Blog

  • Airport के कार्गो विलेज में लगी भीषण आग, उड़ानें स्थगित, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    Airport के कार्गो विलेज में लगी भीषण आग, उड़ानें स्थगित, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कार्गो विलेज इलाके में शनिवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही हैं, वहीं आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया है। इस भीषण आग को लेकर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया। वहीं अधिकारियों के अनुसार, यह इलाका आमतौर पर आयतित सामान पखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फायर सर्विस मुख्यालय के मीडिया सेल अधिकारी तल्हा बिन जसीम ने बताया क आग की तिव्रता काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि 16 दमकल यूनिट मौके पर पहुंच चुकी हैं, जबकि अन्य 16 यूनिट रास्ते में हैं।

    Read in English:

     Fire Erupts in Airport Cargo Section, Flight Operations Suspended

    हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक के प्रवक्ता मसूदुल हसन मसूद ने बताया कि आग कार्गो विलेज के पास वाले हिस्से में लगी। उन्होंने कहा कि फायर सर्विस, बांग्लादेश एयरफोर्स और एयरपोर्ट कर्मी मिलकर आग बुझाने में लगे हैं। फिलहालस आग लगने के कारण और नुकसान की सहा जनकारी अब तक सामने नहीं आई है। आग लगने के बाद चार उड़ानों को चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। चटगांव एयरपोर्ट के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने बताया कि इनमें दो घरेलू उड़ानें और दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। आग के कारण कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें को देरी हुई या डायवर्ट कर दी गई हैं।

    बताया जा रहा हैकि आग के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। जिसमें से कि ढाका से कुआलालंपुर जाने वाली बाटिक एयर OD-163 और ढाका से मुंबई जाने वाली इंडिगो 6E-1116 उड़ानें टैक्सीवे पर रुकी हुई हैं। बैंकॉक से ढाका आने वाली यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की एक उड़ान चटगांव में उतरी। दिल्ली से ढाका आने वाली इंडिगो की एक उड़ान कोलकाता में उतरी। शारजाह से ढाका आने वाली एयर अरेबिया की उड़ान भी चटगांव में उतरी. हांगकांग से ढाका आने वाली कैथे पैसिफिक एयरलाइंस की उड़ान लैंडिंग में असफल होने के बाद आकाश में चक्कर लगा रही है।

    सैदपुर से ढाका आने वाली विमान बांग्लादेश एयरलाइंस की उड़ान का मार्ग बदलकर चटगांव में उतरा। चटगांव से ढाका जाने वाली यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की उड़ान उड़ान भरने के बाद चटगांव वापस लौट गई। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मीडिया को बताया कि बांग्लादेश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, अग्निशमन सेवा और वायु सेना की 2 अग्निशमन इकाइयां आग बुझाने में काम कर रही हैं।

  • Himachal News: महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री शुरू

    Himachal News: महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री शुरू

    ऊना/सुशील पंडित: विकासखंड बंगाणा में महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री शुरू विकासखंड बंगाणा के कार्यालय प्रांगण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री शुरू हो गई है। इन स्टॉलों पर मिट्टी के सुंदर दिए, झाड़ू, रंगोली के रंग, मिलेट्स (श्रीअन्न) से बनी मिठाइयां, पाइन नीडल (चीड़ की सुई) से बने सजावटी सामान, मोमबत्तियां तथा अन्य घरेलू उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

    यह प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक लगाई जाएगी। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इन उत्पादों की बिक्री से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी बल्कि उनके हुनर को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

    महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल विकासखंड प्रशासन द्वारा एक सराहनीय कदम है। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन के अधिक अवसर मिल सके।

  • पूर्व DGP के बेटे की मौत मामले में आया नया मोड़, अवैध संबंधों का किया जिक्र, CP को दी शिकायत, देखें वीडियो

    पूर्व DGP के बेटे की मौत मामले में आया नया मोड़, अवैध संबंधों का किया जिक्र, CP को दी शिकायत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व राज्य मंत्री रजिया सुल्तान के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध हालत में मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, बेटे अकील अख्तर की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें उसने अवैध संबंधों का जिक्र करते हुए चौकाने वाले खुलासे किए है। हालांकि इस वीडियो में वह 27 अगस्त का जिक्र कर रहा है। अकील ने कहाकि वह रिकार्ड इसलिए कर रहा है ताकि उसके बाद कुछ सबूत इकट्ठे हो जाए। अकील ने अपने पिता, मां और पत्नी पर गंभीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए अवैध संबंधों का जिक्र किया है।

    इस मामले में अकील ने कहा कि वह काफी ज्यादा परेशान है और उस पर झूठा केस डालने की कोशिशे की जा रही है। अकील ने बताया कि उस पर इरादा ए कत्ल का भी झूठा पर्चा दर्ज किया जा चुका है। दूसरी ओर इस प्रकरण को लेकर शमशुद्दीन चौधरी निवासी मॉडल टाउन, मालेरकोटला (पंजाब) ने पंचकूला पुलिस आयुक्त को एक लिखित शिकायत देकर तुरंत और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहाकि वह पूर्व डीजीपी पंजाब मोहम्मद मुस्तफा मलेरकोटला में हमारे पड़ोस में ही रहते थे।

    इस मामले को लेकर उन्होंने हरियाणा के हरियाणा डीजीपी, पंचकूला कमिश्नर और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि अकील अख्तर ने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पिता, मां और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। पूर्व मंत्री रजिया के पड़ोसी शमशुद्दीन चौधरी ने बताया कि वीडियो में अकील ने दावा किया था कि उसने अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का खुलासा किया था, जिसके बाद पूरा परिवार उसे फंसाने और जान से मारने की साजिश रच रहा था।

    शिकायतकर्ता ने कहा है कि अकील अख्तर ने अपने वीडियो में यह भी आशंका जताई थी कि उसकी हत्या की जा सकती है। अब उसकी अचानक हुई मौत ने उन आशंकाओं को सही साबित कर दिया है। यह मामला साफ तौर पर फाउल प्ले (संदिग्ध मृत्यु) का प्रतीत होता है। शमशुद्दीन चौधरी ने अपनी शिकायत में मांग की है कि अकील अख्तर की मौत की व्यापक जांच की जाए, जिसमें सोशल मीडिया वीडियो, डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के सदस्यों या सहयोगियों की भूमिका की भी गहराई से जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और न्याय मिल सके। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की अपील की है।

  • Whatsapp में जल्द बदल सकता है ये फीचर, इस वजह से कंपनी ने लिया फैसला

    Whatsapp में जल्द बदल सकता है ये फीचर, इस वजह से कंपनी ने लिया फैसला

    टेक्नोलॉजी: व्हाट्सएप्प एक ऐसा सोशल मीडिया है जिसका इस्तेमाल यूजर्स सबसे ज्यादा करते हैं। एक-दूसरे को जरुरी सूचना देने और किसी भी तरह की जानकारी देने के लिए यह एक जरुरी प्लेटफॉर्म बन चुका है। अब तक तो व्हाट्सएप्प पर मैसेज भेजने की कोई भी लिमिट नहीं थी लेकिन अब शायद इस नियम में बदलाव हो सकता है। यूजर्स रोज अपने चाहने वालों को अनगिनत मैसेज भेज सकते थे पर अब इस नियम से शायद आपको दिक्कत आ सकती है। स्पैम को रोकने के लिए व्हाट्सएप्प की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब ऐसे लोगों को भेजे जाने वाले मैसेज पर मंथली लिमिट लग सकती है जो रिप्लाई नहीं करते हैं। यह फैसला सिर्फ बिजनेसेस ही नहीं बल्कि यूजर्स पर भी लागू हो जाएगा। अभी इस फैसले पर कंपनी विचार कर रही है और जल्द ही इसकी टेस्टिंग भी शुरु कर दी जाएगी।

    जल्द शुरु होगा ट्रायल

    रिपोर्ट्स की मानें तो मेटा की ओर से अगले कुछ हफ्तों में कई देशों में इसका ट्रायल शुरु करने की भी पुष्टि की है हालांकि अभी तक मैसेज लिमिट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नया सिस्टम आने पर हर उस यूजर को भेजा गया मैसेज मंथली कोटा में गिना जाएगा जो रिप्लाई नहीं करता है। उदाहरण के तौर पर जैसे आपने किसी को 2 मैसेज भेजे और उसने एक का भी रिप्लाई नहीं किया तो ये 2 मैसेज मंथली कोटा में गिने जाएंगे। इसमें उन यूजर्स के पास भेजे गए मैसेज की गिनती नहीं होगी जिनके साथ आप चैटिंग करते हैं या जो आपके मैसेज पर रिप्लाई करते हैं।

    आम यूजर्स पर नहीं पड़ेगा असर

    इस फीचर का असर आम यूजर्स पर नहीं होगा। व्हाट्सएप्प का कहना है कि इस बदलाव से आम यूजर्स और उनकी चैटिंग पर कोई भी असर नहीं होगा। इस फैसले का असर सिर्फ उन्हीं लोगों और बिजनेस अकाउंट्स पर होगा जो एक ब्लक या फिर स्पैम मैसेज भेजते हैं। गौरतलब है कि व्हाट्सएप्प के दुनियाभर में तीन अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। अब इसका इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार से लेकर मार्केटिंग और फर्जी स्कीमों के प्रचार-प्रसार में भी हो रहा है। मैसेज फॉरवर्ड लिमिट लगाने और कई रिपोर्टिंग टूल्स लाने के बाद भी स्पैम मैसेजेज में कोई कमी नहीं आई। ऐसे में नए बदलाव आने से मेटा को यह उम्मीद है कि स्पैम मैसेज पर लगाम लग पाएगी।  
  • Punjab News: टायर फटने पर कार की ऑटो से टक्कर, 18 घायल, 10 की हालत गंभीर

    Punjab News: टायर फटने पर कार की ऑटो से टक्कर, 18 घायल, 10 की हालत गंभीर

    श्री मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर मार्कफेड प्लाट के पास आज चलती कार का अचानक टायर फट गया और गाड़ी बेकाबू होकर ऑटो से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल पर लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    इस हादसे में कार सवार रविंदर कुमार, कृष्णा रानी और चिराग को हल्की चोटें आईं, जबकि ऑटो चालक मंगा सिंह समेत अर्शदीप कौर, ज्योति, वीरपाल कौर, मनदीप कौर, परमजीत कौर, कुलदीप सिंह, करमजीत कौर, सुखदीप कौर, किरण कौर, प्रीतम कौर, सतपाल कौर, चरणजीत कौर, गुरसेवक सिंह और परमजीत कौर सभी निवासी गांव जंडवाला (मलोट) गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के गंगानगर निवासी रविंदर कुमार अपनी पत्नी कृष्णा रानी और बेटे चिराग के साथ अपनी होंडा कार (आरजे13सीबी-5208) में अमृतसर से गंगानगर जा रहे थे। इस दौरान जब उनकी कार मार्कफेड प्लाट के पास पहुंची, तो अचानक उनकी कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार कर मलोट से गिद्दड़बाहा की तरफ जा रहे एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई।

    बताया गया है कि सभी ऑटो सवार गिद्दड़बाहा क्षेत्र में कपास बीनने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था विवेक आश्रम के एंबुलेंस चालक शमिंदर सिंह मंगा, उम्मीद एनजीओ के राज कुमार बब्बर, राहत फाउंडेशन के दीपू कुमार और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और घायलों को गिद्दड़बाहा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर सैम सिद्धू ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद करीब 10 लोगों को गंभीर हालत में बठिंडा रेफर कर दिया गया है। उधर, गिद्दड़बाहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

  • देव भूमि हिमचल प्रदेश की संस्कृति को बचाना देव भूमि बासियों की है न कि सरकार की: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    देव भूमि हिमचल प्रदेश की संस्कृति को बचाना देव भूमि बासियों की है न कि सरकार की: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    कांगड़ा के गांव जमानाबाद में 5 दिवसीय मां बगलामुखी हवन की पूर्ण आहुति पर गाँव का पुराणिक नाम पंचबटी करने का लिया संकल्प: गोल्डी चौधरी

    ऊना/कांगड़ा/सुशील पंडित: कांगड़ा के जमानाबाद में अखिल भारतीय संत परिषद के तत्वाधान में चल रहे 5 दिवसीय मां बगलामुखी यज्ञ के पूर्ण आहुति पर धर्म चर्चा में यज्ञ आचार्य यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी  महाराज अखिल भारतीय संत परिषद के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा ने कहा की देव भूमि हिमाचल  प्रदेश की संस्कृति और देवताओं के सम्मान की रक्षा करने की जिम्मेदारी देव भूमि के लोगों की है न कि सरकार और प्रशासन की! उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते देवताओं और प्राचीन संस्कृतियों मे बढ़ते राजनितिक करण और देवताओं के अपमान तथा सनातन धर्म के लिए आवाज़ उठाने बालो पर प्रशासन द्वारा प्रताड़ित करने की बढ़ती हुई संख्या पर तथा बढ़ते इस्लामिक जिहादियों तथा गैर हिमाचलियों की संख्या पर चिंता ब्यक्त की है और कहा  कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और देवताओं की पूजा और सम्मान की ज़िम्मेदारी स्थाई  देव भूमि के लोगों की है न की बहार से आये दूसरी संस्कृति के अधिकारियों की या प्रशासन और राजनेताओं की हैँ।

    उन्होंने कहाँ की जब से देव भूमि के पुराणिक त्यौहारों मे प्रसासन तथा राजनीतिक लोगों की घुसपैठ हुई है तब से सासंकृति और देवताओं के अपमान की घटनाएं बढ़ गई है। यति महाराज ने देव समाज और देव भूमि के लोगों से आह्वान किया है कि अब सब अपने निजी हित और राजनीतिक पार्टियों की गुलामी छोड़ देवताओं और देव संस्कृति के लिए एक बड़ा आंदोलन आरम्भ करें। देव भूमि हिमाचल प्रदेश में कोई भी ऐसा अधिकारी नहीं चाहिए जिसको हमारी संस्कृति और धर्म मानताओं का पता न हो।

    उधर यज्ञ संयोजक गोल्डी चौधरी ने बताया कि इस यज्ञ कि पूर्ण आहुति पर इस्लामिक गुलामी का प्रतिक हमारे गाँव का पुरानी नाम पंचबटी रखने का संकल्प सभी गाँव बासियों ने लिया है। इस बार पंचायती चुनाब मे उन्ही प्रतिनिधिओं को आगे भेजेंगे जो इस कार्य मे अपनी निष्ठा दिखाएंगे।

    इस अवसर पर उनके साथ दिलबाग राय, विनेश चौधरी, अजय, कमरजीत, राजेश चौधरी, सुरजीत चौधरी, सुरेखा देवी, पुष्पा देवी, केसरी देवी, लाजवंती देवी, सारिका देवी, रीना कुमारी, ममता देवी, मिनता देवी, इंदु देवी, मुस्कान साहित् गाँव के लोगों ने आहुति देकर पुण्य अर्जित किए तथा संकल्प लिया।

  • Punjab डेयरी के पास गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab डेयरी के पास गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मुंबईः जिले के मलाड ईस्ट इलाके में आज दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर में पंजाब डेयरी के पास मौजूद लकड़ी के कबाड़ के गोदाम में यह आग लगी। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का घना बादल छा गया, जिसे दूर-दूर तक देखा जा सकता है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दकमल विभाग के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस, बीएमसी वार्ड स्टाफ, 108 एम्बुलेंस सेवा और अदानी इलेक्ट्रिसिटी की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची।

    जहां आग भीषण होने के कारण दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। कर्मियों का कहना है कि इलाका काफी भीड़भाड़ वाला होने की वजह से उन्हें आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अग्निशमन विभाग ने स्थानीय निवासियों और दुकानदारों से आग की जगह से दूर रहने की अपील की है ताकि बचाव कार्य सुचारू रूप से चल सके। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    हालांकि, प्रभावित व्यावसायिक इकाइयों को कुछ नुकसान हुआ है और उनकी क्षति का आकलन जारी है। एमएफबी ने बताया कि आग को जल्द ही काबू में कर लिया गया और अब स्थिति स्थिर है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी और दमकल विभाग के कर्मी आग के कारणों का पता लगाने और आगे की जांच में जुटे हुए हैं। मुंबई दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां लगातार घटनास्थल पर स्थिति की निगरानी कर रही हैं और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध करा रही हैं।

  • रक्षा मंत्री Rajnath Singh की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले – ‘Operation Sindoor सिर्फ एक Trailer था’

    रक्षा मंत्री Rajnath Singh की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले – ‘Operation Sindoor सिर्फ एक Trailer था’

    नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की ताकत और आत्मनिर्भरता को पूरी तरह से दुनिया के सामने साबित कर दिया है। पाकिस्तान की हर इंच जमीन पर अब ब्रह्मोस मिसाइल की पहुंच है। ऑपरेशन सिंदूर तो बस एक ट्रेलर ही था परंतु इस ट्रेलर ने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि भारत अपने दुश्मनों पर नियंत्रण रखने की क्षमता रखता है।

    ब्रह्मोस मिसाइल सिर्फ हथियार नहीं है

    रक्षा मंत्री ने आगे लखनऊ की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लखनऊ अब सिर्फ तहजीब का शहर ही नहीं रहा है बल्कि टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रीज का भी केंद्र बन चुका है। उत्तर प्रदेश में रक्षा उत्पादन केंद्र बन रहे हैं और ब्रह्मोस मिसाइल भी इसी यूनिट का एक हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि 11 मई 2025 को इस आधुनिक सुविधा का उद्घाटन हुआ है और सिर्फ पांच महीनों में ही लखनऊ से ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप डिलीवर हो रही है। इस यूनिट में सालान करीबन 100 मिसाइल सिस्टम बनाए जाएंगे। ये मिसाइलें थलसेना, नौसेना और वायुसेना तीनों के लिए उपलब्ध होगी। यूनिट का निर्माण लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में हुआ है। इसकी लागत करीबन 380 करोड़ रुपये की है। इस सुविधा से अब सैंकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

    रक्षा उत्पादन होगा मजबूत

    राजनाथ सिंह ने स्पेयर पार्ट्स की सुरक्षा और उत्पादन की जानकारी पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अब भारत अपने सभी छोटे और बड़े उद्योगों के जरिए से मिसाइल के जरुरी पुर्जों का उत्पादन देश में ही करेगा। इससे अब किसी भी विदेशी सप्लायर पर निर्भरता खत्म होगी। रक्षा उत्पादन भी इससे मजबूत होगा और देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मोस सिर्फ मेड इन इंडिया का नारा नहीं रहा बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन गया है। फिलीपींस के साथ निर्यात का अनुबंध भी किया गया है और आने वाले समय में बाकी देशों के साथ भी तकनीकी सहयोग और निवेश बढ़ेगा।

