Blog
-

युद्ध खत्म करना चाहते हैं रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, Donald Trump ने किया खुलासा
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अहम खुलासा किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल के यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर रुस के राष्ट्रपति के साथ अच्छी बातचीत हुई है। ट्रंप ने यह दावा किया है कि डेलीगेशन से बातचीत के दौरान यह पाया गया कि व्लादिमीर पुतिन भी युद्ध खत्म करना चाहते हैं। बुधवार को अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पांच घंटे तक लंबी बातचीत की। दोनों दिग्गजों में बात साल 2022 में शुरु हुए यूक्रेन-रुस के विवाद को खत्म करने के लिए थी। -

Punjab News: नंबरदार की हत्या, माथे और सीने में मारी गोली, इलाके में दहशत, देखें वीडियो
अमृतसरः शहर के मंगसराय गांव से फायरिंग का मामला सामने आया है, जहां नंबरदार जसपाल सिंह की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले को जमीन के झगड़े से जोड़ा जा रहा है। वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि नंबरदार जसपाल सिंह की मौत माथे और सीने में गोली लगने से हुई है, जिसके संबंध में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रेसिडेंट मनजिंदर सिंह ने कहा कि मृतक जसपाल सिंह नंबरदार गांव मंगसराय का रहने वाला था और उसका छोटा भाई था, जिसने कोर्ट में जमीन का केस जीता था, लेकिन दूसरी पार्टी उसे खाली नहीं कर रही थी, जिस वजह से दूसरी पार्टी के लोगों ने गेहूं को पानी लगा रहे जसपाल सिंह के माथे और सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन से इंसाफ की मांग की है। दूसरी तरफ, पुलिस ऑफिसर ने कहा कि जमीन के झगड़े को लेकर आपसी झगड़े के बाद जसपाल सिंह नंबरदार की हत्या कर दी गई। पुलिस टीम जांच कर रही है।
-

Punjab News: नए साल में कांग्रेस को मिल सकता है नया प्रधान
जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रधान को लेकर काफी दिनों से चर्चाएं चल रही थी। बताया जा रहा हैकि नए साल में पंजाब कांग्रेस को मिल नया प्रधान सकता है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान पंजाब के अध्यक्ष को बदले के लिए सहमत हो गई है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस किसे पंजाब प्रधान नियुक्त कर सकती है। हालांकि प्रधानगी की रेस में जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और वेस्ट हलके से विधायक परगट सिंह आगे चल रहे है।
-

Punjab News: नाका तोड़कर भागे XUV कार चालकों और पुलिस में चली गोलियां, Red अलर्ट जारी
तरनतारन: जिले के वेरोवाल इलाके में आज सुबह पुलिस और कार सवार हमलावरों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में कार चालक बदमाश राकेश भारती घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह वैरोवाल पुलिस स्टेशन की टीम ने नियमित जांच के दौरान नागोके गांव में पुल के पास एक संदिग्ध एसयूवी को रोकने का इशारा किया था, लेकिन गाड़ी रोकने की बजाए वह पुलिस नाका तोड़कर भाग गए। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके संबंध में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके पास से एक बिना नंबर की एक्सयूवी गाड़ी, दो 30 बोर पिस्टल, 2 जिंदा राउंड, मोबाइल फोन और 2 खोल बरामद किए गए हैं। इस संबंध में वैरोवाल थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपी से आगे की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी सुरिंदर लांबा के आदेशों पर चल रहे जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर पूरे जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वैरोवाल और नागोके के बीच पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान जब एक बिना रजिस्ट्रेशन वाली एक्सयूवी गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, तो गाड़ी चालक नाका तोड़कर तेजी से भाग गया। पुलिस पार्टी ने जब उसका पीछा किया तो आरोपी ने अपनी चलती कार से पुलिस की गाड़ी पर 2 रौंद फायरिंग की। इस बीच, पुलिस पार्टी ने तुरंत कार का पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसकी गाड़ी खेतों में जा गिरी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में हुए इस ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतसर के ब्यास निवासी राकेश भारती के रूप में हुई है, जिसके पास से पुलिस ने दो 30 बोर की पिस्तौल, 2 रौंद, एक मोबाइल फोन और 2 खोल बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी लांबा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले कितने मामले दर्ज हैं या वह कौन सी वारदात करने वाला था। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-

Punjab News: पैसों के लिए नशेड़ी बेटे ने की मां की हत्या, देखें वीडियो
गुरुहरसहायः गुरुहरसहाय में उस समय सनसनी फैल गई जब नशे की लत में डूबे एक बेटे ने पैसे न देने पर अपनी ही मां की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार नानक सिंह (30), निवासी गांव मोहन के उतार, लंबे समय से नशे का आदी था। नशे की वजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। वह एक बेटी का पिता है।
घटना शाम करीब 5:30 बजे की है, जब नानक सिंह ने नशा न मिलने पर अपनी मां कोड़ा बीबी से पैसे की मांग की। पैसे न मिलने पर उसने मां को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने रोकने की कोशिश की, परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कोड़ा बीबी ने दम तोड़ दिया।
गांव के सरपंच पूरण सिंह ने बताया कि आरोपी कई बार अपनी मां के साथ मारपीट कर चुका था। आज उसने गुस्से में एक लोहे के त्रिशूल से वार किया, जिससे कोड़ा बीबी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रमुख गुरु हर सहाय इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी नानक सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिवार में मां-बेटे के अलावा कोई नहीं रहता था। नानक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
-

Punjab News: सुखबीर बादल ने किया SSP वरुण शर्मा का ऑडियो वायरल, पुलिस ने बताया फेक, दी सख्त चेतावनी
पटियाला: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित ऑडियो क्लिप को लेकर पटियाला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस वायरल ऑडियो को पूरी तरह फ़र्ज़ी और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा तैयार किया गया बताया है। पुलिस का कहना है कि यह वीडियो जनता को गुमराह करने और गलत जानकारी फैलाने के इरादे से बनाई गई है।
पटियाला पुलिस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि उनके संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर एक फ़ेक AI-जनरेटेड वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इसे बुरे इरादे से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य न केवल जनता को गुमराह करना है, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ना भी है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकत करने वाले दोषियों के खिलाफ उचित और सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पटियाला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के दुष्प्रचार पर विश्वास न करें। साथ ही, पुलिस ने यह भी दोहराया कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
-

Air India पर भड़की मशहूर सितार वादक Anoushka Shankar, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास
मनोरंजन: दिवगंत सितारवादक रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी सितार वादक हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके एयर इंडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। म्यूजिशियन ने बताया कि यात्रा के दौरान उनका सितार टूट गया। टूटे हुए सितार का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।एयर इंडिया पर निकाली भड़ास
अनुष्का शंकर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि – ‘काफी लंबे समय के बाद मैं पहली बार एयर इंडिया से उड़ान भर रही थी आप ही वो देश हैं जिसका यह संगीत है। करीब 15-17 सालों में मेरे वाद्य यत्र के साथ ऐसा पहली बार हुआ है। पहले मैं अपने सितार के ऊपरी हिस्से की ओर देख रही थी और मुझे लगा कि इसकी धुन सच में बिगड़ गई है। धुन ठीक करने के बाद मैंने इसे बजाने के लिए उठाया और तभी मुझे एहसास हुआ कि ये पूरी तरह से टूट चुका था’। एयर इंडिया से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘आपने यह कैसे किया? मेरे पास स्पेशल क्लास है आप हैंडलिंग फीस लेते हैं और फिर भी आपने ऐसा किया?’View this post on Instagramदूसरी एयरलाइन्स में नहीं हुआ ऐसा
वीडियो के साथ अनुष्का ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि – ‘एयर इंडिया ने मेरे सितार के साथ जो किया उससे मैं बहुत दुखी और सच में परेशान हूं। ऐसा नुकसान कैसे हो सकता है? यह और भी दुख की बात है क्योंकि मैंने बहुत समय के बाद एयर इंडिया से उड़ान भरी है और ऐसा लगता है कि एक भारतीय इंस्ट्रूमेंट उनके साथ सुरक्षित नहीं रह सकता क्योंकि मैंने दूसरी एयरलाइन्स से हजारों उड़ाने भरी है और एक भी पेग ट्यून से बाहर नहीं हुआ’।सेलेब्स ने भी दिया साथ
अनुष्का की इस पोस्ट पर म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं। विशाल ददलानी ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘हे भगवान यह दिल दहला देने वाला है मुझे बहुत दुख है’। अन्विता शंकर ने लिखा कि – ‘एयर इंडिया ने सितार को कितनी बुरी तरह से संभाला होगा कि उन सुरक्षित हार्ड केसों में ऐसा हुआ? मुझे बहुत दुख है’। कॉमेडियन जाकिर खान ने लिखा कि – ‘यह तो दिल तोड़ देने वाला है’। -

अनियंत्रित होकर खेत में पलटी Bus, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
छतरपुरः जिले में आज सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना गौरिहार थाना क्षेत्र के खड्डी पहरा के पास हुई। हादसे में 5 से 6 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक वृद्ध महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत गौरिहार अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी मुताबिक, बस चंदला से छतरपुर की ओर जा रही थी। खड्डी पहरा के पास क्रॉसिंग के दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस दौरान बस में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य में मदद की और घायलों को बाहर निकाला।
गौरिहार थाना प्रभारी संदीप दीक्षित ने बताया कि बस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं, 5-6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को गौरिहार अस्पताल भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और घटना की जांच की जा रही है।
-

महिला क्रिकेटर की Thar ने Law Student को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत
जयपुरः महिला क्रिकेटर की थार की टक्कर से 23 साल के पारस की मौत का मामला सामने आया है। हादसे से एक दिन पहले ही पारस का रिश्ता हुआ था। अगले साल 17 मार्च को उसकी शादी थी। हादसे के बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर है।
जानकारी देते थाना साउथ की प्रभारी अंजू कुमारी ने बताया कि 1 दिसंबर की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार थार ने नटराज नगर (टोंक रोड) निवासी पारस को टक्कर मारी थी। स्कूटी पर उनके साथ उनकी बुआ नंदिनी भी थीं। हादसे के बाद थार चलाने वाली भव्या चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। भव्या महिला क्रिकेटर हैं। हादसा ज्योतिनगर थाने से 700 मीटर दूर विधानसभा के पास हुआ था। पारस इलेक्ट्रिक स्कूटी से अपने घर से विधानसभा की तरफ जा रहा था। बुआ के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वह एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
दादा सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि पारस हमारे परिवार का सूरज था, जो अस्त हो गया। उन्होंने बताया कि पोते की कई महीनों से शादी की बात चल रही थी। हादसे से एक दिन पहले (30 नवंबर) ही उसका रिश्ता पक्का किया था। परिवार में सभी लोग खुश थे। 17 मार्च को उसकी शादी थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
पारस के पिता मुकेश कुमार शर्मा कस्टम डिपार्टमेंट में कैशियर हैं। उन्होंने बताया कि उनके 2 बेटे थे। पारस बड़ा और परिवार का एक जिम्मेदार बेटा था। वह सेंट विल्फ्रेड कॉलेज में एलएलबी लास्ट ईयर का स्टूडेंट था। पिता ने कहा कि थार वाली लड़की की लापरवाही से मेरे बेटे की जान चली गई। उन्होंने कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि किसी और के साथ ऐसा न हो जाए।
-

आज इस मामले में कोर्ट में पेश होगी Kangana Ranaut
बठिंडाः भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट आज बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी। अदालत ने उन्हें मानहानि के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था। इससे पहले, 24 नवंबर को भी कंगना रनोट को पेश होना था, लेकिन उस समय उनके जूनियर वकील ही अदालत में उपस्थित हुए।
कंगना के वकील ने अदालत से स्थायी छूट की मांग की है, जबकि शिकायतकर्ता किसान महिला के वकील मामले को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। कोर्ट ने इसके बाद कंगना पर आरोप तय कर दिए। दरअसल, मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान का है।
बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनोट के खिलाफ याचिका दायर की थी। महिंदर कौर का आरोप है कि कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट में कहा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर ‘100-100 रुपए लेकर आती हैं’। महिंदर कौर ने इस टिप्पणी को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था।