Blog

  • होशियारपुरः तहसील कॉप्लेक्स में प्रॉपर्टी डीलरों हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः तहसील कॉप्लेक्स में प्रॉपर्टी डीलरों हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः जिले के तहसील कॉप्लेक्स में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां पैसों के लेन-देन को लेकर 2 प्रापर्टी डीलरों में पहले बहसबाजी हुई। दोनों ने विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। तहसील परिसर में फायरिंग से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूत्रों के अनुसार घटना के दौरान गोली लगने से धीरज कुमार घायल हो गया, जिसे तत्काल सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति के साथ रणधीर सिंह ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में होशियारपुर के तहसील कॉप्लेक्स में आए ते। इस दौरान वहां पर उनकी जान पहचान के व्यक्ति ने उन पर गोलियां चला दी। जिस दौरान एक गोली धीरज कुमार के पेट के निचले हिसे पर लगी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुभाष भगत का कहना है कि अभी इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के दो और समर्थक डिब्रूगढ़ जेल में किए शिफ्ट 

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के दो और समर्थक डिब्रूगढ़ जेल में किए शिफ्ट 

    चंडीगढ़: ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब भर में अलर्ट जारी है। हालांकि अभी तक वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं अब बड़ी ख़बर सामने आई है कि अमृतपाल सिंह के दो और साथियों को असम ले जाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलवंत धालीवाल और गुरिंदर पाल के रूप में हुई है, जिन्हें असम के डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया है। इससे पहले अमृतपाल के करीबियों को पंजाब पुलिस डिब्रूगढ़ जेल ले जा चुकी है, जिनमें से 5 पर एनएसए लगा हुआ है। वहीं अब अमृतपाल सिंह पर पुलिस ने एनएसए लगा दिया है। जिसकी पुष्टि आज हाईकोर्ट में सुनवाई दौरान एजी ने की है।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर खुफिया एजेंसियों ने जांच में किया बड़ा खुलासा

    पंजाब से बड़ी ख़बरः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर खुफिया एजेंसियों ने जांच में किया बड़ा खुलासा

    चंडीगढ़ः चार दिन से लापता अमृतपाल सिंह को हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। जिसकी हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। वहीं खुफिया एजेंसियों की जांच में नया खुलासा हुआ है कि अमृतपाल को पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जॉर्जिया में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी थी। वह पंजाब आने से पहले दुबई से जॉर्जिया गया था। उसकी आनदंपुर खालसा फोर्स (AKF) बनाने की तैयारी भी इसी ट्रेनिंग का हिस्सा थी। उसे पंजाब में गड़बड़ी कर देश का माहौल खराब करने की पूरी ट्रेनिंग जॉर्जिया में ही दी गई।

    उधर, हाईकोर्ट में पंजाब के एजी ने कहा कि अमृतपाल पर एनएसए लगाया गया है। सरकार ने 72 घंटे बाद आधे पंजाब में दोपहर 12 बजे के बाद इंटरनेट शुरू कर दिया है। दरअसल, अमृतपाल के संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के कानूनी सलाहकार इमरान सिंह खारा ने 19 मार्च की रात को दायर की थी। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद मंगलवार को पंजाब सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा था। 

  • बड़ी खबरःअमृतपाल को लेकर हाईकोर्ट में पंजाब सरकार ने दिया जवाब, लगा ये एक्ट

    बड़ी खबरःअमृतपाल को लेकर हाईकोर्ट में पंजाब सरकार ने दिया जवाब, लगा ये एक्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। चार दिन से लापता अमृतपाल को हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। अमृतपाल की पेशी से संबंधित याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। जिस पर पंजाब सरकार ने जवाब दिया है। सरकार ने आखिरकार अमृतपाल सिंह पर भी एनएसए लगा दिया है। आज पंजाब के एजी ने हाईकोर्ट में यह बात कही है कि अमृतपाल पर एनएसए लगाया जा चुका है।

