Blog

  • Punjab: पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर चाकुओं से हमला, देखें Video

    Punjab: पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर चाकुओं से हमला, देखें Video

    हमले में परिवार के दो सदस्य गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

    अमृतसरः अजनाला के गांव दुजोवाल में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला में घर के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने उन पर तेजदार हथियार से हमला कर दिया। हमले दौरान आरोपियों ने घर में खड़ी गाड़ी, मोटरसाइकिल समेत घर के सामान के साथ भी तोड़फोड़ की है। 

    पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस मौके बलदेव सिंह ने कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके भाई के घर पर गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। आरोपियों ने घर में तोड़फाड़ भी की है जिससे उनका काफी नुक्सान हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि उनके पास मामले संबंधी शिकायत अाई है। जांच शुरू कर दी है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • दर्दनाक हादसा : नदी में नाव पलटने से 80 की मौत

    दर्दनाक हादसा : नदी में नाव पलटने से 80 की मौत

    नई दिल्ली : मध्य अफ्रीका में स्थित देश कांगो की राजधानी किंशासा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक नदी में 270 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई है। इस हादसे में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी देश के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने दी है। एक बयान में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया है कि माई-नडोम्बे प्रांत में क्वा नदी में नाव पलट गई जिसमें लोगों की दुखद मौत हुई है। 

    नौका पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे।राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने एक्स पर पर लिखा कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के माई-नडोम्बे प्रांत में मुशी शहर से 70 किलोमीटर दूर क्वा नदी पर हुई नाव दुर्घटना में 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी आपदा फिर ना हो। 

    राष्ट्रपति ने अधिकारियों को इस आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सही कारणों को स्पष्ट करने और भविष्य में ऐसी आपदा को दोबारा होने से रोकने के लिए हादसे की जांच की जाए। 

  • Punjab: शरारती अनसंरों ने मंदिर में की बेअदबी और तोड़फोड़, लोगों में रोष, देखें Video

    Punjab: शरारती अनसंरों ने मंदिर में की बेअदबी और तोड़फोड़, लोगों में रोष, देखें Video

    गुरदासपुरः गांव भागो कावां में शरारती अनसंरों द्वारा नवनिर्मित श्री गुरु रविदास मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाए है कि शरारती अनंसरों ने मंदिर से साथ-साथ तस्वीरों के साथ भी बेअदबी है। जिसके चलते लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि शरारती अनंसरों ने गुरु रविदास महाराज की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है। गांव के लोगों ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले को लेकर जब सदर पुलिस SHO अमनदीप सिंह से बात करनी चाही तो उन्होंने बंद कैमरे के सामने कहा कि जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

  • Kulhad Pizza से नहीं कुल्हड़ Lassi से होगा Mood Cool, आप भी बनाना सीखें

    Kulhad Pizza से नहीं कुल्हड़ Lassi से होगा Mood Cool, आप भी बनाना सीखें

    बोकारो: भीषण गर्मी में लोग ठंडा पेय पदार्थ पीना चाहते हैं। ऐसे में अगर आपको लस्सी मिल जाए तो सेहत बनने के साथ मन मिजाज ठंडा रहेगा। अगर आप स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट से भरपूर केसर लस्सी का आनंद लेना चाहते हैं, तो ऐसे में बोकारो के चास गरगा पुल के सामने स्थित पंजाब केसर लस्सी के स्टॉल पर आएं। यह खास ड्राई फ्रूट से भरपूर केसर वाली लस्सी के लिए प्रसिद्ध है। 

    लस्सी विक्रेता गोपाल प्रसाद ने बताया कि वह चास में बीते दो वर्षों केसर लस्सी कि बिक्री कर रहे हैं। लस्सी पीते ही मन तरोताजा हो जाता है। उनके स्टॉल पर बड़े गिलास के चॉकलेट लस्सी कि कीमत 50 रुपए, वहीं छोटे गिलास में लस्सी की कीमत 40 रुपए है। केसर लस्सी के शौकीन के लिए बड़े गिलास के केसर लस्सी कि कीमत 65 रुपए और छोटे गिलास के केसर लस्सी की कीमत 30 रुपए तय है। उनके स्टॉल पर रोजाना 30 से 50 लीटर दही की खपत हो जाती है। प्रतिदिन 80 से 100 गिलास लस्सी की बिक्री हो जाती है।

    ऐसे बनाए लस्सी

    केसर लस्सी बनाने कि रेसिपी को लेकर विक्रेता गोपाल ने बताया कि सबसे पहले ताजा दूध को गरम कर मिट्टी के मटके में दही जमाए, फिर दही को निकालकर अच्छे से फेटकर लस्सी तैयार की जाती है। फिर मिट्टी के गिलास में कोकोनट पाउडर, गुलाब जल, काजू और किशमिश मिलाया जाता है। फिर ऊपर से रुआफजा और केसर डालकर अच्छी तरह सजाकर परोस दिया जाता है।

  • Online आर्डर में Ice Cream के अंदर से निकली इंसान की कटी उंगली, केस दर्ज

    Online आर्डर में Ice Cream के अंदर से निकली इंसान की कटी उंगली, केस दर्ज

    मुंबईः मलाड इलाके में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला ने दावा किया है कि आइसक्रीम कोन के अंदर इंसान की एक कटी हुई उंगली मिली है।महिला ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि आइसक्रीम कोन में इंसानी अंग है। पुलिस ने और पुख्ता होने के लिए आइसक्रीम में मिली इंसानी अंग को FSL में भेजा है। मलाड पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 272, 272 और 336 के तहत मामला दर्ज किया।

    क्या है दावा?

    महिला ने दावा किया कि उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी, लेकिन जैसे ही उसको लगा की कुछ गड़बड़ है उसने आइसक्रीम में देखा की एक इंसानी कटी हुई उंगली है। वहीं पुलिस ने कहा, ”एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है।”

    ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ (27) ने बुधवार को ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है। महिला ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा था। सेराओ पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। FPJ के अनुसार सुबह उनकी बहन ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए किराने का सामान ऑर्डर कर रही थी, तभी उन्होंने उससे 3 बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम को लिस्ट में शामिल करने के लिए कहा। जब आइसक्रीम डिलीवर हुई तो उन्होंने कोन खोला और उसमें उंगली का टुकड़ा निकला। उन्होंने घटना की जानकारी मलाड पुलिस को दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई, उसकी भी तलाशी ली जाएगी।

  • Hotel में रुक रहे है तो घर से चादर जरूर ले जाएं, नहीं तो हो जाएंगे बीमार

    Hotel में रुक रहे है तो घर से चादर जरूर ले जाएं, नहीं तो हो जाएंगे बीमार

    कर्मचारी ने बताई ऐसी सच्चाई, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

    छुट्टियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आप परिवार सहित कहीं बाहर जाने का मन बना रहे है और किसी होटल में रुकने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सा सावधान हो जाए। क्योंकि कुछ बाते आपकों हैरान कर देगी। हाल ही में एक सोशल मीडिया पर कई होटल कर्मियों ने ऐसी बातें बताईं, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। सबसे हैरान करने वाली बात होटल के बिस्तर पर बिछे चादर से जुड़ी है। उनकी बातें सुनकर आपको पता चलेगा कि होटल में बिछाने के लिए घर से ही अपनी चादर ले जाना समझदारी होगी।

    सोशल मीडिया पर कुछ सालों पहले एक शख्स ने होटल की चादरों को लेकर चर्चा शुरू की। उसने पूछा कि क्या ये बात सच है कि होटल के बिस्तर पर बिछे कंफर्टर को नहीं धोया जाता, इस वजह से उसपर सोने से बचना चाहिए? कंफर्टर का अर्थ है कंबल जैसा चादर, जिसे ओढ़कर लोग सोते हैं पर इस शख्स के पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर होटल से जुड़ी और भी कई चौंकाने वाली बातें बताईं। 

