Blog

  • पंजाब: खेत से 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद

    पंजाब: खेत से 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद

    नाभाः नाभा उप तहसील भादसों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव टोहणा गांव और डकौंदा गांव के बीच गन्ने के खेत से बरामद किया गया। इस अज्ञात  बुजुर्ग की उम्र 60 साल बताई जा रही है। भादसों पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शव को नाभा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • आल आउट बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन 13वें दिन में प्रवेश

    आल आउट बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन 13वें दिन में प्रवेश

    बददी/सचिन बैंसल:  ऑल आउट बनाने वाली ब्रिलेन कंपनी के कामगारों की क्रमिक भूख हड़ताल  13वें दिन में प्रवेश कर गई है। रविवार  को अनिल, संतोष कुमार और बीना देवी अनशन पर बैठे। कामगार संदीप, पंकज, नरेश कुमार, शिव ओमकार, संतोष, शेलेंद्र, प्रेमपाल और रामपाल ठाकुर ने बताया कि 74 कामगार पिछले एक माह 9 दिन से हडताल पर है। 1 सितंबर को कंपनी संचालकों ने उन्हें बिना नोटिस के गेट बंद कर दिया। और अपना काम ठेकेदार को सौंप दिया। यह मल्टी नेशन कंपनी है और कई कामगारों को 25 साल से अधिक काम करते हो गए है।   सभी हिमाचल  के कामगार है।  उसके बावजूद भी हिमाचलियों का शोषण हो रहा है। सभी कामगार कंपनी संचालकों से अपना रोजगार वापस देने की मांग कर रहे है लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। 27 सितंबर से कामगार क्रमिक अनशन पर है।
    उनके परिवार का पालन पोषण इनकी सैलरी से चलता है। अब वह इस उम्र में कहां जाएं। यहां पिछसे सवा माह से  हड़ताल पर बैठे है और तनाव में है और कई कामगारों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। कंपनी के संचालक उन्हें कचरा कह कर पुकारते है। श्रम कार्यालय में भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। अभी क्रमिक अनशन चल रहा है उसके बाद आमरण अनशन भी शुरू होने वाला हैै लेकिन कंपनी और प्रशासन को इसके कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
  • पंजाब: पूर्व वित्त मंत्री की बस का हुआ चालान

    पंजाब: पूर्व वित्त मंत्री की बस का हुआ चालान

    बठिंडा: पंजाब सरकार द्वारा ट्रैफिक नियमों में किए गए बदलाव का असर दिखने लगा है। बठिंडा में आज 9 अक्टूबर को पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की बस का चालान काटा गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर यह चालान काटा है। मनप्रीत बादल के परिवहन रघुराज बस में सवारियां ओवरलोड थीं। जिस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान कर दिया।

  • बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर भुड्ड बैरियर के समीप पलटा सेब का ट्रक

    बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर भुड्ड बैरियर के समीप पलटा सेब का ट्रक

    बददी/सचिन बैंसल:   बद्दी- नालागढ़ मार्ग पर भुडड् बैरियर के समीप एक सेब  से भरा ट्रक पलटने से आधा मार्ग बंद हो गया। बताया जा रहा है कि पट्टा टूटने से यह हादसा हुआ। मध्य रात्रि को पलटे इस ट्रक को सुबह साढ़े 9 बजे यातायात पुलिस ने सीधा करा कर यातायात को सुचारू किया।
    पुलिस के अनुसार सेब से भरा हुआ एचपी 69 ए 8058 ट्रक  बद्दी से नालागढ की ओर जा रहा था। भुड्ड बैरियर के समीप अचानक ट्रक का पट्टा टूटने से वह सडक़ के एक ओर पलट गया। ट्रक में सेब होने से रात के समय प्रवासी मजदूरों ने काफी सेब उठा लिये। आधी सडक़ में ट्रक पड़ा होने से राष्ट्रीय मार्ग पर यहां पर जाम लगा रहा। स्थानीय निवासी राजेंद्र चौधरी ने इसकी सूचना रविवार सुबह बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी संदीप कुमार मौके पर  पहुंचे और क्रेन से इस ट्रक को सीधा किया। और बाद में बोरिया में  बिखरा सेब में लोड़ कराने के बाद यातायात को सुचारू किया गया। संदीप कुमार ने बताया कि ट्रक आधी सडक़ में होने से यातायात पूरी तरह से बंद नहीं हुआ। जिस समय ट्रक का उठाया गया उस दौरान कुछ मिनटों के लिए मार्ग बंद रहा। 
  • अपनी वोट की ताकत को पहचानें मतदाता विस चुनावों के प्रचार-प्रसार में बोले सेक्टर ऑफिसर रमेश कुमार 

