चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ब्लॉक प्रधान की 5वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 22 ब्लॉक प्रधान की सूची जारी की गई है। देखें लिस्ट



चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ब्लॉक प्रधान की 5वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 22 ब्लॉक प्रधान की सूची जारी की गई है। देखें लिस्ट



जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के दोषी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी थी। बताया जा रहा है कि हत्या और हथियारों से जुड़े केस में जालंधर सीआईए स्टाफ की पुलिस बठिंडा में लारेंस का ट्राजिट रिमांड लेने के लिए गई थी। लेकिन अदालत में पेशी दौरान लारेंस को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जालंधर की सीआईए पुलिस को लारेंस के ट्रांजिट रिमांड को लेकर कोर्ट ने मना कर दिया। हालांकि बिश्नोई के आने से पहले ही जालंधर पुलिस ने कोर्ट कांप्लेक्स में सुरक्षा को लेकर सारे इंतजाम कर लिए थे। एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन कंवलजीत सिंह चाहल ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि लारेंस के वकील ने पेशी दौरान उसकी हत्या के आरोप लगाए थे। लारेंस के वकील विशाल ने कहा था कि पंजाब पुलिस आज पेशी दौरान लारेंस का फेक एनकाउंटर करवा सकती है।

जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने अप्रैल 2022 में आईकेजी-पीटीयू परीक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ परिसर में ख्याति अर्जित की। लगभग 20 छात्रों ने 9 एसजीपीए से अधिक और 40 छात्रों ने 8 एसजीपीए से अधिक अंक हासिल किया। यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति, शिक्षकों की प्रेरणा और छात्रों द्वारा लगातार की गई कड़ी मेहनत से संभव हुआ।
बीएससी कृषि चौथे सेमेस्टर के छात्राओं अरविंदर कौर और झलक नंदा ने 9.09 और 9.0 एसजीपीए, बलदीप कौर ने 8.5 एसजीपीए और गौतम कुमार ने 8.32 एसजीपीए हासिल किए। बीएससी कृषि छठे सेमेस्टर की खुशबू कृषि ने 9.46 एसजीपीए, निखिल कुमार को 9.29 एसजीपीए, सुनील कुमार और अंश शर्मा ने 9.13 एसजीपीए हासिल किए। रवि, सचिन, सौरभ और विक्की ने 9.0 एसजीपीए हासिल किए। धर्मेंद्र को 8.96 एसजीपीए, चंद्रदीप और मनीष को 8.7 एसजीपीए, सिद्धार्थ, मानव, सौरभ कुमार और रोहित को क्रमश: 8.67,8.46, 8.38 और 8.25 एसजीपीए मिला।
बीएससी एम.एल.एस चौथे सेमेस्टर की छात्राओं प्रभसिमरन कौर ने 9.14 एसजीपीए, राजवीर कौर को 8.67 एसजीपीए, रजनीश कुमार को 8.10 एसजीपीए और रिपांशु शर्मा ने 8.0 एसजीपीए हासिल किए। बीएचएमसीटी दूसरे सेमेस्टर की छात्रा खुशी ने 8.71 एसजीपीए, सिमरनप्रीत और सुखजीत कौर ने 8.5 एसजीपीए, संजीत ने 8.33 और पीयूष शर्मा ने 8.19 एसजीपीए हासिल किए। बीटीटीएम छठे सेमेस्टर की कविता ने 8.61 एसजीपीए, प्रीति शर्मा ने 8.32 एसजीपीए और अंगदवीर सिंह ने 8.21 एसजीपीए हासिल किए।
बीकॉम सेकेंड सेमेस्टर की सुहानी जैन ने 9.05 एसजीपीए, सौरभ को 8.38 एसजीपीए और रीना रानी ने 8.19 एसजीपीए हासिल किए। बीकॉम चौथे सेमेस्टर की छात्राओं अलीजा, कनिष्का, सोनिया और अशनीत कौर को क्रमश: 9.04, 8.74, 8.30 और 8.07 एसजीपीए मिला। बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की सुखवीर कौर ने 9.33 एसजीपीए, खुशबू और कोमल ने 9.05 एसजीपीए, संजना और अमनप्रीत ने 8.48 एसजीपीए, अनुरीत कौर और आकांक्षा ने क्रमश: 8.19, 8.10 एसजीपीए हासिल किए। बीबीए चौथे सेमेस्टर के छात्र सिमरनप्रीत कौर, सिमरन और मुस्कान ने क्रमशः 8.52, 8.26 और 8.07 एसजीपीए हासिल किए।
एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की अंकिता ने 8.33 एसजीपीए प्राप्त किए।
बीसीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों डेज़ी ने 9.52, मनप्रीत कौर ने 9.33, आकाश ने 8.95 और हर्षदीप ने 8.76 एसजीपीए हासिल किया।बीसीए चौथे सेमेस्टर की राधिका, मनीषा और गुरप्रीत कौर ने क्रमश: 8.83, 8.65 और 8.22 एसजीपीए हासिल किए। डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरेक्टर) और सभी संकाय सदस्यों ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जालंधर/वरुणः महानगर में लगातार क्राइम की वारदातें बढ़ रही है। बेखौफ चोरों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि अब दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं चोरों ने दिन-दिहाड़े शाम 4 बजे बस्ती दानिशमंदा मोहल्ले में एक घर को निशाना बनाया। बनारसी दास ने बताया घर के ताले तोड़कर लाखों का सामान और नगदी चुराकर चोर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि परिवार वाले किसी काम से बाहर गए हुए थे। एक घंटे के बाद जैसे ही उनकी पत्नी घर लौटी तो देखा कि घर के और अलमारियों के ताले टूटे हुए है। पीड़ित ने बताया कि चोर 50 हजार की नगदी सहित कुछ डॉलर, सोने के टोपस, सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए।
हैरानी की बात यह है कि घर में मोबाइल फोन भी पड़े हुए थे, लेकिन चोरों ने ना मोबाइल और ना ही किसी और सामान को चुराया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंदर कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी रविंदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

