Blog

  • जालंधरः मॉडल टाउन में Gun Point पर कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधरः मॉडल टाउन में Gun Point पर कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: मॉडल टाऊन में स्थित गुरुद्वारा के पास युवक से कार छीनने के मामले को लेकर पुलिस ने 24 घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने लुटेरों द्वारा छीनी गई स्विफ्ट कार को फिरोजपुर से बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने एक लुटेरे को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एडीसीपी सिटी -के आदित्य की अगुवाई में टीमें गठित करके की गई। एसीपी डिटेक्टिव और सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह सैनी थाना 6 के प्रभारी अजैब सिंह ने मिलकर यह कार्रवाई की है। गुप्त सूचना में पता चला था कि उक्त आरोपी फिरोजपुर के रहने वाले है।

    इस दौरान बूटा पिंड के पास बिजली घर के पास नाकेबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने दो स्विफ्ट गाड़ियों को रोककर पूछताछ की गई। जिसमें एक चोरी की हुई स्विफ्ट गाड़ी थी। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया गया। जिसकी पहचान प्रभजित सिंह के रूप में हुई है। जबकि अन्य 3 आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रभजित सिंह मकसूदा में जर्मन गेस्ट हाउस पर ड्राइवर है। वह अपने मालिक की स्विफ्ट गाड़ी लेकर चोरी की गाड़ियों की रेकी करते थे। इनमें से एक व्यक्ति पर पहले भी मामला दर्ज है। उक्त फरार आरोपी 7 अगस्त को यहां गेस्ट हाउस में आकर प्रभजीत सिंह के साथ रह रहे थे। प्रभजीत सिंह भी पिछले कुछ माह से यहां पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले कुल 4 लुटेरे शामिल थे, जिनमे से 3 फरार है। पुलिस ने उन लुटेरों की पहचान भी कर ली है। बता दें कि मॉडल टाऊन से मंगलवार को 17 साल के लक्ष्य निवासी प्रताप नगर से लुटेरों ने गन प्वाइंट पर उसकी स्विफ्ट कार लूटी थी। लक्ष्य मॉडल टाऊन में खरीददारी करने के लिए आया था।

  • मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत बददी स्कूल के बच्चों ने रोपी हरियाली

    मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत बददी स्कूल के बच्चों ने रोपी हरियाली

    नगर परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह मैहता ने किया कार्यक्रम का आगाज

    बददी/सचिन बैंसल :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बददी में पौधारोपण मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान प्रधानाचार्य रामलाल अध्यक्षता में मनाया गया।  इसमें स्कूल के सभी  एनएसएस वॉलिंटियर्स ने भी हिस्सा लिया । पौधारोपण  वार्ड नंबर 1 के डेवलपिंग पार्क में एम.सी , कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार तथा नगर परिषद वाईस चेयरमैन मान सिंह मैहता की अध्यक्षता में किया गया।  कार्यक्रम में स्कूल के एस.एम.सी प्रधान तथा प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे।  इस पौधारोपण में विशेष रूप से सेवानिवृत्त  पूर्व सैनिक रिटायर्ड सूबेदार विजय कुमार तथा रिटायर्ड हवलदार श्याम लाल भी उपस्थित रहे और जिन्होने एनएसएस वॉलिंटियर्स के साथ पौधारोपण किया ।
    अंत में सभी एन.एस.एस स्वयंसेवकों ने शपथ भी ग्रहण की पंच प्राण शपथ ग्रहण की।  शपथ ग्रहण में कैसे हम अपने पर्यावरण को बचाएंगे और इन पौधों की रक्षा करेंगे यह थीम रही।  इस मौके पर एनएसएस प्रभारी रजत ठाकुर तथा एनएसएस प्रभारी सरोज पटियाल तथा उनके साथ ममता ठाकुर , डी.पी जसवंत राय  मौजूद रहे । इस मौके पर प्रधानाचार्य रामलाल जी ने सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स को संबोधित किया और इन पौधों की रक्षा के बारे में बताया और कैसे हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर सकेंगे। तथा प्रधानाचार्य जी ने मुख्य रूप से उपस्थित एमसी ईओ ललित कुमार जी तथा नगर पालिका वाईस चेयरमैन मान सिंह मैहता साथ में एसएमसी प्रधान रामू कुमार एवं मुख्य रूप से उपस्थित एक्स सर्विसमैन विजय कुमार रिटायर्ड सूबेदार और श्यामलाल रिटायर्ड हवलदार का धन्यवाद किया । अंत में प्रधानाचार्य रामलाल ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का भी धन्यवाद किया जिन्होंने हमें सही समय पर पौधे उपलब्ध  करवाए धन्यवाद।


  • कुटलैहड़ के किसी भी सरकारी स्कूल के 100 मीटर के दायरे में नहीं बिकेगा कोई भी नशीला पदार्थ: देवेन्द्र भुट्टो 

    कुटलैहड़ के किसी भी सरकारी स्कूल के 100 मीटर के दायरे में नहीं बिकेगा कोई भी नशीला पदार्थ: देवेन्द्र भुट्टो 

    बंगाणा में कुटलैहड़ के सभी प्रिंसीपल हैडमास्टर के साथ बैठक में नशा मुक्त ऊना पर हुई चर्चा

    कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों में होगी मेंडल टीचर की नियुक्ति,मल्टी टास्क बनेगी कमेटियां

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी सरकारी डिग्री कॉलेज, प्लस टू, हाई स्कूल के प्रिंसिपल हैडमास्टर की बैठक मिनी सचिवालय बंगाणा बैठक हाल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बही एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार,तहसीलदार बंगाणा रोहित कँवर थाना प्रभारी बंगाणा रवि पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से रोककर पढ़ाई व खेलों की तरफ रुझान करना है। बैठक में विधायक ने हर स्कूल प्रिंसिपल से सुझाव लिए ओर हर सम्भव प्रयास से कुटलैहड़ विस क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में सहयोग की मांग की। भुट्टो ने सम्बोधन में कहा कि कुटलैहड़ के हर स्कूल में एक मेंटल टीचर की नियुक्ति होगी। जो स्कूली छात्रों को नशे से दूर रखने और हर समय छात्रों पर पैनी नजर रखेगा। बहीं हर स्कूल में मल्टी टास्क कमेटी का गठन होगा और यह कमेटी छात्रों को नशे पर जागरूक करेगी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर सरकारी स्कूल के 100 मीटर के दायरे के अंदर किसी प्रकार का कोई नशे का समान जैसे बीड़ी, सिगरेट ,जर्दा, शराब ,भंग, चरस, चिट्टा आदि का अगर कोई व्यापार करता है। तो पुलिस प्रशासन उंसे तुरंत बन्द करवाकर उसपर कार्रवाई करे। 
    उन्होंने ने कहा कि एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार टीम सहित समय समय पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल का निरीक्षण करेंगे और अगर स्कूल परिसर में कोई नशे का सामान मिलता है। तो उक्त स्कूल पर कार्यवाई की जाएगी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि स्कूल परिसर चोरी डकैती आदि घटनाओं से भी बच सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल को नशा मुक्त बनाने की मुहिम को तेज़ी से आगे ले जा रही है और नशे में सम्मिलित  पर पुलिस को सख्ती से कार्यवाई करने के आदेश सरकार् की तरफ से दिए गए है। भुट्टो ने कहा कि वर्तमान समय मे युवा वर्ग नशे के दलदल में धंसता जा रहा है। उन्हें रोकने के लिए हमें स्कूल से ही शुरुआत करनी होगी और प्राइमरी से ही हमें बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना होगा। ताकि युवा पीढ़ी नशे के दलदल में जाने की बजाए पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपनी रुचि दिखाकर जीवन को बर्बाद करने की बजाए कामयाब कर सकें।
     विधायक ने कहा कि खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी बंगाणा द्वारा समय समय-समय पर स्कूलों में छात्रों को जागरूक करने के लिए अलग से प्रशिक्षण होंगे और स्कूल के 100 मीटर के दायरे में पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्कूल में दबिश देकर चैकिंग करेंगे ताकि स्कूल के इर्द गिर्द कोई नशे का कारोबार न हो सके। भुट्टो ने कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों की समस्याओं को भी सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रिंसीपल सुरेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, देवेन्द्र चौहान राजपाल सरोही, हैडमास्टर सुरेश भारती, राजेन्द्र जम्वाल के अलाबा सभी स्कूलों के प्रिंसिपल हैडमास्टर मौजूद रहे। 
  • रेड रिबन क्लब की बैठक महाविद्यालय ऊना में सम्पन्न