    अपनी वोट की ताकत को पहचानें मतदाता विस चुनावों के प्रचार-प्रसार में बोले सेक्टर ऑफिसर रमेश कुमार 

    ऊना/सुशील पंडित: आगामी विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने को कुछ ही दिन शेष बचे हैं और चुनाव आयोग व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लगभग सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं, ऐसे में जिला का कोई भी मतदाता अपना मत डालने से वंचित ना रहे, इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत अधिकारियों व कर्मचारियों ने कसरत तेज कर दी है, इसी कड़ी के बीच रविवार को जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के अधीनस्थ पड़ती ग्राम पंचायत कुरियाला, झंबर, अपर कोटला व लोअर कोटला में सेक्टर ऑफिसर एवं खंड विकास अधिकारी बंगाणा द्वारा लोगों को अधिक से अधिक अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सेक्टर ऑफिसर रमेश कुमार ने कहा कि हरेक नागरिक अपने वोट की ताकत को पहचाने, और उसका सही प्रयोग कर आगामी 5 वर्ष के लिए अपनी सरकार चुनें। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को चुनाव संबंधी अनेकों जानकारियां देते हुए बताया कि आपकी वोट में इतनी ताकत है कि उसके आधार पर ही आज भारत देश का लोकतांत्रिक संविधान आधारित है, उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक मत का प्रयोग कर एक अच्छे सुशासन वाली सरकार चुने।
    इससे पहले उन्होंने उक्त पंचायतों के जनप्रतिनिधियों व चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत बीएलओ से बूथ लेवल पर वोट लिस्ट की जानकारी हासिल की। उन्होंने संबंधित बूथ के बीएलओ को आदेश जारी करते हुए कहा कि 1 अक्टूबर 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके जितने भी युवा हैं उनके समय रहते वोट बनाए जाएं और जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है लेकिन उन्होंने पहले वोट डाली है तो जल्द से जल्द उन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में पंजीकृत कराएं, ताकि कोई भी नागरिक आगामी चुनावों में अपना वोट डालने से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का यही लक्ष्य है कि इस बार हर बूथ स्तर पर 100% मतदान हो और यह चुनाव एक उत्सव के रूप में मनाया जाए।
    इस मौके पर पंचायत प्रधान प्रवेश कुमार, उप-प्रधान जीवन शर्मा, पंचायत सचिव हरपाल सिंह, वार्ड पंच चिरंजीलाल, अर्चित शर्मा, सुनीता, ममता, संतोष कुमारी, बीएलओ नरेश कुमारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
  • सत्ती ने ऊना और रक्कड़ में किए 2 करोड़ के उद्घाटन

    सत्ती ने ऊना और रक्कड़ में किए 2 करोड़ के उद्घाटन

    ऊना/सुशील पंडित: वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के गत पौने तीन वर्ष के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है और इस अवधि को क्षेत्र की विकास यात्रा के स्वर्णिम अध्याय के रुप में याद किया जाएगा। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज 1.20 करोड़ से निर्मित आयुर्वेदिक अस्पताल पार्किंग, नगर परिषद पार्क के सामने 20 लाख से निर्मित कार पार्किंग, चंद्रलोक कॉलोनी में 14 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन व 20 लाख रुपये से निर्मित पार्क और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रक्कड़ में 31 लाख से निर्मित पार्क का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि राधा स्वामी सत्संग घर ऊना के पिछली ओर भी 56 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि रक्कड़ में कोई भी पार्क नहीं था लेकिन अब गोल मार्किट के समीप जगह को पार्क के रुप में विकसित कर जनता को समर्पित किया गया है। 
    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र प्रदेशभर में एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रुप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना शहर में ही करोड़ों रुपये खर्च करके आधारभूत ढाचों को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 7 अक्तूबर को 33.88 करोड़ से निर्मित मिनी सचिवालय भवन, 28.20 करोड़ से निर्मित मदर-चाईल्ड अस्पताल, 11 करोड़ से आईटीआई ऊना का भवन, 6.79 करोड़ से परिधि गृह ऊना, 4.34 करोड़ से बसदेहड़ा अस्पताल सहित कुल 144.39 करोड़ की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित की हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा 54.12 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए गए। 
    सत्ती ने बताया कि मातृ-शिशु देखभाल अस्पताल में आधुनिक मशीनें भी लगाए जाने का प्रस्ताव है, जिनमें लैपरोस्कोप, वार्मर, फोटोथैरेपी मशीन, लेबर रूम जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसके अलावा बच्चों का टीकाकरण भी यहीं से किया जाएगा। मां और बच्चे के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही छत्त के नीचे मिलेंगी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। यहां पर 9.07 करोड़ रुपए की लागत से नया ओपीडी ब्लॉक बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए धनराशि सरकार से स्वीकृत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 8.61 करोड़ रुपए की लागत से ट्रॉमा सेंटर भी यहां पर बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसमें दुर्घटना के दौरान घायल होने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके अतिरिक्त सीसीयू के निर्माण के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीसीयू के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। सीसीयू में ऐसे मरीजों को रखा जाएगा, जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं और उन्हें बहुत अधिक देखभाल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला ऊना आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का केन्द्र बनकर उभरेगा।
    सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम के प्रयासों ऊना से तलाई सड़क को 31 करोड़ से डबल किया है। इस सड़क पर रेलवे फाटक के पास जाम की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही अंडर पास बनाया जाएगा जिसका 4 करोड़ का एस्टीमेट बना है। उन्होंने बताया कि एनएच पर ट्रेफिक की आवाजाही बढ़ने से शहर के जाम की समस्या के समाधान के लिए एक वैकल्पिक बाईपास निर्माण के लिए सर्वे किया गया है जिसे आने वाले समय में मूर्त रुप देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, सभी पार्षद, ईओ संदीप कुमार, चंद्रलोक कॉलोनी प्रधान सुरिंदर मोहन, उप प्रधान एमएस चंदेल, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, विनय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, शुभम सैनी शहरी अध्यक्ष युवा मोर्चा, साहिल बाली, शहरी इकाई प्रधान, अश्वनी कुमार, राजिंदर कुमार, हाउसिंग बोर्ड रक्कड़ प्रधान सर्वजीत, एमएल वशिष्ट, आरडी अग्निहोत्री, खुशी राम तथा हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • शादी के मंडप में अचानक पहुंच गई दूल्हे की एक्स, फिर…

    शादी के मंडप में अचानक पहुंच गई दूल्हे की एक्स, फिर…

    नई दिल्लीः भारत समेत दुनियाभर से शादियों के सीजन के दौरान दूल्हे दुल्हन की खूब सारी कहानियां सामने आती हैं। कई बार दूल्हा तो कई बार दुल्हन अपनी फनी हरकतों से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लेकिन इन सबके बीच शादियों में कई ट्विस्ट की भी घटनाएं सामने आई हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां शादी के मंडप पर ही दूल्हे की एक्स पहुंच गई और बवाल काट दिया। उसने सबके सामने ऐसी हरकत कर दी कि दूल्हे को शर्मसार होना पड़ा।

    दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को लेकर काफी खुश थे और शादी का दिन भी तय हो गया और मेहमानों को कार्ड तक भी भेज दिया गया था। सारी तैयारियां हो चुकी थीं और शादी का दिन भी आ गया। सभी मेहमान पहुंच चुके थे। दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन से यह बात छिपाई थी कि उसकी एक एक्स है। यही बात उसको भारी पड़ गई।

    शादी के दिन दूल्हे की एक्स वहां मंडप में पहुंच गई। उसने पहले तो खूब खाया और सबके साथ गाना भी गाया। इसके बाद जैसे ही जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ वह ऊपर स्टेज पर पहुंच गई। उसने दूल्हे को गाली दी और गिलास में भरा पानी दूल्हे के मुंह पर फेंक दिया। यह पूरी कहानी के बाद मेहमान सही वहां मौजूद सभी लोग हक्का बक्का रह गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो गया और क्यों हुआ।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले तो दूल्हे की एक्स दूसरी तरफ गई और फिर एक मेहमान से पानी का गिलास लेती हैं और सीधा जाकर दूल्हे के मुंह पर पानी फेंक देती हैं और खुद वहां से चली जाती हैं। फिलहाल घटना के बाद दूल्हे को सबको बताना पड़ा कि वह कौन थी और उससे उसका क्या संबंध था। गनीमत यह रही कि उसकी शादी पार हो गई।

  • वीरेंद्र कंवर ने स्तरोन्नत रावमापा त्यूड़ी सहित कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

    वीरेंद्र कंवर ने स्तरोन्नत रावमापा त्यूड़ी सहित कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित:  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज स्तरोन्नत रावमापा त्यूड़ी का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कंवर ने पटवार सर्कल त्यूड़ी-बदोली, 65 लाख रुपए की लागत से बनी बडसाला सिंचाई टयूबवैल तथा 1.08 करोड़ रुपए की लागत से बनी बदोली-त्यूड़ी-2 पेयजल परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत धमांदरी में 87.22 लाख रुपए की लागत से अंबेहड़ा रोड से हरिजन बस्ती को बनने वाले लिंक रोड, 95.94 लाख की लागत से बनने वाले शिव मंदिर धमांदरी लिंक रोड़ तथा ग्राम पंचायत नंगल सलांगड़ी में 90.45 लाख से बनने वाले लिंक रोड़ की आधारशिला रखी। वीरेंद्र कंवर ने चताड़ा में 10 लाख से बने पटवार घर के नए भवन, चताड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन, 2.50 करोड़ रुपए की लागत से बनी चताड़ा पेयजल योजना व चताड़ा सब सेंटर भवन का उद्धघाटन भी किया। 
    उन्होंने त्यूड़ी स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनाने के लिए क्षेत्रवासियं को शुभकामनाएं दी। कंवर ने कहा कि पीने के पानी की कुटलैहड़ में बड़ी दिक्कत रहती थी तथा पिछले पांच वर्षों में समस्या का हल करने के लिए काफी प्रयास किए। नए ट्यूबवैल, पीने के पानी की नई परियोजनाओं तथा पुरानी योजनाओं का सुदृढ़ीकरण किया गया। पानी के साथ-साथ, शिक्षा, सड़क व बिजली की व्यवस्था में सुधार किया गया है, जिसकी वजह से कुटलैहड़ की गणना प्रदेश के अग्रणी विस क्षेत्रों में की जा रही है। उन्होंने कहा कि बसाल में पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग तथा बिजली का सब डिविजन वर्तमान सरकार की देन है। कंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बिजली के 125 यूनिट फ्री कर दिए हैं, महिलाओं का बसों में किराया आधा कर दिया है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल पूरी तरह से माफ कर दिया है। 
    वीरेंद्र कंवर ने ऊना-बदोली बस को दिखाई हरी झंडी
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ऊना-बदोली बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रातः 7.30 बजे यह बस सेवा धुसाड़ा से धमांदरी होते हुए 8.20 बजे बदोली तथा 9 बजे ऊना पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे यह बस फिर से ऊना से बदोली होते हुए 2.50 बजे धमांदरी पहुंचेगी तथा सांय 3 बजे धमांदरी से चलकर 4 बजे ऊना जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा लोगों के लिए बड़ी सुविधा होगी। 
  • गुरुद्वारा शहीद सिंह में कम दरों पर उपलब्ध होंगे मैडीकल लैब टेस्ट

