Blog

  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में कल्याण भवन में आयोजित की गई।एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहल करते हुए अनाथ बच्चों को ”चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” का दर्जा दिया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां पर राज्य सरकार दुर्भाग्यवश अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई, गृह निर्माण, कोचिंग तथा अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए अनुदान दे रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 12 मामले अनुमोदन के लिए भेजे गए जिनमें से 4 अनुमोदित हो चुके हैं तथा 6 विचाराधीन है। इसके अतिरिक्त 9 मामले सामाजिक सुरक्षा हेतू स्वीकृत को चुके हैं।

    कोचिंग सुविधा

    इस  योजना के अंतर्गत ऑनलाइन कोचिंग आयोजित की जाएगी और ऑफ लाइन कोचिंग सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन के दौरान कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग के लिए प्रति व्यक्ति 1 लाख रुपये प्रति वर्ष की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पाठ्यक्रम के दौरान प्रति व्यक्ति प्रति माह 4 हजार रुपये का मासिक वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।उच्च शिक्षा (शैक्षणिक), व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास हिमाचल प्रदेश राज्य से संबंधित 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद पात्र बच्चों, व्यक्तियों के लिए छात्रावास व मैस शुल्क और ट्यूशन फीस सहित उच्च शिक्षा (शैक्षणिक), व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास) का सभी व्यय वास्तविक दरों पर वहन करेगा। अध्ययन अवधि के दौरान उनके व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए प्रति माह 4 हजार रुपये का वजीफा दिया जाएगा। यदि संस्थान में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो सरकार डिग्री, पाठ्यक्रम के पूर्ण होने तक छात्रावास के बाहर रहने और रहने का पूरा खर्चा भी वहन करेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उत्सव भत्ता 500 रुपये प्रति बच्चा बाल देखभाल संस्थानों, राज्य गृह सह संरक्षण गृह, शक्ति सदन और वृद्धाश्रम के निवासियों के बैंक खाते में मुख्य त्योहार मनाने के लिए हस्तांतरित किया जाएगा।

    भूमि का आवंटन और घर के निर्माण के लिए अनुदान

    उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति जो 27 वर्ष की आयु से पहले अनाथ हो गया है और जो भूमिहीन है, वह टीसीपी मानदंडों के अनुसार एक बार सरकारी भूमि यानी तीन बिस्वा और अपने पूरे जीवन काल के दौरान किसी भी समय घर के निर्माण के लिए आवास अनुदान प्राप्त करने के लिए पात्र होगा। आवास निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे, ग्रामीण विकास की आवास योजना के पूरक के रूप में अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। 

    स्वरोजगार सहायता योजना के अंतर्गत लघु, सूक्ष्म उद्योगों के लिए अनुदान 

    उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद अपना निजी कार्य स्थापित करना चाहते हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपये की एक बार वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिससे वे आजीविका अर्जित कर सकें। ये व्यक्ति मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण लाभ के हकदार होंगे। मिशन वात्सल्य योजना के पूर्व लाभार्थी या कोई अन्य अनाथ सरकार की किसी अन्य योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। हालांकि, योजनाओं की समान प्रकृति के लिए लाभ केवल एक योजना के तहत दिया जाएगा।

    विवाह अनुदान

    योजना के तहत मिशन वात्सल्य के सभी पूर्व लाभार्थियों या 18 वर्ष की आयु से पहले अनाथ हुए लोगों को कानून के अनुसार विवाह योग्य आयु प्राप्त करने के बाद एक बार विवाह अनुदान 2 लाख रुपये या वास्तविक जो भी कम हो, प्रदान किया जाएगा, जिसमें से 51 हजार रुपये व्यक्ति के विवाह के समय शगुन के रूप में लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे।राज्य के बाहर वार्षिक शैक्षिक यात्रा इस योजना के अंतर्गत भारत के विभिन्न स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों के लिए शैक्षिक भ्रमण, भ्रमण-यात्रा का आयोजन प्रति वर्ष 15 दिनों के लिए किया जाएगा। बच्चों के लिए यात्रा की व्यवस्था शताब्दी (चेयर कार), एसी वॉल्वो, एयर सुविधा द्वारा की जाएगी। ऐसे दौरों के दौरान ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी।