    रेड रिबन क्लब की बैठक महाविद्यालय ऊना में सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब की बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय रेड रिबन क्लब, जिला प्रशासन और जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 अगस्त, 2023 को 5 किलोमीटर लंबा जिला स्तरीय रेड-रन मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली और शारीरिक गतिविधियों में शामिल करना है, जिससे वे स्वस्थ जीवन जी सकें। इस बैठक में रेड रिबन क्लब की समन्वयक श्रीमती शशि कंवर, डॉ मोनिका खन्ना, डॉ प्रोमिला, डॉ शाम सिंह बैंस, डॉ रंजू बनोटा, डॉ गगनदीप सिंह, अल्का रानी, मनजीत सिंह मान तथा अमरजीत सिंह मान उपस्थित रहे।
  • जावां मंगलवार मै  दरबार चिन्तापूर्णी दे,भेंट हुई आज रिलीज

    जावां मंगलवार मै  दरबार चिन्तापूर्णी दे,भेंट हुई आज रिलीज

     टी सीरीज के बैनर तले माँ चिन्तपूर्णी के दरबार मे हुई  भेंट रिलीज:-विशाल कतना

    ऊना/सुशील पंडित : पंजाब के होशियारपुर से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध गायक विशाल कतना ने ऊना जिला मे स्थापित ,उत्तर भारत के प्रसिद्ध  धर्मिक स्थल माँ चिन्तपूर्णी मंदिर में अपनी 12वी भेंट को रिलीज किया। जानकारी देते हुए बताया कि उतर भारत की प्रसिद्ध आवाज के मालिक विशाल कतना एक बार फिर अपनी भेट ‘जावां मंगलवार  मै दरबार चिन्तपूर्णी दे’ माँ के चरणों मे समर्पित करने के लिए पूरी टीम के साथ माँ चिन्तपूर्णी के दरबार पहुचे। जहा उंन्होने पूजा अर्चना करने के ऊपरांत अपनी 12 वी भेंट को रिलीज किया। उन्होने बताया कि इस बार की भेंट एक बार फिर से देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कम्पनी टी सीरीज के बैनर तले रिलीज की जा रही है इस से पहले भी उन्होने टी सीरीज बैनर तले 11 भेंटे माँ चिन्तपूर्णी व भोलेनाथ बाबा के ऊपर गाकर खूब वाह वाही लूटी थी। और इस बार भी उनको विश्वास है कि माँ चिन्तपूर्णी को मानने वाले व तमाम वो श्रद्धालु जो हिन्दू धर्म मे अपनी आस्था रखते है उन सबका इस को पूरा सहयोग मिलेगा व मुझे अपना आशीर्वाद देकर कृतार्थ करेगे। 
    उन्होने इस मौके पर उन तमाम सहयोगियों व साथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने  यहां पहुंचाने के लिए मेरी सहायता की है। उन्होने इस वीडियो भेंट के लिए गायक कुमार विनोद,पंडित सचिन शास्त्री,विनोद बाबा,राजीव साई,संहिल,कृष्ण लाल कतना, विवेक त्रेहन,विक्रम जीत,का विशेष तौर पर धन्यवाद किया उन्होने इस भेंट की। अधिक जानकारी देते हुए कहा कि इस भेंट को लवली अत्रि ने डायरेक्ट किया है। और भेंट के पडयूसर के रूप में विनोद वर्मा ने अपनी अहम भूमिका अदा की है । वही इस भेंट को संगीत  दी० एम०इन० जे० ने दिया है इस भेंट को सुंदर शब्दों मे सचिन शास्त्री ने लिखा है। उन्होने कहा कि भेंट बहुत ही सुंदर बनी है। और उम्मीद है कि पिछली बार की तरह मुझे आप सबका प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।
  • पंजाबः पुलिस और बंबीहा गैंग के शार्प शूटर में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस और बंबीहा गैंग के शार्प शूटर में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    बरनाला : पंजाब के बरनाला में AGTF और बंबीहा गैंग के शार्प शूटर के बिच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इसकी जानकारी AGTF चीफ़ प्रमोद भान ने दी। इस मुठभेड़ में बंबीहा गैंग के शूटर सुखी खान घायल हो गया है। सुखी ख़ान पिंड लोंगोवाल (संगरूर) का रहने वाला है। यह मुठभेड़ हंडिया पुल बरनाला पर हुआ। सुखी ख़ान के ऊपर एक्सटॉरशन के केस भी दर्ज थे।

    मामले की जानकारी देते हुए AGTF प्रमुख प्रमोद भान ने कहा कि बंबीहा गैंग के शार्प शूटर और AGTF के बीच पंजाब के बरनाला में मुठभेड़ हुई है। जिसमें गैंग का एक शूटर घायल हो गया है। पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ बरनाला के हंधियाया पुल पर हुई है।

  • पंजाब से बड़ी खबरः 15 IAS और 16 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब से बड़ी खबरः 15 IAS और 16 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी लिस्ट के मुताबिक 31 अफसरों का तबादला हुआ है। जिसमें 15 IAS और 16 PCS अधिकारी शामिल है। देखें  लिस्ट

  • 18 दिन पहले कनाडा गई  22 वर्षीय पंजाबी युवती की मौत 

    18 दिन पहले कनाडा गई  22 वर्षीय पंजाबी युवती की मौत 

    संगरूरः कनाडा से एक और बुरी खबर सामने आई है। जहां पंजाब की लड़की की विदेश में मौत हो गई है। बरनाला जिले के हमीदी गांव की 22 वर्षीय युवती की दिल का दौरान पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत कौर निवासी गांव हमीदी के रूप में हुई है। जोकि 18 दिन पहले टोरंटो गई थी। बच्ची की मौत से घर और गांव में शोक की लहर है। मनप्रीत के पिता केवल सिंह ने बताया कि उन्हें रात तीन बजे डॉक्टर का फोन आया था। 
    उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बेटी के साथ रह रही महिला ने बताया कि कल उसे दस्त हुई थी। जिसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पिता के मुताबिक, उनके दोस्तों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ देर बाद वहां उनकी सांसें थम गईं और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि बेटी मनप्रीत कौर का शव भारत लाने में वह उनकी मदद करें।

  • पंजाबः पंप पर पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए कार चालक फरार, कर्मचारी को घसीटा

    पंजाबः पंप पर पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए कार चालक फरार, कर्मचारी को घसीटा

    लुधियानाः जिले के हाईवे रोड पर दौलत कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार चालक ने पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान पैट्रोल पंप के कर्मी को कार सवार ने घसीटा। मामले की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप मैनेजर और कर्मचारी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह छह बजे की है, एक कार सवार मारुति स्विफ्ट में पेट्रोल डलवाने आया था।

    तेल भराने के बाद जब कर्मचारी ने कार की खिड़की में हाथ डालकर पैसे मांगे तो कार चालक ने गाड़ी भगा दी। वहीं पैसे मांग रहे कर्मचारी को भी घसीटा गया। बड़ी मुश्किल से कर्मचारी का हाथ शीशे से बाहर आया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। कर्मचारी ने यह भी बताया कि उसके पैर में रोड पड़ी है जिस की वजह से वह भाग नहीं सका, पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कार का नंबर और कार भगाने का वीडियो कैद हो गया। पंप मालिकों की ओर से दरेशी थाने में लिखित शिकायत दी गयी है। दो दिन बाद भी न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही आरोपी पकड़ा गया।

  • पंजाबः Gadar-2 का लोगों ने किया विरोध, की फिल्म के बायकॉट की अपील

    पंजाबः Gadar-2 का लोगों ने किया विरोध, की फिल्म के बायकॉट की अपील

    गुरदासपुरः अभिनेता सनी देओल की 11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म गदर-2 का विरोध उनके ही संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने फिल्म के बायकॉट की अपील की है। मंगलवार को उन्होंने पोस्टर लेकर इसका विरोध किया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर में जगह-जगह फिल्म का बहिष्कार करने की अपील करने के पोस्टर लगाए गए हैं।

    युवा अमरजोत सिंह और अमृतपाल ने बताया कि सनी देओल राजनीति में खुद को रियल हीरो साबित कर सकते थे, लेकिन उन्होंने गुरदासपुर के लोगों को धोखे में रखा। इससे पहले शहर में सनी देओल के लापता होने के पोस्टर भी लगाए थे। युवाओं ने कहा कि सनी देओल फिल्म की प्रमोशन के लिए अमृतसर श्री दरबार साहिब गए थे, लेकिन 30 किलोमीटर दूर अपने लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में कदम रखना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि ऐसा कानून बनाया जाए कि अगर कोई सेलिब्रिटी राजनीति में आता है तो उनकी सदस्यता रद्द की जाए।