    गुरुद्वारा शहीद सिंह में कम दरों पर उपलब्ध होंगे मैडीकल लैब टेस्ट

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के समीप ऊना टक्का मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा शहीद सिंह में अब कम दरों पर मैडीकल लैब टेस्ट उपलब्ध होंगे। रविवार को गुरुद्वारा शहीद सिंह परिसर में सरबत दा भला ट्रस्ट  की तरफ से गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के सहयोग से मैडीकल लैब का उद्घाटन सरबत दा भला के चेयरमैन एस.पी.सिंह ओबराय, बाबा फरीद मैडीकल विश्वविद्यालय के पूर्व उप – कुलपति एवं विश्व विख्यात सर्जन डॉ राज बहादुर व पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस एम.एम.एस. बेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस.पी.सिंह ओबराय ने बताया की ट्रस्ट लंबे समय से लोगों के भले के लिए काम करती आ रही है। अब तक 70 से ज्यादा मेडीकल लैब  पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल में खोली जा चुकी है ।
    उन्होंने कहा की मेडीकल लैब टेस्ट बहुत महिंगे हो चुक्के है, जो गरीब लोगों की पहुँच से बाहर हो चुके है। ऐसे में सरबत डा भला ट्रस्ट  द्वारा लोगों को सस्ती और बहुत कम दरों पर मेडिकल लैब टेस्ट उपलब्ध करवाए जा रहे है। ट्रस्ट के साथ नामी लैब भी जुडी हुई हैं, जिनके माध्यम से लोगों को अच्छी सेवाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा की जल्द ही ऊना में डायलसीस सेंटर भी खोला जाएगा। इस अवसर पर बाबा फरीद मेडिकल विश्वविद्यालय के पूर्व उप – कुलपति एवं विश्व विख्यात सर्जन डॉ राज बहादुर ने कहा की ट्रस्ट की तरफ से सरहनीय प्रयास किए जा रहे। उन्होंने कहा की मेरे शहर में सरबत दा भला ट्रस्ट की तरफ से मेडिकल लैब खोली गयी है इसके  लिए मैं इनका धन्यवाद करता हूँ। इस अवसर बाबा प्रितपाल सिंह द्वारा गुरुद्वारा साहिब में लैब खोलने के लिए धन्यवाद किया गया और सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिंदर सिंह, डॉ दलजीत सिंह, जयपाल बंसल,श्याम लाल,नरेश जैन, गुरु नानक मिशन संस्था के महां सचिव हरपाल सिंह कोटला, रक्षबीर सिंह,प्रितपाल सिंह, जसबीर सिंह,बलबीर सिंह सैनी,रणजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, महिंदरपाल सिंह, मनजीत सिंह सहत अन्य उपस्थित थे।
  • शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाले की हुई पहचान

    शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाले की हुई पहचान

    चंडीगढ़: शहनाज कौर गिल के पिता संतोख सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले की पहचान हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोख सिंह को धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका अपना पुराना गनमैन है। जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने में जुट गई है और संतोख सिंह की सुरक्षा में तीन गनमैन भी लगा दिए हैं। दरअसल हाल ही में उन्हें विदेशी नंबर से एक कॉल आई थी जिसमें उन्हें धमकी देते हुए कहा गया था कि उन्हें दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे। संतोख सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस में दी जिसके बाद जांच में पाया गया कि धमकी देने वाला उनका पुराना गनमैन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।