    दरअसल, अमृतपाल के संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के कानूनी सलाहकार इमरान सिंह खारा ने 19 मार्च की रात को दायर की थी। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद मंगलवार को पंजाब सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा था। दरअसल, हाईकोर्ट ने आज की सुनवाई में पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि जो पंजाब के 80 हज़ार पुलिस मुलाज़िम है वो क्या कर रहे हैं। उन्होंने इंटेलिजेंस फेल्यर की बात कहकर हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि अगर अमृतपाल के साथी गिरफ़्तार किए जा चुके हैं तो अमृतपाल को क्यों अमृतपा क्यों नहीं अभी तक पकड़ा गया जब वो सुरक्षा के लिए ख़तरा था। हाईकोर्ट ने एडवोकेट तनु बेदी को कोर्ट मित्र नियुक्त किया है। अब इस मामले में 4 दिन बाद सुनवाई होगी। 

    मामले में पंजाब सरकार, कमिश्नर ऑफ पुलिस, जालंधर, कमिश्नर ऑफ पुलिस, अमृतसर और दोनों जिलों के अन्य पुलिस अफसरों को पार्टी बनाया गया है। केस में बीते रविवार आपातकालीन सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस एनएस शेखावत ने पंजाब सरकार और संबंधित पुलिस अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा था। सरकार को अमृतपाल सिंह पर हुई कार्रवाई संबंधित सारा रिकार्ड पेश करने के आदेश दिए गए थे।

  • बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के चाचा को लेकर डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पंजाब पुलिस, देखें वीडियो

    बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के चाचा को लेकर डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पंजाब पुलिस, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है लेकिन पुलिस ने उसके चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह को सरेंडर करने के बाद अरेस्ट कर लिया गया था। वहीं पंजाब पुलिस की एक टीम खालिस्तान समर्थक नेता हरजीत सिंह को लेकर मंगलवार सुबह डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंच गई है। असम पुलिस की सुरक्षा में टीम गुवाहाटी से सड़क मार्ग से सुबह 7:10 बजे जेल पहुंची। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस अपने साथ कितने खालिस्तान समर्थक को अपने साथ लेकर आई है।

    इसके अलावा अमृतपाल सिंह के दो और सहयोगियों कुलवंत सिंह और गुर औजला पर एनएसए लगाया जाएगा। इन दोनों बंदियों को भी असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है। अमृतपाल के ड्राइवर और उसके चाचा ने रविवार-सोमवार देर रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। जानकारी के मुताबिक अमृतपाल के चाचा ने पंजाब पुलिस को फोन कर बताया था कि वह शाहकोट के बुलंदी गुरुद्वारे में हैं। इसके बाद उन्हें और अमृतपाल के ड्राइवर को 12 पोस्ट मेहतपुर ले जाया गया। वहां उन्होंने सरेंडर किया।

    केंद्रीय जांच एजेंसियां भी एक्टिव मोड में आ गई हैं। अमृतपाल के 4 करीबी सहयोगियों से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) पूछताछ करेगी। इन चारों आरोपियों सरबजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह, गुरमीत सिंह गिल और बसंत सिंह  को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया है। पुलिस अब तक अमृतपाल सिंह के 100 से ज्यादा करीबियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इतना ही नहीं पुलिस ने उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है, जिससे अमृतपाल फरार हुआ था। जालंधर में महतपुर के सलीना गांव से अमृतपाल की PB 10 FW6797 नंबर वाली गाड़ी लावारिस मिली थी। इस गाड़ी से एक 315 बोर राइफल समेत 57 जिंदा कारतूस, एक तलवार और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद किया गया था। यह गाड़ी अनोखरवाल के मनप्रीत सिंह की है, उसे भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • विदेश में बैठे खालिस्तान समर्थक रच रहे बड़ी साजिश, जांच में हुआ खुलासा