जयपुर: एसीबी ने थानागाजी (अलवर) MLA के दो बेटों समेत चार लोगों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने निर्दलीय विधायक कांती प्रसाद मीणा के छोटे बेटे कृष्णा मीणा से घूस में लिए गए 5 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। ACB ने यह कार्रवाई शुक्रवार रात जयपुर में की।
पूछताछ में कृष्णा मीणा ने बताया कि बड़े भाई लोकेश मीणा ने रुपए लेने के लिए उन्हें जयपुर भेजा था। इस पर कृष्णा को लेकर एसीबी की टीम देर रात थानागाजी पहुंची। यहां लोकेश मीणा, राजगढ़ BDO नेतराम और प्रधान के बेटे जय प्रताप को गिरफ्तार किया गया। फिर इन सभी को लेकर एसीबी टीम जयपुर आ गई।
एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि यह चारों बोरिंग समेत अन्य बिल पास करवाने के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे है। इसके लिए गुरुवार रात रुपए देने के लिए जयपुर बुलाया गया है। इस पर कृष्णा जैसे ही 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने जयपुर पहुंचा उसे रंगे हाथों दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपने बड़े भाई, बीडीओ और प्रधान के बेटे का भी नाम बताया था। अब एसीबी की टीम चारों से जयपुर में आगे की पूछताछ कर रही है।
इस मामले में एमएलए कांती प्रसाद मीणा ने कहा कि विराट नगर का ठेकेदार है। अच्छा खासा परिचित है। उसके साथ भाई के बेटे का ठेका चलता था। इनकी बाजार में डीजल व अन्य सामान का लेन-देन बाकी था। उसमें जमुआरामगढ़ के पैसे का लेन-देन भी था। इस लेन-देन के कारण उसकी नीयत खराब हो गई। इसलिए उसने एसीबी को शिकायत दी कि उससे 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी है। मेरे दोनों बेटे जयपुर में हैं। एसीबी टीम उनसे पूछताछ कर रही है। मेरे बेटों को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है।
विधायक मीणा ने फोन पर मीडिया से कहा, ‘किसी को दिया हुआ पैसा, वापस लेना किस कानून में अपराध हो गया? ठेकेदार को हमारी क्रेडिट पर पाइप दिलवाए, उसका पैसा बकाया था, उसकी मशीनों में डीजल डलवाने का पैसा भी बकाया था। जब कोई चीज ली है तो उसका पैसा तो चुकाना ही पड़ता है। पाइपों और डीजल के बकाया पैसे चुकाने को कहा तो उसने षड्यंत्र करके एसीबी में शिकायत कर दी। मेरे बेटों को ट्रैप करा दिया। आपसी लेनदेन के मामले को रिश्वत बना दिया। अब हम कोर्ट के सामने ही पूरी सच्चाई रखेंगे, सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’
एसीबी के डीवाईएसपी परमेश्वर यादव ने बताया कि परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि एमएलए पुत्र और प्रधान पुत्र उसे बार-बार परेशान कर रहे हैं। उसका 26 लाख रुपए का बिल है। जिसे देने की एवज में 9 लाख की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन करवाया। देर रात इंदिरा नगर जगतपुरा से 38 वर्षीय कृष्णा मीणा को परिवादी से पैसा लेते हुए गिरफ्तार किया। इसके बाद दूसरी टीमों ने राजगढ़ से लोकेश मीणा, बीडीओ नेतराम मीणा को राजगढ़ पंचायत समिति के पास से और प्रधान पुत्र जयप्रताप को जरा वर्ली राजगढ़ से गिरफ्तार किया। इन सभी को एसीबी मुख्यालय लाया गया है।
विधायक कांती प्रसाद मीणा के दोनों बेटों की शादी सामूहिक विवाह समारोह में की गई थी। इसका मकसद था समाज में फिजूलखर्ची रोकने का मैसेज देना, लेकिन दोनों रिश्वत लेते पकड़े गए।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने विधायक के दोनों बेटों के रिश्वत लेते पकड़े जाने पर गहलोत सरकार पर तंज कसा है। सतीश पूनिया ने ट्वीट किया- कांग्रेस सरकार के शासन में भ्रष्टाचार की राजधानी बना राजस्थान। गहलोत जी की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति। कुर्सी के लिए सब जायज़ है, बस कुर्सी बची रहे