    उसने बताया कि वह होटल में काम करता है। वहां पर चादरों को हर मेहमान के जाने के बाद धोया नहीं जाता, उन्हें उसी तरह फिर से बिछा दिया जाता है। एक ने बताया कि उन्हें मेहमान के जाने के बाद सिर्फ चादर और तकिया धोने को कहा जाता था, कंफर्टर को महीने में सिर्फ एक बार धोया जाता था, जब कमरों की डीप क्लीनिंग होती थी।

    एक शख्स ने कमेंट में बताया कि उसने 1 साल तक होटल में काम किया था, उसने कभी  भी होटल के कंफर्टर को धुलते नहीं देखा। इस वजह से वह अब जब कभी किसी होटल में रुकने जाता है, तो सबसे पहले कंफर्टर को हटाकर अलमारी में रख देता है। एक ने कहा आपको अपने लगेज को कभी भी बिस्तर पर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि चादर या कंबल के कीटाणु आपके सामान पर चढ़ सकते हैं जो आपके साथ आपके घर तक पहुंच जाएंगे। क्या आपको इसके बारे में पता था?

  • Punjab: मामूली विवाद को लेकर चली लाठियां, चढ़ाया ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    Punjab: मामूली विवाद को लेकर चली लाठियां, चढ़ाया ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव सोढ़ीवाला में गली में सोने को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गरीब परिवार भीषण गर्मी में गली में खुले आसमान के नीचे मंजा लगाकर सोता है। इस बात को लेकर गुस्साएं जमीनदार के साथ उनका विवाद हो गया। आरोप है कि खुले आसमान में मंजा बिछाकर सोने को लेकर गुस्साए जमीनदार की ओर से ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि जमीनदार पर लाठियों से हमला करने के पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है। घटना में घायल पीड़ित परिवार के सदस्यों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    बताया जा रहा है कि गांव सोढी वाला में अनुसूचित जाति समुदाय के गरीब परिवार तेज गर्मी के कारण अपनी रातें अपने घरों के बाहर सो कर गुजारते हैं, लेकिन वहां के एक जमीनदार को देर रात यह पसंद नहीं आया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि देर रात जब वह गर्मी के कारण बाहर खुले आसमान के नीचे मंजा बिछाकर बैठे हुए थे। तो गांव का जमीनदार वहां पर पहुंच गया। आरोप है कि वह उन्हें भला बुरा कहते हुए खुले आसमान से मंजा हटाने के लिए कहने लगा। उन्होंने कहा कि जब जमीनदार को खुले आसमान में सोने की मजबूरी बताई तो गुस्साएं जमीनदार ने ट्रैक्टर लाकर मंजे पर चढ़ा दिया।

    परिवार का कहना है कि ऐसा करने से उन्होंने जमीनदार को रोका तो वह अपने साथियों को लेकर आ गया और लाठियों से उसने हमला कर दिया। इस घटना में उनके परिवारिक सदस्यों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए ममदोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गरीब परिवार का कहना है कि वह खुले आसमान में सोने के लिए मजबूर है। क्यों घरों की छतें कच्ची होने के चलते वह छतों पर नहीं सो सकते। जिसके चलते वह घरों के बाहर मंजा बिछाकर सो जाते है। उनका कहना हैकि जिस रास्ते पर वह सोते है वह रास्ता आगे बंद हो जाता है। परिवार का आरोप है कि जमीनदार उन्हें जान-बूझकर तंग परेशान करने के लिए गुंडागर्दी कर रहा है। इस मामले में परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab: अब तेज गाड़ी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, एक्शन में आई पुलिस, देखें वीडियो 

    Punjab: अब तेज गाड़ी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, एक्शन में आई पुलिस, देखें वीडियो 

