Blog

  • पंजाबः अफ्रीकी स्वाइन फीवर का कहर जारी, इन इलाकों में लगाई गई ये सख्त पाबंदियां

    पंजाबः अफ्रीकी स्वाइन फीवर का कहर जारी, इन इलाकों में लगाई गई ये सख्त पाबंदियां

    चंडीगढ़ : पंजाब में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अफ्रीकी स्वाइन फीवर घरेलू और जंगली सू्अरों में होने वाली अत्यधिक संक्रामक रक्तस्रावी वायरल बीमारी है। भोपाल की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर) राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, द्वारा यहां से भेजे सैंपलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है। इसको लेकर पंजाब के पशुपालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि, फरीदकोट शहर के आरा मार्केट और एसबीएस नगर जिले के लालेवाल गांव को भी अफ्रीकी स्वाइन फीवर प्रभावित घोषित किया गया है। इन इलाकों में सख्ती से पाबंदियां लगाई गई हैं।

    पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इन स्थानों में बीमारी की रोकथाम के लिए ‘‘जानवरों में छूत की बीमारियों की रोकथाम और कंट्रोल एक्ट, 2009’’ और ‘‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर के नियंत्रण और खात्मे के लिए राष्ट्रीय कार्य-योजना (जून 2020)’’ के अंतर्गत पाबंदियां सख्ती से लागू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि बीमारी केन्द्रों से 0 से 1 किलोमीटर तक के क्षेत्र ‘‘संक्रमण जोन’’ और 1 से 10 किलोमीटर (9 किलोमीटर) तक के क्षेत्र ‘‘निगरानी जोन’’ होंगे। इन क्षेत्रों से कोई जिंदा/मरा हुआ सूअर, मीट या इससे संबंधी कोई सामग्री न बाहर ले जाई जाएगी और न ही अंदर लाई जा सकेगी।

  • बद्दी में भक्तिभाव से  किया गणेश विसर्जन 

    बद्दी में भक्तिभाव से  किया गणेश विसर्जन 

    बददी/सचिन बैंसल : बददी में गणपति बाबा का भक्तिभाव और बाजे गाटे के साथ विर्सजन किया। लोगों ने गणपति बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। बद्दी के वार्ड नंबर एक में पूर्वांचल के लोगोंं ने गणपति बाबा का विधिवत रूप से विसर्जन किया । यहां पर लोगों ने 31 अगस्त  लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के ऊपर छत पर गणेश की प्रतिमा स्थापित की हुई थी।

    हर रोज यहां पर सुबह और शाम आरती और पूजा पाठ होता था। शुक्रवार को सुबह  हवन यज्ञ के बाद भंंडारे का आयोजन किया गया। शाम के समय दिनेश पटेल, हेमंत पटेल, प्रमोद, विजय, सनग, अनिल यादव, दुर्गेश, जीतू और रोहित के नेतृत्व में बद्दी से शीतलपुर तक गणेश की प्रतिमा को लेकर भव्य  शोभा यात्रा निकाली और शाम को सरसा नदी में पूजा अर्चना के साथ विर्सजन कर दिया। इस दौरान भक्तों ने गणपति बाबा के जयकारे लगाए।  

  • सतपाल सत्ती ने किए 2.82 करोड़ के उद्धघाटन व शिलान्यास

    सतपाल सत्ती ने किए 2.82 करोड़ के उद्धघाटन व शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित :छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज सदर विधानसभा क्षेत्र में 2.82 करोड़ के उद्धघाटन एवं शिलान्यास किए। सत्ती ने ग्राम पंचायत टब्बा में 18 लाख से निर्मित पंचवटी पार्क तथा 14 लाख से निर्मित हॉल जनता को समर्पित किया जबकि भड़ोलियां खुर्द में 2.50 करोड़ की लागत से बनने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास किया।
    इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार गांव व गरीब के प्रति संवेदनशील है जिसने जनहित से जुड़े फैसलों में हमेशा गांव व गरीब को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सार्थक प्रयासों से आज गांवों की तस्वीर बदली है।

