Blog

  • पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में भाई बहन की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियाना:  थाना सलेम टाबरी के अधीन आते जसिया चौक के पास सड़क एक बेकाबू ट्रक ने 6 साल की बच्ची और 4 साल के लड़के को कुचल दिया गया। इस दौरान 6 वर्षीय लड़की की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 वर्षीय लड़का गंभीर रूम में घायल हो गया। मौके पर विमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी लड़की वह दामाद अपनी बेटी रिया व बेटे के साथ जसिया चौक हाईवे पर जा रहे थे। इस दौरान लुधियाना से जालंधर की तरफ जा रहा ट्रक बेकाबू होकर उनकी तरफ आने लगा। ये देखकर चंदन कुमार व पूजा कुमारी पीछे हट गए जबकि 4 साल का लड़का और लड़की ट्रक ने कुचल दिए गए लड़की के शरीर के चिथड़े उड़ गए जबकि लड़का गंभीर रूप में घायल हो गया।

    हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने गंभीर रूप में घायल हुए लड़के को थ्री-व्हीलर से सिविल  अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने मौके पर आकर ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ: 3 ਕਿਲੋ 290 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਸਮੇਤ 2 ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਜਿਲੇ ਚ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਲਗਾਤਾਰ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਰ ਗਤੀਵਿਧੀ ‘ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਸਰਾਏ ਅਮਾਨਤ ਖਾਂ ਦੇ ਐਸ. ਆਈ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਰਮਤਾਰੀਆਂ ਸਮੇਤ ਗਸ਼ਤ ਦੋਰਾਨ ਪੁਆਇੰਟ ਭੂਸੇ ਸਰਾਏ ਅਮਾਨਤ ਖਾਂ ਮੌਜੂਦ ਸੀ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪਲਟੀਨਾ ਕਾਲਾ ਰੰਗ ਤੇ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਆਉਂਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਅਦਾਰ ਤੇ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਨਾਮ ਪਤਾ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚਾਲਕ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਂ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਥਾਣਾ ਘਰਿੰਡਾ, ਨਾਲ ਬੈਠੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਧਨੋਵਾ ਕਲਾਂ ਘਰਿੰਡਾ ਦੱਸਿਆ। ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਬੈਗ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ ਤੇ ਸੱਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪੈਕਿੰਗ ਵਾਲੇ ਮੋਮੀ ਲਿਫਾਫੇ ਉੱਪਰ ਕਾਲੀ ਟੇਪ ਨਾਲ ਪੈਕ ਕੀਤੇ ਪਿਆ ਸੀ। ਇਨਾਂ ਸੱਤ ਲਿਫਾਫਿਆਂ ਨੂੰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ ਤੇ ਨਸ਼ੀਲੀ ਆਇਸ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਦਾ ਵਜਨ 3 ਕਿਲੋ 290 ਗ੍ਰਾਮ ਸੀ। ਦੋਸ਼ਿਆ ਨੂੰ ਕੋਰਟ ਵਿਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਲਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • हरिपुर के समीप कोटला खड्ड में लगातार हो रहा खनन

    खनन माफिया रात के अंधेरे में खनन को दे रहे अंजाम

    बरोटीवाला?/सचिन बैंसल:हरिपुर के समीप कोटला खड़्ड में लगातार खनन हो रहा है। जिससे यह खड्ड में गहरी गड्ढे पड़ गए है। रात के अंधेर में हो रहे इस खड्ड से हजारों टन माल लगातार निकल रहा है। खनन माफिया नई नई जगह खोजते है और जिससे उन पर किसी का शक न हो। उधर, जिला खनन अधिकारी ने कहा कि जल्द ही यहां पर दबिश दी जाएगी और खनन करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। रातों रात अमीर बनने के ख्वाब लेकर कई खनन माफिया नए नए खड्डो को ढूंढ कर वहां पर अवैध खनन को अंजाम दे रहे है। एकांत में होने के कारण  कोटला खड्ड में लोग लंबे समय से खनन कर रहे है। जिससे हरिपुर जाने वाले मार्ग व गांव को खतरा बना हुआ है। यहां से यह खनन रातो रात क्रेशरों पर पहुंच रहा है। खनन माफिया बैखोफ हो कर खनन कर रहे है। कोटला के समीप एक ओर बरोटीवाला थाना है तो दूसरी ओर एसपी कार्यालय है।  लेकिन किसी को भनक नहीं लग रही है। बीबीएन के युवा सभी काम छोड़ कर अवैध खनन में रूचि ले रहे है। जिससे नकद कमाई हो रही है. बरसात में जो बीबीएन की हालत हुई शायद की प्रदेश के किसी भी हिस्से में इतना नुकसान हुआ होगा। कोई भी रास्ता बीबीएन को जोड़ने वाला सुरक्षित नहीं बचा लेकिन उसके बावजूद भी लोग खनन करने से बाज नहीं आते है। 

    दून भाजपा के जिला कार्यकारिणी का सदस्य कृष्ण कौशल ने कहा कि सरकार को इस खनन को वैध कर देना चाहिेए, जिससे सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। वैसे भी प्रशासन, पुलिस व खनन विभाग के प्रयासों के बावजूद भी खनन नहीं रूक पाया है। खनन सामग्री मुफ्त में चोरी हो रही है। भवन के लिए रेत  बजरी हर व्यक्ति की मांग है मुफ्त में लूटने के बजाए इसे वैद्य करके इस पर टैक्स लगाना चाहिए। जिससे सरकार को राजस्व मिले। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ब्यान दिया है कि प्रदेश में आय सौ रुपये है और खर्चा 170 रुपये है। इसका रोना रोने की बजाए सीएम को आय के स्रोत पैदा करने होगें। खनन को वैध करके सरकार को मुफ्त में जाने वाले खनन सामग्री पर अच्छा खासा राजस्व मिल सकता है।उधर, जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। लेकिन उन्होंने खनन निरीक्षक को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए है। उन्होंने बताया कि खनन विभाग लगातार खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। कुछ दिन पहले रता खड्ड में एक जेसीबी को मौके पर ही पकड़ा और 50 हजार रुपये जुर्माना किया वहीं पंजाब के साथ लगते क्षेत्र में जेसीबी व टिप्पर मौके पर पकड़े है तथा 2.70 लाख रुपये जुर्मना वसूला है। 
  • भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते है: आचार्य हेमानंद जी 

    श्रीमद भागवत कथा का आयोजन सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान: स्वामी भागवत शरण जी 

    ऊना/सुशील पंडित: भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं। यह बात सोमवार को शीतला माता मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समागम में उपस्थित श्रदालुओं को संबोधित करते हुए डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता श्रीश्री 1008 विद्यालंकार वेदाचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य आचार्य हेमानंद जी महाराज ने कही। श्रीमद् भागवत कथा अमृत है, इसके सुनने मात्र से ही मनुष्य के जन्म जन्म के पाप कट जाते हैं। जीवन में अमृतरूपी इस महापुराण का हर किसी को श्रवण करना चाहिए। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान है, वहीं भाग्यशाली लोगों को ही इसे बैठकर सुनने का अवसर मिलता है। कथा सुनने का लाभ तभी है, जब हम इसमें कही बातों का अपने दैनिक जीवन में भी अनुसरण करें। कथा सुनने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

    बचपन से ही कथा सुनने की आदत हमें अपने बच्चों में डालनी चाहिए। हर घर में श्रीमद भागवत कथा पुराण व धार्मिक ग्रंथ गीता होने ही चाहिए। श्रीमद भागवत पुराण स्वयं में परमात्मा है। वहीं श्रीमद भगवत गीता स्वयं भगवान श्री कृष्ण द्वारा कुंती पुत्र अर्जुन के माध्यम से हम सबको दिया गया जीवन का अनमोल उपदेश है। इन दोनों ग्रंथों के घर में रखने से स्वयं भगवान आपने घर में विराजमान रहते हैं। गीता हमें जीवन को जीने का ढंग सिखाती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में शुचिता लानी चाहिए। किसी की निंदा से बचना चाहिए। हमें अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए तथा भगवान का सिमरन करते रहना चाहिए। मनुष्य को अपने समय को किसी की निंदा करने, बेकार की चर्चा में व्यय न करके धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन में लगाना चाहिए। वहीं, नित्य प्रभु भजन करने चाहिए। भगवान का सिमरन करने से मनुष्य के दोष,विकार स्वयं नष्ट हो जाते हैं और हर प्रकार के कष्ट से मुक्ति मिलती है। इससे पहले शीतला माता मंदिर में पहुंचने पर आचार्य हेमानंद जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित जयदेव तिवारी के नेतृत्व में श्रदालुओं ने आचार्य हेमानंद जी का फूलों से स्वागत किया। आचार्य हेमानंद जी महाराज ने शीतला माता मंदिर में माथा टेका, वहीं श्रीमद भागवत कथा व्यास पर ठाकुर जी को भी माथा टेका।  

    इस अवसर पर कथा व्यास भागवत शरण जी महाराज वृंदावन वाले, पंडित जयदेव तिवारी, युवा सेवा क्लब के अध्यक्ष मोहन लाल मोहनी, सोमनाथ कपिला, सुरेश कुमार, अश्वनी दत्ता सहित भारी संख्या में श्रदालु उपस्थित रहे। 

    बाक्स

    श्रीमद भागवत कथा के विराम दिवस पर प्रवचन करते हुए कथा व्यास भागवत शरण जी महाराज ने कहा कि मनुष्यों में परस्पर कृष्ण-सुदामा जैसी मित्रता होनी चाहिए। सुदामा जी त्यागी, तपस्वी, ओजस्वी, मनस्वी एवं स्वामिनी उत्तम ब्राह्मण थे। कृष्ण नाम का जय ही उनका सर्वोत्तम धन था। भागवत शरण जी ने भगवान के सोलह हजार एक सौ सात विवाहों का वर्णन किया। प्रद्युमन कथा, नृग कथा, पांडवों द्वारा राजसूय यज्ञ, दुर्योधन का अपमान, जरासंध वध एवं द्वारिका लीलाओं, त्रिदेवों की परीक्षा, सुभद्रा हरण, भस्मासुर की कथा आदि प्रसंगों का श्रवण करवाया। इसके बाद यदुवंश को श्राप, चौबीस गुरुओं की कथा, नव योगेश्वर  संवाद तथा भगवान का स्वधाम गमन, शुक देव विदाई, परीक्षित मोक्ष एवं संपूर्ण भागवत का सार वर्णन के साथ कथा को विश्राम दिया गया।
  • 1 फरवरी से निजी अस्पताल हिमकेयर पर इलाज नहीं करेंगे

    1 फरवरी से निजी अस्पताल हिमकेयर पर इलाज नहीं करेंगे

    बकाए को लेकर प्राइवेट अस्पतालों का सरकार को अल्टीमेटम

    ऊना/सुशील पंडित: प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश (पीएचएएचपी) ने एक फरवरी से हिमकेयर कार्ड स्वीकार न करने की चेतावनी दी है। निजी अस्पतालों की संस्था का कहना है कि सरकार ने उन्हें पिछले इलाज का भुगतान नहीं किया है। प्राइवेट अस्पतालों में अब तक हिमकेएर स्कीम के तहत कार्ड धारकों को निशुल्क इलाज की सेवा मिल रही थी। इलाज का खर्च सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस योजना के तहत उठाया जा रहा था। अब कई महीनों से सरकार द्वारा निजी अस्पतालों को भुगतान न करने के कारण यह गतिरोध उत्पन हुआ है। इससे उन मरीजों को नुकसान होगा जो प्रदेश के निजी अस्पतालों में निशुल्क आधुनिक सेहत सेवाओं का लाभ उठा रहे थे। सरकारी अस्पतालों का स्तर पहले से गिरा हुआ है। लोग प्राइवेट में जाकर महंगा इलाज करवाने को विवश थे। हिमकेयर और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से प्रदेश के लाखों परिवारों को फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध हो गई थी। अब प्राइवेट अस्पतालों ने फ्री इलाज तो कर दिया लेकिन सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों को उसका भुगतान नहीं किया। प्राइवेट अस्पतालों की संस्था का आरोप है कि इससे निजी अस्पताल कंगाली की कगार पर पहुंच गए हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के अस्पतालों की आर्थिक हालत अब बिगड़ चुकी है। हम बार बार सरकार को इस दिन के लिए चेताते रहे लेकिन प्रदेश सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। अब हारकर हमें सत्यग्रह का मार्ग पकड़ना पड़ रहा है। एक फरवरी से हम हिमकेयर कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगे। यह स्कीम जनता को राहत दे रही थी। जब तक सरकार हमारे पिछले बिलों के भुगतान नहीं कर देती, हम हिमकेयर के अंतर्गत मिलने वाली कैशलैस सेहत सेवाएं बंद रखेंगे।

    संस्था के सदस्यों का कहना है कि “अब स्थिति यह है कि राज्य में लगभग हर व्यक्ति के पास यह स्वास्थ्य कार्ड है और वह कैशलेस सुविधा का लाभ उठा रहा है। समस्या इस हेल्थ कार्ड को जारी करने से नहीं है, समस्या यह है कि इससे सरकार पर भारी वित्तीय बोझ पड़ा है। निजी अस्पताल प्रबंधन को भी वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें मरीजों को दवा और अन्य स्वास्थ्य उपकरण खुले बाजार से नकद में खरीदने पड़ते हैं।”एसोसिएशन ने कहा कि दवा और स्वास्थ्य उपकरण आपूर्तिकर्ता (मेडिसिन एंड इक्विपमेंट सप्लायर) आपूर्ति बरकरार रखने में अनिच्छुक हो रहे हैं क्योंकि उन पर भी निजी अस्पतालों की आपूर्ति के भारी लंबित बिलों का बोझ है और इस स्थिति के कारण सभी पर गंभीर मानसिक और वित्तीय तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।  

    उन्होंने कहा कि लगभग 100 से अधिक निजी अस्पताल हैं जो सरकार की योजना का सम्मान कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा को अनसुना कर रही है, जिसके कारण अधिकांश निजी अस्पताल कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं।एसोसिएशन ने यह भी कहा कि उन्हें भारी मन से निर्णय लिया है कि निजी स्वास्थ्य क्षेत्र, जो लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, वे सरकार से आग्रह करेंगे कि उनकी बकाया राशि 9 प्रतिशत ब्याज के साथ दिया जाए अन्यथा एसोसिएशन के सदस्य मजबूर होकर स्वास्थ्य कार्ड्स लेना बंद कर देंगे क्योंकि इनमें कोई नकदी रकम मिलने की गारंटी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि अगर राज्य भर में निजी स्वास्थ्य संस्थानों का बकाया नहीं चुकाया गया तो फरवरी के पहले सप्ताह में सांकेतिक बंद रहेगा और मांग न माने जाने पर इसे अनिश्चितकालीन तक हिमकेयर कार्ड का बहिष्कार किया जायेगा।
    “हालाँकि, हम आयुष्मान भारत कार्ड लाभार्थियों की सेवा जारी रखेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि इस स्कीम के अधीन केवल वास्तविक योग्य वंचित आबादी को ही यह विशेषाधिकार प्राप्त है। स्वास्थ्य सरकारी अधिकारियों से अनुरोध है कि वे हमारी दुर्दशा को समझें और राज्य स्वास्थ्य कार्डों का सम्मान न करने के लिए किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य न हों । हिमाचल प्रदेश के लोगों से भी अनुरोध है कि वे हालत की नजाकत को समझें और सहयोग करें,” 
  • फोक मीडिया दलों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित :सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत विभागीय सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों आरके कलामंच, चिंतपूर्णी ने विकास खंड बंगाणा के तहत अरलू खास व करमाली तथा पूर्वी कलामंच, जलग्रां के कलाकारों ने विकास खंड ऊना के तहत फतेहपुर व मैहतपुर में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। फोक मीडिया दलों के कलाकारों ने बताया कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन का आधार मजबूत बनाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम आरम्भ करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त हर विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक  तकनीक व उपकरणों से लैस राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है। कलाकारों ने राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना बारे जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए 680 करोड़ रूपये से इस योजना के प्रथम चरण के तहत ई-टैक्सी योजना का शुभारम्भ किया है, ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिड़ी का प्रावधान है।

    उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत एक बेटी के बाद परिवार नियोजना अपनाने पर प्रोत्साहन राशि 35 हज़ार रूपये से बढ़ाकर 2 लाख रूपये तथा दो बेटियों के बाद 25 हज़ार रूपये से बढ़ाकर एक लाख रूपये किया है। इस अवसर समस्त पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें
  • पंजाब : पुलिस इंचार्ज ने बस चालकों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगा : प्राइवेट बस वालों की ओर से बच्चों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। कई बसों वाले चंद पैसों के लालच में स्कूली बच्चों और आम व्यक्तियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इस मौके पर प्रीतपाल सिंह ने कहा के पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं को फ्री सफर किया था। जिस से बसों में काफी भीड़ रहती थी। अब पंजाब सरकार ने सरकारी बसों में 52 सवारी की ही इजाजत दी है। जिस के चलते अब प्राइवेट बसों में भीड़ होने लगी है।

    कुछ प्राइवेट बसों वाले चंद पैसों के लिए स्कूली बच्चों और आम लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है। जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज गुरभेज सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी के कुछ प्राइवेट बसों वाले, बस में ज्यादा सावरियां बैठाते है। हम उनको चेतावनी दे रहे है कि अगर वह ऐसे करते है तो उनके ऊपर कारवाई की जाएगी। वहीं हम लोगों को भी कहना चाहते है कि वह भी इन बातों का ख्याल रखें। वह भी बस में भीड़ न करें, आराम से सफर करें और जल्दबाजी ना करें।

  • जालंधर पहुंची पंजाब की झांकियां, देखें Live

    जालंधर, ENS:  दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया गया था। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब की रिजेक्ट की गई झांकियों को राज्य भर में दिखाया जाएगा। इसी के तहत आज जालंधर में पंजाब की रिजेक्ट की गई झांकियों की खूबसूरत झलक देखने को मिली है। इस मौके पर आप सासंद सुशील रिंकू सहित कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान सुशील रिंकू ने कहा कि देखा जा सकता है कि इस खूबसूरत झांकियों में किसी पॉलिटिक्ल पार्टी को पेश नहीं किया जा रहा है। 

    इस झांकी में पंजाब के कल्चर के खूबसूरत तरीके से दिखाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह काफी दुखदाई बात है कि पंजाब की ऐसी खूबसूरत झांकियों को केंद्र सरकार द्वारा रिजेक्ट किया गया। वहीं दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्रालय ने पंजाब के मुख्यमंत्री के आरोपों का खंडन किया है और बताया कि पंजाब और दिल्ली ने भारत सरकार के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें कहा गया है कि 26 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले तीन सालों में दिल्ली या पंजाब एक आरडीसी में राज्य की झांकी प्रदर्शित करने पर सहमति व्यक्त की है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इस साल पंजाब की झांकियों का चयन नहीं किए जाने के आरोप बेबुनियाद हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬੇਜ਼ੁਬਾਨ ਜਾਨਵਰਾਂ ‘ਤੇ ਠੰਡ ਦਾ ਅਸਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਠੰਡ ਦਾ ਅਸਰ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਚਿੜੀਆ ਘਰ ਵਿੱਚ ਪੰਛੀ ਅਤੇ ਜਾਨਵਰਾਂ ਉੱਤੇ ਵੀ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਜਾਨਵਰਾਂ ਨੂੰ ਠੰਡ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਪਿੰਜਰੇ ਦੇ ਆਸੇ ਪਾਸੇ ਪੋਲੋਥੀਨ ਅਤੇ ਗਰਮ ਹੀਟਰ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਠੰਡ ਦੇ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਵੀ ਚਿੜੀਆ ਘਰ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਦਾ ਰੁਝਾਨ ਘਟਿਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਪਹਿਲਾਂ 1000 ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 1200 ਹਰ ਰੋਜ਼ ਲੋਕ ਚਿੜੀਆ ਘਰ ਵਿੱਚ ਜਾਨਵਰਾਂ ਪੰਛੀਆਂ ਨੂੰ ਵੇਖਣ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਸਨ ਹੁਣ ਉਹ ਘੱਟ ਕੇ 400 ਦੇ ਕਰੀਬ ਲੋਕ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਮੈਡਮ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਠੰਡ ਦੇ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਚਿੜੀਆ ਘਰ ਵਿੱਚ ਆਉਣਾ ਘੱਟ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਜਾਨਵਰ ਅਤੇ ਪੰਛੀਆਂ ਨੂੰ ਠੰਡ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਪਿੰਜਰੇ ਨੂੰ ਆਸੇ ਪਾਸਿਓਂ ਮੋਮੀ ਲਿਫਾਫੇ ਨਾਲ ਢਕਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਤੇਂਦੂਆ, ਲੈਪੜ ਠੰਡ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਬਕਾਇਦਾ ਗਰਮ ਦੋ ਹੀਟਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਪੰਛੀ ਅਤੇ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦਾ ਠੰਡ ਦੇ ਕਾਰਨ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦਾ ਵੀ ਖਾਸ ਧਿਆਨ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਠੰਡ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਦਵਾਈਆਂ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪਰ ਸਾਡੇ ਕੋਲੇ ਕੋਈ ਵੀ ਵੈਟਰਨਰੀ ਡਾਕਟਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਸੀਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਮਿਨੀ ਜੂਹ ਵਿੱਚ ਵੈਟਰਨਰੀ ਡਾਕਟਰ ਦੀ ਤੈਨਾਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबः बाइक और कार की टक्कर में दादा-पोते की मौ+त, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़दीवाला कस्बे में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार और बाइक टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय राजिंदर प्रसाद और 6 वर्षीय लक्ष्य निवासी गांव अरगोवाल के रूप में हुई है। मृतक राजिंदर प्रसाद अपने 6 साल के पोते लक्ष्य के साथ मोटरसाइकिल पर तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गए थे। पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद जैसे ही वह मुख्य सड़क पर आए, तभी उन्हें सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

    हादसे में दादा-पोता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें दसूहा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़दीवाला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दादा-पोते दोनों के शवों को दसूहा सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।