चंडीगढ़: पंजाब में ऑपरेशन लोटस का मुद्दा काफी गरमा गया है। राज्यपाल द्वारा विशेष सत्र रद्द करने के बाद पंजाब में तनातनी बढ़ गई है। हाल ही में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के कर्तव्यों की याद दिलाई और उनसे विधानसभा के विशेष सेशन को लेकर जवाब मांगा था। वहीं, अब पंजाब सरकार ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की चिट्ठी का जवाब दिया है।
सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान कार्यवाही का पत्र देते हुए बताया कि इस सेशन में जीएसटी, पराली और बिजली जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि सरकार द्वारा 27 सितंबर को बुलाए गए स्पेशल सेशन को लेकर आज राज्यपाल ने एजेंडा मांगा था जिसके बाद सरकार ने इस पर नाराजगी जताई थी। हालांकि सरकार की नाराजगी को देखते हुए राज्यपाल ने भी सरकार को चिट्ठी लिख अपने अधिकारों के बारे में बताया था। जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने इस सेशन के बारे में जानकारी देते हुए राज्यपाल की चिट्ठी का जवाब दिया है।

मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गिरोह के सदस्यों को काबू कर उनका पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट सहित 2 आरोपियों को काबू किया है। आरोपी हाईटेक तरीके से गाड़ियों को चुराते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चोरी की 11 गाड़ियों के केस पुलिस ने सुलझाए हैं।
यह गैंग अहम रुप से हुंडाई कंपनी की गाड़ियों को चुराता था। एक आरोपी अकील के पास एक विशेष सॉफ्टवेयर और डिवाइस थे जिससे वह इन गाड़ियों की नकली चाबियां तैयार कर लेता था। एसएसपी ने बताया कि यह गाड़ियां पुश बटन स्टार्ट होती हैं। इनमें एक सेंसर लगा होता है जो गाड़ी को स्टार्ट करने में मदद करता है। आरोपी 10 से 15 मिनट में गाड़ी के सेंसर की समानांतर चाबी तैयार करने में कामयाब हो जाते थे।
अकील इंजीनियरिंग का छात्र रहा है। ऐसे में उसे गाड़ियों की समानांतर चाबियां बनानी आती हैं। जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र से 11 गाड़ियां चुराई गई थीं। वहीं कुछ गाड़ियां दिल्ली और अन्य जगहों से चुराई गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में नामजद हो चुके हैं। इनके रिमांड से और भी चोरी की वारदातें सामने आ सकती हैं। वहीं गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

जोधपुर: सड़क में अचानक 5 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें चलती स्कूटी समा गई। उस पर सवार बुजुर्ग को लोगों ने बमुश्किल बचाया। मामला जोधपुर का है। शनिवार दोपहर वीर दुर्गादास ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ है। लोगों ने बताया कि झालामंड वायु विहार के रहने वाले भोपाल सिंह मेडु (65) स्कूटी लेकर भगत की कोठी से वीर दुर्गादास ब्रिज की तरफ जा रहे थे। उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान अचानक सड़क धंस गई। स्कूटी का पिछला हिस्सा पहले गड्ढे में गया, फिर पूरी स्कूटी ही बुजुर्ग समेत गड्ढे में समा गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोके। कुछ लोगों ने भोपाल सिंह को हाथ पकड़कर गड्ढे से निकाला। बुजुर्ग के कंधे में फ्रैक्चर आया है। उन्हें हॉस्पिटल भिजवाया गया। हालात ये था कि गड्ढे से बाहर स्कूटी का सिर्फ साइड मिरर ही नजर आ रहा था। भगत कोठी रोड पर आए दिन हादसे होते हैं। यहां से गुजर रही सीवर लाइन धंसने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद भगत की कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट करवाया। न्यू कैंपस से भगत की कोठी स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इसके चलते यहां वाहनों का जाम लग गया। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस रोड पर तेज रफ्तार में वाहन चलते हैं। यहां पहले भी कई बार सड़क के बीच में से निकल रही सीवरेज लाइन धंसने की खबर आती रही है। सड़क धंसने के कारण जाम लगने की नौबत भी आती रही है। हादसे के वक्त अगर पीछे से कोई वाहन तेज गति से आ रहा होता तो बुजुर्ग का बचना मुश्किल था। गनीमत रही कि पीछे से कोई गाड़ी नहीं आ रही थी।

हादसे के वक्त अगर पीछे से कोई वाहन तेज गति से आ रहा होता तो बुजुर्ग का बचना मुश्किल था। गनीमत रही कि पीछे से कोई गाड़ी नहीं आ रही थी।
हादसे की वजह सीवर लाइन, 2 साल में 6 बार धंसी पाली रोड पर पीली टंकी से लेकर झालामंड चौराहे तक की सड़क के नीचे 22 फीट की गहराई पर लगी 600 एमएम की ट्रंक सीवर लाइन दो वर्ष से समस्या का कारण बनी हुई है। यह ट्रंक लाइन दो वर्ष में कम से कम छह बार अलग-अलग स्थान पर धंस चुकी है। दो साल पहले पीली टंकी से लेकर भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बीच में यह धंसी थी। तब डेढ़ माह तक एक तरफ की सड़क को बंद कर निगम ने नई लाइन बिछाकर स्थायी समाधान करने का दावा किया था। तब 110 मीटर की लम्बाई में 45 लाख की लागत से नई ट्रंक लाइन बिछाई गई थी।
इसके बाद अमृता देवी सर्किल से पहले यह धंस गई थी। उस समय सीवरेज का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया था। कई दिन तक लोग परेशान होते रहे। तब एक बार फिर निगम ने स्थायी समाधान का दावा कर मरम्मत की थी। दो माह पूर्व झालामंड चौराहे के समीप यह ट्रंक लाइन धंस गई थी। इसके बाद तेजा हॉस्टल के समीप यही लाइन धंस गई। तब फिर स्थायी समाधान का दावा किया गया था। अब भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बाहर यह लाइन धंस गई। निगम के इंजीनियर इस ट्रंक लाइन के बार-बार धंसने का न तो ठोस कारण तलाश कर पाए और न ही इस लाइन की पुख्ता मरम्मत कर सकें। ऐसे में पीली टंकी से लेकर झालामंड चौराहे तक इस सड़क के एक तरफ इतने ज्यादा अप-डाउन है कि कई हादसे भी हो चुके हैं।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। इसके बाद बैरिकेड्स लगाकर सड़क के इस हिस्से को ब्लॉक कर दिया गया। जेसीबी बुलाकर अब इसे ठीक कराने का काम किया जा रहा है।
इस सड़क के बार-बार धंसने के बाद इसकी मरम्मत को लेकर भी निगम व पीडब्ल्यूडी के बीच विवाद होता आया है। निगम का कहना है कि यह सड़क नेशनल हाईवे का हिस्सा है। इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि खराबी सड़क में नहीं है। खराबी ट्रंक लाइन में है। वह बार-बार अलग-अलग जगह धंस जाती है। इस कारण सड़क का लेवल गड़बड़ा जाता है और झोल पड़ जाता है। ट्रंक लाइन के ऊपर की ही सड़क खराब हो रही है। जबकि डिवाइडर के दूसरी तरफ की सड़क एकदम सही है।

लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं लुधियाना में सरेआम देवर द्वारा भाभी पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जमालपुर की सीएमसी कॉलोनी में देवर ने भाभी सहित भतीजों पर चाकूओं से हमला कर दिया है। हादसे में भाभी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 40 साल की सुमन के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम अरविंद बाइक पर आया।
गली में सुमन अपने बेटे विवेक के साथ बैठी थी। अरविंद ने गली में आते ही बाइक से उतर विवेक के थप्पड़ जड़ दिया। आपसी हाथापाई में अरविंद की डब में लगा चाकू जमीन पर गिर गया। सुमन ने जब विवेक का बचाव करना चाहा तो आरोपी अरविंद ने सुमन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने सुमन को चाकू घोंप दिया। अपने भाई और मां को बचाने के लिए आया अभिषेक भी अरविंद से भिड़ गया। इतने में अरविंद ने अभिषेक की छाती पर चाकू से हमला कर दिया।
इलाके में शोर-शराबा सुन लोग जमा होने लगे। लोगों को देख अरविंद मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल सुमन को अस्पताल पहुंचाना चाहा, लेकिन रास्ते में ही सुमन ने दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायल अभिषेक और विवेक को लुधियाना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
जेसीपी रवचरण सिंह बराड़ ने कहा कि महिला को उसके पति राज बहादुर के चचेरे भाई ने मार दिया। आरोपी की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। उसका पीड़िता के पति राज बहादुर से कुछ विवाद था। जेसीपी बराड़ ने कहा कि महिला के दो बेटों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला किया। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी अरविंद फिलहाल फरार है।

अमृतसरः पंजाब में नशें के खिलाफ सीएम मान द्वारा चलाई गई मुहिम के बावजूद नशे पर पुलिस रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इसी का नतीजा है कि आए दिन नशे में धुत हुए युवक-युवतियों की वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं आज फिर अमृतसर में नशा करने के बाद बेसुध होकर गिरते हुए युवक का वीडियो सामने आया है।
युवक की हालत इस कदर खराब हो चुकी है कि वह सीधे खड़े भी नहीं हो पा रहा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और लगातार अमृतसर में रेड भी की गई। लेकिन परिणाम, अभी भी पहले की तरह ही है। वायरल हुई नई वीडियो अमृतसर के चमरंग रोड की बताई जा रही है। जिसमें एक युवक नशा करने के बाद उसी तरह गिरता दिख रहा है, जैसे कुछ दिन पहले मकबूलपुरा एरिया में चूड़ा पहने एक युवती गिरती दिखी थी।
युवक की उम्र 20 साल के आसपास की ही दिख रही है। युवक खड़ा होने का प्रयास करता है और दोबारा झुक जाता है। अमृतसर में चमरंग रोड की बात करें तो यह एरिया भी मकबूलपुरा से अधिक दूर नहीं है। यहां भी युवा नशे करते साफ दिखाई देते हैं। नशे के चलते इस एरिया में क्राइम रेट भी काफी बढ़ा है। आए दिन यहां लूट व स्नैचिंग की घटनाएं होती हैं। जिनके पीछे नशा करने वाले युवक ही हैं।