    इस योजना के तहत यदि कोई भी इच्छुक बच्चा, व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो कार्यालय दूरभाष 01975-225850 व मोबाइल नम्बर 82196-04768 से सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदन की करने की प्रक्रिया विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रार्थी संबंधित बाल विकास परियोजन अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अनाथ बच्चें की पात्रता जिला बाल संरक्षण अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रमाणित की जाएगी। इसके उपरांत अनाथ की वरीयता के साथ पूरा मामला संबंधित जिला प्रशासन को आगामी कार्रवाही के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन फॉर्म जिला बाल संरक्षण कार्यालय और क्षेत्र के बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध है।

    बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना और बेटी है अनमोल योजना पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त आईटीआई के माध्यम से करवाए जा रहे विभिन्न कोर्सों बारे भी चर्चा की गई।इस अवसर पर बीडीओ केएल वर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • जालंधर: किन्नर समाज के लोग पहुंचे थाने, देख Live

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी में किन्नर द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान किन्नरों ने व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए है। मीडिया से बातचीत दौरान किन्नर ने बताया कि व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि करतापुर के लिए प्रोग्राम बुक करवाया। इस दौरान उसके चेले वहां चल गए। किन्नर ने आरोप लगाए कि वहां पर उसके चेलों से व्यक्ति ने फोन छीन लिए। इस दौरान किन्नर ने व्यक्ति पर चेलो के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए किन्नर ने कहा कि उसके बाद एक फोन व्यक्ति ने वापिस कर दिए, लेकिन बाकी फोन वापिस नहीं किए। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसका नंबर व्हाट्सएप्प ग्रुप में डाल दिया और कहा कि वह उससे फोन कैसे ले सकती है।

     

    किन्नर ने आरोप लगाए है कि उसके बाद उक्त व्यक्ति ने उन्हें गालियां दी। उसके बाद वह रामामंडी में कुछ गुंडों को लेकर आ गया और फोन करने लगा। किन्नर का आरोप है कि उक्त व्यक्ति बदमाशों के साथ तेजधार हथियार लेकर आ गया और वीडियो कॉल करे कहने लगा वह रामामंडी आए है, उनसे आकर वहां पर मिले। इस दौरान वह वीडियो कॉल के जरिए हथियार दिखाकर धमकियां देने लगा। किन्नर ने बताया कि उक्त जग्गा है। जो 2 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। किन्नर का कहना है कि जग्गा अपने आपको बदमाश कहता है। 

    किन्नर का आरोप है कि जग्गे ने कई वीडियो बनाई हुई है और वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। इस दौरान उन्होंने वीडियो दिखाई जिसमें वह किसी व्यक्ति को गालियां निकाल रहा है। किन्नर का आरोप है कि वह फोन छीनकर पैसे की मांग करता है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि वह अन्य किन्नरों के साथ भी ऐसा व्यवहार करता है। 

  • वशिष्ठ पब्लिक स्कूल में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:वशिष्ठ पब्लिक स्कूल में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया गया। इस समारोह की शुरुआत स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ठ जी ने ज्योति जगा कर  और कंजक पूजन से की। इसके उपरांत श्री राम लाल को हलवा पूरी का भोग लगाया। स्कूल को राम की नगरी अयोध्या की तरह सजाया गया। इस मंदिर में रामलला की नवीनतम मूर्ति के प्रारूप के दर्शन करके लगभग 1800 बच्चों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और हलवा पूरी का प्रसाद ग्रहण किया ।बच्चों ने भगवा झंडे लहराकर जय श्री राम के नारों का उद्घोष किया ,जिससे पूरे स्कूल का वातावरण राममय हो गया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल जी ने बच्चों को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी घटना है।स्कूल के मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री राज वशिष्ठ,श्री रमेश वशिष्ठ तथा श्री अनुज वशिष्ठ जी ने राम लला  प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में सभी बच्चों, अभिभावकों  अध्यापकों तथा ऊना वासियों को बधाई दी।
  • पंजाबः एक्शन में कांग्रेस, अब पूर्व जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में कांग्रेस अंतरकलह को लेकर अब एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। आज सुबह ही कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने पार्टी से अलग चलने वाले नेताओं को सख्त चेतावनी दे दी थी। वहीं इस बयान के बाद कांग्रेस ने परनीत कौर को निलंबित कर दिया है। इस मामले के कुछ देर बाद कांग्रेस प्रधान ने मोगा से मालिवका सूद की शिकायत पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेश इंदर को नोटिस जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व जिला अध्यक्ष के खिलाफ पहले भी काफी बार शिकायते आई थी। इस दौरान पार्टी को उनके खिलाफ़ सबूत भी दिए गए थे। मालविका सूद का कहना हैकि मोगा रैली को लेकर उनको वहां का कोई भी इन्विटेशन नहीं मिला और ना ही उनको वहां पूछा गया। जिसके चलते पार्टी ने पूर्व जिला अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

    वहीं राजा वड़िंग ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर प्रोग्राम को मोदी ने राजनीतिक प्रोग्राम बना दिया। उन्होंने कहा कि राम जी तो सभी के हैं लेकिन असम में राहुल गांधी मंदिर में नहीं जाने दिया गया। राजा वड़िंग ने कहा कि उनको मंदिर जाने से रोका गया। राजा वड़िंग ने कहा कि राम मंदिर बनाने का फैसला भाजपा सरकार का नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था। राजा वड़िंग ने कहा किकिसी समय राजीव गांधी ने इसी राम मंदिर के दरवाजे खुलवाए थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की फैसले को भाजपा सरकार ने राजनीतिक प्रोग्राम बना दिया।

    वहीं उन्होंने भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि कौन लोकसभा के चुनाव लड़ेगा या कौन चुनाव नहीं लड़ेगा यह फैसला पार्टी हाईकमान का है। उन्होंने कहा कि जिसका नाम आएगा सब उसकी सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हर जिला हर इलाके में हमारी तरफ से पार्टी वर्कों से मीटिंग की जा रही है। लोगों से मिला जा रहा है ताकि लोगों को जो भी दिक्कत सामने आती है उसका समाधान निकाला जाए। वहीं उन्होंने नवजोत सिद्धू को लेकर कहा कि अगर आज के समय में कोई भी कांग्रेस पार्टी का वर्कर या लीडर कांग्रेस पार्टी के कानून से बाहर जाकर कोई मीटिंग या रैली करता है तो उसके खिलाफ पार्टी हाईकमान की तरफ से एक्शन लिया जाएगा।

  • पंजाब : ट्रैवल एजेंट ने की लाखों रुपयों की ठगी, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में फर्जी एजेंटों द्वारा ठगी का सिलसिला लगातार जारी है। एक और एजेंट ने लोगों से लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। तमाम आधिकारिक दावों के बावजूद फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले-भाले लोगों को ठगने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में एक और नया मामला सामने आया है। जहां एक ट्रैवल एजेंट ने विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगे और बाद में उन्हें फर्जी वीजा और टिकट भी दे दिए। ट्रैवल एजेंट के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर सात पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने विदेश जाने के लिए एजेंट को पैसे दिए थे। जगराओं में रहने वाले गुर बख्शीश सिंह ने बताया कि उन्होंने दुबई जाने के लिए एक ट्रैवल एजेंट को पैसे दिए थे।

    जिसके बाद ट्रैवल एजेंट ने उन्हें वीजा और टिकट दिया था, लेकिन वे नकली निकले। इसी तरह फिलौर के अपरा के पास एक गांव के एक युवक और उसके दोस्तों को भी एजेंट ने धोखाधड़ी की। जिन्होंने एजेंट को तीन-तीन लाख रुपये दिए थे, लेकिन उन्हें फर्जी वीजा दे दिया गया। पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाई है। थानेदार ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि वे रिपोर्ट पुलिस आयुक्त कार्यालय को भेजेंगे और संबंधित शाखा मामले की जांच करेगी।

  • कृषि मंत्री चंद्र कुमार करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

    कृषि मंत्री चंद्र कुमार करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

    मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे समारोह के मुख्य आकर्षण केंद्र 

    ऊना/सुशील पंडित :जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में बडे़ हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री चंद्र कुमार करेंगे।उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि कृषि मंत्री चंद्र कुमार 26 जनवरी को समारोह में शामिल होने से पूर्व प्रातः 10.45 मिनट पर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, जिसके पश्चात उनके द्वारा समारोह स्थल पर 11.02 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत 11.10 बजे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

    उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री 11.30 से 11.45 बजे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 11.45 से 12.30 बजे के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रयम आयोजित होंगे तथा 12.30 से 1.15 बजे पारितोषिक वितरित किए जाएंगे। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि जिला स्तरीय गंणतत्र दिवस की शोभा बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में समारोह स्थल पर पहुंचे।

  • पंजाबः लतीफपुरा की तरह इस जगह सैंकड़ों अवैध कब्जों को गिराने के लगे नोटिस, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    कोटकपूराः जालंधर के लतीफपुरा की तरह कोटकपूरा के प्रेम नगर में लकड़ के कंडे पर बने छप्पड़ में भर्ती डालकर कई सालों से लोग घर बनाकर रह रहे है। अब इन्हें हटाने के लिए प्रशासन की ओर से कई कोशिशें की जा रही है। कहा जा रहा है कि कुछ मकान गिरा भी दिए गए है। वहीं प्रशासन के मुताबिक, ऐसे सैकड़ों अतिक्रमण हैं, जिन पर मकान और कुछ दुकानें बनी हुई हैं। कई कब्जाधारियों को छोड़ककर कुछ गिनती के घरों की दीवारों पर प्रशासन द्वारा मकान तोड़ने के नोटिस लगाए गए थे। इसी बात को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है।

    उन नोटिसों को लेकर आज ये कब्जाधारी एसडीएम और तहसीलदार से मिले। इन कब्जाधारियों का आरोप है कि कल हमारे घरों के सामने ही नोटिस क्यों लगाए गए हैं, जबकि दूसरे घरों को क्यों छोड़ा जा रहा है। वहीं कब्जाधारियों की बात सुनकर एसडीएम मैडम वीरपाल कौर ने उन्हें आश्वासन दिया कि इन कुछ मकानों पर नोटिस क्यों लगाए गए हैं, इस बारे में तहसीलदार से बात की जाएगी। वहीं कब्जाधारियों ने कहा कि अगर हमारे साथ अन्याय होगा तो हम अगला संघर्ष लड़ने को तैयार हैं।

    बता देंकि ऐसा ही एक मामला जालंधर के लतीफपुरा में हुआ था। जहां कई घरों पर प्रशासन द्वारा कोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई की गई थी। इस दौरान लतीफपुरा के लोग बेघर हो गए थे। जिसको लेकर वह कई दिनों तक सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे। इस मामले को लेकर विपक्ष पार्टियों में भी रोष पाया गया था।

  • स्कूलों में होने लगी नशे के ख़िलाफ़ आवाज बुलंद- बलबीर कुमार 

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककराणा में नशा मुक्त ऊना अभियान के द्वारा  स्कूल इंटरवेशन के माध्यम से बच्चों को मानसिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है यह जानकारी देते हुए स्कूल इंचार्ज ने बताया कि विद्यार्थियों  को नशे से दूरी बनाने के लिए अलग अलग तरह से एक्टिविटी करवाई जा रही है आज नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम के द्बारा विद्यार्थियों को जोखिम और जोखिम में से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई व छात्रों के साथ बातचीत करते हुए नशे के जोखिम में से कैसे बचा जा सकता है वार्तालाप किया और जाना की छात्रों को अपने भविष्य के बारे में पर्याप्त जानकारी मिल रही है नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम के द्वारा स्कूल में  छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया  व साइंटिफिक तौर पर नशे व सिंथेटिक नशे हमारे शरीर पर किस तरह से बुरा प्रभाव डालते हैं यह सब जानकारियां विस्तृत तौर पर दी गईं l इसके साथ ही नशा मुक्ति ऊना अभियान का हेल्पलाइन नंबर 94180 64444 की भी जानकारी वहां दी गई जिसमें नशे से जुड़ी हुई किसी भी समस्या का समाधान उसे पर कॉल करने पर मिलता है। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ से बंगाणा ब्लॉक के  समन्वयक सतपाल रणावत ,स्कूल के अध्यापक, स्कूल के कर्मचारी और स्थानीय बुद्धिजीवी मौजूद रहे l

