Blog

  • फिर बदलेगा World Cup 2023 का शेड्यूल, पाकिस्तान के एक और मैच पर लटकी तलवार

    फिर बदलेगा World Cup 2023 का शेड्यूल, पाकिस्तान के एक और मैच पर लटकी तलवार

    नई दिल्ली : भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल आईसीसी और बीसीसीआई के लिए एक बड़े सिरदर्द में बदलता दिख रहा है। पहले ही वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी करने में बीसीसीआई और आईसीसी ने काफी देरी की। फिर एक महीने में ही उसे बदलने की नौबत आ गई, क्योंकि अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गुजरात पुलिस ने सुरक्षा देने में बेबसी जताई। अब ऐसी ही स्थिति कोलकाता में भी बन रही है, जहां एक बार फिर पाकिस्तान के मैच की तारीख बदलने की नौबत आती हुई दिख रही है। कोलकाता पुलिस ने 12 नवंबर को होने वाले पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परेशानी जाहिर की है। 

    बीसीसीआई और आईसीसी ने 27 जून को वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया था, जो टूर्नामेंट शुरू होने से सिर्फ तीन महीने पहले ही रिलीज हुआ था। ये अपने-आप में दोनों संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा था। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होनी है और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाना है। फिर एक महीने से भी कम समय के अंदर इसे बदलने की नौबत आ गई क्योंकि अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच नवरात्र के पहले दिन पड़ रहा था और ऐसे में अहमदाबाद पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इसे बदलने का सुझाव दिया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड इसे बदलकर नया शेड्यूल जारी करने की तैयारी कर ही रहा था लेकिन अब उसके सामने एक और गुगली पड़ गई है। शनिवार को आईसीसी की एक टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स के दौरे पर थी, जहां वो टूर्नामेंट के लिए स्टेडियम की तैयारियों का जायजा ले रही थी। इस दौरे पर ही बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने आईसीसी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

    समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, CAB अधिकारियों ने आईसीसी को बताया कि 12 नवंबर को कोलकाता में काली पूजा होनी है, जो बंगाल के सबसे बड़े त्योहारों में से है और ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने उस दिन मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा देने में असमर्थता जाहिर की है। अधिकारियों ने आईसीसी से इस मैच की तारीख में बदलाव की गुहार लगाई है। इस मामले में हालांकि CAB के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा है कि अभी तक कोलकाता पुलिस से आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन एसोसिएशन के कई अधिकारियों ने साफ कहा है कि दीवाली सप्ताह होने के कारण मैच को कराना आसान नहीं होगा।

    इससे पहले ही पाकिस्तान के दो मैचों की तारीख में बदलाव किया जा चुका है। बीसीसीआई ने हालांकि अभी तक बदला हुआ शेड्यूल जारी नहीं किया है लेकिन जानकारी के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का 15 अक्टूबर को होने वाला मुकाबला अब 14 अक्टूबर को होगा। वहीं श्रीलंका के साथ 12 अक्टूबर को होने वाला पाकिस्तान का मैच अब 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। अब सबकी नजरें आईसीसी और बीसीसीआई पर हैं कि क्या 12 नवंबर के मैच की तारीख में भी बदलाव होगा या नहीं?

  • पंजाब : साले ने किया जीजा को मारने वाले साथी का कत्ल

    पंजाब : साले ने किया जीजा को मारने वाले साथी का कत्ल

    पटियाला : जिले में जीजा की मौत से क्षुब्ध साले ने अपने साथी की हत्या कर दी। बता दें कि पटियाला की थापर यूनिवर्सिटी के बाहर युवक का शव मिला, जिसके बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि इस युवक का नाम राज कुमार है, इसकी उम्र 18 साल है। यह प्रवासी युवक पटियाला में अकेला रहता था। यहां वह दैनिक मजदूरी के साथ-साथ कैटरिंग का काम भी करता था और सड़क पर ही सोता था। 
    इसका एक दोस्त साजन है, जिसके साथ यह अक्सर घूमता-फिरता था। कुछ समय पहले इस युवक से साजन के जीजा का झगड़ा हो गया था, जिसके चलते साजन ने उसे थापर यूनिवर्सिटी के पास वाले पार्क में बुलाया, जहां साजन ने उसे मार दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और मामला दर्ज कर लिया है।

  • आज का राशिफल, 6 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 6 अगस्त 2023


    मेष: पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें।
    वृष: व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
    मिथुन: घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।
    कर्क: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

    सिंह: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।

    कन्या: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।
    तुला: दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    वृश्चिक: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।
    धनु: उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

    मकर: नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
    कुंभ: फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।
    मीन: यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।
  • भूकंप के झटकों से हिली धरती

    भूकंप के झटकों से हिली धरती

    नई दिल्ली: देश में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के जिलों में अचानक से धरती हिलने लगी, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। भूकंप आते ही लोग अपने घरों से भागकर खुले आसमान के नीचे आ गए। काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जम्मू कश्मीर में भी भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल 5.8 मापी गई।

    दिल्ली एनसीआर में शनिवार देर रात अचानक से धरती कांपने लगी। दिल्ली और उसके आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद जिलों में भूकंप के तेज झटके लगे। घरों के पंखे, बेड से लेकर अन्य सामान हिलने लगे। ये झटके रात करीब 9 बजकर 34 मिनट पर महसूस किए गए हैं। भूकंप आते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग डर गए और अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। वहीं, जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

  • पंजाब: कमांडो कंपलेक्स में चली गोली, युवक की मौत

    पंजाब: कमांडो कंपलेक्स में चली गोली, युवक की मौत

    पटियाला: बहादुरगढ़ स्थित कमांडो कॉम्प्लेक्स में प्रैक्टिस के दौरान गोली लगने से अंडर ट्रेनिंग कमांडो की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मनजोत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। जिसे जख्मी हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

    सूचना के बाद थाना सदर पटियाला पुलिस व चौकी बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद राजिंदरा अस्पताल में भिजवा दिया है।

    मनजोत के रिश्तेदार कमलीजत ने बताया कि उनके पास फोन आया था कि वह अर्बन एस्टेट स्थित प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। उन्हें पता चला था कि मनजोत के सिर में गोली लगी है। मनजोत एक महीने पहले ही ट्रेनिंग के लिए आया था। अभी उसके परिवार के अन्य सदस्य यहां नहीं पहुंचे है। उनके आने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

  • कपूरथलाः बछड़ों को गाड़ी से बांध कर घसीटा, 2 किसान नामजद

    कपूरथलाः बछड़ों को गाड़ी से बांध कर घसीटा, 2 किसान नामजद

    सुल्तानपुर लोधी। थाना सुल्तानपुर लोधी के अंतर्गत आते गांव रामपुर जागीर के पास लावारिस पशुओं के ​खिलाफ क्रूरता करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक किसान अपनी बोलेरो गाड़ी के पीछे गाय के बछड़ों को बांधकर घसीट रहे थे और दूसरा किसान पीछे से उन पर डंडे बरसा रहा था। यह मामला सामने आते ही थाना सुल्तानपुर लोधी ने बेजुबान लावारिस पशुओं के ​खिलाफ अत्याचार करने का मामला दर्ज करके दो किसानों को गिरफ्तार कर लिया है।
     
    चौकी इंचार्ज डल्ला एसआई अरजन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि 2 व्य​क्ति कुछ बछड़ों को गाड़ी से बांधकर घसीट रहे हैं, जिससे वह जख्मी हो गए हैं। इस पर वह तुरंत पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तो देखा कि गांव रामपुर जागीर के समीप बोलेरो चालक गाड़ी से बांधकर बछड़े घसीट रहे थे। दूसरा किसान पीछे से बछड़ों को मार रहा था। जिससे वह जख्मी हो गए। इस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले गाड़ी से बंधे बछड़ों को खुलवाया और उसका तुरंत मौके पर इलाज करवाया। 

    उन्होंने बताया कि मौके से काबू किए गए लोगों ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह और पवनदीप सिंह निवासी नसीरेवाल बताया और दोनाें किसान हैं। इनके ​खिलाफ पशुओं के ​खिलाफ क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज करके अदालत में पेश किया गया है।

  • जालंधरः चोरी और नशा तस्करी के मामले में 6 गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी और नशा तस्करी के मामले में 6 गिरफ्तार

    जालंधरः थाना गोरायां की पुलिस ने 3 नशा तस्करों को 3 क्विंटल चूरा पोस्त सहित गिरफ़्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुशांत कालशन निवासी गांव सीला खेड़ी जिला जीद हरियाणा, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव भामीयां कलां लुधियाना और अक्षय निवासी गांव शीला खेड़ी जिला जीद हरियाणा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई जगदीश राज पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान मेन हाईवे गांव चचराडीं के पास मौजूद थे। जहां उन्होंने सेबों के ट्रक की आड़ में चूरा पोस्त छुपा कर लेकर जा रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोच कर उनके कब्जे से 3 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वहीं दूसरी ओर थाना लाबडां की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 60 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान करमजीत सिंह निवासी गांव ललीआ कला थाना लाबडां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अमैन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई निरंजन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान लाबडां मौड़ पर मौजूद थे, जहां नाकेबंदी को देख पैदल आ रहा युवक पुलिस को देख अपनी पेंट की जेब से लिफाफा निकाल फेंककर भागने की कोशिश करने लगा, तो नाके पर मौजूद एएसआई निरंजन सिंह ने आरोपी को रोककर फैंके हुए लिफाफे को चैक किया तो उसमें से 60 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    इसी तरह थाना फिल्लौर की पुलिस ने चोरी के मामले में 2 चोरों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान आकाशदीप निवासी लाडोवाल जिला लुधियाना और पुनीत के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई धर्मेन्द्र सिंह ने दोनों आरोपियों को चोरी के मामले में गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से चार लोहे की फिल्टर प्लेटें को बरामद किया है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी फिल्लौर के आस पास के इलाकों में पहले रेकी करते थे फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि यह गिरोह इससे पहले कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुके है।

