Blog

  • जालंधरः इस नेता ने गन कल्चर प्रमोट करके उड़ाई नियमों की धज्जियां, वीडियो वायरल

    जालंधरः इस नेता ने गन कल्चर प्रमोट करके उड़ाई नियमों की धज्जियां, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर की प्रमोशन को लेकर सख्ती से रोक लगाई गई है। यहां तक कि पंजाबी गायकों को गानों में गन कल्चर की प्रमोशन पर रोका जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद गन कल्चर का बढ़ रहा क्रेज लोगों में खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं ऐसा ही एक मामला करतारपुर से सामने आया है।

    जहां खुद को बीजेपी का युवा नेता कहने वाले युवक की हथियारों को प्रमोशन करते हुए की वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई है। वीडियो में तथा कथित नेता  एक महिला के साथ बैठ कर वीडियो बना रहा हैं। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि वह अपने लाइसैंसी वैपन को लोडिड कर रहा है।

    इसके अलावा उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह एक बर्थ-डे पार्टी के दौरान हाथ से अपने दोस्त को केक खिला रहा है तो दूसरे हाथ में वैपन पकड़ी हुई है। ऐसे में उक्त नेता पंजाब सरकार और पुलिस के आदेशों की परवाह किए बगैर कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। सूत्रों की मानें तो अगर इस युवक की वैपन जब्त करके लैब में भेजी जाएगी तो जांच में इस बात की पुष्टि भी हो जाएगी कि उसने उसी वैपन से हवाई फायर समय-समय पर किए हैं। 

  • पंजाब : किसानों ने खुद भरी धुसी पर पड़ी दरार, अन्य 2 का काम जारी, देखें वीडियो

    पंजाब : किसानों ने खुद भरी धुसी पर पड़ी दरार, अन्य 2 का काम जारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पोग डैम से पानी छोड़े जाने के बाद गुरदासपुर जिले में 3 जगह पर धुसी पर दरार पड़ गई। जिसके कारण गुरदासपुर के दीनानगर हल्के के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। धुसी पर पड़े दरार को भरने के लिये अब प्रशासन के साथ साथ इलाके के लोग खुद ही धुसी बाद में पड़ी दरार को भरने में लगे है। इलाके के लोगों का कहना है के लोग खुद ही अपने खर्च पर मिट्टी की ट्रालियां सहित और भी सामान लेकर आ रहे है। जिसके चलते धुसी में पड़ी एक दरार को भर रहे है और 2 को दरारों को भी भरने की कोशिश की जा रही है।

    इस मौके पर लोगों ने कहा के अगर सरकार ने समह पर धुंसी की रिपेयर की होती तो, हमारे यह गांव पानी की चपेट में ना आते। वही लोगों की और से जगह-जगह पर लंगर भी लगाए गए है और बाढ़ में फंसे लोगों की हर तरह की मदद की जा रही है। इस मौके पहुचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कतारुचक चक ने कहा के पानी कम हो रहा है और सरकार पीड़ितों की हर तरह की मदद करेंगे। जिसका जितना भी नुकसान हुया होगा उसकी सरकार भरपाई करेगी।

  • पंजाबः आप पार्टी में शामिल हो सकते है इस पूर्व मंत्री के करीबी 

    पंजाबः आप पार्टी में शामिल हो सकते है इस पूर्व मंत्री के करीबी 

    लुधियानाः नगर निगम चुनाव और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं बीते दिन आप पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खासमखास राजेंद्र सिंह बसंत आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिला प्रधान शरणपाल सिंह मक्कड़ के नेतृत्व में राजेंद्र सिंह बसंत सहित कुलवंत सिंह पप्पी वार्ड नंबर (33) अकाली दल, तरलोचन सिंह काका वार्ड नंबर (36) कांग्रेस, सरबजीत सिंह सावरा वार्ड नंबर (31) कांग्रेस को आप पंजाब प्रधान प्रिंसिपल बुधराम और  MLA तरुणप्रीत सिंह सौंध ने उन्हें शामिल करवाया।

    वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री के पार्षद रहे रिश्तेदार ने भी झाड़ू थामने की तैयारी कर ली है। गौर हो कि पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की पत्नी पार्षद रह चुकी है। बताया जा रहा है कि 3 बार पार्षद रहा एक अन्य नेता भी शामिल होने वाला है। वहीं पूर्व विधायक के एक अन्य खमसखास की एंट्री पर भी आप की मोहर लग गई है लेकिन अब सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है। वहीं आप में शामिल होने वाले उक्त नेता एक हल्का वेस्ट और अन्य 2 हल्का सेंट्रल से बताएं जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से आप पार्टी ने विपक्ष को झटका देना शुरू कर दिया है। 

  • दिन-दहाड़े घर में घुसकर पत्रकार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

    दिन-दहाड़े घर में घुसकर पत्रकार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

    अररियाः बिहार के रानीगंज में दिनदहाड़े दैनिक समाचार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान विमल यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने घर के दरवाजे पर चढ़कर मेन गेट खुलवाया। जैसे ही पत्रकार गेट पर आए वैसे ही हमलावारों ने घर में घुसकर पत्रकार के सीने में गोली दाग दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सदर अस्पताल में पत्रकार, स्थानीय लोग और परिजनों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है। परिजनों का कहना है कि सुपौल जेल में बंद रूपेश ने ही हत्या की साजिश रची थी। उसने जेल से ही हत्या की सुपारी दी थी। परिजनों का कहना है कि अप्रैल 2019 में विमल के छोटे भाई और बेलसरा के सरपंच गब्बू यादव की हत्या भी की गई थी। उसी हत्याकांड में स्पीड रेल पर था और विमल की मुख्य गवाही होनी थी। इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। 

  • पंजाबः ससुराल परिवार से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः ससुराल परिवार से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः धर्मकोट के कोटि इसे खां में एक युवक द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है।  मृतक की एक साल पहले परमजीत कौर से शादी हुई थी। परिवार वालों का आरोप है कि मृतक गगनदीप को ससुराल परिवार से तंग परेशान किया जा रहा था। बता दें कि मरने से पहले गगनदीप सिंह ने एक सुसाइड नोट लिखा था और इसका एक वीडियो उसने बनाया था।

    जिसमें ससुराल वाले जानबूझकर उसकी सास और पत्नी उस पर तलाक के लिए दबाव बना रहे हैं और मेरी सास ने 25 से 30 लाख रुपये की मांग की है। मृतक से मरने से पहले आरोप लगाए है कि ससुराल वालों ने मुझे धमकी भी दी कि मुझे पुलिस स्टेशन में बुला कर पिटवाकर अपमानित किया जाएगा। मैं ससुराल परिवार से परेशान होकर मै आत्महत्या कर रहा हूं। इस सब के जिम्मेवार मेरी सास, पत्नी और साला है और मेरी मौत के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर मुझे न्याय दिया जाए।

    जांच अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक युवक गगनदीप सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक कॉल रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें से उसकी सास ने उससे 25 से 50 लाख की मांग की और लड़की को तलाक देने के लिए अपने दामाद को धमकी दी। पुलिस ने बताया कि  मृतक की पत्नी, उसकी मां और भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • जालंधरः देवी तालाब के बाद इस प्रसिद्ध मंदिर में इन कपड़ों पर लगी पाबंधी

    जालंधरः देवी तालाब के बाद इस प्रसिद्ध मंदिर में इन कपड़ों पर लगी पाबंधी

    जालंधर, ENS: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट में अब कटी फटी जींस, कैपरी व स्कर्ट सहित वेस्टर्न ड्रेस पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव एडवोकेट अनिल पाठक ने बताया कि भक्तों को अब मंदिर में केवल मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आना होगा।

    मंदिर की मर्यादा को बनाए रखने तथा सदस्यों की सहमति से ही उक्त फैसला प्रबंधक कमेटी ने किया है। इससे पहले देवी तालाब में कटी फटी जींस, कैपरी व स्कर्ट सहित वेस्टर्न ड्रेस पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

  • पंजाबः बाढ़ के कारण 4 की मौत, कई ट्रेने हुई रद्द

    पंजाबः बाढ़ के कारण 4 की मौत, कई ट्रेने हुई रद्द

    चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, हिमाचल में आई बाढ़ के कारण बांधों के फ्लड गेट खोले गए, जिस कारण हिमाचल में आई बाढ़ से पंजाब के हालात बिगड़ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को गुरदासपुर के बटाला और फाजिल्का में बाढ़ के कारण 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कपूरथला के भुतल्थ में एक व्यक्ति बह गया। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी ओर होशियारपुर और फिरोजपुर में कई गांव खाली करवा लिए गए हैं। बाढ़ के कारण वीरवार को फिरोजपुर मंडल की 15 ट्रेनें रद्द रहीं। राज्य के 8 जिलों गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

    भाखड़ा और पौंग बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण पंजाब में स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। बाढ़ के हालातों का जायजा लेने के लिए बीते दिन होशियापुर में सीएम भगवंत भी आए। बटाला के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर के पास गांव धीरोवाल के रहने वाले दो नाबालिग चचेरे भाई जसकरण सिंह (14) और दिलप्रीत सिंह (13) फिसल कर ड्रेन में गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। जसकरण दसवीं, जबकि दिलप्रीत सिंह नौवीं कक्षा का छात्र था। दोनों बाढ़ का पानी देखने पहुंचे थे। वहीं, फाजिल्का जिले के मंडी अरनीवाला शेख सुभान में अचानक मकान की छत गिरने से दादी महिला कृष्णा रानी (60) और पोते दिव्यांश (7) की मौत हो गई। एक महिला और एक छोटा बच्चा बाल-बाल बचा।

    एक अन्य हादसे में कपूरथला के भुलत्थ में भैंस को बचाने के लिए पानी में कूदा लखवीर सिंह (45) तेज बहाव में बह गया। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। रेल प्रशासन ने बाढ़ के चलते मक्खू-गिदड़पिंडी पुल संख्या-84 की हालत देखते हुए फिरोजपुर-जालंधर के बीच चलने वाली 15 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि चार एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले हैं। मक्खू-गिदड़पिंडी के पुल से पानी लग रहा है। इसके अलावा जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन (19226), जम्मूतवी-अहमदाबाद (19224), धनबाद एक्सप्रेस (13308) व जोधपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (19225) का रूट बदला है।

  • पंजाब : भाई ने हमलावारों को घर में बुलाकर परिवार पर बरसाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    पंजाब : भाई ने हमलावारों को घर में बुलाकर परिवार पर बरसाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    मोगा : रौली गांव में एक परिवार के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घर में घुसकर ईंट-पत्थर मारे, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान अमर सिंह के तौर पर हुई है। गंभीर रूप से घायल अमर सिंह को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

    अमर सिंह ने बताया कि उसका भाई उसकी बहू के बारे में गलत बातें करता था, जब हमने उसे रोका तो उसने बाहर से 15/20 लड़के बुला लिए और हमसे गाली-गलौज की और ईंट-पत्थर मार से हम पर हमला किया। अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने मेरा हाथ भी तोड़ दिया। अमर सिंह और उनकी पत्नी ने बताया कि अगर आसपास और गली के लोग नहीं आते तो वे लोग हमें मार डालते। उक्त पीड़ित व्यक्ति ने जिला पुलिस प्रमुख से न्याय की मांग की और घटना को अंजाम वालों व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • जालंधरः दिग्गज नेता आज अकाली दल में हो सकता है शामिल, राजनीति गलियारे में मची हलचल

    जालंधरः दिग्गज नेता आज अकाली दल में हो सकता है शामिल, राजनीति गलियारे में मची हलचल

    जालंधर, ENS: चुनाव से पहले एक बार फिर से राजनीति पार्टियों में उथल-पुथल शुरू हो गई है। हाल ही में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खासमखास राजेंद्र सिंह बसंत आप पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं आज जालंधर शहर में एक दिग्गज नेता अकाली दल में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि सुखबीर बादल उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन कर सकता है। ऐसे में एक बार फिर से राजनीति गलियारे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, सुखबीर बादल आज गुरचरण सिंह चन्नी के घर के आ रहे है। ऐसे में कहा जा रहा है कि सुखबीर बादल के इस दौरे के दौरान विपक्ष पार्टियों को झटका दिया जा सकता है। 

  • जालंधरः Home Loan कंपनी कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर में जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधरः Home Loan कंपनी कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर में जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती पीरदाद रोड पर विभिन्न बैंकों से होम लोन करवा कर देने वाली एक फर्म के कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर में देर रात जमकर लात घूंसे चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच विवाद प्रोसेसिंग फीस को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर प्रोसेसिंग फीस वापस करने की कंपनी के कर्मचारियों से मांग कर रहा था। वहीं  दूसरी ओर कंपनी के कर्मचारियों कहना था कि लोन केस होने के बाद प्रोसेसिंग फीस वापस नहीं की जा सकती है। इसी बात पर दोनों जमकर हाथापाई हुई। प्रॉपर्टी डीलर का आरोप है कि वह प्रोसेसिंग फीस इसलिए वापस मांग रहा था क्योंकि होम लोन का बैंक केस हुआ ही नहीं था। जबकि विभिन्न बैंकों के टाई-अप में काम करके होम दिलाने वाली फर्म के कर्मचारियों का कहना है कि लोन पास हो चुका है।

    उसकी रजिस्ट्री तक भी हो चुकी है, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर उसे कमीशन न मिलने पर विवाद खड़ा कर रहा है। प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि होम लोन करवाने वाली फर्म ने उसके पिता बलबीर सिंह को शाम के वक्त अपने दफ्तर में बुलाया था। फाइनेंस कंपनी के मालिक आर्थर सभ्रवाल और कर्मचारियों ने उनके बुजुर्ग पिता को बंदी बना लिया। उन्हें कमरे में बंद करने मारपीट भी की गई।​​​​​​​ जतिंदर सिंह ने बताया कि कंपनी ने उन्हें खुद अपने दफ्तर में बुलाया था। उन्होंने कहा हिसाब-किताब भी कोई बड़ा नहीं थी, सिर्फ दो ढाई लाख का था। उसके पिता जैसे ही वहां पर गए तो उन्होंने वहां पर उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। उनके पिता को गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं।

    इसी बीच होम लोन करवाने वाली कंपनी मालिक आर्थर सभ्रवाल और कर्मचारियों ने कहा कि फर्म 1992 से काम कर रही है। बलबीर सिंह जो कि अपने बेटे जितेंद्र के साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं वह दफ्तर में आए। उन्होंने दफ्तर में उल्टा-सीधा बोलना शुरू कर दिया। जिस पर कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने बैंक वालों को मौके पर बुलाकर सारी बात क्लियर करवा दी। लेकिन थोड़ी देर बाद बाप-बेटा अपने हाथ कुछ लड़कों को लेकर आ गए। उनके हाथों में लोहे की रॉड थी। उन्होंने दफ्तर में आकर उनके साथ मारपीट की। उनका फर्नीचर भी तोड़ा। कंपनी मालिक आर्थर सभ्रवाल ने यह आरोप भी लगाया कि हमलावर उसके लड़के का आई-फोन और रजिस्ट्री के लिए आए डेढ़ लाख रुपए भी छीन कर ले गए हैं।