  • पंजाबः मां-बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौ’त के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    मोगा : बीते दिन एक महिला ने अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी पहचान को लेकर दोनों के शव मोगा के सरकारी अस्पताल में रखवा दिए गए थे। आज मामले में नया मोड उसे समय आया जब मृतक लड़की के परिवारिक मेंबर रेलवे पुलिस के पास पहुंचे तो मृतक महिला की पहचान सुखविंदर कौर बब्बू (31) पत्नी विनोद कुमार वर्मा, बच्चे की उम्र 3महिने निवासी मोगा की तौर पर हुई है। मृतक सुखविंदर कौर के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बेटी की शादी 11 महीने पहले मोगा वासी विनोद वर्मा के साथ हुई थी जो शुरू में हमें बताया गया था कि अमेरिकन सिटीजन है। लेकिन शादी के बाद वह यही मेरी बेटी के साथ रह रहा था और कोई काम भी नहीं करता था। शादी के शुरुआती 2 महीने तक सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इसके बाद मेरी बेटी को तंग परेशान करना शुरू कर दिया।

    इसी बीच मेरी बेटी के डिलीवरी के लिए सारा खर्च मैंने ही किया। बेटी ने कल मुझको आखरी बार फोन कर बताया था के पापा मैं बहुत दुखी हूं मुझे बहुत तंग परेशान किया जा रहा है। मगर मैंने यह नहीं सोचा था कि मेरी बेटी अपने 3 महीने के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लेगी।  जीआरपी के थाना प्रभारी जीवन सिंह ने बताया के बीते दिन एक महिला ने अपने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसको बचाने गए एक व्यक्ति भी घायल हो गया था। मृतक सुखविंदर कौर पिता के बयानों को दर्ज कर लिया है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जो व्यक्ति महिला को बचाने गया था वह अभी जेरे इलाज है और उसे गंभीर चोटें आई हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਵਾਲਮੀਕੀ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਸਾਂਸਦ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਫੂਕਿਆ ਪੁਤਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਅੰਬੇਦਕਰ ਦੀ ਪ੍ਰੀਤਮਾ ਸਾਹਮਣੇ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਤੇ ਹੀ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਸਾੜਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਾਲਮੀਕੀ ਸੁਧਾਰ ਟਰਸਟ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋ ਇਹ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਹ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀਆਂ ਕੁਝ ਬਿਆਨਾਂ ਕਰਕੇ ਸਾੜਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਬਲੈਕ ਡੇ ਮਨਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਅਤੇ ਦੀਪ ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਕਤਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਪਣੀ ਜਿੱਤ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਤੇ ਖੜਾ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ।

    ਉਹ 1984 ਵਿੱਚ ਕਿੰਨਾ ਕੁ ਕਾਤਲ ਸਾਬਤ ਹੋਇਆ ਹੋਵੇਗਾ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸ਼ਿਪ ਰੱਦ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੀ ਵੀ ਚੋਣ ਨਾ ਲੜਨ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ 26 ਜਨਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਕੋਈ ਵੀ ਪੋਸਟਰ ਲਗਾਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਇਸ ਦਾ ਖਮਿਆਜਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਭੁਗਤਨਾ ਭਾਵੇਗਾ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਸਿਰਫ ਦੋਗਲੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਹੋਰ ਕੁਝ ਨਹੀਂ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ।