Blog
-

Punjab News: रजिस्ट्रार दफ्तर में फर्जी पावर-ऑफ-अटॉर्नी बनवाने आए बाप-बेटा काबू, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के हंबड़ा रोड स्थित रजिस्ट्रार दफ्तर में फर्जी पावर-ऑफ-अटॉर्नी बनवाने आए बाप-बेटे को तहसीलदार ने काबू कर लिया। जिसके बाद सरकारी दफ्तर में काफी हंगामा शुरू हो गया। तहसीलदार ने बाप-बेटे को काबू करके घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पीएयू की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र गिल रोड के रहने वाले है।
दरअसल, आज जब वह पावर-ऑफ-अटॉर्नी करवाने हंबड़ा रोड स्थित रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचे तो तहसीलदार ने लिंक आधार कार्ड पर जब क्लिक किया तो रजिस्ट्री के मालिक के मोबाइल पर OTP चला गया। भाई के मोबाइल पर OTP आने पर घटना को लेकर खुलासा हुआ। जिसके बाद तहसीलदार ने दोनों को काबू करके मौके पर पुलिस को सूचना दी। थाना पीएयू की पुलिस ने मौके पर पहुंच पिता-पुत्र को हिरासत में लिया। दोनों को डी.सी दफ्तर डिप्टी कमिश्नर हिमांशू जैन के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद दोनों पिता-पुत्र को पुलिस अपने साथ ले गई।
पुलिस मामले की अभी जांच कर रही है। ASI दलबीर सिंह ने कहा-जिस व्यक्ति को पकड़ा है उसका भाई आई.टी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी 150 गज की कोई जमीन है। उसकी पावर-ऑफ-अटॉर्नी करवाने के लिए ये पिता-पुत्र रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचे। तहसीलदार ने जब रजिस्ट्रर नंबर पर मैसेज भेजा तो उस व्यक्ति का फोन तहसीलदार को आ गया और उसने उन्हें पावर-ऑफ-अटॉर्नी करने से रोक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: Ajuba Bhature Wala के संचालक से विवाद, दुकानदार ने ग्राहक के मुंह पर डाला गर्म सांभर, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिबः जिले के मसीत वाला चौक स्थित अजूबा डोसा भंडार में बुजुर्ग डोसा खरीदने गया। जहां बुजुर्ग और दुकानदार के बीच बहस हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने बुजुर्ग पर गर्म सांभर डाल दिया। आरोप है कि दुकानदार ने बुजुर्ग की पिटाई भी की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति कृष्ण सिंह ने आरोप लगाया कि वह उनसे केवल डोसा खरीदने गया था।
जब उसने पूछा कि वे उसे डोसा कब देंगे, तो दुकानदार द्वारा उसे बुरा-भला कहा गया। जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया और दुकानदार ने उसके मुंह पर गर्म सांभर डाल दिया और उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना में गर्म सांभर से उसकी आंखें लाल हो गईं। जब दुकानदार मनीष कुमार से घटना को लेकर बात की गई तो उसने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति निश्चित रूप से डोसा खरीदने आया था। ग्राहक ने डोसा खरीदने के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद वह कुछ लोगों को लेकर आया और उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की।
हालांकि, जब पत्रकारों ने दुकानदार से पूछा कि क्या उनके पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, तो उसने पहले कहा कि उसके पास केवल उसके मोबाइल पर लाइव कैमरे चल रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के वीडियो दिखाई देने लगे। जब पत्रकारों ने उनसे पूरा वीडियो देने को कहा, तो उन्होंने कुछ चुनिंदा वीडियो दिए। जिनमें बुज़ुर्ग की पिटाई होती नहीं दिख रही थी, बस बुज़ुर्ग क्या कह रहे थे, वो दिख रहा था। पीड़ित ने घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
-

Kajari Teej: इस विधि से करें मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा, मिलेगा मनचाहा वरदान
धर्म: कजरी तीज का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बहुत जरुरी माना जाता है। इसको अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाला व्रत भी कहते हैं। इस साल कजरी तीज का त्योहार 12 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान के साथ व्रत करने पर महिलाओं को भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता है। यह व्रत अविवाहित लड़कियां अच्छे जीवनसाथी की कामना के लिए रखती हैं।कब है कजरी तीज?
यह त्योहार हर साल राखी के तीन दिन बाद और हरियाली तीज के 15 दिनों बाद भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि वाले दिन मनाया जाता है। इस साल तृतीया तिथि 11 अगस्त सुबह 10:33 पर शुरु होगी और 12 अगस्त सुबह 8:40 पर खत्म होगी। उदयातिथि के अनुसार, व्रत 12 अगस्त को रखा जाएगा।ऐसे करें पूजा
यदि आप पहली बार तीज का व्रत रखने वाले हैं तो सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद व्रत का संकल्प लें। फिर घर के ईशान कोण, उत्तर या पूर्व दिशा में हरे कपड़े के साथ सजी हुई चौंकी पर भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति या चित्र रखें। फिर फूल, फल, धूप, दीप, रोली, अक्षत और श्रृंगार सामग्री के साथ पूजा करें। मां पार्वती को विशेष तौर पर श्रृंगार सामान अर्पित करें। पूजा के बाद कजरी तीज की कथा का पाठ करें या फिर सुनें। इसके बाद आरती उतारकर भगवान शिव और मां पार्वती को प्रणाम करें। इसके बाद घर की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लें। व्रत का समापन रात में चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य अर्पित करने के बाद करें।व्रत के नियम
इस दिन हर रंग के कपड़े पहनें और 16 श्रृंगार करें। यदि स्वास्थ्य अच्छा है तो निर्जला व्रत रखें। इस दिन बाल धोना या फिर कटवाना वर्जित है। क्रोध, आलोचना और नेगेटिव भावों से बचें। पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:33 से लेकर शाम 5:06 तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से लेकर 12:50 तक का रहेगा। -

Punjab News: 8 सालों से तैनात पटवारी का पंखे से लटका मिला शव, बंधे मिले दोनों हाथ, देखें वीडियो
मोगाः जिले के कस्बा धर्मकोट में पिछले 8 सालों से तैनात पटवारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हर्ष कुमार निवासी फाजिल्का के रूप में हुई है। मृतक अभी कुंवारा था और उसने धर्मकोट में कमरा किराए पर लिया हुआ था। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद से परिवार सदमे में है। मृतक पटवारी हर्ष कुमार के भाई सतपाल और धर्मकोट के कानूगो बलजीत सिंह ने बताया पटवारी हर्ष कुमार फाजिल्का का रहने वाला है। वह पिछले 8 सालों से धर्मकोट में तैनात था और अकेला ही रहता था। बीते दिन उसने पंखे के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भाई ने बताया कि उन्हें अभी किसी पर कोई शक नहीं है। क्योंकि मृतक हर्ष ने कभी कुछ नहीं बताया था।
भाई ने कहा कि उसकी शुक्रवार को हर्ष से बात हुई थी कि में वह शनिवार को आएंगा, लेकिन वह घर नहीं आया। जिसके बाद उनके द्वारा कई बार हर्ष को फोन किया, लेकिन फोन नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों से बात की तो उन्होंने वहां उसके कमरे जाकर देखा कि उसका शव पंखे से लटका हुआ था ओर दोनों हाथ बंधे हुए थे। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज करके धारा 194 के तहत कारवाई कर दी है। डाक्टरोंं का पैनल बनवाकर लाश का पोस्टमार्टम करवा दिया है। परिवार के बयानों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: फर्जीवाड़ा, एक पर्ची पर रेत की 2 ट्रालियों को Fortuner सहित किया काबू, देखें वीडियो
मोगाः जिले के कस्बा कोट ईसे खां में रेत को लेकर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रेत से भरी 2 ट्रैक्टर ट्रॉली और पीछे आ रही फॉर्च्यूनर को कब्जे में लिया है। मामले की जानकारी देते हुए गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि चौक कोट इसे खां में नाकाबंदी के दौरान रेत से भरी 2 ट्रैक्टर ट्रालियों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि एक पर्ची पर 2 ट्रालियां रेत की भरकर जा रही थी।
वहीं 2 ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ पीछे आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि एक पर्ची पर 2 रेत की ट्रालियां ले जाकर सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा था। लेकिन उक्त ट्रैक्टर ट्राली चालकों को हिरासत में लेकर उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
-

Punjab News: एक दिन में दूसरी घटना, पूर्व कांग्रेस सरपंच को गोलियां मारकर बाइक सवार हुए फरार, हालत गंभीर, देखें वीडियो
गुरदासपुर: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज सुबह 9:30 बजे के करीब कहनौर के पास के गांव वड़ाला बंगर में मेडिकल स्टोर के बाहर गोलियां चलाने की घटना सामने आई थी। अभी पुलिस इस घटना की गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है कि अब दोपहर में जिला गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के अधीन आने वाले गांव डालम में गुरु नानक मेडिकल स्टोर पर गोलियां चल गई।
जहां मेडिकल स्टोर के मालिक पूर्व कांग्रेस सरपंच योगा सिंह को 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार गोलियां मारकर फरार हो गए। योगा सिंह गांव डालम में मेडिकल स्टोर चलाते हैं और वारदात के समय वे अपने मेडिकल स्टोर पर ही बैठे थे। बताया गया है कि मोटरसाइकिल सवार बटाला साइड से आए थे और उन्होंने कुल चार फायर किए, जिनमें से एक पूर्व सरपंच योगा सिंह के बाजू पर लगी और एक सिर पर लगी, लेकिन पगड़ी के कारण उनका थोड़ा बचाव हो गया।
पूर्व सरपंच योगा सिंह को प्राथमिक डॉक्टर सहायता देने के बाद अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां के कांग्रेस विधायक त्रिपत रजिंदर सिंह बाजवा अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में अस्पताल में मौजूद डालम गांव के रहने वालों से जानकारी प्राप्त की।
-

कॉमेडियन Kapil Sharma को मिली Security
मुंबईः कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर 2 बार हमला हो गया है। वहीं एक माह में हुए दूसरे हमले के बाद घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कपिल शर्मा को धमकी दी है।
Read in Punjabi:-
ਕਪਿਲ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਵਧਾਈ ਗਈ ਸੁਰੱਖਿਆ , ਮੁੰਬਈ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਿਆ ਸਖ਼ਤ ਫ਼ੈਸਲਾ
Read In English:-
Mumbai Police Tightens Security for Kapil Sharma After Second Shooting at Canada Café
इस घटना को लेकर जांच एंजेसियां गहनता से मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गोल्डी ढिल्लों द्वारा धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे सिक्योरिटी दे दी है। बता देंकि इस बार कपिल के कैफे पर हुए हमले के दौरान कथित तौर पर 25 राउंड फायरिंग की गई। हालांकि, कपिल शर्मा ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा से दो बार पूछताछ की है, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार के धमकी भरे संदेश या कॉल से इनकार किया है। पुलिस उनके सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल डेटा की जांच कर रही है और उनके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कपिल शर्मा ने अपनी निजी सुरक्षा के लिए कुछ एजेंसियों से भी संपर्क किया है।
-

Punjab News: कोर्ट में मजीठिया की सुनवाई के बाद विधायक गनीव कौर का आया बयान, देखें वीडियो
मोहालीः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की अदालत में जमानत की अर्ज़ी पर आज सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों की करीब डेढ़ घंटे तक बहस हुई। हालांकि कोई फैसला नहीं हुआ। ऐसे में अब 12 जुलाई को दोबारा केस पर सुनवाई होगी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी व विधायक गनीव कौर मजीठिया भी मौजूद रही। गनीव कौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। गनीव कौर ने कहा कि उन्हें गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है और गुरु साहिब जो भी करेंगे, सभी सही ही करेंगे।
गनीव कौर मजीठिया की तरफ से चंडीगढ़ पुलिस को दी गई शिकायत संबंधी पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि उनसे चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने कोई संपर्क नहीं किया। विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अमृतसर स्थित उनके घर से मजीठिया को गिरफ्तार किया था। इस बार जांच का दायरा हिमाचल, दिल्ली और यूपी तक फैला है। हिमाचल में उनकी जमीन होने का दावा किया गया है, वहीं यूपी के गोरखपुर में उनकी शुगर मिल और दिल्ली में फार्म हाउस होने की जानकारी मिली है। इन स्थानों से मिली सामग्री को चालान का हिस्सा बनाया जाएगा।
साथ ही, जांच में छह लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय भी शामिल हैं, जिनके कार्यकाल में मजीठिया पर एनडीपीएस का केस दर्ज हुआ था। ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और चार अन्य लोगों के बयान भी लिए गए हैं, जो पहले मजीठिया के करीबी रहे हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया को इस बार रक्षाबंधन भी जेल में ही मनाना पड़ा, क्योंकि उनकी जमानत मंजूर नहीं हो पाई थी। उनकी बहन, बठिंडा की सांसद और बादल परिवार की बहू हरसिमरत कौर बादल उन्हें राखी बांधने के लिए जेल पहुंची थीं। हालांकि अकाली नेताओं और मजीठिया के वकीलों का आरोप है कि जेल में उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है।
-

Punjab News: प्रधान बनने पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल की 5 सदस्यीय भर्ती समिति ने सर्वसम्मति से पूर्व जत्थेदार अध्यक्ष श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया। यह फैसला बुरज अकाली फूला गुरुद्वारा साहिब में हुए एक महत्वपूर्ण सभा में लिया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह अकाल पुरुष की रहमत से इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके समर्थन से पार्टी के हर कार्य में पंथ का सहयोग रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की मुख्य प्राथमिकता पंथिक एकता, पंजाब के पानी के मुद्दे, नशा मुक्ति और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा होगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वे पंजाब के मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और अकाली दल के चुनाव ना होने के पीछे भी केंद्र की बदनीति है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि 2023 में मलवा क्षेत्र के गांवों ने नशे विरोधी गठबंधन के साथ सहयोग किया था, पर सरकार ने उन प्रयासों को कमजोर किया। अब अकाली दल जनता के समर्थन से नई टीम बनाकर नशे के खिलाफ मजबूत अभियान चलाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी आम लोगों की पार्टी है और निवेश संकट से पंजाब को बचाने के लिए प्रयास करेगी। पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने यह दोहराया कि बंदी सिंहों की रिहाई पार्टी का बड़ा लक्ष्य है और इसके लिए पार्टी जोरदार मुहिम चलाएगी। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिरोमणि कमेटी से तेजा सिंह समुद्री हाल में गुरुमत समारोह के मनाने के बारे में नाराजगी दिखाई और घोषणा की कि अगला इजलास वहीं पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल को अपनी राजनीतिक जमात को मजबूत करना होगा, क्योंकि जब तक पार्टी मजबूत नहीं होगी, तब तक पंजाब के मुद्दों पर कोई बात नहीं सुनी जाएगी।
