलौता शहर, Non-veg foods जहां पूरी तरह है बैन

    दुनिया का इकलौता शहर, Non-veg foods जहां पूरी तरह है बैन

    नई दिल्लीः कुछ लोगों को शाकाहारी खाना पसंद है तो कुछ मांसाहार खाना पसंद करते हैं। खाने को लेकर सबकी अपनी-अपनी प्रिफरेंस होती है। लेकिन अब एक शहर ऐसा भी है जहां सिर्फ नॉनवेज फूड्स को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।

    गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालीताना शहर ने इतिहास रच दिया है। यह दुनिया का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां मांसाहारी भोजन की बिक्री और खाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    इस ऐतिहासिक फैसले के पीछे जैन साधुओं का लगातार विरोध प्रदर्शन रहा है। 2014 में लगभग 200 जैन साधुओं ने शहर के लगभग 250 कसाई की दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी।

    सरकार ने जैन समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस प्रतिबंध को लागू किया है। अब पालिताना में न सिर्फ मांस और अंडे की बिक्री बंद है बल्कि जानवरों का कटान भी वर्जित है। जो लोग इस नियम को तोड़ते हैं, उन्हें दंड का प्रावधान है। यह शाकाहारी जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

    पालीताना शहर मुख्य रूप से जैन तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है और यह फैसला इसकी पवित्रता को बनाए रखने में मदद करेगा। इसके अलावा, शहर में अब कई शाकाहारी रेस्टोरेंट खुल चुके हैं, जो स्वादिष्ट और विविध प्रकार का शाकाहारी भोजन परोसते हैं।

    हालांकि, इस फैसले की आलोचना करने वाले भी हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह खानपान की आजादी में हस्तक्षेप है। वहीं, कुछ का कहना है कि इससे शहर के पर्यटन पर असर पड़ सकता है, क्योंकि कई पर्यटक मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं।