Blog

  • जालंधरः इंस्पेक्टर सहित एसआई अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधरः इंस्पेक्टर सहित एसआई अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः प्रशासन द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। हाल ही में देहात एरिया के कई पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए थे। वहीं आज फिर से थानों के एसएचओ के तबादले किए गए है। बताया जा रहा है कि जालंधर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर यह तबादलें किए गए है। जारी आदेशों के मुताबिक 10 पुलिस थानों को नए एसएचओ मिले हैं। ट्रांसफर हुए 10 थानों के एसएचओ की सूची निम्नलिखित है।

  • पंजाबः 14.5 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित 3 काबू

    पंजाबः 14.5 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित 3 काबू

    लुधियानाः पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ पुलिस ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ढाई किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान उनकी एक साथी महिला मौके से फरार हो गई है। उसकी तालाश जारी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में पब्लिक स्कूल चहेडू के बच्चों ने शीश नवाया

    प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में पब्लिक स्कूल चहेडू के बच्चों ने शीश नवाया

    ऊना/सुशील पंडित : बाथड़ी से सटे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में शनिवार को डेरा सन्त बाबा फूल नाथ दे गद्दीनशीन सन्त बाबा किशन नाथ के तत्वावधान में  श्री गुरु रविदास पब्लिक स्कूल चहैडू व माता सावित्री बाई फुले ट्यूशन सेंटर के बच्चो के साथ  माथा टेकने के लिए पहुंचा। जहां पर प्रधान संत सुरिंद्र दास के नेतृत्व में संगत का स्वागत किया गया। वहीं गुरु की वाणी से भी जोड़ा गया। जबकि आई हुई संगत को  सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

    इस दौरान संगत को गुरु की वाणी से जोड़ते हुए संत सुरिंद्र दास महाराज ने कहा कि चरण छोह गंगा का इतिहास श्री गुरु  रविदास महाराज से जुड़ा हुआ है। गुरु महाराज की शक्ति द्वारा जहां पर लोगों की मांग पर पानी की समस्या को दूर किया गया था। प्राचीन समय से  लेकर आज दिन तक जहां गंगा रूपी अमृत धारा निरंतर चल रही है। खुरालगढ़ साहिब में कई धार्मिक आयोजनों को मनाया जाता है, जिसमें देश विदेश सहित  विभिन्न राज्यों से नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं। इस मौके पर चरण छोह  गंगा खुरालगढ़ साहिब के प्रधान संत सुरिंद्र दास, संत जगविंद्र लांबा,  संत दयाल चंद, संत निरंजन दास, संत गिरधारी लाल, सेवानिवृत हरबंस सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।


    11 से 15 अप्रैल को होगा अमृत धारा प्रकट दिवस

    संत सुरिंद्र दास महाराज ने बताया कि चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में हर साल आगामी 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक महात्मा ज्योतिवा फुले, अमृत  धारा प्रकट दिवस, डा भीम राव अांबेडकर जन्मदिवस दिवस को हर्षोल्लास से  मनाया जाता है। इसमें विभिन्न राज्यों सहित देश विदेश के श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं तथा चरण छोह गंगा में स्नान कर अपने आप को धन्य मानते हैं।

  • राशन कार्ड धारकों को लग सकता है बड़ा झटका, डीलरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    राशन कार्ड धारकों को लग सकता है बड़ा झटका, डीलरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    देहरादून: प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को अगले महीने से बड़ा झटका लग सकता है। जी हां मई महीने से राशन वितरण व्यवस्था बाधित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्री राशन वितरण को लेकर डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अगले महीने से राशन का वितरण बंद कर देंगे।

    मिली जानकारी के अनुसार राशन डीलरों ने सख्त चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी लंबित मांगों का निस्तारण जल्द नहीं किया तो आंदोलन करने पर सरकार की ही जिम्मेदारी होगी। राशन डीलरों ने रुके हुए लाभांश का भुगतान नहीं होने पर मई से राशन वितरण ठप करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि लाभांश जारी नहीं होने के कारण वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

    ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन ने राशन डीलरों की समस्या को लेकर बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि जनवरी से डीलरों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभांश नहीं मिल रहा है। इस बारे में 19 जनवरी को खाद्य मंत्री रेखा आर्या से बात हुई थी। मंत्री ने 15 फरवरी तक देय बिलों का भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

    उन्होंने पीएमजीएकेवाई का पिछले सात महीने का रुका लाभांश भी शीघ्र दिलाने की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों की तरह उत्तराखंड के राशन डीलरों को मासिक मानदेय दिया जाए। उन्होंने चेताया कि 20 अप्रैल तक इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राशन डीलर अगले महीने से पूर्ण कार्यबहिष्कार करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा एवं राजेंद्र बांगा, राष्ट्रीय सह सचिव रेबाधर ब्रजवासी मौजूद थे।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह का एक और साथी गिरफ्तार 

    फिरोज़पुरः  अमृतपाल सिंह के एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रनजीत सिंह निवासी फिरोज़पुर के रूप में हुई है। रणजीत सिंह को पुलिस ने अजनाल कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह का एक और साथी गिरफ्तार 

    पंजाबः अमृतपाल सिंह का एक और साथी गिरफ्तार 

    फिरोज़पुरः  अमृतपाल सिंह के एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रनजीत सिंह निवासी फिरोज़पुर के रूप में हुई है। रणजीत सिंह को पुलिस ने अजनाल कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

  • बड़ी राहत! जल्द पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकती है कटौती

    बड़ी राहत! जल्द पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकती है कटौती

    नई दिल्ली : जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। डीजल पर खुदरा मार्जिन 15 महीनों में पहली बार जनवरी-मार्च तिमाही में पॉजिटिव हो गया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एक अनुमान के अनुसार घरेलू कीमतें स्थिर रहने और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के चलते ऐसा हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का अनुमान है कि उन्होंने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में प्रति लीटर डीजल बिक्री पर 50 पैसे का मुनाफा बनाया है। जबकि तीसरी तिमाही में कंपनियों को 6.5 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था। जनवरी से मार्च 2022 के दौरान यह घाटा 2.6 रुपये प्रति लीटर था।

    इसलिए हो रहा था नुकसान

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को नुकसान इसलिए हो रहा था, क्योंकि घरेलू कीमतें स्थिर थीं और वैश्विक कीमतें आसमान छू रही थीं। डिमांड में इजाफा, अस्थायी रिफाइनरी क्षमता की कमी और यूक्रेन युद्ध से उपजी आपूर्ति की अनिश्चितताओं के कारण पिछले साल क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतें बढ़ी थीं।

    पेट्रोल पर रिटेल मार्जिन

    पिछले साल पेट्रोल के दाम भी आसमान छू गए थे, लेकिन डीजल के मुकाबले तेजी गति से नीचे भी आए। जनवरी में मार्च तिमाही में पेट्रोल पर रिटेल मार्जिन 6.8 रुपये प्रति लीटर रहने का अनुमान है। यह तीसरी तिमाही के 10 रुपये से कम है। जनवरी 2022 से शुरू हुई सभी तीनों तिमाहियों में पेट्रोल की खुदरा बिक्री पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घाटा हुआ है।

    बढ़ गई तेल कंपनियों की इनकम

    चौथी तिमाही में 10 से 11 डॉलर प्रति बैरल का अनुमानित ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन और पॉजिटिव मार्केटिंग मार्जिन रहा है। इससे इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की परिचालन आय में संयुक्त रूप से तिमाही दर तिमाही 77% बढ़ने में मदद मिलेगी। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। वहीं, शुद्ध मुनाफा 3.3 गुना बढ़ने का अनुमान है।

    ओपेक+ के फैसले से कुछ चिंता

    ओपेक+ के मई से सप्लाई घटाने के हालिया फैसले से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कुछ चिंता हो सकती है। रविवार के इस प्रोडक्शन को घटाने के फैसले के बाद से क्रूड ऑयल की कीमत 5 फीसदी चढ़ गई है। इससे फ्यूल रिटेलर्स के मार्जिन पर असर पड़ सकता है। अगर ओपेक+ के प्रोडक्शन घटाने के फैसले से क्रूड ऑयल की कीमतों पर अधिक असर नहीं पड़ता है, तो कंपनियों को मुनाफा होता रहेगा। ऐसे में आगे चलकर पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने का फैसला हो सकता है। शुक्रवार को ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 84.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

  • ट्रेन में युवक-युवती का चौकाने वाला वीडियो आया सामने 

    ट्रेन में युवक-युवती का चौकाने वाला वीडियो आया सामने 

    नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर इन दिनों मेट्रो ट्रेन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हाल ही में एक युवती को बिकिनी पहने हुए देखा गया था। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें कपल मेट्रो ट्रेन में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसी कड़ी में मेट्रो ट्रेन की एपिडसोड का एक और सीरीज आ चुका है। इस वीडियो में फिर युवक-युवती का कारनामा देखने को मिला है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अचानक लड़की का मूड खराब हो जाता है और वो सामने खड़े लड़के को खींचकर थप्पड़ मार देती है। लड़के द्वारा विरोध जताने पर लड़की दोबारा कुछ बोलते हुए चांटा मार देती है। दोनों की नोंकझोंक को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि ये प्रेमी-प्रेमिका हैं। लड़की रोते हुए कहती है, “तुम मेरी जिंदगी में दोबारा आने की कोशिश मत करना। तुम्हारे जैसा लड़का किसी भी लड़की को ना मिले।”

    दोनों के बीच लड़ाई में एक ऐसा भी मौका आया जब लड़के ने भी लड़की को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों स्टेशन पर साथ ही उतर गए। दोनों की लड़ाई को देख मेट्रो के अंदर बैठे यात्री भी एक पल के शॉक्ड हो गए। इसे @Arhantt_pvt नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। चंद सेकेंड का यह वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है।

  • पंजाबः बुजुर्ग ने गुरूद्वारे में घुसकर बचाई जान, ASI और उसके साथी की तलाश में जुटी पुलिस

    पंजाबः बुजुर्ग ने गुरूद्वारे में घुसकर बचाई जान, ASI और उसके साथी की तलाश में जुटी पुलिस

    मोगा : शहर के बुकनवाला रोड पर आज सुबह नशे में धुत्त एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। हमलावरों से बचने के लिए बुजुर्ग ने गुरुद्वारा साहिब में शरण ली, लेकिन हमलावर गुरुद्वारा साहिब के अंदर भी घुस गए। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने वायरल हुआ है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में युवक एक बुजुर्ग को निशाना बनाकर उस पर ईंटें फेंक रहे हैं। इतना ही नहीं युवकों ने बुजुर्ग पर कांच की बोतलों से भी हमला कर दिया।

    बताया जा रहा है कि इस हमले में एक महिला राजदीप कौर और एएसआई कुलविंदर सिंह भी शामिल थे। मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहा था इस दौरान उस पर हमला हुआ। बुजुर्ग द्वारा बताया जा रहा है कि करीब दो माह पहले की रंजिश का मामला है। उस वक्त भी उनसे मारपीट हुई थी और अब एक बार फिर बुजुर्ग निरंजन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। वहां हमलावरों ने लात मारकर कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।

    घरवालों के समझाने पर लड़की और उसके साथियों को वापस भेज दिया गया, बाद में लड़की ने अपने कुछ दोस्तों को फोन पर बुलाया और सड़क पर ही गुंडागर्दी को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंचे 3 पुलिस कर्मी भी हमलावरों की बढ़ती संख्या को देखकर चले गए, जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की गाड़ी बरामद कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई ने कुलविंदर सिंह और उसके साथी राजदीप की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई और राजदीप के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਹੱਦ ਤੋਂ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਹੱਦ ਤੋਂ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਭਾਰਤ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਹੱਦ ਤੋਂ ਬੀਐਸਐਫ ਨੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਇਹ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਜ਼ੀਰੋ ਲਾਇਨ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪਾਏ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬੀਐਸਐਫ ਨੇ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਜਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ 14 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, 5 ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ, ਇੱਕ ਬੈਗ,ਪੈਨ ਕਾਰਡ, ਅਧਾਰ ਕਾਰਡ, ਵੋਟਰ ਆਈਡੀ ਕਾਰਡ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹਨਾਂ ਤਿੰਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਹੱਦ ਤੋਂ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਦੋਂ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਰਵੀ ਕੁਮਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਐਸਐਫ ਨੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਰਹੱਦ ਤੋਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬੀਐਸਐਫ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਇਹਨਾਂ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਤੋਂ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਿਲ ਕਰ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਪੁਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।