Blog

  • फर्जी एनओसी मामले में सैनी एसोसिएट्स का लाईसैंस रद्द होने की कवायद शुरु !

    फर्जी एनओसी मामले में सैनी एसोसिएट्स का लाईसैंस रद्द होने की कवायद शुरु !

    जालंधर, (अनिल वर्मा): बिल्डिंग विभाग से फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर एनओसी लेने के बाद नक्शा पास करवाने वाले दो आर्किटैक्ट्स के नाम शार्टलिस्ट कर लिए गए हैं । शुरुआती जांच दौरान सामने आया है कि हकीकत में असल रजिस्ट्री 15 सितंबर 2020 को पाल पुत्र नथैनियल वासी फोलड़ीवाल द्वारा सुभाना में 3 मरले 64 वर्ग फुट के प्लाट की मंजीत कुमार पुत्र राम लुभाया वासी 160 गली नंबर 4 वार्ड नंबर 13 काकी पिंड के नाम पर की गई थी इस रजिस्ट्री को टैंपर करके 15 सितंबर 2017 किया गया और सैनी एसोसिएट द्वारा इस टैंपर रजिस्ट्री के आधार पर 25 मई 2022 को प्लाट की एनओसी लेने के लिए ई नक्शा पोर्टल पर अप्लाई किया गया। एमटीपी द्वारा इन दस्तावेजों के आधार पर एनओसी जारी कर दी ।

    ऐसे हुआ खुलासा

    इसके बाद इस केस में फर्जी दस्तावेजों  के आधार पर एनओसी हासिल के बाद नक्शा पास करवाने के लिए सोफिया आर्किटैक्ट, मान नगर नजदीक वडाला चौंक जालंधर द्वारा 16 जून 2022 को अप्लाई ई- नक्शा पोर्टल पर अप्लाई किया गया। मामला उस वक्त पकड़ा गया जब बिल्डिंग इंस्पैक्टर ने दस्तावेजों में आब्जैक्शन लगाकर फाईल आर्किटैक्ट को वापिस भेज दी, लेकिन जब दोबारा ई- नक्शा पोर्टल पर अपलोड की गई तो टैंपर की गई रजिस्ट्री की जगह असल रजिस्ट्री के दस्तावेज अपलोड हो गए । जब दोनो के प्रिंट निकाले गए तो दोनो दस्तावेज एक जैसे थे मगर साल का फर्क था। 

    मेयर राजा ने ज्वाइंट कमिशनर रंधावा को दिए थे जांच के आदेश 

    मामला तूल पकड़ते ही मेयर जगदीश राजा ने इस मामले की जांच के लिए ज्वाइंट कमिशनर गुरिंदर कौर रंधावा को आदेश दिए। शुरुआती जांच में दो आर्किटैक्ट की भूमिका संदेह के घेरे में है। उधर, एसटीपी परमपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करके जेसी रंधावा मैडम को सौंप दी जाएगी।

    जो भी दोषी आर्किटैक्ट होगा उसका लाईसैंस किया जाएगा रद्दः रंधावा

    ज्वाइंट कमिशनर गुरिंदर कौर रंधावा ने कहा कि जो भी दोषी आर्किटैक्ट होगा उसका लाईसैंस रद्द करके उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पुलिस कमिशनर को पत्र लिखा जाएगा तांकि आगे से कोई ऐसा फर्जीवाड़ा न कर सके।

  • जालंधर में कोरोना के केसों में होने लगी बढ़ौतरी, आज इतने मिले मरीज

    जालंधर में कोरोना के केसों में होने लगी बढ़ौतरी, आज इतने मिले मरीज

    जालंधर (वरुण)। दिन प्रतिदिन कोरोना केसों का मिलना जारी है। आज मंगलवार के दिन जिला जालंधर में 13 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल कोरोना से किसी मरीज के मरने का समाचार नहीं मिला है। 

  • प्रो. राम कुमार ने बाथड़ी में पीने के पानी के ट्यूबवैल का किया भूमिपूजन

    प्रो. राम कुमार ने बाथड़ी में पीने के पानी के ट्यूबवैल का किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के बाथड़ी में पीने के पानी के ट्यूबवैल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 200 परिवारों को पीने का पानी की सुविधा बेहतर बनेगी। 
    इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य के लाखों घरों को साफ पेयजल की सुविधा मिली है। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 7.78 लाख घरों को पानी के कनेक्शन दिए गए हैं जिससे 90 प्रतिशत से अधिक घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आम आदमी के हित में अनेकों फैसले लिए हैं। महिलाओं के लिए बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी है, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल पूरी तरह से माफ कर दिए हैं तथा बिजली के 125 यूनिट फ्री कर दिए हैं। यही नहीं प्रदेश सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आयुसीमा पिछले साढ़े चार साल में 80 वर्ष के घटाकर 60 वर्ष कर दी है, जिससे लाखों नए लोगों को पेंशन की सुविधा प्राप्त हुई है और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का रास्ता मिला है।  
    इस मौके पर जल शक्ति विभाग के एसडीओ देसराज, कनिष्ठ अभियंता बलबाग रेहाल, जिला परिषद सदस्य कमल सैनी, प्रधान अनुपमा रानी, अनूप सिंह, प्रताप सिंह, सतीश गर्ग व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई अभाविप की बैठक

    आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई अभाविप की बैठक

    ऊना/ सुशील पंडित: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे पुराने कार्यक्रमों की  समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई जिस में 9 जुलाई स्थापना दिवस व पौधारोपण जैसे विषयों पर चर्चा गई। जिला ऊना में 20 जुलाई को 10000 पौधारोपण करने का लक्ष्य लिया है। यह पौधारोपण उना जिले में पांच स्थानों पर किया जाएगा। ऊना इकाई भी 4000 हजार पौधारोपण उना में करेगी।
    इस मौक़े पर विभाग संगठन मंत्री अमन राणा, ज़िला संयोजक अरूण कौशल, इकाई मंत्री अंकिता ठाकुर, उपाध्यक्ष रूचिका ठाकुर विशाल राणा, हमीश सैणी सह सचिव निखिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष अंकित सह कोषाध्यक्ष तमन्ना, हिमांशी, शुभम ठाकुर, साहिल शर्मा, इशू धीमान, प्रियंका आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • दून विस के सुभाष ठाकुर बने युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव

    दून विस के सुभाष ठाकुर बने युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव

    मलपुर पंचायत के रहने वाले हैं सुभाष ठाकुर

    बददी/सचिन बैंसल: ग्राम पंचायत मलपुर के दासोमाजरा निवासी सुभाष ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी मिली है। उनको प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी का प्रांतीय महासचिव बनाया गया है। सुभाष ठाकुर पूर्व में दून युकां के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं और लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुडे हुए हैं। सुभाष ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश युकां अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, दून के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी का आभार जताया है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि हाईकमान ने उनको जो जिम्मेदारी मिली है उसको वो ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि दून विस में फिर से कांग्रेस का राज स्थापित हो।

    वर्तमान सरकार व वर्तमान विधायक दून के लिए कुछ खास नहीं कर सके और यहां के सत्तारुढ़ नेताओं ने सिर्फ अपना व अपने परिवार का विकास साढे चार में किया है। आज भी लोग सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेजयल को तरस रहे हैं और कंाग्रेस के समय के कामों को अपना बताकर वाहवाही लूट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नियुक्ति के बाद बददी पहुंचे सुभाष ठाकुर का अपने आवास पर दून के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष कुलतार सिंह मैहता व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मदन लाल ने कार्यकर्ताओं सहित स्वागत किया। इस अवसर पर शिमल संसदीय के सोशल मीडीया के प्रभारी प्रदीप धीमान भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

  • अब मुंबई में लैंड करनी पड़ी SpiceJet की फ्लाइट, जानें मामला

    अब मुंबई में लैंड करनी पड़ी SpiceJet की फ्लाइट, जानें मामला

    मुबंईः स्पाइसजेट की की एक फ्लाइट को अचानक मुंबई में लैंड कराना पड़ा। डीजीसीए के मुताबिक स्पाइसजेट के क्यू-400 विमान में 23 हजार फीट ऊंचाई पर विंडशील्ड में दरार आ गई थी। इसके बाद तत्काल कांडला-मुंबई फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराने का निर्णय लिया गया।

    विंडशील्ड का बाहरी हिस्सा टूटा

    डीजीसीए के अधिकारियों ने एजेंसी को बताया कि 23 हजार फीट की ऊंचाई पर विंडशील्ड का बाहरी हिस्सा टूट गया था, जिसके बाद विमान को मुबई में लैंड करा दिया गया। पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की यह सातवीं घटना है। इससे पहले मंगलवार को ही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को कराची में लैंड कराना पड़ा था। डीजीसीए के मुताबिक अधिकारियों ने मंगलवार को हुई दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पिछली पांच घटनाओं की जांच भी की जा रही है। 

    सुबह भी स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में आई थी दिक्कत

    मंगलवार को दिन के समय ही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में दिक्कत सामने आई थी। जिसके बाद उचानक उसे कराची एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा था। फ्लाइट नंबर SG-11 दिल्ली से दुबई जा रही थी। लेकिन खराबी की वजह से इसको पाकिस्तान की तरफ मोड़ना पड़ा। बताया गया कि प्लेन की इंडिकेटर लाइट में कुछ दिक्कत आई थी। इस प्लेन में सवार यात्रियों को दुबई पहुंचाने के लिए एक प्लेन वहां पहुंच चुका है।

    डीजीसीए का आया बयान 

    सुबह हुई घटना पर डीजीसीए का बयान भी आया था। बताया गया कि स्पाइसजेट विमान के क्रू ने देखा कि फ्यूल टैंक का इंडिकेटर फ्यूल की मात्रा को तेजी से घटता दिखा रहा था। इसके बाद चेकिंग में कुछ गड़बड़ नहीं मिली, टैंक में भी कहीं से कोई लीक नहीं दिखा, लेकिन इंडिकेटर फिर भी ईंधन कम दिखा रहा था। इसलिए प्लेन को कराची में लैंड कराया गया।

    2 जुलाई को कैबिन में धुआं उठता देखा  

    इसी महीने 2 जुलाई को भी स्पाइसजेट के प्लेन में दिक्कत आई थी। तब दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। तब कैबिन में धुआं उठता देखा गया था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता की ओर से जानकारी दी गई है कि फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद जब विमान 5 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो पायलट के केबिन में धुआं देखा गया।

    19 जून को विमान में आई थी खराबी 

    इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। पिछले महीने 19 जून को भी स्पाइसजेट के विमान में खराबी आई थी। यह विमान भी दिल्ली से जबलपुर जा रहा था। इसके केबिन प्रेशर को लेकर दिक्कत आ गई थी। इसके चलते विमान को वापस दिल्ली लाया गया था। इसी दिन स्पाइसजेट के एक और विमान में खराबी आई थी। यह प्लेन पटना से दिल्ली आई रहा था। इसमें विंग में आग लग गई थी।

  • 7 जुलाई को होने वाली क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक स्थगित

    7 जुलाई को होने वाली क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक स्थगित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधन, ऑटो रिक्शा तथा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ 7 जुलाई 2022 को होने वाली क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण तथा सड़क सुरक्षा संबंधी प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। यह जानकारी आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने दी।
  • सर्पदंश को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी

    सर्पदंश को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एडवाइज़ारी करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में सांप के काटने के मामले बढ़ने की आशंका रहती है, जिससे कई लोगों की जान भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में सर्पदंश जैसी घटना के प्रति सतर्क रहें। सर्पदंश खतरनाक एवं जानलेवा साबित हो सकता है।

    उन्होंने कहा कि जब कोई साँप किसी को काट लेता है तो इसे सर्पदंश या साँप का काटना कहते हैं। साँप के काटने से घाव हो सकता है, और कभी-कभी विषाक्तता भी हो जाती है जिससे मृत्यु तक संभव है। सर्पदंश से कुछ ही मिनटों में मृत्यु तक हो सकती है। अधिकांश साँप विषहीन होते हैं लेकिन कुछ एक साँप विषैले भी होते हैं।

    साँप के काटने के लक्षण
    राघव शर्मा ने बताया कि आम तौर पर साँप के काटने का तुरंत पता चल जाता है। इसके काटने पर दंश स्थान पर तीव्र जलन, उल्टी, मिचली, शॉक, अकड़न या कंपकपी, अंगघात, पलकों का गिरना, नजर फटना अर्थात किसी वस्तु का एक स्थान पर दो दिखलाई देना, मांसपेशियों में ऐंठन, काटे गये हिस्से में तेज दर्द, हाथ पैरों में झनझनाहट, चक्कर आना, पसीना आना तथा दम घुटना आदि लक्षण हो सकते हैं।

    साँप के काटने से बचाव
    साँप के काटने को रोका जा सकता है। साँप को पकड़ने से हमेशा बचना चाहिए। उन स्थानों से हमेशा दूर रहें जहाँ साँप होने की आशंका होती है जैसे कि लम्बी घास और पत्तियों के ढेर, चट्टानों और लकड़ी के गट्ठों में। यदि आपको साँप दिखता है तो उसे छेड़ें नहीं और उसे जाने दें। ऐसी जगह पर काम करते समय जहाँ साँप होने की आशंका हो, लम्बे और मजबूत जूते पहनें, बाजुओं और टांगों को ढक कर रखें और चमड़े के दस्ताने पहनें। गर्म मौसम में रात को बाहर काम करने से बचें, क्योंकि इस समय साँप सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं। इसके साथ ही कुएं या गड्डे में अनजाने में हाथ न डालें, बरसात में व अंधेरे में नंगे पांव न घूमें तथा जूतों को झाड़कर पहनें।

    साँप के काटने का इलाज
    साँप के काटने के उपचार में यह जरूरी है कि पीड़ित व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा सहायता शीघ्र अति शीघ्र दी जाए। साँप के काटने पर संयम रखें ताकि हृदय गति तेज न हो। हृदय गति तेज होने पर जहर तुरंत ही रक्त के माध्यम से हृदय में पहुँच कर नुक्सान पहुँचा सकता है।  पीड़ित व्यक्ति को शांत और आरामपूर्वक रखें और जहर को फैलने से रोकने के लिए स्थिर रखें। तुरंत एम्बुलेंस को 108 या 102 पर कॉल करें और शीघ्र अति शीघ्र चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान ले जायें। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा पीड़ित व्यक्ति को साँप के काटने से होने वाले लक्षणों का मुकाबला करने के लिए एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया जाता है जितनी जल्दी यह इंजेक्शन पीड़ित व्यक्ति को लगता है यह उतना ही प्रभावी होता है। किसी भी प्रकार की झाड़ फूँक करवाकर समय बर्बाद न करें।

  • 8 से 23 जुलाई तक भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा ऊना होशियारपुर रोडः एसडीएम

    8 से 23 जुलाई तक भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा ऊना होशियारपुर रोडः एसडीएम

    प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक केवल दोपहिया व हल्के वाहन ही वाया बनखंडी जा पाएंगे

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना से होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 503ए पर आगामी 8 जुलाई से 23 जुलाई तक भारी वाहनों (यात्री तथा अन्य व्यवसायिक) की आवाजाही वाया बनखंडी बंद रहेगी। यह जानकारी एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सभी भारी वाहन ईसपुर मोड़ से वाया गगरेट होते हुए होशियारपुर जाएंगे तथा होशियारपुर की ओर से बजवाड़ा बट्टा मार्केट प्वाईंट से गगरेट होते हुए ऊना की तरफ आएंगे। उन्होंने बताया कि ऊना से होशियारपुर आने जाने वाले दोपहिया वाहनों तथा हल्के चार पहिया वाहनों की आवाजाही निरंतर जारी रहेगी। एसडीएम ने बताया कि सांय 7:00 से प्रातः 7:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहन ऊना से होशियारपुर वाया बनखंडी होते हुए आ जा सकते हैं।

    डॉ. निधि पटेल ने बताया कि यह निर्णय पंजाब क्षेत्र में होशियारपुर से ऊना जिला की सीमा तक निर्माणाधीन सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के दृष्टिगत लिया गया है, जिसके विषय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक ने लिखित अनुरोध किया था।

    बैठक में डीएसपी होशियारपुर वरिंदर खोसा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग जालंधर के उप प्रबंधक शांतनु उपाध्याय, सचिव आरटीए होशियारपुर सुखविंदर कुमार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के साइट इंजीनियर मुकुल बंसल, हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के यातायात प्रबंधक दर्शन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं निजी परिवहन संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

  • 7 जुलाई तक बढ़ी चिंतपूर्णी मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक

    7 जुलाई तक बढ़ी चिंतपूर्णी मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक

    ऊना/सुशील पंडित: जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी नया बसा अड्डा से पुराना बस स्टैंड सड़क मार्ग तक वाहनों की आवाजाही पर रोक को 7 जुलाई तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। डीसी ने कहा कि जलापूर्ति लाइन व मैनहोल चैंबर्स के निर्माण की वजह से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की अस्थाई मरम्मत के लिए पहले 30 जून से 3 जुलाई तक पर वाहनों की आवाजाही बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। अब यह रोक सात जुलाई तक बढ़ा दी गई है।