    विदेश में बैठे खालिस्तान समर्थक रच रहे बड़ी साजिश, जांच में हुआ खुलासा

    इन देशों में बने खालिस्तानी तत्वों के सुरक्षित ठिकाने 

    नई दिल्लीः अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई से विदेश में सक्रिय खालिस्तान समर्थकों की बेचैनी बढ़ गई है। कई देशों में बैठे खालिस्तान समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भारत और पंजाब के खिलाफ मुहिम शुरु कर रखी है। सोशल मीडिया पर खालिस्तान समर्थक भारत और पंजाब के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। अमृतपाल और खालिस्तान समर्थकों पर नजर रख रही खुफिया एजेंसियों ने बीते तीन दिन के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ और सांप्रदायिक संदेशों को रिकॉर्ड पर लेना शुरु कर दिया है। दरअसल, अब तक छिपकर गतिविधियां चला रहे लोग भी खुलकर सामने आ गए हैं। खुफिया एजेंसियां, संदेश अपलोड करने वाले लोगों का पता लगाने के साथ ही कौन-कौन से देश से यह संदेश अपलोड किए जा रहे हैं, से संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से संदेशों को साझा करने की तैयारी शुरु कर दी है। 

    एजेंसियों ने यह भी पाया है कि पिछले तीन दिन के दौरान ही खालिस्तान और अमृतपाल के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर नए अकाउंट भी खोले हैं। अमृतपाल के समर्थकों ने एक वैश्विक टूलकिट तैयार कर लिया है। अब खालिस्तान समर्थक विदेशी गठजोड़ के हरकत में आने से यह साफ हो गया है कि अमृतपाल के तार कहां तक जुड़े हैं और कौन लोग फंडिंग दे रहे हैं। जांच करने पर एजेंसियों ने पाया है कि बीते तीन दिन के दौरान खालिस्तान समर्थक एजेंडा मुख्य रूप से कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से आ रहा है और यह चारों देश इन दिनों आईएसआई समर्थित खालिस्तानी तत्वों के सुरक्षित ठिकाने बन चुके हैं। बताया जा रहा है कि अमृतपाल का समर्थन कनाडा के सिख राजनेता भी कर रहे हैं।

    ये सभी भारत में लोकतंत्र की दुहाई देने के साथ ही मानवाधिकारों की चिंता और बचाव के नाम पर खालिस्तान समर्थक भावनाओं को भड़काने में लगे हैं। कनाडा के अलबर्टा से जसराज सिंह हालन, टिम एस. उप्पल, हीथर मैक फरसन, ब्रिटिश कोलंबिया से जगमीत सिंह व रणदीप सिंह सराई, ओंटारियों से सुखपाल सिद्धू व इशविंदर गहीर समेत कनाडा के सांसदों ने भी ट्विटर पर खालिस्तान और अमृतपाल के समर्थन में कॉपी-पेस्ट का सहारा लिया। इससे उनकी खालिस्तान समर्थकों से साठगांठ का पर्दाफाश हो गया है।  

    भगोड़े अमृतपाल के समर्थन में कई हैशटैग का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। #WeStandWithAmritpalSingh प्रमुख है। इस हैशटैग पर कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा ट्वीट हो रहे हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि इस हैशटैग पर सक्रिय अधिकांश खाते इसी माह बने हैं। ऐसी स्थिति 2020 में किसान आंदोलन के दौरान सामने आई थी। यह भी सामने आया है कि दुनिया भर के देशों में फैले खालिस्तान समर्थक परस्पर जुटे हैं और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के अभियान का समर्थन और प्रचार-प्रसार करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। असलियत में यह खालिस्तान संबंधी टूलकिट का हिस्सा हैं। 

  • फगवाड़ाः घर में व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    फगवाड़ाः घर में व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    फगवाड़ा : गांव भबियानां से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां घर में अकेले रह रहे व्यक्ति की बेरहमी से हत्या होने की सनसनीखेज सूचना मिली है। गांव भबियानां में हुई हत्या के उपरांन्त लोगों में दहशत पाई जा रही है। हत्या का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान गुरुदेव सिंह पुत्र शाम सिंह वासी गांव भबियानां है। गांव के पूर्व सरपंच तरलोक सिंह ने बताया कि गुरदेव सिंह की हत्या होने के बारे में तब पता चला जब उसके घर के पास से गुजर रहे एक फड़ी वाले ने उसकी लाश खून से लथपथ हालत में घर में पड़ी हुई देखी जिसके उपरांत पुलिस को सूचित किया है।

