Blog

  • अलास्का में Putin-Trump की खास मुलाकात, यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelensky भी होंगे शामिल

    अलास्का में Putin-Trump की खास मुलाकात, यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelensky भी होंगे शामिल

    नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रुस का राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में मिलने वाले हैं। ऐसे में सारी दुनिया की नजरें इनकी मुलाकात पर रुकी हैं। ट्रंप के लिए जहां इस मीटिंग का मकसद रुस-यूक्रेन पर जल्द से जल्द विराम लगवाना पड़ेगा वहीं पुतिन अपनी शर्तों पर फैसला करने पर अड़े हुए हैं।

    राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि यदि पुतिन के साथ उनकी बैठक अच्छी रही तो वह दूसरी बैठक भी करेंगे। उन्होंने कहा है कि पुतिन से मीटिंग के तुरंत बाद ही यह उनकी दूसरी बैठक होगी परंतु इस दूसरी मीटिंग में पुतिन और मेरे साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी शामिल होंगे।

    जेलेंस्की के साथ बैठक को लेकर पुतिन की क्या प्रतिक्रिया होगी इस पर कुछ भी कहना अभी मुश्किल है परंतु पुतिन शुरुआत से ही एक मंच पर टेबल पर बैठकर जेलेंस्की के साथ किसी तरह की बातचीत के साथ इंकार करते रहते हैं हालांकि इससे पहले भी ट्रंप ने साफ-साफ शब्दों में पुतिन को कड़ी चेतावनी दे दी है कि रुस यदि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में बाधा डालने की कोशिश करेगा तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

    उन्होंने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि यदि अलास्का में होने वाली बैठक में कोई ठोस परिणाम नहीं निकलेगा तो मॉस्को के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। शायद आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएं हालांकि ट्रंप की ओर से ये साफ नहीं हुआ है कि कैसे आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे या फिर कब लगाए जाएंगे।

    ट्रंप यही चाहते हैं कि पुतिन जल्द से जल्द यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाए। उन्होंने कहा है कि हम इस संघर्ष को लेकर कई लोगों की जान बचा सकते हैं तो यह बहुत अच्छा होगा। गौरतलब है कि ट्रंप की ओर से पुतिन को दी गई ये चेतावनी जर्मनी के द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक के बाद आई है। इस बैठक में ट्रंप, जेलेंस्की और यूरोपीय नेता भी शामिल हुए थे।

    इस बैठक का उद्देश्य उन मुद्दों पर चर्चा करना था जो युद्धविराम को लेकर अनसुलझे हुए थे। ट्रंप ने इस बैठक को शानदार बताया है और कहा कि हमारी बातचीत अच्छी रही है। राष्ट्रपति जेलेंस्की कॉल पर थे मैं इसे 10 में से 10 रेटिंग दूंगा बहुत मैत्रीपूर्ण जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा है कि अलास्का में होने वाली बैठक में यदि रुस के द्वारा कोई निर्णायक फैसला नहीं लिया गया तो अमेरिका और यूरोपीय देश मास्को पर दबाव बढ़ाएंगे। ट्रंप ने भी इस पर सहमति ही जताई है।

  • Punjab News: भारी बारिश भंगी चौ सहित लोगों के घरों में घुसा पानी, प्रशासन ने की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी बारिश भंगी चौ सहित लोगों के घरों में घुसा पानी, प्रशासन ने की ये अपील, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब भर में आज सुबह से बारिश हो रही है। वहीं जिले में सुबह से हो रही तेज बारिश के बाद शहर जलमग्न हो गया है। वहीं अगर भंगी चौ की बात की जाए तो भंगी में पानी काफी मात्रा में आ गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमाचल में भी बीती रात से बारिश हो रही है, जिस कारण यह भंगी चौ इतनी भारी मात्रा में पानी आ गया। बता दें कि हुशियारपुर में आज बारिश के कारण मोहल्ले जलमग्न हो गए और लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया। लोग डब्बों और बाल्टियों के साथ पानी निकालते नजर आए।

    भंगी चौ के पानी को देखते हुए मौके पर पहुंचे एसएचओ सिटी किरण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रात से हो रही बारिश के कारण भंगी चौ इस समय पूरा भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से लोगों से अपील है कि चौ के पास रहने वाले लोग पानी के बीच से गुजरने की कोशिश न करें। दूसरी ओर पौंग बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

    सतलुज नदी का जलस्तर भी बढ़ा है, जिससे गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर और फिरोजपुर जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सुल्तानपुर लोधी और होशियारपुर के कई इलाके फिलहाल पानी में डूबे हुए हैं। मौसम विभाग ने 14 और 15 अगस्त को भी भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अवधि में सावधानी बरतना आवश्यक है। वहीं आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। दूसरी ओर इन जिलों में 16 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद मौसम शुष्क होगा और तापमान बढ़ेगा।

     

     

  • Punjab News: हड़ताल पर गए Punbus और PRTC कर्मियों का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: हड़ताल पर गए Punbus और PRTC कर्मियों का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी ने फिर मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में आज अपनी मांगों को लेकर कच्चे कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। दरअसल, एक ओर जहां प्रशसान द्वारा लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से काम कर रहे पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी अभी भी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं।

    इसी के चलते आज कर्मचारियों ने सरकारी बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। पठानकोट से इसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं और अपनी मांगों को लेकर वह विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस संबंध में इन कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नेताओं ने आश्वासन दिया था कि सबसे पहले कच्चे कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया।

    जिसके चलते उन्हें विरोध स्वरूप काम छोड़कर हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं अगर पठानकोट डिपो की बात करें तो पठानकोट डिपो को रोजाना लाखों रुपए की आय का नुकसान हो रहा है। वहीं जब इन बसों में सफर कर रही महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे बस टाइम टेबल के अनुसार यहां पहुंची थीं लेकिन यहां पता चला कि कर्मचारी हड़ताल पर है, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Jalandhar News: रसूखदार के घर केयरटेकर ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रसूखदार के घर केयरटेकर ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के एक बड़े रसूखदार  के घर पर  केयरटेकर महिला द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए केयरटेकर महिला प्रिया मित्रा ने बताया कि वह कोलकाता की रहने वाली है और दिल्ली से सोमनाथ कंपनी के जरिए जालंधर नौकरी करने के लिए आई है। दिल्ली की कंपनी के जरिए उसकी जालंधर के रसूखदार के घर केयरटेकर की नौकरी मिली है। पंजाब आने की टिकट भी घर के मालिक की पत्नी द्वारा दिल्ली से जालंधर के लिए करवाई गई थी। वह एक सप्ताह से यहां बच्चों की देखभाल कर रही है।

    महिला ने आरोप लगाया कि बच्चे का पिता गंदी नजरों से उसे देखता है और देर रात एक से दो बजे उसके कमरे में घुस जाता है। महिला ने आरोप लगाए है कि जब उसने काम छोड़ने का विरोध करते हुए अपने पैसे मालिक से मांगे, तो उसने पैसे देने के बाद उसके साथ मारपीट की। महिला का यह भी आरोप है कि घर में स्टाफ लोग के साथ देर रात तक दारू की पार्टी चलती है। घर में कई तरह से गंदे काम भी हो रहे है। इस वजह से परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ दी । पहले मालिक पैसे देने से आनाकानी कर रहा था, लेकिन पैसे देने के बाद पब्लिक और पुुलिस कर्मी के सामने उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने कहा कि उसे घर के मालिक का नाम नहीं पता है।

    इस दौरान महिला ने उक्त घर की मालिकन का फोन नंबर भी दिखाया। महिला ने कहा कि वह घर में 2 बच्चों की देखभाल करती है। वहीं  महिला ने स्टाफ लोगों के साथ गलत हरकतें करने की  वीडियो मोबाइल में दिखाई । जिसमें स्टाफ के लड़का-लड़की गलत हरकतें कर रहे है।

    महिला का आरोप है कि घर की मालकिन से इसकी शिकायत की तो उन्होंने कहाकि घर में यह चलता है , तो तुम्हें क्या परेशानी है। महिला ने कहाकि वह घटना की शिकायत पुलिस को करेंगी। महिला ने उक्त रसूखदार का घर भी दिखाया, जहां घटना स्थल पर पुलिस कर्मी मौजूद थे। वहीं इस घटना को लेकर अभी रसूखदार का कोई बयान सामने नहीं आया है। यदि वह अपना बयान देना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें CCTV

    Punjab News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के ईशवर नगर के ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के बाहर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें कार चालक द्वारा महिला को कुचलते हुए देखा जा सकता है। मृतिका की पहचान 60 वर्षीय सत्या देवी के रूप में हुई है। महिला अपनी बेटी को पुलिस की फिजिकल कोचिंग दिलवाने आई थी। वह प्रशिक्षण स्थल के पास ही बैठकर बेटी का इंतजार कर रही थी। इस बीच तेज रफ्तार कार ने उसे फेट मार दी। जानकारी देते हुए अमनदीप ने बताया कि उसकी मां सत्या देवी उसे कोचिंग दिलवाने रोजाना की तरह ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के बाहर बैठी थी। तभी अचानक तेज-रफ्तार कार ड्राइवर ने उसकी मां को टक्कर मारी। आरोपी की पहचान गोबिंद सिंह नगर निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है। बेशक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई। अमनदीप का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करेंगी तब तक वह मां सत्या देवी का संस्कार नहीं करेंगे। उधर, सत्या देवी के रिश्तेदार अशोक कुमार ने कहा कि हादसे के बाद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज से जब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सवाल किया तो उन्होंने कहा हमारे पास कोई जादू की छड्डी नहीं है जो व्यक्ति को प्रकट कर दे। परिवार ने कहा कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता वह सत्या देवी का संस्कार नहीं करेंगे।
  • Punjab News: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की बालियां छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की बालियां छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला जतन कर इलाके से सामने आया है। घर में घुसकर लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब 2 लुटेरों ने मोटरसाइकिल पर आकर घर में घुसकर एक बुज़ुर्ग महिला की कान की बालियां छीन लीं और मौके से फरार हो गए।

    बुज़ुर्ग महिला अपने घर के आंगन में बैठी थी। लुटेरों ने पहले उसकी गली में घेराबंदी कर आसपास का मुआयना किया कि बुज़ुर्ग महिला के आस-पास कोई अन्य व्यक्ति न हो ताकि वारदात को अंजाम दे सकें। इसके बाद वे सीधे घर में घुसे और बुज़ुर्ग महिला के कानों से बालियां उतारकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

    इसके बाद बुज़ुर्ग महिला बहुत घबरा गई और शोर मचाया, लेकिन लुटेरे मौके से पहले ही भाग चुके थे। फिलहाल बुज़ुर्ग महिला ने पुलिस को शिकायत दे दी है। देखना होगा कि पुलिस कब तक इन लुटेरों को पकड़ पाती है।

  • बढ़त के साथ खुला बाजार, अदाणी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी

    बढ़त के साथ खुला बाजार, अदाणी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी

    नई दिल्लीः शेयर मार्केट में हरियाली अब बढ़ने लगी है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स 180 अंकों की बढ़त के साथ 80720 पर है। जबकि, निफ्टी 40 अंकों की बढ़त के साथ 24659 पर है। एनएसई पर 2744 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं, जिनमें 1271 हरे और 1378 लाल हैं। 95 के स्टेटस में कोई बदलाव नहीं है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में इन्फोसिस 2 पर्सेंट से अधिक की बढ़त के साथ टॉप पर है। यह बढ़त एशियाई बाजारों के पॉजिटिव सेंटिमेंट के बीच देखने को मिली, लेकिन रूस-अमेरिका वार्ता से पहले निवेशकों की सतर्कता भी बनी रही।

    आज सुबह अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखी गई. अदाणी टोटल गैस 1% से ज्यादा चढ़ा, जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी ग्रीन में भी करीब 1% की बढ़त दर्ज हुई। शुरुआती कारोबार में आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी देखी गई। सेक्टोरल फ्रंट पर, निफ्टी मेटल में 1.05 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा में क्रमशः 0.76 प्रतिशत और 0.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अन्य अधिकांश इंडेक्स मिले-जुले रहे।

    वहीं, बीएसई स्मॉलकैप में 0.12 प्रतिशत और बीएसई मिडकैप में 0.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। निफ्टी में, इंफोसिस 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा, जिसके बाद एचडीएफसी लाइफ, विप्रो, अदाणी पोर्ट्स और अपोलो हॉस्पिटल्स का स्थान रहा। टॉप लूजर्स में टाटा स्टील में 1.22 प्रतिशत की गिरावट आई, उसके बाद ओएनजीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और हिंडाल्को का स्थान रहा।

    एशिया-प्रशांत के शेयर बाजार (जापान को छोड़कर) का एमएससीआई इंडेक्स 0.2% चढ़ा, जिससे बुधवार की तेजी को और सपोर्ट मिला। यह उछाल अगले महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर घटाने की उम्मीदों के कारण है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को अलास्का में मिलेंगे। दोनों के बीच यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए समझौते की संभावना पर चर्चा होगी। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर पुतिन शांति के लिए राजी नहीं हुए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    भारतीय बाजार के निवेशक इस पर खास नजर रख रहे हैं, क्योंकि हाल ही में अमेरिका ने रूस से तेल खरीद के कारण भारत पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था। अगर बातचीत सकारात्मक रही तो भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड टेंशन कम हो सकता है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिलेगा। बुधवार 13 अगस्त को बाजार चौतरफा तेजी के साथ बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स 304.32 अंक यानी 0.38% चढ़कर 80,539.91 पर और निफ्टी 131.95 अंक यानी 0.54% बढ़कर 24,619.35 पर बंद हुआ था।

    निफ्टी और सेंसेक्स इस हफ्ते अब तक करीब 1% चढ़ चुके हैं और लगातार 6 हफ्तों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला थमने की ओर है। हालांकि, शुक्रवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाजार बंद रहेंगे, इसलिए आज का सत्र निवेशकों के लिए खास माना जा रहा है।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार Mercedes चालक ने वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

    Jalandhar News: तेज रफ्तार Mercedes चालक ने वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

    जालंधर, ENS: महानगर में तेज रफ्तार मर्सिडीज चालक का कहर देखने को मिला। जहां मर्सिडीज चालक द्वारा दो जगह घटनाओं को अंजाम दिया गया। जिसमें पहले खालसा फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है, वहीं दूसरी भगवान वाल्मीकि चौक के पास की घटना सामने आई है। जहां रईसजादों की कार रेसिंग के कारण देर रात साढ़े 11 बजे शहर में दो हादसे हुए। इसमें सबसे पहले भगवान वाल्मीकि के पास तेज रफ्तार मर्सिडीज चालक ने रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद खालसा फ्लाईओवर पर ऑटो को चपेट में ले लिया। हिट एंड रन मामले में 4 लोग घायल हुए है।

    इस घटना में 2 लोगों की टांगें टूट गई। घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। थाना 4 और 6 की पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से देर रात कार नंबर ट्रेस करने में जुटी रही। भगवान वाल्मीकि चौक के पास कार की टक्कर से रिक्शा बुरी तरह टूट गया। रिक्शा चालक संदीप ने बताया कि वह महिला सवारी को छोड़ने के लिए जा रहा था। इतने में तेज रफ्तार कार ने हिट किया। टक्कर से सवारी भी नीचे गिर गई। कार चालक रुकने की बजाय मौके से भाग गया।

    रिक्शा चालक ने कहा कि उसकी रोजी-रोटी का साधन टूट गया है और उसके पास पैसे भी नहीं है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं दूसरी घटना में बस स्टैंड से रामा मंडी के लिए 4 सवारियां बिठाई थीं। जिनमें से दो महिलाएं और दो पुरुष थे। जैसे ही वह फ्लाईओवर के उपर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार मर्सिडीज कार (सीएच-01-बीएफ 1000) ने टक्कर मार दी। कार चालक रुकने की बजाय मौके से भाग गया। हादसे में ऑटो में बैठी दो सवारियों की टांगें टूट गई जबकि एक महिला घायल हो गई। उसे खुद भी चोट आई है।

  • Jalandhar News: कैंटर और बाइक की टक्कर में सास-दामाद की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कैंटर और बाइक की टक्कर में सास-दामाद की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया के नेशनल हाईवे पर कैंटर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस भयानक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति और महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो लोग सड़क किनारे खड़े एक कैंटर के पीछे टकरा गए।

    इस घटना में दोनों को काफी चोटें लगी है और दोनों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दोनों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों दामाद और सास है। मृतकों की पहचान सरबजीत सिंह और उनकी सास संतोष कुमारी के रूप में हुई है।

    दोनों बाइक (पीबी91-0803) पर लुधियाना से होशियारपुर जा रहे थे कि नेशनल हाईवे पर यह हादसा हो गया। एसएसएफ के एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल में मृतकों के फोन पर लगातार कॉल आ रही थीं। उन्होंने मृतक के भतीजे विक्की को घटना की जानकारी दी। गोराया थाने के ड्यूटी अफसर को सूचित किया तो उन्होंने कैंटर चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिए। दोनों शव सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखवाए गए हैं।

  • Punjab News: भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या मामले में वाटेंड लारेंस के 2 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News: भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या मामले में वाटेंड लारेंस के 2 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

    पटियालाः पंजाब पुलिस द्वारा क्राइम की वारदातों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। वहीं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के दो मोस्ट वांटेड बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी पटियाला-अंबाला हाईवे पर गांव शंभू के पास से हुई है।

    Read in English:- AGTF Punjab Nabs Two Most-Wanted Bishnoi Gang Operatives Near Shambhu

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਦੋ ਮੋਸਟ ਵਾਂਟੇਡ ਗੈਂਗਸਟਰ ਪਟਿਆਲਾ-ਅੰਬਾਲਾ ਹਾਈਵੇ ‘ਤੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे हाल ही में फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या के मामले में भी वांटेड थे। मई 2025 को दोनों ने हत्या को अंजाम दिया था। जिसके बाद वे नेपाल फरार हो गए थे और विदेश में बैठे गैंग हैंडलरों के निर्देश पर पंजाब में एक सनसनीखेज अपराध करने के इरादे से वापिस लौटे थे।

    पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में 15 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य संगीन अपराध शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। इस संबंध में थाना स्टेट क्राइम, एसएएस नगर में एफआईआर दर्ज की गई है।