    अमृतसरः पंजाब में बढ़ रहे सड़क हादसों के बाद जिले की पुलिस एक्शन में आ गई है। ऐसे में अब तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस की ओर से शिकंजा कसा जाएंगा। दरअसल, तेज गाड़ी के चलते सड़क दुर्घटनाओं पर पुलिस ने नकेल कसने के लिए सरकार द्वारा ट्रैफिक पुलिस को निर्देश जारी किए गए है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि ट्रैफिक को कंट्रोल में करने के लिए तेज रफ्तार गाड़ी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एलिवेटिड रोड़ पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्पीड कवरेज करने के लिए कैमरे लगाए गए है ऐसे में तेज गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस उनके चालान काटेंगी।

    अब कोई भी गाड़ी चालक तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर जब एलिवेटिड रोड से गुजरेंगा तो स्पीड कवरेज करने वाले कैमरे के जरिए गाड़ी की रफ्तार कि पिक्चर पुलिस के पास पहुंच जाएंगी। वहीं पुलिस द्वारा कुछ दूरी पर लगाए नाके पर गाड़ी को रोककर उसका चालाना काटने के निर्देश जारी कर दिए गए है। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि जब भी आपको एलिवेटेड रोड पर चढ़ना हो तो अपनी गाड़ी की स्पीड 40 या 50 से ज्यादा न रखें। पुलिस ने कहाकि जब भी लोग शहर से कहीं जाते हैं, वे ऊंची सड़क पर चढ़ जाते हैं और अपने वाहन की गति बढ़ा देते हैं। जिससे गाड़ी की रफ्तार तेज होने के चलते कोई न कोई हादसा हो जाता है। इस हादसों के कारण कीमती जान भी नुकसान होता है।

    ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की हैं कि वे अपने वाहन कम से कम स्पीड में चलाएं ताकि सड़क हादसों में जा रही कीमती जानों को बचाया जा सके। इस दौरान पुलि सने कहा कि उन्हें तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी हो चुके है। ऐसे में चालान काटने के दौरान वह किसी चालक का फोन नहीं सुनेंगे और ना ही किसी से फोन पर बात करने की सिफारिश की जाएंगी। पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले चालक का सीधा चालान काटा जाएगा। इसलिए पुलिस ने सड़क दुर्घटना से बचने के लिए लोगों को अपने वाहन 40 से 50 की स्पीड के बीच गाड़ी चलाने की अपील की है।

  • Punjab: DIG Border Range Rakesh Kaushal ने Cyclothon से दिया तंदरुस्त और नशे से दूर रहने का संदेश, देखें Video

    Punjab: DIG Border Range Rakesh Kaushal ने Cyclothon से दिया तंदरुस्त और नशे से दूर रहने का संदेश, देखें Video

    आज के समय में नौजवान सबसे ज्यादा नशे का शिकार हो रहेः एसएसपी सुहेल मिर

    10 किलोमीटर साइक्लोथॉन में नौजवानों के साथ बुजुर्गों ने लिया भाग

    पठानकोटः नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और तंदरुस्त रहने का संदेश देते पठानकोट पुलिस ने एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया। डीजीपी गौरव यादव आईपीएस के निर्देशों पर नशा जागरूकता महिम की शुरूआत की गई। डीआईजी बार्डर रेंज राकेश कौशल आईपीएस और एसएसपी पठानकोट सुहेल मिर आईपीएस के नेतृत्व में एक महान साइक्लोथॉन को रवाना किया गया। जिसमें 2000 से अधिक नौजवान विद्यार्थियों के साथ बुजुर्ग भी शामिल हुए।

    साइक्लोथॉन सुबह 7 बजे पठानकोट के मल्टीपर्पज स्टेडीयम लमिनी से शुरू हुई। 10 किलोमीटर के रास्ते में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने भाग लिया। जिसमें सिविल प्रशासन, नायक प्रशासन, फौज, बार्डर सुरक्षा बल, व्यापार यूनियन, कलाकार, खिलाड़ियों, मेडिकल एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, एनजीओ और साइकलिंग क्लबों के मेंबरों ने भाग लिया।

    इस दौरान डीआईजी रेंज राकेश कौशल ने कहाकि इस तरह की पहल लोगों में जागरूकता पैदा करती है। एसएसपी सुहेल मिर ने कहा कि आज के समय में नौजवान नशे का शिकार हो रहे है, हाल ही में पठानकोट पुलिस ने 40 अपराधियों की 6 करोड़ रुपए की प्रापर्टी जब्त की है। 

    इस मौके राकेश कौशल आईपीएस (डीआईजी-बीआर-अमृतसर), जिला सेशन जज पठानकोट जतिंदर पाल सिंह, एडीसी पठानकोट अंकुरजीत सिंह, 121 बटालियन बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट डोमिनिक, अनिल चौहान, अभिषेक कुमार राय, दविंदर सिंह, राम लुबाया, कर्नल अनूप (एएससी बीएम), कर्नल डी मुखर्जी (21 सब एरिया) व डीजी सिंह मौजूद थे।

  • Jalandhar: NGO के नाम पर करोड़ों रुपए के स्कैम का खुलासा, लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar: NGO के नाम पर करोड़ों रुपए के स्कैम का खुलासा, लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: अशोक निवासी तरनतारन के व्यक्ति ने आज प्रेस वार्ता के जरिए अमित दीक्षित सहित 3 लोगों पर पैसों को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित का कहना है कि उक्त लोगों को एनजीओं द्वारा 10 हजार रुपए मिलने के बावजूद उन्होंने 2 करोड़ रुपए का स्कैम किया गया है। आरोप है कि ग्रुप बनाकर उसके बाद लोगों से पैसे ऐंठे जाते है। महिला ने आरोप लगाए हुए कहा कि 2016 में वह इनके ग्रुप के साथ जुड़ी थी और उसे इस ग्रुप से 50 हजार रुपए मिलने थे और प्रोग्राम करवाए जाने थे। महिला ने कहा कि उसे 2 साल हो गए लेकिन एक भी एग्जीबिशन नहीं लगवाया गया। निर्मल ने कहा कि उसने एनजीओं को लेकर कुछ ग्रुप बनाए और ग्रुप से जुड़ने वाली महिलाओं को 500-500 रुपए देने के लिए कहा गया। महिला ने उसने ग्रुप में महिलाओं को जोड़ने के लिए उन्हें पैसे देने के लिए कह दिया। लेकिन अब पीछे से दीक्षित के साथ अन्य 2 लोगों द्वारा पैसे नहीं मिले, जिसके चलते अब महिलाएं उनके दफ्तर पर आकर उनसे पैसों को लेकर बहस करती है।

    महिला ने कहा कि दीक्षित अब फोन भी नहीं उठा रहा। महिला का कहना है कि पठानकोट चौंक पर उसकी दुकान है। उन्होंने कहाकि जब वह दीक्षित के साथ मिलने से पहले नगर निगम के साथ नहीं जुड़ी थी तो उसके पास उससे पहले ही 400 से 500 ग्रुप थे। लेकिन दीक्षित सहित 3 लोगों ने ग्रुप के साथ जोड़ा और महीने के 10 हजार रुपए सहित अन्य स्कीम के पैसों के लिए कहा। जिसके बाद वह उनके ग्रुप के साथ जुड़ गई। महिला का आरोप है कि एनजीओं के साथ सरकारी खाते से 500 रुपए महिला को आने का दीक्षित ने आश्वासन दिया। पीड़ित का आरोप है कि जिसके बाद तीनों लोग ने पंजाब सरकार के खजाने से 2 करोड़ 38 लाख का स्कैम किया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के 35 सैक्टर में दफ्तर खोला हुआ है। हालांकि इस मामले में पीड़ित व्यक्ति द्वारा आरोप ही लगाए गए है। हालांकि इस मामले के दौरान दूसरा पक्ष वहां पर मौजूद नहीं है। उनके पक्ष के बाद ही इस स्कैम के असल कारणों के बारे में पता चल पाएंगा।