  • बाल कटवाने को लेकर 12वीं के छात्र ने प्रिंसिपल को मारा थप्पड़, तीन अध्यापक पीटे …

    बाल कटवाने को लेकर 12वीं के छात्र ने प्रिंसिपल को मारा थप्पड़, तीन अध्यापक पीटे …

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के अंतर्गत आते सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र द्वारा प्रधानाचार्य को थप्पड़ मारने व गला घोंटने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलने पर  पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने भी स्कूल परिसर का दौरा किया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना के वहडाला सरकारी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र को प्रधानाचार्य ने बाल कटवाने के लिए कहा तो छात्र ने मना कर दिया। प्रधानाचार्य ने छात्र को सख्त लिहाजा में अनुशासन में रहने की बात कही। इस पर भड़के छात्र ने प्रधानाचार्य को थप्पड़ मारते हुए गला घोट दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य नीचे गिर गए।उस के बाद छात्र बैग उठाकर घर की ओर रवाना हो गया।
    प्रधानाचार्य का आरोप है कि कुछ देर बाद स्कूली छात्र अपने पिता के साथ स्कूल पहुंचा और गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इस दौरान अन्य अध्यापकों ने बीच-बचाव किया तो छात्र के पिता ने अध्यापकों से भी मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद प्रधानाचार्य ने एसएमसी कमेटी पंचायत के सदस्यों को बुलाया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को भी सूचित किया गया। 
    थाना प्रभारी ऊना मनोज वालिया ने कहा कि मामले को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। आरोपित द्वारा न्यायालय से जमानत मिलने के बाद दोनों पक्षों की जांच की जा रही है।
  • उपायुक्त ने कटोहड़ कलां का किया औचक निरीक्षण

    उपायुक्त ने कटोहड़ कलां का किया औचक निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने शनिवार को कटोहड़ कलां गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 110 गायों को आश्रय दिया गया है। चिंतपूर्णी ट्रस्ट द्वारा संचालित की जा रही गौशाला में पशु चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। उपायुक्त ने गौशाला में आश्रय दी गई गायों के चारे व जल की आपूर्ति जांची जोकि पर्याप्त मात्रा मंे पाई जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। 
  • कुटलैहड़ विस के अंदरौली को पर्यटक गंतव्य के रूप में किया जा रहा विकसित: एडीसी

    कुटलैहड़ विस के अंदरौली को पर्यटक गंतव्य के रूप में किया जा रहा विकसित: एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को जिला का प्रमुख पर्यटक गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां पर पर्यटकों की सुविधा व आकर्षण के लिए अनेक परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इन परियोजनाओं पर 14.53 करोड़ पर व्यय किए जा रहे हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में क्षेत्र के गांव अंदरौली में गोविंद सागर झील के किनारे लगभग 5 करोड पर की लागत से एक खूबसूरत पर्यटक सुविधा परिसर विकसित किया गया है जहां पर पर्यटकों के लिए आरामदायक कैफे व पार्किंग इत्यादि सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा एक खूबसूरत एथनोबोटैनिकल पार्क भी विकसित किया गया है। इसी प्रकार क्षेत्र के गांव लठियानी के समीप सोहारी में पंचायती राज विभाग के सहयोग से लगभग एक करोड रुपए की लागत से खूबसूरत इको टूरिज्म पार्क पर्यटकों की सुविधा के लिए का निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खूबसूरती से लबालव कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र निकट भविष्य में उत्तर भारत का प्रमुख पर्यटक गंतव्य के रूप में पहचाना जाएगा तथा इससे क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। तथा यहां आने वाले लोगों को क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां की प्राचीन समृद्ध संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलेगा।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को निर्देश दिए कि अंदरौली में वन विभाग द्वारा निर्मित पर्यटक सुविधा परिसर को अपने अधीन लें। ताकि निकट भविष्य में केटीडीएस के माध्यम से इसका संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने केटीडीएस के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यथाशीघ्र पैरासेलिंग तथा पैरामोटर का ट्रायल करवाएं। बैठक में केटीडीएस के माध्यम से किए जा रहे अन्य कार्यों की प्रगति बारे में विस्तृत चर्चा की गई। 

    इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी उना सुशील राणा, केटीडीएस के उपाध्यक्ष व एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, डीएसपी अजय ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, केटीडीएस के सचिव व तहसीलदार बंगाणा राहुल कंवर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।