    गांव अब किसी भी क्षेत्र में शहरों से कम नहीं हैं और शहरों की भांति गांव भी अब सुविधाओं से परिपूर्ण हो रहे हैं। 
    सत्ती ने बताया कि जलग्रां में विश्वकर्मा मंदिर से मोहल्ला ब्राहम्णां तक सीमेंट-कंक्रीट युक्त रास्ते का निर्माण किया गया है जिस पर 69.05 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा 5 लाख से लोकमित्र केन्द्र का निर्माण किया गया है।

    शिवालिक कॉलोनी में पांच लाख रुपये की राशि व्यय करके गंदे पानी की निकासी की समस्या को हल किया गया है। ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 15 लाख से सामुदायिक भवन का निर्माण प्रगति पर है जबकि 20 लाख से निर्माणाधीन रास्ते का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। सत्ती ने बताया कि शीघ्र ही ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 60 लाख रुपये लागत की पेयजल योजना जनता को समर्पित की जाएगी।
    सत्ती ने बताया कि भड़ोलियां खुर्द में 1.32 करोड़ से 2 सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं। इसके अलावा चार मिनी ट्यूबवैल स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 40 लाख से पेयजल योजना का निर्माण प्रगति पर है जिसे शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भड़ोलियां खुर्द संपर्क मार्ग पर 16.57 लाख से टारिंग की गई है जबकि शैलजा विहार कॉलोनी में 18 लाख से शनिदेव मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण प्रगति पर है। 
    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, टब्बा की प्रधान सुदेश कुमारी व उपप्रधान रशपाल सिंह, मलाहत के प्रधान गुरचरण सिंह, बीडीसी सदस्य जंग बहादुर, वार्ड सदस्य नीलम, राजिन्द्र रायजादा, सुमन, उमंग ठाकुर, उदयवीर सिंह, कमलेश, रामपाल, कमल किशोर, भीम सिंह, अवतार सिंह, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अरविंद चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि जैलदार,  पूर्व उपप्रधान अशोक कुमार व मनीष दूबे सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • ऊना में बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा 

    ऊना में बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आम लोगों द्वारा दल बदली का काम बदस्तूर जारी है ऊना जिला में आज आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर 15 परिवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा । आप नेता राज ठाकुर व ईशान ओहरी ने बताया की दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं उन्होंने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है जिस प्रकार दिल्ली और पंजाब में उन्होंने विकास किया है उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश को भी विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे। 
    आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए आज होशियार सिंह पेखूबेला,रणवीर.  सुरजीत  ,कुलदीप ,लाभ सिंह बसोली,मनीष कुमार खानपुर,विजय,प्रिंस सुनहरा,अमन देहलां,सर्वजीत,विशाल,ओंकार,अनूप,नरेंद्र,
    सतनाम,कुलदीप,विजय इत्यादि आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता ईशान ओहरी,राज ठाकुर और पार्टी के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

  • भाजपा ने पंजाब सहित 15 राज्यों के प्रभारी बदले, पढ़ें लिस्ट

    भाजपा ने पंजाब सहित 15 राज्यों के प्रभारी बदले, पढ़ें लिस्ट

    जालंधर/वरुण : भारतीय जनता पार्टी के पंजाब सहित 15 राज्यों के प्रभारियों को बदल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राज्यों के प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें भाजपा विधायक विजय रूपानी को पंजाब की कमान सौंपी गई है। इसी के सात डा. नरिंदर सिंह रैना को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।  देखें लिस्ट

  • वीरेंद्र कंवर ने क्रिकेट के विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

    वीरेंद्र कंवर ने क्रिकेट के विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

    ऊना/सुशील पंडित : 20-20 इंटर डिस्ट्रिक सीनियर लीग के फाईनल मुकाबले में विजेता व उप विजेता टीमों को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पुरस्कृत किया। फाईनल मुकाबले में मंडी विजेता तथा सिरमौर उप विजेता रहा। विजेता टीम को एक लाख रूपये तथा उप विजेता को 75 हज़ार रूपये का इनाम ट्राफी सहित प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि 1 से 9 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सभी 12 जिलों की टीमों के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

  • हार जीत से निशचिंत होकर खेल की भावना से खेलें खिलाड़ी : वीरेंद्र कंवर

    हार जीत से निशचिंत होकर खेल की भावना से खेलें खिलाड़ी : वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित : खेलें व्यक्ति में शारीरिक तथा बौद्धिक विकास के अलावा अनुशासन की भावना भी जागृत करती हैं इसलिए खेलों को हार जीत से निशचिंत होकर खेल की भावना से खेला जाए। यह प्रेरणादाई विचार ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमांदरी में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं में भारत का वर्चस्व बढ़ा है। हाल में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ खेलों में 22 गोल्ड मेडल के साथ-साथ कुल 61 मेडल हासिल किए हैं। इसी प्रकार से ओलंपिक्स खेलों में भी भारत के प्रदर्शन में सुधार आया है।
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी में 3ः आरक्षण का प्रावधान किया है इसके अलावा खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी को 60 रुपए से बढ़ाकर 120 रुपए किया है।
    उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए  बसाल, टक्का  तथा धमांदरी 90 लाख रुपए की लागत से प्रत्येक खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है। जबकि राजकीय महाविद्यालय बंगाना परिसर में साढ़े 4 करोड रुपए की लागत से एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में ऊना टक्का  धमांदरी सड़क मार्ग पर 17 करोड रुपए, कुरियाला मोड़ से झंवर धमांदरी सड़क पर 9 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत खर्च किए गए हैं। यही नहीं नाबार्ड के तहत मनसोह कुडडु नाईंयां वस्ती नंगल सलांगडी सड़क पर साढ़े तथा ढींगरा सड़क पर पुल निर्माण सहित 2 करोड 25 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत धमांदरी की आवादी धर्मपाल इत्यादि के लिए बनने जा रहे संपर्क मार्ग पर 87 लाख 22 हजार रुपए तथा संपर्क मार्ग सिद्ध मंदिर से धमादरी तक के निर्माण के लिए 95 लाख 94 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं।धमांदरी, डठवाड़ा तथा संझोट गांवों में जल जीवन मिशन के तहत 100 नल लगाए गए हैं। उन्होंने स्थानीय वासियों की मांग पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमांदरी में साइंस ब्लॉक भवन बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत  किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी एक निधि से ₹11000 देने की घोषणा की। इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में  ऊना जिला  के 35 विद्यालयों से करीब 450 छात्राओं ने भाग लिया।
    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सोमदत्त, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, उच्च शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक  रमेश भारद्वाज, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरबख्श सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक गण तथा  विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी व अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
  • उना ट्रक यूनियन ने मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

    उना ट्रक यूनियन ने मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों द्वारा आज एक आक्रोश रैली एमसी पार्क से लेकर डीसी ऑफिस तक निकाली गई। जिसमें ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गुड्स ट्रांसपोर्ट लोगों की आजीविका का एक मुख्य साधन है प्रदेश के औद्योगिकरण में ट्रांसपोर्ट की अहम भूमिका है।
     सरकार की यह नीति रही है कि औद्योगिक क्षेत्रों के अंदर यहां के स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के साधन उपलब्ध हो इसमें ट्रांसपोर्ट के माध्यम से लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से  रोजगार मिलता है इसके साथ ही हम यह भी कहना चाहते हैं कि ट्रांसपोर्ट के साथ अन्य वर्ग के लोगों को भी रोजगार मिलता है और उन में मुख्य रूप से वे लोग शामिल हैं जो कम पढ़े लिखे होते हैं जैसे कि टायर पंचर की दुकान रिपेयर चाय व खाना बनाने की दुकान टायर रिपेयर पेट्रोल पंप इत्यादि अगर इसका आंकलन किया जाए जितना रोजगार हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से मिलता है उससे कहीं अधिक रोजगार अप्रत्यक्ष रूप से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से दिया जाता है पर सरकार को यह तथ्य जाने बिना कि गाड़ी चलाने की क्या लागत है। यूनियन के नाम से भ्रमित करके यह ट्रांसपोर्ट के ऊपर अधिक भाड़ा वसूलने के आरोप इंडस्ट्री वाले के कहने पर लगाए जाते हैं जो कि सरासर तथ्यों के विपरीत है।

    हम प्रदेश सरकार के संज्ञान में यह बात स्पष्ट रूप में लाना चाहते हैं कि हम प्रदेश के औद्योगिकरण में अपनी पूरी निष्ठा के साथ भागीदारी निभाना चाहते हैं क्योंकि जब प्रदेश खुशहाल होगा तभी प्रदेश की जनता खुशहाल होगी इसके साथ यह भी निवेदन करना चाहते हैं कि हमारी समस्याओं को समझ कर उसका समाधान निकाला जाए।
     जैसे कि पिछले कुछ वर्षों में ट्रांसपोर्ट की ढुलाई की लागत बहुत बढ़ गई है लागत बढ़ने के कारण मुख्य कारण जैसे डीजल के मूल्य में वृद्धि टायर मूल्य, इंश्योरेंस के मूल्य में वृद्धि होने ,गाड़ियों के मूल्य में लगभग 10 लाख की बढ़ोतरी होना इत्यादि इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार कई शहरों में 10 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ियों के एंट्री पर रोक इन्हीं सब कारणों के बावजूद ट्रांसपोर्ट के किरायों में इस अनुपात में वृद्धि न होने के कारण ट्रांसपोर्ट एक बहुत ही नाजुक स्थिति से गुजर रहा है उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि यहां उद्योगों में ढुलाई का कार्य यहां के स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए यहां के लोगों ने अपनी जमीन उद्योग लगाने हेतु दी ताकि उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सके और एक कमेटी का गठन किया जाए।

    जिसमें ट्रांसपोर्ट के बच्चों को जोड़कर किलोमीटर के हिसाब से भाड़े तय किए जाएं और सरकार द्वारा ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के लिए ट्रांसपोर्ट पॉलिसी बनाई जाए ट्रांसपोर्ट की हालत को देखते हुए अभी राज्य सरकार ने टोकन टेक्स्ट ब गुड्स टैक्स को इकट्ठा कर स्पैशल रोड टैक्स के माध्यम से लिया जा रहा है उसके लिए जो गुड की एनओसी है उसमें ब्याज व जुर्माना के बिना पिछले बकाया जो बनता है उसे सरकार द्वारा निर्धारित समय पर जमा करवा दिया जाएगा। सरकार की इस नीति से कोई भी ट्रांसपोर्ट भविष्य में डिफॉल्टर नहीं होगा और हिमाचल नंबर के सभी ट्रकों के लिए टैक्स माफ किया जाए। यह मांग भी ट्रांसपोर्टरों द्वारा सरकार से की गई। इस मौके पर प्रधान सतीश कुमार गोगी, महासचिव सुरजीत सिंह, प्रवक्ता मीडिया पंकज दत्ता, उप प्रधान अशोक कुमार, कैशियर रजनीश शर्मा बिक्का ब समूह ट्रक यूनियनों के अधिकारी कर्मचारी और ड्राइवर क्लीनर मौजूद थे।

  • पंजाबः विवादों में घिरे आप विधायक ग्यासपुरा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, मांगी हाईकोर्ट से सुरक्षा

    पंजाबः विवादों में घिरे आप विधायक ग्यासपुरा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, मांगी हाईकोर्ट से सुरक्षा

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। पायल से आप पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने दफ्तर में बुलाकर उसे धमकाया है। इसके साथ ही महिला ने विधायक पर 1 लाख रूपए महीना मांगने के भी आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार एक महिला ने विधायक से अपनी जान को खतरा बताया है। महिला ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए महिला ने सुरक्षा की मांग की है। 

  • 75 वर्ष के समारोह में सीएम होंगे मुख्यतिथि, गगरेट व कांगड़ में होंगे कार्यक्रम, अनुराग भी रहेंगे उपस्थित

    75 वर्ष के समारोह में सीएम होंगे मुख्यतिथि, गगरेट व कांगड़ में होंगे कार्यक्रम, अनुराग भी रहेंगे उपस्थित

    उपायुक्त राघव शर्मा ने लिया समारोह की तैयारियों का जायजा 

    ऊना/सुशील पंडित : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गगरेट व हरोली विस क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कांगड़ व गगरेट मैदान में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे गगरेट के रामलीला ग्राउंड तथा दोपहर 2 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान सूचना प्रसारण तथा युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजेश ठाकुर, विधायक बलबीर सिंह तथा हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार भी समारोह में शामिल होंगे। 
    डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभाग दोनों समारोह स्थलों पर प्रदर्शनियां भी लगाएंगे। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, संबंधित एसडीएम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।