    पुलिस ने गुरुदेव सिंह की लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है। पुलिस इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि पुलिस हत्याकांड के सभी कारणों की बारीकी से जांच कर रही है लेकिन हत्या क्यों की गई और इसे इतनी बेरहमी से क्यों अंजाम दिया गया है इसे लेकर जब तक पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

  • पंजाबः मौजूदा स्थिति को लेकर सीएम मान का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः मौजूदा स्थिति को लेकर सीएम मान का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब की मौजूदा स्थिति को लेकर पहली बार सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। सीएम मान ने वीडियो के जरिए लोगों को अमनशांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल किसी को भी खराब करने नहीं दिया जाएगा। वहीं सीएम मान ने सेहत सुविधाओं के लेकर कहा कि वह पंजाब के लोगों के लिए बेहतर सेहत सुविधाएं दे रहे है। वहीं मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमें बहुमत देकर चुना है, ऐसे में पंजाब के लोगों की सुरक्षा का जिम्मा हमारी जिम्मेदारी है। 

    उन्होंने कहा- पंजाब की शांति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पंजाब में अमन-चैन सरकार की प्राथमिकता है। आम आदमी पार्टी कट्टर देशभक्त पार्टी है। पूरी दुनिया में पंजाबियों को भरोसा दिलाता हूं कि कतरा-कतरा पंजाब के लिए है। पिछले दिनों हमने शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की है। हमारे लिए प्राथमिकता किताबें- लैपटॉप हैं। कोई गैर-सामाजिक हथियार नहीं हैं। नफरत फैलाने वाले सभी लोग पकड़ लिए गए हैं।

  • पंजाबः सुरक्षा के मद्देनजर इस जिलें में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

    पंजाबः सुरक्षा के मद्देनजर इस जिलें में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

    अजनालाः ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर पंजाब भर में अलर्ट जारी है। पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। वहीं हाल ही में अजनाला में हुई घटनाओं के बाद वारिस पंजाब डे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे अभियान अजनाला शहर के मुख्य चौक पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। बता देंकि आज पंजाब में एनआईए की 8 टीमें भी पहुंच गई है। प्रशासन द्वारा अमृतपाल को लेकर सख्ती की गई है। पंजाब का माहौल खराब ना होने पाए, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। 

  • पंजाबः राडार पर आई अमृतपाल सिंह की पत्नी, जांच में जुटी पुलिस!

    पंजाबः राडार पर आई अमृतपाल सिंह की पत्नी, जांच में जुटी पुलिस!

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, अमृतपाल सिंह की पत्नी की भी जांच शुरू हो गई है। सूत्रों अनुसार अमृतपाल की पत्नी व ब्रिटेन की एनआरआई लड़की किरनदीप पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि गुप्त तरीके से हुए विवाह की पुलिस जांच  कर रही है। अमृतपाल की एनआरआई पत्नी किरणदीप कौर और परिवार के बैंक खातों, मूवमेंट और संबंधों की जांच की जा रही है। जांच के लिए अमृतपाल के 500 करीबियों की लिस्ट भी तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि किसी ने भी अमृतपाल की पत्नी का चेहरा नहीं देखा क्योंकि अमृतपाल ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि मेरी निजी जिंदगी को निजी रहने दें।

    बता दें कि 10 फरवरी को अमृतपाल ने अपने पैतृक गांव जल्लूपार खेड़ा में किरनदीप कौर से शादी की थी। गत दिवस पंजाब पुलिस ने 6 आपराधिक मामलों में वांछित ‘वारिस पंजाब दे’ के कार्यकत्ताओं के विरुद्ध अपनी कार्रवाई जारी रखी और राज्य में शांति तथा कानून-व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को रोकने के लिए गिरफ्तारियां भी की हैं। अमृतपाल सिंह के चाचा व ड्राइवर ने गत देर रात पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद यह आंकड़़ा 114 तक पहुंच गया है।