    पाकिस्तान के दे डाली चेतावनी

    रक्षामंत्री ने यह जोर देकर कहा है कि अब पाकिस्तान की हर इंच जमीन ब्रह्मोस मिसाइल की पहुंच में है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो भी प्रदर्शन हुआ वो सिर्फ एक ट्रेलर था परंतु इस ट्रेलर ने पाकिस्तान को यह साफ संदेश दिया है कि भारत अपनी ताकत दिखा सकता है। इस प्रैक्टिक्ल डेमोंस्ट्रेशन से न सिर्फ देशवासियों का बल्कि पूरी दुनिया में ब्रह्मोस मिसाइल पर विश्वास और आत्मविश्वास बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्री ने इंजीनियर्स, तकनीशियनों और कर्मचारियों पर विशेष जिम्मेदारी डालते हुए कहा है कि इस भरोसे को ऐसे ही बनाए रखना अब उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ किया है कि ब्रह्मोस सिर्फ सेनाओं की ताकत का प्रतीक ही नहीं है बल्कि यह संदेश भी है कि उत्तर प्रदेश और भारत किसी भी चुनौती चाहे वो आंतरिक सुरक्षा से संबंधित हो या बाहरी खतरे से उसे संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने छेत्रां दंगल मेले में की शिरकत

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने छेत्रां दंगल मेले में की शिरकत

    उपमुख्यमंत्री बोले…खेल गतिविधियां शारीरिक और मानसिक विकास में निभाती है अहम भूमिका

    ऊना/सुशील पंडित:  हरोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेत्रां में आयोजित तीन दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  गत देर सायं बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।  यह आयोजन ग्राम पंचायत छेत्रां दंगल कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और कुश्तियों का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत छेत्रां दंगल कमेटी को एक लाख रुपये दिए तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
    पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुकेश अग्निहोत्री

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुश्ती हमारा पारंपरिक खेल है, जो न केवल शारीरिक बल को बढ़ाता है बल्कि मानसिक सुदृढ़ता और अुनशासन का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास में खेल गतिविधियां अहम भूमिका अदा करती हैं, क्योंकि खेलों से शरीर मजबूत बनता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

    उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में युवा पीढ़ी पारंपरिक खेलों से दूर होती जा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे और ड्रग्स जैसी बुराइयों से दूर रहें और अपने जीवन को खेलों से जोड़ें, ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बन सकें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक खेलों के संरक्षण व संवर्धन में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे हमारी सांस्कृतिक पहचान भी सुदृढ़ होती है।

    इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, ग्राम पंचायत छेत्रां के प्रधान विकास राणा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, दंगल कमेटी के सदस्य मेहर सिंह, मुकेश धीमान, अशोक कुमार, मोनी ठाकुर, सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु संचालित किए जा रहे आउटरीच कार्यक्रम – एसके कालिया

    पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु संचालित किए जा रहे आउटरीच कार्यक्रम – एसके कालिया

    24 को हरोली और 29 को घनारी तहसील में आयोजित होंगे आउटरीच कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना द्वारा पूर्व सैनिकों, विधवाओं और आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष आउटरीच कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ऊना लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने दी।उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की पेंशन, स्पर्श पोर्टल, दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि आदि से जुड़ी समस्याओं का निवारण करना है। ले. कर्नल ने बताया कि हर सप्ताह एक तहसील में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से अग्रिम रूप से दी जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इस माह में सपौरी और बंगाणा तहसील में दो आउटरीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही, 24 अक्तूबर को तहसील हरोली तथा 29 अक्तूबर को तहसील घनारी में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में आकर अपनी समस्याएं साझा करें, ताकि विभाग उनका समाधान शीघ्रता से कर सके।

    लेफ्टिनेंट कर्नल  ने जानकारी दी कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र की स्थापना जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में की गई है। यह केंद्र जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना द्वारा स्थापित किया गया है। इस कानूनी सलाह क्लिनिक में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की कानूनी सलाह निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि यह पहल पूर्व सैनिकों को सुविधाजनक और त्वरित सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे वे अपनी कानूनी और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकेंगे।